• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

न्यायालय कर्मियों को ई-कोर्ट प्रशिक्षण

August 25, 2025

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

April 20, 2026

सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

April 20, 2026

एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

April 19, 2026

शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

April 19, 2026

संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

April 19, 2026

विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

April 18, 2026

भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

April 18, 2026

कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

April 18, 2026

April 17, 2026

बगडबरा पंचायत में डीएलसी कार्यक्रम का आयोजन

April 17, 2026

नगर निगम के 44 गांवों के विकास के लिए अतिरिक्त बजट की मांग तेज

April 17, 2026

जर्जर छत बना खतरा : गिरजा कांटा घर का हिस्सा गिरा, बाल-बाल बचे कर्मी

April 16, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, April 20, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

    सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

    एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

    शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

    संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

    विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

    भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

    कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Pakur

न्यायालय कर्मियों को ई-कोर्ट प्रशिक्षण

by admin
August 25, 2025
in Pakur
0
495
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

पाकुड़। संवाददाता। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश शेषनाथ सिंह की अध्यक्षता में रविवार को न्यायालय कर्मियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में दो पालियों में ई सी टी 9-2025 के अंतर्गत 50 कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया। मास्टर ट्रेनर अर्पणा कुजूर ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से और नगमा प्रवीण ने न्यायालय में उपस्थित होकर प्रशिक्षण दिया। कर्मियों को ई-कोर्ट और सीआईएस (केस इन्फोर्मेशन सिस्टम) की बुनियादी जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में डेटा प्रबंधन, सर्वोच्च न्यायालय की ई-कोर्ट पहल और उपयोगिता पर चर्चा की गई। मामलों की कार्यवाही, निर्णय और आदेश अपलोड करने की प्रक्रिया समझाई गई। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा ऑनलाइन केस हियरिंग के विभिन्न पहलुओं पर भी जानकारी दी गई। न्यायाधीश शेषनाथ सिंह ने बताया कि डायरेक्टर ज्यूडिशियल अकादमी द्वारा नियमित रूप से न्यायालय के पदाधिकारी, कर्मी और अधिवक्ताओं को प्रशिक्षण दिया जाता है। जजमेंट कॉपी पर क्यूआर कोड अपलोड करने की प्रक्रिया पर विशेष ध्यान दिया गया। उन्होंने बताया कि भविष्य में महत्वपूर्ण गवाहों का बयान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लिया जाएगा। उच्च न्यायालय की साइट पर अपलोड किए गए निर्णय और आदेश निचली अदालत में मान्य होंगे। निचली अदालत इन्हें डाउनलोड कर अपने आदेश पत्र में शामिल कर सकती है।
कार्यक्रम में अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विशाल मांझी और फर्स्ट क्लास मजिस्ट्रेट जज इंचार्ज विशाल कुमार दास भी उपस्थित थे।

आंगनबाड़ी कर्मियों ने की बकाया भुगतान की मांग
पाकुड़। संवाददाता। झारखंड राज्य आंगनबाड़ी सेविका सहायिका संघ की जिला इकाई की बैठक लड्डू बाबू बगान में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता दीपा देवी ने की। इसमें केंद्रीय पर्यवेक्षक सुशील कुमार पाण्डेय और महासचिव राखी देवी ने भाग लिया।
बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। नाजिर हुसैन को जिला संयोजक बनाया गया। पाकुड़ प्रखंड के लिए 4 सदस्यीय कमिटी का गठन किया गया। स्वर्णलता मुर्मू को अध्यक्ष, आशा मरांडी को महासचिव, अनुसुइया साहा को कोषाध्यक्ष और शहीदून बीबी को सचिव नियुक्त किया गया। संघ ने कई मांगें रखीं। इनमें रिटायरमेंट पेंशन, वार्षिक वृद्धि और बाजार दर पर पोषाहार सामग्री की आपूर्ति शामिल है। पाकुड़, महेशपुर और हिरणपुर परियोजना में अप्रैल-मई 2023 का 65 लाख रुपए का बकाया भुगतान की मांग की गई। संघ ने चेतावनी दी कि भुगतान नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा। संघ ने यह भी बताया कि झारखंड में पाकुड़ एकमात्र जिला है, जहां पिछले 2 वर्षों से आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को वार्षिक 500 और 250 रुपए की वृद्धि नहीं मिली है। बैठक में एलिजाबेथ किस्कू, परसिया हेंब्रम, सुसना हेंब्रम, साजिया खातून समेत सैकड़ों आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का संचालन नाजिर हुसैन ने किया और धन्यवाद ज्ञापन अनुसुइया साहा ने दिया।

झामुमो का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार का किया पुतला दहन
पाकुड़। संवाददाता। झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने पाकुड़ के बिरसा चौक पर केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। यह विरोध प्रदर्शन गृह मंत्री अमित शाह द्वारा 20 अगस्त को संसद में पेश किए गए विधेयक के खिलाफ था। झामुमो के जिला अध्यक्ष अजीजुल इस्लाम के नेतृत्व में कार्यकर्ता जिला मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय से जुलूस निकालकर बिरसा चौक पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और विधेयक वापस लेने की मांग की। जिला अध्यक्ष अजीजुल इस्लाम ने विधेयक को असंवैधानिक बताया। उन्होंने कहा कि यह विधेयक विपक्ष, आम जनता और नेताओं को जेल में डालने का माध्यम बनेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार देश में राजतंत्र लाने का प्रयास कर रही है। इस्लाम ने चेतावनी दी कि अगर सरकार विधेयक वापस नहीं लेती है तो और उग्र आंदोलन किया जाएगा। कार्यक्रम में पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष श्याम यादव, समद अली, हरिवंश चौबे, मसीलुद्दीन शेख और राजेश सरकार समेत केंद्रीय समिति सदस्य प्रतिमा पांडेय, केंद्रीय समिति सदस्य पिंकू शेख, केंद्रीय समिति सदस्य उमर फारूक, केंद्रीय समिति सदस्य सह युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनील टुडू, युवा मोर्चा जिला सचिव अमित भगत, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष जोसेफिना हेम्बरम, महिला जिला सचिव सुशीला देवी, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष कदम रसूल, अल्पसंख्यक जिला सचिव दिलीप मरांडी, बुद्धिजीवी मोर्चा जिलाध्यक्ष देवीलाल हांसदा, नगर अध्यक्ष मुकेश सिंह, नगर सचिव नूर आलम, हिरणपुर प्रखंड अध्यक्ष इसहाक अंसारी, लिट्टीपाड़ा प्रखंड सचिव जावेद आलम, अमड़ापाड़ा प्रखंड अध्यक्ष श्यामलाल हांसदा, सचिव मिथिलेश घोष, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष दीपू मुर्मू, युवा मोर्चा जिला कोषाध्यक्ष छोटू भगत, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सुनीता मुर्मू, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष आशमानारा खातून, जिला मीडिया प्रभारी आफताब आलम, सहित सभी प्रखंडों से सैकड़ों कार्यकर्ता व समर्थक उपस्थित थे।

अलग-अलग सड़क दुर्घटना में एक की मौत, एक घायल
लिट्टीपाड़ा। संवाददाता। थाना क्षेत्र में रविवार को दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाएं हुईं। पहली दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। साहिबगंज-गोविंदपुर एक्सप्रेस हाइवे पर शहरपुर गांव के पास पहली दुर्घटना हुई।
शहरपुर निवासी 25 वर्षीय जिशु दास सोरेन भोजन के बाद सड़क किनारे टहल रहा था। इसी दौरान धरमपुर की तरफ से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे रौंद दिया। दुर्घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पाकुड़ सदर अस्पताल भेज दिया। दूसरी दुर्घटना चितलो-फुलपाहड़ी आरईओ सड़क पर जीतलपुर के पास हुई। यहां दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में गोड्डा के जामनी पहाड़ निवासी असराफुल अंसारी घायल हो गए। वह अपने ससुराल फूलपहाड़ी से घर लौट रहे थे। दूसरा बाइक चालक मौके से फरार हो गया। घायल को ग्रामीणों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जिले में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए प्रशासन जागरूकता अभियान चला रहा है। परिवहन विभाग दोपहिया वाहन चालकों से हेलमेट पहनने की अपील कर रहा है। फिर भी कई चालक हेलमेट का उपयोग नहीं करते। इससे दुर्घटनाओं में मौतों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। वही परिवहन विभाग के द्वारा महेशपुर प्रखंड में भी वाहन जांच अभियान चलाया गया। जांच अभियान के साथ-साथ लोगों को
यातायात नियमों की जानकारी भी दी गई।

प्रोजेक्ट जागृति के तहत रक्तदान शिविर का आयोजन
पाकुड़। संवाददाता। पाकुड़ जिले में रविवार को प्रोजेक्ट जागृति के तहत सभी प्रखंडों में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन रक्त अधिकोष, पुराना सदर अस्पताल, पाकुड़ समेत विभिन्न सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में किया गया। इनमें हिरणपुर, लिट्टीपाड़ा, अमड़ापाड़ा, महेशपुर और पाकुड़िया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शामिल हैं। शिविर में जिला और प्रखंड स्तर के पदाधिकारियों, कर्मचारियों तथा आम नागरिकों ने स्वैच्छिक रूप से रक्तदान किया। उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि दुर्घटना या बीमारी से पीड़ित व्यक्ति को समय पर रक्त मिलने से उसका जीवन बचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि हर स्वस्थ व्यक्ति को तीन महीने में एक बार रक्तदान करना चाहिए। जिला प्रशासन की यह पहल खून की कमी से होने वाली मौतों को रोकने के लिए की गई है। प्रोजेक्ट जागृति के तहत पाकुड़ जिले में हर महीने की 24 तारीख को सभी प्रखंडों में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है। इससे अधिक से अधिक रक्त एकत्र किया जा सके और जरूरतमंद लोगों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके।

जिला कार्यकारिणी बैठक में लिया गया अहम निर्णय
पाकुड़। संवाददाता। सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (रऊढक) की जिला कार्यकारिणी समिति की बैठक जिला कार्यालय में संपन्न हुई। जिला अध्यक्ष मोबारक शैख ने बैठक की अध्यक्षता की। प्रदेश अध्यक्ष मो. हंजेला शेख मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। प्रदेश महासचिव शमीम अख्तर भी बैठक में शामिल हुए। बैठक में संगठन की समीक्षा की गई। सदस्यता अभियान, जन संपर्क और जनसमस्याओं पर चर्चा हुई। आगामी माह की कार्ययोजना पर भी विचार-विमर्श किया गया। जिला महासचिव रोनी शेख ने स्वागत भाषण दिया। जिला सचिव सलमा खातुन ने धन्यवाद ज्ञापन के साथ बैठक का समापन किया। प्रदेश अध्यक्ष मो. हंजेला शेख ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि पार्टी का विस्तार गांव-गांव और वार्ड-वार्ड तक होना चाहिए। सदस्यता अभियान को प्राथमिकता दी जाए। कार्यकर्ता जनता से जुड़कर उनकी समस्याओं को आवाज दें। प्रदेश महासचिव शमीम अख्तर ने कहा कि पार्टी सिर्फ राजनीतिक संगठन नहीं है। यह जनता की ताकत और हक की लड़ाई का मंच है। उन्होंने संगठन को मजबूत करने का आ”ान किया। बैठक में जिला उपाध्यक्ष वाहेदुल शेख, जिला सचिव मनजर शैख, जिला कोषाध्यक्ष इस्माइल हक समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

मॉडल कारा में की गयी छापेमारी
पाकुड़। संवाददाता। डीसी मनीष कुमार और एसपी निधि द्विवेदी के निर्देश पर पाकुड़ मंडलकारा में एसडीओ साइमन मरांडी, एसडीपीओ डीएन आज़ाद ने सयुक्त रूप से छापेमारी किया। छापेमारी में जिले के विभिन्न थाना के थाना प्रभारी के अलावे भारी संख्या में पुरुष ओर महिला पुलिस के जवान मौजूद थे। मंडलकारा के हर वार्ड, रूम की तालाशी ली गयी। महिला, पुरुष वार्ड की तलाशी ली गयीं। रात को चली छापेमारी के दौरान कोई भी आपत्तिजनक सामान बरामद नही हुआ है। काफी तलाशी लेने के वाबजूद पदाधिकारियों की टीम को कुछ नहीं मिला। तलाशी के दौरान जेल की सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया गया। छापेमारी को लेकर एसडीओ साइमन मरांडी ने बताया की सभी वार्ड की तलाशी ली गयीं है कोई भी आपत्तिजानक सामान नही मिला है। सुरक्षा व्यवस्था को भी देखा गया है। सभी व्यवस्था चुस्त दुरुस्त है। वही एसडीपीओ डीएन आजाद ने बताया की एसडीओ के नेतृत्व में मंडलकारा में छापेमारी अभियान चलाया गया। सघन छापेमारी में सभी बेरेक में छापेमारी कर तलाशी ली गयीं। जिसमे किसी भी तरह का आपत्तिजनक सामान बरामद नही हुआ है।

सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया
हिरणपुर। संवाददाता। थाना क्षेत्र में यातायात नियमों के उल्लंघन पर रोक लगाने के लिए शनिवार को विशेष जांच अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिला परिवहन पदाधिकारी मिथिलेश कुमार चौधरी के नेतृत्व में यह अभियान संचालित किया गया। पुलिस और परिवहन विभाग की संयुक्त टीम ने थाना के निकट वाहनों की जांच की। टीम ने दोपहिया और हल्के वाहनों के कागजात, हेलमेट, बीमा, प्रदूषण प्रमाणपत्र की जांच की। साथ ही ओवरलोडिंग और नंबर प्लेट भी चेक किए गए। अभियान में दर्जनों दोपहिया वाहन पकड़े गए। इनमें से 25 वाहनों पर नियम उल्लंघन पाया गया। ई-पॉस मशीन से कुल 28,500 रुपए का जुर्माना वसूला गया। इस दौरान जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक रितेश कुमार सिंह, अजहद अंसारी और पुलिस बल मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान जिले के अन्य थाना क्षेत्रों में भी सुबह-शाम जारी रहेगा। नियम तोड़ने वालों पर जुर्माने के साथ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। परिवहन विभाग ने अभिभावकों से 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को वाहन न चलाने देने की अपील की है। ओवरस्पीड, ट्रिपल राइडिंग, शराब पीकर वाहन चलाने, परमिट, बीमा, फिटनेस और रिफ्लेक्टिव टेप संबंधी नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

27वां गणेश महोत्सव का रेलवे मैदान में आयोजन
पाकुड़। संवाददाता। रेलवे मैदान में सार्वजनिक गणेश पूजा समिति इस वर्ष अपना 27वां वर्ष मना रही है। समिति के अध्यक्ष अनिकेत गोस्वामी ने बताया कि महोत्सव 27 से 30 अगस्त तक चलेगा। 27 अगस्त को गणपति प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा और पुष्पांजलि होगी। शाम 7:30 बजे आरती और भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। जमालपुर के व्यास विजय चौधरी, मोनी सिंह, मुकेश मिश्रा, पुरण कुमार और शिवा मंडल अपनी मंडली के साथ प्रस्तुति देंगे। 28 अगस्त की शाम को बच्चों की नृत्य प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। सफल प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया जाएगा। 30 अगस्त को दोपहर 3 बजे डांडिया और मटका फोड़ प्रतियोगिता होगी। इसके बाद प्रतिमा का नगर भ्रमण होगा और बागतीपाड़ा स्थित मनसा मंदिर तालाब में विसर्जन किया जाएगा। गणेश पूजा के संस्थापक हिसाबी राय की देखरेख में तैयारियां चल रही हैं। रेलवे मैदान, पूजा स्थल और स्टेशन रोड को भगवा झंडों से सजाया जा रहा है। ध्रुव भगत और उनकी टीम पंडाल का निर्माण कर रहे हैं। पुरोहित सजल चटर्जी और काली राय पूजा की तैयारियों में जुटे हैं। शिल्पकार तोतन पाल गणपति की प्रतिमा को अंतिम रूप दे रहे हैं। पिन्टू हाजरा, सचिव अजित कुमार मंडल, तनमय पोद्दार, संजय राय समेत कई कार्यकर्ता उत्साह के साथ तैयारियों में लगे हुए हैं।

पहली बार पांच दिवसीय स्वास्थ्य शिविर
पाकुड़। संवाददाता। पतंजलि योग समिति और वसुधैव कुटुंबकम के संयुक्त तत्वावधान में पाकुड़ जिले में पहली बार विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 4 सितंबर से शुरू होगा और पांच दिन तक चलेगा। शिविर में योग, यज्ञ, पंचकर्म, षट्कर्म, आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा जैसी पारंपरिक पद्धतियों का समावेश किया गया है। समिति के योगाचार्य संजय कुमार शुक्ला ने बताया कि शिविर में न्यूनतम शुल्क पर विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में उपचार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि झारखंड में पाकुड़ दूसरा जिला है जहां शिविर लगाया जा रहा है. इस आवासीय शिविर में स्नेहन क्रिया, वाष्प स्नान, मिट्टी स्नान, लीच थेरेपी, कपिंग थेरेपी और शिरोधारा जैसी चिकित्सा पद्धतियां शामिल हैं। इनसे मधुमेह, थायराइड, रक्तचाप, जोड़ों का दर्द, यूरिक एसिड, फैटी लीवर, पाचन संबंधी समस्याएं, साइनस, माइग्रेन, अवसाद और नींद की समस्याओं का इलाज किया जाएगा। पतंजलि योगपीठ से प्रशिक्षित विशेषज्ञ और वैद्य वमन, विरेचन, रक्त मोक्षण, नस्य, बस्ति और शंख प्रक्षालन जैसी थेरेपी का संचालन करेंगे। कार्यक्रम में ओंकार शर्मा, डॉली मित्र, वंदना कुमारी, संजय शाह, राजेश चौधरी, संजय कुमार चौबे, धनंजय कुमार घोष और साइमन मरांडी सहयोगी के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे।

Share198Tweet124Share50
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

April 20, 2026

सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

April 20, 2026

एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

April 19, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store