• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

अवैध संबंध का विरोध करने पर पति ने पत्नी पर किया जानलेवा हमला

July 11, 2025

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

April 20, 2026

सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

April 20, 2026

एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

April 19, 2026

शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

April 19, 2026

संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

April 19, 2026

विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

April 18, 2026

भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

April 18, 2026

कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

April 18, 2026

April 17, 2026

बगडबरा पंचायत में डीएलसी कार्यक्रम का आयोजन

April 17, 2026

नगर निगम के 44 गांवों के विकास के लिए अतिरिक्त बजट की मांग तेज

April 17, 2026

जर्जर छत बना खतरा : गिरजा कांटा घर का हिस्सा गिरा, बाल-बाल बचे कर्मी

April 16, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, April 20, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

    सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

    एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

    शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

    संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

    विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

    भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

    कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Bihar

अवैध संबंध का विरोध करने पर पति ने पत्नी पर किया जानलेवा हमला

by admin
July 11, 2025
in Bihar
0
494
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

चन्द्रमडी। संवाददाता। प्रखंड के चिहरा थाना अंतर्गत बोगी पंचायत के करुवापत्थर गांव में पति के अवैध संबंध का विरोध करना पत्नी को महंगा पड़ गया। पति ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे पत्नी गंभीर रूप से घायल होकर अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही है। मिली जानकारी के अनुसार, करुवा पत्थर गांव निवासी रोशन सोरेन 58 वर्ष का अपने ही गांव के किसी महिला से अवैध संबंध चल रहा था, जिसका रोशन सोरेन की पत्नी बड़की सोरेन लगातार विरोध करती थी। इसी क्रम में रोशन सोरेन ने आक्रोशित होकर अपनी पत्नी पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया, जिसमें बड़की सोरेन गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना मिलते ही चिहरा थाना अध्यक्ष कुंज बिहारी ने घायल महिला को इलाज के लिए चकाई रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्रारंभिक इलाज के बाद महिला को बेहतर इलाज के लिए देवघर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। जहां महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है। इधर चिहरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला के आवेदन के आधार पर केस दर्ज कर लिया है तथा हमला करने वाले आरोपी पति रोशन सोरेन को गिरफ्तार कर जमुई जेल भेज दिया है।

डीएम ने मतदाता सूची पुनरीक्षण में लापरवाही करने पर चार से मांगा स्पष्टीकरण
बीडीओ के साथ की बैठक, कार्य की किया गहन समीक्षा
तय समय सीमा के भीतर कार्य को पूर्ण करने का दिया निर्देश
चन्द्रमंडी। संवाददाता। गुरुवार को डीएम श्री नवीन अचानक चकाई प्रखंड मुख्यालय पहुंच गए। डीएम के अचानक मुख्यालय पहुंचने से कर्मियों में हड़कंप मचा रहा। डीएम यहां करीब आधा घंटे तक रहे और घूम-घूम कर प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने बीडीओ कृष्ण कुमार सिंह के साथ उनके कार्यालय में बैठक कर प्रखंड में चल रहे गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य का समीक्षा किया। समीक्षा के क्रम में कार्य में लापरवाही बरतने पर कृषि समन्वयक अजय कुमार, मनोज कुमार, एमडीएम प्रभारी लक्ष्मण चौधरी एवं प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी अंगराज कुमार से स्पष्टीकरण पूछा है। डीएम ने बताया कि चारों को मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में शिथिलता पाये जाने पर स्पष्टीकरण पूछा गया है। स्पष्टीकरण का जवाब नहीं देने पर आगे कार्रवाई भी की जाएगी। समीक्षा के क्रम में डीएम ने बीडीओ को सभी मतदाताओं तक निर्धारित समय के अंदर फॉर्म पहुंचाने तथा फॉर्म को भरकर जमा लेने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में मतदाताओं से फार्म के साथ एक डॉक्यूमेंट प्रमाण के तौर पर जमा लेना है। उन्होंने सख्त लहजे में निर्देश दिया कि निर्धारित समय सीमा के अंदर इस कार्य को पूर्ण कर लिया जाना है। उन्होंने साफ किया कि मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान उन्होंने प्रखंड कार्यालय के विभिन्न कमरों में चल रहे गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में लगे कर्मियों से बातचीत कर उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिया तथा मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर बनाए गए कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया। साथ ही, कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

कुल्टी से कांवड़ियों का पहला जत्था सुल्तानगंज के लिए रवाना
बड़ी संख्या में उपस्थित महिला व पुरुष कांवरिया दल में हुए शामिल
कुल्टी। संवाददाता। कुल्टी से कांवड़ियों का पहला जत्था गुरुवार को गुरु पूर्णिमा के दिन कुल्टी स्टेशन से सुल्तानगंज के लिए रवाना हुआ। कुल्टी के विभिन्न स्थानों से बड़ी संख्या में उपस्थित महिला एवं पुरुष कांवरिया दल सर्वप्रथम कुल्टी स्टेशन पहुंचे, जहां स्थानीय लोगों ने कांवरिया दल का भव्य स्वागत करते हुए सुल्तानगंज के लिए रवाना किया।
कुल्टी से सुल्तानगंज के लिए रवाना हो रहे कांवरिया दल का नेतृत्व कर रहे श्रीकांत प्रसाद ने बताया कि कुल्टी से विगत तीन दशक से पूर्णिमा के दिन कांवरिया का दल सुल्तानगंज के लिए रवाना होते हैं।
कांवरिया दल में मुख्य रूप से श्रीकांत प्रसाद के साथ संदीप अग्रवाल, विनोद चौधरी, सुभाष प्रसाद, महावीर गुप्ता, महेश साहनी, अमित दत्त, कृष्ण कुमार शर्मा, राधा कृष्ण, प्रभात कुमार शर्मा, अर्जुन साव, आयुष प्रसाद, सूरज कुमार केशरी, सरिता केशरी, रास बिहारी चौधरी, अस्मिता गुप्ता, राहुल कुमार, लालटू रूइदास, उज्ज्वल गोराई, राजू बर्मा, बसंत चौधरी, रामबिलास साव, विकाश, विशाल, शिव शंकर, पार्वती, चैताली, संध्या, प्रभात, विक्की, टानी सहित बड़ी संख्या में महिला, पुरुष एवं बच्चे श्रद्धालु मौजूद थे।
कांवरियों का दल स्थानीय मंदिरों में पूजा अर्चना के बाद कांवर एवं गेरूआ वस्त्र से सुसज्जित होकर, भोले बाबा का उद्घोष करते हुए कुल्टी स्टेशन पहुंच कर ट्रेन से सुल्तानगंज के लिए रवाना हुए। कुल्टी से रवाना कांवरिया दल ने बताया कि सुल्तानगंज से गंगा नदी से कांवर में जल उठाकर विश्व प्रसिद्ध देवघर नगरी के श्री श्री बैजनाथ मंदिर में जलाभिषेक करेंगे। साथ ही कांवर यात्रा के दौरान लोगों को विभिन्न सेवा भी प्रदान करेंगे, जिसके तहत चिकित्सा, खाद्य सामग्री के साथ लोगों को सेवा प्रदान करेंगे।

ग्रामीण विकास से जुड़ी योजनाओं की ग्रामीण विकास मंत्री 12 को करेंगे समीक्षा
जमुई। संवाददाता। बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार 12 जुलाई को जमुई आएंगे और समाहरणालय के सभा कक्ष में विभाग से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा करेंगे। इस दरम्यान ओहदेदारों को जरूरी निर्देश भी देंगे। विभागीय मंत्री समीक्षा बैठक के बाद गतिमान योजनाओं का स्थल निरीक्षण कर यथार्थ स्थिति का जायजा लेंगे। प्रशासनिक स्तर पर समीक्षा बैठक की तैयारी जारी है।
जिलाधीश श्री नवीन ने इस आशय की जानकारी देते हुए बताया कि समीक्षा बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना, मुख्यमंत्री ग्रामीण सहायता योजना, मुख्यमंत्री वास स्थल क्रय सहायता योजना, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान, मनरेगा, वृक्षारोपण अभियान, इंदिरा आवास योजना समेत अन्य विभागीय योजनाओं की हालिया स्थिति से वाकिफ होंगे और विभागीय पदस्थों को वांछित निर्देश देंगे। विभागीय मंत्री समीक्षा बैठक के बाद गतिमान योजनाओं का स्थल निरीक्षण करेंगे और धरातल पर संचालित कार्यों से रूबरू होंगे। उन्होंने विभागीय ओहदेदारों को ससमय सभा कक्ष पहुंचने का निर्देश दिया।

पत्रकार स्व. अशोक कुमार सिन्हा को दी गई भावांजलि
जमुई। संवाददाता। जमुई के प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के साथियों ने सरकारी अतिथि गृह के प्रशाल में शोक सभा का आयोजन कर लायक लिखनहार अशोक कुमार सिन्हा को नमन किया और उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें विनम्र भावांजलि दी। इस अवसर पर कलमकारों ने दो मिनट का मौन धारण कर श्री सिन्हा की जीवित आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उपस्थित जन मौके पर गमगीन नजर आए।
श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की जमुई जिला इकाई के अध्यक्ष डॉ. मासूम रजा ने शोक सभा की अध्यक्षता करते हुए कहा कि वे विद्वान विश्लेषक थे। उन्होंने करीब डेढ़ दशक में पत्रकार और विश्लेषक के रूप में अपार पहचान बनाई। उनका लेखन अद्वितीय था। डॉ. रजा ने नई पीढ़ी से उनके आदर्शों को आत्मसात किए जाने की गुजारिश की। उन्होंने श्री सिन्हा को नमन किया और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
महासचिव रूपेश कुमार सिंह ने श्री सिन्हा के आकस्मिक निधन को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना करता हुं। एक पत्रकार के रूप में अपने व्यापक अनुभव के साथ श्री सिन्हा ने हमेशा विभिन्न मंचों पर जनता के पक्ष में अपनी राय व्यक्त की। इंडियन जर्नलिस्ट यूनियन के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य डॉ. निरंजन कुमार ने अशोक कुमार सिन्हा के आकस्मिक निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया और उनके परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि श्री सिन्हा निष्पक्ष पत्रकारिता के प्रतीक थे। उनका निधन पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। समाज के कल्याण के लिए उनका अथक प्रयास जमुई के लिए प्रेरणास्रोत है। श्री सिन्हा के जाने से समाज और पत्रकारिता जगत के एक युग का अंत हो गया है।
लिखनहार राजेश कुमार सिंह, प्रशांत किशोर, हेमंत सक्सेना, राजीव रंजन सिन्हा, राकेश कुमार, पंकज कुमार मिश्रा, विवेक कुमार सिन्हा, मुकेश कुमार आदि जन शोक सभा में उपस्थित होकर श्री सिन्हा को नमन किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी।

एमजीएम कॉलेज पर अवैध कब्जा और ट्रस्ट एक्ट का उल्लंघन कर रहे हैं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष : उत्तम
जन सुराज के जिला संगठन पदाधिकारियों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर लगाए गंभीर आरोप
जमुई। संवाददाता। जन सुराज के जिला संगठन पदाधिकारियों ने गुरुवार को पार्टी मुख्यालय पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें तत्काल पद से इस्तीफा देने की मांग की।
जिला अध्यक्ष उत्तम कुमार ने कहा कि किशनगंज स्थित माता गुजरी मेडिकल कॉलेज (एमजीएम), जो एक सिख अल्पसंख्यक ट्रस्ट के अधीन है, उसपर बीते 25 वर्षों से दिलीप जायसवाल का अवैध कब्जा है। उन्होंने आरोप लगाया कि जायसवाल ने ट्रस्ट एक्ट और रजिस्ट्रेशन एक्ट का उल्लंघन करते हुए ट्रष्टी करतार सिंह और गुरुदयाल सिंह को पद से हटा दिया और स्वयं कॉलेज के डायरेक्टर बन बैठे, जबकि वे कभी वहां क्लर्क के पद पर कार्यरत थे। ट्रस्ट में सिख समुदाय का दो-तिहाई प्रतिनिधित्व अनिवार्य है, जिसे पूरी तरह दरकिनार कर दिया गया।
जिला मुख्य प्रवक्ता डॉ. अरुण कुमार ने आरोप लगाया कि जायसवाल ने 50 से अधिक नेताओं और अफसरों के परिजनों को मैनेजमेंट कोटा से मेडिकल में नामांकन दिलवाया और एमबीबीएस डिग्री उपलब्ध कराई, जिससे कॉलेज एक राजनीतिक सौदेबाजी का केंद्र बन गया है।
जिला महासचिव सत्येंद्र कुशवाहा ने इस पूरे प्रकरण में पूर्व पुलिस अधीक्षक की भूमिका पर सवाल उठाया, जिन्होंने राजेश साह हत्याकांड में दिलीप जायसवाल को क्लीन चिट दी थी। उन्होंने खुलासा किया कि उक्त पुलिस अधिकारी की पत्नी ने भी एमजीएम कॉलेज से एमबीबीएस डिग्री प्राप्त की थी।
उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले में राजद की भूमिका भी संदिग्ध है, क्योंकि दिलीप जायसवाल को कॉलेज पर कब्जा राजद शासनकाल में मिला और तब से लेकर आज तक पार्टी ने चुप्पी साध रखी है। उन्होंने आरोप लगाया कि राबड़ी देवी ने जायसवाल को मुंहबोला भाई कहकर संरक्षण प्रदान किया और लालू प्रसाद यादव के साले के परिजनों ने भी इस कॉलेज से डिग्रियां हासिल की है।
जन सुराज नेता रूपेश सिंह ने कहा कि पार्टी की मांग है कि एमजीएम कॉलेज को सरदार मोलेश्वर सिंह के परिवार को वापस सौंपा जाए। राजेश साह हत्याकांड की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल तत्काल अपने पद से इस्तीफा दें। इस प्रेस वार्ता में जिला अध्यक्ष उत्तम कुमार, डॉ. अरुण कुमार, सत्येंद्र कुशवाहा और रूपेश सिंह मौजूद थे।

बिना महिला पुलिस के धरने पर बैठी महिला प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने बरसाई लाठीयां
90 प्रतिशत स्थानीय लोगों को नौकरी पर रखने की मांग कर कर रहे थे प्रदर्शनकारी
आसनसोल। संवाददाता। कुल्टी थाना के नियामतपुर पुलिस फाड़ी अंतर्गत चिनाकुड़ी में ईसीएल की ओर से कोयला उत्खनन के लिये टेंडर पर ली गई इन्वेटिंग प्राइवेट लिमिटेड कंपनी जमीन पर कार्य शुरू होने से पहले ही इलाके के सात से आठ इलाकों को मिलाकर एक समस्त ग्राम कमिटी बनाई गई, जो कमिटी पिछले कई महीनों से 90 प्रतिशत स्थानीय लोगों को नौकरी देने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। इस आंदोलन के तहत पिछले सात दिनों से धरना प्रदर्शन भी चल रहा था। उसी दौरान धरने पर बैठी महिलाओं को धरने से उठाने के लिये नियामतपुर पुलिस फाड़ी दल-बल के साथ मौके पर पहुंच कर उनको पहले हटाने का प्रयास किया, जब वह नही माने तो बिना महिला पुलिस के नियामतपुर पुलिस फाड़ी के प्रभारी अखिल मुखर्जी ने महिला आंदोलनकारियों पर लाठी बरसा दी। साथ ही, करीब 6 लोगों को गिरफ्तार कर थाने ले गई, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने थाने का घेराव कर दिया और अविलम्ब गिरफ्तार लोगों को छोड़ने की मांग करने लगे। वहीं घटना की खबर सुन थाने में भाजपा नेता केशव पोद्दार भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने महिला आंदोलनकारियों पर लाठी चार्ज करने का कारण पूछते हुए उनपर कार्रवाई की मांग करने लगे। साथ ही, गिरफ्तार 6 आंदोलनकारियों को भी छोड़ने की मांग करने लगे।

पुस्तक विमोचन कार्यक्रम 12 को
आसनसोल। संवाददाता। प्रियदर्शी नामक पुस्तक के उद्घाटन का कार्यक्रम 12 जुलाई को दोपहर 3:30 बजे आसनसोल जिला पुस्तकालय सम्मेलन हॉल में आयोजित किया जाएगा। यह पुस्तक औद्योगिक बेल्ट के प्रसिद्ध चित्रकार प्रियदर्शी बोस के जीवन और कलाकृतियों पर आधारित है। कार्यक्रम की अध्यक्षता बोस स्वयं करेंगे और राज्य के प्रसिद्ध कलाकार, कला समीक्षक और साहित्यिक व्यक्तित्व के धनी सुशोवन अधिकारी विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। आयोजक की रिपोर्ट के अनुसार, कार्यक्रम में कुछ प्रसिद्ध गायक और वाचक यथा ज्योतिर्मय भट्टाचार्य (सस्वर पाठ), शुभोदीप सरकार (गीत), शिल्पी चटर्जी (गीत), और काकली भट्टाचार्य (गीत) द्वारा मनमोहक प्रस्तुतियां दी जाएगी। कार्यक्रम में सहभागिता के रूप में चित्रकला, फोटोग्राफी, कला प्रदर्शन और साहित्य के क्षेत्र में ख्याति प्राप्त कई दिग्गज की गरीमामयी उपस्थिति रहेगी।
बर्दवान विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि प्राप्त डॉ. अपर्णा सहाना प्रदेश की जानी-मानी साहित्यकार हैं। कला और शिल्प के क्षेत्र में एक और महान चरित्र स्वर्गीय शिशिर चट्टराज के जीवन और कार्यों पर आधारित उनकी पिछली पुस्तक शिशिरकथा औद्योगिक बेल्ट में काफी लोकप्रिय हुई थी। वे लोकप्रिय व्यावसायिक और साहित्यिक बंगाली पत्रिकाओं यथा देश, कथा साहित्य, नंदन, कृत्तिबास, अनुष्टुप, कॉलेज स्ट्रीट, मातृशक्ति, परिचय, बर्धमान जागरणी, नतुन चिथी, गृहशोभा, निबोधता, संडे स्टेट्समैन आदि में नियमित रूप से निबंध और कविताएं लिखती हैं।
उनके चित्रों को न केवल आम कला प्रेमियों से बल्कि गौतम घोष, श्याम बेनेगल आदि जैसे विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों से भी प्रशंसा मिली। वॉश टेम्पेरा में चित्रकला की उनकी शैली न केवल इलाके में बल्कि पूरे राज्य में बहुत दुर्लभ है।
रूपकार प्रियदर्शी नामक पुस्तक कलाकार के जीवन के बारे में आकर्षक तथ्यों यथा उनके परिवार, परवरिश, दोस्त, शिक्षक, छात्र और कई अन्य चीजें को चित्रित करती है। इसमें उनके प्रतिष्ठित व लोकप्रिय कार्यों की संक्षिप्त पृष्ठभूमि और कहानी, उनके चित्रों के बारे में रिपोर्टिंग और प्रकाशनों की झलक, उनकी कलाकृतियों पर विभिन्न व्यक्तित्वों की टिप्पणियाँ और सबसे बढ़कर, कला और दर्शन के विभिन्न पहलुओं पर स्वयं कलाकार के विस्तृत विचार शामिल हैं। पुस्तक में प्रियदर्शी बोस के चित्रों का एक मेजबान शामिल है, कुछ रंग में और कुछ ब्लैक एंड व्हाइट में, जो निश्चित रूप से पाठकों को मंत्रमुग्ध कर देगा।

विधानसभा अध्यक्ष ने गुरु पूर्णिमा पर देश-प्रदेश के लोगों को दी बधाई
गुरु के ज्ञान से ही मिलती है जीवन को सार्थकता : नंदकिशोर
पटना। संवाददाता। बिहार विधानसभा के अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने गुरु पूर्णिमा पर देश-प्रदेश के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जीवन में गुरु का बहुत महत्व है। वे अज्ञानता के अंधकार को दूर करके जीवन को ज्ञान के प्रकाश से आलोकित करते हैं। वे शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ नैतिक और मानसिक विकास में भी मार्गदर्शन करते हैं।
श्री यादव ने कहा कि गुरु के ज्ञान से ही जीवन को सार्थकता मिलती है। संत कबीर दास जी ने भी कहा है, गुरु बिन ज्ञान न उपजै, गुरु बिन मिले न मोष। गुरु बिन लखे न सत्य को, गुरु बिन मिटे न दोष। जीवनपथ को ज्ञान की रोशनी से रोशन करनेवाले गुरुजनों को कोटि-कोटि नमन।

महिलाओं के लिए सार्वजनिक स्थलों पर बनेंगे पिंक टॉयलेट
स्वच्छ भारत मिशन के तहत कुल 16 निकायों में 100 पिंक टॉयलेट का होगा निर्माण
पिंक टॉयलेट का उपयोग और संचालन दोनों ही दायित्व निभाएंगी महिलाएं
पटना। संवाददाता। सार्वजनिक क्षेत्र से कार्यस्थल तक महिलाओं की सुरक्षा एवं संरक्षा के उद्देश्य से बिहार सरकार की ओर से निकायों में पिंक टॉयलेट का निर्माण शुरू कर दिया गया है, जिसका संचालन एवं उपयोग महिलाओं के द्वारा ही किया जाएगा। वित्त वर्ष 2025-26 के बजट भाषण में राज्य सरकार ने महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट स्थापित करने की घोषणा की थी।
उक्त घोषणा के तहत महिलाओं के लिए राज्य के विभिन्न शहरों में स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 के तहत कुल 10 निकायों में 70 सीटों के पिंक टॉयलेट की स्थापना की जा रही है। इसके अतिरिक्त राज्य योजना से भी 06 नगर निकायों में 30 सीटों की पिंक टॉयलेट बनाई जाएगी। पिंक टॉयलेट के निर्माण के लिए कुल 2.50 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। राज्य में बड़े पैमाने पर उच्च कोटि की स्वच्छता और अन्य सुविधाओं से युक्त पिंक टॉयलेट स्थापित किए जा रहे हैं, जिसका पिंक रंग केवल महिलाओं के उपयोग हेतु उपलब्ध टॉयलेट को पहचानने में सहायक होगा।
नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री जिवेश कुमार ने कहा कि महिलाओं के स्वास्थ्य एवं गरिमा को अक्षुण्ण रखने और महिला सशक्तीकरण के लिए सुरक्षित, निजी सुरक्षा और स्वच्छता का होना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि राज्य में महिलाओं और लड़कियों को उच्च कोटि की निजी स्वच्छता सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में पिंक टॉयलेट एक नवीन पहल है। इस पिंक टॉयलेट में सभी जरूरी सुविधाएं यथा बिजली, पानी, साफ-सफाई के साथ-साथ मुख्य रूप से सेनेटरी पैड की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी।
विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह ने बताया कि जिन नगर निकायों मे पिंक टॉयलेट की स्थापना की जानी है उनमें गयाजी नगर निगम, मुजफ्फरपुर नगर निगम, बिहारशरीफ नगर निगम, पूर्णिया नगर निगम, सासाराम नगर निगम, सीतामढ़ी नगर निगम, राजगीर नगर परिषद, बोधगया नगर परिषद, सुल्तानगंज नगर परिषद, भभुआ नगर परिषद और बड़हिया नगर परिषद, बक्­सर नगर परिषद, जाले नगर परिषद, सिंहवाड़ा नगर पंचायत, कमतौल-अहियारी नगर पंचायत और देव नगर पंचायत शामिल हैं।
इन टॉयलेट में उपयोग किये गए सेनेटरी पैड के निस्तारण की भी सुविधा होगी। पिंक टॉयलेट के लिए हेल्पलाईन नम्बर भी जारी किए जाएंगे और इसमें महिला केयर टेकर की तैनाती की जा रही है।

सूबे के दक्ष युवाओं को नौकरी के अवसर दिलवा रही बिहार सरकार
देश की 80 नामचीन कंपनियां कैंप लगाकर युवाओं के बीच बांट रही नौकरी
10 हजार से अधिक युवाओं को जॉब देने की योजना
पटना। संवाददाता। राज्य सरकार सूबे में तकनीकी रूप से दक्ष बेरोजगार युवाओं को देश की नामचीन कंपनियों में नौकरी दिलाने का अवसर लेकर आयी है। राजधानी के वेटनरी कॉलेज के समीप दशरथ मांझी श्रम एवं नियोजन अध्ययन संस्थान में श्रम संसाधन विभाग की तरफ से कौशल विकास मिशन के तहत गुरुवार से छह दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया है।
इस रोजगार मेले में देश की 80 नामचीन कंपनियां 10 से 15 जुलाई तक आयोजित मेगा जॉब फेयर-2025 में योग्य युवाओं का चयन कर उन्हे ऑनस्पॉट नियुक्ति पत्र उपलब्ध करा रही है। इस जॉब फेयर में तकनीकी, गैर तकनीकी, 10वीं, 12वीं पास, आईआईटी, डिप्लोमा, पॉलिटेक्निक, बी-टेक, एमबीए व अन्य स्नातक युवाओं को नौकरियां उपलब्ध कराई जा रही हैं। इस रोजगार मेले के माध्यम से दस हजार से भी अधिक युवाओं को नौकरी उपलब्ध कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। 10 जुलाई की दोपहर तक करीब 50 हजार युवा निबंधन करवा चुके हैं।
इस जॉब फेयर का उद्घाटन करते हुए श्रम संसाधन विभाग के सचिव दीपक आनंद ने कहा कि श्रम संसाधन विभाग ने कौशल विकास मिशन के तहत इस जॉब फेयर का आयोजन किया है। इस जॉब फेयर में देश की लगभग 80 नामचीन कंपनियां शिरकत कर रही हैं। उन्होंने बताया कि गुरुवार की सुबह तक 35 हजार से भी अधिक युवाओं ने यहां अपना निबंधन करा लिया है। जॉब फेयर बहा लेने वाली कंपनियों में एमआरएफ लिमिटेड, अरविन्द लिमिटेड, आमधेन प्राइवेट लिमिटेड, टीम प्लस एचआर सर्विस प्रा. लि., 2050 हेल्थ केयर, पीआर स्किल वेंचर, बीमा बाजार, निमसन हर्बल, सुधीर फाउंडेशन, केपीआर मिल लिमिटेड, परम कॉर्पोरेट, ज़ोमेटो लिमिटेड समेत कई बड़ी कंपनियां शामिल है। उन्होंने कहा कि कंपनियां वैसे युवाओं को जॉब ऑफर कर रही हैं जो तकनीकी रूप से दक्ष हैं। ऐसे युवाओं का ये कंपनियां मौके पर ही काउंसिलिंग भी कर रही है।

Share198Tweet124Share49
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

April 20, 2026

सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

April 20, 2026

एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

April 19, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store