• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

हरिशंकर मिश्र बने विद्यापति सांस्कृतिक परिषद के अध्यक्ष

August 6, 2025

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

April 20, 2026

सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

April 20, 2026

एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

April 19, 2026

शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

April 19, 2026

संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

April 19, 2026

विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

April 18, 2026

भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

April 18, 2026

कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

April 18, 2026

April 17, 2026

बगडबरा पंचायत में डीएलसी कार्यक्रम का आयोजन

April 17, 2026

नगर निगम के 44 गांवों के विकास के लिए अतिरिक्त बजट की मांग तेज

April 17, 2026

जर्जर छत बना खतरा : गिरजा कांटा घर का हिस्सा गिरा, बाल-बाल बचे कर्मी

April 16, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, April 20, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

    सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

    एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

    शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

    संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

    विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

    भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

    कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Godda

हरिशंकर मिश्र बने विद्यापति सांस्कृतिक परिषद के अध्यक्ष

by admin
August 6, 2025
in Godda
0
494
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

गोड्डा। संवाददाता। विद्यापति सांस्कृतिक परिषद के प्रशाल में सोमवार की शाम वरीय अधिवक्ता दीनानाथ झा की अध्यक्षता में हुई बैठक में सर्वसम्मति से हरि शंकर मिश्र को विद्यापति सांस्कृतिक परिषद का अध्यक्ष चुना गया। वहीं प्रदीप कुमार झा एवं दिलीप कुमार झा उपाध्यक्ष चुने गए। परितोष पाठक को ब्राह्मण सेवा ट्रस्ट का उपाध्यक्ष चुना गया। आगामी उपनयन संस्कार के लिए 29 मार्च 2026 की तिथि निर्धारित की गई। इसके सफल संचालन का भार परिषद के सचिव डॉ. वंशीधर मिश्र, परितोष पाठक एवं दिलीप कुमार झा के साथ-साथ सभी सम्मानित सदस्यों को दिया गया। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष परमानंद चौधरी, कोषाध्यक्ष निश्चल कुमार, सर्वजीत झा “अंतेवासी”, माधव चन्द्र चौधरी, नर्मदेश्वर झा, सुनील कुमार झा, परमा नन्द चौधरी, अम्बोद कुमार ठाकुर, प्रभु झा आदि उपस्थित थे।

मंत्री पुत्र रजनीश यादव ने किया पेट्रोल पंप का उद्घाटन
बसंतराय। संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के कैथिया पंचायत अन्तर्गत मेदनी चक परसा मुख्य सड़क में लक्ष्मीपुर गांव स्थित बीपीएल के पेट्रोल डीजल पंप का उद्घाटन मंगलवार को झारखंड सरकार के श्रम व कौशल विकास विभाग के मंत्री संजय यादव के पुत्र रजनीश यादव ने फीता काट कर किया।
उद्घाटन के मौके पर रजनीश यादव ने कहा कि किसानों को खेती करने के लिए तेल दुर दराज से लाकर करना पड़ रहा था। कहा कि आज सौभाग्य की बात है कि बसंतराय की विकास के लिए पेट्रोल पंप खुलना क्षेत्र की विकास की गति में जोर होगी। बसंतराय प्रखंड क्षेत्र में पेट्रोल पंप नहीं होने के कारण यहां के लोगो को गोड्डा या फिर पथरगामा या महगामा के हनवारा से पेट्रोल और डीजल लेकर अपनी दिनचर्या की कार्य करनी पड़ती थी। इस पंप के उद्घाटन में बीपीएल कंपनी के मालिक जामुन महतो, सेल्स अफसर दिवाकर महतो, एरिया कॉर्डिनेटर जितनारायण शर्मा, मनोज महाराज वीनित कुमार झा, मोहम्मद बारिक मोहम्मद खालीद, मंजर हुसैन आदि मौजूद थे।

कांग्रेस व झामुमो कार्यालय में दिशोम गुरु शिबू सोरेन को दी गई श्रद्धांजलि
उनके क्रांतिकारी कदम और संघर्षों की गाथा की चर्चा की गई
गोड्डा। बसंतराय। संवाददाता। मंगलवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए शोक सभा आयोजित की गई। इस अवसर पर 2 मिनट मौन धारण करने के बाद झारखंड राज्य बनने से लेकर उनके क्रांतिकारी कदम और संघर्ष गाथा के बारे में चर्चा की गई। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी एवं अन्य प्रकोष्ठ के पदाधिकारी और कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित हुए। स्वर्गीय शिबू सोरेन के जीवनी को याद कर शिबू सोरेन अमर रहे का नारा बुलंद किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष राजीव मिश्रा ने की। कार्यक्रम में विशेष रूप से कांग्रेस जन उपस्थित हुए, जिनमें ज्योतिंद्र झा, शिशिर झा, हाजी इकरार उल हसन आलम, जिला सोशल मीडिया चेयरमैन मोहम्मद इफ्तिखार अंसारी, नगर अध्यक्ष महबूब अंसारी, जुगनू अली, परमानंद शाह, कार्यालय प्रभारी सोनी सिंह, अभय जायसवाल, अमरेंद्र कुमार अमर, इब्राहिम अंसारी, प्रीतेश कुमार सिंह, प्रखंड सचिव महागामा इंदू सिंह, सुशीला देवी आदि मौजूद रहे।
बसंतराय संवाददाता के अनुसार, झारखंड आंदोलन के प्रणेता, आदिवासी अस्मिता के प्रतीक और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर मंगलवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा की बसंतराय इकाई की ओर से प्रखंड कार्यालय परिसर में शोकसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सुल्तान अहमद ने की। शोकसभा में उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत नेता की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। कार्यक्रम स्थल पर बैनर और पोस्टरों के माध्यम से दिशोम गुरु को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
प्रखंड अध्यक्ष सुल्तान अहमद ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन का जीवन संघर्ष, त्याग और आंदोलन की मिसाल रहा है। उन्होंने झारखंड के लिए जो योगदान दिया, उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा, “शिबू सोरेन न सिर्फ एक राजनेता थे, बल्कि वे एक विचार थे। उनका जीवन समाज के वंचित, गरीब और आदिवासी समुदाय के लिए प्रेरणास्त्रोत है।”
केंद्रीय समिति सदस्य इरफान आलम ने कहा कि झारखंड के आदिवासी समाज के हक-हकूक के लिए उन्होंने जेल की यातनाएं सहीं, अनेकों संघर्ष किए, लेकिन कभी झुके नहीं। उन्होंने झारखंड को अलग राज्य दिलाने की दिशा में ऐतिहासिक आंदोलन का नेतृत्व किया।
शोकसभा में मौजूद अन्य वक्ताओं ने भी दिशोम गुरु के राजनीतिक जीवन और उनके संघर्षों को याद किया। प्रखंड समिति के सचिव किंकर चौहान, अल्पसंखयक युवा मोर्चा अध्यक्ष अब्दुल जब्बार, लालू पासवान, शरीफ आलम,समाजसेवी अय्यूब आलम सहित कई वक्ताओं ने उन्हें झारखंड का मसीहा बताते हुए उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने दिशोम गुरु अमर रहे, शिबू सोरेन जिंदाबाद जैसे नारों के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी। झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से घोषणा की गई कि हर पंचायत स्तर पर उनकी स्मृति में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

लीलातारी में अवैध बालू लदा ट्रैक्टर पलटा
ललमटिया। संवाददाता। ललमटिया थाना क्षेत्र अंतर्गत लीलातारी में अवैध बालू लदा एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसा रविवार देर रात का बताया जा रहा है। हालांकि इस घटना में किसी की जान नहीं गई, लेकिन यह घटना फिर से इस क्षेत्र में फल-फूल रहे बालू माफियाओं की सक्रियता को उजागर करता है। ग्रामीणों ने बताया कि यह कोई पहली घटना नहीं है। लीलातारी, डहुआ, जुड़गुड़ा सहित कई क्षेत्रों में प्रतिदिन अवैध रूप से बालू लदे ट्रैक्टर गुजरते हैं। इस पर ना तो थाना प्रशासन सख्ती दिखा रही है और ना ही खनन विभाग कोई कार्रवाई कर रहा है। हैरानी की बात यह है कि इस तरह की घटनाओं को कई न्यूज चैनलों और अखबारों ने प्रमुखता से प्रकाशित किया है, बावजूद इसके प्रशासन इसे अनदेखा और अनसुना कर रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बालू माफियाओं को प्रशासनिक संरक्षण प्राप्त है, तभी तो खुलेआम अवैध खनन और परिवहन का सिलसिला जारी है। ग्रामीणों ने इस मुद्दे पर पुलिस अधीक्षक और जिला खनन पदाधिकारी से तत्काल संज्ञान लेने की मांग की है।

तिलकामांझी इंग्लिश मीडियम स्कूल भदरिया में शिबू सोरेन को दी गई श्रद्धांजलि
बोआरीजोर। संवाददाता। तिलकामांझी इंग्लिश मीडियम स्कूल, भदरिया में झारखंड आंदोलन के प्रणेता और झामुमो के संस्थापक शिबू सोरेन को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण में एक शोकसभा का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। श्रद्धांजलि सभा में झामुमो क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आलोक पंडित, झामुमो सदस्य मंटू पंडित, सज्जाद अंसारी, टिंकू पंडित, महेश पंडित, आदिम जनजाति जिला अध्यक्ष शोभाकांत मालतो, राजाभीठा थाना के एसआई जेकब हांसदा, स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता सुरेश मुर्मू समेत कई लोग शामिल हुए। विद्यालय के शिक्षक पारस कुमार, दीपक कुमार, राखी कुमारी, अजय किस्कू सहित समस्त स्टाफ और छात्र-छात्राओं ने भी स्वर्गीय शिबू सोरेन के प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त की।

हर घर तिरंगा अभियान की सफलता को लेकर एकदिवसीय कार्यशाला आयोजित
गोड्डा। संवाददाता। देश के आजादी के 79 वर्ष पूर्ण होने पर हर घर तिरंगा अभियान की सफलता को लेकर मंगलवार को गोड्डा भाजपा जिला इकाई की ओर से एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन जिला अध्यक्ष संजीव मिश्रा की अध्यक्षता में एवं प्रदेश से नियुक्त प्रभारी दुमका लोकसभा के पूर्व सांसद सुनील सोरेन की उपस्थिति में सफल आयोजन हुआ। कार्यशाला का शुभारंभ उपस्थित अतिथियों ने पार्टी के संस्थापक सदस्य डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर भारत माता की जय घोष के साथ हुई। कार्यक्रम के जिला सहसंयोजक युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सौरभ सुमन ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत उपस्थित सभी मंडल के मंडल संयोजक एवं मंडल के अध्यक्षों को कार्यक्रम की सफलता को लेकर विस्तृत जानकारी दी। सौरभ सुमन ने अपने वक्तव्य में कहा कि ऐसे तो यह कार्यक्रम पार्टी की ओर से आयोजित है लेकिन इसकी सफलता में समाज के हर वर्ग के लोगों को जोड़ने का कार्य किया जाना चाहिए। हर उन वीरों के बलिदान को जिन्होंने देश को आजादी दिलाने में अपने प्राणों की आहुति दिया एवं तमाम उन सैनिकों को भी याद किया जाए जिनके वजह से आज देश सुरक्षित है। साथ ही, पार्टी के स्तर पर युवा मोर्चा एवं महिला मोर्चा को अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए।
मोके पर जिला अध्यक्ष संजीव मिश्रा ने कहा कि हमारा देश 1947 में आजाद हुआ, लेकिन जब से मोदी जी की सरकार केंद्र में आई है तब से घर घर तिरंगा के प्रति जनमानस पर छा गई है। कार्यक्रम के अतिथि सुनील सोरेन ने कहा कि यह कार्यक्रम हम लोग प्रत्येक वर्ष मनाते आ रहे हैं। सर्वप्रथम हमारे जितने भी कार्यकर्ता है बूथ कमेटी से लेकर मंडल के कार्यकर्ता जिला के कार्यकर्ता पर प्रथम कार्यक्रम का शुभारंभ अपने-अपने घरों पर तिरंगा लगाकर करेंगे। भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है इसके हर एक कार्यकर्ता चाहे साफ सफाई का हो, जनता की समस्या को लेकर सड़क पर भी खड़े रहते हैं। कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन जिला के उपाध्यक्ष लाल बहादुर सिंह ने किया। कार्यक्रम में जिला के जिला मंत्री रामनरेश यादव, नितेश सिंह, जिला के कोषाध्यक्ष राजेश भगत, किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री प्रणिता झा, फनी लाल कुशवाहा, बबलू सिंह, मंडल अध्यक्ष, उमेश पासवान, मिथिलेश झा, जयप्रकाश सिंह, जय कृष्णा सिंह, मणिकांत महतो, सोनू सिंह, डब्लू भगत, राजेश सिंह, मुन्ना झा, संतोष भगत, जीतू सिंह, सनातन कुमार आदि उपस्थित रहे।

श्री हनुमान जी की प्रतिमा का हुआ प्राण प्रतिष्ठा
कलश यात्रा में शामिल हुए पूर्व भाजपा विधायक
मेहरमा। संवाददाता। झारखंड-बिहार के सीमावर्ती भगैया-मिर्जाचौकी मुख्य सड़क के बीच स्थित छोटी मेहदी पोखर पुल के समीप नवनिर्मित मंदिर में हनुमान जी की प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठित किया गया। प्राण प्रतिष्ठा से पहले 501 महिलाओं और कुंवारी कन्याओं ने उपरबंधा शिव मंदिर प्रांगण से कलश में जल भरकर विधि विधान के साथ नगर भ्रमण कर भगैया शिव मंदिर प्रांगण तक पहुंचे। वापस कलश यात्रा छोटी मेहदी हनुमान मंदिर पहुंच कर कलश यात्रा का कार्यक्रम संपन्न कराया गया। इस दौरान 24 घंटा के लिए हनुमान मंदिर के समीप पाला कीर्तन का भी आयोजन किया गया है। मौके पर रीता ऑटोमोबाइल के संचालक अनील साह ने बताया कि हनुमान जी की मंदिर के स्थापना से पूरे पंचायत में हर्षोल्लास एवं भक्ति का माहौल है। शोभायात्रा एवं प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में मुख्य रूप से पीरपैंती विधानसभा के पूर्व विधायक अमन पासवान, बिहार मुखिया संध के प्रदेश उपाध्यक्ष झुम्पा सिंह, जमीन दाता राजू भगत, समाजिक कार्यकर्ता सह समाजसेवी अनील साह, सेवा निवृत्त सूबेदार विजय कुमार पंडित, नकुल साह, चंदन भगत, तुलसी पंडित, संजीत शर्मा, भीमनरायण पंडित, दीपक साह,अजय कुमार साह, सरजू प्रसाद साह, अजय भगत उर्फ लठ्ठू भगत, नवल किशोर पंडित, जितेंद्र पंडित, बलराम पंडित, आशीष दास, उत्तम पंडित, बास्की भगत, नीरज पंडित, लक्ष्मण पंडित, धीरज पंडित, प्रदीप पंडित, अरूण पंडित, धनंजय साह, महेश भगत, संजय साह समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।

ग्रामीण क्षेत्रों में न्याय आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित
गोड्डा। विधि संवाददाता जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सह पीडीजे रमेश कुमार एवं सचिव दीपक कुमार के निर्देश पर जिले के विभिन्न प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में न्याय आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान डालसा की टीम ने ग्रामीणों को अधिकार एवं कर्तव्यों की जानकारी दी । इसी कड़ी में पोड़ैयाहाट के कस्तूरी यादव टोला व डांड़ै गांव में डालसा टीम में शामिल अधिकार मित्र मो. हसीब व शंकर चंद्र सेन ने कहा कि कानून की नजर में देश के सभी नागरिक को समान अधिकार प्राप्त है। कोई भी न्याय से वंचित नहीं रहे इसी के लिए जिला से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक विधिक सेवा प्राधिकरण का गठन किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य है कि देश के सभी नागरिकों को न्याय सुलभ हो सके। कोई भी न्याय से वंचित नहीं रहे इसी उद्देश्य जगह-जगह समाज के सभी वर्गों को कानून की जानकारी दी जाती है। खासकर के विद्यालयों में लीगल लिटरेसी क्लास का आयोजन किया जाता है। उन्होंने बाल विवाह, बाल मजदूरी, दहेज प्रथा, मानव तस्करी, डायन प्रथा सहित अन्य बिंदुओं पर प्रकाश डाला। कहा कि बाल मजदूरी को निषेध माना गया है। कोई भी संस्थान में अगर कोई बाल मजदूर पकड़ा जाता है तो उस संस्थान को जुर्माना तथा सजा का भी प्रावधान है। इसलिए बच्चों को पढ़ने का अवसर दिया जाए ताकि वह पढ़ लिखकर सफल नागरिक बन सकें। इसके अलावा गोड्डा, महागामा, बसंतराय, पथरगामा, सुंदरपहाड़ी, मेहरमा, ठाकुरगंगटी, बोआरीजोर के ग्रामीणों के बीच न्याय आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित की गई।

ललमटिया क्षेत्र में अवैध बालू खनन जोरों पर
बोआरीजोर। संवाददाता। ललमटिया थाना क्षेत्र में अवैध बालू परिवहन का खेल लगातार जारी है। प्रतिदिन क्षेत्र में अवैध बालू से लदे ट्रैक्टर बेधड़क आते-जाते देखे जा सकते हैं, जिससे यह स्पष्ट होता है कि इस कारोबार को कहीं न कहीं स्थानीय प्रशासन का संरक्षण प्राप्त है। ताज़ा मामला डहुआ और जुड़गुड़ा इलाके का है, जहां खुलेआम बालू लदे वाहनों की आवाजाही देखी गई है। ग्रामीणों के अनुसार, यह कोई नया मामला नहीं है, वर्षों से यह खेल जारी है, लेकिन अब इसकी तीव्रता और खुलापन चिंताजनक स्तर पर पहुंच चुका है। प्राकृतिक संसाधनों की इस खुली लूट पर न तो खनन विभाग गंभीर है और न ही पुलिस प्रशासन कोई ठोस कार्रवाई कर रहा है। अगर समय रहते इस पर लगाम नहीं लगाया गया, तो यह पर्यावरणीय संकट का रूप ले सकता है।स्थानीय नागरिकों ने इस अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक और खनन विभाग से त्वरित हस्तक्षेप की मांग की है। वहीं, बालू माफिया बेखौफ होकर खुलेआम प्रकृति का दोहन कर रहे हैं, जिससे नदियों का अस्तित्व खतरे में है।

Share198Tweet124Share49
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

April 20, 2026

सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

April 20, 2026

एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

April 19, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store