• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

अंगिका समाज ने डीसी को सौंपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन

June 17, 2025

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

April 20, 2026

सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

April 20, 2026

एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

April 19, 2026

शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

April 19, 2026

संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

April 19, 2026

विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

April 18, 2026

भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

April 18, 2026

कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

April 18, 2026

April 17, 2026

बगडबरा पंचायत में डीएलसी कार्यक्रम का आयोजन

April 17, 2026

नगर निगम के 44 गांवों के विकास के लिए अतिरिक्त बजट की मांग तेज

April 17, 2026

जर्जर छत बना खतरा : गिरजा कांटा घर का हिस्सा गिरा, बाल-बाल बचे कर्मी

April 16, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, April 20, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

    सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

    एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

    शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

    संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

    विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

    भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

    कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Pakur

अंगिका समाज ने डीसी को सौंपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन

by admin
June 17, 2025
in Pakur
0
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

पाकुड़। निसं। अंगिका समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष भागीरथ तिवारी और जिला अध्यक्ष डॉ. मनोहर कुमार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त और जिला शिक्षा पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। समाज ने संथाल परगना प्रमंडल की क्षेत्रीय भाषा अंगिका को जेटेट नियुक्ति नियमावली से हटाए जाने का विरोध किया है। संथाल परगना के छह जिले पहले अविभाजित बिहार के भागलपुर जिले में थे। भागलपुर राजा कर्ण की राजधानी चंपा का केंद्र था। त्रेता युग में राजा रोमपाद और द्वापर युग में राजा कर्ण अंग देश के शासक थे। अंग देश की भाषा अंगिका थी। झारखंड में राजा कर्ण के अस्तित्व के प्रमाण मौजूद हैं। देवघर जिले में कर्णेश्वर मंदिर और जामताड़ा जिले में करमदाहा में राजा कर्ण द्वारा स्थापित महादेव मंदिर इसके साक्षी हैं। स्वतंत्रता सेनानी तिलकामांझी का कार्यक्षेत्र संथाल परगना था। उनके सम्मान में भागलपुर विश्वविद्यालय का नाम तिलकामांझी विश्वविद्यालय रखा गया है, जहां अंगिका भाषा की पढ़ाई और शोध होता है। इस क्षेत्र में 60 प्रतिशत से अधिक लोग अंगिका बोलते हैं। यह अन्य भाषा-भाषियों के बीच संपर्क भाषा भी है। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि अंगिका भाषा को जेटेट नियुक्ति नियमावली में शामिल करने की अनुशंसा की जाए। इससे क्षेत्र के युवा-युवतियों को नियोजन और शिक्षक नियुक्ति का अवसर मिल सकेगा।


पाकुड़िया प्रखंड का डीसी ने किया दौरा
पाकुड़। निसं। उपायुक्त मनीष कुमार ने पाकुड़िया प्रखंड का दौरा किया। उन्होंने लागडुम पंचायत में कई विकास योजनाओं का निरीक्षण किया। उपायुक्त ने मनरेगा के तहत संचालित बिरसा हरित ग्राम योजना का जायजा लिया। लाभार्थी शिवलाल टुडु के प्लांटेशन और पीट डिजिंग कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने जेई, रोजगार सेवक और पंचायत सेवक को सीपीटी निर्माण और सीआईबी लगाने का निर्देश दिया। लागडुम पंचायत में अबुआ आवास योजना के तहत निर्माणाधीन आवासों की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने आवास निर्माण में तेजी लाने और सरकारी मापदंडों का पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने अबुआ आवास की तीसरी किश्त के बारे में जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके अलावा, लागडुम पंचायत भवन का भी निरीक्षण किया गया। मीटिंग हॉल, मुखिया कक्ष, पंचायत सचिव कक्ष, ज्ञान केंद्र और शौचालय की स्थिति की जांच की गई। पेयजल की उपलब्धता का भी जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान विशेष कार्य पदाधिकारी त्रिभुवन कुमार सिंह, बीडीओ सोमनाथ बनर्जी, बीपीओ जगदीश पंडित, सहायक अभियंता रोहित गुप्ता और प्रखंड समन्वयक सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

पॉलिटेक्निक कॉलेज में डीसी ने छात्रों को दिलाई नशामुक्ति की शपथ
विद्यार्थीगण अपने घर से ही नशा मुक्ति अभियान शुरू करें : उपायुक्त
दिए सड़क सुरक्षा के टिप्स
पाकुड़। निसं। सदर प्रखंड स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज में जिला प्रशासन ने नशा मुक्ति एवं सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान का आयोजन किया। इस अभियान के तहत 26 जून तक जिलेभर में निषिद्ध मादक पदार्थों के विरुद्ध जागरूकता फैलाई जाएगी। उपायुक्त मनीष कुमार ने कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि नशा एक सामाजिक बुराई है। यह व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार और समाज को नुकसान पहुंचाता है। मौके पर पहुंचे उपायुक्त मनीष कुमार ने छात्र-छात्राओं से आग्रह किया कि वे अपने घर से ही नशा मुक्ति अभियान शुरू करें। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी अपने अभिभावकों और आसपास के लोगों को नशे से दूर रहने की सलाह दें।
कार्यक्रम में सड़क सुरक्षा पर भी चर्चा की गई। उपायुक्त ने सड़क सुरक्षा नियमों के पालन पर जोर दिया। उन्होंने हेलमेट पहनने, शराब पीकर वाहन न चलाने और सीट बेल्ट के उपयोग की अहमियत बताई। साथ ही, ट्रैफिक नियमों का पालन करने और सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद करने का आह्वान किया।

डोर टू डोर जाकर सभी बीमारियों की एक साथ होगी जांच
कोई बीमारी पाई जाने पर क्विक रिस्पांस टीम करेगी चिकित्सा सुविधा प्रदान
उपायुक्त ने किया अभियान का शुभारंभ
पाकुड़। निसं। स्वास्थ्य विभाग ने एक नई पहल की शुरुआत की है। धरती आबा जन भागीदारी अभियान और प्रोजेक्ट जागृति के तहत इंटीग्रेटेड एक्टिव केस सर्च अभियान शुरू किया गया है। उपायुक्त मनीष कुमार ने पुराना सदर अस्पताल में फीता काटकर इस अभियान का उद्घाटन किया। इस अभियान में स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर विभिन्न बीमारियों की जांच करेंगी। यह अभियान 16 जून से शुरू हो गया है। उपायुक्त ने बताया कि अब तक विभिन्न बीमारियों की जांच अलग-अलग की जाती थी। अब सभी बीमारियों की जांच एक साथ की जाएगी। जिला स्तर से इस अभियान की निगरानी की जा रही है। अगर किसी व्यक्ति में कोई बीमारी पाई जाती है, तो तुरंत क्विक रिस्पांस टीम भेजकर चिकित्सा सुविधा प्रदान की जाएगी। जांच टीमों को निर्देश दिया गया है कि वे एक भी घर न छोड़ें। उपायुक्त ने जिले के निवासियों से अपील की है कि वे जांच टीम का सहयोग करें और अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें। कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉ. मंटू कुमार टेकरीवाल, जिला भीवीडी पदाधिकारी डॉ. अमित कुमार और जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. कौशलेश कुमार सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।

नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के तहत टी-20 क्रिकेट मैच प्रतियोगिता आयोजित
पाकुड़। निसं। मादक पदार्थ के दुरुपयोग और नशामुक्ति जागरूकता अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिला पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवाकार्य विभाग की पहल पर रानी ज्योतिर्मयी स्टेडियम में टी-20 क्रिकेट मैच का आयोजन हुआ। यह मैच पाकुड़ स्पोर्टस एकेडमी और किंग्स इलेवन के बीच खेला गया। राज प्लस टू हाई स्कूल में भाषण और लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस जागरूकता अभियान में सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। लेखन प्रतियोगिता की बालिका श्रेणी में सिंपी रक्षित प्रथम, निशा दत्ता द्वितीय और कीर्ति कुमारी गोंड तृतीय स्थान पर रही। बालक वर्ग में सुभाजित मंडल प्रथम, रूद्र भद्र द्वितीय और विनीत कुमार त्रिवेदी तृतीय स्थान पर रहे। मादक पदार्थ निषेध पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में शिवम उपाध्याय ने प्रथम, रियाज शेख ने द्वितीय और रचित राज मिश्रा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जिला खेल पदाधिकारी राहुल कुमार और विद्यालय के प्राचार्य आशुतोष कुमार ने सभी विजेताओं को ट्रॉफी, मेडल और सर्टिफिकेट से सम्मानित किया। कार्यक्रम में जिला खेल समन्वयक विवेक रजक, शारीरिक शिक्षक आलमगीर आलम, खेलो इंडिया के प्रशिक्षक अक्षय बाउड़ी, क्रिकेट कोच रणवीर कुमार और विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

मूक-बधिर महिला को बंधुआ मजदूरी से मुक्ति
पाकुड़। निसं। एक मूक-बधिर महिला को बंधुआ मजदूरी से मुक्त कराया गया है। यह महिला 6 महीने पहले बंगाल से भटककर दादपुर गांव में आ गई थी। स्थानीय एक महिला उससे जबरन काम करवाती थी। पीड़िता को भीख मांगने के लिए भी मजबूर किया जाता था। सामाजिक कार्यकर्ताओं ने 16 जून को इस मामले की जानकारी कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन फाउंडेशन के प्रोजेक्ट इंचार्ज कृष्णा कुमार यादव और दुर्गा सोरेन सेना के जिलाध्यक्ष उज्जवल भगत को दी। दोनों ने तुरंत मुफ्फसिल थाना प्रभारी को सूचित किया। पुलिस बल, दुर्गा सोरेन सेना और कैलाश सत्यार्थी फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए महिला को मुक्त कराया। महिला को सुरक्षा की दृष्टि से पाकुड़ ओल्डेज होम, सोनाजोड़ी में रखा गया है। होम के कर्मचारियों को पूरे मामले से अवगत करा दिया गया है।


पीएम जनमन और आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान शुरू
हिरणपुर। संवाददाता। हिरणपुर के बागशीशा पंचायत सचिवालय में सोमवार को विशेष शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान और आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत लगाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बीडीओ टुडू दिलीप, मुखिया सुलेमान मुर्मू और प्रखंड कृषि पदाधिकारी सूर्या मालतो ने जामपुर गांव की महिलाओं के साथ दीप प्रज्जवलित कर किया। बीडीओ ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार का मुख्य लक्ष्य दुर्गम क्षेत्रों में रहने वाले जनजातीय समुदाय को बुनियादी सुविधाएं प्रदान करना है। इनमें सड़क, जल, स्वास्थ्य, दूरसंचार, बिजली और आवास शामिल हैं। शिविर में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए। यहां लोगों को आधार कार्ड, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड और जाति प्रमाण पत्र बनवाने की सुविधा दी गई। साथ ही, स्थानीय प्रमाण पत्र, किसान क्रेडिट कार्ड और पीएम किसान जन-धन खाता खोलने की सेवाएं भी उपलब्ध कराई गई। विधवा पेंशन और विकलांग पेंशन से संबंधित कार्य भी किए गए। कार्यक्रम में बीपीओ ट्विंकल चौधरी और पंचायत सचिव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

पूर्व सैनिक पर महिला ने किया हमला
महेशपुर। संवाददाता। चापतूरा गांव में एक पूर्व सैनिक पर महिला के द्वारा लाठी से हमला करने का मामला सामने आया है। घटना 11 जून की सुबह 8:15 बजे की है। पूर्व सैनिक अरुण कुमार भगत अपने घर के दरवाजे पर ट्रैक्टर चालक सिराजुल शेख से बात कर रहे थे। इसी दौरान बैद्यनाथ कोड़ा की पत्नी सरस्वती कोड़ा लाठी लेकर वहां पहुंची। उसने भगत को गालियां देनी शुरू कर दी। जब भगत ने इस व्यवहार का विरोध किया, तो सरस्वती ने उन पर लाठी से हमला कर दिया। हमले में भगत के माथे पर चोट आई। शोर सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें बचाया। जाते समय सरस्वती ने धमकी दी कि वह दोबारा आएगी और उन्हें जान से मार देगी। उसने यह भी कहा कि वह एसटी जाति की है और झूठा एसटी केस दर्ज करा देगी। भगत ने बताया कि पूरी घटना उनके दरवाजे पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। उनकी शिकायत पर महेशपुर थाने में केस नंबर 120/25 दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


महिला ने अंचलाधिकारी से लगाई न्याय की गुहार
महेशपुर। संवाददाता। प्रखंड के चमरखी गांव में एक विधवा महिला सनिचरिया देवी की जमीन पर कब्जे का मामला सामने आया है। पीड़िता ने महेशपुर अंचलाधिकारी को आवेदन सौंपा है। सनिचरिया देवी ने बताया कि मौजा बाबूपुर में उनकी एक बीघा 2 कट्ठा 8 धुर जमीन है। यह जमीन खाता नंबर 45, खसरा संख्या 57 में उनके दादा ससुर बुधन राय के नाम से रैयती है। पंजी टू में भी यह जमीन दर्ज है। चमरखी गांव के सनिचर यादव इस जमीन पर जबरदस्ती कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। जब पीड़िता जमीन पर हल जोतने जाती है, तो आरोपी उनके साथ मारपीट और गाली-गलौज करता है। वह जान से मारने की धमकी भी देता है। पीड़िता ने अंचलाधिकारी से न्याय की मांग की है। मामले की जांच की जा रही है।


जिला संयोजक बने सुमित पांडे, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. मांडवी रहे मौजूद
पाकुड़। निसं। इंदुमती टिबड़ेवाल सरस्वती विद्या मंदिर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का चार दिवसीय प्रदेश अभ्यास वर्ग रविवार को समाप्त हुआ। समापन समारोह में परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. आशुतोष मांडवी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मौसमी पाल, प्रदेश संगठन मंत्री नीलेश कटारे और क्षेत्रीय संगठन मंत्री याज्ञवल्क्य शुक्ल विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर अभाविप झारखंड की प्रांत अध्यक्ष डॉ. मौसमी पॉल ने संगठन में कई महत्वपूर्ण नियुक्तियों की घोषणा की। पाकुड़ जिले के लिए सुमित पांडे को जिला संयोजक नियुक्त किया गया है। सुमित 2018 से विद्यार्थी परिषद से जुड़े हुए हैं। उन्होंने 2021 में पाकुड़ के नगर मंत्री और प्रदेश कार्यकारणी सदस्य के रूप में अपनी सेवाएं दी है। नवनियुक्त जिला संयोजक सुमित पांडे ने कहा कि वे राष्ट्र निर्माण के कार्य में अभाविप के साथ जुड़कर स्वयं को भाग्यशाली मानते हैं। उन्होंने बताया कि उनकी प्राथमिकता जिले की सभी इकाइयों का गठन करना होगा।


सोनाजोड़ी अस्पताल में बिजली न होने से पंखे बंद, मरीजों को परेशानी
कांग्रेस जिलाध्यक्ष के फोन पर जेनरेटर किया चालू
पाकुड़। निसं। सोनाजोड़ी अस्पताल की व्यवस्था में गंभीर खामियां सामने आई है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार ने 16 जून 2025 को अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। वे कांग्रेस महासचिव मोनिता कुमारी के पति संतु चौधरी से मिलने पहुंचे थे। संतु चौधरी को एक दिन पहले शाम 6 बजे उनके घर के सामने सांप ने काट लिया था। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि ओपीडी के पास बैठे मरीजों के लिए पंखे नहीं चल रहे थे। जिलाध्यक्ष ने तुरंत अस्पताल के सीएस को फोन कर स्थिति की जानकारी दी। जेनरेटर ऑपरेटर समूह मुर्मू से पूछताछ में पता चला कि वह सीएस के आदेश के बिना जेनरेटर नहीं चला सकता। श्रीकुमार सरकार ने कहा कि वे इस समस्या को पाकुड़ उपायुक्त मनीष कुमार के संज्ञान में लाएंगे। इस दौरान जिला सोशल मीडिया चेयरमैन पियारूल इस्लाम, युवा जिला अध्यक्ष बिलाल शेख और प्रखंड 20 सूत्री सदस्य डॉक्टर जोहारूल इस्लाम भी मौजूद रहे।

ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर रोका काम, सैकड़ों हाईवा सड़क पर रही खड़ी
प्रशासन के साथ वार्ता करने के बाद भी बात नहीं बनी
अमड़ापाड़ा। संवाददाता। थाना क्षेत्र के पचुवाड़ा नॉर्थ कोल ब्लॉक में ग्रामीणों ने कोयला उत्खनन और परिवहन कार्य रोक दिया है। ग्रामीणों की मुख्य मांग जमीन का शत-प्रतिशत मुआवजा और कोयला उत्खनन के बाद जमीन का समतलीकरण है। ग्रामीण लंबे समय से इन मांगों को लेकर आवाज उठा रहे थे। कंपनी की ओर से कोई ठोस कार्रवाई न होने पर ग्रामीणों ने डुगडुगी बजाते हुए उत्खनन स्थल पर पहुंचकर काम रोक दिया। सूचना मिलते ही डब्लूपीडीसीएल, बीजीआर और डीबीएल कंपनी के प्रतिनिधि मौके पर पहुंचे। इंद्रियस मुर्मू और सुरेश टुडू सहित ग्रामीणों ने कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी, काम बंद रहेगा। कार्य रुकने से सैकड़ों हाईवा सड़क पर खड़ी हो गई है। वहीं सोमवार दोपहर के बाद जिला प्रशासन की ओर से प्रशासनिक पदाधिकारी की एक टीम मौके पर पहुंची और त्रिपक्षीय वार्ता भी किया गया लेकिन ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े रहे। ग्रामीणों ने कहा कि जब तक हम लोगों की मांग पूरा नहीं हो जाता, तब तक काम ठप्प रहेगा। मामले को लेकर बीजीआर कंपनी के पीआरओ संजय बेसरा ने बताया कि कंपनी नियम के अनुसार मुआवजा भुगतान के अलावा अन्य कार्य कर रही है। ग्रामीणों को इसकी जानकारी भी दी गई है। फिलहाल कोयला के उत्खनन और परिवहन के कार्य बंद होने से क्षेत्र में सन्नाटा पसरता देखा जा रहा है।


ट्रक के टक्कर से दो युवक घायल
हिरणपुर। संवाददाता। थाना क्षेत्र अंतर्गत डांगापाड़ा में सोमवार को ट्रक की चपेट में आने से बाइक में सवार दो युवक घायल हो गए। दोनों युवकों को आनन-फानन में सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका प्राथमिक इलाज किया गया। जानकारी के अनुसार, लिट्टीपाड़ा पतरापाड़ा निवासी शमशेर अंसारी व झिरली निवासी सादिक अंसारी एक ही बाइक में सवार होकर अपने गंतव्य स्थान पर जा रहे थे कि इसी दौरान खाली ट्रक संख्या डब्लूबी 57सी/1655 की चपेट में आ गए। उधर घटना की खबर मिलते ही एएसआई हरे राम यादव दलबल के साथ मौके पर पहुंच कर दोनों वाहनों को जब्त कर थाना ले आया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Share197Tweet123Share49
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

April 20, 2026

सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

April 20, 2026

एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

April 19, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store