• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

माता भगवती से मांगी गई मुरादें पूरी होने पर अखंड हरिकीर्तन का शुभारंभ

July 7, 2025

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

April 20, 2026

सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

April 20, 2026

एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

April 19, 2026

शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

April 19, 2026

संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

April 19, 2026

विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

April 18, 2026

भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

April 18, 2026

कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

April 18, 2026

April 17, 2026

बगडबरा पंचायत में डीएलसी कार्यक्रम का आयोजन

April 17, 2026

नगर निगम के 44 गांवों के विकास के लिए अतिरिक्त बजट की मांग तेज

April 17, 2026

जर्जर छत बना खतरा : गिरजा कांटा घर का हिस्सा गिरा, बाल-बाल बचे कर्मी

April 16, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, April 20, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

    सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

    एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

    शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

    संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

    विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

    भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

    कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Bihar

माता भगवती से मांगी गई मुरादें पूरी होने पर अखंड हरिकीर्तन का शुभारंभ

by admin
July 7, 2025
in Bihar
0
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मंत्री सुमित कुमार सिंह ने फीता काटकर किया उद्घाटन
सोनो। संवाददाता। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री सह तकनीकी शिक्षा मंत्री सुमित कुमार सिंह रविवार को सोनो प्रखंड के चाननटांड़ गांव पहुंच माता भगवती मंदिर के प्रांगण में वार्षिक पूजोत्सव के मौके पर आयोजित श्री श्री 108 अखंड हरिनाम संकीर्तन का शुभारंभ फीता काटकर किए। उन्होंने इस हरिनाम संकीर्तन में शामिल लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दी। मंत्री श्री सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ के उपरांत यज्ञ मंडप का परिक्रमा कर लोगों की सुख शांति के लिए दुआ मांगी।
तत्पश्चात वे मुस्लिम समुदाय की ओर से आयोजित मोहर्रम पर्व की सफलता के लिए विभिन्न गांवों में भ्रमण के लिए कूच कर गए।
वहीं बताया गया कि चाननटांड़ गांव निवासी ओंकार दास एवं उनकी धर्मपत्नी सरिता देवी की संकल्पित पुत्र प्राप्ति की मनोकामना पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। यजमान के रूप में चाननटांड़ गांव निवासी सरिता देवी एवं उनके पति ओंकार दास तथा पुत्र आर्यन राज के साथ आचार्य संत राधेश्याम आर्य हड़वा पहाड़ी ने विधिवत पूजा अराधना के साथ हरिनाम संकीर्तन का शुभारंभ किया।
साथ ही, हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी माता भगवती मंदिर के प्रांगण में वार्षिक पूजा विधिवत पूजा अर्चना के साथ धूमधाम से मनाया गया। सोनो से आये विद्वान पंडित नारायण मिश्रा एवं यजमान के रूप में हड़वा पहाड़ी गांव निवासी भगत राम दास एवं शांति देवी ने विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ पूजा का शुभारंभ किया।
वहीं यज्ञ मंडप में आचार्य के रूप में हड़वा पहाड़ी गांव निवासी संत श्री राधेश्याम आर्य के साथ वार्ड संख्या 12 के वार्ड सदस्या सरिता देवी एवं उनके पति ओंकार दास तथा आर्यन राज यजमान के रूप में मौजूद थे।
यज्ञ की सफलता के लिए पंचायत समिति सदस्य गंगोत्री देवी, पूर्व पंचायत समिति सदस्य उदय दास, समाजसेवी दिलीप दास, पवन कुमार दास एवं नव युवक संघ के सदस्यों में किशोर कुमार, विकास दास, प्रभाश कुमार दास, ब्रह्मदेव दास, विनोद दास, संतोष दास, रविशंकर भारती, निखिल राज, अनिष राज एवं चाननटांड़ तथा हड़वा पहाड़ी गांव के दर्जनों लोग मौजूद थे।
ज्ञात हो कि श्री राधे म्यूजिक वर्ल्ड हड़वा पहाड़ी की ओर से रामधुन झांकी प्रस्तुत किया गया है।

प्रखंड में शांति एवं सौहार्द से मना मुहर्रम, सुरक्षा के थे पुख्ता इंतजाम
चकाई। संवाददाता। प्रखंड में रविवार को मुसलमानों के गम का त्यौहार मुहर्रम शांति एवं सोहार्द के साथ मनाया गया। इस अवसर पर रविवार संध्या चार बजे के करीब प्रखंड के मस्जिदों से तजिया जुलूस मुस्लिम समाज के लोगों ने निकाला। वहीं प्रखंड के हेठ चकाई, नगड़ी, रामचंद्रडीह, सरौन, काशीडीह, बालागोजी, दोभान, भीतिया, पकरी आदि मस्जिदों से तजिया जुलूस निकाला गया। जो अपने तय रूट से गुजरकर परम्परागत हथियारों से खेलकूद कर करतब दिखाते हुए तथा अल्ला हो अकबर, नारे तकदीर, नारे रिसाला, हाय हुसैन का नारा लगाते हुए सभी तजिया जुलूस चकाई बाजार स्थित जामा मस्जिद के प्रांगण पहुंचे। जहां अपने तय समयानुसार सभी तजिया जुलूस अखाड़ों द्वारा परम्परागत हथियार जैसे लाठी, भाला, तलवार, चाकू के जम कर करतब दिखाए एवं लोगों का मनोरंजन किया। वहीं अन्य समुदाय के लोगों ने भी इनमें बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेकर हिन्दू मुस्लिम भाईचारे और एकता की मिशाल पेश की। मौके पर जामा मस्जिद के बगल स्थित मैदान में हर साल की भांति इस साल भी मेला लगा, जहां मौके पर हजारों मुस्लिम महिलाओं, बच्चों एवं पुरुषों ने मेला का जम कर लुफ्त उठाया। वहीं शाम सात बजते ही सभी तजिया जुलूस अपने अपने कर्बला की और प्रस्थान कर गए, जहां विधिवत पहलाम किया गया। मौके पर बाजारों में भी भारी भीड़ दिखी, जहां लोगों ने मिठाई, सेरनी आदि की खूब खरीददारी की। मौके पर सुरक्षा के भी पुख्ता प्रबंध किये गए थे। चकाई थानाध्यक्ष राकेश कुमार के नेतृत्व में फ्लैग मार्च करते दिखे। इसके अलावे डीएसपी राजेश कुमार, बीडीओ कृष्ण कुमार सिंह, सीओ राजकिशोर साह तथा बिचकोड़वा थानाध्यक्ष राहुल कुमार, चंद्रमंडीह पुलिस, चीहरा थानाध्यक्ष कुंज बिहारी कुमार किसी भी अप्रिय घटना से निपटने एवं त्यौहार को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने को लेकर क्षेत्र में गश्त करते देखे गए।

चकाई में लगेगा बिहार-झारखंड का सबसे बड़ा स्टील प्लांट
चकाई। संवाददाता। चकाई में बिहार झारखंड का सबसे बड़ा स्टील प्लांट स्थापित किया जाएगा। इसके लिए तैयारी जोर-जोर से की जा रही है। रविवार को इसे लेकर बिहार सरकार के विज्ञान एवं प्रावैधिकी मंत्री सुमित कुमार सिंह एवं श्री लंगटा बाबा मेटल्स एण्ड पावर लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर मोहन प्रसाद साव के बीच लंबी चर्चा हुई। इसके बाद दोनों ने आगे की योजनाओं पर विस्तार से जानकारी दी। वहीं इस संबंध में लोगों को जानकारी देते हुए मंत्री श्री सिंह ने बताया कि टफकॉन एक्सटी टीएमटी रेबर प्रोजेक्ट के तहत लंगटा बाबा स्टील कम्पनी लगभग एक सौ एकड़ जमीन पर यह अत्याधुनिक प्लांट स्थापित करेगी। पहले चरण में लगभग एक हजार करोड़ रुपये का बड़ा निवेश होगा। जिसे आगे बढ़ाकर दस हजार करोड़ रुपये तक विस्तार करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक पहल से न केवल चकाई बल्कि आसपास के क्षेत्र के हज़ारों युवाओं के लिए रोज़गार के नए अवसर उत्पन्न होंगे। अब चकाई के नौजवानों को रोजगार के लिए पलायन नहीं करना पड़ेगा। वे घर पर ही रहकर सम्मानजनक काम और तरक्की का रास्ता पा सकेंगे। उन्होंने कहा कि चकाई के युवा अपनी तकदीर चकाई में रहकर ही गढ़ सके। पहले इथेनॉल फैक्ट्री और अब स्टील प्लांट इसी दिशा में बढ़ाया हुआ कदम है। कुल मिलाकर चकाई में औद्योगिक विकास की यह नई शुरुआत क्षेत्र के हर परिवार को मजबूती देने के साथ ही पूरे इलाके को नई पहचान दिलाने में बड़ी भूमिका अदा करेगी।

पटना के राजेन्द्र पथ के चौड़ीकरण पर खर्च होंगे 20.11 करोड़ रुपये : सम्राट
राजधानी में ज्ञान गंगा, बुद्ध मूर्ति, विजय चौक सहित अन्य पथों का भी सुदृढ़ीकरण
सड़क बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में बिहार सरकार का एक और कदम
पटना। संवाददाता। बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि राजधानी पटना के महत्वपूर्ण मार्ग राजेन्द्र पथ के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य के लिए बीस करोड़ ग्यारह लाख नौ हजार रुपये की योजना को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है।
श्री चौधरी ने बताया कि राजेंद्र पथ के साथ ज्ञान गंगा, पेपर मिल, बुद्ध मूर्ति, विजय चौक, कांग्रेस मैदान, पीरमुहानी सहित अन्य पथों का सुदृढ़ीकरण करने की यह योजना नई राजधानी पथ प्रमंडल के अंतर्गत प्रशासी विभाग द्वारा तैयार की गई है। उन्होंने बताया कि इस परियोजना के तहत न केवल मुख्य राजेन्द्र पथ बल्कि उससे जुड़े अतरिक्त संपर्क मार्गों का भी आधुनिकीकरण एवं सुदृदृढ़ीकरण किया जाएगा, जिससे आमजन को यातायात में सुविधा मिलेगी और क्षेत्र में विकास को गति मिलेगी।
श्री चौधरी ने कहा कि एनडीए सरकार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में सड़क बुनियादी ढांचे को विश्वसनीय और टिकाऊ बनाने के लक्ष्य पर तेजी से काम कर रही है।
उन्होंने कहा कि पटना जैसे घनी आबादी वाले शहरी क्षेत्र में प्रभावी यातायात नेटवर्क सुनिश्चित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इस योजना से न केवल स्थानीय नागरिकों को लाभ मिलेगा बल्कि पटना शहर की यातायात व्यवस्था को भी एक नई दिशा मिलेगी।
श्री चौधरी ने कहा कि कार्य में पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए नियमित निरीक्षण एवं मॉनिटरिंग प्रणाली को लागू किया जाएगा, जिससे किसी भी स्तर पर लापरवाही या गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जाएगा।
………………………….

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर उनकी प्रतिमा का हुआ अनावरण
प. बंगाल में भाजपा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों को सामने रखकर 2026 का चुनाव जीतेगी : देवतनु
आसनसोल। संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी, आसनसोल जिला कार्यालय में रविवार को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा का अनावरण और स्थापना कार्यक्रम बड़े धूमधाम से संपन्न हुआ। इस अवसर पर आसनसोल भाजपा के अध्यक्ष देवतनु भट्टाचार्य ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा से पर्दा हटाकर और पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में आसनसोल जिले के पुराने कार्यकर्ता, वरिष्ठ कार्यकर्ता, युवा कार्यकर्ता, महिला कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में पार्टी समर्थक उपस्थित रहे। मंच पर राज्य कमेटी के सदस्य विवेकानंद भट्टाचार्य, पवन सिंह, सभापति सिंह, कुल्टी विधायक डॉ. अजय पोद्दार सहित कई वरिष्ठ नेतागण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन जिला नेता प्रशांत चक्रवर्ती ने कुशलतापूर्वक किया।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आसनसोल जिला अध्यक्ष देवतनु भट्टाचार्य ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों को ही भारतीय जनता पार्टी अपना आदर्श बनाकर आज पूरे भारतवर्ष में कार्य कर रही है। आने वाले समय में पश्चिम बंगाल में भी भारतीय जनता पार्टी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों को सामने रखकर 2026 के चुनाव को जीतेगी। श्री भट्टाचार्य ने आगे कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता, युवा और महिलाएं भारतीय जनता पार्टी के साथ हैं। उन्होंने पार्टी की सबका साथ, सबका विकास, सबके विश्वास की नीति पर जोर देते हुए कहा कि भाजपा सभी समुदायों और धर्मों का सम्मान करती है और 2026 के चुनाव की तैयारी आज से ही शुरू कर दी गई है। उन्होंने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्हीं के कारण आज पश्चिम बंगाल और पंजाब भारत के नक्शे में है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला सदस्य केशव पोद्दार, अर्जित राय, अप्पू हजारा और जिला के कई अन्य सदस्यों ने पूर्ण सहयोग दिया। मूर्ति स्थापना कार्यक्रम से लेकर मन की बात कार्यक्रम को बूथ स्तर पर सफलतापूर्वक संपन्न करने के लिए भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तस्वीर भेंट कर जिला अध्यक्ष और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के हाथों से पुरस्कृत किया गया।
इस पावन अवसर पर आसनसोल जिला कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता और भाजपा जिला सदस्य विनोद सिंह सोलंकी, आसनसोल भाजपा जिला मीडिया को-इंचार्ज संतोष कुमार वर्मा के साथ-साथ कई मंडल अध्यक्ष और बूथ कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित थे।

मोहर्रम पर्व को लेकर डीसी व एसएसपी ने किया निरसा अनुमंडल क्षेत्र का निरीक्षण
कुमारधुबी। संवाददाता। मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर रविवार की दोपहर धनबाद उपायुक्त आदित्य रंजन व एसएसपी धनबाद प्रभात कुमार निरसा अनुमान क्षेत्र का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान निरसा एसडीपीओ रजत मानिक बाखला, चिरकुंडा सर्किल इंस्पेक्टर फागु होरो, कुमारधुबी ओपी प्रभारी राजेश लोहरा, गलफरबाडी ओपी प्रभारी दीपक कुमार दास, पंचेत ओपी प्रभारी प्रभात रंजन राय, चिरकुंडा थाना प्रभारी रामजी यादव सहितअन्य पुलिस बल मौजूद थे। वही धनबाद उपायुक्त आदित्य रंजन पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि इस कुमारधुबी, गलफरबाडी, निरसा, चिरकुंडा क्षेत्र का दौरा किया गया। सभी अखाड़ा कमेटी के लोगों को सही समय पर मोहर्रम जुलूस निकालने के लिए कहा गया। साथ ही, लोगों से कहा गया कि किसी तरह के अफवाह में ना पड़ें। अगर कोई परेशानी होती है तो हेल्पलाइन नंबर में संपर्क करें। कहा कि हर चौक चौराहा पर मजिस्ट्रेट व पुलिस बल तैनात किए गए हैं। कहा पूरे दिन जिले भर का दौरा कर रहे हैं ताकि लोग शांतिपूर्ण और सोहार्द पूर्ण वातावरण में मोहर्रम पर्व मना सके।

चकाई विधानसभा विकास के मामले में पूरे बिहार में नंबर वन होगा : मंत्री सुमित
चकाई। संवाददाता। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री सह चकाई विधायक सुमित कुमार सिंह ने रविवार को चकाई प्रखंड क्षेत्र में 24 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन एवं निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने पेटारपहाड़ी पंचायत में बनने वाले पंचायत सरकार भवन के निर्माण कार्य, चकाई-देवघर मुख्य मार्ग से सब्जी मंडी चकाई पथ के निर्माण कार्य, चकाई बस स्टैंड से कियाजोरी जाने वाली जयप्रकाश चौक से गिरिडीह मार्ग तक जाने वाली सड़क के निर्माण कार्य, चकाई चौक से परांची पथ के निर्माण कार्य, चकाई रामचन्द्रडीह पथ से शिव मंदिर से चहबच्चा तक पथ निर्माण कार्य, चकाई बिचकोड़वा पथ से हेठ चकाई तक पथ निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। वही इसके अलावे चकाई-बिचकोड़वा पथ पर गरभूडीह गदहरा नदी पर उच्च स्तरीय पुल का उद्घाटन फीता काटकर एवं नारियल फोड़ कर किया गया। वही चकाई सरौन पीएमजीएसवाई पथ से छछूडीह तक पथ के निर्माण कार्य का शुभारंभ मंत्री ने किया। मंत्री सुमित कुमार सिंह ने कहा कि आज चकाई विधानसभा क्षेत्र में चारों ओर विकास की गंगा बह रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में चकाई विधानसभा में सबसे अधिक सड़क, पुल और पुलियों का निर्माण कार्य कराया गया है। मंत्री ने कहा कि चकाई विधानसभा विकास के मामले में जल्द ही पूरे बिहार में नंबर वन होगा। मौके पर बीडीओ कृष्ण कुमार, सीओ राजकिशोर साह, मंत्री प्रतिनिधि राजीव रंजन पांडेय, महेंद्र सिंह, रंजीत राय, अमित तिवारी, मिथलेश राय, कांग्रेस दास, रोहित राय, पंचानन्द राय सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे।

9 जुलाई को होगा ऐतिहासिक मजदूर हड़ताल : भाकपा माले
विशेष सघन मतदाता पुनरीक्षण प्रक्रिया को अविलंब वापस लेने की मांग
गरीबों, मजदूरों और अल्पसंख्यकों को वोट से वंचित करने की साजिश नहीं चलेगी
जमुई। संवाददाता। रविवार को भाकपा माले जमुई जिला कमेटी की एक दिवसीय विशेष बैठक जिला सचिव कॉ. शम्भू शरण सिंह की अध्यक्षता में स्थानीय एक निजी भवन में आयोजित हुई। बैठक की शुरुआत कॉ. जयप्रकाश दास को श्रद्धांजलि देते हुए एक मिनट के मौन से की गई, जो हाल ही के सम्मेलन के दौरान शहीद हो गए थे। बैठक में उपस्थित वक्ताओं ने केंद्र सरकार पर कड़े प्रहार करते हुए कहा कि चार श्रम संहिताओं और तीन नए आपराधिक कानूनों के जरिए मजदूरों को कानूनी अधिकारों से वंचित करने, यूनियन, हड़ताल और सामाजिक सुरक्षा जैसे मौलिक अधिकारों को खत्म करने की साजिश रची जा रही है।
भाकपा (माले) ने स्पष्ट किया कि नए श्रम कोड लागू होने से मजदूरों को हायर एंड फायर व्यवस्था के तहत कभी भी निकाला जा सकेगा, जिससे श्रमिक वर्ग कॉर्पोरेट का गुलाम बन जाएगा। यूनियन मान्यता, सामूहिक सौदेबाजी और विरोध की हर आवाज को दबाने का कानूनन प्रयास हो रहा है।
बैठक में भाकपा (माले) के युवा नेता बाबू साहब सिंह ने बिहार में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान की आड़ में गरीबों, मजदूरों, महिलाओं, युवाओं और अल्पसंख्यकों को सुनियोजित ढंग से वोटर लिस्ट से हटाने की कोशिशों को उजागर किया। उन्होंने इसे लोकतंत्र पर हमला बताया और कहा कि इस तरह की पुनरीक्षण प्रक्रिया को अविलंब वापस लिया जाना चाहिए।
बैठक में चकाई प्रखंड के भाकपा (माले) सचिव मनोज कुमार पांडे, केंद्रीय ट्रेड यूनियनों एवं स्वतंत्र क्षेत्रीय महासंघों की ओर से आहूत 9 जुलाई की राष्ट्रीय आम हड़ताल को ऐतिहासिक बनाने का निर्णय लिया गया। भाकपा (माले) ने इस हड़ताल को पूरा समर्थन देने की घोषणा की है।
बैठक में प्रमुख नेताओं में खेत मजदूर नेता बासुदेव रॉय, आदिवासी संघर्ष मोर्चा के जिला संयोजक कल्लू मरांडी, रसोइया संघ के जिला सचिव मो. हैदर, जयराम तुरी, राहुल यादव, रमेश यादव, गुलटेन पुजहर, बासुदेव हांसदा, मो. सलीम अंसारी, किरण गुप्ता, दीपमाला, कृष्ण कुमार मालाकार, राजकिशोर किस्कू सहित कई अन्य कार्यकर्ता व जननेता शामिल थे।

वन महोत्सव पर साइकिल यात्रा एक विचार मंच ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
जमुई। संवाददाता। वन महोत्सव सप्ताह के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण और पौधारोपण को बढ़ावा देने को लेकर साइकिल यात्रा एक विचार, जमुई मंच द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। भारत सरकार के निर्देशानुसार 1 जुलाई से 7 जुलाई तक चल रहे वन महोत्सव के तहत रविवार को इस मंच की 496वीं साप्ताहिक यात्रा निकाली गई, जिसमें पर्यावरण के प्रति जन-जागरूकता का संदेश दिया गया। यात्रा की शुरुआत श्रीकृष्णा सिंह स्टेडियम, जमुई से की गई, जो मनीअड्डा होते हुए 18 किलोमीटर दूर मझवे गांव तक पहुंची। वहां मंच के सदस्यों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर निजी भूमि पर पौधारोपण किया और स्थानीय लोगों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने की अपील की।
इस अवसर पर गोलू कुमार, राहुल राठौर, पंकज कुमार, सत्यम कुमार, शांतनु सिंह, विशाल सिंह, संकेत सिंह, विवेक कुमार, राहुल कुमार, प्रदीप कुमार रावत, आशीष कुमार, श्याम रावत समेत कई ग्रामीण उपस्थित थे। सभी ने पर्यावरण के प्रति संकल्प लेते हुए पौधारोपण को जीवन का हिस्सा बनाने की बात कही।

तेतरिया बाबा मंदिर में श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना
चोरी रोकने की मान्यता से है प्रसिद्धि
सोनो। संवाददाता। सोनों प्रखंड अंतर्गत दहियारी मोदी टोला स्थित प्रसिद्ध तैतरिया ब्रह्म बाबा मंदिर में रविवार को श्रद्धालुओं ने पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर में साल में एक बार होने वाली वार्षिक पूजा के अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु शामिल हुए।
मंदिर के पुजारी बेचू मंडल ने जानकारी दी कि यह मंदिर न केवल बरनवाल समाज की आस्था का केंद्र है बल्कि पूरे क्षेत्र में इसकी अलौकिक शक्तियों और चमत्कारी मान्यताओं के लिए विशेष पहचान है। उन्होंने बताया कि यह मंदिर बरनवाल समाज के पूर्वजों ने स्थापित किया था और परंपरा के अनुसार यहां सप्ताह में केवल रविवार को ही पूजा होती है।
पुजारी ने बताया कि इस मंदिर की मान्यता है कि यदि किसी व्यक्ति के घर चोरी हो जाती है, तो वह यहां आकर फूलधारिया पूजा करता है। इसके बाद चोर को चोरी का सामान लौटाने के लिए बाध्य होना पड़ता है। यदि वह ऐसा नहीं करता है, तो उसे दंड स्वरूप अलौकिक पीड़ा या सामाजिक शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है। इस संबंध में क्षेत्र में कई उदाहरण प्रचलित हैं।
इस अवसर पर मंदिर परिसर में उपस्थित श्रद्धालुओं में प्रमुख रूप से नंदलाल बरनवाल उर्फ लाल बाबा, मनीष कुमार, नीतीश कुमार, कृष्णलाल, सुमित सिंह, राजेश बरनवाल, प्रभु बरनवाल, नरेश यादव, लालू यादव, बेचू मंडल, मुकेश पुजहर सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।

इस्लामनगर कर्बला में आस्था व अखाड़े के संग मना मोहर्रम
अलीगंज। संवाददाता। 150 वर्षों से हिंदू-मुस्लिम एकता का प्रतीक बन चुका इस्लामनगर कर्बला, इस वर्ष भी मोहर्रम के अवसर पर श्रद्धा, आस्था और भाईचारे का संगम बना रहा। इमाम हुसैन की शहादत की याद में मनाया जाने वाला त्याग और बलिदान का यह पर्व अलीगंज प्रखंड के इस ऐतिहासिक स्थल पर हर्षोल्लास एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।
इस बार इस्लामनगर कर्बला, जो पूर्वी बिहार के सबसे बड़े कर्बला स्थलों में एक माना जाता है, में 14 गांवों के ताजिया जुलूस पहुंचे और परंपरा अनुसार पाहलाम किया गया। कई स्थानों पर लोगों ने ताजिया, सिपर और फूलों के साथ मन्नतें मांगी। बताया जाता है कि जो भी सच्चे मन से मन्नत मांगता है, उसकी दुआ पूरी होती है।
मो. जहांगीर ने जानकारी दी कि इस्लामनगर का कर्बला करीब 9 एकड़ क्षेत्रफल में फैला हुआ है और कभी 150 गांवों के ताजिया जुलूस यहां पहुंचते थे। पिछले कुछ वर्षों में यह संख्या घटकर 14 गांवों तक सीमित हो गई है। इसके बावजूद, इस स्थल की धार्मिक मान्यता और चमत्कारी विश्वास आज भी बरकरार है।
उन्होंने बताया कि नि:संतान महिलाएं यहां आकर मुहर्रम के दिन स्नान करती हैं और मन्नत मांगती हैं, जिससे कई उदाहरणों में उन्हें संतान सुख की प्राप्ति हुई है। मोहर्रम से एक दिन पहले दूर-दूर से महिलाएं यहां पहुंचती हैं और दुआएं करती हैं, जिन्हें पूर्ण होने का भरोसा सभी को है। यह पर्व हिंदू और मुस्लिम समुदाय के संयुक्त आस्था का प्रतीक बन गया है। सैकड़ों वर्षों से दोनों समुदायों के लोग मिलकर मोहर्रम में भाग लेते हैं। अलीगंज, दरखा, सुंदरबाद, चंद्रदीप, बेला, कैथा, मतबल्बा, तेलार, दांड, चौरासा, सहोड़ा सहित दर्जनों गांवों से ताजिया व सिपर इस्लामनगर पहुंचे। अल्फालाह कमिटी, अलीगंज के युवाओं ने भव्य अखाड़े का प्रदर्शन किया। ढोल, नगाड़े, पारंपरिक हथियारों के साथ लाठी, तलवार, सैफ आदि से युवा कलाकारों ने हैरतअंगेज करतब दिखाए।
इस अवसर पर विशाल मेले का भी आयोजन किया गया जिसमें मिठाई, चाट, फुचका, खिलौनों की दर्जनों दुकानें सजीं। मेला देखने दूर-दराज से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।
थानाध्यक्ष राजेंद्र सह, बीडीओ अभिषेक भारती, सीओ रंजन दिवाकर, मजिस्ट्रेट व पुलिस बल के साथ गश्त करते देखे गए। पूरे कार्यक्रम में कोई अप्रिय घटना नहीं हुई।
मोहर्रम केवल मातम और स्मरण का पर्व नहीं, बल्कि त्याग, समर्पण और इंसानियत की राह पर चलने का संदेश है।

मुंगेर शहर को एनएच-80 से जोड़ने वाली सड़क के चौड़ीकरण लिए 21 करोड़ : उपमुख्यमंत्री
चुआबाग से हसनगंज, बजरंगबली चौक तक सड़क का चौड़ीकरण और मजबूतीकरण होगा
योजना से पर्यटन को बढ़ावा और स्थानीय लोगों को मिलेगा रोजगार के अवसर
पटना। संवाददाता। बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि राज्य के मुंगेर शहर में चुआबाग से एनएच-80 तक के मार्ग के चौड़ीकरण और मजबूतीकरण के लिए इक्कीस करोड़ नवासी हजार रुपये की योजना को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। श्री चौधरी ने कहा कि यह सड़क परियोजना न केवल आवागमन को सुगम बनाएगी, बल्कि परियोजना से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।
उन्होंने बताया कि इस सड़क विकास योजना से मुंगेर में चुआबाग, खनकाह रहमानी उर्दू कॉलेज, तेल गोदाम (मकससपुर), कासीम बाजार थाना से होकर एनएच-80 (हसनगंज बजरंगबली चौक) तक जाने वाली सड़क का कायाकल्प होगा। श्री चौधरी ने बताया कि पथ निर्माण विभाग की इस महत्वपूर्ण योजना का कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार राज्य में सड़कों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रही है। बिहार में पिछले 20 सालों में तेजी से सड़कों का जाल बिछा है।
दरभंगा में ननौरा-मोहम्मदपुर पथ के चौड़ीकरण के लिए 25.55 करोड़ स्वीकृत
ननौरा-मोहम्मदपुर सड़क के 6.84 किमी हिस्से का होगा चौड़ीकरण व मजबूतीकरण
बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि दरभंगा जिले के पथ प्रमंडल अंतर्गत ननौरा से मोहम्मदपुर तक के पथ के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण की योजना को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि यह परियोजना वर्ष 2025-26 के लिए स्वीकृत की गई है। इसके तहत कुल 6.84 किलोमीटर सड़क का निर्माण किया जाएगा। इस योजना के लिए 25.55 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत दी गई है।
श्री चौधरी ने बताया कि बिहार में एनडीए सरकार की ओर से पथ निर्माण से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। यही वजह है कि 2005 के बाद बीस सालों में राज्य की सड़कों का बुनियादी ढांचा मजबूत हुआ है।
उपमुख्यमंत्री श्री चौधरी ने कहा कि यह सड़क न केवल स्थानीय लोगों के लिए आवागमन को आसान बनाएगी, बल्कि क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। वर्तमान में यह मार्ग संकरा है, जिससे आवागमन में बाधा आती है। इसके चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण से जहां यातायात सुगम होंगे, वहीं रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।

Share197Tweet123Share49
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

April 20, 2026

सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

April 20, 2026

एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

April 19, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store