• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

रनिंग स्टाफ से गुड्स ट्रेन में हैंड ब्रेक लगवाने के आदेश का विरोध

April 18, 2025

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

April 20, 2026

सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

April 20, 2026

एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

April 19, 2026

शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

April 19, 2026

संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

April 19, 2026

विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

April 18, 2026

भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

April 18, 2026

कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

April 18, 2026

April 17, 2026

बगडबरा पंचायत में डीएलसी कार्यक्रम का आयोजन

April 17, 2026

नगर निगम के 44 गांवों के विकास के लिए अतिरिक्त बजट की मांग तेज

April 17, 2026

जर्जर छत बना खतरा : गिरजा कांटा घर का हिस्सा गिरा, बाल-बाल बचे कर्मी

April 16, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, April 20, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

    सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

    एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

    शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

    संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

    विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

    भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

    कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Sahibganj

रनिंग स्टाफ से गुड्स ट्रेन में हैंड ब्रेक लगवाने के आदेश का विरोध

by admin
April 18, 2025
in Sahibganj
0
495
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

साहिबगंज/संवाददाता। संयुक्त क्रू बुकिंग लॉबी में पूर्व रेलवे ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टॉफ एसोसिएशन के आह्वान पर शाखा सचिव नीतीश कुमार प्रभाकर की अध्यक्षता में लोको पायलट ने धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान असिस्टेंट पायलेट व गार्ड से गुड्स ट्रेन में हैंड ब्रेक लगवाने के आदेश का विरोध किया गया। बताया गया कि पहले जीआर 5.23 के अनुसार स्टेशन स्टाफ पॉइंट्स मैन यार्ड में लोड स्टेबल मालगाड़ी को रोल डाउन से सुरक्षित रखने के लिए आगे व पीछे से 6-6 वैगन में हैंड ब्रेक लगाते थे। ब्लॉक सेक्शन में लोको पायलट और गार्ड लोड स्टेवल करते हैं। लेकिन सब्सिडरी रूल में बदलाव करते हुए हैंड ब्रेक का काम जबरदस्ती सहायक लोको पायलट व ट्रेन मैनेजर को करने को बोला जा रहा है। उक्त आदेश रेलवे नियम के खिलाफ है। सभी रनिंग स्टॉफ प्रिंसिपल चीफ ऑपरेटिंग मैनेजर के गलत आदेश का बहिष्कार करते हैं। रेलवे प्रशासन के आला अधिकारी सिग्नल पास्ड एट डेंजर जीरो करने, मानसिक तनाव नहीं लेने व माइक्रो सिलिप नहीं होने का फरमान जारी करते हैं। दूसरी ओर रनिंग स्टाफ से 02 से ज्यादा काम लिया जा रहा है। वहीं हैंड ब्रेक लगवाने व खुलवाने का आदेश जारी किया जा रहा है। जिससे रनिंग स्टाफ को अतिरिक्त मानसिक तनाव होगा और दुर्घटना का जोखिम भी बढ़ेगा। कहा कि मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन तेज होगा। मौके पर अमरजीत, दिवाकर, रवि रंजन, रंजन, गोपाल, रोहित आनंद, धनंजय, पीके प्रभाकर, सचिन, संतोष, शिवम, विनय व अन्य मौजूद थे।

साहिबगंज की अंडर-16 क्रिकेट टीम की दूसरी जीत
-वेस्ट सिंहभूम को दो विकेट से हराया
-जिला क्रिकेट एसोसिएशन और खेल प्रेमियों में खुशी

साहिबगंज/संवाददाता। गिरिडीह में चल रहे जेएससीए इंटर डिस्ट्रक्टि अंडर-16 टूर्नामेंट के एक मैच में साहिबगंज जिला की टीम ने वेस्ट सिंहभूम की टीम को हरा दिया। इस टूर्नामेंट में साहिबगंज की टीम ने दूसरी जीत हासिल की है। इसके पूर्व साहिबगंज की टीम ने पाकुड़ की टीम को हराया था। इस जीत से साहिबगंज जिला क्रिकेट एसोसिएशन और खेल प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। जेएससीए डिस्ट्रक्टि सब कमेटी चेयरमैन चंदेश्वर प्रसाद सिन्हा उर्फ बोदी सिन्हा, जिला क्रिकेट संघ सचिव अंकुर सिन्हा, सुरेश साह, आफताब आलम, राकेश गुप्ता, गोपाल सिंह, अशफाक आलम, अमित तिवारी, राकेश रोशन, चंदन यादव, सागर सुमन, प्रभाकर सिंह उर्फ गुड्डा, अजित तिवारी, डॉ. तुफैल, श्याम रंजन तिवारी व अन्य ने टीम को बधाई दी है।

विद्युत तार की चपेट में आने से दुधारू गाय की हुई मृत्यु

राजमहल/संवाददाता। नपं क्षेत्र के वार्ड 06 बर्मन कॉलोनी में विद्युत तार की चपेट में आने से एक दुधारू गाय की मृत्यु हो गई। गुरुवार को बर्मन कॉलोनी निवासी गुड्डू मंडल की गाय और उसका बछड़ा घर के बाहर रस्सी से बंधे थे। उक्त स्थल के समीप अचानक एक घर के किनारे लगा सहजन के पेड़ की मोटी डाली विद्युत तार पर गिर पड़ी। जिसका भार नहीं सहने से 220 वोल्ट का बिजली तार टूट गया। जिसकी चपेट में गाय आ गई। घटना स्थल पर ही गाय की मौत हो गई। हालांकि पास में ही बंधा बछड़ा बाल-बाल बच गया। घटना की सूचना विद्युत विभाग को दी गई। विद्युत कर्मियों ने तार मरम्मत के बाद आपूर्ति बहाल कर दिया। इधर पीड़ित ने बताया कि गाय की कीमत लगभग 25,000 हजार रुपये से अधिक थी। वहीं आय का स्रोत था पीड़ित ने प्रशासन से मुआवजा की गुहार लगाई है।

मारपीट लेकर प्राथमिकी दर्ज

राजमहल/संवाददाता। थाना अंतर्गत कन्हैया स्थान गांव में मारपीट का मामला सामने आया है। घटना को लेकर कन्हैया स्थान निवासी प्रदीप मंडल ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़ित प्रदीप मंडल ने पुलिस को बताया है कि गांव के ही तीन लोगों ने पूर्व नियोजित साजिश के तहत लाठी, डंडे से लैस होकर उसके साथ मारपीट की। पीड़ित के बयान पर थाना कांड संख्या 132/25 के तहत सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

पाइप लीकेज से दो मोहल्ले में हजारों लीटर पानी हो रहा बर्बाद

राजमहल/संवाददाता। नगर पंचायत क्षेत्र में जलापूर्ति के लिए लगा पाइप दो स्थानों पर लीकेज होने से प्रतिदिन हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। मलका बाबा स्थान चौक पर वार्ड नंबर 06 बर्मन कॉलोनी जाने वाली सड़क एवं वार्ड नंबर 03 कासिम बाजार विवेकानंद चौक के सामने पीसीसी सड़क किनारे बीते कई दिनों से पाइप लीकेज होने से सड़क जलमग्न हो जा रहा है और पानी भी बर्बाद हो रहा है। साथ ही आवागमन करने वाले लोगों के लिए परेशानी का सबब बन रहा है। मोहल्लेवासियों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद नगर पंचायत मरम्मत नहीं करवा रही है। इस संदर्भ में नपं जेई बाबूजी हेम्ब्रम ने बताया कि जल्द ही लीकेज की मरम्मत की जाएगी।

करमटोला रैक लोडिंग पॉइंट पर मजदूरों का प्रदर्शन

मंडरो/संवाददाता। करमटोला स्थित रेलवे रैक लोडिंग पॉइंट पर गुरुवार को मजदूरों ने मेहनताना राशि में वृद्धि की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। हालांकि कुछ घंटों के बाद उनकी मांगें पूरी होने पर काम सुचारू रूप से शुरू हो गया। प्रदर्शन के दौरान कई मजदूरों ने बताया कि अन्य पत्थर सप्लाई करने वाली कंपनी मजदूरों के मेहनताने में दो सौ रुपया प्रति बोगी में वृद्धि कर दी है। जबकि कुछ कंपनी पुराने दर पर ही काम करवा रही है। मजदूरों ने बताया कि रैक लोडिंग पॉइंट में पीने का पानी व शौचालय की व्यवस्था नहीं है। जिससे उन्हें भीषण गर्मी में परेशानी का भी सामना करना पड़ रहा है। मौके पर मुफस्सिल थाना की पुलिस व आरपीएफ मौजूद थी।

मुर्शिदाबाद हिंसा पीड़ितों से अखिल भारतीय संत समिति ने की मुलाकात

राजमहल/संवाददाता। वक्फ संशोधन कानून को लेकर पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिला में हुई हिंसा फैलने के बाद राजमहल में शरण लेने वालों से गुरुवार को अखिल भारतीय संत समिति ने मुलाकात की। पीड़ित शरणार्थियों में मृतक पिता-पुत्र का परिवार भी शामिल है। समिति के प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण चैतन्य ब्रह्मचारी, महामंत्री स्वामी हसानंद गिरी, संगठन मंत्री महेंद्र गिरी, उपाध्यक्ष आत्मानंद गिरि एवं शरत चन्द्र, संगठन मंत्री महेंद्र गिरी ने मुलाकात पीड़ितों का दर्द को साझा करते हुए उनकी आपबीती सुनी। समिति ने पीड़ितों को मदद करने का भरोसा दिया। साथ ही मृतक के बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा प्रदान करने की व्यवस्था समिति के विद्यालय में करवाने की बात कही। समिति के विद्यालय में रहने, भोजन, वस्त्र के साथ-साथ अन्य मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था भी नि:शुल्क होगी। मौके पर विहिप के जिला मंत्री गोपालचंद्र साहा एवं नगर सहसंयोजक आशुतोष साहा सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

मारपीट कर महिला को किया जख्मी

राजमहल/संवाददाता। थाना क्षेत्र के महाजन टोली मोहल्ले में गुरुवार को आपसी विवाद में हुई मारपीट में एक महिला घायल हो गई। इलाज के लिए उसे अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मिली जानकारी के अनुसार महाजन टोली निवासी साइनारा बीबी (30) को कुछ लोगों ने मारपीट कर जख्मी कर दिया। अस्पताल में मौजूद चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मियों ने जख्मी महिला का इलाज किया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

पुलिस और प्रशासन की सजगता से दो पक्षों में सुलह
-बाइक व टोटो में टक्कर के बाद बढ़ गया था तनाव
-टोटो में हुई तोड़-फोड़, मोबाइल भी तोड़ा, सोने का चेन भी छीनने का आरोप

मंडरो/संवाददाता। साहिबगंज एवं गोड्डा जिला सीमा अंतर्गत गोड्डा के ठाकुरगंगटी थाना क्षेत्र के मंडरो मुख्य सड़क पर टोटो एवं मोटरसाइकिल के धक्का के मामूली विवाद पर मारपीट, दूकानदारों से झड़प, मोबाइल तोड़ने व गले का चेन छिनने को लेकर मंडरो के ग्रामीणों ने बाजार बंद कर तीन घंटे तक आवागमन बाधित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही महगामा एसडीओ आलोकवरुण केसरी, एसडीपीओ चंद्रशेखर आजाद, ठाकुरगंगटी सीओ विजय मंडल, साहिबगंज एसडीपीओ किशोर तिर्की, झामुमो जिला अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, मिर्जाचौकी थाना प्रभारी पवन कुमार यादव, ठाकुरगंगटी थाना प्रभारी, बोआरीजोर थाना प्रभारी, मेहरमा थाना प्रभारी, बोरियो थाना प्रभारी, मुफस्सिल थाना प्रभारी ने दल-बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर दोनों पक्षों को समझा-बुझा कर उनके बीच समझौता कराया। महागामा एसडीओ आलोक वरुण केसरी ने बताया कि छोटे से विवाद में मारपीट तक हो गई थी। जिसके बाद दुकानें बंद कर दी गई और सड़क अवरुद्ध कर दी गई। दोनों पक्षों के बीच सुलह कराया गया है। दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। मिली जानकारी के अनुसार अष्टमी साह अपने टोटो से फल लेकर मिर्जाचौकी से मंडरो एवं श्रीपुर आता-जाता है। अष्टमी साह उक्त जगह फल उतार कर श्रीपुर जाने के लिए टोटो को मोड़ रहा था तभी मिर्जाचौकी की ओर से मोटरसाइकिल संख्या जेएच 17भी 0578 लेकर आ रहे छोटू मियां से टकरा गया। इससे बाइक में टंगा हेलमेट टूट गया। स्थानीय लोगों ने पंचायती की और 12 सौ रुपए अष्टमी साह ने बाइक चालक को दे दिया। कुछ देर बाद वहां पहुंचे कुछ लोगों ने आकर टोटो में तोड़ फोड़ की। वहीं वहां के लोगों के साथ मारपीट की। इस दौरान एक मोबाइल को फोड़ दिया गया एवं सोने का चेन भी खींच लिया गया। इसके विरोध में वहां के ग्रामीणों ने अपनी दुकान बंद कर दीं।

पिकअप वैन के धक्के से बैल की मौत, सड़क जाम

बोरियो/संवाददाता। थाना क्षेत्र के बोरियो-साहिबगंज मुख्य पथ के सबैया के समीप बुधवार की देर शाम को पिकअप वैन के धक्के से एक बैल की मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर घंटों सड़क को जाम कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार दुखीन मुर्मू अपने बैल को सड़क पार कर ले जा रहा था। इसी दौरान साहिबगंज की ओर से आ रही पिकअप वैन ने बैल को जोरदार धक्का मार दिया। जिससे बैल की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जिसके बाद पशुपालक व आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर बोरियो-साहिबगंज मुख्य पथ को जाम कर दिया। जाम की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पंकज वर्मा, एसआई पंकज सिंह सहित अन्य पुलिस बल ने घटना स्थल पर पहुंच कर कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों को समझा बुझा कर जाम हटाया। इधर पुलिस पिकअप वैन को जब्त कर मामले की छानबीन कर रही है।

रॉयल इंटरनेशनल स्कूल ऑफ एक्सीलेंस का उद्घाटन

साहिबगंज/संवाददाता। मदनशाही गोपाल चौकी में गुरुवार को रॉयल इंटरनेशनल स्कूल ऑफ एक्सीलेंस का विधिवत उद्घाटन अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारी लक्ष्मण कुमार, समाजसेवी चंद्रेश्वर प्रसाद सिन्हा उर्फ बोदी सिन्हा, समाजसेवी सह व्यवसायी मदानकांत, कांग्रेसी नेता अनुकूलचंद्र मिश्र, डायरेक्टर सब्बुल, रब्बुल सहित अन्य ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर देवाशीष मिश्रा, आफताब आलम, रेखा कुमारी, प्रशांत पांडेय, राम लक्ष्मण यादव व अन्य मौजूद थे।

सीएस ने निजी क्लीनिकों और मेडिकल का किया निरीक्षण

उधवा/संवाददाता। सिविल सर्जन डॉ. प्रवीण कुमार संथालिया ने गुरुवार को प्रखंड के कई क्लीनिकों, मेडिकलों व लैब का निरीक्षण करते हुए जांच-पड़ताल की। सीएस ने संचालकों को क्लीनिकल इस्टैब्लिशमेंट एक्ट के तहत रजिस्ट्रेशन कराने, जरूरी दस्तावेज रखने व प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री या इस्तेमाल नहीं करने का निर्देश दिया। कई संचालकों को चेतावनी भी दी। मौके पर राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. उदय टुडू, बीपीएम अमित कुमार सहित अन्य मौजूद थे।

वापस मुर्शिदाबाद रवाना हुए शरणार्थी

मंडरो। संवाददाता। बंगाल के मुर्शिदाबाद जिला में हुई हिंसा के बाद धुलियान, रानीपुर वार्ड नम्बर 16 की प्रीती दास, अमरिता राय, सीजन दास, ऋषि दास, अमित राय, सुधीर दास, आरती दास ने अपने नानी शांति मुसमात के घर मिजार्चौकी के नया टोला में शरण ली। प्रीती दास ने बताया कि जाफराबाद में दो लोगों की हत्या के बाद वहां दहशत का माहौल है। इधर गुरुवार को वहां से जिला प्रशासन के फोन के बाद सभी मुर्शिदाबाद रवाना हो गए।

अपर समाहर्त्ता ने बोरियो पुस्तकालय का लिया जायजा

बोरियो। संवाददाता। अपर समाहर्त्ता गौतम कुमार भगत ने गुरुवार को प्रखंड पुस्तकालय का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पुस्तकालय में अध्ययनरत छात्रों से उनके लक्ष्य एवं पुस्तकालय से प्रदत्त सुविधाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने पुस्तकालय में उपलब्ध विभिन्न प्रतियोगी पुस्तकों का भी अवलोकन लिया। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी नागेश्वर साह, प्रखंड प्रमुख शांति बास्की, समाजसेवी मंडल मरांडी, संतोष कुमार भगत सहित अन्य मौजूद थे।

दिव्यांग बोर्ड की बैठक में 100 मरीजों की हुई जांच

साहिबगंज। संवाददाता। सदर अस्पताल स्थित वेयर हाउस में गुरुवार को दिव्यांग बोर्ड की बैठक हुई। जिसमें डॉ सचिन, डॉ राहुल वर्मा, डॉ सत्यप्रकाश, डॉ अनिमेश, ललिता मुर्मू सहित अन्य ने जिला भर से आए दिव्यांगों की जांच की। बोर्ड में हड्डी, आंख, मूक-बधिर व मानसिक रूप से बीमार 100 मरीजों की जांच की गई। मौके पर संजय कुमार, सत्येंद्र, गोपाल तिवारी सहित अन्य थे।

आपत्तिजनक व्यवहार का आरोप
साहिबगंज। जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत एक मोहल्ला निवासी एक पीड़ित पिता ने मोहल्ले के ही एक नाबालिग लड़के पर अपनी नाबालिग लड़की के साथ आपत्तिजनक व्यवहार करने का आरोप लगाया है। इधर थाना प्रभारी शशि सिंह ने बताया कि नाबालिग लड़की के पीड़ित पिता के आवेदन पर कांड संख्या 79/25 दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।

Share198Tweet124Share50
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

April 20, 2026

सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

April 20, 2026

एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

April 19, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store