• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

जयंती पर भारतेंदु हरिश्चंद्र को श्रद्धांजलि

September 10, 2026

भाजपा का जोरदार प्रदर्शन

September 12, 2026

देशव्यापी बैंक हड़ताल से मधुपुर में बैंकिंग सेवा प्रभावित

September 12, 2026

पांच माह से वेतन नहीं, सदर अस्पताल के एजेंसी कर्मियों की बिगड़ी हालत

September 12, 2026

जंगल में विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, पुलिस को देवर व उसके साथी की तलाश

September 11, 2026

सुरक्षा गार्ड की लोडर से दबकर मौत, दुमका कोल साइडिंग 8 घंटे रहा जाम

September 11, 2026

जितेन्द्र के परिजनों से मिले पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

September 11, 2026

पत्नी की हत्या के मामले में आरोपी पति गिरफ्तार, जेल

September 11, 2026

जयंती पर राजा राधिका रमण प्रसाद सिंह को श्रद्धांजलि

September 11, 2026

सोनू राउत हत्याकाण्ड में जरमुंडी विधायक, पत्नि, बेटा व बहु समेत सभी 9 अभियुक्त फरार

September 10, 2026

मवेशी लदा ट्रक पलटा, उपचालक का हाथ कटा, 8 मवेशियों की मौत

September 10, 2026

पांच एकड़ बंजर जमीन पर लहलहा रही केले की फसल

September 10, 2026

शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार लाया जाएगा : हफीजुल हसन

September 10, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, September 13, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    भाजपा का जोरदार प्रदर्शन

    देशव्यापी बैंक हड़ताल से मधुपुर में बैंकिंग सेवा प्रभावित

    पांच माह से वेतन नहीं, सदर अस्पताल के एजेंसी कर्मियों की बिगड़ी हालत

    जंगल में विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, पुलिस को देवर व उसके साथी की तलाश

    सुरक्षा गार्ड की लोडर से दबकर मौत, दुमका कोल साइडिंग 8 घंटे रहा जाम

    जितेन्द्र के परिजनों से मिले पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

    पत्नी की हत्या के मामले में आरोपी पति गिरफ्तार, जेल

    जयंती पर राजा राधिका रमण प्रसाद सिंह को श्रद्धांजलि

    सोनू राउत हत्याकाण्ड में जरमुंडी विधायक, पत्नि, बेटा व बहु समेत सभी 9 अभियुक्त फरार

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Deoghar

जयंती पर भारतेंदु हरिश्चंद्र को श्रद्धांजलि

by admin
September 10, 2026
in Deoghar
0
494
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

देवघर/वरीय संवाददाता। हिंदी साहित्य के महान रचनाकार एवं विकासकर्ता भारतेंदु हरिश्चंद्र की जयंती पर बिहार हिंदी साहित्य सम्मेलन के पूर्व प्रवक्ता अजय कुमार ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि भारतेंदु का नाम साहित्य के उन चुनिंदा रचनाकारों में शामिल है, जिन्होंने अपनी विचारधारा और चिंतन के माध्यम से नवीन सृजनात्मक संभावनाओं को आकार दिया। उन्होंने राष्ट्रीय, सांस्कृतिक और भाषाई आंदोलन को नई दिशा देने का कार्य किया।
अजय कुमार ने कहा कि भारतेंदु ने हिंदी साहित्य को विविध, नवीन और व्यापक स्वरूप प्रदान किया। उन्होंने नाटक, निबंध, समालोचना और कविता सहित साहित्य की विभिन्न विधाओं में उल्लेखनीय रचनाएं कीं। हिंदी पत्रकारिता को राष्ट्रीय एवं सांस्कृतिक चेतना का संवाहक तथा स्वभाषा के प्रचार-प्रसार का माध्यम बनाने में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्होंने कविता में नए क्षितिज तलाशने के साथ गद्य की विभिन्न विधाओं को भी समृद्ध किया।

सुधांशु शेखर के घर आई नन्ही परी

  • बेटी के जन्म से परिवार में छाई खुशियां
    देवघर/वरीय संवाददाता। देवीपुर प्रखंड के तिलजोरी निवासी युवा पत्रकार सुधांशु शेखर के छोटे भाई दिव्यांशु शेखर के घर पहली संतान के रूप में बेटी का जन्म हुआ है। बेटी के जन्म की खबर मिलते ही परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। परिजनों और शुभचिंतकों ने नवजात बच्ची एवं मां को बधाई दी।
    इस मौके पर सुधांशु शेखर ने कहा कि बेटी बेटों से किसी मायने में कम नहीं होती है। बेटी का जन्म किसी वरदान से कम नहीं, बल्कि परिवार के लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि बेटियां परिवार और समाज को नई दिशा देने के साथ अपने कुल-खानदान का नाम रोशन करती हैं। बेटी मां, बहन, मौसी और बुआ जैसे अनेक रिश्तों को जोड़ती है। उन्होंने कहा कि बेटी को घर की लक्ष्मी माना जाता है। उसके आने से परिवार में खुशियों का संचार होता है। उन्होंने लोगों से बेटियों के जन्म का स्वागत करने और उन्हें बेटों के समान शिक्षा एवं अवसर देने की अपील की।

सामान्य श्रेणी के रेल यात्रियों की सुविधा बढ़ाने की मांग

  • रेल मंत्रालय से सामान्य बोगियों में मूलभूत सुविधाएं बढ़ाने की अपील
    देवघर/वरीय संवाददाता। संथाल परगना चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सदस्य अजय कुमार ने रेल मंत्रालय से सामान्य श्रेणी में यात्रा करने वाले यात्रियों की सुविधाएं बढ़ाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में लोग सामान्य श्रेणी की बोगियों में सफर करते हैं, लेकिन उन्हें अपेक्षित सुविधाएं नहीं मिल पाती हैं। अजय कुमार ने कहा कि रेलवे की उच्च श्रेणी में यात्रा करने वाले यात्रियों की सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाता है, जबकि सामान्य श्रेणी के यात्रियों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि सामान्य श्रेणी के यात्रियों को भी बेहतर पेयजल, साफ-सफाई, पर्याप्त बैठने की व्यवस्था और अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जानी चाहिए। उन्होंने रेल मंत्रालय से इस दिशा में आवश्यक पहल करने की मांग करते हुए कहा कि सामान्य श्रेणी में सफर करने वाले यात्री भी रेलवे की सेवा का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। उनकी सुविधाओं की अनदेखी किसी भी स्थिति में उचित नहीं है।

रक्तदान शिविर लगाने वाली संस्थाओं को मिलेगा 10 प्रतिशत रक्त

  • डोनर्स को छह माह के लिए मिलेगा डिजिटल कार्ड, सिविल सर्जन को सौंपा ज्ञापन
    देवघर/वरीय संवाददाता। रक्तदान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से झारखंड सरकार द्वारा जारी नए निर्देशों के तहत रक्तदान शिविर आयोजित करने वाली स्वयंसेवी संस्थाओं और रक्तदाता समूहों को विशेष सुविधा दी जाएगी। स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के संकल्प तथा झारखंड राज्य एड्स नियंत्रण समिति के निर्देश के अनुसार शिविर में एकत्रित कुल रक्त का अधिकतम 10 प्रतिशत उसी वित्तीय वर्ष में बिना रक्त प्रतिस्थापन के संबंधित संस्था को उपलब्ध कराया जा सकेगा। यह सुविधा रक्त की उपलब्धता और संस्था के विधिवत अनुरोध पर निर्भर होगी। नियमित एवं स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देने के लिए प्रत्येक रक्तदाता को वॉलंटरी डोनर कार्ड भी दिया जाएगा। इसकी वैधता छह माह होगी। इस अवधि में रक्तदाता को स्वयं रक्त की आवश्यकता पड़ने पर बिना किसी अन्य डोनर के रक्त उपलब्ध कराने का प्रावधान है। इधर, देवघर सदर अस्पताल स्थित रक्त अधिकोष की व्यवस्था को लेकर देवनंदन झा एवं अरुणानंद झा ने सिविल सर्जन को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि डिजिटल डोनर कार्ड रहने के बावजूद कई बार जरूरतमंदों को रक्त उपलब्ध नहीं हो पाता। जांच के लिए रक्त रांची भेजे जाने से भी आपात स्थिति में विलंब होने की बात कही गई है। उन्होंने देवघर ब्लड बैंक में ही जांच मशीन लगाने तथा रक्त अधिकोष की नियमित समीक्षा की मांग की है।

जिले में खुलेगा एआई व साइबर सुरक्षा का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस

  • डीएमएफटी प्रबंधकीय समिति की बैठक में कई योजनाओं को मिली प्रशासनिक स्वीकृति
    देवघर/वरीय संवाददाता। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में बुधवार को डीएमएफटी प्रबंधकीय समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में पूर्व से स्वीकृत विकास योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा करते हुए उनके क्रियान्वयन की प्रगति की जानकारी ली गई। उपायुक्त ने राजस्व संग्रहण की भी समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत डीएमएफटी राजस्व संग्रह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक में डीएमएफटी क्षेत्र के युवाओं को रोजगारपरक एवं आधुनिक तकनीकी शिक्षा से जोड़ने के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करने की मंजूरी दी गई। केंद्र में युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और साइबर सुरक्षा का उन्नत प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके अलावा प्रभावित क्षेत्रों के 48 स्कूलों में पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने तथा शौचालयों के निर्माण एवं मरम्मत को प्रशासनिक स्वीकृति दी गई। सारठ, पालोजोरी और करौं के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में आधुनिक स्वास्थ्य उपकरण उपलब्ध कराने के साथ मदर न्यूबॉर्न केयर यूनिट स्थापित करने को भी मंजूरी मिली। सदर अस्पताल में भी यूनिट स्थापित की जाएगी। उपायुक्त ने सभी स्वीकृत योजनाओं को गुणवत्तापूर्ण तरीके से निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने का निर्देश दिया। बैठक में एसपी प्रवीण पुष्कर, डीडीसी पीयूष सिन्हा समेत संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

कैरियर काउंसलिंग में 220 छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा

  • जिला पुस्तकालय में आयोजित हुआ काउंसलिंग सह रजिस्ट्रेशन कैंप
    देवघर/वरीय संवाददाता। झारखंड सरकार के श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के तत्वावधान में जिला नियोजनालय, देवघर की ओर से बुधवार को देवघर टाउन हॉल स्थित जिला पुस्तकालय में कैरियर काउंसलिंग-सह-रजिस्ट्रेशन कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में करीब 220 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। जिला नियोजन पदाधिकारी राहुल कुमार ने विद्यार्थियों को कैरियर से संबंधित जानकारी देते हुए कहा कि बच्चों को प्रारंभ से ही अपने कैरियर के प्रति सजग रहना चाहिए। अपनी रुचि और क्षमता के अनुरूप कार्यक्षेत्र एवं लक्ष्य का निर्धारण कर निरंतर अभ्यास करना सफलता के लिए आवश्यक है। उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी से संबंधित कई महत्वपूर्ण टिप्स भी दिए। इस दौरान श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी विद्यार्थियों को दी गई। छात्र-छात्राओं ने कैरियर से जुड़े कई सवाल पूछे, जिनका जिला नियोजन पदाधिकारी ने सरल तरीके से समाधान किया। विद्यार्थियों ने कार्यक्रम को उपयोगी बताते हुए कहा कि इससे उन्हें भविष्य के लिए सही दिशा चुनने में मदद मिलेगी। मौके पर जिला नियोजनालय कर्मी चंदन कुमार, प्रदीप रजक एवं चंदन रजक उपस्थित थे।

मोहनपुर में ब्राउन शुगर के सात कारोबारी गिरफ्तार

  • 17.5 ग्राम नशीला पदार्थ व 1.04 लाख रुपये बरामद
  • पुलिस की कार्रवाई से नशे के कारोबारियों में मचा हड़कंप, बंगाल व मधुपुर से खरीदकर आसपास के इलाकों में करते थे बिक्री
    देवघर/संवाददाता। जिले में नशीले पदार्थों के खिलाफ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत देवघर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस की विशेष टीम ने मोहनपुर थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए ब्राउन शुगर के कारोबार से जुड़े सात आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों के पास से पुलिस ने 17.5 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत 3.50 लाख रुपये बताई गई है। इसके अलावा ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री से जमा 1,04,990 रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं। सभी गिरफ्तार आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
    इन आरोपितों की हुई गिरफ्तारी : पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपितों में मोहनपुर थाना क्षेत्र के घुठियाबड़ा असनहा गांव निवासी हरि मंडल उर्फ हरिहर मंडल एवं लखन मरांडी, चकरमा गांव निवासी गौतम झा, हिंडोलावरण निवासी राहुल कुमार, चौपा निवासी रणधीर यादव तथा ढाबी गांव निवासी विकास कुमार शामिल हैं। सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
    गुप्त सूचना पर गठित की गई थी विशेष टीम : इस संबंध में एसडीपीओ कुलदीप कुमार ने बुधवार को अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि मंगलवार की रात पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर को मोहनपुर थाना क्षेत्र में मादक पदार्थ की खरीद-बिक्री किए जाने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर एसपी ने मोहनपुर थाना की पुलिस की विशेष टीम गठित कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। निर्देश के बाद टीम में शामिल पुलिस अवर निरीक्षक सह मोहनपुर थाना प्रभारी संदीप कृष्णा, सहायक अवर निरीक्षक राकेश कुमार रंज सहित पुलिस जवानों ने सूचना के आधार पर कार्रवाई शुरू की। कार्रवाई के दौरान सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया। सूचना पर पहुंचे एसडीपीओ की मौजूदगी में गिरफ्तार आरोपितों की तलाशी ली गई। तलाशी के क्रम में 17.5 ग्राम ब्राउन शुगर एवं 1,04,990 रुपये नकद बरामद किए गए।
    बंगाल व मधुपुर से खरीदकर लाते थे ब्राउन शुगर : एसडीपीओ ने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपितों ने पुलिस को जानकारी दी कि वे बंगाल के कुछ इलाकों के अलावा मधुपुर क्षेत्र से ब्राउन शुगर खरीदकर लाते थे। इसके बाद मोहनपुर, सोनारायठाढ़ी सहित अन्य थाना क्षेत्रों में इसकी खरीद-बिक्री करते थे। पूछताछ में यह भी जानकारी सामने आई कि गिरफ्तार आरोपित पहले ग्राहक बनकर संबंधित इलाकों में जाते थे। इसी दौरान ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री का काम किया जाता था।
    कुछ आरोपितों का पहले से रहा है आपराधिक इतिहास : पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपितों में कुछ का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। गौतम झा के खिलाफ कुंडा थाना में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है। वहीं हरि मंडल के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है। रणधीर यादव के खिलाफ जमुई थाना में शराब बेचने के मामले दर्ज हैं। अन्य आरोपितों के आपराधिक इतिहास को भी पुलिस खंगालने में जुटी है। एसडीपीओ ने बताया कि पूर्व में इस तरह के धंधे में लिप्त रहे और न्यायालय से जमानत पर रिहा हुए आरोपितों की जमानत रद्द कराने को लेकर भी पुलिस स्तर से प्रयास किया जाएगा।
    नशे के खिलाफ पुलिस को मिल रहा जनता का सहयोग : एसडीपीओ कुलदीप कुमार ने कहा कि नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को आम लोगों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। लोगों द्वारा नशे के कारोबार से संबंधित सूचनाएं पुलिस को दी जा रही हैं। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि नशे की गिरफ्त में आए अपने बच्चों, युवाओं एवं अन्य लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करें। साथ ही अपने-अपने इलाके में नशे के खिलाफ लोगों को जागरूक करने की दिशा में पहल करें।

मोबाइल हैक कर फोन-पे से 29 हजार रुपये उड़ाए

  • चार बार में हुई अवैध निकासी, बैंक पहुंचने पर पीड़ित को चला पता
    देवघर/संवाददाता। मोबाइल फोन हैक कर फोन-पे के माध्यम से अवैध रूप से रुपये निकासी किए जाने का मामला सामने आया है। यह घटना पालोजोरी थाना क्षेत्र के रहने वाले अमित कुमार राय के साथ हुई है। मामले को लेकर पीड़ित ने साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत मिलने के बाद साइबर थाना की पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। पीड़ित अमित कुमार राय के अनुसार, किसी तरह उनका मोबाइल फोन हैक कर लिया गया था। मोबाइल फोन हैक किए जाने के बाद उसके माध्यम से जुड़े फोन-पे खाते से कुल 29 हजार रुपये की अवैध निकासी कर ली गई। बताया गया है कि रुपये की निकासी एक बार में नहीं, बल्कि चार अलग-अलग बार में की गई।
    बैंक जाने के बाद मिली अवैध निकासी की जानकारी : पीड़ित को मोबाइल फोन हैक होने और खाते से रुपये निकाले जाने की तत्काल जानकारी नहीं हो सकी। बाद में जब वह बैंक पहुंचे, तब उन्हें अपने खाते से रुपये की अवैध निकासी किए जाने की जानकारी मिली। खाते से रुपये गायब होने की जानकारी मिलते ही उन्होंने मामले की शिकायत साइबर थाना में दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर साइबर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस द्वारा यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि मोबाइल फोन किस तरह हैक किया गया और फोन-पे के माध्यम से चार बार में निकाली गई रकम किस खाते या माध्यम में गई। मामले में पुलिस उपलब्ध तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

खिजुरिया में देर रात सड़क हादसा, 26 वर्षीय युवक की मौके पर मौत
बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से टकराई, तीन छोटे बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
देवघर/संवाददाता। कुंडा थाना क्षेत्र के चांदडीह-खिजुरिया इलाके में मंगलवार की देर रात हुए सड़क हादसे में 26 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान कुंडा थाना क्षेत्र के पांडेय मोड़ दोनीहारी निवासी कुंदन राउत के रूप में हुई है। हादसे में गंभीर रूप से घायल कुंदन को परिजन इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां ऑन ड्यूटी चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि कुंदन राउत ड्राइवर का काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। उसके परिवार में दो बेटियां और एक बेटा, यानी तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों के अनुसार, मंगलवार की देर रात कुंदन अपने घर से बाइक पर सवार होकर अपनी बहन के यहां जाने के लिए निकला था। इसी दौरान खिजुरिया के पास स्थित एक पुलिया के समीप उसकी बाइक अनियंत्रित होकर टकरा गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी उसके परिजनों को दी। सूचना मिलने के बाद परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और कुंदन को इलाज के लिए पहले कुंडा स्थित एक निजी अस्पताल लेकर गए। वहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सक ने उसे देवघर सदर अस्पताल रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उसे लेकर देर रात सदर अस्पताल पहुंचे, जहां ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बुधवार को सदर अस्पताल स्थित बैद्यनाथ धाम ओपी पुलिस ने शव का पंचनामा किया। इसके बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना के बाद मृतक के गांव और परिवार में मातम पसरा हुआ है।

एम्स में शुद्ध पेयजल सेंटर की सौगात, आठ लाख लोगों तक पहुंचाने का लक्ष्य

  • सांसद डॉ निशिकांत दुबे के सौजन्य से शुरू हुई पहल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा और सुशासन के 25 वर्षों को समर्पित कार्यक्रम
    देवघर/नगर संवाददाता। गोड्डा लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ. निशिकांत दुबे के सौजन्य से देवघर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में शुद्ध पेयजल सेंटर का उद्घाटन किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन, संकल्प, समर्पण और संस्कृति के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में शुरू की गई इस पहल का उद्देश्य लोगों को स्वच्छ एवं शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना है। इस अवसर पर बताया गया कि इस योजना को केवल देवघर एम्स तक सीमित नहीं रखा जाएगा, बल्कि पूरे गोड्डा लोकसभा क्षेत्र में इसका विस्तार करने का प्रयास किया जा रहा है। योजना के माध्यम से क्षेत्र के करीब आठ लाख लोगों तक शुद्ध पेयजल की सुविधा पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। इस पहल के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी दवा क्षेत्र की कंपनी डीवी लैब द्वारा निभाई जा रही है।
    स्वच्छ पेयजल प्रत्येक व्यक्ति की मूलभूत आवश्यकता : सांसद
    कार्यक्रम के दौरान सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने कहा कि स्वच्छ पेयजल प्रत्येक व्यक्ति की मूलभूत आवश्यकता है। लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराना भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा और सुशासन के संकल्प को जनहित की योजनाओं के माध्यम से धरातल पर उतारने का प्रयास किया जा रहा है।
    शुद्ध पेयजल सेंटर की शुरुआत को महत्वपूर्ण पहल : निदेशक
    वहीं एम्स देवघर के निदेशक डॉ नितिन गंगे ने शुद्ध पेयजल सेंटर की शुरुआत को महत्वपूर्ण पहल बताते हुए कहा कि अस्पताल परिसर में मरीजों, उनके परिजनों और आने वाले लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होना आवश्यक है। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि स्वास्थ्य संस्थानों में उपचार के साथ स्वच्छता और सुरक्षित पेयजल की व्यवस्था भी स्वास्थ्य सुरक्षा का अहम हिस्सा है। कार्यक्रम में डीवी लैब के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डीवी किरण के प्रति भी आभार व्यक्त किया गया। आयोजन से जुड़े लोगों ने कहा कि कंपनी के सहयोग से इस जनोपयोगी पहल को व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान एम्स निदेशक डॉ नितिन गंगे, भाजपा जिला अध्यक्ष सचिन रवानी, देवता पांडेय, अरूण गुटगुटिया, श्रीराम सिंह चौहान, हरिकिशोर सिंह, अभयानंद झा, बबलू पासवान, जयप्रकाश सिंह समेत अन्य गणमान्य लोग एवं संबंधित प्रतिनिधि उपस्थित थे। आयोजकों के अनुसार शुद्ध पेयजल की सुविधा को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की दिशा में आगे भी काम किया जाएगा। गोड्डा लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में जरूरत के अनुसार इस प्रकार के केंद्र स्थापित करने की योजना पर भी कार्य किया जा रहा है। इससे आम लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने में मदद मिलने की उम्मीद है।
Share198Tweet124Share49
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

April 20, 2024

भाजपा का जोरदार प्रदर्शन

0

बड़े की हत्या करने वाला छोटा भाई गोवर्धन गिरफ्तार

0

जयंती पर याद किए गए पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम

0

भाजपा का जोरदार प्रदर्शन

September 12, 2026

देशव्यापी बैंक हड़ताल से मधुपुर में बैंकिंग सेवा प्रभावित

September 12, 2026

पांच माह से वेतन नहीं, सदर अस्पताल के एजेंसी कर्मियों की बिगड़ी हालत

September 12, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store