• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

ट्रैक्टर की टक्कर से व्यक्ति की मौत, मामला थाना में दर्ज

September 7, 2025

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

April 20, 2026

सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

April 20, 2026

एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

April 19, 2026

शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

April 19, 2026

संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

April 19, 2026

विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

April 18, 2026

भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

April 18, 2026

कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

April 18, 2026

April 17, 2026

बगडबरा पंचायत में डीएलसी कार्यक्रम का आयोजन

April 17, 2026

नगर निगम के 44 गांवों के विकास के लिए अतिरिक्त बजट की मांग तेज

April 17, 2026

जर्जर छत बना खतरा : गिरजा कांटा घर का हिस्सा गिरा, बाल-बाल बचे कर्मी

April 16, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, April 20, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

    सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

    एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

    शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

    संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

    विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

    भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

    कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Pakur

ट्रैक्टर की टक्कर से व्यक्ति की मौत, मामला थाना में दर्ज

by admin
September 7, 2025
in Pakur
0
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

महेशपुर। संवाददाता। थाना क्षेत्र में एक दुखद घटना सामने आई है। मंगलवार की देर रात को ट्रैक्टर की टक्कर से शिबू हेम्ब्रम की मौत हो गई। मृतक की पत्नी कहाँ मुर्मू ने ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध थाने में शिकायत दर्ज कराई है। घटना की जानकारी देते हुए मृतक की पत्नी ने बताया कि उनके पति शिबू हेम्ब्रम अपने जीजा के साथ शहरग्राम हटिया गए थे। वापसी के दौरान देवपुर के पास वे पेशाब करने के लिए रुके। इसी दौरान ट्रैक्टर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद शिबू गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत इलाज के लिए ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने मृतक की पत्नी की शिकायत पर थाना कांड संख्या 150/25 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जांच जारी है।

गो रक्षा कार्यक्रम में बजरंग दल का नाम आने पर विहिप ने जतायी चिंता
पाकुड़। संवाददाता। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की जिला इकाई की कोर कमेटी की बैठक जिला कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में एक महत्वपूर्ण मुद्दा उठा जब जिले के विभिन्न स्थानों पर कुछ संगठनों द्वारा गो रक्षा कार्यक्रम के नाम पर की गई कार्रवाई में बजरंग दल का नाम सामने आया। विहिप के जिला मंत्री ने स्पष्ट किया कि न तो विहिप और न ही बजरंग दल या गोरक्षा विभाग ने ऐसा कोई कार्यक्रम आयोजित किया है। उन्होंने कहा कि वे अन्य संगठनों के गो रक्षा कार्यक्रमों का नैतिक समर्थन करते हैं। लेकिन उन्हें अपने बैनर का ही उपयोग करना चाहिए। जिला मंत्री ने बताया कि बजरंग दल एक पंजीकृत संस्था है। इसकी गतिविधियों की निगरानी राज्य स्तर पर होती है। बजरंग दल के कार्यक्रम हमेशा जिला, प्रखंड या पंचायत संयोजक के नेतृत्व में ही आयोजित किए जाते हैं। बैठक में बजरंग दल के जिला संयोजक, विभाग मंत्री समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे।

जिले में अनंत चतुर्दशी पर्व पूरे भक्ति भाव के साथ मनाया गया
पाकुड़। संवाददाता। जिला भर में शनिवार को अनंत चतुर्दशी पर्व पूरे निष्ठा पूर्वक हिंदू श्रद्धालुओं के द्वारा मनाया गया। पर्व को लेकर सुबह से ही जिला मुख्यालय के अलावा प्रखंड मुख्यालय के बाजार में काफी रौनक देखी गई लोग पूजा के लिए फल फूल पूजा सामग्री की खरीदारी करते देखे गए। वही पूजा सामग्री में दूध,सेवई, आटा चीनी, शुद्ध घी के अलावा अनंत सूत्र की खरीदारी की गई इस दौरान लोगों ने फल की भी खरीदारी किया। अनंत पूजा को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा गया लोग सुबह स्नान ध्यान कर अपने-अपने नजदीकी मंदिर जाकर पूजा अर्चना किया और इसके बाद दोपहर 12:00 बजे विभिन्न मंदिरों में पुरोहित के द्वारा करवाए गए अनंत चतुर्दशी कथा का श्रवण किया। पर्व को लेकर मंदिरों में लोगों की काफी भीड़ देखी गई। शहर के ठाकुरबारी मंदिर,दूधनाथ मंदिर, रेलवे कॉलोनी मंदिर,काली भाषण मंदिर, बजरंगबली मंदिर, भगतपाड़ा मंदिर समेत कई मंदिरों में लोगों की अच्छी खासी भीड़ देखी गई। ठाकुरबाड़ी मंदिर के पुरोहित भारतेंदु के द्वारा बताया गया कि अनंत पर्व मुख्यत: अनंत भगवान को समर्पित एक पर्व है अनंत भगवान भगवान विष्णु के ही रूप हैं अनंत चतुर्दशी के दिन श्रद्धालु सुबह से लेकर दोपहर तक उपवास करते हैं वहीं इसके बाद दोपहर के समय पुरोहित के द्वारा अनंत चतुर्दशी की कथा सुनने के बाद 14 गांठ वाले कच्चे धागे को अपने बाहों में धारण करते हैं और इसके बाद भगवान का प्रसाद ग्रहण करने के बाद मीठा भोजन ग्रहण करते हैं। उन्होंने कहा कि पर्व के मौके पर घरों में पूड़ी,पुआ,सेवई बनाए जाते हैं इसके अलावा नाना प्रकार के फल का भोग भी लगाया जाता है अनंत चतुर्दशी की कथा को सुनने के बाद व्रत करने वाले श्रद्धालु पुरोहित को दान दक्षिणा करते हैं और इसके बाद भोजन ग्रहण करते हैं। उन्होंने कहा कि पर्व की कई कथाएं प्रचलित है। यह पर्व करने से घरों में सुख शांति आती है दरिद्रता मिटती है। वहीं पर्व को लेकर जिला के सभी प्रखंड मुख्यालय के मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई।

मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण पर कार्यशाला
पाकुड़ । संवाददाता। झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (झालसा) रांची के निर्देश पर पाकुड़ में मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण (एमएसीटी) पर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश शेष नाथ सिंह ने की। व्यवहार न्यायालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस मौके पर अपर सत्र न्यायाधीश कुमार क्रांति प्रसाद, सचिव रूपा बंदना किरो, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विशाल मांझी और अन्य अधिकारी मौजूद थे। प्रधान जिला न्यायाधीश ने कहा कि दुर्घटना के मामलों में पुलिस अधिकारी, डॉक्टर और अन्य अधिकारियों को मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इससे पीड़ितों को समय सीमा के भीतर न्याय मिल सकेगा। अपर सत्र न्यायाधीश ने मुआवजे की गणना, अंतरिम मुआवजा, वाणिज्यिक एवं निजी वाहन से जुड़े नियमों की जानकारी दी। उन्होंने एमवी अधिनियम 1988 की धारा 158 (6) के तहत विस्तृत दुर्घटना रिपोर्ट (डीएआर) के समय पर प्रस्तुतीकरण पर जोर दिया।

शादी से इनकार करने पर प्रेमी ने ही निर्ममता से प्रेमिका की कर दी हत्या
पाकुड़। संवाददाता। जिले में एक प्रेम प्रसंग ने दर्दनाक मोड़ ले लिया। महेशपुर थाना क्षेत्र के बूधारपोखर गांव में एक युवती का शव मिलने के मामले में पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी निधि द्विवेदी ने बताया कि 2 सितंबर 2025 को महेशपुर थाना क्षेत्र के बूधारपोखर गांव के एक कनाल के पास पानी में एक युवती का शव मिला। शव सड़ी हुई हालत में था और मस्तिष्क विहीन अवस्था में था। जांच के दौरान मृतका की पहचान ललिता मरांडी (20) के रूप में हुई। वह बूधारपोखर निवासी नरेश मरांडी और बसंती टुडू की पुत्री थी। एसडीपीओ विजय कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने जांच की। टीम में महेशपुर थाना प्रभारी रवि शर्मा, पुलिस अवर निरीक्षक दीपक कुमार, अजय कुमार महतो और आरक्षी अभिजीत राय व प्रीतम देव शामिल थे। पूछताछ में सामने आया कि ललिता का प्रेम प्रसंग गांव के ही विजय हेंब्रम से चल रहा था। ललिता ने विजय से शादी करने से मना कर दिया। इस पर विजय ने 18 अगस्त 2025 को जन्माष्टमी के दिन ललिता को बुलाया और उसकी हत्या कर दी। शव को नहर में फेंक दिया। पुलिस ने वैज्ञानिक तरीकों और मोबाइल कॉल डिटेल की मदद से मामले की जांच की। इसके बाद आरोपी विजय हेंब्रम को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया।

शिक्षा को लेकर विधायक की चिंता
लिट्टीपाड़ा । संवाददाता। लिट्टीपाड़ा प्रखंड के जोरडीहा पंचायत स्थित बड़ा कुट्लू गांव के संत जोसेफ स्कूल में शनिवार को एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस बैठक में लिट्टीपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। विधायक ने शिक्षा की स्थिति पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि लिट्टीपाड़ा प्रखंड शिक्षा के मामले में सबसे पिछड़ा हुआ है। इसका प्रमुख कारण अभिभावकों में जागरूकता की कमी है। मुर्मू ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजें। उन्होंने कहा कि भले ही अभिभावक खुद अनपढ़ हैं, लेकिन अपने बच्चों को शिक्षित करें। उन्होंने जोर देकर कहा कि बच्चों की शिक्षा से ही समाज का विकास संभव है। विधायक ने शिक्षकों को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने कहा कि शिक्षक गांव-गांव जाकर शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाएं। उन्होंने शिक्षकों को समाज से अज्ञान का अंधकार दूर करने का दायित्व सौंपा। कार्यक्रम की शुरुआत में शिक्षकों और अभिभावकों ने आदिवासी रीति-रिवाज के अनुसार विधायक का स्वागत किया।

भाजपा जिलाध्यक्ष बोले-मोदी सरकार ने किया आजादी के बाद का सबसे बड़ा आर्थिक सुधार
पाकुड़ । संवाददाता। भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में जिलाध्यक्ष अमृत पाण्डेय ने जीएसटी सुधारों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश ने आजादी के बाद का सबसे बड़ा आर्थिक सुधार देखा है। पाण्डेय ने बताया कि नए जीएसटी सुधार से रोजमर्रा की वस्तुएं, कपड़े, जूते और दवाइयां सस्ती होंगी। साथ ही बीमा, दोपहिया वाहन, फ्रिज और टीवी की कीमतें भी कम होंगी। मेडिकल उपकरणों और जीवनरक्षक दवाओं पर टैक्स पूरी तरह हटा दिया गया है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह सुधार देश में माँग बढ़ाएगा और निवेश को आकर्षित करेगा। इससे करोड़ों युवाओं को रोजगार मिलेगा। उन्होंने बताया कि पूर्व में कांग्रेस सरकारों ने केवल वादे किए, लेकिन सुधार कभी लागू नहीं किए। पत्रकार वार्ता में प्रदेश मंत्री दुर्गा मरांडी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनुग्रहित प्रसाद साह और जिला महामंत्री रूपेश भगत,पवन भगत भी मौजूद थे। पाण्डेय ने बताया कि यह सुधार 22 सितंबर को नवरात्रि के पहले दिन से लागू होगा। इससे युवा, महिलाएं, किसान, एमएसएमई क्षेत्र, उपभोक्ता, दुकानदार और उद्यमी लाभान्वित होंगे।

चोरी की बाइक के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार
पाकुड़। संवाददाता। पाकुड़ नगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक चोरी की आई-स्मार्ट मोटरसाइकिल के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसडीपीओ दयानंद आजाद ने प्रेस वार्ता में बताया कि मोटरसाइकिल (जेएच 1डी/ 2641) पोस्ट ऑफिस के सामने से चोरी की गई थी। एसपी निधि द्विवेदी के निर्देश पर गठित छापेमारी दल में नगर थाना प्रभारी बबलू कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक अभिषेक कुमार, मिथुन रजक और सहायक अवर निरीक्षक अनंत राम शामिल थे। टीम ने 4 सितंबर की रात 11:30 बजे गोकुलपुर से बरहरवा मार्ग पर दो आरोपियों को चोरी की बाइक के साथ पकड़ा। बाद में एक और आरोपी को बाजार समिति से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में मुफस्सिल थाना क्षेत्र चकदमिया निवासी अब्दुल मजीद उर्फ सोनू, नगर थाना क्षेत्र के शहर कल निवासी सोहा शाह और पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले का रोनी शेख शामिल हैं। एसडीपीओ के अनुसार, दो आरोपियों का पहले से अपराधिक रिकॉर्ड है। उन पर झारखंड और पश्चिम बंगाल के थानों में मामले दर्ज हैं।
पुलिस को आशंका है कि ये लोग अंतरराज्यीय गिरोह के सदस्य हो सकते हैं। पूछताछ में कुछ और लोगों के नाम सामने आए हैं, जिन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Share197Tweet123Share49
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

April 20, 2026

सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

April 20, 2026

एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

April 19, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store