• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

विष्णु भक्ति और वेद मंत्रों की गूंज से भक्तिमय हुआ वातावरण

February 24, 2026

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

April 20, 2026

सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

April 20, 2026

एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

April 19, 2026

शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

April 19, 2026

संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

April 19, 2026

विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

April 18, 2026

भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

April 18, 2026

कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

April 18, 2026

April 17, 2026

बगडबरा पंचायत में डीएलसी कार्यक्रम का आयोजन

April 17, 2026

नगर निगम के 44 गांवों के विकास के लिए अतिरिक्त बजट की मांग तेज

April 17, 2026

जर्जर छत बना खतरा : गिरजा कांटा घर का हिस्सा गिरा, बाल-बाल बचे कर्मी

April 16, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, April 20, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

    सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

    एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

    शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

    संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

    विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

    भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

    कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Deoghar

विष्णु भक्ति और वेद मंत्रों की गूंज से भक्तिमय हुआ वातावरण

by admin
February 24, 2026
in Deoghar
0
493
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
  • विष्णु पुराण के रहस्यों से भावविभोर हुए श्रद्धालु
    देवघर/नगर संवाददाता। देवघर के ठाढ़ीदुलमपुर स्थित मां जगदंबा कॉलोनी इन दिनों आध्यात्मिक चेतना के विशेष आलोक में नहाई हुई है। गंगा विश्वशांति सद्भावना धाम के तत्वावधान में प्रेम मंदिर परिसर में आयोजित नौ दिवसीय गंगा अष्टादश महापुराण यज्ञ सह श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से लेकर देर शाम तक पूरा परिसर वेद मंत्रों, हरि-नाम संकीर्तन और हर-हर महादेव के जयघोष से गुंजायमान रहा।
    यज्ञ मंडप में आहूति के साथ लोककल्याण की कामना : छठे दिन की शुरुआत वैदिक विधि-विधान से संपन्न यज्ञ अनुष्ठान से हुई। विद्वान पंडितों के सस्वर मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने हवनकुंड में घी, समिधा और नैवेद्य की आहुति अर्पित की। स्वाहा की ध्वनि के साथ उठती अग्नि-ज्वाला और धूप-हवन की सुगंध ने वातावरण को पूर्णत: पवित्र और भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालुओं ने अपने परिवार की सुख-समृद्धि, समाज की उन्नति और विश्वशांति की प्रार्थना की। आयोजन स्थल पर अनुशासित व्यवस्था के कारण श्रद्धालुओं को शांतिपूर्वक यज्ञ में सहभागिता का अवसर मिला। प्रेम मंदिर परिसर स्थित नव-निर्मित श्री श्री राधा-कृष्ण मंदिर, मां जगदंबा मंदिर और भगवान शिव मंदिर में दर्शन के लिए सुबह से ही लंबी कतारें लग गईं। विशेषकर महिलाओं और कन्याओं की उल्लेखनीय भागीदारी ने आयोजन को एक विशाल आध्यात्मिक उत्सव का रूप दे दिया। उत्तराखंड से पधारे आचार्यों ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर मंदिर के पट श्रद्धालुओं के लिए खोले। इसके पश्चात पूरे दिन दर्शन का क्रम जारी रहा। भक्तजन पुष्प, फल और प्रसाद अर्पित कर आराध्य के समक्ष नतमस्तक होते नजर आए।
    राधा-कृष्ण की रासलीला से भावविभोर हुए भक्त : कार्यक्रम के अंतर्गत वृंदावन से आए कलाकारों द्वारा राधा-कृष्ण की रासलीला का सजीव मंचन प्रस्तुत किया गया। मधुर भजनों और भावपूर्ण अभिनय ने श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर कर दिया। कई श्रद्धालु भावविभोर होकर भजन गुनगुनाते और ताली बजाते नजर आए। गंगा विश्वशांति सद्भावना धाम की ओर से अध्यक्ष महेश प्रसाद राय के नेतृत्व में शुद्ध घी से निर्मित लड्डू का प्रसाद नवैद्यम स्वरूप वितरित किया गया। प्रसाद ग्रहण करते समय श्रद्धालुओं के चेहरों पर आध्यात्मिक संतोष स्पष्ट झलक रहा था।
    कथा मंच से गुरु-शिष्य परंपरा का महत्व : अपराह्न तीन बजे से प्रारंभ हुई श्रीमद्भागवत कथा में राष्ट्रीय संत डॉ दुर्गेश आचार्य ने विष्णु पुराण का विस्तारपूर्वक वर्णन किया। उन्होंने कहा कि गुरु के बिना ज्ञान अधूरा है। गुरु ही जीवन में प्रकाश और दिशा प्रदान करते हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जिस प्रकार मोबाइल को समय-समय पर चार्ज करना आवश्यक है, उसी प्रकार गुरु द्वारा दिए गए ज्ञान को सजीव बनाए रखने के लिए गुरु के सान्निध्य में जाना आवश्यक है। गुरु-शिष्य परंपरा भारतीय संस्कृति की आत्मा है और यही परंपरा समाज को नैतिक मूल्यों से जोड़े रखती है।
    18 महापुराणों में विष्णु पुराण का विशेष स्थान : कथा के दौरान उन्होंने बताया कि विष्णु पुराण अठारह महापुराणों में अत्यंत महत्वपूर्ण और प्राचीन ग्रंथ है। इसमें भगवान विष्णु की महिमा, सृष्टि की रचना, पालन और प्रलय का विस्तृत वर्णन मिलता है। विष्णु पुराण में छह अंशों का उल्लेख है और इसमें लगभग तेईस हजार श्लोक बताए जाते हैं। इस ग्रंथ में भक्ति, ज्ञान और वैराग्य का संतुलित समन्वय मिलता है। उन्होंने सृष्टि की उत्पत्ति, भगवान विष्णु की योगनिद्रा से ब्रह्मा की उत्पत्ति, कल्प और मन्वंतर की अवधारणा, सात द्वीप और सात समुद्र का वर्णन विस्तार से समझाया। सूर्य, चंद्रमा और ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति तथा जम्बूद्वीप और भारतवर्ष के महत्व का भी उल्लेख किया।
    वर्ण और आश्रम व्यवस्था का संदेश : विष्णु पुराण में वर्णित ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य और शूद्र के कर्तव्यों तथा चार आश्रम ब्रह्मचर्य, गृहस्थ, वानप्रस्थ और संन्यास की महत्ता पर भी प्रकाश डाला गया। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था समाज में संतुलन और अनुशासन स्थापित करने का माध्यम है।
    श्रीराम और श्रीकृष्ण की लीलाओं का प्रेरक प्रसंग : कथा में भगवान विष्णु के विभिन्न अवतारों का उल्लेख करते हुए श्रीराम और श्रीकृष्ण की लीलाओं का विस्तृत वर्णन किया गया। श्रीकृष्ण जन्म, बाल-लीलाएं, कंस वध, गोवर्धन धारण और महाभारत के प्रसंगों ने श्रद्धालुओं को धर्म स्थापना और अधर्म के विनाश का संदेश दिया।
    कलियुग में भक्ति ही मोक्ष का मार्ग : डॉ दुर्गेश आचार्य ने कहा कि कलियुग में धर्म का क्षय होता है, किंतु ऐसे समय में भगवान का नाम-स्मरण और भक्ति ही मोक्ष का सरल उपाय है। विष्णु पुराण के पाठ और श्रवण से पापों का नाश, मन की शांति, परिवार में सद्भाव और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार श्रद्धापूर्वक विष्णु पुराण का श्रवण करने से अश्वमेध यज्ञ के समान पुण्य प्राप्त होता है और अंतत: वैकुण्ठ लोक की प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त होता है। इस नौ दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान को सफल बनाने में गंगा विश्वशांति सद्भावना धाम, देवघर की समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। अध्यक्ष महेश प्रसाद राय, उपाध्यक्ष अजीत कुमार राय, मुख्य संयोजक बिहार-झारखंड सह मुख्य यजमान कृष्ण कन्हैया राय, सचिव सह मुख्य यजमान अमरेश कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष रंजीत झा, उपकोषाध्यक्ष मनीष कुमार, संतोष राय, स्वप्निल, राजा, कुणाल राय, अभिषेक, आशुतोष, नमन, राकेश सिंह, ब्रजेश चौधरी, संजीव सिंह, सुधांशु कुमार राय, अजीत सिंह, राजीव नयन एवं जितेंद्र दुबे सहित अन्य सनातन धर्मावलंबी सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं।

ट्रक चालक के खाता से 45 हजार की अवैध निकासी
देवघर/संवाददाता। जिले के सारवां थाना क्षेत्र के रहने वाले एक ट्रक चालक का मोबाइल हैक कर खाता से 45 हजार रुपए की अवैध निकासी कर लिये जाने का मामला सामने आया है। बताया जाता है सारवां थाना इलाके के गोंदलवारी गांव निवासी रमेश कुमार मंडल ट्रक चालक का काम करता है। वह गाड़ी लेकर छत्तीसगढ़ का रायगढ़ गया है। उसके मोबाइल पर अज्ञात नंबर से एपीके फाइल वाट्सअप पर आया। जिसे टच करते ही मोबाइल हैक कर लिया। इसके बाद एचडीएफसी व उज्जीवन बैंक एकाउंट से 45000 निकासी कर लिया।

मारपीट में घायल
देवघर/संवाददाता। जिले के रिखिया थाना क्षेत्र के बैंहगा गांव में आपसी विवाद में हुए मारपीट में छोटे भाई ने बड़े भाई को मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में घायल जमुना यादव के पड़ोसी दिनेश यादव ने बताया कि जमुना यादव काम करके घर आया था। उसी दौरान दोनों भाई के बीच किसी बात को लेकर मारपीट होने लगा। जिसमें बड़े भाई को लोहे की रोड से मारकर सर फोड़़ दिया। इस घटना में जमुना यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर इलाज जारी है स्थिति गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल मामले की जानकारी रखिया थाना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है।

ऑटो के धक्के से बाइक सवार हुआ जख्मी
देवघर/संवाददाता। जसीडीह थाना क्षेत्र खोरीपान्न बांका मोड़ के पास ऑटो और बाइक की टक्कर में बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का नाम नंदकिशोर यादव है जो हरकट्टा गांव का रहने वाला है। उसे इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल लाया गया। जहां ऑन ड्यूटी चिकित्सक द्वारा इलाज कर वार्ड में भर्ती कर दिया गया है। घटना के संबंध में घायल हरकट्टा गांव निवासी नंदकिशोर यादव की मां सविता देवी ने बताया कि वह बाइक से मौसी के घर जा रहा था उसी क्रम में सामने से आ रहे ऑटो ने धक्का मार दिया और ऑटो चालक घटनास्थल से ऑटो लेकर फरार हो गया। घटना की जानकारी जसीडीह थाना की पुलिस को दे दी गई है।

सड़क हादसे में किशोर की मौत, एक गंभीर रूप से घायल
देवघर/संवाददाता। जिले के मारगोमुंडा थाना क्षेत्र की पंदनिया रामपुर के पास के पास रविवार की शाम को हुए सड़क हादसे में जहां बाइक सवार एक किशोर की मौत हो गयी वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक मारगोमुंडा थाना क्षेत्र के भंडरो गांव का रहने वाला है। घटना की बाबत मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक 15 वर्षीय गुड्डू मंडल गावं के ही रामू मंडल के साथ बाइक पर बैठकर कुछ काम से घर से मधुपुर जा रहा था। मृतक बाइक के पीछे बैठा था। उसी दौरान पंदनीया रामपुर के पास एक चालक द्वारा लापरवाही से वाहन चलाते हुए बाइक में धक्का मार दिया। इस घटना में गुड्डू मंडल की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि रामू मंडल गंभीर रूप से घायल हो गया। रामू मंडल को पहले इलाज के लिये धनबाद ले जाया गया जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टर द्वारा बेहतर इलाज के लिये दुर्गापुर रेफर कर दिया गया। इधर सदर अस्पताल स्थित बैद्यनाथ धाम ओपी पुलिस द्वारा गुड्डू के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

बाइक से गिरकर युवक हुआ घायल
देवघर/संवाददाता। नगर थाना क्षेत्र के बेलाबगान इलाके में बाइक से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का नाम संतोष ठाकुर है जो बिहार के जमुई जिला के खैरा थाना क्षेत्र के अरूणावां बांक गावं का रहने वाला है। साथियों द्वारा उसे इलाज के लिये सदर अस्पताल पहुंचाया गया। घटना कि बावत उसके साथियों ने बताया कि वह बाइक से कहीं जा रहा था। उसी क्रम में बेलाबगान के पास बाइक अनियंत्रित हो गयी और सड़क पर गिर पड़ा। घायल संतोष ठाकुर बेलाबगान पुलिस लाइन के पास सैलून चलाने का कार्य करता है।

चलती ट्रेन से गिरकर मजदूर की मौत
देवघर/संवाददाता। न्यू देवघर स्टेशन पर ट्रेन से उतरने के दौरान एक मजदूर मौके पर ही मौत हो गई। मृतक का नाम फूल मियां है जो रेलवे में सफाई का काम करता था। वह पश्चिम बंगाल के अगरतल्ला बदरघाट का रहने वाला था। रेल पुलिस के द्वारा उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की बाबत बताया जाता है कि वह चलती ट्रेन से उतरने के क्रम में गिरकर घायल हो गया।

चेकडैम निर्माण में विस्फोटक का प्रयोग, पत्थर उड़कर लगने से बच्चे की मौत

  • ग्रामीणों में आक्रोश, जांच की मांग
    सारवां/संवाददाता। थाना क्षेत्र के योगियटिकुर गांव के जोरिया पर चेकडैम निर्माण के दौरान विस्फोटक का प्रयोग किए जाने के बाद पत्थर उड़कर खेल रहे बच्चे को लगने से मौत हो गई। बताया गया कि राजेंद्र हाजरा का 12 वर्षीय पुत्र सुभाष हाजरा खेल रहा था। उड़े पत्थर से चोट लगने के बाद गंभीर रूप से घायल हो गए आनन-फानन में परिजनों द्वारा उन्हें सदर अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सक ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया।
    सवाल किसके अनुमति से संबंधित चेक डैम में पत्थर तोड़ने के लिए विस्फोटक का प्रयोग किया जा रहा था। क्या इसकी अनुमति कहीं से उन्हें मिली थी या नहीं और यदि अनुमति मिली थी तो नियमों की अनदेखी किस कारण की गई। विस्फोट करने के पूर्व लोगों को इसके लिए सचेत क्यों नहीं किया गया और कैसे बच्चे को चोट लग गई। संबंधित संवेदक और विभाग की लापरवाही साफ पता चल रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि लघु सिंचाई योजना के अंतर्गत निर्माण किया जा रहा था। सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी कौशल कुमार सिंह संबंधित गांव पहुंचे जहां परिजनों ने संबंधित संवेदक के द्वारा नियम की अनदेखी कर अवैध रूप से विस्फोटक लगाकर विस्फोट करने और बच्चे की जान चले जाने की बात बतायी।
    अंचल अधिकारी राजेश कुमार साहा से पूछने पर कहा गया कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। इसकी जांच कराई जाएगी। जिला खनन पदाधिकारी सुभाष रविदास से पूछे जाने के बाद उन्होंने बताया कि उनके कार्यालय से किसी प्रकार का कोई आदेश नहीं लिया गया। जानकारी मिलने के बाद पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख संबंधित पंचायत के मुखिया मुबारक अंसारी, समाजसेवी चिरंजीवी यादव मौके पर पहुंचकर उग्र ग्रामीणों व परिजनों को समझाने में लगे थे।

बेदिया में गणेश जननी पूजा की धूम
पालोजोरी फोटो 02 गणेश जननी पूजा में शामिल श्रद्धालु
पालोजोरी/संवाददाता। सगराजोर पंचायत के बेदिया गाँव में सोमवार से गणेश जननी पूजा का शुभारंभ हुआ। बेदिया में लगभग एक सौ वर्षों से गणेश जननी पूजा पूरे गाँव के लोग मिलकर करते हैं। ऐसा माना जाता है कि गांव खुशहाल रहे, इसके लिए प्रत्येक वर्ष यहां पूजा की जाती है। गणेश जननी पूजा का समापन 26 फरवरी को होगा। गणेश जननी पूजा के अवसर पर बाउल संगीत कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया है।

विकास और सफाई के मुद्दे पर वोटिंग

  • वार्ड 31 की मतदाता प्रियंका ने जताई उम्मीद
    देवघर। नगर संवाददाता। नगर निगम चुनाव के तहत वार्ड संख्या 31 के बूथ पर मतदान के दौरान मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। लंबी कतारों के बावजूद मतदाता धैर्यपूर्वक अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। इसी क्रम में वार्ड 31 की मतदाता प्रियंका सिन्हा ने दूसरी बार मतदान के बाद अपनी स्पष्ट राय रखते हुए कहा कि वे ऐसे उम्मीदवार को जीतते देखना चाहती हैं, जिनसे आम लोग अपनी बात सीधे कह सकें। प्रियंका सिन्हा ने कहा कि नगर निगम का चुनाव केवल प्रतिनिधि चुनने का अवसर नहीं, बल्कि शहर के भविष्य को तय करने का महत्वपूर्ण क्षण है। उनका मानना है कि जो भी मेयर या वार्ड पार्षद बने, उसकी पहली प्राथमिकता शहर की सफाई व्यवस्था और कचरे के समुचित प्रबंधन को बेहतर बनाना होना चाहिए। उन्होंने कहा कि शहर में स्वच्छता की स्थिति में सुधार लाना समय की सबसे बड़ी जरूरत है। उन्होंने आगे कहा कि लंबी कतार होने के बावजूद वे मतदान करने आई हैं, क्योंकि मतदान करना उनका अधिकार भी है और कर्तव्य भी। हम शहर का भविष्य चुन रहे हैं। मेरा वोट विकास को है। बूथ पर सुबह से ही मतदाताओं की आवाजाही बनी रही। युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। चुनाव को लेकर मतदाताओं में जागरूकता और जिम्मेदारी का भाव स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। नगर निगम चुनाव के इस चरण में वार्ड 31 सहित विभिन्न वार्डों में शांतिपूर्ण और व्यवस्थित मतदान जारी रहा। मतदाताओं की सक्रिय भागीदारी यह संकेत दे रही है कि शहरवासी विकास, पारदर्शिता और जवाबदेही को प्राथमिकता देने वाले नेतृत्व की अपेक्षा रखते हैं।

देवघर कॉलेज और मधपुर महिला कॉलेज में होगी मतगणना
देवघर/संवाददाता। जिला निर्वाचन पदाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा ने बताया कि मतदान समाप्ति के बाद सभी मत पेटिका और चुनावी सामग्रियों को सुरक्षित रूप से स्ट्रॉन्ग रूम में जमा कराया जाएगा। उन्होंने जानकारी दी कि देवघर नगर निगम हेतु जिला राइफल शूटिंग भवन देवघर कॉलेज एवं मधुपुर नगर परिषद के लिए महिला महाविद्यालय मधुपुर मतगणना स्थल चिह्नित किया गया है। साथ ही मतगणना हेतु देवघर नगर निगम 1 से 36 वार्ड के लिए 36 टेबल जिसमें 172 मतदान केंद्र जो 05 चक्र में चलेगी। साथ ही मधुपुर नगर परिषद 1 से 23 वार्ड के लिए 10 टेबल जिसमें 46 मतदान केंद्र जो 05 चक्र में चलेगी। देवघर नगर निगम 172 मतदान केंद्र के लिए 36 मतगणना पर्यवेक्षक, 36 प्रथम गणन सहायक एवं 36 द्वितीय गणन सहायक कुल 108 कर्मी उपस्थित रहेंगे। साथ ही मधुपुर नगर परिषद 46 मतदान केंद्र के लिए 10 गणना पर्यवेक्षक, 10 प्रथम गणन सहायक एवं 10 द्वितीय गणन सहायक कुल 30 कर्मी उपस्थित रहेंगे। वहीं सुरक्षित 50% हेतु 18+5 गणना टेबल के लिए 23 गणना पर्यवेक्षक, 23 प्रथम गणन सहायक एवं 23 द्वितीय गणन सहायक कुल 69 कर्मी उपस्थित रहेंगे। ऐसे में देवघर नगर निगम एवं मधुपुर नगर परिषद हेतु 207 कर्मी मतगणना हॉल में कार्यरत रहेंगे। इसके अलावा उन्होंने जानकारी दी कि वज्रगृह की सुरक्षा की देखभाल हेतु सशस्त्र बलों को पुलिस अधीक्षक स्तर से 24 घंटे तीन पालियों में मतगणना समाप्ति तक की अवधि के लिए प्रतिनियुक्त किया गया है। सुरक्षा हेतु 2 लेयर में सुरक्षा बलों की प्रतिनियुक्ति की गई है। उचित पहचान के उपरांत ही प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।

मतदाता व प्रत्याशियों ने दिया पहले मतदान, फिर जलपान का संदेश
देवघर/नगर संवाददाता। देवघर नगर निगम चुनाव को लेकर सोमवार को शहर में लोकतंत्र का उत्सव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। क्षेत्र की छिटपुट घटनाओं को छोड़ दें तो अधिकांश मतदान केंद्रों पर व्यवस्था सुचारु रही और मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सुबह से ही विभिन्न वार्डों के मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें देखी गईं, वहीं प्रत्याशी भी अपने-अपने बूथों पर पहुंचकर मतदान करते नजर आए।
प्रत्याशियों ने किया मतदान, दिया जागरूकता संदेश : मेयर व पार्षद पद के कई प्रत्याशियों ने अपने निर्धारित मतदान केंद्रों पर पहुंचकर वोट डाला और आम मतदाताओं से लोकतंत्र के इस पर्व में भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। अधिकांश प्रत्याशियों ने ‘पहले मतदान, फिर जलपान’ का संदेश देते हुए नागरिकों को मतदान के प्रति जागरूक किया। बूथों पर प्रत्याशियों की उपस्थिति से समर्थकों में भी उत्साह देखने को मिला।
सुबह नौ बजे मतदान केंद्र पहुंचीं रीता चौरसिया : मेयर पद की भाजपा समर्थित प्रत्याशी रीता चौरसिया ने भी पूरे परिवार के साथ मतदान किया। वह सुबह करीब 9 बजे सहकारिता कार्यालय परिसर स्थित मतदान केंद्र संख्या 12/1 पहुंचीं। उनके साथ पति डॉ आरके चौरसिया, पुत्र डॉ राहुल चौरसिया, पुत्रवधू डॉ स्मारिका तथा पुत्री रूचि कुमारी मौजूद रहीं। मतदान के बाद उन्होंने लोकतांत्रिक प्रक्रिया में विश्वास जताते हुए सभी मतदाताओं से अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की। मतदान करने के उपरांत रीता चौरसिया क्षेत्र भ्रमण के लिए निकल पड़ीं और विभिन्न बूथों की स्थिति का जायजा लिया।

बूथ 35 पर दिखा खास उत्साह, देर शाम तक लगी रही कतारें
देवघर/नगर संवाददाता। सोमवार को देवघर नगर निगम चुनाव को लेकर सोमवार को शहर के विभिन्न मतदान केंद्रों पर मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। ठाढ़ीदुलमपुर स्थित मध्य विद्यालय परिसर में बनाए गए बूथ संख्या 35/1 और 35/2 पर सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें लगी रहीं। सुबह के समय मतदान की रफ्तार सामान्य रही, लेकिन दोपहर बाद केंद्र पर मतदाताओं की भीड़ बढ़ती गई। युवा, महिलाएं और बुजुर्ग सभी वर्गों के मतदाताओं ने लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई। कई परिवार एक साथ मतदान केंद्र पहुंचे और अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान केंद्र के बाहर प्रत्याशी और उनके समर्थक भी सक्रिय नजर आए। हालांकि चुनाव आयोग के निर्देशों का पालन करते हुए निर्धारित दूरी बनाए रखी गई। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन सतर्क दिखा और पुलिस बल की तैनाती के बीच शांतिपूर्ण ढंग से मतदान प्रक्रिया संचालित होती रही। सामाजिक कार्यकर्ता धनंजय तिवारी अपनी पत्नी चंदा देवी के साथ मतदान केंद्र पहुंचे। मतदान के बाद उन्होंने कहा कि शहर के विकास, स्वच्छता, सड़क और जनसुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए उन्होंने मतदान किया है। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे नगर के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग करें। देर शाम तक बूथों पर मतदाताओं की आवाजाही जारी रही। उत्साहपूर्ण माहौल ने स्पष्ट संकेत दिया कि नगर की भावी दिशा तय करने को लेकर मतदाता सजग और जागरूक है।

Share197Tweet123Share49
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

April 20, 2026

सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

April 20, 2026

एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

April 19, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store