• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

जिले में कहीं भी अवैध ड्रग्स की खेती न हो : डीसी

May 6, 2025

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

April 20, 2026

सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

April 20, 2026

एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

April 19, 2026

शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

April 19, 2026

संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

April 19, 2026

विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

April 18, 2026

भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

April 18, 2026

कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

April 18, 2026

April 17, 2026

बगडबरा पंचायत में डीएलसी कार्यक्रम का आयोजन

April 17, 2026

नगर निगम के 44 गांवों के विकास के लिए अतिरिक्त बजट की मांग तेज

April 17, 2026

जर्जर छत बना खतरा : गिरजा कांटा घर का हिस्सा गिरा, बाल-बाल बचे कर्मी

April 16, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, April 20, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

    सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

    एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

    शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

    संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

    विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

    भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

    कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Santhal

जिले में कहीं भी अवैध ड्रग्स की खेती न हो : डीसी

by admin
May 6, 2025
in Santhal
0
493
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

सभी मेडिकल दुकानों में प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री पर रोक लगाने का निर्देश
उपायुक्त की अध्यक्षता में जिलास्तरीय एनसीओआरडी समिति की हुई बैठक
जामताड़ा। संवाददाता। समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त कुमुद सहाय की अध्यक्षता में जिलास्तरीय एनसीओआरडी समिति की बैठक की गई। बैठक में उपायुक्त ने जिला में नशे की गिरफ्त से बच्चों, किशोरों व युवाओं को दूर रखने सहित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि जिले में कहीं भी अवैध ड्रग्स की खेती नहीं हो, इस पर कड़ी निगरानी रखने की आवश्यकता है। उन्होंने संबंधित विभाग एवं पुलिस के साथ समन्वय बनाकर लगातार संबंधित क्षेत्रों में ड्रग्स खेती एवं नशीली चीजों पर रोकथाम को लेकर छापेमारी कर सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया। उन्होंने सिविल सर्जन को निर्देश देते हुए कहा कि जिले के सभी मेडिकल शॉप में छापेमारी कर प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री पर रोक लगाएं। साथ ही, यह सुनिश्चित करें कि बिना चिकित्सकीय परामर्श पर्ची के कोई भी दवाओं की बिक्री नहीं हो। पुलिस अधीक्षक डॉ ऐहतेशाम वकारिब ने बैठक में कहा कि ड्रग्स के कारण युवाओं के जीवन बर्बाद हो रहे हैं। उन्होंने विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को इसकी सूचना पुलिस को देने को कहा ताकि कार्रवाई की जा सके। इसके अलावा अफीम एवं अन्य नशीली उत्पादों के खेती पर पूर्णत: रोक लगाने के लिए कृषि, वन विभाग को कहा कि पुलिस टीम के साथ छापेमारी करें। मौके पर पुलिस अधीक्षक डॉ ऐहतेशाम वकारिब, वन प्रमंडल पदाधिकारी राहुल कुमार, सिविल सर्जन डॉ आनंद मोहन सोरेन, जिला शिक्षा पदाधिकारी चार्ल्स हेंब्रम, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी कलानाथ, जिला शिक्षा अधीक्षक विकेश कुणाल प्रजापति, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी अंजू पोद्दार सहित समाजसेवी एवं अन्य उपस्थित रहे।

डीसी ने किया चौकीदार सीधी नियुक्ति को ले लिखित परीक्षाफल के अभ्यर्थियों का चयन सूची जारी
_13 से होगी शारीरिक जांच परीक्षा
जामताड़ा। संवाददाता। समाहरणालय सभागार में उपायुक्त कुमुद सहाय ने प्रेस वार्ता कर चौकीदार सीधी नियुक्ति को लेकर आयोजित लिखित परीक्षाफल का आरक्षण कोटिवार 1:3 की संख्या में शारीरिक जांच (दौड़) एवं शारीरिक माप के लिए अभ्यर्थियों के चयन सूची जारी कर दिया गया है। जिसमें विभिन्न कोटिवार कुल 1193 अभ्यर्थियों को शारीरिक जांच के लिए चयनित किया गया है। उपायुक्त ने विभिन्न कोटिवार कट ऑफ मार्क्स के अलावा चयनित अभ्यर्थियों की संख्या को बताया। उन्होंने कहा कि यह एनआईसी जामताड़ा के पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया है। वहीं उपायुक्त ने बताया कि चौकीदार नियुक्ति के लिए जिला अंतर्गत प्रकाशित विज्ञापन के अनुरूप लिखित परीक्षा में उनके कुल प्राप्तांक के आधार पर श्रेणीवार रिक्त पदों की संख्या के करीब तीन गुणा अभ्यर्थियों को शारीरिक जांच के लिए चयन किया गया है। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के श्रेणी में पर्याप्त संख्या में अभ्यर्थी नहीं रहने के कारण उक्त श्रेणी में तीन गुणा अभ्यर्थियों का चयन नहीं किया जा सका है। इसके अलावा बताया कि यूआर श्रेणी में कट ऑफ मार्क्स में एक समान संख्या अधिक होने के कारण 144 अतिरिक्त अभ्यर्थियों को शारीरिक जांच परीक्षा के लिए चयन किया गया। अत: यूआर कैटेगरी में कुल 555 अभ्यर्थियों को शारीरिक जांच परीक्षा के लिए चयन किया गया, जिसमें महिलाओं के लिए निर्धारित क्षैतिज आरक्षण की संख्या सम्मिलित है।
एसटी कैटेगरी में आदिम जनजाति सम्मिलित है। उनका प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने के लिए 06 अतिरिक्त अभ्यर्थियों को पीवीटीजी कैटेगरी में सम्मिलित किया गया। अत: एसटी कैटेगरी में 525 अभ्यर्थियों का चयन किया गया, जिसमें महिलाओं के लिए निर्धारित क्षैतिज आरक्षण की संख्या सम्मिलित है। इडब्ल्यूएस कैटेगरी में न्यूनतम कट ऑफ मार्क्स से ऊपर मात्र 69 अभ्यर्थी हैं जिन्हें इडब्ल्यूएस कैटेगरी में शारीरिक जांच परीक्षा के लिए चयन किया गया, जिनमें से 05 महिलाएं सम्मिलित है।
खेलकूद कोटा में 03 अभ्यर्थी योग्य पाए गए हैं, जिन्हें शारीरिक जांच परीक्षा के लिए चयन किया गया। दिव्यांग कैटेगरी में 41 अभ्यर्थियों को शारीरिक जांच परीक्षा के लिए चयन किया गया गया। ऑटिज्म एंड मल्टीपल डिसएबिलिटीज में 03 अभ्यर्थियों को ही योग्य पाए गए हैं, जिन्हें शारीरिक जांच परीक्षा के लिए चयन किया गया। क्षैतिज आरक्षण के अन्तर्गत महिला, खेलकूद कोटा एवं नि:शक्त श्रेणी से संबंधित आरक्षण विज्ञापन के शर्तों के आलोक में उपलब्धता के आधार पर प्रदान किया गया है। आदिम जनजाति कोटि के अभ्यर्थियों के लिए 2 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण के आलोक में कुल-03 अभ्यर्थियों का अंतिम रूप से चयन किया जाना है, जबकि अनुसूचित जनजाति के अन्तर्गत कुल-03 आदिम जनजाति स्वत: शारीरिक जांच परीक्षा के लिए चयनित हुए हैं। कार्मिक प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग झारखण्ड, रांची का संकल्प सं-5555, दिनांक-28.06.2016 के कंडिका 04 के आलोक में आदिम जनजाति के 06 अभ्यर्थियों का चयन अनुसूचित जनजाति कोटी के कट ऑफ मार्क्स 35 से नीचे 34-27 प्राप्तांक वाले का शारीरिक जांच परीक्षा के लिए चयन किया गया।
इसके अलावा बताया गया कि शारीरिक जांच (दौड़) एवं माप के लिए लिखित परीक्षा में सफल घोषित अभ्यर्थियों की सूची किसी भी स्तर पर किसी भी समय कोई विशेष त्रुटि/नियमानुसार पात्रता नहीं रहने का मामला संज्ञान में आने पर अभ्यर्थियों की अभ्यर्थिता रद्द/संशोधित करने का सर्वाधिकार नियुक्ति/चयन समिति के पास सुरक्षित रहेगा।
वहीं शारीरिक जांच परीक्षा के पुलिस अधीक्षक डॉ ऐहतेशाम वकारिब ने बताया कि लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थी शारीरिक जांच परीक्षा में सम्मिलित होंगे, जो आउटडोर स्टेडियम जामताड़ा (संभवत:) में 13 से 16 मई के बीच आयोजित किया जाएगा। गर्मी को देखते हुए इसे प्रात: में आयोजित किया जाएगा, जिसके लिए हमारी टीम आवश्यक कार्रवाई कर रही है। मौके पर परियोजना निदेशक आईटीडीए जुगनू मिंज, अपर समाहर्ता पूनम कच्छप, प्रभारी पदाधिकारी सामान्य शाखा पंकज कुमार रवि सहित अन्य उपस्थित रहे।
फोटो-01 डीसी एवं एसपी

सिकल सेल एनीमिया की रोकथाम को लेकर स्क्रीनिंग में लाएं तेजी : उपायुक्त
जामताड़ा। संवाददाता। उपायुक्त कुमुद सहाय की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सिकल सेल एनीमिया निवारण एवं प्रबंधन समिति तथा आयुष्मान भारत अंतर्गत जिला शिकायत निवारण समिति की बैठक की गई। उपायुक्त ने समीक्षा के दौरान कहा कि सभी विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में अभियान के तहत स्क्रीनिंग करें एवं लोगों को जागरूक करें। उन्होंने प्रखंड स्तर पर बीआरसी के माध्यम से विद्यालय स्तर पर तथा आंगनवाड़ी केंद्रों में वैक्सीनेशन डे के दिन लोगों को अवेयर करने एवं स्क्रीनिंग करने का निर्देश दिया ताकि सिकल सेल एनीमिया से ग्रस्त बच्चों एवं लोगों की पहचान की जा सके ताकि समय पर इसका इलाज किया जा सके। मौके पर सिविल सर्जन डॉ आनंद मोहन सोरेन, जिला शिक्षा पदाधिकारी चार्ल्स हेंब्रम, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी कलानाथ, डीपीएम, स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी कर्मी उपस्थित रहे।

पाकिस्तानियों को देश से बाहर निकालने के लिए भाजपा ने की मांग
भाजपा कार्यकर्ताओं ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
जामताड़ा। संवाददाता। प्रदेश भाजपा के निर्देश पर जिला इकाई की ओर से पाकिस्तानियों को देश से बाहर निकलने के लिए भाजपा नेता कार्यकर्ता समाहरणालय के समीप पहुंचे, जहां भाजपा नेता माधव चंद्र महतो ने कहा कि पिछले दिनों कश्मीर के पहलगाम में 26 निर्दोषों को उनकी नृशंस हत्या कर दी है और पता चला है कि इन आतंकियों का आका पाकिस्तान में बैठा हुआ है, पूरा देश इससे मर्माहित है जिसके कारण भारतीय न्याय संहिता के तहत प्रदत्त शक्तियों के जो संवैधानिक अधिकार है उसी के तहत भारतीय जनता पार्टी पूरे प्रदेश में एक मिशन के तहत उपायुक्त के यहां एक ज्ञापन सौंपा जा रहा है।
ज़िला उपाध्यक्ष अभय सिंह ने कहा कि पिछले दिनों पहलगाम में जिस तरह से पाकिस्तानी आतंकियों ने हमारे हिंदू सैलानियों को नाम और धर्म पूछकर उनकी हत्या की, उससे यह साफ हो जाता है कि हमारा पड़ोसी देश पाकिस्तान कभी सुधर नहीं सकता।
अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष मौलाना अब्दुल रकीब ने कहा कि पिछले दिनों पहलगाम में हमारे बेगुनाह लोगों की जो हत्याएं की गई थी, वह पाकिस्तान का कायराना हरकत को उजागर करता है। इस हमले की जितना भी निंदा की जाए, वह कम है। भारत सरकार से आग्रह करता हूं कि पाकिस्तान को जबरदस्त सबक सिखाये और जो पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर है, वह भारत में पूरी तरह से अपने हिस्सा में विलय करें, यही हमारे शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि होंगी।
मौके पर मुख्य रूप से किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री कमलेश मंडल, ज़िला महामंत्री दिलीप हेमब्रम, ज़िला उपाध्यक्ष सुकुमार सरखेल, भाजपा नेता सुनील हांसदा, दुबराज मंडल, महेंद्र मंडल,राजेंद्र राउत, किरण बेसरा, ठाकुरमनी सिंह, सूखेन्द्र टुडू, मनोज गोस्वामी, अबीता हांसदा, प्रदीप राउत, अंजनी तिवारी, सुबल सिंह, प्रवीण मिश्रा, द्वारिका सिंह, नरेश बर्मन, लोकेश महतो, सुभम साव, अमित भैया, मनोज दें, सुबल भंडारी सहित अनेक कार्यकर्त्ता उपस्थित रहें।

24 प्रहर अखंड हरिनाम संकीर्तन हुआ समापन
जामताड़ा। संवाददाता। प्रखंड अंतर्गत विरगांव में आयोजित तीन दिवसीय 24 प्रहर अखंड हरिनाम संकीर्तन का समापन समारोह भक्ति और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। इस धार्मिक आयोजन में स्थानीय ग्रामीणों समेत दूर-दूर से श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता वीरेन्द्र मंडल बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हरिनाम संकीर्तन जैसे धार्मिक आयोजनों से समाज में शांति, एकता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। यह हमारी संस्कृति की जीवंतता का प्रतीक हैं।
श्री मंडल ने आयोजन समिति को इस सफल और भव्य कार्यक्रम के लिए साधुवाद देते हुए कहा कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी जामताड़ा ग्रामीण मंडल अंतर्गत विरगांव में तीन दिवसीय 24 प्रहर अखंड हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया। इस आयोजन के समापन समारोह में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। ऐसे आयोजनों से युवाओं को भी अपनी परंपरा और आध्यात्मिक मूल्यों से जुड़ने का अवसर मिलता है।
कार्यक्रम में कीर्तन मंडलियों ने लगातार 24 प्रहर तक हरिनाम का संकीर्तन कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। समापन पर प्रसाद वितरण और आशीर्वचन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। गांववासियों ने भी इस आयोजन को लेकर उत्साह और भक्ति के साथ भागीदारी निभाई, जिससे संपूर्ण क्षेत्र में एक विशेष आध्यात्मिक चेतना का संचार हुआ। मौके पर मुख्य रूप जामताड़ा ग्रामीण के पूर्व मंडल अध्यक्ष रंजीत राणा, काजल मंडल, फटिक मंडल, निवास मंडल, रवि मंडल, अर्जुन मंडल, सुभाष मंडल सहित सेंकड़ों ग्रामीण भक्तजन उपस्थित रहे।

डीसी ने किया वेयरहाउस का निरीक्षण
जामताड़ा। संवाददाता। उपायुक्त कुमुद सहाय ने विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ईवीएम वीवीपैट वेयरहाउस का अवलोकन किया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने इस संदर्भ में बताया कि विधानसभा आम निर्वाचन 2024 के निमित्त ड्यूरिंग पोल के दौरान नॉन फंक्शनल पाए गए बीयू, सीयू, तथा वीवीपैट को ईसीआईएल, हैदराबाद वापस भेजे जाने के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी, रांची को हस्तांतरित करते हुए सोमवार तक भौतिक रूप से उपलब्ध कराये जाने को लेकर प्राप्त निर्देश के आलोक में विधानसभा आम निर्वाचन 2024 में प्रयुक्त ईवीएम वीवीपैट, जो समाहरणालय परिसर स्थित ईवीएम वीवीपैट वेयरहाउस में सुरक्षित भंडारित है, का अवलोकन किया गया। मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी विजय कुमार सहित विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि आदि मौजूद रहे।

11 मई को स्टेट लेवल आर्म रेसंलिंग प्रतियोगिता
जामताड़ा। संवाददाता। आर्म रैसलिंग एसोसिएशन ऑफ झारखंड के तत्वावधान में द्वितीय राज्य स्तरीय आर्म रैसलिंग चैंपियनशिप 11 मई दिन रविवार को सेंट जोसेफ स्कूल श्रीरामपुर जामताड़ा में होना है। यह दूसरा मौका है जब जामताड़ा में यह प्रतियोगिता हो रही है। इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में झारखंड प्रदेश के 10 जिले के 100 खिलाड़ी शामिल होने की संभावना है। इस प्रतियोगिता के आधार पर चयनित खिलाड़ी पंजाब के लुधियाना शहर में 6 से 8 जून तक आयोजित राष्ट्रीय 47वां आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता में झारखंड राज्य को प्रतिनिधित्व करेंगे। इस बात की जानकारी आर्म रैसलिंग एसोसिएशन ऑफ झारखंड के महासचिव दीपक दुबे ने दिए एवं उन्होंने बताया कि बताया कि सभी वेट कैटेगरी के प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को कैश अवार्ड, मेडल एवं प्रशस्ति पत्र से पुरस्कृत और सम्मानित किया जाएगा।

Share197Tweet123Share49
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

April 20, 2026

सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

April 20, 2026

एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

April 19, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store