• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

उप मुख्यमंत्री ने सीएम की प्रगति यात्रा के दौरान घोषित योजनाओं की समीक्षा की

May 22, 2025

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

April 20, 2026

सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

April 20, 2026

एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

April 19, 2026

शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

April 19, 2026

संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

April 19, 2026

विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

April 18, 2026

भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

April 18, 2026

कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

April 18, 2026

April 17, 2026

बगडबरा पंचायत में डीएलसी कार्यक्रम का आयोजन

April 17, 2026

नगर निगम के 44 गांवों के विकास के लिए अतिरिक्त बजट की मांग तेज

April 17, 2026

जर्जर छत बना खतरा : गिरजा कांटा घर का हिस्सा गिरा, बाल-बाल बचे कर्मी

April 16, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, April 20, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

    सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

    एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

    शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

    संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

    विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

    भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

    कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Bihar

उप मुख्यमंत्री ने सीएम की प्रगति यात्रा के दौरान घोषित योजनाओं की समीक्षा की

by admin
May 22, 2025
in Bihar
0
493
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मुख्यमंत्री के घोषित 11 बड़ी विकास योजनाओं की प्रगति में जल्द अग्रेतर कार्रवाई करें : सम्राट चौधरी
बहुप्रतीक्षित बरनार जलाशय योजना के निर्माण से कई हजार हेक्टेयर भूमि का पटवन संभव हो सकेगा : डीएम
जमुई। संवाददाता। उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए मुख्यमंत्री का प्रगति यात्रा के दरम्यान घोषित योजनाओं के कार्यान्वयन की समीक्षा की। जिला कलेक्टर अभिलाषा शर्मा के नेतृत्व में घोषित योजना से जुड़े अधिकारियों ने समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपस्थित होकर वांछित प्रतिवेदन प्रस्तुत किया और देय निर्देशों के अनुपालन का संकल्प लिया।
उप मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के घोषित 11 बड़ी विकास योजना जिसमें लंबित बरनार जलाशय योजना, डिग्री कॉलेज, गढ़ी डैम पर इको टूरिज्म का विकास, पुल, स्पोर्ट्स कंपलेक्स एवं शूटिंग रेंज का निर्माण आदि की अद्यतन स्थिति का फीडबैक लिया और कई वांछित निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभागों से योजना के शिलान्यास का प्रतिवेदन मांगा और अग्रेतर कार्रवाई किए जाने की बात कही। जिलाधिकारी ने ग्रामीण कार्य विभाग झाझा के कार्यपालक अभियंता और भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता को शीघ्र प्रतिवेदन उपलब्ध कराने को कहा। वहीं शूटिंग रेंज से संबंधित कार्यों को लेकर जिला खेल पदाधिकारी निर्देशित किया गया कि कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीएम ने कहा कि वर्षों से लंबित बहुप्रतीक्षित और बहुउद्देशीय बरनार जलाशय योजना के निर्माण से सोनो, झाझा, गिद्धौर और खैरा प्रखंड के कई हजार हेक्टेयर भूमि का पटवन संभव हो सकेगा। चकाई में डिग्री कॉलेज की स्थापना से स्थानीय छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। अपर किऊल जलाशय योजना के विस्तारीकरण और नहरों के पक्कीकरण की प्रगति को लेकर कहा कि इसके निर्माण से जमुई, खैरा और सिकंदरा प्रखंड के हजारों हेक्टेयर भूमि को आसानी से सिंचाई सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। गढ़ी डैम को इको टूरिज्म के रूप में विकसित किया जाना है। इसके निर्माण पर बल देते हुए कहा कि इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे। गढ़ी से लछुआड़ जाने वाली सड़क पर किऊल नदी पर नया पुल बनाये जाने को लेकर कार्यपालक अभियंता को कार्यों कि समीक्षा के दरमियान आवश्यक निर्देश दिए गये। उन्होंने कहा कि इस पुल के निर्माण से लछुआड़ जाने वाले पर्यटकों को काफी सुविधा मिलेगी। खेल को बढ़ावा देने के लिए गिद्धौर स्टेडियम का पुनर्निर्माण के बारे में जानकारी प्राप्त की। स्टेडियम के निर्माण से प्रतिभावान खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिलेगा। जमुई प्रखंड मुख्यालय से सटे पत्नेश्वर धाम को पर्यटन के दृष्टिकोण से विकसित एवं सौंदर्यीकृत किये जाने को लेकर कराए जा रहे कार्यों की प्रगति के संबंध में समीक्षा की। इसके नव निर्माण से पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं को काफी सुविधा मिलेगी और स्थानीय स्तर पर अर्थव्यवस्था का विकास होगा। हरनारायणपुर-चौरा पथ से सिकेरिया गांव तक सड़क और पुल बनाये जाने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इस सड़क और पुल के निर्माण से बिजुआही, पहाड़पुर, रतनपुर, कुंधुर, गुगुलडीह, गेनाडीह, बनाडीह आदि गांवों की आबादी लाभांवित होगी। वहीं बरहट प्रखंड के डाढ़ा ग्राम पंचायत में नकटी नदी पर दुर्गा मंदिर से पमैया तक पुल को लेकर फीडबैक लिया। इसके निर्माण हो जाने के बाद डाढ़ा, कटौना, सुदामापुर, कालापत्थर आदि गांवों की बड़ी आबादी लाभांवित होगी। इसके लिेए संबंधित विभाग के कार्यपालक अभियंता को निर्देशित किया गया। जमुई जिले के चकाई, जमुई सदर और सोनो प्रखंड में नए प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन बनाए जाएंगे वहीं ई.अलीगंज, बरहट एवं गिद्धौर कुल तीन प्रखंडों में प्रखंड सह अंचल सह आवासीय परिसर भवन का निर्माण होगा। इसकी भी समीक्षा की गई।
डीडीसी सुभाष चंद्र मंडल, डीसीएलआर मो. तारिक रजा, नजारत उप समाहर्ता अमु आमला, वरीय उप समाहर्ता शशांक बरनवाल, डीईओ राजेश कुमार, कार्यपालक अभियंता ई. गौतम कुमार, ई. प्रिंस कुमार आदि विभागीय अधिकारी बैठक में उपस्थित थे।

अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार घायल
चकाई। संवाददाता। चकाई गिरिडीह मुख्य मार्ग पर बुढ़ियाटांड़ मोड़ के समीप अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार एक युवक घायल हो गया। वहीं घटना के बाद डायल 112 की पुलिस टीम ने घायल युवक को इलाज के लिए चकाई रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने इलाज किया। मिली जानकारी के अनुसार, बाइक सवार युवक झारखंड से चकाई की ओर जा रहा था,तभी बुढ़ियाटांड़ गांव के समीप तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार ठोकर मार दी, जिससे सड़क पर गिरकर बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र के बामदह पिपरा निवासी दुर्गा मरांडी के रूप में हुई है। वहीं घटना के बाद अज्ञात वाहन मौके से भागने में सफल रहा।

ऑनलाइन उपस्थिति में गड़बड़ी को लेकर 13 शिक्षकों से स्पष्टीकरण
चकाई। संवाददाता। शिक्षकों के ऑनलाइन उपस्थिति के रैंडम जांच में प्रखंड के विभिन्न स्कूलों के 13 शिक्षकों की उपस्थिति दर्ज करने में विसंगति पाई गई है। विसंगति को लेकर शिक्षा विभाग के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, योजना एवं लेखा, जमुई संबंधित विद्यालय के एचएम को संबंधित शिक्षकों से अलग अलग स्पष्टीकरण प्राप्त कर अपने मंतव्य के साथ उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, योजना एवं लेखा, जमुई की ओर से स्पष्टीकरण के लिए जारी पत्रांक 103 दिनांक 19/05/2025 में कहा गया है कि जिला शिक्षा पदाधिकारी, जमुई के आदेशानुसार ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर विद्यालय के शिक्षकों की उपस्थिति की रैंडम जांच की जा रही है। जांच के क्रम में चकाई प्रखण्ड के विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों की उपस्थिति में विसंगतियां पाई गई है। जो पत्र के साथ संलग्न है। पाई गई विसंगतियों से स्पष्ट होता है कि विद्यालय में पदस्थापित शिक्षक-शिक्षिकाओं ने विभागीय नियमों की अनदेखी करते हुए उपस्थिति दर्ज की है। विभागीय निर्देशानुसार शिक्षकों की नियमानुसार उपस्थिति सुनिश्चित किया जाना विद्यालय प्रधान का दायित्व है। रैंडम जांच में पाई गई विसंगतियों से स्पष्ट है कि शिक्षकों को आपका संरक्षण प्राप्त है, जो अत्यंत ही खेदजनक है। उपरोक्त के आलोक में पत्र निर्गत तिथि के 48 घंटे के अंदर स्वयं के साथ अपने विद्यालय के संबंधित शिक्षक-शिक्षिकाओं से अलग-अलग स्पष्टीकरण प्राप्त करते हुए अपने मंतव्य के साथ समर्पित करना सुनिश्चित करें। जिन शिक्षकों के ऑनलाइन उपस्थिति में विसंगति पाई गई है उनमें प्रगति सिन्हा, प्लस 2 प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय चकाई, दीपक कुमार प्लस 2 एस के उच्च वि चकाई, मीरा कुमारी उत्क्रमित मध्य वि खास चकाई, तृप्ति कुमारी, उम व गोला, रीमा सिन्हा, उम वि नगरी, निर्मल कुमार, न प्रा वि नवादा 1, अमित कुमार, उमवि कन्या कर्णगढ़, अनिल कुमार राय मवि सरौन, दीपक कुमार महतो, म वि सरौन, अभिनयन कुमार उ उवि केवाल, मधु कुमारी, न प्रा वि बडकी केरवाटांड़, शीला कुमारी, न प्रा वि धरमरायडीह, पूनम कुमारी, न प्रा वि गोरसौती शामिल बताए जाते हैं। पत्र की प्रतिलिपि संबंधित सभी विद्यालय प्रधान एवं संबंधित प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी को भेजी गई है।

केकेएम कॉलेज के मैदान पर रोजगार मेला 22 को
जमुई। संवाददाता। जिला नियोजन पदाधिकारी शिखा राय ने बताया कि श्रम संसाधन विभाग, जिला नियोजनालय जमुई के सौजन्य से आगामी 22 मई को शहर के केकेएम कॉलेज के मैदान पर नियोजक आपके द्वार की तर्ज पर एक दिवसीय जिला स्तरीय नियोजन सह व्यवसायिक मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया जा रहा है। विभागीय स्तर पर मेला की तैयारी जोर-शोर से जारी है।
जिला नियोजन पदाधिकारी ने कहा कि इस बहुउद्देशीय मेला में 20 नियोजकों ने भाग लेने की सहमति दी है। नामित नियोजक 1500 से ज्यादा युवाओं को रोजगार देने के साथ उनका यथोचित मार्गदर्शन करेंगे। महिला और दिव्यांग जनों को मेला में खास तबज्जो दिया जाना है। नियोजन सह मार्गदर्शन मेला पूर्णत: नि:शुल्क है। इस दरम्यान नामित नियोजक किसी भी तरह का कोई शुल्क नहीं लेंगे। एनसीएस पोर्टल पर निबंधन की सुविधा उपलब्ध है। सुपात्र मेला में बायोडाटा, योग्यता संबंधी प्रमाण पत्र की छाया प्रति , पासपोर्ट साइज फोटो आदि वांछित कागजात साथ लेकर आएंगे। श्रम संसाधन विभाग , उद्योग विभाग, जीविका, आर.सेटी., डीआरसीसी आदि विभाग मेला में स्टॉल लगाकर सुपात्रों को विभागीय योजनाओं की जानकारी देंगे और उनका क्षमतावर्धन करेंगे। उन्होंने बेरोजगार युवा और युवतियों से आग्रह करते हुए कहा कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में 22 मई को केकेएम कॉलेज मैदान पर आकर मेला का लाभ लें। रोजगार मेला की तैयारी जारी है।

दो व्यक्ति शराब के नशे में गिरफ्तार
गिद्धौर। संवाददाता। बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद गिद्धौर थाना क्षेत्र के उपरी सेवा मुशहरी टोला में दो व्यक्ति शराब पीकर हंगामा करते पकड़े गए। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, करीब 6:50 बजे रतनपुर चौक के पास उन्हें गुप्त सूचना मिली कि उपरी सेवा मुशहरी टोला में दो व्यक्ति शराब के नशे में शोरगुल कर रहे हैं। सूचना की पुष्टि के लिए पुलिस जब शाम 7:15 बजे मौके पर पहुंची तो देखा कि दो व्यक्ति गाली-गलौज कर रहे हैं और नशे में धुत थे। पुलिस को देख वे भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन बल के सहयोग से उन्हें पकड़ लिया गया। पूछताछ में उनकी पहचान सुनील मांझी (उम्र 35 वर्ष, पिता जयनारायण मांझी) एवं गंगा मांझी (उम्र 55 वर्ष, पिता स्व. मसुदन मांझी), दोनों निवासी उपरी सेवा, थाना गिद्धौर, जिला जमुई के रूप में हुई। दोनों को थाना लाकर ब्रेथएनालाइज़र से जांच की गई, जिसमें सुनील मांझी के शरीर में 121एमजी/100एमएल तथा गंगा मांझी के शरीर में 31एमजी/100एमएल शराब की मात्रा पाई गई। इसके बाद दोनों को विधिसम्मत गिरफ्तार कर हाजत में बंद किया गया।

यह कोई तालाब नहीं, बल्कि चकाई चौक की मुख्य सड़क है जनाब
नेता हो या अधिकारी सभी गुजरते हैं इस मार्ग से, अबतक नही ली सुधि
चकाई। संवाददाता। चौंकिए मत जनाब! यह कोई तालाब या झील नहीं है, यह तो विकास का द्वार कहे जाने वाले प्रखंड कार्यालय जाने वाली चकाई चौक की मुख्य सड़क है। इसी सड़क से होकर प्रखंड और अंचल समेत कई सरकारी विभाग के पदाधिकारी रोजाना आना-जाना करते हैं। अपने विभिन्न कार्यों को लेकर अनेक ग्रामीण भी इसी सड़क से होकर प्रखंड कार्यालय जाते हैं। साथ ही विभिन्न दलों के नेता और यहां तक कि सांसद और विधायक भी इसी सड़क से गुजरते है लेकिन इस सड़क की दुर्दशा तो देखिए, हल्की बारिश होते ही यह सड़क तालाब का नजारा प्रस्तुत करने लगती है। यहां तक की अत्यधिक वर्षा होने पर सड़क का पानी आसपास की दुकानों में भी घुसने लगता है और दुकानदार परेशान हो जाते हैं। इसके बावजूद स्थानीय प्रशासन व जनप्रतिनिधियों की ओर से कोई भी संज्ञान व सुधि नहीं लिए जाने से आमलोगों का आक्रोश दिनोंदिन बढ़ता ही जा रहा है। लोगों ने कहा कि शुरूआती बारिश में जब ऐसी स्थिति है तो फिर आगे क्या होगा, इसका सहज रूप से अंदाजा लगाया जा सकता है। बुधवार दोपहर बाद को हुईं झमाझम बारिश होने की वजह से चकाई चौक की मुख्य सड़क ने तालाब का रूप धारण कर लिया। ऐसे में वाहन चालकों के साथ ही पैदल चलने वाले लोगों को खासी मुसीबत का सामना करना पड़ता है।

पूर्व पीएम स्व. राजीव गांधी की मनायी गई पुण्यतिथि
अलीगंज। संवाददाता। प्रखंड कार्यालय में बुधवार को देश के पूर्व पीएम स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि युवा नेता महेश सिंह राणा की अध्यक्षता में मनाई गई। सबसे पहले लोगों ने उनके तैलीय चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया और बताये रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। पूर्व कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मकेश्वर यादव ने कहा कि स्व. राजीव गांधी देश को दशा व दिशा देने का काम किये, जो कभी भुलाये नही जा सकते हैं। वरिष्ठ कांग्रेस नेता समाजसेवी धर्मेन्द्र पासवान उर्फ उर्फ गुरूजी ने कहा कि वे देश के सबसे युवा पीएम थे और उनका नजरिए बेहद आधुनिक था और भारत को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने की चाहत थी। मौके पर शशिशेखर सिंह मुन्ना, चंद्रशेखर आजाद, मकेश्वर यादव, मनोज कुशवाहा, सुनील कुमार, अवधेश यादव, मनोज राम, अशोक पाल, परमेश्वर यादव, रविशंकर सिंह के अलावे कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

पांडवेश्वर क्षेत्र की ओर से ग्रामीण स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन
पांडवेश्वर। आसनसोल। संवाददाता। क्षेत्र के बेलपहाड़ी गांव के बाउरीपाड़ा में पांडवेश्वर क्षेत्र की ओर से बुधवार को दुर्गापुर के एक निजी अस्पताल के चिकित्सकों और पांडवेश्वर क्षेत्र की मेडिकल टीम की उपस्थिति में ग्रामीण स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन क्षेत्र के महाप्रबंधक अमिताभ भट्टाचार्य, शताक्षी महिला मंडल की अध्यक्षा ,कोयल भट्टाचार्य और क्षेत्रीय चिकित्सा पदाधिकारी डॉ आशीष कुमार लाहा ने संयुक्त रूप से किया। स्वास्थ्य जांच शिविर में पांडवेश्वर क्षेत्र के चिकित्सक डॉ सब्यसाची मैती, डा. एस दृष्टि, डॉ शताब्दी घोष, डॉ आयनिक डे भी उपस्थित होकर ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच किया। इस अवसर पर महाप्रबंधक ने कहा कि ईसीएल प्रबंधन कोयला उत्पादन करने के साथ आसपास के लोगों का स्वास्थ्य का भी ख्याल रखता है। स्वास्थ्य जांच शिविर के बीच अचानक विधायक नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती ने पहुंच कर ईसीएल और पांडवेश्वर क्षेत्र की कार्य की सराहना किया और स्वास्थ्य जांच शिविर हरदम आयोजित करने की बात कही। स्वास्थ्य जांच शिविर में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ निरुपमा नस्कर, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ साजन सिन्हा, ह्रदय रोग विशेषज्ञ डॉ, अक्षय स्वामी ने 165 ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच किया और उचित परामर्श देने के साथ औषधि भी प्रदान किया गया, प्रफुल बेहरा समेत मेडिकल सह कर्मी भी उपस्थित थे।

पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, बिहार द्वारा राज्यस्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन: प्रधान सचिव ने अधिकारियों को गांवों और टोलों में उतरने का दिया आदेश
दिनांक 21 मई 2025 को अधिवेशन भवन, बिहार, पटना में पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, बिहार द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा के लिए महत्वपूर्ण राज्यस्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता विभाग के प्रधान सचिव एच आर श्रीनिवास ने की।
अपने प्रारंभिक संबोधन में प्रधान सचिव ने इस विभाग में कार्य करने की व्यापक संभावनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि विभाग ने युवा अधिकारियों को नियुक्त किया है और उन्हें उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए ईमानदारी और कड़ी मेहनत करनी चाहिए। प्रधान सचिव ने कर्नाटक का उदाहरण दिया, जहाँ सरकार द्वारा 2500 से अधिक छात्रावास चलाए जा रहे हैं, और जोर दिया कि बिहार में भी छात्रावास की संख्या बढ़ाई जा सकती है। उन्होंने कल्याणकारी कार्यों के लिए बॉटम-अप दृष्टिकोण पर बल दिया।
समीक्षा बैठक में प्रधान सचिव द्वारा निम्नलिखित प्रमुख मुद्दों पर गहन समीक्षा की गई:
अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय +2 उच्च विद्यालय: प्रधान सचिव ने सभी अनुमंडल पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण पदाधिकारियों को व्यक्तिगत रूप से टोला, मोहल्लों और गाँवों का दौरा करने का कड़ा निर्देश दिया ताकि छात्रों को प्रवेश लेने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके और स्कूलों में कोई भी सीट खाली न रहे। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी कीमत पर स्कूलों को क्षमता से कम नहीं चलना चाहिए। प्रधान सचिव ने जिलावार समीक्षा की और भवन निर्माण विभाग के अधिकारियों को स्कूल भवनों को जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया।
जननायक कर्पूरी ठाकुर छात्रावास/अन्य पिछड़ा वर्ग छात्रावास: प्रधान सचिव ने प्रवेश की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने मधुबनी, बांका, किशनगंज आदि जिलों में इन छात्रावासों के भवन रखरखाव की स्थिति की भी समीक्षा की। प्रधान सचिव ने सभी जिला पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण पदाधिकारी को भवन निर्माण विभाग द्वारा बनाए जा रहे भवनों की गुणवत्ता से समझौता न करने का निर्देश दिया, इससे पहले कि उन्हें हस्तांतरित किया जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को भवनों में उपयोग की जाने वाली मशीनों के गारंटी कागजात भी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
प्रधान सचिव ने पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति में लंबित मामलों की समीक्षा की। प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति की समीक्षा में पाया गया कि कटिहार में 1672 और मधेपुरा में 1513 छात्रों का भुगतान लंबित है। जिन जिलों में भुगतान लंबित है, वहां जल्द से जल्द इसका निवारण करने का निर्देश प्रधान सचिव द्वारा दिया गया। बैठक में उपयोगिता प्रमाण पत्र की भी समीक्षा की गई। सीतामढ़ी में पाया गया कि 4898 लाख का प्रमाण पत्र लंबित था। प्रधान सचिव ने सख्त निर्देश दिया कि जहाँ भी उपयोगिता प्रमाण पत्र लंबित है, उसे जल्द से जल्द पूरा कर लिया जाए। छात्रावासों में खाद्यान्न आपूर्ति, मुख्यमंत्री पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग छात्रावास अनुदान योजना, एसी/डीसी के लंबित मामले, कैडर मैपिंग/ई सर्विस बुक, प्राक् परीक्षा प्रशिक्षण केंद्र/मुख्यमंत्री व्यावसायिक पाठ्यक्रम मार्गदर्शन एवं उत्प्रेरण, कौशल विकास योजना आदि की भी गहन समीक्षा की गई।
इस महत्वपूर्ण बैठक में क्षेत्र से आए सभी प्रमंडलीय उप निदेशक (पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण), सभी जिला पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण पदाधिकारी एवं सभी अनुमंडल पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण पदाधिकारी उपस्थित रहे। विभाग की ओर से अपर सचिव, उप सचिव, विशेष कार्य पदाधिकारी, अन्य पदाधिकारीगण सहित विभागीय कर्मी भी मौजूद रहे। समीक्षा बैठक के अंत में प्रधान सचिव ने कहा कि अगली बार पूरे दिन की बैठक रखी जाएगी और हर योजना पर गहन चर्चा एवं अद्यतन स्थिति का जायजा लिया जाएगा।

विशेष ग्राम विकास शिविर आयोजित,लोगो दी गई योजनाओ की जानकारी। अलीगंज। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न पंचायतो के महादलित टोला मे विशेष ग्राम विकास शिविर आयोजित कर सरकार की संचालित योजनाओ की जानकारी दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता विकास मित्र ने किया। शिविर को संबोधित करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिषेक भारती ने कहा कि सरकार के द्वारा जन्म से लेकर मरण विकास योजनाओ की लाभ समाज के अंतिम पायदान तक पहुंचाने के लिए संकल्पित है। इसलिए विशेष शिविर आयोजित कर विकास योजनाओ की जानकारी दी जा रही है। साथ ही विकास योजनाओ का लाभ भी उपलब्ध कराया गया। वही प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मो असलम हुसैन ने बताया कि सरकार मनरेगा के माध्यम से बेरोजगार मजदुरो को रोजगार उपलब्ध करा रही है। जो काम करना चाहते है उन्हे जौब कार्ड बनाकर रोजगार उपलब्ध करा रही है। उन्होने बताया दर्जनो आवेदको को जौब कार्ड उपलब्ध कराया गया। उन्होने बताया विशेष विकास शिविर आयोजित कर सरकार समाज के हर तबके के योग्य लाभूको विकास योजनाओ से लाभान्वित कराना चाहती है। शिविर मे राशनकार्ड,जौब कार्ड,पीएम आवास सहित कई योजनाओ का लाभ लाभुको को उपलब्ध कराया गया। मौके पर पंचायत सचिव,रोजगार सेवक व विकास मित्र तथा कई विभाग के अधिकारी व कर्मी उपस्थित थे।

आधा दर्जन पर मुकदमा दर्ज बिजली चोरों पर विभाग का छापेमारी अभियान जारी
सोनो बिजली चोरों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए विद्युत आपूर्ति प्रशाखा सोनो की टीम ने मंगलवार को चरकापत्थर थाना क्षेत्र के छह घरों में छापेमारी कर बिजली चोरी पकड़ी। टीम में कनीय विद्युत अभियंता प्रीतम राज, सहायक अभियंता बिनोद कुमार नागर,मानव बल परिमल कुमार,मिथिलेश कुमार,रामदेव कुमार,मुरारी कुमार व अन्य विभागीय कर्मी शामिल थे। छापेमारी के दौरान कुल 77 हजार 111 रुपये की क्षति का आकलन किया गया।पहली कार्रवाई दोपहर 1:40 बजे दुधनियां के इन्द्रदेव यादव के घर हुई। उपभोक्ता पर 14,755 रुपये बकाया था। स्मार्ट मीटर से एलटी मेन लाइन में तार छीलकर अवैध टोका जोड़ा गया था। 0.147 किलोवाट बिजली चोरी पकड़ी गई। इससे कंपनी को 4,650 रुपये का नुकसान हुआ। कुल क्षति 19,405 रुपये आंकी गई। चोरी में प्रयुक्त तार जब्त किया गया।दूसरी कार्रवाई 1:50 बजे दुधनियां के ही महेन्द्र यादव के घर हुई। एलटी मेन लाइन में सीधा टोका जोड़कर 0.069 किलोवाट बिजली चोरी की जा रही थी। इससे 7,755 रुपये की क्षति हुई। तार जब्त किया गया।तीसरी कार्रवाई 2:01 बजे दुधनियां में ही किशोर कुमार के घर हुई। उपभोक्ता पर स्मार्ट मीटर से 0.078 किलोवाट बिजली चोरी पकड़ी गई। इससे 2,467 रुपये की क्षति हुई। तार जब्त किया गया।चौथी कार्रवाई 2:12 बजे कैलू यादव के घर हुई। उपभोक्ता पर 1,683 रुपये बकाया था। स्मार्ट मीटर से 0.216 किलोवाट बिजली चोरी की गई। इससे 6,832 रुपये की क्षति हुई। कुल नुकसान 8,515 रुपये रहा। तार जब्त किया गया।पांचवीं कार्रवाई 2:24 बजे बन्दरमारा के महेन्द्र यादव के घर हुई। उपभोक्ता पर 5,539 रुपये बकाया था। स्मार्ट मीटर से 0.69 किलोवाट बिजली चोरी पकड़ी गई। इससे 2,183 रुपये की क्षति हुई। कुल नुकसान 7,722 रुपये रहा। तार जब्त किया गया।छठी कार्रवाई 2:32 बजे बन्दरमारा के ही लीलो यादव के घर हुई। स्मार्ट मीटर से 0.78 किलोवाट बिजली चोरी की गई। इससे 2,136 रुपये की क्षति हुई। कुल नुकसान 17,787 रुपये रहा। तार जब्त किया गया।छापेमारी के दौरान आरोपियों ने टीम को धमकी दी कि यदि उनके खिलाफ केस दर्ज हुआ तो वे टीम को झूठे आरोप में फंसा देंगे। कनीय अभियंता प्रीतम राज ने चरकापत्थर थाने में सभी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है। थाना अध्यक्ष विशाल कुमार सिंह ने बताया कि सभी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। कार्रवाई की जा रही है।
महिला संवाद
महिला संवाद कार्यक्रम ने जमुई जिले की ग्रामीण महिलाओं को आत्मविश्वास के साथ अपने अधिकारों की बात करने का एक बहुउद्देशीय मंच प्रदान किया है| यह कार्यक्रम ग्रामीण महिलाओं की आवाज़ को एक नई पहचान देने वाला सशक्त माध्यम बन चुका है।
एक समय था जब महिलाओं को अपने घर से निकलने की आज़ादी नहीं थी| आज वही महिलाएं हाँथ में माइक थामे, बेझिझक व निडर होकर अपने अधिकार और समाज के विकास की बातें कर रही हैं| संवाद कार्यक्रम में बिहार सरकार की कार्यान्वित योजनाओं की जानकारी मिलने से, आज वही महिलाएं आत्मविश्वास से भरी हुई उत्साह के साथ योजनाओं को लेकर सवाल भी कर रही हैं| अपने समाज, गांव-टोलों की समस्यों पर खुलकर बात करते हुए सुझाव भी दे रही हैं| कार्यक्रम में महिलाएं स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार व स्वालंबन की बाते कर रही हैं| महिलाओं की मुखर हो रही आवाज से गाँव-गाँव में बदलाव की लहर देखने को मिल रही है|
उल्लेखनीय है की 18 अप्रैल से राज्य के सभी जिले में महिला संवाद कार्यक्रम की शुरुआत की गई थी| महिलाओं को सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने एवं उनकी आकांक्षाओं को जानने के उद्देश्य से ग्रामीण विकास विभाग के द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है| जमुई जिले में यह कार्यक्रम 15 जून चलेगा| जीविका ग्राम संगठन के माध्यम से दो पालियों में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
महिलाओं तक योजनाओं की जानकारी पहुंचाने के लिए महिला संवाद रथ के माध्यम से 45 मिनट का वीडियो फिल्म दिखाया जा रहा है| कार्यक्रम स्थल पर सेल्फी पॉइंट्स, स्टैंडी एवं महिला सशक्तिकरण से सम्बंधित योजनाओं से संकलित लीफलेट्स एवं मुख्यमंत्री संदेश पत्र का वितरण किया जा रहा है। प्रतिदिन 22 गाँव में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा, जिसमें प्रत्यके स्थलों पर 200 से 300 महिलाएं शामिल होकर योजना का लाभ पा रही हैं| प्रतिदिन जीविका, सतत जीविकोपार्जन योजना समेत अन्य योजनाओं की लाभुक महिलाएं अपनी सफलता की कहानी सुना रही हैं|
जमुई सदर प्रखंड के अमरथ पंचायत में सतत जीविकोपार्जन योजना की लाभार्थी मन्ना खातून बताती हैं एक समय था जब वह सर पर टोकड़ी रखकर सब्जी बेचा करती थी| आज इस योजना का लाभ मिलने से उनकी स्थिति में काफी बदलाव आया है| वह श्रृंगार दुकान के साथ-साथ मुर्गी पालन भी करती है|
असगरी खातून बताती हैं की जीविका से जुड़कर उनकी जिन्दगी खुशहाल हो गई| आज वह सतत जीविकोपार्जन योजना से जुड़कर बकरी पालन, मुर्गी पालन एवं किराना दुकान चलाती है| अपने बच्चों को शिक्षित भी कर रही हैं| रौनक ग्राम संगठन द्वारा आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम में जमीला खातून ने वृद्धा पेंशन में वृद्धि करने की आकांक्षा व्यक्त की|
इसके अलावे महिला संवाद कार्यक्रमों में महिलाओं के द्वारा सामूहिक रूप से नल-जल, जल-जमाव, नाला, सामुदायिक भवन, जीविका भवन, स्कूल, पुस्तकालय, स्ट्रीट लाइट, स्थानीय स्तर पर रोजगार, लघु कुटीर उद्योग, कृषि प्रशिक्षण केंद्र की मांग व वृद्धा एवं विकलांग पेंशन में बढ़ोतरी से सम्बंधित विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर आकांक्षा व्यक्त कर रही हैं|
अब तक जिले में लगभग 16 हजार महिलाओं की आकांक्षाएं ऐप के माध्यम से दर्ज कर ली गई है| जिसे समाधान हेतु सम्बंधित विभाग के पास भेजा जा रहा है| जमुई जिले में अभी कुल 737 ग्राम संगठन के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया जा चुका है|

5 माह से मार्जिन मनी नहीं मिलने से जन वितरण प्रणाली विक्रेता परेशान
चंद्रमंडी। संवाददाता। चकाई प्रखंड जन वितरण प्रणाली विक्रेता संघ की बैठक प्रखंड मुख्यालय स्थित आपूर्ति कार्यालय में हुई। बैठक में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी विश्वजीत कुमार पंडित भी मौजूद थे। उन्होंने सभी जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि अब तक जिन उपभोक्ताओं का ई केवाईसी नहीं हुआ है उनका ई केवाईसी अभिलंब समय सीमा के भीतर निर्धारित करना सुनिश्चित करें। साथ ही विभागीय पत्र के अनुसार अनाज का वितरण सुनिश्चित करें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि ई केवाईसी को लेकर उपभोक्ताओं को जागरूक करें। बैठक के दौरान डीलर संघ के जिला अध्यक्ष संतु यादव ने कहा की 5 माह से जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं को मार्जिन नहीं मिला है। जिससे विक्रेताओं को काफी दिक्कत हो रही है। उन्होंने विभागीय पदाधिकारी से अभिलंब मार्जिन मनी का भुगतान किए जाने की मांग की। बैठक में संगठन की मजबूती और विभिन्न समस्याओं को लेकर भी विक्रेताओं ने अपने-अपने सुझाव रखें ।इस अवसर पर जन वितरण प्रणाली विक्रेता प्रमोद चौरसिया, कमल कांत गुप्ता, विजय बरनवाल, शंभू केसरी, कमलेश्वरी दास, अनिल शाह, शंकर शाह सहित बड़ी संख्या में विक्रेता मौजूद थे

हरि मंदिर में हरि कीर्तन का आयोजन
कुमारधुबी। संवाददाता। हर जगह हर गांव में हरि कीर्तन का आयोजन किया जाता है और इस बार यह हरि कीर्तन का आयोजन चिरकुंडा के कापासारा गांव में आयोजित किया गया है। वही दूर-दूर से लोग संकीर्तन में शामिल होने और हरि कीर्तन सुनने आए हैं। चिरकुंडा कापासारा के काली मंदिर परिसर में आयोजित हरि कीर्तन के दूसरे दिन प्रसिद्ध दलदली आश्रम (सचिन बाबा का आश्रम) के मुख्य पुजारी प्रदीप बाबा पहुंचे। उन्होंने हरि कीर्तन में शामिल होकर सभी भक्तों को आशीर्वाद दिया। मंदिर समिति के सदस्यों ने बाबा का स्वागत किया। प्रदीप बाबा संकीर्तन में शामिल हुए और सबसे पहले पूजा-अर्चना की, फिर आरती की और जन कल्याण की बातें किए। मुख्य रूप से मंदिर समिति के सभी सदस्य मौजूद रहे। कापासारा कमेटी की ओर से बताया गया है कि इस संकीर्तन को देखने और हरिनाम सुनने वालों को विशेष प्रसाद दिया जाता है और हरिनाम समाप्त होने के बाद यह प्रसाद वितरित किया जाता है। यह हरिनाम कीर्तन चार दिनों तक चलता है और आज इसका दूसरा दिन है।

Share197Tweet123Share49
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

April 20, 2026

सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

April 20, 2026

एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

April 19, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store