• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

डीसी ने किया जनता दरबार का आयोजन

September 9, 2026

भाजपा का जोरदार प्रदर्शन

September 12, 2026

देशव्यापी बैंक हड़ताल से मधुपुर में बैंकिंग सेवा प्रभावित

September 12, 2026

पांच माह से वेतन नहीं, सदर अस्पताल के एजेंसी कर्मियों की बिगड़ी हालत

September 12, 2026

जंगल में विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, पुलिस को देवर व उसके साथी की तलाश

September 11, 2026

सुरक्षा गार्ड की लोडर से दबकर मौत, दुमका कोल साइडिंग 8 घंटे रहा जाम

September 11, 2026

जितेन्द्र के परिजनों से मिले पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

September 11, 2026

पत्नी की हत्या के मामले में आरोपी पति गिरफ्तार, जेल

September 11, 2026

जयंती पर राजा राधिका रमण प्रसाद सिंह को श्रद्धांजलि

September 11, 2026

सोनू राउत हत्याकाण्ड में जरमुंडी विधायक, पत्नि, बेटा व बहु समेत सभी 9 अभियुक्त फरार

September 10, 2026

मवेशी लदा ट्रक पलटा, उपचालक का हाथ कटा, 8 मवेशियों की मौत

September 10, 2026

पांच एकड़ बंजर जमीन पर लहलहा रही केले की फसल

September 10, 2026

शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार लाया जाएगा : हफीजुल हसन

September 10, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, September 12, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    भाजपा का जोरदार प्रदर्शन

    देशव्यापी बैंक हड़ताल से मधुपुर में बैंकिंग सेवा प्रभावित

    पांच माह से वेतन नहीं, सदर अस्पताल के एजेंसी कर्मियों की बिगड़ी हालत

    जंगल में विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, पुलिस को देवर व उसके साथी की तलाश

    सुरक्षा गार्ड की लोडर से दबकर मौत, दुमका कोल साइडिंग 8 घंटे रहा जाम

    जितेन्द्र के परिजनों से मिले पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

    पत्नी की हत्या के मामले में आरोपी पति गिरफ्तार, जेल

    जयंती पर राजा राधिका रमण प्रसाद सिंह को श्रद्धांजलि

    सोनू राउत हत्याकाण्ड में जरमुंडी विधायक, पत्नि, बेटा व बहु समेत सभी 9 अभियुक्त फरार

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Deoghar

डीसी ने किया जनता दरबार का आयोजन

by admin
September 9, 2026
in Deoghar
0
494
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

देवघर/वरीय संवाददाता। जिलावासियों के समस्याओं के समाधान और त्वरित निष्पादन को लेकर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में मंगलवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने जनता दरबार में भू-अर्जन व मुआवजा भुगतान से संबंधित, झारखण्ड मुख्यमंत्री मईंया सम्मान योजना, पेंशन, आवास से जुड़े मामलों को उपायुक्त के समक्ष रखा। साथ ही उपायुक्त द्वारा वहां उपस्थित सभी लोगों से एक-एक कर उनकी समस्याएँ सुनी गयी एवं आश्वस्त किया गया कि संज्ञान में आए हुए सभी शिकायतों की जाँच कराते हुए जल्द से जल्द सभी का समाधान किया जाएगा। वहीं जनता दरबार के दौरान राशन कार्ड में नाम जोड़ने, झारखण्ड मुख्यमंत्री मईंया सम्मान योजना, पेंशन एवं राजस्व से संबंधित मामलों को ऑन स्पॉट निराकरण संबंधित विभाग द्वारा किया गया। जनता दरबार के दौरान उपायुक्त ने विभिन्न मामलों यथा, अतिक्रमण, शिक्षा, अनुकंपा, बिजली बिल, भूअर्जन में जांच कर प्रगति प्रतिवेदन उपायुक्त कार्यालय को समर्पित करने का निर्देश दिया। आगे जनता दरबार के दौरान उपायुक्त ने विभिन्न अंचल से जुड़े शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए जिले के सभी अंचलाधिकारियों को सख्त निर्देश दिया गया है कि अंचलों में लंबित दाखिल-खारिज (म्यूटेशन) के मामलों का निष्पादन निर्धारित समय-सीमा के भीतर करें। बिना किसी ठोस कारण के आवेदनों को अस्वीकृत न किया जाए और जो भी त्रुटियां हों, उनका रैयतों के साथ समन्वय कर ससमय निवारण किया जाए। साथ ही परिवारों को दिए जाने वाले पर्चा से संबंधित मामले लंबित हैं, उन्हें जल्द से जल्द क्लियर करने का निर्देश दिया। ऐसे में जनता दरबार में सभी शिकायतकर्ता की समस्याओं को सुनने के पश्चात उपायुक्त ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निदेशित किया गया कि सभी आवेदनों का भौतिक जांच करते हुए, उसका समाधान जल्द से जल्द करें। इसके अलावे उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि इन शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक सप्ताह के अंदर अपना प्रतिपुष्टि उपायुक्त कार्यालय को समर्पित करें, ताकि शिकायतों के निष्पादन की निगरानी की जा सके।

गीता देवी डीएवी में कक्षा 12 के विद्यार्थियों के लिए करियर काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित
देवघर/वरीय संवाददाता। श्रम नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग, झारखंड सरकार के तत्वावधान एवं जिला नियोजन-सह-आदर्श करियर केंद्र, देवघर के द्वारा गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल, भंडारकोला में बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए करियर काउंसलिंग सह रजिस्ट्रेशन कैंप कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा, रोजगार, प्रतियोगी परीक्षाओं तथा विभिन्न कौशल-आधारित करियर विकल्पों के संबंध में उचित मार्गदर्शन प्रदान करना था। काउंसलिंग सत्र के दौरान देवघर के जिला रोजगार पदाधिकारी राहुल कुमार ने विद्यार्थियों को उनकी रुचि, क्षमता एवं योग्यता के अनुरूप विभिन्न करियर विकल्पों और रोजगार के अवसरों की जानकारी दी। विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को कौशल विकास के महत्व, विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों, सरकारी योजनाओं तथा भविष्य में उपलब्ध रोजगार के अवसरों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने करियर से संबंधित विभिन्न प्रश्न पूछे, जिनका विशेषज्ञों द्वारा सरल एवं उपयोगी तरीके से समाधान किया गया। विद्यार्थियों ने कार्यक्रम को अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं उपयोगी बताते हुए कहा कि इससे उन्हें अपने भविष्य के लिए सही दिशा चुनने में सहायता मिलेगी। विद्यालय के प्राचार्य मो. मुस्तफा मजीद ने श्रम नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धात्मक दौर में विद्यार्थियों को समय रहते सही करियर मार्गदर्शन मिलना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा पहचानने और भविष्य की बेहतर योजना बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में देवघर रोजगार कार्यालय के चंदन कुमार, प्रदीप कुमार, विद्यालय के शिक्षकगण एवं बारहवीं कक्षा के विद्यार्थी उपस्थित रहे।

बाबू जगदेव प्रसाद शहादत स्मृति समारोह आयोजित
देवघर/वरीय संवाददाता। लेनिन बाबू जगदेव प्रसाद के शहादत स्मृति समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता घनश्याम मरीक ने की, जबकि कार्यक्रम का संचालन गोपाल कुशवाह ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड कुशवाहा महासभा के जिलाध्यक्ष चंदन वर्मा उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथियों में महासचिव शंकर कुशवाहा, जिला संगठन सचिव अरुण मरीक एवं महासभा के प्रवक्ता डी.एन. कामती सहित अन्य सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर बाबू जगदेव प्रसाद के संघर्ष, विचारों, सामाजिक न्याय और शोषित-वंचित समाज के अधिकारों पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित लोगों ने उनके विचारों को आगे बढ़ाने तथा समाज में शिक्षा, एकता, समानता और सामाजिक न्याय को मजबूत करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण एवं समाज के विभिन्न वर्गों के लोग उपस्थित रहे और भारत लेनिन बाबू जगदेव प्रसाद को श्रद्धापूर्वक नमन किया।

सत्र 2021 और 2024 के छात्रों की समस्याओं को लेकर यूथ वॉइस ने प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन
देवघर/नगर संवाददाता।
छात्रों की विभिन्न शैक्षणिक एवं परीक्षा संबंधी समस्याओं को लेकर मंगलवार को यूथ वॉइस की टीम ने देवघर महाविद्यालय के प्राचार्य से मुलाकात कर विश्वविद्यालय प्रशासन के नाम ज्ञापन सौंपा। संगठन ने विशेष रूप से सत्र 2021 एवं 2024 के प्रभावित छात्रों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए उनके शैक्षणिक भविष्य को ध्यान में रखते हुए शीघ्र समाधान की मांग की। अभिजीत सिंह एवं राजीव रंजन के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि सत्र 2021 एवं 2024 के कई छात्र विभिन्न कारणों से परीक्षा में शामिल नहीं हो सके। वहीं, कुछ छात्रों के परीक्षा परिणाम में प्रमोट या अनुत्तीर्ण की स्थिति दर्ज होने से उन्हें आगे की पढ़ाई में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यूथ वॉइस ने विश्वविद्यालय प्रशासन से इन मामलों पर गंभीरता और सहानुभूतिपूर्वक विचार करने की मांग की। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि सत्र 2021 एवं 2024 के वैसे छात्रों, जो किसी कारणवश परीक्षा में शामिल नहीं हो सके, उन्हें परीक्षा में शामिल होने का उचित अवसर प्रदान किया जाए। साथ ही, जिन छात्रों के परिणाम में प्रमोट या अनुत्तीर्ण की स्थिति दर्ज है, उनकी समस्याओं की समीक्षा कर नियमानुसार उचित समाधान किया जाए। संगठन ने कहा कि परीक्षा संबंधी समस्याओं के कारण छात्रों की आगे की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। ऐसे में विश्वविद्यालय प्रशासन को छात्रहित में सकारात्मक और शीघ्र पहल करनी चाहिए, ताकि किसी भी छात्र का शैक्षणिक भविष्य अनावश्यक रूप से प्रभावित न हो। यूथ वॉइस के सदस्यों ने प्राचार्य से आग्रह किया कि छात्रों की मांगों को विश्वविद्यालय प्रशासन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाए और समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाए। संगठन ने कहा कि छात्रहित से जुड़े मुद्दों को लेकर यूथ वॉइस लगातार सक्रिय रहा है और भविष्य में भी छात्रों की समस्याओं को संबंधित अधिकारियों एवं विश्वविद्यालय प्रशासन के समक्ष मजबूती से उठाता रहेगा।

आयुष्मान योजनाओं के लिए नोडल पदाधिकारी नामित
देवघर/संवाददाता।
जिले में आयुष्मान भारतझ्रमुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना एवं आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के कार्यों के सुगम संचालन के लिए जिला स्तर पर नोडल पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। इस संबंध में सदर अस्पताल, देवघर के मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी सह-अधीक्षक की ओर से कार्यालय आदेश जारी किया गया है। आदेश के अनुसार, आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन, देवघर के लिए डॉ. प्रभात रंजन, चिकित्सा पदाधिकारी, सदर अस्पताल, देवघर को नोडल पदाधिकारी बनाया गया है। वहीं आयुष्मान भारतझ्रमुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना, देवघर की जिम्मेदारी डॉ. रवि रंजन, चिकित्सा पदाधिकारी, सदर अस्पताल, देवघर को सौंपी गई है। जारी आदेश में दोनों संबंधित पदाधिकारियों को अपने-अपने कार्यक्रमों के कार्यों का सुचारू संचालन सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी दी गई है। आदेश की प्रतिलिपि संबंधित स्वास्थ्य पदाधिकारियों के अलावा उप विकास आयुक्त, उपायुक्त सहित राज्य स्तर के संबंधित अधिकारियों को भी भेजी गई है।

समता पार्टी ने पुरुषोत्तम कुमार चौधरी को बनाया झारखंड प्रदेश मीडिया प्रभारी सह सचिव
देवघर/नगर संवाददाता।
समता पार्टी ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए देवघर जिले के खपरौडीह निवासी पुरुषोत्तम कुमार चौधरी को झारखंड प्रदेश मीडिया प्रभारी सह सचिव पद पर नियुक्त किया है। इस संबंध में समता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सह अध्यक्ष, पार्लियामेंट्री बोर्ड मो. नूरहसन की ओर से नियुक्ति पत्र जारी किया गया है। जारी पत्र में पुरुषोत्तम कुमार चौधरी को संबोधित करते हुए कहा गया है कि उन्हें समता पार्टी के झारखंड प्रदेश मीडिया प्रभारी सह सचिव पद पर नियुक्त किया जाता है। पार्टी नेतृत्व ने उम्मीद जताई है कि वे अपने पद का निर्वहन पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ करेंगे। नियुक्ति पत्र में पार्टी की ओर से उन्हें संगठन विस्तार की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी दी गई है। निर्देश दिया गया है कि 60 दिनों के अंदर झारखंड राज्य के सभी जिलों में पार्टी का संगठन तैयार कर इसकी सूचना पार्टी कार्यालय को दी जाए। इससे स्पष्ट है कि पार्टी झारखंड में अपने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने और जिला स्तर तक सक्रियता बढ़ाने की तैयारी में है। पुरुषोत्तम कुमार चौधरी की नियुक्ति को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है। मीडिया प्रभारी सह सचिव के रूप में उन्हें पार्टी की गतिविधियों को जनता तक पहुंचाने के साथ-साथ संगठनात्मक विस्तार में भी अहम भूमिका निभानी होगी।समता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सह अध्यक्ष, पार्लियामेंट्री बोर्ड मो. नूरहसन द्वारा जारी पत्र में नियुक्ति की जानकारी दी गई है। पत्र की प्रति पार्टी के शीर्ष अधिकारियों एवं संबंधित पदाधिकारियों को भी भेजी गई है। पुरुषोत्तम कुमार चौधरी के सामने अब झारखंड के सभी जिलों में संगठन खड़ा करने की चुनौती होगी। पार्टी द्वारा निर्धारित 60 दिनों की समय-सीमा में संगठन तैयार कर रिपोर्ट देना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारियों में शामिल होगा। साथ ही मीडिया के माध्यम से पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को प्रभावी तरीके से जनता तक पहुंचाने की जिम्मेदारी भी उनके पद से जुड़ी होगी।

राज्य स्तरीय जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में देवघर की मनाली सिंघा ने जीता कांस्य
देवघर/नगर संवाददाता।
बोकारो के चंदनकियारी में आयोजित तीसरी झारखंड राज्य स्तरीय जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 के पहले दिन देवघर की खिलाड़ी मनाली सिंघा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-20 वर्ग की 3 किलोमीटर दौड़ में कांस्य पदक हासिल किया। मनाली की इस उपलब्धि से देवघर एथलेटिक्स संघ और जिले के खेलप्रेमियों में खुशी का माहौल है। संघ के पदाधिकारियों ने मनाली को बधाई देते हुए दूसरे दिन भी देवघर के खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई है। प्रतियोगिता का आयोजन 8 एवं 9 सितंबर 2026 को चंदनकियारी, बोकारो में किया जा रहा है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में देवघर जिले की एथलेटिक्स टीम भी हिस्सा ले रही है। जिले से कुल 20 खिलाड़ी अंडर-18 और अंडर-20 आयु वर्ग में विभिन्न स्पर्धाओं में भाग ले रहे हैं। देवघर टीम में गीता रविदास, अमन कुमार, सुफियान अहमद, सुमित सिंह, साजन तांती, हिमांशु कुमार, मनाली सिंघा, मनीषा राज, सागर कुमार यादव, अभिषेक हेम्ब्रम, शिवम कुमार सिंह, प्रियांशु कसेरा, तहजीब परवीन, सोनू कुमार, आकृति सिंह, सुप्रिया कसेरा, खुशी मरांडी, बलराम कुमार, मीनाक्षी और अविनीत मंडल शामिल हैं। नियमित अभ्यास से खिलाड़ियों ने की प्रतियोगिता की तैयारी देवघर टीम के कोच दीपक कुमार के मार्गदर्शन में सभी खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता के लिए नियमित अभ्यास और कड़ी मेहनत की है। खिलाड़ियों ने अलग-अलग एथलेटिक्स स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
पहले दिन मनाली सिंघा की कांस्य पदक की उपलब्धि ने टीम का उत्साह बढ़ाया है। देवघर एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष सुनील खवारे ने मनाली सिंघा को बधाई देते हुए कहा कि पहले दिन जिले के लिए पदक आना उत्साहजनक है। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रतियोगिता के दूसरे दिन देवघर के खिलाड़ी और पदक जीतकर जिले का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने कहा कि संघ लगातार प्रखंड स्तर पर जाकर खेल प्रतिभाओं की पहचान करने का काम कर रहा है और यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। संघ के सचिव मनोज मिश्रा ने कहा कि देवघर एथलेटिक्स संघ लगातार बेहतर कार्य कर रहा है। उन्होंने खिलाड़ियों से अपील की कि जिनके अंदर प्रतिभा है, वे सामने आएं और जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लें। घर पर बैठकर अपनी प्रतिभा को दबने न दें, बल्कि खेल के मैदान में अपनी क्षमता का प्रदर्शन करें।
इस अवसर पर डीएसओ देवघर संतोष कुमार, अध्यक्ष सुनील खवारे, सचिव मनोज मिश्रा, आशीष झा सहित संघ के सभी पदाधिकारियों ने जिले के खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल में जीत के साथ अनुशासन, मेहनत और खेल भावना भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। संघ ने उम्मीद जताई कि देवघर के खिलाड़ी प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करेंगे।

भागवत कथा के बाद गंगोत्री रवाना हुए डॉ दुर्गेशाचार्य, प्रेम मंदिर में भावुक विदाई
देवघर/नगर संवाददाता।
गंगा विश्व शांति सद्भावना धाम के तत्वावधान में शहर के ठाढ़ीदुलमपुर स्थित प्रेम मंदिर परिसर में कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के बाद गंगोत्री उत्तरकाशी, उत्तराखंड से पहुंचे परम सद्गुरु डॉ दुर्गेशाचार्य जी महाराज एवं आचार्य महामाया प्रसाद शास्त्री मंगलवार को देवघर से गंगोत्री के लिए रवाना हुए। दोनों संत सेवा विमान से मंगलवार सुबह 11 बजे देवघर एयरपोर्ट से दिल्ली होते हुए गंगोत्री के लिए प्रस्थान कर गए। विदाई के दौरान प्रेम मंदिर परिसर का माहौल भावुक हो गया। कथा के दौरान सात दिनों तक आध्यात्मिक वातावरण में डूबे श्रद्धालुओं और समिति सदस्यों के लिए संतों की विदाई का क्षण भावनात्मक रहा। गंगा विश्व शांति सद्भावना धाम की ओर से डॉ दुर्गेशाचार्य जी महाराज एवं आचार्य महामाया प्रसाद शास्त्री को शॉल भेंट कर सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। इस दौरान समिति के सदस्यों और शिष्यों ने दोनों संतों का आशीर्वाद ग्रहण किया। इसके बाद गंगा विश्व शांति सद्भावना धाम के सदस्यों का वाहनों का काफिला संतों को प्रेम मंदिर आश्रम से देवघर एयरपोर्ट तक छोड़ने पहुंचा। एयरपोर्ट पर भी काफी देर तक भावपूर्ण माहौल बना रहा। सदस्यों और शिष्यों ने संतों से आशीर्वाद लिया और पुन: देवघर आने का आग्रह किया। विदाई से पूर्व डॉ दुर्गेशाचार्य जी महाराज ने प्रेम मंदिर के स्थानीय सदस्यों के साथ विभिन्न विषयों पर गहन विचार-विमर्श भी किया। उन्होंने धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों को निरंतर आगे बढ़ाने तथा समाज में सेवा, सद्भाव और आध्यात्मिक चेतना को मजबूत करने पर जोर दिया।
कथा आयोजन के दौरान मिले सहयोग के लिए उन्होंने समिति के सदस्यों और श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर गंगा विश्व शांति सद्भावना धाम के अध्यक्ष महेश प्रसाद राय, उपाध्यक्ष अजीत कुमार राय, सचिव अमरेश कुमार सिंह, रूपेश कुमार सिंह, योगेंद्र प्रसाद सिन्हा, संजीव कुमार सिंह, मनीष कुमार, बबलू कुमार राय, दिलीप कुमार उर्फ टिंकू सिंह, कुणाल राय, राजीव कुमार सहित बड़ी संख्या में शिष्य एवं समिति के सदस्य उपस्थित थे। सात दिवसीय भागवत कथा के दौरान प्रेम मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी थी। कथा के समापन के बाद संतों की विदाई के साथ आयोजन की धार्मिक गतिविधियों का यह चरण संपन्न हुआ।

पुण्यतिथि पर फिरोज गांधी को श्रद्धांजलि
देवघर/वरीय संवाददाता। झारखंड प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के पूर्व उपाध्यक्ष अजय कुमार ने पुण्यतिथि पर स्वतंत्रता आंदोलन के प्रणेता पत्रकार एवं पूर्व सांसद फिरोज गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन में गांधी के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने कभी भी अपने मूल्यों एवं सिद्धांतों से समझौता नहीं किया और जब तक वे जीवित रहे राजनीतिक शुचिता का पालन करते रहे। लोकसभा के वे प्रभावशाली सदस्य थे। नेहरू परिवार से संबंध होने के बावजूद भी वह सरकार की गलत नीतियों की आलोचना करने से बाज नहीं आते थे। राजनीति में ऊंचे मापदंडों को स्थापित किए जाने के लिए वे सदैव याद किए जाते रहेंगे।

मंत्री हफीजुल ने नगर भवन में एसआईआर से संबंधित समस्याओं के निदान के लिए की बैठक
मधुपुर/संवाददाता।
मधुपुर नगर परिषद के नगर भवन में मंत्री हाफिजुल हसन की अध्यक्षता में एसआईआर के दौरान मतदाताओं की परेशानियों के समाधान को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में नगर परिषद अध्यक्ष दरक्शां परवीन, उपाध्यक्ष ऋषभ भारद्वाज तथा वार्ड पार्षदों ने एसआईआर से जुड़ी समस्याओं से मंत्री को अवगत कराया। इस अवसर पर एसडीओ राजीव कुमार, एसडीपीओ सतेंद्र प्रसाद और नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सुरेंद्र किस्कू भी उपस्थित रहे। बैठक मे मंत्री ने लोगो की समस्या समाधान के लिए कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

Share198Tweet124Share49
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

April 20, 2024

भाजपा का जोरदार प्रदर्शन

0

बड़े की हत्या करने वाला छोटा भाई गोवर्धन गिरफ्तार

0

जयंती पर याद किए गए पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम

0

भाजपा का जोरदार प्रदर्शन

September 12, 2026

देशव्यापी बैंक हड़ताल से मधुपुर में बैंकिंग सेवा प्रभावित

September 12, 2026

पांच माह से वेतन नहीं, सदर अस्पताल के एजेंसी कर्मियों की बिगड़ी हालत

September 12, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store