• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

दिव्यांगों को हरसंभव देगी सरकार : नलिन सोरेन

June 1, 2025

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

April 20, 2026

सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

April 20, 2026

एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

April 19, 2026

शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

April 19, 2026

संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

April 19, 2026

विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

April 18, 2026

भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

April 18, 2026

कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

April 18, 2026

April 17, 2026

बगडबरा पंचायत में डीएलसी कार्यक्रम का आयोजन

April 17, 2026

नगर निगम के 44 गांवों के विकास के लिए अतिरिक्त बजट की मांग तेज

April 17, 2026

जर्जर छत बना खतरा : गिरजा कांटा घर का हिस्सा गिरा, बाल-बाल बचे कर्मी

April 16, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, April 20, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

    सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

    एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

    शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

    संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

    विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

    भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

    कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Dumka

दिव्यांगों को हरसंभव देगी सरकार : नलिन सोरेन

by admin
June 1, 2025
in Dumka
0
494
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
  • सांसद ने 200 दिव्यांगों के बीच किया उपकरण का वितरण
    शिकारीपाड़ा/निज संवाददाता। शिकारीपाड़ा प्रखण्ड परिसर में शनिवार को सामाजिक अधिकारिता शिविर का आयोजन किया गया। इसमे दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों के लिये नि:शुल्क सहायक उपकरणों का वितरण किया गया। इसमे शिविर में मुख्य अतिथि के तौर पर दुमका सांसद नलिन सोरेन ने शिरकत किया। इसके साथ ही बीडीओ सह सीडीपीओ एजाज आलम , सीओ कपिलदेव ठाकुर के भी मौजूद थे। इस अवसर पर सांसद नलिन सोरेन ने 200 दिव्यांग जनों और जरूरतमंदों के बीच उपकरणों का वितरण किया। इसमे बैटरी वाला ट्राय साइकिल, व्हील चेयर , श्रवण यंत्र , वैशाखी सहित वैसे अन्य उपकरण जो जरूरतमंदों के लिए आवश्यक है, उसे प्रदान किया गया। अपने संबोधन में सांसद ने कहा कि जो भी दिव्यांग भाई बहन है उनकी मदद के लिए हम हमेशा तत्पर रहते हैं।आपको जो उपकरण दिया जा रहा है आप उसका समुचित उपयोग करें। अगर कोई परेशानी हो तो हमसे संपर्क कर सकते हैं। इधर उपकरणों को प्राप्त कर लॉकन में काफी खुशी देखी गई। यहां उल्लेखनीय है कि इस मद में दुमका जिले ने 02 करोड़ रुपये आबंटित किये गए हैं जिसमे शिकारीपाड़ा प्रखण्ड को 18 लाख रुपये दिए गए हैं।

स्टोन लदा हाइवा दुर्घटनाग्रस्त
शिकारीपाड़ा/निज संवाददाता। दुमका रामपुरहाट के मुख्य मार्ग पर शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के नलहच्ची पुल के समीप एक ओवरलोडेड स्टोन चिप्स टेलर अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसे टेलर के चालक और खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया है। शिकारीपाड़ा पुलिस को सूचना मिलते ही घटना स्तर पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।जानकारी के अनुसार स्टोन चिप्स लेकर शिकारीपाड़ा क्रशर औद्योगिक क्षेत्र से लेकर बिहार ले जा रहा था।

विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर डालसा ने चलाया गया जागरुकता अभियान
दुमका/निज संवाददाता। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के प्रभारी अध्यक्ष शत्रुंजय कुमार सिंह के निर्देशानुसार शनिवार को विभिन्न प्रखंडों तथा पंचायत में नियुक्त पैरा लीगल वॉलिंटियर्स द्वारा विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों तथा छात्र-छात्राओं को तंबाकू के संबंध में जानकारी देते हुए कहा गया कि तंबाकू सेहत के लिए बेहद खतरनाक है। यह कई गंभीर बीमारी जैसे कैंसर, मधुमेह हृदय रोग आदि का कारण बन सकता है। तंबाकू के सेवन से दुनिया भर में हर साल लगभग 80 लाख से ज्यादा लोगों की मृत्यु हो जाती है, बावजूद के इसके लोग तंबाकू का सेवन बंद नहीं करते हैं उन्होंने तंबाकू उत्पाद अधिनियम, (कोप्टा) 2003 के प्रावधानों के बारे में चर्चा करते हुए उन्हें जागरूक किया और कहा कि विश्व भर में हर साल तंबाकू उगाने के लिए लाखों हेक्टेयर भूमि भी नष्ट कर दी जाती है। जिससे हमारा पर्यावरण भी प्रभावित होता। जागरूकता हेतु युवको तथा ग्रामीणों के बीच संबंधित पुस्तक एवं पंपलेट का भी वितरण किया गया।

वीणापानी क्लब के तहत चार दिवसीय अखंड हरिनाम संकीर्तन शुरू
रानेश्वर/निज संवाददाता। रानेश्वर प्रखंड के राघनाथपुर स्थित बिनापानी क्लब के तहत 29 मई से चार दिवसीय अखंड हरिनाम संकिर्तन शुरू हुआ है।शनिवार को कानाई लाल घोष, गौतम साह, बिरेन मंडल एवं सनत बागती ने अखंड हरिनाम प्रस्तुत किया है। सोमवार को अखंड हरिनाम संकिर्तन का समापन होगा। तत्पश्चात महाप्रासाद वितरण किया जाएगा। क्लब कमिटी के संदस्य के रूप में अशोक महतो, रघुनाथ दत्ता, शेमल आढय, भैरव दत्ता, देवाशीष दत्ता, बोलाई पात्र, संभु धर ने बढ़चढ़ कर भाग लिया है।

अभिनव इंटर साइंस परीक्षा में स्कूल टॉपर बना
नोनीहाट/निज संवाददाता। झारखंड एकेडमिक काउंसिल रांची द्वारा आयोजित इंटर साइंस परीक्षा में नोनीहाट हाई स्कूल के छात्र अभिनव कुमार सिंह ने कुल अंक 500 मे 451 अंक 90.20% लाकर नोनीहाट हाई स्कूल टॉप किया है | वही दूसरे स्थान पर रिया सेन जो की 500 अंक मे 421 अंक 84.20%प्राप्त किए है | वही तीसरे स्थान पर आदित्य कुमार जो की 500 मे 420 अंक 85 % अंक प्राप्त किऐ है | चौथे स्थान पर श्याम कुमार झा जो की 500 मे 517 अंक 83.40 पांचवा स्थान पर परिऊ कुमारी जो की 500 मे 416 अंक 83.20% छठा स्थान पर ओम कुमार जो की 500 मे 415 अंक 83.00% अंक सातवां स्थान पर अदिति राज जो की 500 मे 411 अंक 82.20% अंक आठवां स्थान पर दिशा महाराज जो की 500 मे 388 अंक 77.60% अंक नवमा स्थान पर नयन कुमार जो की 500 मे 386 अंक 77.20% अंक दसवां स्थान उज्जवल कुमार जो की 500 मे 378 अंक 75.60% अंक प्राप्त किए है | रानी सोनावती प्लस टू हाई स्कूल के टॉपर अभिनव कुमार सिंह ने आगे पढ़ने के विषय में इंजीनियर बनने का लक्ष्य बताया | अभिनव कुमार सिंह पिता अमरेंद्र कुमार सिंह माता तृप्ति कुमारी जिनका पैत्रिक स्थल गोड्डा जिला के बोरियों निवासी बताया जा रहा है और जो जरमुंडी विधायक देवेंद्र कुंवर के नाती है | इनका पढ़ाई बचपन से ही नोनीहाट मामा घर मे हुआ है | विधायक देवेंद्र कुंवर के नाती स्कूल टॉपर होने से काफी खुश नजर आ रहे थे | रानी सोनावती प्लस टू हाई स्कूल में कुल इंटर साइंस के लिए कुल 21 परीक्षार्थी शामिल रहे | जिसमें 19 छात्र प्रथम स्थान और दो छात्र द्वितीय स्थान प्राप्त किया | अभिनव अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिका और माता-पिता और नाना नानी को दिया | स्कूल में जिस तरह से पढ़ाई अच्छी होती है, उसके बाद सिर्फ रीविजन करने से आपको अच्छे अंक मिल सकते हैं |

धर्म सम्मेलन में भाग लेने सरैयाहाट से आदिवासी समाज के लोग रवाना
सरैयाहाट/निज संवाददाता। दिशोम मांझीथान और जाहेरथान समिति के तत्वाधान में दुमका में आयोजित धर्म सम्मेलन सह सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होने शनिवार को बड़ी संख्या सरैयाहाट से आदिवासी समाज के लोग रवाना हुए। समाज के लोगों को प्रखंड प्रमुख ललिता मरांडी एवं मांझी बाबा बाबूलाल टुडू ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान प्रमुख ललिता मरांडी ने कहा कि आज हम अपने पूर्वजों के द्वारा दिए गए धर्म संस्कृति को भूलते जा रहे हैं। हमारा मांझी परगना व्यवस्था कमजोर होते जा रहा है। जिसके बदौलत कई क्रांतियां हुए उसे लोग भुला दे रहे हैं। समाज के लोग अपने इष्ट देव की पूजा अर्चना छोड़ रहे हैं। इसलिए आज आदिवासियों को अपने धर्म संस्कृति को बचाने की जरूरत है। इस मौके पर देना सोरेन, परमेश्वर सोरेन, विजय मरांडी, हरिलाल हांसदा, शंभू हेंब्रम, प्रीति हांसदा, सुकलाल सोरेन सहित अन्य लोग मौजूद थे।

जामा में कोविड को लेकर मॉक ड्रिल
जामा/निज संवाददाता। कोविड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जामा में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ शशिधर मिश्रा के नेतृत्व में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। जिसमें ऑक्सीजन कंसेंटेटर की उपलब्धता, ऑक्सीजन सिलेंडर की उपलब्धता, दवा की उपलब्धता, पीपीई किट, मास्क एवं जांच सामग्री की उपलब्धता के अनुसार तैयारी का जायजा लिया गया। इस मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मिश्रा ने बताया कि एक बार फिर लोगों में कोविड के लक्षण पाये जा रहे हैं। जिसको देखते हुए ये मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। उन्होंने लोगों से पुन: मास्क लगाने, दूरी बनाने का आग्रह किया है। उन्होंने बताया कि अभी पेनिक होने की जरूरत नहीं है। थोड़ी एहतियात के साथ लोग अपने दिनचर्या में लगे रहें। मौके पर डॉ संजय महतो, डॉ राहुल कुमार, पवन कुमार, सुधीर कुमार, वेरोनिका हांसदा, बसंती मुर्मू, क्रिस्टीना किस्कू आदि उपस्थित रही।

मधुबन के जंगल से अधेड़ का शव बरामद
गोपीकांदर/निज संवाददाता। गोपीकंदर थाना क्षेत्र के मधुबन जंगल से गोपीकांदर पुलिस ने एक सड़ी गली शव को बरामद किया है। शव किसी पुरुष का है। शनिवार को ग्रामीणों की सूचना के बाद थाना प्रभारी सुमित कुमार भगत दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। थाना प्रभारी सुमित कुमार भगत ने बताया कि शव की आयु करीब 40 वर्ष होगी। शरीर पर हल्की हरी हाफ पेंट, काला चेक टी-शर्ट पहना हुआ है। एक लाल रंग का गमछा भी रखा है। शव से बीस फीट की दूरी पर पुलिस ने एक सफेद कलर का झोला, एक पिला रंग का टी-शर्ट और एक जोड़ा नीला रंग का हवाई चप्पल बरामद किया है। शव का शरीर आधे से अधिक सड़ा हुआ पाया गया है। शव की पहचान के लिए स्थानीय ग्रामीणों की मदद ली गई है लेकिन पहचान नहीं हो पाई है। मधुबन के ग्रामीण राम मुर्मू ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से एक विक्षिप्त एक थैला लेकर गांव में घूमघूम कर मांग कर खाता हुआ नजर आया था।ग्रामीणों में चर्चा है कि कहीं जंगल में मिला हुआ शव इस विक्षिप्त व्यक्ति का हो सकता है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के फूलो-झानू मेडिकल कॉलेज दुमका भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पोस्मार्टम के बाद शव की शिनाख्त करने के लिए 72 घंटे तक दुमका के शीतगृह में रखा जाएगा, नहीं होने पर अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा। पुलिस मामले से संबंधित जांच में जुट गई है। मौके पर एसआई भरत भूषण सिंह, राजन सिंह पुलिस बल मौजूद थे।

शत-प्रतिशत रहा पल्स टू सरैयाहाट विज्ञान का परिणाम

  • डॉक्टर बन गरीबों की सेवा करना चाहती हैं टॉपर ज्योति
    सरैयाहाट/निज संवाददाता। झारखंड 12वीं साइंस का परिणाम शनिवार को जारी हो गया। पल्स टू उच्च विद्यालय सरैयाहाट विज्ञान संकाय का परिणाम इस वर्ष शत प्रतिशत रहा। विद्यालय की ज्योति कुमारी 80.8 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय टॉपर बनी। वहीं कुमारी पल्लवी 79.2 प्रतिशत अंक, आदित्य राज 77.4 प्रतिशत अंक, श्रेयांस राज 75.4 प्रतिशत अंक, अनंत कुमार 74.8 प्रतिशत अंक, ज्योति कुमारी 72.6 प्रतिशत अंक, ललिता कुमारी 71.6 प्रतिशत, अंजनी कुमारी 71.4 प्रतिशत अंक, मनोज राम 70.2 प्रतिशत अंक, अमित कुमार और नदीम अंसारी 70 प्रतिशत अंक लाकर टॉप टेन में शामिल हुए। विद्यालय से कुल 26 छात्र विज्ञान की परीक्षा में शामिल हुए थे जिनमें 24 छात्र प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए हैं। विद्यालय के प्राचार्य बीरेंद्र यादव ने बताया कि छात्रों और शिक्षकों की मेहनत के बदौलत ही परिणाम शत प्रतिशत रहा। विद्यालय टॉपर ज्योति ने बताया कि वह डॉक्टर बन गरीबों की सेवा करना चाहती हैं।

सेवानिवृत आदेशपाल को दी गयी भावभीनी विदायी
जामा/निज संवाददाता। जामा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सेवानिवृत्त आदेशपाल भारती देवी को शनिवार को विदाई समारोह का आयोजन कर विदाई दिया गया। वो विगत 30 वर्षों से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जामा में आदेशपाल के रूप में कार्यरत रही। इस मौके पर उपस्थित प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ शशिधर मिश्रा ने बताया कि हँसमुख स्वभाव की धनी आदेशपाल भारती देवी का कार्यकाल शनिवार को पूरा हो गया। इस विदाई की घड़ी में सभी सीएचसी परिवार उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना करती है। उन्हें ढेरों उपहार के साथ भावपूर्ण विदाई दी गयी। इस मौके पर डॉ संजय महतो, डॉ राहुल कुमार, राजेश रोजवेल मुर्मू, एलियन सोरेन, नीलामुनि मुर्मू, तरुण सेन, अजितेश राय, पवन कुमार, उषा रानी बास्की, रवीना हेंब्रम, सालोमी बास्की, क्रिस्टीना किस्कू, रंजू कुमारी आदि उपस्थित थी।

दुर्घटना में घायल युवक को भारतीय एकता ट्रस्ट ने दी सहायता राशि

  • ट्रस्ट का मानवीय कार्य, परिवार ने जताया आभार
    शिकारीपाड़ा/ निज संवाददाता। सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता निभाते हुए भारतीय एकता ट्रस्ट ने एक सड़क दुर्घटना में घायल हुए युवक को इलाज के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की है। ट्रस्ट के सदस्यों ने घायल युवक के परिजनों से मिलकर सहयोग राशि सौंपी और उसके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।प्राप्त जानकारी के अनुसार पारशिमला के निवासी समीर अंसारी हाल ही में एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण इलाज में कठिनाई आ रही थी। इसकी जानकारी जैसे ही ट्रस्ट को मिली, उन्होंने तुरंत सहायता का हाथ बढ़ाया।इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष आ़फताब अंसारी ने कहा कि “समाज के जरूरतमंद लोगों की मदद करना हमारा कर्तव्य है। मानव सेवा ही सच्ची सेवा है और हमारी संस्था सदैव इसके लिए तत्पर है।युवक के परिजनों ने ट्रस्ट की इस सहायता के लिए गहरा आभार व्यक्त किया और कहा कि ऐसे सामाजिक संगठन समाज के लिए एक उम्मीद की किरण हैं। मौके पर ट्रस्ट के अध्यक्ष आ़फताब अंसारी, प्रमुख सदस्य महताब आलम, मुश्ता़क आलम, सफाद अंसारी , शाहबाज अंसारी के साथ कई ग्रामीण मौजूद रहे।

गणेश राजद के जरमुंडी प्रखंड अध्यक्ष और छतीस महतो बासुकीनाथ नगर अध्यक्ष चुने गए
जरमुंडी। संवाददाता। राष्ट्रीय जनता दल के सांगठनिक चुनाव के लिए नियुक्त प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी जरमुंडी ललित यादव और सहायक निर्वाचन पदाधिकारी मयंक रंजन और नगर पंचायत बासुकीनाथ के बीआरओ संतोष मंडल की उपस्थिति में शनिवार जरमुंडी बजरंग बली मोड़ स्थित यात्री शेड में राजद प्रखंड अध्यक्ष के चुनाव में सर्वसम्मति से गणेश प्रसाद भंडारी और बासुकीनाथ नगर पंचायत अध्यक्ष छतीस महतो सर्वसम्मति से चुने गए। जरमुंडी प्रखंड अध्यक्ष पद के लिए गणेश भंडारी के नामांकन पत्र में प्रस्तावक अवधेश कुमार और कैलाश भगत समर्थक थे। नगर अध्यक्ष पद के लिए छतीस महतो के नामांकन पत्र में अशोक मांझी प्रस्तावक और मुनीलाल खिरहर समर्थक थे।
प्रखंड अध्यक्ष के चुनाव में सिर्फ एक एक सक्रिय कार्यकर्ता ने नामांकन किया है। इसलिए सभी सक्रिय कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में सर्वसम्मति से चुने गए दोनों अभ्यर्थियों को प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी
प्रभारी ललित यादव व मयंक रंजन और संतोष मंडल ने क्रमश निर्वाचित घोषित किया। दोनों नवनिर्वाचित प्रखंड अध्यक्ष व नगर अध्यक्ष को शुभकामनाएं देते हुए 15 दिनों के अंदर प्रखंड एवं नगर कमिटी के गठन का निर्देश दिया गया है। पंचायत और वार्ड अध्यक्ष का चुनाव सक्रिय सदस्यों ने सर्वसमिति से चुना गया।
मौके पर राजद के जिला अध्यक्ष डॉ प्रमोद कुमार पंडित, प्रमुख मरीक, मदन प्रसाद गुप्ता, अर्जुन शर्मा, अनिल पंडित, अवधेश कुमार, नितेश भंडारी, अखिलेश भंडारी, युगल बैठा, हरिमोहन राय, जगदीश राय, संजय मिर्धा, अनिल मुर्मू, विषेश्वर महतो, मंगल मुर्मू, सोमरा मुर्मू, नीना सोरेन, शांति टुडू, पार्वती टुडू, सुकरमुनि सोरेन, कैलाश भगत, सिकंदर शर्मा, सूरज, जय प्रकाश राय, बाली राय, सीताराम राय, उमाकांत, छोटू भंडारी सहित कई सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद थे।

  • शिकारीपाड़ा राजद के प्रखंड अध्यक्ष चुने गए प्रदीप मंडल
    शिकारीपाड़ा। राष्ट्रीय जनता दल के सांगठनिक चुनाव 2025-28 के लिए नियुक्त प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी सुशील कुमार राय सहायक निर्वाचन पदाधिकारी मुकेश राकेश की उपस्थिति में राजद प्रखंड अध्यक्ष शिकारीपाड़ा के चुनाव के लिए प्रदीप मंडल ने नामांकन पत्र दाखिल किया। जिसका प्रस्तावक इब्राहिम अंसारी और समर्थक मनीर अंसारी थे। प्रखंड अध्यक्ष के चुनाव में सिर्फ एक सक्रिय कार्यकर्ता ने प्रखंड अध्यक्ष के अभ्यर्थी के लिए नामांकन किया है। इसलिए सभी पंचायत अध्यक्ष और सक्रिय कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में सर्वसम्मति से प्रदीप मंडल को निर्विरोध शिकारीपाड़ा के राजद प्रखंड अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। मौके पर जिलाध्यक्ष डॉ प्रमोद पंडित, इब्राहिम अंसारी, मनीर अंसारी, मो अब्दुल लफित, शिवधन हेम्ब्रम, मिलन कुमार साहा, रामजी राय, सुमित गोराई, राम मरांडी, अनिल पंडित, रामकुमार, युगल किशोर दास, नंदू देहरी सहित कार्यकर्ता मौजूद थे।

नव निर्मित आंगनवाड़ी भवन का बीडीओ ने की उद्घाटन
मसलिया/निज संवाददाता। मसलिया प्रखंड क्षेत्र कुसुमघट्टा पंचायत के दुमदुमि गांव में मनरेगा के तहत निर्माण किए गए आंगनवाड़ी भवन को शनिवार को बीडीओ अजफर हसनैन ने विधिवत रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया। जानकारी के अनुसार दुमदुमि गांव में आंगनवाड़ी केंद्र का संचालन दूसरे घर मे भाड़े पर किया जा रहा था। आजतक आंगनवाड़ी भवन बना ही नही था। भाड़े पर केंद्र का संचालन करने में आंगनवाड़ी केंद्र के सेविका पद्मावती सोरेन को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। वही बच्चों को भी काफी कठनाई होती थी। बरसात के समय बच्चों को बैठने एवं भोजन बनाने में सहायिका को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। अब ने आंगनवाड़ी भवन बनने एवं सेविका सहित बच्चों को किसीप्रकार ला दिक्कतें का सामना नही करना पड़ेगा। शनिवार को आंगनवाड़ी भवन के उद्घाटन के पश्चात बच्चों में काफी खुशी देखी गई। इस संबंध में बीडीओ ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र में कुल 58 आंगनवाड़ी भवन मनरेगा के तहत निर्माण करने का लक्ष्य है। जिसमे से अबतक 48 आंगनवाडी भवन निर्माण कर हैंड ओवर कर दिया गया है। मौके पर मुखिया जगरनाथ सिंह, पंचायत सचिव सदानंद होडो, बीपीओ संजीव प्रसाद , सहायक अभियंता विकास कुमार उपस्थित थे।

जयदेव बने राजद के प्रखंड अध्यक्ष
रानेश्वर/निज संवाददाता। रानेश्वर प्रखंड के दक्षिणजोल पंचायत के चोपाबथान हटिया परिसर में शनिवार को राजद पार्टी के दुमका अनुमंडल अध्यक्ष जितेश कुमार के अध्क्षयता में कार्यकर्ताओ ने बैठक कर सर्वसमिति से निर्णय लेते हुए जयदेव गोराई को रानेश्वर प्रखंड अध्यक्ष के रूप में चयनित किया गया है। जयदेव निर्विरोध चयन हुए है। जितेश ने बताया कि जयदेव गोराई तीसरी बार रानेश्वर के प्रखंड अध्यक्ष बने है। बताया कि जयदेव एक अच्छे एवं कर्मठ कार्यकर्ता है। उनके कार्यशैली को देखते हुए उन्हें तीसरी बार प्रखंड अध्यक्ष बनाया गया है। मौके पर सहप्रभारी हाबु कुमार यादव, कार्यकर्ता नरेश सोरेन, अनिल मुर्मू, अनिवेश सोरेन, मनेश्वर टुडू, फिलिमन आदि मौजूद थे।व

आंगनबाड़ी केंद्र खुटोजोरी में सहायिका चयन हेतु बैठक संपन्न
मसलिया/निज संवाददाता। मसलिया प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत खुटोजोरी के मध्य विद्यालय परिसर में शनिवार को आंगनबाड़ी केंद्र खुटोजोरी के लिए सहायिका पद के चयन हेतु बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता प्रभारी सीडीपीओ रंजन यादव ने की। चयन प्रक्रिया में कुल दो महिलाओं ने आवेदन दिया, जिसमें आवेदिकाओं की योग्यता और आयु सीमा का गहन परीक्षण किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अमीना खातून को उनकी उच्च शैक्षणिक योग्यता के आधार पर सहायिका पद के लिए चयनित किया गया। दूसरी ओर, दूसरी प्रतिभागी किरण कुमारी की आयु निर्धारित मापदंड से कम पाए जाने के कारण उनका चयन नहीं किया जा सका। चयन प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के उद्देश्य से ग्राम स्तर पर बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधि और पंचायत सदस्यों की उपस्थिति रही। मौके पर ग्राम प्रधान इशाद अंसारी, पंचायत समिति सदस्य शाहनाज खातून, कादिर रजा, एएनएम बसंती मुर्मू समेत कई ग्रामीण व स्थानीय जन उपस्थित रहे। बैठक शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। चयन के बाद अमीना खातून ने आभार प्रकट करते हुए कहा कि वह बच्चों के विकास और पोषण के क्षेत्र में समर्पित भाव से कार्य करेंगी। स्थानीय लोगों ने भी चयन प्रक्रिया की सराहना की और नई सहायिका को शुभकामनाएं दीं।

बांसकुली में 55 लाख से बनेगा पीएचसी भवन
रानेश्वर/निज संवाददाता। रानेश्वर प्रखंड के बाँसकुली पंचायत स्थित पीएचसी भवन के परिसर में एक नया भवन बनाने हेतु शनिवार को संबंधित विभाग के कनीय अभियंता गौरव कुमार आये हुए थे। मौके पर रानेश्वर जिप सदस्य बिमान सिंह उपस्थित थे। भवन निर्माण हेतु लेआउट किया गया है। बिमान सिंह ने बताया कि इस भवन का लागत राशि 55 लाख रुपये है। यह दो मंजिला भवन बनेगा। बिमान ने बताया कि यह भनव बन जाने से एवं स्वास्थ्य कर्मीय का नियमित रूप ने कार्य करने पर स्थानीय लोगो को काफी लाभ मिलेगा।

12वीं साइंस में इएमआरजीएस काठीजोरिया की सभी 29 छात्राएं प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण
दुमका/निज संवाददाता। झारखण्ड अधिविद्य परिषद द्वारा आयोजित 12वीं विज्ञान की परीक्षा में प्लस टू एकलव्य मॉडल आवासीय बालिका विद्यालय, काठीजोरिया, दुमका की शत प्रतिशत छात्राओं ने सफलता हासिल की है। विद्यालय की सभी 29 छात्राओं ने प्रथम श्रेणी से इंटरमिडिएट विज्ञान (आईएसी) की परीक्षा उत्तीर्ण की है। विद्यालय की उप प्रचार्य लेफ्टिनेंट सुमिता सिंह ने बताया कि जैक द्वारा आयोजित 12वीं (विज्ञान) परीक्षा 2025 में स्कूल की 29 छात्राएं शामिल हुई थी जिनमें से सभी छात्राएं प्रथम श्रेणी से पास हो गयी हैं। 387 अंक (77.4 प्रतिशत) लेकर निशा टुडू विद्यालय की टॉपर रही है। 386 अंक (77.2 प्रतिशत) प्राप्त कर प्रियंका सोरेन दूसरे और 385 अंक (77 प्रतिशत) लाकर ज्योति मरांडी तीसरे स्थान पर रही है। 384 अंक (76.8 प्रतिशत) लेकर सानिया मुर्मू चौथे स्थान पर और 379 अंक (75.8 प्रतिशत) लेकर शांतिलता टुडू पांचवें स्थान पर रही है। 377 अंक (75.4 प्रतिशत) लेकर अलावती बेसरा छठे स्थान पर तो 374 अंक (74.8 प्रतिशत) लेकर खुशबू बास्की एवं रेखा हेम्ब्रम सातवें स्थान पर रही है। 371 अंक (74.2 प्रतिशत) लेकर नीलू मुर्मू, 369 अंक (73.8 प्रतिशत) लेकर अनीता मुर्मू और 360 अंक (72 प्रतिशत) लेकर प्रमिला कोल क्रमश: 8वें से 10वें स्थान पर रही है। छात्राओं के शत प्रतिशत सफलता पर स्कूल की प्राचार्या श्रीमती करूणा शर्मा ने छात्राओं के साथ ही उनके अभिभावकों और स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों को बधाई दी है।
टॉप-10 में शामिल छात्राएं
1.निशा टुडू-387-77.4%
2.प्रियंका सोरेन-386-77.2
3.ज्योति मरांडी -385-77%
4.सानिया मुर्मू-384-76.8%
5.शांतिलता टुडू-379-75.8%
6.अलावती बेसरा-377-75.4%
7.खुशबू बास्की-374-74.8%
7.रेखा हेम्ब्रम -74.8%
8.नीलू मुर्मू 371-74.2%
9.अनीता मुर्मू -369-73.8%
10.प्रमिला कोल-360-72%

धर्म सम्मेलन सह सांस्कृतिक कार्यक्रम में दिखी आदिवासी परंपरा की झलक

  • रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में झूमे आदिवासी समाज के लोग
    दुमका/ निज संवाददाता। दिसोम मांझी थान आर जाहेर थान समिति संताल परगना प्रमंडल के दिसोम मांझी बाबा बीनीलाल टुडू के नेतृत्व में ”धर्म सम्मेलन सह सांस्कृतिक कार्यक्रम” आयोजित हुई। इस कार्यक्रम की शुरुआत दिसोम जाहेर थान में दिसोम नायकी बाबा सीताराम सोरेन के नेतृत्व में बोंगा-बुरु के साथ शुरू हुई। संध्या 4 बजे से बिरसा मुंडा आउटडोर स्टेडियम में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू हुआ। इसके बाद रात 8 बजे से विश्व प्रसिद्ध लेखक सह कथाकार गुरु बाबा सोमाय किस्कू का प्रवचन शुरू हुआ। सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए संताली जगत के स्टार सिंगर सिंगराय सोरेन, डिगीर सोरेन, कल्पना हांसदा, बनाम राजा नारायण टुडू, कुनामी चांदों म्यूजिकल ग्रुप जामताड़ा समेत कई कलाकार शामिल हुए। उक्त रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का दर्शकों ने खूब लुफ्त उठाया। साथ ही विश्व प्रसिद्ध लेखक सह कथाकार गुरु बाबा सोमाय किस्कू का प्रवचन सुना। इस धर्म सम्मेलन सह सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए लोग झारखंड के अलावा पड़ोसी राज्य से भी मरांग बुरू भक्त शामिल हुए। इस कार्यक्रम में लगभग 7 से 10 हजार की संख्या में लोग शामिल होकर उक्त धर्म सम्मेलन सह सांस्कृतिक ऐतिहासिक कार्यक्रम के गवाह बने। मौके पर जमशेदपुर से तलसा मांझी बाबा दुर्गा चरण मुर्मू, भोगनाडीह से सिदो मुर्मू-कान्हू मुर्मू के छठे वंशज मंडल मुर्मू, देवघर से काराम गुरु, सर्वेश्वर किस्कू, जामताड़ा से देश मांझी परगना बाबा सुनील हेंब्रम, संताली साहित्यकार मान चुंडा सोरेन सिपाही, अमिताभ बच्चन सोरेन, एसकेएमयू के प्रोफेसर सुजीत सोरेन, पूर्व दिसोम मांझी बाबा विशाल मरांडी समेत देश के कई क्षेत्रों से मरांग बुरू शामिल हुए।

अर्पिता ने विज्ञान संकाय में 90.8 प्रतिशत अंक लेकर बनीं जामा की टॉपर
जामा/निज संवाददाता। जामा प्लस टू हाई स्कूल की छात्रा अर्पिता कुमारी इंटर साइंस ने 90.8 प्रतिशत अंक लेकर जामा प्रखंड में प्रथम स्थान पायी है। प्लस टू हाई स्कूल जामा के अन्य छात्रों ने भी अच्छे अंक लेकर विद्यालय के टॉप टेन में अपनी जगह बनायी है। जिसमें राजेश कुमार मंडल 85.7, ध्रुव यादव 81.6, कमलेश कुमार 75.6, कुंदन कुमार 70.4 प्रतिशत अंक लेकर विद्यालय का नाम रौशन किया है। वहीं कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की 37 छात्राओं में 23 प्रथम श्रेणी एवं 2 द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुई है।

Share198Tweet124Share49
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

April 20, 2026

सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

April 20, 2026

एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

April 19, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store