• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

हरिणडांगा के ठाकुरबाड़ी मंदिर में विशेष आरती

September 8, 2025

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

April 20, 2026

सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

April 20, 2026

एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

April 19, 2026

शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

April 19, 2026

संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

April 19, 2026

विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

April 18, 2026

भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

April 18, 2026

कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

April 18, 2026

April 17, 2026

बगडबरा पंचायत में डीएलसी कार्यक्रम का आयोजन

April 17, 2026

नगर निगम के 44 गांवों के विकास के लिए अतिरिक्त बजट की मांग तेज

April 17, 2026

जर्जर छत बना खतरा : गिरजा कांटा घर का हिस्सा गिरा, बाल-बाल बचे कर्मी

April 16, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, April 20, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

    सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

    एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

    शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

    संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

    विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

    भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

    कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Pakur

हरिणडांगा के ठाकुरबाड़ी मंदिर में विशेष आरती

by admin
September 8, 2025
in Pakur
0
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ
पाकुड़। संवाददाता। सत्य सनातन संस्था ने एक नई पहल की शुरुआत की है। संस्था ने हरिणडांगा बाज़ार स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर में शनिवार देर रात विशेष आरती का आयोजन किया। कार्यक्रम में हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण हुआ। संस्था के अध्यक्ष रंजीत कुमार चौबे ने एक महत्वपूर्ण घोषणा की। उन्होंने बताया कि अब हर शनिवार को नगर के विभिन्न मंदिरों में विशेष आरती का आयोजन किया जाएगा। ठाकुरबाड़ी मंदिर में हुआ यह आयोजन इस श्रृंखला का पहला कार्यक्रम था। संस्था का उद्देश्य अधिक से अधिक सनातन धर्मावलंबियों को जोड़ना है। साथ ही उन्हें भगवान की सेवा में समय देने के लिए प्रेरित करना है। अध्यक्ष चौबे ने कहा कि मशीन से बजने वाले यंत्रों पर निर्भर रहने की बजाय स्वयं भगवान की भक्ति में समय देना वास्तविक सेवा है। कार्यक्रम में संस्था के कई प्रमुख सदस्य मौजूद रहे। इनमें सचिव चंदन प्रकाश, जिला अध्यक्ष हर्ष भगत, सक्रिय सदस्य संतोष टिब्रीवाल, रवि भगत, सत्यम कृष्णा और अतिथि विजय भंडारी शामिल थे। इनके अलावा बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी उपस्थित रहे।

शादी का झांसा देकर भगाने वाले आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा
पाकुड़। संवाददाता। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के शमशेरगंज थाना क्षेत्र के फुलन्दर गांव के रहने वाले मोकमाउल अंसारी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पर नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर भगा ले जाने और दुष्कर्म करने का आरोप है। अनारुल अंसारी के पुत्र मोकमाउल को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

राजस्व शिविर का आयोजन, 8 से 10 सितंबर तक जिले के सभी अंचलों में लगेंगे विशेष शिविर
पाकुड़। संवाददाता। उपायुक्त मनीष कुमार के निर्देश पर जिले में तीन दिवसीय विशेष राजस्व शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर 8 से 10 सितंबर 2025 तक जिले के सभी अंचलों में लगेगा। पाकुड़ अंचल में पहले दिन कुमारपुर, कालिदासपुर, शहरकोल और झिकरहाटी पश्चिमी पंचायत भवनों में शिविर लगेगा। दूसरे दिन मालपहाड़ी, जयकिष्टोपुर, ईलामी और पृथ्वीनगर पंचायत भवनों में होगा। तीसरे दिन रहसपुर, मदनमोहनपुर, भवानीपुर, नसीपुर और पोचाथोल पंचायत भवनों में आयोजित किया जाएगा। हिरणपुर अंचल में क्रमश: मोहनपुर, मंझलाडीह और मुर्गाडांगा पंचायत भवनों में शिविर लगेगा। लिट्टीपाड़ा अंचल में जोरडीहा, कुंजबोना, सोनाधनी, नवाडीह में पहले दिन, कुजबोना, बड़ा सरसा, सुरजबेड़ा में दूसरे दिन और करमाटांड़, बड़ा घघरी, तालझारी में तीसरे दिन शिविर होगा। अमड़ापाड़ा अंचल में आलुबेड़ा, सिंगारसी और जामुगड़िया पंचायत भवनों में तीनों दिन क्रमवार शिविर लगेगा। महेशपुर अंचल में बरूंगा और रामपुर पंचायत भवन के बाद अंचल कार्यालय में शिविर होगा। पाकुड़िया अंचल में पलियादाहा, लागडुम पंचायत भवन और अंचल कार्यालय में क्रमश: शिविर का आयोजन किया जाएगा।

पाकुड़-दुमका मार्ग की खस्ता हालत पर मंत्री से मिले नेता
पाकुड़। संवाददाता। जिले में विभिन्न समस्याओं को लेकर राजद जिला अध्यक्ष महाबीर मड़ेया ने कैबिनेट मंत्री संजय यादव से गोड्डा में मुलाकात की। इस दौरान समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष हाजीकूल आलम और अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष इकरामूल अंसारी भी मौजूद रहे। नेताओं ने मंत्री को बताया कि पाकुड़-दुमका मुख्य सड़क की स्थिति अत्यंत खराब है। कोयला ढोने वाले हाईवा के कारण सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। दुमका राज्य की उप राजधानी और कमिश्नरी होने के कारण स्थानीय लोगों को वहां नियमित रूप से जाना पड़ता है। रात्रि में यात्रा करना विशेष रूप से जोखिम भरा हो गया है। प्रतिनिधिमंडल ने सदर अंचल कार्यालय और केकेएम कॉलेज की समस्याओं पर भी चर्चा की। उन्होंने कॉलेज में एमए की पढ़ाई शुरू करने और छात्रों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने की मांग रखी। नेताओं ने मंत्री से पाकुड़ जिला मुख्यालय का दौरा कर समस्याओं का जायजा लेने का आग्रह किया। मंत्री संजय यादव ने सभी समस्याओं पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया। राजद जिला अध्यक्ष ने बताया कि मंत्री ने जल्द ही इन समस्याओं का समाधान करने का वादा किया है।

झामुमो कार्यकर्ता अंद्रियास टुडू का निधन
पाकुड़िया । संवाददाता। तेलियापोखर के झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के सक्रिय कार्यकर्ता अंद्रियास टुडू (छोटो) के असामयिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। वे अपने समर्पण और संघर्षशील स्वभाव के लिए जाने जाते थे। रविवार को झामुमो की केंद्रीय समिति सदस्य उपासना मरांडी ने मृतक के परिवार से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि अंद्रियास टुडू पार्टी और समाज के लिए हमेशा संघर्षरत रहे। उनकी कमी को पूरा करना मुश्किल होगा। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में जिला सचिव माईिकल मुर्मू, फादर हिलारियुस टिग्गा और योगेंद्र मुर्मू समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने कहा कि अंद्रियास टुडू का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणादायक रहेगा।

अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की पाकुड़ जिला इकाई का गठन
पाकुड़। संवाददाता। श्री गुरुदेव कोचिंग सेंटर में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की जिला इकाई की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्रीय संगठन मंत्री शिवाजी क्रांति, झारखंड प्रांत सचिव डॉ. अमूल्य कुमार पाल और संथाल परगना प्रमंडल संयोजक अनय ओझा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। राजकुमार सिंह द्वारा संचालित इस बैठक का उद्घाटन स्वामी विवेकानंद और भारत माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। क्षेत्रीय संगठन मंत्री शिवाजी क्रांति ने अपने संबोधन में कहा कि ग्राहक देवता होता है। उन्होंने कहा कि ग्राहक जन्म से पहले और मृत्यु के बाद तक ग्राहक ही रहता है, इसलिए उनका सम्मान आवश्यक है। प्रांत संयोजक डॉ. अमूल्य पाल ने पाकुड़ जिला इकाई की घोषणा की। अवनिकांत तिवारी को अध्यक्ष बनाया गया। दीपक भजन सिंह और सीमा सोनी भगत को उपाध्यक्ष, धनंजय साह को सचिव और मिलन रूज को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। फूलचंद साह को सह-कोषाध्यक्ष, रूपाली सरकार को महिला प्रमुख और दीपक स्वर्णकार को प्रचार प्रमुख बनाया गया। कार्यक्रम में दुमका जिले के सचिव ऋषभ, भागीरथ तिवारी, प्रोफेसर डॉ. मनोहर कुमार, रामरंजन कुमार सिंह, हीरालाल साह, अमित साह, जितेंद्र ओझा, संजय सरकार, बबलू भगत, अमन सिंह, राजू सिंह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पांच दिवसीय आवासीय योग शिविर के चौथे दिन शंख प्रचलन करवाया गया
पाकुड़। संवाददाता। पाकुड़ शहर के सिंधी धर्मशाला में पतंजलि योग समिति वसुदेव कुटुंबकम उपास्य फाउंडेशन के के सौजन्य से शहर में पहली बार योग यज्ञ पंचकर्म सठक्रम एवं अन्य तरह की थेरेपी का एक साथ आयोजित पांच दिवसीय शिविर के चौथे दिन आज सभी साधकों को शंख प्रचलन करवाया गया। सिविल में भाग ले रहे 50 साधकों को हरिद्वार से आए स्वामी अभिषेक देव जी तथा सोमदेव जी ने ने शंख प्रचलन करवाया। मौके पर योग प्रेमी राम पुकार जी जो की हरिद्वार के पतंजलि योगपीठ में अपनी सेवा दिए हुए हैं उनके द्वारा भी सहयोग किया गया। मौके पर मौजूद योग गुरु संजय शुक्ला के द्वारा बताया गया कि संघ प्रचालन के द्वारा व्यक्ति अपने बड़ी आंतों की सफाई करते हैं बड़ी आंतों में फंसे हुए माल को बाहर निकलने का एकमात्र थेरेपी के रूप में हमारे ऋषि मुनियों से परंपरा से आई थेरेपी जिसको हम लोग शंख प्रचलन के नाम से जानते हैं इसमें विशिष्ट रूप से तैयार किए गए जल का सेवन व्यक्ति करता है और कुछ एक आसनों के द्वारा अपने आंतों की सफाई करता है और यह क्रिया तब तक चलती रहती है जब तक की सफेद पानी का निष्कासन नहीं हो जाए सफेद पानी का निष्कासन इस बात का संकेत है कि हमारे आंतों की सफाई पूर्ण रूप से हो गई और इसके बाद जो पीड़ित व्यक्ति है उनका घी के साथ सुपाच्य भोजन की व्यवस्था की जाती है जैसे खिचड़ी का प्रयोग जैसे दलिया का प्रयोग इसमें भी यह सावधानी बरता जाता है कि जो हमारे मधुमेह के पेशेंट है उन्हें खिचड़ी का प्रयोग में चावल कम रहे और दाल की मात्रा ज्यादा रहे अलवेश में कद्दू और इस तरह के तत्व दिए जाते हैं ताकि भोजन को पूरी तरह से सुपाच्य की अवस्था में रखा जाए और यह आगे दो दिन तक व्यक्ति उसे चीज को सेवन करता है तो इस प्रकार से घी के साथ सुपाच्य पदार्थ के सेवन करने से आंतों का स्नेहन हो जाता है और जब हाथ स्नेहा युक्त हो जाता है तो फिर बाद में खाए हुए पदार्थ अवशिष्ट पदार्थ निकलने में निष्कासन करने में किसी प्रकार की कष्ट नहीं होता है और व्यक्ति पूर्ण स्वच्छता को प्राप्त होता है। वही संजय शुक्ला के द्वारा बताया गया कि सोमवार को पांचवें और अंतिम दिन शिविर का समापन किया जाएगा समापन के मौके पर कई अधिकारी भी भाग लेंगे।

बुजुर्ग दंपति की सहायता के लिए आगे आये समाजसेवी
पाकुड़। संवाददाता। सदर प्रखंड के नावदा पंचायत के हरीहरा गांव में एक मानवीय पहल सामने आई है। एनडीए के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अजहर इस्लाम ने एक असहाय बुजुर्ग दंपति से मुलाकात की। दंपति की स्थिति दयनीय है। बुजुर्ग व्यक्ति पैर की बीमारी से ग्रसित हैं और दृष्टिहीन हैं। उनकी पत्नी की भी चलने-फिरने में कठिनाई है। अजहर इस्लाम ने बताया कि उनकी पहली मुलाकात चुनाव के दौरान पदयात्रा के समय हुई थी। उस समय दंपति के घर में बिजली कनेक्शन भी नहीं था। उन्होंने तत्काल बिजली कनेक्शन की व्यवस्था करवाई। तब से वे हर माह राशन और ईद पर कपड़े भेजते हैं। उन्होंने पंचायत मुखिया पर आरोप लगाया कि वह गरीब परिवारों को सरकारी आवास योजना का लाभ नहीं देते। इसके विपरीत संपन्न लोगों को सुविधाएं दी जाती हैं। अजहर ने कहा कि विधानसभा चुनाव में भले ही वे हार गए, लेकिन गरीबों की सेवा जारी है। वे निजी जनता दरबार लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करते हैं।

पीडीएस दुकानदारों ने स्कूल जाकर शिक्षकों को किया सम्मानित
हिरणपुर। संवाददाता। जिला प्रशासन ने शिक्षक दिवस पर एक अनूठी पहल की है। इस पहल के तहत पीडीएस दुकानदारों ने शिक्षकों को सम्मानित किया। हिरणपुर में प्राथमिक विद्यालय हाथकाठी के एकमात्र हिंदी शिक्षक दीपक साहा को विशेष सम्मान मिला। पीडीएस दुकानदार नारायण भगत स्कूल पहुंचे और शिक्षक का सम्मान किया। जिला प्रशासन का यह कदम शिक्षकों का मनोबल बढ़ाने के लिए एक सार्थक प्रयास है। आमतौर पर स्कूल खुले होने पर छात्र शिक्षक दिवस मनाते हैं। लेकिन स्कूल बंद होने के बावजूद इस परंपरा को जारी रखना प्रशासन की सराहनीय पहल है।

झामुमो की प्रखंड स्तरीय बैठक में लिये गये अहम फैसल
हिरणपुर। संवाददाता। मवेशी हाट परिसर में झारखंड मुक्ति मोर्चा की प्रखंड कमिटी की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। प्रखंड अध्यक्ष इस्हाक अंसारी की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में तय किया गया कि 14 पंचायतों के प्रत्येक गांव में गुरुजी की अंतिम यात्रा निकाली जाएगी। साथ ही सभी बूथ कमिटियों को सक्रिय रहने का निर्देश दिया गया। प्रत्येक बूथ पर एक बीएलए (बूथ लेवल एजेंट) की नियुक्ति की जाएगी, जो मतदाता पुनरीक्षण कार्य में बीएलओ के साथ समन्वय करेगा। प्रखंड के कार्यकर्ताओं को गांव-गांव जाकर जनता की समस्याएं सुनने और उन्हें रजिस्टर में दर्ज करने का निर्देश दिया गया है। इन समस्याओं को तीन दिनों के भीतर प्रस्तुत करना होगा।
सभी पंचायत कमिटी अध्यक्षों को अपने क्षेत्र में बैठक आयोजित कर स्थानीय समस्याओं को चिह्नित करने को कहा गया है। इन समस्याओं को विधायक और सांसद तक पहुंचाया जाएगा। बैठक में जिला संगठन सचिव मुसलोद्दीन अंसारी के अलावा माणिक मरांडी, बाबुधन मुर्मू, मतीन अंसारी, अमित मंडल, जब्बार अंसारी, लखी साहा, छोटू अंसारी, सत्तार अंसारी और पगान सोरेन सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share197Tweet123Share49
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

April 20, 2026

सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

April 20, 2026

एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

April 19, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store