• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर सोदपुर क्षेत्रीय कार्यालय प्रांगण में लगाए गए विभिन्न प्रकार के पौधे

June 6, 2025

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

April 20, 2026

सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

April 20, 2026

एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

April 19, 2026

शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

April 19, 2026

संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

April 19, 2026

विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

April 18, 2026

भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

April 18, 2026

कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

April 18, 2026

April 17, 2026

बगडबरा पंचायत में डीएलसी कार्यक्रम का आयोजन

April 17, 2026

नगर निगम के 44 गांवों के विकास के लिए अतिरिक्त बजट की मांग तेज

April 17, 2026

जर्जर छत बना खतरा : गिरजा कांटा घर का हिस्सा गिरा, बाल-बाल बचे कर्मी

April 16, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, April 20, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

    सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

    एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

    शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

    संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

    विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

    भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

    कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Bihar

विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर सोदपुर क्षेत्रीय कार्यालय प्रांगण में लगाए गए विभिन्न प्रकार के पौधे

by admin
June 6, 2025
in Bihar
0
493
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

एक पौधा मां के नाम, सभी देश वासियों को एक-एक पौधा लगाना ही उद्देश्य : अभिजीत
आसनसोल। संवाददाता। विश्व पर्यावरण दिवस की थीम-प्लास्टिक प्रदूषण को वैश्विक स्तर पर समाप्त करना, जिसको लेकर कोल इंडिया अंतर्गत ईसीएल के सोदपुर क्षेत्रीय महाप्रबंधक अभिजीत गंगोपाध्याय के नेतृत्व में 05 जून 2025 को विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर पौधारोपण कार्यक्रम किया गया, जिसमें सैकड़ों पौधा लगाया गया। सोदपुर एरिया के विभिन्न स्थानों पर स्वच्छता और जागरूकता गतिविधियां शुरू की गईं है। इस अवसर पर कुल्टी विधायक डॉ अजय पोद्दार, मिठानी ग्रुप डीजीएम जेपी सिंह, दोलगोबिंदो चक्रवर्ती, आदिकर्ण फाउंडेशन के चेयरपर्सन संतोष कुमार वर्मा, अमर प्रसाद, संजू घोष, जय नाथ चौबे के साथ कई ईसीएल अधिकारी कर्मी उपस्थित थे। इस कार्यक्रम के माध्यम से ईसीएल सोदपुर एरिया विश्व पर्यावरण दिवस 2025 के राष्ट्रव्यापी पालन में सक्रिय रूप से भाग ले रहा है और ईसीएल और स्थानीय समुदायों के बीच पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार प्रक्रियाओं को बढ़ावा दे रहा है। पर्यवारण दिवस के अवसर पर सभी को प्लास्टिक को कम से कम उपयोग करने के लिये कपड़े का झोला देकर जागरूक करने का संदेश देश वासियों को दिया गया।

विश्व पर्यावरण दिवस हमारी सामूहिक और व्यक्तिगत जिम्मेदारियों की याद दिलाता है : सभापति
पटना। संवाददाता। बिहार विधान परिषद् के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने विश्व पर्यावरण दिवस पर सभी प्रदेशवासियों को विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं दी है। विश्व पर्यावरण दिवस प्रतिवर्ष 5 जून को मनाया जाता है, जो हमें पर्यावरण संरक्षण के महत्व को याद दिलाता है। यह दिन प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारियों को समझने और प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन जैसे मुद्दों पर ध्यान देने का अवसर है। विश्व पर्यावरण दिवस हमें अपनी पृथ्वी, अपने पर्यावरण के प्रति हमारी सामूहिक और व्यक्तिगत जिम्मेदारियों की याद दिलाता है। यह केवल एक दिन का उत्सव नहीं है, बल्कि यह एक प्रतिज्ञा है कि हम आस पास के वातावरण को स्वस्थ और हरा भरा बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास करें। ताकि हम सब मिलकर एक बेहतर , सुन्दर और टिकाऊ भविष्य का निर्माण कर सकें।
इस अवसर पर बिहार विधान परिषद् के सभापति के अलावा उपसभापति प्रो. (डॉ.) राम वचन राय, सदस्य संजीव कुमार सिंह, सचिव अखिलेश कुमार झा और बिहार विधान परिषद् के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बिहार विधान परिषद् की कबीर वाटिका में वृक्षारोपण किया।

आगलगी की घटना का आरोपित गिरफ्तार
चंद्रमंडी। संवाददाता। चंद्रमंडी पुलिस ने थाना क्षेत्र के नवाडीह सिल्फरी पंचायत अंतर्गत दुदनिया गांव से आगलगी कांड में फरार चल रहे एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष गजेंद्र कुमार ने बताया कि गिरफ्तार जलेश्वर दास, पिता टीपन दास को उसके घर से गिरफ्तार कर जमुई जेल भेज दिया गया। उसपर अपने पड़ोसी के घर में आग लगाने का आरोप था। इस आगलगी घटना में 4 मवेशी सहित कई सामान जल गए थे, जिसमें पूर्व में ही केस दर्ज कराया गया था।

पुराने वाहनों की स्क्रैपिंग पर मिल रही एकमुश्त छूट
स्क्रैप कराने वाले वाहनों पर पहले से लंबित सभी देनदारियों में दी जाएगी छूट
समकक्ष नए निजी वाहनों के निबंधन पर कर में छूट
नई गाड़ी खरीदने पर वाहन मालिकों को फायदा : मंत्री
पटना। संवाददाता। राज्य में प्रदूषण में कमी लाने के लिए वाहनों की गुणवत्ता सुधारने पर खासतौर से फोकस किया जा रहा है। सूबे में 15 साल से अधिक पुराने और अनुपयोगी वाहनों को खास नीति के तहत स्क्रैप किया जा रहा है। इसके लिए दो स्थानों पटना में श्रीनिलियम स्क्रैपिंग सेंटर और वैशाली में एसके इंटरप्राइजेज में वाहन स्क्रैपिंग सेंटर मौजूद है। परिवहन विभाग के आंकड़ों के अनुसार, पुराने वाहनों की स्क्रैपिंग के लिए जनवरी 2023 से अबतक 1 हजार 611 आवेदन आए हैं। इनमें 748 रक्षा (डिफेंस) वालों के वाहन, 308 सरकारी वाहन और 555 निजी वाहन शामिल हैं।
सरकार वाहन स्वामियों को 15 साल से अधिक पुराने वाहनों की स्क्रैपिंग के लिए प्रोत्साहित कर रही है। इसके लिए कर में छूट दी जा रही है। इसमें वाहन मालिकों को निक्षेप प्रमाणपत्र (सीओडी) के आधार पर नए वाहनों के पंजीकरण कराने पर कर में रियायत, निजी वाहनों की स्क्रैपिंग पर कर में 25 प्रतिशत और वाणिज्यिक वाहनों की स्क्रैपिंग पर 15 प्रतिशत छूट दी जा रही है।
सरकारी वाहनों को मोटरवाहन कर, हरित कर, सड़क सुरक्षा उपकर और अर्थदण्ड में पूरी छूट, गैर परिवहन एवं परिवहन वाहनों को कर में 90 प्रतिशत एवं अर्थदण्ड में 100 प्रतिशत छूट दी जा रही है। केन्द्रीय मोटरवाहन नियमावली, 1989 के अंतर्गत वसूल होने वाले फीस एवं अतिरिक्त फीस (निबंधन, फिटनेस एवं अतिरिक्त फीस आदि) में सरकारी वाहन को पूरी छूट, गैर परिवहन वाहन को 90 प्रतिशत एवं अतिरिक्त कर में 100 प्रतिशत छूट, परिवहन वाहन को 90 प्रतिशत एवं अतिरिक्त कर में 100 प्रतिशत छूट दी जा रही है। इसके साथ ही वाहन मालिकों को पहले से लंबित सभी तरह के बकाये में एकमुश्त छूट देने का प्रावधान है। यह छूट 31 मार्च 2026 तक प्रभावी है। विभाग ने 15 साल पुरानी सरकारी गाड़ियों की स्क्रैपिंग का निर्देश भी दिया है।
परिवहन मंत्री शीला कुमारी ने कहा कि प्रदेश में बीते एक वर्ष में गाड़ियों की स्क्रैपिंग के लिए काफी काम हो रहा है। पुरानी गाड़ी स्क्रैप कराने वाले वाहन मालिकों को कोई नुकसान ना उठाना पड़े, इसलिए उन्हें कई तरह की सहूलियत दी जा रही है। इसमें पुराने वाहन मालिकों को नई गाड़ी खरीदने पर कर में छूट का लाभ भी दिया जा रहा है, जिससे लोगों पर आर्थिक बोझ ना पड़े। विभाग आमजनों की सुविधा के लिए सजगता से काम कर रहा है।

डीवीसी मैथन में पौधारोपण कार्यक्रम हुआ आयोजन
कुमारधुबी। संवाददाता। विश्व पर्यावरण दिवस अवसर पर डीवीसी मैथन में गुरुवार को पौधारोपण कार्यक्रम आयोजन किया गया। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर दामोदर घाटी निगम, मैथन की ओर से पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए मशीन वर्कशॉप, सीएसओ कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर वक्ताओं द्वारा प्रकाश डाला गया तथा वृक्षारोपण को जीवनशैली का हिस्सा बनाने की आवश्यकता पर बल दिया गया। उपस्थित सभी सदस्यों ने परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर पर्यावरण को हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया।
ए.के. झा, वरिष्ठ महाप्रबंधक(संरक्षा) ने कहा कि पर्यावरण हमारी धरोहर है। हमें न केवल इसे बचाना है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए और भी समृद्ध बनाना है। डीवीसी इस दिशा में सतत प्रयासरत है। हमें औद्योगिक विकास के साथ-साथ हरियाली और स्वच्छता को भी प्राथमिकता देनी चाहिए।
मुख्य महाप्रबंधक आनन्द मोहन प्रसाद ने कहा कि कोयला आधारित उत्पादन इकाइयों में पर्यावरण संरक्षण को लेकर हमारी जिम्मेदारी और अधिक बढ़ जाती है। हमें यह सुनिश्चित करना है कि उत्पादन के साथ-साथ प्रदूषण नियंत्रण और कार्बन उत्सर्जन में भी सुधार हो।
वरिष्ठ महाप्रबंधक (मा.सं.) संजीव श्रीवास्तव ने पर्यावरणीय सुरक्षा उपायों को लेकर विभागीय प्रयासों पर प्रकाश डाला और कहा कि सुरक्षित कार्यस्थल के साथ-साथ स्वच्छ और हरित परिसर का निर्माण हमारा लक्ष्य है। वृक्षारोपण, अपशिष्ट प्रबंधन और ऊर्जा संरक्षण के प्रयासों को हर स्तर पर बढ़ावा दिया जाना चाहिए। इस अवसर पर महाप्रबंधक सुरेंद्र साहू, सुरेंद्र प्रसाद, प्रवीण चांद, शैलेश गुप्ता, विश्वमोहन गोस्वामी, रोशन लकड़ा, मदन सेन, संजय कुमार संगम सहित अनेक अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

सीएमडी ने किया 33/6.6 केवी झांझरा मुख्य विद्युत सबस्टेशन का उद्घाटन
पांडवेश्वर। आसनसोल। संवाददाता। ईसीएल के झांझरा क्षेत्र के झांझरा एमआईसी कोलियरी में 33/6.6 केवी झांझरा मुख्य विद्युत सबस्टेशन का उद्घाटन ईसीएल के सीएमडी सतीश झा ने किया। इस विद्युत सब स्टेशन का उद्घाटन एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। झांझरा क्षेत्र के बिजली बुनियादी ढांचे के विकास के लिए एक कदम आगे है, विद्युत सब स्टेशन का उद्घाटन करने के साथ ईसीएल के सीएमडी सतीश झा ने औपचारिक रूप से सबस्टेशन को चालू किया। झांझरा पहुंचने पर क्षेत्र के महाप्रबंधक आर सी महापात्रा ने गर्मजोशी के साथ सीएमडी का स्वागत किया। विद्युत सब स्टेशन का उद्घाटन के समय एजेंट टीके कोले, प्रबंधक, सभी अधिकारी एवं सभी मजदूर संगठनों के नेताओ के अलावा कर्मचारी उपस्थित थे। इस अवसर पर सीएमडी ने अपने संबोधन में झांझरा क्षेत्र की टीम की उनके समर्पण और तकनीकी उत्कृष्टता के लिए सराहना किया और नया सब सबस्टेशन के रणनीतिक महत्व पर जोर दिया और क्षेत्र में ऊर्जा विश्वसनीयता बढ़ाने और चल रहे भविष्य के खनन कार्यों का समर्थन करने में इसकी भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने टीम को अपनी गति बनाए रखने और उत्कृष्ट परिणाम देने के लिए प्रोत्साहित किया। विद्युत सब स्टेशन उद्घाटन समारोह के साथ, स्थायी और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार विकास के लिए एक अटूट प्रतिबद्धता के रूप में एक वृक्षारोपण समारोह भी आयोजित किया गया। पर्यावरण की रक्षा करने और विश्व पर्यावरण दिवस पर सभी को पर्यावरण की रक्षा करने के लिए और वृक्षारोपण करने का संकल्प लेने की बात सीएमडी ने कही।

प्राण वायु के लिए रोपें पौधा : प्रधान जिला जज
जमुई। संवाददाता। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर व्यवहार न्यायालय परिसर में जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश धर्मेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में न्यायिक पदाधिकारियों ने इस अवसर पर पौधारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
प्रधान जिला जज ने मौके पर कहा कि सृष्टि के साथ पर्यावरण की रक्षा के लिए हर व्यक्ति को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। उन्होंने पौधा से प्राण वायु मिलने की बात बताते हुए कहा कि विकास की रफ्तार के चलते पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है। सृष्टि के साथ पर्यावरण को संरक्षित रखने के लिए सड़क के किनारे अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना चाहिए। पेड़ से जहां राहगीरों को फल और छाया मिलता है, वहीं पर्यावरण की भी रक्षा होती है। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए हर नागरिकों को आगे आने की सलाह दी।
जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव राकेश रंजन ने कहा कि वृक्ष हमारे सबसे अच्छे मित्र हैं। इससे हरियाली का दायरा बढ़ता है, जिसका प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष लाभ हमें मिलता है। उन्होंने ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगाने के साथ उसे सुरक्षित रखने का संदेश दिया।
न्यायिक पदाधिकारी विकास कुमार, सत्यनारायण शिव हरे, सुधीर सिन्हा, कमला प्रसाद, प्रभात कुमार श्रीवास्तव, पवन कुमार, संजीव कुमार, रत्नेश्वर कुमार सिंह, अतुल सिन्हा, अमरेंद्र कुमार, दिलीप कुमार राय आदि ओहदेदार वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल थे।

एनटीपीसी कहलगांव ने मनाया विश्व पर्यावरण दिवस 2025
कहलगांव। संवाददाता। विश्व पर्यावरण दिवस 2025 के अवसर पर एनटीपीसी कहलगांव ने एक प्रेरणादायक एवं जागरूकता से परिपूर्ण आयोजन के माध्यम से पर्यावरणीय सततता के प्रति अपनी मजबूत प्रतिबद्धता को पुन: पुष्टि की। इस वर्ष की थीम प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करें के अनुरूप कई रचनात्मक एवं सहभागी गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिनका उद्देश्य सामूहिक चेतना और सकारात्मक पर्यावरणीय व्यवहार को प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 6:30 बजे दीप्तिनगर स्थित परियोजना प्रमुख के आवास से दीप्ति सरोवर तक निकाली गई प्रभात फेरी के साथ हुई, जिसका नेतृत्व स्वयं परियोजना प्रमुख संदीप नायक ने किया। इस जागरूकता रैली में एनटीपीसी के अधिकारी, कर्मचारी, उनके परिवारजन, सीआईएसएफ के जवानों एवं गर्ल एम्पावरमेंट मिशन की प्रतिभागी बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली के दौरान प्रतिभागियों ने हरियाली बढ़ाओ, पृथ्वी बचाओ तथा प्लास्टिक हटाओ, जीवन सजाओ जैसे नारों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाया। इसके उपरांत दीप्ति सरोवर परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें कई छायादार एवं औषधीय पौधों का रोपण किया गया। इस दौरान सभी प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। मुख्य अतिथि संदीप नायक परियोजना प्रमुख ने इस अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल दायित्व नहीं, बल्कि यह हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। आने वाली पीढ़ियों के लिए हमें आज से ही हरियाली की नींव रखनी होगी। इस अवसर पर प्रज्ञा नायक, अध्यक्षा (सृष्टि समाज) रवींद्र पटेल, महाप्रबंधक (ओ. एंड एम.), प्रभात रंजन बारीक, महाप्रबंधक (मेंटेनेंस), डॉ सुष्मिता सिंह, सीएमओ (जीवन ज्योति चिकित्सालय) सौरभ शर्मा, अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) फैजुर रहमान, अपर महाप्रबन्धक (पर्यावरण प्रबंधन) वरिष्ठ अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में एनटीपीसी कर्मी उपस्थित थे।

भगवान चित्रगुप्त जी की प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ संपन्न

  • विधायक श्रेयसी सिंह ने लिया आशीर्वाद
  • तीन दिवसीय अनुष्ठान में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
    जमुई। संवाददाता। जिले के बरूअट्टा ग्राम स्थित ठाकुरबाड़ी प्रांगण में आयोजित तीन दिवसीय भगवान चित्रगुप्त जी की प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ गुरुवार को विधिपूर्वक संपन्न हुआ। इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्रभर से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरे वातावरण को भक्ति और श्रद्धा से सराबोर कर दिया। पूरे अनुष्ठान की अगुवाई पुजारी महेश पांडेय ने की, जिन्होंने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ एवं पूजन क्रियाओं को विधिवत संपन्न कराया। तीन दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत 3 जून, मंगलवार को भव्य कलश यात्रा से हुई, जिसमें सैकड़ों महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश लेकर गांव की परिक्रमा की। बुधवार को श्रद्धालुओं के लिए अन्न-रस प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इसी दिन आयोजन में विधायक सुश्री श्रेयसी सिंह ने भगवान चित्रगुप्त के दरबार में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया और उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए समाज में एकता और धार्मिक चेतना को बनाए रखने की अपील की। इस धार्मिक आयोजन में ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस की सक्रिय भागीदारी रही। जीकेसी जमुई के जिलाध्यक्ष प्रवीण सिन्हा ने बताया कि आयोजन में जिला कोषाध्यक्ष सत्येंद्र शंकर प्रसाद, उपाध्यक्ष विकास सिन्हा, लीगल सेल के उपाध्यक्ष राजेश सिन्हा, पंकज श्रीवास्तव, नीलमणि सहाय सहित कई कायस्थ समाज के वरिष्ठ जन और स्थानीय ग्रामीणों की महत्वपूर्ण सहभागिता रही।

विश्व पर्यावरण दिवस पर जमुई में निकली रैली
-पौधरोपण कर लिया गया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
-वोट फॉर अर्थ, वोट फॉर डेमोक्रेसी’ थीम पर चला मतदाता जागरूकता अभियान
जमुई। संवाददाता। गुरुवार को जिलेभर में विश्व पर्यावरण दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर जगह-जगह रैलियों का आयोजन किया गया और बड़ी संख्या में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों, सरकारी कार्यालयों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लेते हुए पर्यावरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। इसी क्रम में समाहरणालय परिसर में एक विशेष मतदाता जागरूकता कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी नवीन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक मदन कुमार आनंद ने की। कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी समेत कई वरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर ‘वोट फॉर अर्थ, वोट फॉर डेमोक्रेसी’ की थीम के अंतर्गत सभी अधिकारियों एवं कर्मियों को पर्यावरण की सुरक्षा एवं मतदान के प्रति जागरूकता फैलाने की शपथ दिलाई गई। जिलाधिकारी नवीन कुमार ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और लोकतंत्र दोनों एक दूसरे से जुड़े हुए हैं और एक स्वस्थ लोकतंत्र के लिए एक स्वच्छ पर्यावरण अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम के बाद जिलाधिकारी ने पर्यावरण जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जो जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण और मतदाता जागरूकता के प्रति संदेश देगा। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने लोगों से अधिक से अधिक पौधरोपण करने और पर्यावरण के प्रति संवेदनशील बनने की अपील की। कार्यक्रम में युवाओं, विद्यार्थियों और सामाजिक संगठनों की भागीदारी ने आयोजन को और प्रभावशाली बना दिया।
जमुई वन प्रमंडल ने विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों और सामाजिक संगठनों के सहयोग जन जागरूकता के लिए विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनमानस को जागरूक करना और सिंगल यूज़ प्लास्टिक के उपयोग को त्यागने का संदेश देना था। कार्यक्रम की शुरुआत स्कूली बच्चों की ओर से प्रभात फेरी से हुआ। इस दरम्यान बच्चों ने हाथों में पोस्टर और तख्तियां लेकर पर्यावरण संरक्षण से जुड़े गगनभेदी नारे लगाए और लोगों को सिंगल यूज़ प्लास्टिक के दुष्प्रभावों से अवगत कराया। तय कार्यक्रम के तहत विभिन्न स्कूलों में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बच्चों ने इसमें हिस्सा लिया और पर्यावरण के प्रति अपनी जागरूकता और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। प्लास्टिक प्रदूषण पर प्रहार विषय पर बनाए गए चित्रों ने सभी को प्रभावित किया। प्राथमिक और उच्च माध्यमिक स्तर पर निबंध प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। छात्रों ने पर्यावरण की रक्षा, जलवायु परिवर्तन और प्लास्टिक मुक्त समाज जैसे विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए।
उधर डीएफओ तेजस जायसवाल ने प्रतियोगी स्थलों का दौरा कर कार्यक्रमों का निरीक्षण किया और बच्चों का मनोबल बढ़ाया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की नहीं, बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने युवाओं को इसके लिए आगे आने का संदेश दिया।

बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
धार्मिक सद्भाव बिगाड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी : एसडीपीओ
चकाई। संवाददाता। बकरीद त्यौहार को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने को लेकर गुरुवार को चकाई थाने में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीपीओ राजेश कुमार ने की। बैठक को सम्बोधित करते हुए एसडीपीओ राजेश कुमार ने कहा कि बकरीद पर्व को शांति एवं सौहार्द के साथ मनाएं। धार्मिक सदभाव बिगाड़ने वालों के ऊपर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। अगर आप सभी को किसी भी प्रकार की अफवाह या सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट दिखाई देता है तो इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दें। वहीं सीओ राजकिशोर साह ने जिला स्तरीय बैठक में लिए गए निर्णय के अनुपालन करने एवं भाईचारगी व सौहार्दपूर्ण त्योहार मनाने की बात कही। मौके पर उन्होंने कहा कि समुदाय के हर उम्र वर्ग को जिम्मेदार नागरिक की तरह सतर्क रहने की जरूरत है तथा अफवाहों से सावधान रहने की आवश्यकता है।
वहीं चकाई थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने कहा कि पर्व के दिन थाना क्षेत्र के सभी संवेदनशील जगहों पर पुलिस की तैनाती रहेगी। इसके अलावे गश्ती दल द्वारा लगातार क्षेत्र में गश्त करती रहेगी। वहीं शांति ब्यवस्था बनाये रखने को लेकर पुलिस एवं सीआरपीफ संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च करेगी। मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष कृष्णा कुमार गुप्ता, लोजपा आर प्रखंड अध्यक्ष राजीव पासवान, शालीग्राम पांडेय, कन्हैयालाल गुप्ता, धर्मवीर आनंद, प्रहलाद रावत, सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

विश्व पर्यावरण दिवस पर बीचकोड़वा थाना में किया गया वृक्षारोपण
चकाई। संवाददाता। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रखंड के बीचकोड़वा थाना परिसर मे थानाध्यक्ष राहुल कुमार सहित अन्य पुलिस कर्मियों ने वृक्षारोपण किया। वही थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने कहा कि पर्यावरण को संतुलित करने के लिए वृक्षारोपण जरुरी है।वही उन्होंने आगे कहा कि सभी लोगों को कम से कम एक-एक वृक्ष लगाने के लिए संकल्प लेना पड़ेगा। प्राकृतिक प्रकोपों से बचाव के लिए वृक्ष लगाना जरुरी है।प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक वृक्ष लगाना चाहिए ताकि पर्यावरण के शुद्धिकरण में उनका योगदान हो सके।चूंकि वृक्षों के द्वारा ही हमें शुद्ध वायु अर्थात आक्सीजन की प्राप्ति होती है। क्योंकि मानव जीवन के लिए अत्यंत जरूरी है।

भागलपुर अभियंत्रण महाविद्यालय में सी-डैक के प्रशिक्षण केंद्र का हुआ उद्घाटन
3डी प्रिंटिंग तकनीक से छात्रों को मिलेगा अत्याधुनिक कौशल
भागलपुर। संवाददाता। तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत, भागलपुर अभियंत्रण महाविद्यालय, भागलपुर में 3डी प्रिंटिंग एवं एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग टेक्नोलॉजी पर आधारित एक उन्नत प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन किया गया। यह केंद्र भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (टी्र३) द्वारा वित्त पोषित फिनिशिंग स्कूल प्रोग्राम के अंतर्गत सी-डैक, कोलकाता के सहयोग से स्थापित किया गया है, जिसमें विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, बिहार सरकार की महती भूमिका रही है। उक्त आधुनिक तकनीकी केंद्र के रूप में पूरे बिहार राज्य में भागलपुर अभियंत्रण महाविद्यालय के अलावे एन०आई०टी पटना एवं दरभंगा अभियंत्रण महाविद्यालय को भी चयनित किया गया है।
इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) ओम प्रकाश राय ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता की। कार्यक्रम में सी-डैक, कोलकाता के मुख्य अन्वेषक श्री असित कुमार सिंह बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। इस उद्घाटन कार्यक्रम का समन्वय कंप्यूटर साइंस विभागाध्यक्ष डॉ. राज अन्वित द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के दौरान प्रो. दीपो महतो, प्रो. पुष्पलता और प्रो. काशीनाथ राम सहित संस्थान के कई वरिष्ठ शिक्षकों ने भी अपने विचार साझा किए और छात्रों को इस तकनीक में प्रवीण बनने हेतु प्रेरित किया।
इंजीनियरिंग कॉलेज के प्राचार्य डॉ ओम प्रकाश राय ने जानकारी देते हुए बताया कि 3डी प्रिंटिंग, जिसे एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग भी कहा जाता है, आज के युग की एक अत्यंत उन्नत एवं परिवर्तनकारी तकनीक है। यह तकनीक पारंपरिक निर्माण पद्धतियों से हटकर एक नई सोच प्रस्तुत करती है, जहाँ डिजाइन से सीधे वस्तुओं का निर्माण डिजिटल फॉर्मेट में करते हुए वास्तविक भौतिक रूप में परिवर्तित किया जाता है। यह न केवल उत्पाद विकास में लगने वाले समय और लागत को घटाता है, बल्कि निर्माण की सटीकता और जटिलता को भी बहुत हद तक बढ़ा देता है।
कार्यक्रम के अंत में प्रो. ऋषिकेश चौधरी द्वारा धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया। उन्होंने टी्र३, सी-डैक कोलकाता, कॉलेज प्रशासन, समस्त शिक्षकगण, आयोजन टीम और छात्रों को इस सफल आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए धन्यवाद दिया।
इस केंद्र की स्थापना भागलपुर सहित पूरे बिहार के तकनीकी छात्रों और नवाचार के इच्छुक युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह पहल न केवल क्षेत्रीय विकास में सहायक होगी, बल्कि आत्मनिर्भर भारत की दिशा में भी एक सशक्त कदम साबित होगी।

Share197Tweet123Share49
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

April 20, 2026

सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

April 20, 2026

एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

April 19, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store