• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

तीन किलो गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

July 4, 2025

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

April 20, 2026

सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

April 20, 2026

एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

April 19, 2026

शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

April 19, 2026

संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

April 19, 2026

विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

April 18, 2026

भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

April 18, 2026

कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

April 18, 2026

April 17, 2026

बगडबरा पंचायत में डीएलसी कार्यक्रम का आयोजन

April 17, 2026

नगर निगम के 44 गांवों के विकास के लिए अतिरिक्त बजट की मांग तेज

April 17, 2026

जर्जर छत बना खतरा : गिरजा कांटा घर का हिस्सा गिरा, बाल-बाल बचे कर्मी

April 16, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, April 20, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

    सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

    एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

    शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

    संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

    विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

    भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

    कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Godda

तीन किलो गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

by admin
July 4, 2025
in Godda
0
494
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
  • तीनों तस्कर बिहार के भागलपुर जिला के हैं निवासी
    हनवारा। संवाददाता। पुलिस ने हनवारा थाना क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए 02 जुलाई को 3 किलो 50 ग्राम गांजा के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई, जिसमें बताया गया था कि कुछ व्यक्ति एक टोटो से गांजा बेचने के लिए हनवारा थाना क्षेत्र के रामकोल रोड में आ रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, महागामा चंद्र शेखर आजाद के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। इस दल में पुलिस निरीक्षक उपेंद्र कुमार महतो, थाना प्रभारी हनवारा थाना राजन कुमार राम, सहायक अवर निरीक्षक बलजीत सिंह और रामप्रवेश यादव, तथा थाना रिजर्व गार्ड के सशस्त्र बल शामिल थे। गठित टीम ने तत्काल हनवारा-रामकोल रोड पर वाहन चेकिंग शुरू की। चेकिंग के दौरान, रामकोल से हनवारा की ओर आ रही एक लाल रंग की बिना नंबर वाली टोटो (जिस पर मयूरी लिखा था) को रुकने का इशारा किया गया। टोटो चालक ने गाड़ी को घुमाकर भागने का प्रयास किया, लेकिन सशस्त्र बल के सहयोग से उसे सफलतापूर्वक रोक लिया गया। टोटो की तलाशी लेने पर उस पर सोना लाला मुरी लिखा एक प्लास्टिक का बोरा पाया गया। बोरे की तलाशी के दौरान उसमें से 03 किलो 50 ग्राम गांजा बरामद हुआ। टोटो में सवार तीनों व्यक्तियों की तलाशी लेने पर उनके पास से तीन मोबाइल फोन भी मिले।
    पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए गांजा, तीन मोबाइल फोन और बिना नंबर के टोटो को जब्त कर लिया। टोटो में सवार तीनों व्यक्तियों को भी विधिवत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अभिषेक कुमार (उम्र करीब 21 वर्ष, पिता: राजेंद्र मंडल), बाल्मिकी कुमार (उम्र करीब 24 वर्ष, पिता: फुलेश्वर मंडल) और विपीन कुमार (उम्र करीब 25 वर्ष, पिता: फुचो मंडल) के रूप में हुई है। ये तीनों बोडवा, थाना खगड़ा (परबता), जिला भागलपुर (बिहार) के निवासी हैं। इस सफल अभियान से गोड्डा पुलिस ने नशीले पदार्थों के व्यापार पर प्रभावी लगाम लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है।

उपायुक्त ने किया गोबर गैस प्लांट व जिला स्तरीय जल जांच प्रयोगशाला का निरीक्षण
गोड्डा। संवाददाता। उपायुक्त ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत डब्ल्यूटीपी गोड्डा, स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत गोबर गैस प्लांट मोहनपुर एवं पेयजल स्वच्छता प्रमंडल के तहत जिला स्तरीय जल जांच प्रयोगशाला का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल विभाग ने जानकारी दी कि यह जल शोधन संयंत्र गोड्डा जिले के 196 गांवों में स्वच्छ पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्थापित किया जा रहा है। परियोजना के पूर्ण होने पर जिले के विभिन्न गांवों को संयंत्र से शुद्ध जल की आपूर्ति की जाएगी, जिससे ग्रामीण क्षेत्र की जल संबंधी आवश्यकताओं की पूर्ति होगी।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने उक्त परियोजना की समग्र प्रगति की गहन समीक्षा कर कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के लिए निर्देशित किया। इस दौरान, निर्माण कंपनी इंफ्रा लिमिटेड के परियोजना प्रबंधक ने संबंधित विभागों की ओर से भुगतान में हो रही देरी को लेकर अपनी चिंता व्यक्त की और उपायुक्त को वस्तु स्थिति से अवगत कराया। उपायुक्त ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत साहिबगंज-गोड्डा-दुमका मेगा जलापूर्ति योजना की प्रगति में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि जल जीवन मिशन के तहत हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने के लिए निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्य पूर्ण किए जाएं।
निरीक्षण के दौरान स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत गोबर गैस प्लांट मोहनपुर का निरीक्षण कर लाभुकों को मिलने वाले रसोई गैस की जांच की। साथ ही साथ लाभुकों से सीधा संवाद स्थापित कर गोबर गैस ईंधन के प्रयोग के लिए उन्हें प्रेरित किया गया।
निरीक्षण के दौरान पेयजल स्वच्छता प्रमंडल के तहत जिला स्तरीय जल जांच प्रयोगशाला का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में जल की गुणवत्ता, वाटर सैंपल कलेक्शन, ड्यूटी रजिस्टर, जल जांच प्रयोगशाला की साफ- सफाई आदि की जांच की गई। वाटर सैंपल कलेक्टर को सभी सरकारी स्कूलों एवं आंगनबाड़ी के जल का सैंपल कलेक्ट कर जांच करने तथा जहां का परिणाम मानक से अधिक या जल में कांटामिनेशन मिले वैसे जल स्रोतों का जल पीने के उपयोग में न लाया जाए का रिपोर्ट में प्रदर्शित होने का निर्देश ज़िला जल जांच प्रयोगशाला के क्वालिटी मैनेजर को दिया गया।

उपायुक्त ने किया उत्पाद विभाग कार्यालय का औचक निरीक्षण
गोड्डा। संवाददाता। उपायुक्त अंजली यादव ने उत्पाद विभाग कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उत्पाद विभाग के भौतिक स्टॉक, बिक्री के आंकड़े और जमा की गई राशि, कार्यालय परिसर की साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय एवं बिजली के समुचित प्रबंध की जांच की ।

प्रथम लिटिल चैम बालिका वर्ग में जीएचएस पथरगामा और बालक में यूएमएस खैरबनी बना विजेता

  • अंडर-17 बालिका में कस्तूरबा पथरगामा विजेता और जीएचएस पथरगामा उप विजेता
    पथरगामा। संवाददाता। पथरगामा स्थित खैरबनी फील्ड पर प्रखंड स्तरीय लिटिल चैम अंडर-12 बालक और बालिका एवं अंडर-17 बालिका वर्ग का सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन बीईईओ वीणा कुमारी ने की। लिटिल चैम का फाइनल मुकाबला बालिका वर्ग में जीएचएस पथरगामा और एमएस कुमर्सी की बीच खेला गया। फाइनल मुकाबला में कोई भी टीम निर्धारित समय में मैदानी गोल नहीं कर सकी। फलत: पैनल्टी शूट के माध्यम से निर्णय हुआ, जिसमें जीएचएस पथरगामा ने कुमर्सी को हरा कर विजेता बना। वहीं कुमर्सी की टीम उप विजेता रही। वहीं बालक वर्ग में एमएस खैरबनी विजेता और एमएस कुमर्सी उपविजेता रहा। उधर अंडर-17 का फाइनल मुकाब जीएचएस पथरगामा और कस्तूरबा विद्यालय पथरगामा के बीच खेला गया, जहां कस्तूरबा विद्यालय विजेता रही। उप विजेता जीएचएस पथरगामा रहा। विजेता और उप विजेता टीम को बीईईओ वीणा कुमारी, पीओ कमलउद्दीन एवं खेल शिक्षक के हाथो मेडल और ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया गया। खेल का संचालन शारीरिक शिक्षक सन्नी कुमार, ललन कुमार, मो जाहिर और नीरज कुमार ने किया। मौके पर खेल सहयोगी शिलनिधि झा, राजेश सिंह, सावित्री कुमारी, जय प्रकाश साह, दिलीप कुमार साह, राजीव कुमार, राजेश मिश्र, मनोज कुमार राणा, संजीव कुमार झा के अलावे काफी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद थे। बीपीओ कमलउद्दीन ने बताया कि प्रखंड स्तर पर विजेता टीम अब जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

जिला कृषि पदाधिकारी ने मानव सेवा आश्रम में रखे खाद को हटाने का दिया निर्देश
पथरगामा। संवाददाता। प्रखंड के लतौना पंचायत अंतर्गत मंत्री मानव सेवा आश्रम केंद्र रजौन कला के सामुदायिक भवन में रखे खाद का निरीक्षण करने पहुंचे जिला कृषि पदाधिकारी मुकेश कुमार ने वहां के मंत्री परमानंद ठाकुर, अध्यक्ष संतोष राउत, सचिन चंद्रहास कुमार उपाध्यक्ष वासुदेव माझी से इस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में फर्टिलाइजर खाद रखे जाने की जानकारी विस्तार पूर्वक ली। इस दौरान ग्रामीण बीरबल मंडल, सरवन भगत, गुड्डू शाह, राज किशोर शाह ने नए जिला कृषि पदाधिकारी मुकेश कुमार को कहा कि जबरन आकाश फर्टिलाइजर के विक्रेता के द्वारा जिस जगह फर्टिलाइजर खाद का गोदाम है, वहां खाद की बिक्री नहीं कर मंत्री मानव सेवा आश्रम में फर्टिलाइजर खाद जबरन विगत कई वर्षों से रखकर यहीं से ले जाकर बिक्री अपने घर के पास किया जाता है। जिला कृषि पदाधिकारी को मंत्री मानव सेवा आश्रम के मंत्री से लेकर ग्रामीणों ने एक स्वर से कहा कि आकाश फ़र्टिलाइज़र के द्वारा यहां खाद नहीं रखने के लिए कई बार कहा गया लेकिन जबरन सामुदायिक भवन में खाद रखकर भवन की स्थिति दयनीय कर दी गई है। वही मंत्री मानव सेवा आश्रम रजौन कला के सामुदायिक भवन में रखे खाद का निरीक्षण करने के बाद जिस जगह आकाश फर्टिलाइजर को खाद रखने का लाइसेंस दिया गया है, उसे स्थल का निरीक्षण करने के लिए जिला कृषि पदाधिकारी वहां गए और वहां का भी निरीक्षण कर आकाश फर्टिलाइजर को मंत्री मानव सेवा आश्रम के सामुदायिक भवन में रखें फर्टिलाइजर खाद को 24 घंटे के अंदर हटाने का निर्देश दिया। साथ ही, आकाश फ़र्टिलाइज़र के विक्रेता पंकज भगत को निर्देश दिया कि अगर 24 घंटे के अंदर सामुदायिक भवन से खाद नहीं हटाया गया तो फर्टिलाइजर एक्ट के तहत आपके ऊपर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

मोहर्रम में डीजे बजाने पर रहेगा प्रतिबंध
-मुहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न
बोआरीजोर। संवाददाता। आगामी मुहर्रम पर्व को लेकर राजाभीठा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पुलिस निरीक्षक विष्णु देव चौधरी ने की। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि पर्व के दौरान सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भड़काऊ पोस्ट पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। साथ ही, मुहर्रम के जुलूस में डीजे के उपयोग पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा। बैठक में राजाभीठा थाना प्रभारी योगेश यादव, एसई केदार पासवान, एसई संजय उरांव के साथ झामुमो क्षेत्रीय अध्यक्ष ताला बाबू हांसदा, जिला परिषद सदस्य दिनेश मुर्मू, झारखंड आंदोलनकारी जर्मन बास्की, महेंद्र साह, मोहम्मद सलाम, मिंटू पंडित, गयाराम सेन समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। शांति समिति की बैठक में सभी लोगों ने पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने की अपील की।

नो एंट्री उल्लंघन पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, कई भारी वाहन जब्त
महागामा। संवाददाता। अनुमंडल पदाधिकारी आलोक वरण केसरी के नेतृत्व में गुरुवार को प्रशासन ने नो एंट्री नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों पर बड़ी कार्रवाई की। लंबे समय से महागामा मुख्य बाजार होते हुए भारी वाहनों की आवाजाही की शिकायतें मिल रही थीं, जिससे न सिर्फ ट्रैफिक व्यवस्था चरमराई हुई थी, बल्कि आमजन को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इसी को लेकर एसडीओ ने विशेष अभियान के दौरान कई ट्रक, हाइवा जब्त करके थाना को सुपुर्द कर दिया। प्रशासन की इस सख्ती से हड़कंप मच गया है। एसडीओ आलोक वरण केसरी ने साफ कहा कि सुबह 6:00 से रात 10:00 तक नो एंट्री लागू है। नो एंट्री का उल्लंघन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है। स्थानीय लोगों ने इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए प्रशासन की पीठ थपथपाई और इसे जनता के हित में उठाया गया सराहनीय कदम बताया।

धपरा हाट में मोहर्रम का जुलूस, दर्जनों गांवों से उमड़ा जनसैलाब
बसंतराय। संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के धपरा हाट में मोहर्रम के मौके पर बृहस्पतिवार को भव्य ताजिया जुलूस निकाला गया। इस आयोजन में दर्जनों गांवों से हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। जुलूस में शामिल अंजुमनों ने पारंपरिक तरीके से ताजिया, अलम और ढोल-नगाड़ों के साथ आया। जुलूस की शुरुआत 4 बजे शाम से ही विभिन्न गांवों से हुई, जो शाम 6 बजे तक धपरा हाट पहुंची। स्थानीय बाजार परिसर और चौक-चौराहों पर लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली। युवाओं और बच्चों में भी आयोजन को लेकर खासा उत्साह देखा गया। इस अवसर पर विभिन्न समुदायों के लोगों ने भी जुलूस का स्वागत किया और सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम ने क्षेत्र में सांप्रदायिक सौहार्द और एकता का संदेश दिया। जुलूस के शांतिपूर्ण संचालन को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। बसंतराय थानाध्यक्ष मनीष कुमार यादव की अगुवाई में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात था। सीओ और बीडीओ ने भी कार्यक्रम की निगरानी की और शांति व्यवस्था का जायजा लिया।
धपरा हाट पहुंचे कई ग्रामीण व जनप्रतिनिधि पंचायत समिति सदस्य हजरत अली, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष आलमगीर आलम, धपरा पंचायत के मुखिया आलमगीर आलम, पूर्व प्रमुख नूर मुहम्मद, प्रमोद यादव, कैलाश पंडित, आदि ने प्रशासन की व्यवस्था और स्थानीय युवाओं के अनुशासन की सराहना की। उन्होंने कहा कि वर्षों बाद इतनी बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए और पूरे कार्यक्रम में शांति और श्रद्धा बनी रही।

भोगनाडीह प्रकरण में झामुमो कार्यकर्ताओं ने फूंका भाजपा का पुतला
गोड्डा। संवाददाता। विगत दिनों भोगनाडीह में घटित घटनाक्रम के विरोध में झामुमो कार्यकर्ताओं ने कारगिल चौक, गोड्डा में भाजपा का पुतला दहन किया। इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व झामुमो के गोड्डा जिला अध्यक्ष प्रेम नन्दन मंडल ने किया। कार्यक्रम में लगभग 500 कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही, जो पुतला दहन कार्यक्रम में अब तक की सबसे बड़ी भीड़ मानी जा रही है। इस अवसर पर झामुमो के जिला अध्यक्ष श्री मंडल ने भाजपा पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि भाजपा के एक वरिष्ठ नेता की ओर से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ की गई साजिश नाकाम रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सत्ता की लालसा में ऐसी साजिशों का सहारा ले रही है, लेकिन झारखंड की जनता अब भाजपा की सच्चाई जान चुकी है।
श्री मंडल ने जोर देते हुए कहा कि संथाल परगना झामुमो का था, है और रहेगा। भाजपा चाहे जितना भी प्रयास कर ले, वो इस क्षेत्र में राजनीतिक रूप से कभी भी पैर नहीं जमा पाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा जेएमएम से लगातार राजनीतिक हार का सामना कर रही है और इसी बौखलाहट में इस तरह की साजिशों को अंजाम दे रही है।
कार्यक्रम में झामुमो के जिला एवं प्रखंड स्तर के सभी प्रमुख कार्यकर्ता और जनसमर्थक उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में भाजपा की नीतियों की निंदा की और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड की एकता, अखंडता और विकास के लिए समर्थन जताया। मौके पर जिला सचिव बासुदेव सोरेन, जिला उपाध्यक्ष मुन्ना खुर्शीद, मृत्युंजय सिंह, श्याम हेंब्रम, इंद्रजीत पंडित, श्रवण मंडल, शिवशंकर मंडल सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

वाटर फिल्टर प्लांट का किया गया उद्घाटन
गोड्डा। संवाददाता। गोड्डा प्रखंड अंतर्गत ग्राम कन्हवारा में श्री गणेश जल शुद्ध पेयजल वाटर फिल्टर प्लांट का शुभारंभ समाजसेवी राजेश मंडल, प्रदीप सिंह, अमरेंद्र कुमार अमर, ग्राम पंचायत कंनवारा के मुखिया गुड्डू रावत, उप मुखिया अशोक कापरी ,प्रधान घनश्याम मांझी, पंचायत समिति राजकुमार शाह, परमानंद यादव, प्रवीण कुमार, गोपाल झा, अजय देवा, पप्पू शाह सहित दर्जनों ग्राम वासी फीता काटकर एवं नारियल फोड़कर किया। यह वाटर फिल्टर प्लांट वीर कुंवर सिंह कॉलेज के बगल में स्थित है। इस ग्राम पंचायत की बड़ी आबादी होने के कारण शुद्ध पेयजल के लिए लोग गोड्डा से जार में पानी भरकर ले जाते थे, अब गणेश जल फिल्टर प्लांट खुल जाने से पंचायत वासी और अन्य प्रतिष्ठानों को शुद्ध पेयजल की आपूर्ति आसानी से हो पाएगी। प्रतिष्ठान के प्रोपराइटर सुबोध कपरी ने कहा कि आम राहगीरों को मुफ्त में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराऊंगा। क्वालिटी में कोई समझौता नहीं करूंगा।

मोहनपुर चौक पर स्ट्रीट लाइट खराब, राहगीरों व दुकानदारों को हो रही परेशानी
महागामा। संवाददाता। नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत मोहनपुर चौक स्थित बंधन बैंक के सामने पिछले कई दिनों से स्ट्रीट लाइट खराब पड़ी हुई है। शाम ढलते ही यह इलाका अंधेरे में डूब जाता है जिससे राहगीरों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। चौक पर मौजूद दुकानदारों का कहना है कि अंधेरे की वजह से ग्राहक देर शाम दुकानों पर आने से कतराने लगे हैं जिससे व्यवसाय पर भी असर पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि रात के समय इस क्षेत्र में दुर्घटना और आपराधिक घटनाओं की भी आशंका बनी रहती है। कई बार नगर पंचायत को शिकायत देने के बाद भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। लोगों ने नगर प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द खराब स्ट्रीट लाइट की मरम्मत कराई जाए ताकि आमजन को राहत मिल सके और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे।

Share198Tweet124Share49
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

April 20, 2026

सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

April 20, 2026

एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

April 19, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store