• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

August 1, 2025

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

April 20, 2026

सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

April 20, 2026

एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

April 19, 2026

शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

April 19, 2026

संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

April 19, 2026

विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

April 18, 2026

भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

April 18, 2026

कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

April 18, 2026

April 17, 2026

बगडबरा पंचायत में डीएलसी कार्यक्रम का आयोजन

April 17, 2026

नगर निगम के 44 गांवों के विकास के लिए अतिरिक्त बजट की मांग तेज

April 17, 2026

जर्जर छत बना खतरा : गिरजा कांटा घर का हिस्सा गिरा, बाल-बाल बचे कर्मी

April 16, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, April 20, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

    सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

    एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

    शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

    संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

    विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

    भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

    कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Pakur

जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

by admin
August 1, 2025
in Pakur
0
493
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

महेशपुर। संवाददाता। प्रखंड के गड़वाड़ी आदर्श विद्यालय में गुरुवार को बाल कल्याण समिति पाकुड़ के सहयोग से टैगोर सोसाइटी फॉर रूरल डेवेलपमेन्ट महेशपुर की ओर से बात तो करनी होगी के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में बाल विवाह, बाल श्रम के उपर चर्चा किया गया। साथ ही, बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य एवं दिव्यांगता, मासिक धर्म एवं स्वच्छता को लेकर चर्चा किया गया। कार्यक्रम में बाल विवाह के बारे में बताया गया कि 18 साल से कम उम्र की लड़की या 21 साल से कम उम्र के लड़के की शादी यह एक सामाजिक बुराई है जो लड़कियों के अधिकारों का उल्लंघन करती है। बाल श्रम का मतलब है, बच्चों से ऐसा काम करवाना जो उनके बचपन, शिक्षा और शारीरिक या मानसिक विकास के लिए हानिकारक हो, यह एक गंभीर समस्या है। वहीं जो दुनिया भर में बच्चों के अधिकारों का उल्लंघन करती है। मानसिक स्वास्थ्य के उपर एवं गुड टॉच, बड टॉच को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया। कार्यक्रम में प्रभारी उज्जवल सरकार, प्रकाश चन्द्र घोष, मिनती साहा, नुरजाहान बेगम, प्रशान्त मंडल, प्रकाश हेंब्रम विद्यालय के शिक्षक सरोज पांडे एवं पाकुड़ चाइल्डलाइन के मतिन अंसारी, बबलु प्रसाद साहा उपस्थित थे।

मुआवजा को लेकर किए गए सड़क जाम 23 घंटे के बाद हुआ समाप्त
अमड़ापाड़ा। संवाददाता। थाना क्षेत्र के रांगा टोला में मुआवजे की मांग को लेकर लगाया गया सड़क जाम लगभग 23 घंटे बाद समाप्त हो गया। बुधवार अपराह्न को मृतक युवक के परिजनों ने रांगा टोला स्थित लिंक रोड पर जाम लगा दिया था। गुरुवार को सिविल एसडीओ साइमन मरांडी और महेशपुर एसडीपीओ विजय कुमार मौके पर पहुंचे। कोयला कंपनी के प्रतिनिधि भी वहां मौजूद थे। परिजनों के साथ कई दौर की वार्ता हुई। परिजन अपनी मांगों पर अड़े रहे। काफी समझाने के बाद अंतिम चरण की वार्ता में सहमति बनी। इसके तहत 3.50 लाख रुपए मुआवजे के अलावा मृतक की बहन की पढ़ाई का खर्च, मृतक की मां को पेंशन और मृतक के एक आश्रित को नौकरी देने का आश्वासन दिया गया। इसके बाद आम सहमति से सड़क जाम समाप्त कर दिया गया।
घटना की पूरी जानकारी के अनुसार, बीते देर रात दुमका के गोपीकांदर थाना क्षेत्र के पेट्रोल पंप के समीप सड़क दुर्घटना में अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के कुसचीरा गांव के रहने वाले राहुल राय की मौत हो गई थी। मृतक के परिजनों ने रांगा गांव के पास शव को लिंक रोड पर रखकर मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया था।

पत्थर खदान से मिला शव, अब तक शव की पहचान नही
हिरणपुर। संवाददाता। थाना क्षेत्र के महारो गांव की एक बंद पत्थर खदान में तैरता हुआ शव बरामद हुआ है। शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। बुधवार देर रात पानी से भरी इस खदान में तैरते शव को स्थानीय लोगों ने देखा। इसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और थाने को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह, एसआई सूरज राम, एएसआई हरेराम यादव, दिलीप मंडल सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने शव को पानी से निकाला। शव से काफी दुर्गंध आ रही थी। अभी तक शव की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्होंने सिर्फ शव को तैरते हुए देखा और इसकी सूचना दी।
ग्रामीणों के अनुसार, यह पत्थर खदान वर्षों से बंद है। लोगों ने आशंका जताई है कि किसी ने हत्या करके शव को खदान में फेंक दिया होगा।
थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया शव कई दिनों पुराना लगता है, जिसके कारण दुर्गंध फैल रही है। पुलिस शव की पहचान करने और मामले के हर पहलू की जांच में जुटी है।
क्षेत्र में कई ऐसे पत्थर खदान है जो बंद हैं, लेकिन इनमें सुरक्षा का कोई विशेष इंतजाम नहीं किया गया है। कई बार रात के अंधेरे में आने जाने के क्रम में कई लोगों के खदान में गिरने की घटना सामने आ चुकी है। वहीं आसपास के लोगों ने बताया कि खदान मालिक को इस पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। कई बार सुरक्षा मानकों का पालन नहीं करने के कारण इसका खामियाजा कहीं न कहीं ग्रामीणों को भुगतना पड़ता है।

पंचायत समिति की बैठक में उठाई गई क्षेत्र की समस्याएं
महेशपुर। संवाददाता। गुरुवार को प्रखंड सभागार में पंचायत समिति सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख शुभ लक्ष्मी मुर्मू ने की। बैठक में प्रखंड क्षेत्र में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा की गई। प्रमुख ने स्वास्थ्य, बिजली, पेयजल आपूर्ति, जनवितरण प्रणाली, समाज कल्याण, शिक्षा और ग्रामीण सड़क योजना सहित अन्य प्रमुख विभागों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने सभी विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। बैठक में उपस्थित पंचायत समिति के सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं को रखा। सदस्यों ने बताया कि कई पंचायतों में बिजली आपूर्ति अनियमित है। बिजली विभाग के कनीय अभियंता सुरेंद्र कुमार मुर्मू को बैठक में अनुपस्थित पाए जाने पर उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है।
प्रखंड प्रमुख शुभ लक्ष्मी मुर्मू ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए मुद्दों का जल्द समाधान करें। उन्होंने कहा कि पंचायत समिति की बैठकें जनहित से जुड़ी समस्याओं के समाधान का प्रमुख मंच है। इनसे मिली सूचना के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी। बैठक में बीडीओ डॉ. सिद्धार्थ शंकर यादव, सीओ संजय कुमार सिन्हा, सांसद प्रतिनिधि कुणाल अल्फ्रेड हेम्ब्रम, बीपीओ रिजवान फारूकी, थाना प्रभारी विकर्ण कुमार, एमओ फकरे आजम समेत सभी विभागों के अधिकारी, पंचायत समिति सदस्य और जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को लेकर बैठक आयोजित
लिट्टीपाड़ा। संवाददाता। किसानों को बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से जोड़ने के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। गुरुवार को प्रखंड सभागार में बीडीओ संजय कुमार की अध्यक्षता में यह बैठक हुई। इसमें सभी लैम्पस सचिव, जनसेवक, प्रज्ञा केंद्र संचालक और कृषक मित्र शामिल हुए। बैठक में बीडीओ ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को अब बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के नाम से वित्तीय वर्ष 2025 के खरीफ मौसम के लिए लागू किया गया है। उन्होंने बताया कि किसान केवल एक रुपए टोकन मनी देकर इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इस योजना के लिए पंजीकरण प्रज्ञा केंद्रों पर ऑनलाइन किया जाएगा। खरीफ मौसम 2025 के अंतर्गत मक्का एवं धान की फसल को अधिसूचित किया गया है। प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी पद्म किशोर महतो और कृषि पदाधिकारी केसी दास ने किसानों को आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी दी।
योजना के लिए आधार कार्ड, बैंक पासबुक की छायाप्रति, भूमि स्वामित्व प्रमाणपत्र, बुआई प्रमाणपत्र एवं मोबाइल नंबर अनिवार्य बताए गए। अधिकारियों ने उपस्थित प्रज्ञा केंद्र संचालक, लैम्पस सचिव, जनसेवक और कृषक मित्रों से आग्रह किया कि वे आपसी समन्वय के साथ योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करें। इससे अधिक से अधिक किसान इस योजना का लाभ उठा सकेंगे। बैठक में प्रखंड तकनीकी प्रबंधक रामेश्वर मुर्मू, बजाज अलियांस बीमा कंपनी के जिला समन्वयक समसूज्जोहा, प्रखंड समन्वयक सोएब अख्तर के साथ बड़ी संख्या में लैम्पस सचिव, जनसेवक, प्रज्ञा केंद्र संचालक और कृषक मित्र उपस्थित थे।

ग्राम सभाएं सशक्त होगी, तभी योजनाएं जमीन पर बेहतर तरीके से उतर सकेंगी : प्रीतिलता
100 ग्राम प्रधान व पंचायत प्रतिनिधियों को दिया गया प्रशिक्षण
पाकुड़। निसं। प्रोजेक्ट प्राण के तत्वावधान में रेवम्पेड राष्ट्रीय ग्राम स्वराज योजना के अंतर्गत दो दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला सूचना भवन सभागार में 31 जुलाई 2025 को आयोजित की गई।
कार्यशाला का विषय अनुसूचित क्षेत्र में ग्राम सभा के अधिकार एवं जिम्मेवारी था। इस अवसर पर अपर समाहर्ता जेम्स सुरीन ने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 244 और पेसा अधिनियम 1996 के तहत अनुसूचित क्षेत्रों में ग्राम सभाओं को महत्वपूर्ण अधिकार प्राप्त है। उन्होंने ग्राम सभा की भूमिका, कर्तव्य, खनन एवं वनाधिकार पर नियंत्रण, संसाधनों का स्थानीय प्रबंधन और पारंपरिक व्यवस्थाओं की मान्यता जैसे विषयों पर विस्तृत जानकारी दी।
जिला पंचायत राज पदाधिकारी प्रीतिलता मुर्मू ने कहा कि ग्राम सभा का आयोजन नियमानुसार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ग्राम सभा में योजनाओं का चयन प्राथमिकता के आधार पर होगा। उनके अनुसार अनुसूचित क्षेत्रों की ग्राम सभाएं अगर सशक्त होंगी, तो शासन की योजनाएं जमीन पर बेहतर तरीके से उतर सकेंगी।
विशेष कार्य पदाधिकारी त्रिभुवन कुमार सिंह ने सभी ग्राम प्रधान एवं पंचायत प्रतिनिधियों से कहा कि प्रशिक्षण लेना एक अच्छा कदम है। उन्होंने प्रतिभागियों से प्रशिक्षण के दौरान सीखी गई बातों को अमल में लाने का आग्रह किया।
इस कार्यशाला में मास्टर ट्रेनरों ने 100 ग्राम प्रधान एवं पंचायत प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण दिया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य पंचायत प्रतिनिधियों को उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों की जानकारी देकर उन्हें सक्षम बनाना था। इससे वे अपने क्षेत्र के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकेंगे और ग्राम सभा के अधिकारों और जिम्मेदारियों के प्रति जागरूकता फैला सकेंगे।

आकांक्षी जिला कार्यक्रम के तहत जागरूकता रथ रवाना
जिला का सर्वांगीण विकास तभी संभव होगा, जब लोग शारीरिक व मानसिक रूप से होंगे सशक्त : डीसी
पाकुड़। निसं। उपायुक्त मनीष कुमार, उप विकास आयुक्त महेश कुमार संथालिया और विशेष कार्य पदाधिकारी त्रिभुवन कुमार सिंह ने रविन्द्र भवन परिसर से सम्पूर्णता अभियान जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उपायुक्त श्री कुमार ने बताया कि जागरूकता रथ का मुख्य उद्देश्य नीति आयोग द्वारा निर्धारित संकेतकों पर शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित करना है। इसमें स्वास्थ्य, पोषण, कृषि और शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र शामिल है। उन्होंने कहा कि आकांक्षी जिला कार्यक्रम के अंतर्गत सर्वांगीण विकास तभी संभव होगा, जब लोग शारीरिक और मानसिक रूप से सशक्त होंगे।
सम्पूर्णता अभियान रथ जिले के सभी विकास खण्डों की ग्राम पंचायतों में जाकर लोगों को विभिन्न सूचकांकों के बारे में जानकारी प्रदान करेगा। विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर भी इस रथ को रवाना किया गया। इस दौरान उपाधीक्षक सदर अस्पताल डॉ मनीष कुमार सिन्हा और जिला भीवीडी पदाधिकारी डॉ अमित कुमार भी मौजूद थे।
उपायुक्त ने बताया कि यह जागरूकता रथ हेपेटाइटिस के बारे में भी लोगों को जागरूक करेगा। उन्होंने कहा कि इस दिवस का मुख्य उद्देश्य लोगों को लीवर जैसे महत्वपूर्ण अंग को बीमारियों से बचाने के प्रति जागरूक करना है। स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर लीवर का ख्याल रखना आवश्यक है क्योंकि यह शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है जो कई आवश्यक कार्य करता है।

नीलाम पत्र वादों के लिए मेगा शिविर में की गई वसूली
पाकुड़। निसं। जिला प्रशासन ने अक्टूबर 2024 से जुलाई 2025 तक प्रत्येक माह नीलाम पत्र वादों के लिए मेगा शिविर का आयोजन किया। इस दौरान कुल 1354 नीलाम पत्र वादों का निष्पादन कराया गया और 7 करोड़ 20 लाख 393 रुपये की वसूली की गई।
प्रभारी, नीलाम पत्र पदाधिकारी सह भूमि सुधार उप समाहर्ता मनीष कुमार ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य नीलाम पत्र वादों की वसूली में गति लाना है। साथ ही, न्यायिक प्रक्रियाओं में पारदर्शिता बढ़ाना और शासन के प्रति नागरिकों का विश्वास मजबूत करना भी इसका लक्ष्य है।
उपायुक्त मनीष कुमार ने बकायादारों से अपील की है कि वे समय पर अपनी बकाया राशि जमा करें। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर बकायादार समय पर भुगतान नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ नोटिस तामिला, वारंट निर्गमन, आपत्ति निवारण और जब्ती/नीलामी की कार्रवाई की जाएगी।


चोरी के आरोप में 59 वर्षीय महिला गिरफ्तार
पाकुड़। निसं। राजापाड़ा रोड, कालीतल्ला स्थित एक घर में चोरी का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने पश्चिम बंगाल की 59 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया है।
नगर थाना में दर्ज मामले के अनुसार, आरोपी रशीदा बीबी ने जयंत चक्रवर्ती उर्फ बरून के घर में घुसकर चोरी की। जयंत के पिता स्वर्गीय सुब्रत चक्रवर्ती थे।
पुलिस ने इस मामले में 30 जुलाई 2025 को नगर थाना काण्ड संख्या 209/25 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 305(ं) के अंतर्गत मामला दर्ज किया। आरोपी रशीदा बीबी पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के बीरभूम थाना क्षेत्र के नलहट्टी की रहने वाली है। उसके पति का नाम समशेर शेख है। पुलिस ने आरोपी महिला को विधिवत गिरफ्तार कर पाकुड़ न्यायालय में पेश किया है। मामले की जांच जारी है।


नाबालिग अपहृता को उत्तर प्रदेश से किया गया बरामद
पाकुड़। निसं। नगर थाना में दर्ज मामला संख्या 180/25 में एक नाबालिग लड़की को उत्तर प्रदेश के आज़मगढ़ से सकुशल बरामद कर लिया गया है। यह मामला भारतीय न्याय संहिता की धारा 137 के तहत 24 जून 2025 को दर्ज किया गया था। बरामद की गई नाबालिग लड़की को आजमगढ़ से पाकुड़ नगर थाना लाया गया है। अधिकारियों ने बताया कि 1 अगस्त 2025 को पाकुड़ न्यायालय में भारतीय न्याय संहिता की धारा 183 के तहत पीड़िता का बयान दर्ज किया जाएगा।
पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए लड़की को सुरक्षित बरामद करने में सफलता हासिल की है। अधिकारियों के अनुसार, पीड़िता की सुरक्षा और कल्याण सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

हिरणपुर में तीन माह के बच्चे की चोरी
हिरणपुर। संवाददाता। थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। बड़तल्ला निवासी अताउल्ला रहमान की पत्नी तंजीला बीबी के गोद से तीन माह के बच्चे की चोरी हो गई। घटना बुधवार को बताई जा रही है जब पीड़ित महिला दवा खरीदने प्रखंड मुख्यालय आई हुई थी। वहीं बच्चा चोरी के बाद महिला थाना में जाकर इसकी शिकायत थाना प्रभारी से की। पीड़िता ने हिरणपुर थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह को जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार दोपहर को वह अपने बच्चे को गोद में लेकर पिता के साथ हिरणपुर बाजार दवा खरीदने आई थी। दवा खरीदने के बाद वह मोहनपुर स्थित रिश्तेदार के घर जाने के लिए टेम्पो में बैठी।
टेम्पो में उसके पास एक महिला भी बैठी थी। उस महिला ने पीड़िता के माथे पर हाथ फेरा और फिर उसके गोद से बच्चे को ले लिया। जब पीड़िता मोहनपुर मोड़ पर उतरना चाही, तो महिला ने उसका हाथ पकड़कर उतरने नहीं दिया और उसे पाकुड़ ले गई।
पाकुड़ के नए डीसी मोड़ से महिला ने पीड़िता को एक ऑटो में बिठाकर हिरणपुर लाया। थाना के सामने दोपहर ढाई बजे पीड़िता को अकेले उतारकर महिला बच्चे के साथ फरार हो गई। पीड़िता का कहना है कि इस दौरान उसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं था।
पीड़ित महिला की ओर से दी गई जानकारी के बाद पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद हो गई और पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पीड़ित महिला को अकेले ही थाना में प्रवेश करते हुए देखा है। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित महिला के दिए गए आवेदन को लेकर गंभीरता से जांच कर रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से मामले की जांच कर रही है और बच्चे की तलाश जारी है।

Share197Tweet123Share49
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

April 20, 2026

सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

April 20, 2026

एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

April 19, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store