• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

पहाड़िया गांव में फैला डायरिया, एक ही परिवार के सात लोग पीड़ित

May 21, 2025

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

April 20, 2026

सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

April 20, 2026

एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

April 19, 2026

शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

April 19, 2026

संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

April 19, 2026

विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

April 18, 2026

भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

April 18, 2026

कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

April 18, 2026

April 17, 2026

बगडबरा पंचायत में डीएलसी कार्यक्रम का आयोजन

April 17, 2026

नगर निगम के 44 गांवों के विकास के लिए अतिरिक्त बजट की मांग तेज

April 17, 2026

जर्जर छत बना खतरा : गिरजा कांटा घर का हिस्सा गिरा, बाल-बाल बचे कर्मी

April 16, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, April 20, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

    सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

    एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

    शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

    संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

    विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

    भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

    कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Sahibganj

पहाड़िया गांव में फैला डायरिया, एक ही परिवार के सात लोग पीड़ित

by admin
May 21, 2025
in Sahibganj
0
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

-स्वास्थ्य विभाग में मची हड़कंप

बोरियो/संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के राक्सो पंचायत अंतर्गत अति सुदूरवर्ती मठियो बेडो गांव में एक ही परिवार के सात लोग डायरिया से पीड़ित हो गए। जिसके बाद सभी मरीजों को सीएचसी लाया गया। जहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी साकेत कुमार शानू व अन्य चिकित्सकों की देखरेख में डायरिया मरीजों का इलाज किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि एक परिवार के सुरजा पहाड़िया (45), उसकी पत्नी मंगली पहाड़िन (45), पुत्र बबलू पहाड़िया (18), बुधना पहाड़िया (10), पुत्री गांगी पहाड़िन (21), मदिया पहाड़िन (20), मैसी पहाड़िन (15) डायरिया पीड़ित हैं। इधर सीएचसी में इलाजरत डायरिया मरीज सुरजा पहाड़िया ने बताया कि दो दिन से पूरा परिवार बीमार था। इसके बाद सीएचसी में डायरिया होने का पता चला। वहीं सीएचसी प्रभारी साकेत कुमार शानू ने बताया कि सभी मरीजों का इलाज चल रहा है। जिससे उनके स्वास्थ्य में सुधार आ रहा है। उन्होंने बताया कि बासी खाना और गंदा पानी या बरसात का पानी पीने से डायरिया फैला होगा। उन्होंने लोगों से गर्म खाना खाने और पानी उबाल कर पीने की अपील की है। इधर मरीजों ने बताया कि उनके गांव में अब भी पीने के लिए पानी की सुविधा नहीं है। सभी चूवें से पानी निकाल कर पीने को मजबूर हैं। आशंका जतायी जा रही है कि गंदा पानी पीने से ही डायरिया फैला है।

टेंपू की टक्कर से पांच वर्षीय बालक की मौत
-घर से बाहर निकलते ही हुआ हादसा

साहिबगंज/तालझारी/संवाददाता। तालझारी थाना क्षेत्र के सकरीगली, छोटी भगियामारी में मंगलवार को टेंपू की टक्कर से 05 वर्षीय बालक की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब बालक घर से बाहर निकला ही था। मिली जानकारी के अनुसार चिंटू यादव का पुत्र रामलखन यादव उर्फ आनंद (5) खेलने के लिए जैसे ही घर से बाहर निकला, एक तेज रफ्तार टेंपू ने उसे टक्कर मार दी। इस बीच लोगों की वहां भीड़ जमा हो गई। वहीं टेंपू चालक फरार हो गया। परिजन व ग्रामीण आनन फानन में घायल बालक को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे। जहां डॉ. प्रभात मल्लिक ने जांचोपरांत बालक को मृत घोषित कर दिया। इधर सदर अस्पताल में बालक की मां ममता कुमारी की करुण चीखों से गूंज उठी। महिला बच्चे की जान बचाने के लिए डॉक्टर से गुहार लगाते हुए जमीन बेच देने की बात कह रही थी। वहीं उसका कहना था कि हादसे के तुरंत बाद बाहर निकलने पर उसने टेंपू चालक को देखा था। बालक का पिता चिंटू यादव परदेस में मजदूरी करता है। पुलिस ने बालक के शव का पोस्टमार्टम करा उसे परिजनों के सुपुर्द कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

ट्रैक्टर के धक्के से दो घायल

राजमहल/संवाददाता। राजमहल-उधवा मुख्य सड़क पर शहर के मटियाल के समीप मंगलवार को ट्रैक्टर की चपेट में आने से 2 युवक घायल हो गए। इलाज के लिए उन्हें अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। मिली जानकारी के अनुसार नया बाजार निवासी रोहित हजारी (22) एवं शिवा हजारी (25) दोनों सड़क से गुजर रहा था। इसी दौरान ट्रैक्टर ने अनियंत्रित होकर दोनों को ठोकर मार दी। अस्पताल में चिकित्सकों ने दोनों का इलाज किया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

दुर्घटना में पांच घायल, एक रेफर

साहिबगंज/संवाददाता। बरहेट थाना क्षेत्र के बराहगढ़ी गांव में मिनी ट्रक की टक्कर से बाइक पर सवार बराहगढ़ी गांव निवासी मंगल टुडू (25), बरहेट के जजन मरांडी (55) और प्रेमलाल मरांडी (18) घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां डॉ. संतोष टुडू ने गंभीर रूप से घायल मंगल टुडू को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। इधर हड़वाडीह गांव में भागाबांध गांव निवासी सिरु मरांडी की बाइक की चपेट में आने से दिव्यांग फिरदौस अंसारी (13) सहित बाइक चालक घायल हो गया। दोनों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां दोनों का इलाज चल रहा है।

सांसद डॉ. निशिकांत दुबे को मिला सांसद रत्न सम्मान
-भाजपा नेता अमित सिंह ने दी बधाई

साहिबगंज/संवाददाता। गोड्डा के सांसद डॉ. निशिकांत दुबे को लोकतंत्र के प्रतिष्ठित सम्मान सांसद रत्न से नवाजा गया है। इस सम्मान की शुरूआत पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के सुझाव पर 2010 में शुरू हुई थी। उक्त सम्मान उन्हें विकसित संथालपरगना और उनके किए गए विकास कार्यों के लिए मिला है। पहले भी डॉ. निशिकांत दुबे को सबसे लोकप्रिय व सर्वश्रेष्ठ सांसद का सम्मान मिल चुका है। भाजपा नेता साहिबगंज निवासी अमित कुमार सिंह ने सांसद निशिकांत की इस उपलब्धि पर कहा कि उन्हें मिला सांसद रत्न सम्मान पूरे झारखंड सहित विशेष कर संथालपरगना के लिए गौरव की बात है। उन्होंने सांसद डॉ. निशिकांत दुबे को पूरे झारखंड की युवा शक्ति, पूरे संथालपरगना वासियों की ओर से हार्दिक बधाई दी है।

ग्रामीणों ने की पेयजल की मांग

तालझारी/संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के बाकुड़ी पंचायत के ग्राम-हडियांकोल के ग्रामीणों ने बीडीओ पवन कुमार को आवेदन देकर पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की है। उक्त गांव के ग्राम प्रधान रामा पहाड़िया, स्कूल शिक्षक सुनील कुमार, मंगल मालतो, लखन मालतो, बड़ा मैसा पहाड़िया, लोकिमुनी पहाड़िन, बुधनी मालतो, कर्मी मालतो सहित दर्जनों ग्रामीणों ने बीडीओ को बताया कि गांव और स्कूल में चापाकल एवं जल मीनार खराब हो गया है। ग्रामीणों ने पानी की समस्या को दूर करने को लेकर बीडीओ से गुहार लगाई है।

अबुआ आवास की अवैध निकासी का आरोप

तालझारी/संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कल्याणी पंचायत के बाफरटोला गांव निवासी लाभुक सरिता देवी ने बीडीओ पवन कुमार को आवेदन देकर अबुआ आवास की राशि की अवैध निकासी कर लिए जाने की शिकायत की है। बताया कि उसे वित्तीय वर्ष 2023-24 में अबुआ आवास का लाभ मिला है। जिसके लिए उसे प्रथम किस्त और द्वितीय किस्त मिला। 11 मार्च को उसके बैंक खाते में तीसरा किस्त एक लाख रुपया आया। लेकिन 26, 28 व 30 अप्रैल एवं 01 मई को 10 हजार रुपए करके और 03 मई 25 को चार हजार, नौ सौ रुपए की अवैध निकासी हो गई। लाभुक ने बीडीओ से राशि वापस दिलाने की गुहार लगाई है। बीडीओ पवन कुमार ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

छत्तीसगढ़ साइबर थाना पुलिस का छापा

तालझारी/संवाददाता। छत्तीसगढ़ साइबर थाना की पुलिस ने मंगलवार को तालझारी पुलिस के सहयोग से अम्बाडीहा गांव में छापेमारी कर सुरेश चौधरी को गिरफ्तार कर लिया। छत्तीसगढ़ साइबर थाना के एएसआई गौतम ठाकुर ने बताया कि उनके थाना में मोबाइल चोरी का मामला दर्ज कराया गया था। उक्त मोबाइल से यूपीआई के माध्यम से हजारों रुपया की निकासी हुई है। मोबाइल लोकेशन के आधार पर तालझारी थाना क्षेत्र के अम्बाडीहा में तालझारी थाना के एसआई अनिल कुमार यादव के साथ छापामारी कर सुरेश चौधरी को उसके के घर से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस आरोपी को अपने साथ छत्तीसगढ़ लेकर चली गई।

पीएम 22 को करेंगे राजमहल रेलवे स्टेशन का लोकार्पण

राजमहल/संवाददाता। झारखंड के महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक राजमहल रेलवे स्टेशन का अमृत भारत योजना के तहत लगभग 7.03 करोड़ की लागत से सौन्दर्यीकरण किया गया है। इस स्टेशन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 मई को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से करेंगे। उक्त तथ्यों की जानकारी मालदा रेल मंडल कार्यालय से मिली है। गौरतलब है कि एनएसजी-5 श्रेणी में शामिल राजमहल रेलवे स्टेशन पूर्व रेलवे जोन के सबसे ऐतिहासिक स्टेशनों में से एक है।

अवैध खनन करने वाले पर केस

मंडरो/संवाददाता। खनन निरीक्षक राजेश कुमार के आवेदन पर मिर्जाचौकी थाना प्रभारी रूपेश कुमार यादव ने अज्ञात पॉपलेन मालिक, चालक एवं अज्ञात खननकर्ता के विरुद्ध कांड संख्या 31/25 के तहत केस दर्ज किया है। ज्ञात हो कि डीसी के निर्देश पर सोमवार को सदर एसडीओ अमर जॉन आइंद के नेतृत्व में सदर सीओ बासुकीनाथ टुडू एवं मंडरो सीओ मेघनाथ उरांव ने मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र के भुताहा मौजा स्थित स्टार इंडिया खनन क्षेत्र के बगल में चल रहे अवैध खनन क्षेत्र में छापेमारी करते हुए एक पॉकलेन मशीन को जब्त किया था।

पेड़ से गिर कर बालक की मौत

बोरियो/संवाददाता। थाना क्षेत्र के जेटके कुम्हारजोरी पंचायत अंतर्गत कामोगोडा गांव के देवा पहाड़िया का पुत्र सुमन पहाड़िया (09) की मृत्यु पेड़ से गिर कर हो गयी। घटना सोमवार की है। सुबह बच्चे को सीएचसी लाया गया था। जहां चिकित्सक ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।

नगर परिषद ने डबल बट्टी का मामला सुलझाया
साहिबगंज/संवाददाता। नगर परिषद ने डबल बट्टी वसूलने के मामला को लगभग सुलझा दिया है। नगर परिषद से जारी पत्र के अनुसार फल, सब्जी, गुड़ के लेसी विमल यादव, अस्थायी व फुटपाथ दुकानों के लेसी मुनेश यादव, गोराबाड़ी हटिया व मिट, मछली, मुर्गा दुकानों के लेसी ही निर्धारित दर से बट्टी वसूली करेंगे। प्रशासक ने संबंधित लेसी के साथ बैठक कर सभी को उक्त लेटर की प्रति देकर निर्धारित दर से ही बट्टी वसूलने, बट्टी वसूली के पर्ची में निर्धारित दर प्रकाशित करने, निर्धारित दर से ज्यादा बट्टी वसूलने की शिकायत मिलने पर आवश्यक कार्रवाई करने सहित आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया है।
मुनेश यादव इन दुकानों से बट्टी वसूलेंगे
सड़क किनारे लगने वाला गुपचुप दुकान, चाट दुकान, फास्ट फूड दुकान, सत्तू दुकान, चाय दुकान, पान दुकान, नाश्ता पानी दुकान, अनाज चावल दाल गेहूं से बना सामग्री दुकान, लस्सी व दूध से बना सामग्री दुकान, बेकरी दुकान, कपड़ा दुकान, टोपी दुकान, फूल दुकान, बेल्ट दुकान, ताला चाभी दुकान, सौंदर्य प्रसाधन सामग्री दुकान, बर्तन दुकान, मिट्टी से बने बर्तन व सामग्री दुकान, मसाला दुकान, अनाज से बना बरी व तिलौरी दुकान, बांस से बना सामग्री दुकानों से लेसी मुनेश यादव 20 वर्ग फीट दुकान का 20 रुपया प्रतिदिन ओर 40 वर्गफीट दुकान का 25 रुपया प्रतिदिन बट्टी वसूली करेंगे।
विमल यादव गन्ना जूस दुकानों से वसूलेंगे बट्टी
फल, सब्जी व गुड़ बाजार के लेसी विमल यादव फल, सब्जी, गुड़ दुकान के अलावा गन्ना जूस दुकानदार, फल जूस दुकानदार से निर्धारित दर से ही बट्टी वसूली करेंगे। जिसमें छोटे दुकानदारों से 15 रुपए प्रतिदिन, मध्यम दुकानदारों से 20 रुपया प्रतिदिन, बड़े दुकानदारों से 30 रुपया प्रतिदिन और गुड़ प्रति चक्की 15 रुपए बट्टी वसूली करेंगे। वहीं गोराबाड़ी हटिया व मिट, मछली व मुर्गा दुकानदारों से उसके लेसी छोटे दुकानदारों से 10 रुपया प्रतिदिन, मध्यम दुकानदारों से 15 रुपया प्रतिदिन, बड़े दुकानदारों से 20 रुपया प्रतिदिन बट्टी वसूली करेंगे। वहीं गोराबाड़ी हटिया में नवनिर्मित मार्केट को छोड़ कर ही लेसी को बट्टी वसूलने का निर्देश दिया गया है।
अब तक नहीं लगा रेट चार्ट

डीसी हेमंत सती ने ज्यादा बट्टी वसूली की शिकायत मिलने पर नगर परिषद प्रशासक को जगह-जगह निर्धारित दर का होडिंग, बैनर व पोस्टर लगाने का निर्देश दिया था। 15 दिनों से ज्यादा बीत जाने के बाद भी कहीं भी निर्धारित दर का बैनर या पोस्टर अब तक नहीं लगाया गया है।

पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

साहिबगंज/संवाददाता। मुफस्सिल थाना पुलिस ने मंगलवार को क्षेत्र के छोटी कोदरजनना निवासी नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी मदन कुमार ने बताया कि छोटी कोदरजनना निवासी फिरोज ने थाना में आवेदन देकर बताया कि मुफस्सिल थाना कांड संख्या 96/24 का गवाह है। उसी गांव के मोफिज उक्त कांड में गवाही नहीं देने दे रहा है, डरा धमका रहा था और घर में फायरिंग भी किया है। पुलिस ने घटना स्थल से खोखा भी जब्त किया है।

बाइक और टोटो की भिड़ंत में तीन घायल

राजमहल/संवाददाता। राजमहल-उधवा मुख्य पर प्रखंड कार्यालय के समीप मंगलवार को टोटो और मोटरसाइकिल के आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में मोटरसाइकिल में सवार फुलवरिया निवासी आमिर शेख (21), अलमश खातून (22) व हसनीम शेख (07) तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने इलाज के लिए घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती करवाया जहां चिकित्सकों ने उनका इलाज किया।

डीसी ने विभिन्न निर्माण स्थलों का किया निरीक्षण

साहिबगंज/संवाददाता। डीसी हेमंत सती ने मंगलवार को पुलिस लाइन स्थित एसटी-एससी थाना, जिरवाबाड़ी स्थित झारक्राफ्ट शॉप के निर्माण स्थल एवं पॉलीटेक्निक कॉलेज के पास प्रस्तावित बाल सुधार गृह की भूमि का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण स्थल पर उपयोग की जा रही सामग्रियों की गुणवत्ता की बारीकी से जांच की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। उन्होंने निर्माण कार्य समयबद्ध और गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने का निर्देश दिया।

पीडीजे ने वृद्धाश्रम और बाल सुधार गृह का किया निरीक्षण

साहिबगंज/संवाददाता। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष अखिल कुमार ने मंगलवार को स्थानीय स्नेह स्पर्श वृद्धाश्रम एवं बाल सुधार गृह का निरीक्षण किया। उन्होंने सरकार व प्राधिकार की ओर से उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं सहित सफाई व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवा व भवन की स्थिति का जायजा लिया। वहीं उन्होंने बाल सुधार गृह में बच्चों से बातचीत कर उनका मनोबल बढ़ाया। उन्होंने बच्चों को टॉफी भी दी। मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव विश्वनाथ भगत, मुख्य विधिक सहायता रक्षा अधिवक्ता अरविंद गोयल, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी पूनम कुमारी, पारा विधिक स्वयंसेवक सहित अन्य उपस्थित थे।

विभिन्न योजनाओं का प्रभारी बीडीओ ने किया निरीक्षण

राजमहल/संवाददाता। ग्रामीण विकास विभाग से विभिन्न पंचायत में संचालित योजनाओं का मंगलवार को प्रभारी बीडीओ सह सीओ युसूफ ने निरीक्षण किया। उन्होंने गुनीहारी, महासिंहपुर, घाटजमनी और मोकिमपुर में लंबित अबुआ आवास योजना के लाभुकों से अविलंब आवास पूर्ण करने को कहा। पंचायत कर्मी को सख्त निर्देश देते हुए कहा गया कि 02 दिन के अंदर सभी लाभुक को उनके कार्य अनुरूप किस्त का भुगतान करें। किसी भी परिस्थिति में कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन योजना और बिरसा हरित ग्राम योजना का भी जायजा लिया। मौके पर बीपीओ गगन बापू, प्रखंड समन्वयक अभिजीत कुमार, आवास समन्वयक रवि कांत रवि, रोजगार सेवक बिनोद रूज, दीपक मरांडी, दीपक दास, माणिक दास, संतोष सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।

जिला स्तरीय सब जूनियर एथलेटिक्स में खिलाड़ियों ने दिखायी प्रतिभा

साहिबगंज/ संवाददाता। भारतीय एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया, नई दिल्ली एवं झारखंड एथलेटिक्स संघ, रांची के निर्देश के आलोक में जिला एथलेटिक्स संघ के तत्वावधान में मंगलवार को सिद्धू-कान्हू स्टेडियम में जिला स्तरीय सब जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें सैंकड़ों प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का चमक बिखेरा एवं 14 एवं 15 जून तक जामताड़ा में आयोजित झारखंड राज्य स्तरीय सब जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए अहर्ता हासिल की। मौके पर जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष सह जेएए सदस्य राजेश कुमार यादव, जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष अधिवक्ता ओम तत्सत, जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव माधव चंद्र घोष, एथलेटिक्स संघ के कोषाध्यक्ष निमाई चौधरी, आवासीय बालक एथलेटिक्स प्रशिक्षण केंद्र के कोच योगेश यादव, डे-बोडिंर्ग एथलेटिक्स प्रशिक्षण केंद्र सकरीगली के कोच अशोक साहनी, तकनीकी पदाधिकारी मनोज कुमार, बिपिन कुमार, प्रो शिव शंकर साह, गौतम यादव, मिथुन, अमन, कौशल किशोर मरांडी, गौरव झा, अभिषेक कुमार, रंजीत कुमार, धरम कुमार, सूरज, शिवम मंडल, ललिता कुमारी, अली सहित अन्य मौजूद थे।

सरकारी पोखर को मिट्टी से भरने के मामले में एसडीओ ने दर्ज करवाया केस
बरहरवा/संवाददाता। प्रखंड के मिर्जापुर पंचायत स्थित सीट्ठी पोखर नामक एक तालाब को मिट्टी डाल कर कुछ लोगों ने भर दिया था। जिसकी शिकायत के बाद राजमहल एसडीओ सदानंद महतो ने तालाब का निरीक्षण करते हुए मामले को सही पाया। उन्होंने तुरंत मिट्टी भरने का काम को बंद करवाते हुए कार्य स्थल से एक ट्रैक्टर व एक जेसीबी को जब्त किया। एसडीओ ने बताया कि उपायुक्त के आदेशानुसार उक्त तालाब के पास से ट्रैक्टर संख्या जेएच 18जी 5998 एवं जेसीबी संख्या डब्ल्यूबी 58-ए एक्स 6621 को जब्त किया गया है। जब्त ट्रैक्टर एवं जेसीबी सहित संलग्न लोगों पर सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

Share197Tweet123Share49
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

April 20, 2026

सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

April 20, 2026

एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

April 19, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store