• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

पत्नी की हत्या के मामले में आरोपी पति गिरफ्तार, जेल

September 11, 2026

भाजपा का जोरदार प्रदर्शन

September 12, 2026

देशव्यापी बैंक हड़ताल से मधुपुर में बैंकिंग सेवा प्रभावित

September 12, 2026

पांच माह से वेतन नहीं, सदर अस्पताल के एजेंसी कर्मियों की बिगड़ी हालत

September 12, 2026

जंगल में विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, पुलिस को देवर व उसके साथी की तलाश

September 11, 2026

सुरक्षा गार्ड की लोडर से दबकर मौत, दुमका कोल साइडिंग 8 घंटे रहा जाम

September 11, 2026

जितेन्द्र के परिजनों से मिले पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

September 11, 2026

जयंती पर राजा राधिका रमण प्रसाद सिंह को श्रद्धांजलि

September 11, 2026

सोनू राउत हत्याकाण्ड में जरमुंडी विधायक, पत्नि, बेटा व बहु समेत सभी 9 अभियुक्त फरार

September 10, 2026

मवेशी लदा ट्रक पलटा, उपचालक का हाथ कटा, 8 मवेशियों की मौत

September 10, 2026

पांच एकड़ बंजर जमीन पर लहलहा रही केले की फसल

September 10, 2026

शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार लाया जाएगा : हफीजुल हसन

September 10, 2026

जयंती पर भारतेंदु हरिश्चंद्र को श्रद्धांजलि

September 10, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, September 12, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    भाजपा का जोरदार प्रदर्शन

    देशव्यापी बैंक हड़ताल से मधुपुर में बैंकिंग सेवा प्रभावित

    पांच माह से वेतन नहीं, सदर अस्पताल के एजेंसी कर्मियों की बिगड़ी हालत

    जंगल में विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, पुलिस को देवर व उसके साथी की तलाश

    सुरक्षा गार्ड की लोडर से दबकर मौत, दुमका कोल साइडिंग 8 घंटे रहा जाम

    जितेन्द्र के परिजनों से मिले पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

    पत्नी की हत्या के मामले में आरोपी पति गिरफ्तार, जेल

    जयंती पर राजा राधिका रमण प्रसाद सिंह को श्रद्धांजलि

    सोनू राउत हत्याकाण्ड में जरमुंडी विधायक, पत्नि, बेटा व बहु समेत सभी 9 अभियुक्त फरार

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Deoghar

पत्नी की हत्या के मामले में आरोपी पति गिरफ्तार, जेल

by admin
September 11, 2026
in Deoghar
0
493
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
  • छह वर्ष पूर्व भगाकर की थी शादी, मां नहीं बन पाने को लेकर प्रताड़ित करने का आरोप
    चितरा/संवाददाता। थाना क्षेत्र के करमचंद गांव में 30 वर्षीय सोनामुनि मुर्मू की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके पति हीरालाल मरांडी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मृतका के बड़े भाई बेहंगा गांव निवासी सीताराम मुर्मू के लिखित बयान पर चितरा थाना में कांड संख्या 55/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार करीब छह वर्ष पूर्व हीरालाल मरांडी ने सीताराम मुर्मू की सबसे छोटी बहन सुगो मुर्मू उर्फ सोनामुनि मुर्मू को भगाकर शादी की थी। बताया गया है कि हीरालाल पहले से शादीशुदा था। उसकी पहली पत्नी पालोजोरी थाना क्षेत्र के कोड़ाडीह गांव की रहने वाली थी। बाद में वह पति को छोड़कर मायके चली गई और दोबारा वापस नहीं लौटी। इसके बाद हीरालाल ने सोनामुनि के साथ दांपत्य जीवन शुरू किया। प्राथमिकी में बताया गया है कि शुरुआती वर्षों में दोनों के बीच संबंध सामान्य रहे, लेकिन पिछले कुछ महीनों से घरेलू विवाद को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होने लगा था। आरोप है कि हीरालाल अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था।
    पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप : मृतका के भाई ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया है कि घटना की रात घरेलू विवाद को लेकर हीरालाल ने सोनामुनि के साथ मारपीट की और पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद शव को दफनाए जाने की बात सामने आई, जिसके बाद पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की।
    मां नहीं बन पाने को लेकर प्रताड़ना का आरोप : प्राथमिकी में यह भी आरोप लगाया गया है कि शादी के करीब छह वर्ष बाद भी सोनामुनि मां नहीं बन सकी थी। इसी बात को लेकर पति द्वारा उसे लगातार प्रताड़ित किया जाता था। परिजनों ने यह भी बताया कि आरोपी की पहली पत्नी से भी कोई संतान नहीं थी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले के अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।

मानसिक रूप से अस्वस्थ 73 वर्षीय व्यक्ति लापता
सारवां/संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के डुब्बा गांव निवासी तुलसी मंडल ने थाना में आवेदन देकर अपने 73 वर्षीय पिता सीताराम मंडल की गुमशुदगी का सनहा दर्ज कराया है। आवेदन में उन्होंने बताया कि उनके पिता मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं और सात सितंबर को अपने आवास से निकले थे। इसके बाद से वह वापस घर नहीं लौटे हैं। परिजनों ने बताया कि काफी खोजबीन के बाद भी सीताराम मंडल का कोई सुराग नहीं मिल पाया। रिश्तेदारों एवं आसपास के क्षेत्रों में भी उनकी तलाश की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद पुत्र तुलसी मंडल ने सारवां थाना में आवेदन देकर पुलिस से गुमशुदगी का सनहा दर्ज करने तथा उनके पिता की तलाश कर सकुशल बरामद करने की गुहार लगाई। पुलिस ने आवेदन के आधार पर सनहा दर्ज कर लिया है और लापता व्यक्ति की तलाश में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। परिजनों के अनुसार सीताराम मंडल के अचानक लापता होने से परिवार के लोग चिंतित हैं।

बाल अधिकार व संरक्षण को लेकर ग्रामीणों को किया जागरूक

  • बाल विवाह, बाल मजदूरी और बाल शोषण के खिलाफ सामूहिक प्रयास का लिया संकल्प
    सारवां/संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के कुशमाहा गांव स्थित दानीपुर टोला में गुरुवार को चेतना विकास के तत्वावधान में बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक सह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्षता आंगनबाड़ी सेविका रीना देवी ने की। कार्यक्रम में समिति के सदस्यों, जनप्रतिनिधियों, अभिभावकों एवं ग्रामीणों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों के अधिकार, शिक्षा का महत्व, बाल विवाह, बाल मजदूरी, बाल शोषण तथा बच्चों के साथ होने वाली हिंसा की रोकथाम को लेकर विस्तार से जानकारी दी गई। उपस्थित लोगों को बताया गया कि बच्चों की सुरक्षा की जिम्मेदारी केवल परिवार की नहीं, बल्कि पूरे समाज की है। बच्चों को सुरक्षित एवं बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने तथा स्कूल से बाहर रहने वाले बच्चों को शिक्षा से जोड़ने पर भी चर्चा की गई। जरूरतमंद बच्चों की पहचान कर उन्हें सरकारी योजनाओं एवं आवश्यक सेवाओं से जोड़ने की जानकारी भी दी गई। इस दौरान बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, 2006 के प्रावधानों की जानकारी देते हुए बताया गया कि बाल विवाह करना, उसमें सहयोग करना अथवा विवाह में शामिल होना कानूनन अपराध है। दोषी पाए जाने पर दो वर्ष तक की सजा एवं एक लाख रुपये तक जुर्माने का प्रावधान है। बैठक में पोक्सो एक्ट, बाल श्रम, बाल तस्करी और बच्चों के अधिकारों के संबंध में भी जानकारी दी गई। बाल सहायता के लिए टोल फ्री नंबर 1098, आपातकालीन सेवा 112 सहित अन्य महत्वपूर्ण नंबरों की जानकारी साझा की गई। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने बाल विवाह एवं बाल शोषण मुक्त समाज निर्माण तथा बच्चों के अधिकारों की रक्षा के लिए सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया। सभी सदस्यों को इस संबंध में शपथ भी दिलाई गई। मौके पर चेतना विकास की संस्था प्रतिनिधि पूनम कुमारी, सुभाष कुमार ज्योति, चंदन कुमार राम, सहिया विद्या देवी, सहायिका सुमित्रा देवी सहित विभिन्न ग्रामीण जनप्रतिनिधि एवं संस्था के कर्मी मौजूद थे।

सोशल ऑडिट टीम ने विद्यालयों की समस्याओं पर की जनसुनवाई

  • पेयजल, शौचालय, भवन व शिक्षकों की कमी से जुड़े मामले उठे
    मधुपुर/संवाददाता। अनुमंडल क्षेत्र के करौं प्रखंड संसाधन केंद्र में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना एवं झारखंड शिक्षा परियोजना के तहत जिला सोशल ऑडिट टीम की ओर से विद्यालयों को लेकर जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें प्रखंड के 14 विद्यालयों से जुड़ी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। कई मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया गया, जबकि शेष मामलों को आवश्यक कार्रवाई के लिए जिला स्तर पर भेजा गया। जनसुनवाई के दौरान विद्यालय प्रतिनिधियों ने पेयजल, शौचालय, विद्यालय भवन की कमी, शिक्षकों के पदस्थापन समेत विभिन्न समस्याओं को टीम के समक्ष रखा। अधिकारियों एवं टीम के सदस्यों ने संबंधित मामलों की जानकारी लेते हुए कई समस्याओं का तत्काल समाधान कराया। जनसुनवाई के लिए बसकुपी उत्क्रमित उच्च विद्यालय प्लस टू, डहुआ प्राथमिक विद्यालय, डूमरतर प्राथमिक विद्यालय, उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय आसनसोल, उत्क्रमित मध्य विद्यालय भेड़ो, कलहोर कन्या मध्य विद्यालय, उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय बदिया, प्राथमिक विद्यालय बुडवाटांड़, प्राथमिक विद्यालय गोंदली टीला तथा उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय बघनाटोला सहित कुल 14 विद्यालयों को शामिल किया गया था। कार्यक्रम में उप प्रमुख राजेश कुमार, बीआरपी पंचम वर्मा, जूरी सदस्य मनोज मंडल, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी संदीप मोदी, 20 सूत्री सदस्य कंगलू मरांडी, संस्था आश्रय के आदर्श कुमार यादव एवं सुनीता कुमारी सहित अन्य लोग मौजूद थे। मौके पर इंदु कुमारी, मनोज कुमार, करौं कन्या मध्य विद्यालय के नकुल दास, अरुणा इंद्राणी समेत विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापक एवं प्रतिनिधि उपस्थित थे।

खेलो झारखंड प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

  • कबड्डी, खो-खो, फुटबॉल, हॉकी व एथलेटिक्स समेत विभिन्न स्पर्धाएं आयोजित
    मधुपुर/संवाददाता। अनुमंडल क्षेत्र के करौं स्कूल मैदान में प्रखंड स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन उप प्रमुख राजेश कुमार, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी संदीप कुमार मोदी, रानी मंदाकिनी प्लस टू उच्च विद्यालय के शिक्षक नवीन कुमार एवं सोशल ऑडिट टीम के पंकज कुमार झा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। प्रतियोगिता में कबड्डी, खो-खो, फुटबॉल, एथलेटिक्स, हॉकी एवं वॉलीबॉल सहित विभिन्न खेल स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। इसमें प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए उप प्रमुख राजेश कुमार ने कहा कि छात्र-छात्राएं पढ़ाई के साथ खेलकूद में भी बेहतर प्रदर्शन करें। खेल के माध्यम से विद्यार्थी अपने विद्यालय और प्रखंड का नाम रोशन कर सकते हैं। वहीं प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी संदीप कुमार मोदी ने कहा कि खेलकूद से शरीर स्वस्थ और तंदुरुस्त रहता है। विद्यार्थियों को विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। प्रतियोगिता के दौरान वॉलीबॉल मुकाबले में पथरोल उच्च विद्यालय की टीम ने रानी मंदाकिनी प्लस टू उच्च विद्यालय की टीम को दो गोल से पराजित किया। वहीं कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय एवं पथरोल उच्च विद्यालय के बीच हुए खो-खो मुकाबले में पथरोल उच्च विद्यालय की टीम ने 17-7 से जीत दर्ज की। समाचार लिखे जाने तक अन्य स्पर्धाएं जारी थीं।
    मौके पर लेखपाल मोती रवानी, इरशाद आलम, पंकज स्वर्णकार, राजदीप झा, अजय कुमार, कांति रवानी, मलय कुमार सिंह, अमरनाथ चौधरी, रूना बनर्जी, निरंजन शर्मा, प्रेम प्रकाश शाह, अनीता टुडू, मनीषा कुमारी, आरती कुमारी समेत विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं परियोजनाकर्मी मौजूद थे।

अनुशासन और जिज्ञासा से तय होगी सफलता की राह एसडीओ

  • मधुपुर पॉलिटेक्निक में नव नामांकित विद्यार्थियों का ओरिएंटेशन
  • नशे से रहें दूर रहने की अपील
    मधुपुर/संवाददाता। प्रखंड के राजाभीठा स्थित मधुपुर पॉलिटेक्निक कॉलेज में गुरुवार को नव नामांकित छात्र-छात्राओं के लिए ओरिएंटेशन सह इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अनुमंडल पदाधिकारी राजीव कुमार, महाविद्यालय के निदेशक अमीय रंजन बड़जाना, उपनिदेशक आलोक कुमार सिंह, प्राचार्य डॉ. जयप्रकाश केसरी एवं उपप्राचार्य मुकुल सहाय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि एसडीओ राजीव कुमार ने कहा कि कॉलेज में नामांकन विद्यार्थियों के जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव है। यहीं से उनके भविष्य की दिशा तय होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासित एवं जिज्ञासु बनने की सलाह दी। साथ ही नशे से दूर रहने की अपील करते हुए कहा कि युवावस्था में नशे की गिरफ्त में आने से विद्यार्थी अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं। महाविद्यालय के निदेशक अमीय रंजन बड़जाना ने कहा कि विद्यार्थियों को अगले तीन वर्षों तक अनुशासन और पूरी लगन के साथ अध्ययन करना होगा। यदि विद्यार्थी सुख-सुविधाओं से कुछ समय दूरी बनाकर पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करें तो सफलता हासिल करना आसान होगा। उपनिदेशक आलोक कुमार सिंह ने कहा कि छात्र जीवन भविष्य की मजबूत नींव रखने का महत्वपूर्ण समय है। लक्ष्य प्राप्त करने के लिए विद्यार्थियों को तीन वर्षों तक ईमानदारी, मेहनत और समर्पण के साथ अध्ययन करना चाहिए। प्राचार्य डॉ. जयप्रकाश केसरी ने नव नामांकित विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि कोर्स सफलतापूर्वक पूरा करने वाले विद्यार्थियों के लिए रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध हैं। महाविद्यालय में देश की बड़ी कंपनियां प्लेसमेंट के लिए आती हैं। इस अवसर पर एम्प्लॉयी ऑफ द मंथ के लिए गीता कुमारी, रवि कुमार, रवि पांडे, दशरथ राणा, संजय कुमार दास एवं विकास कुमार मेहरा को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन कायनात एवं अंजली कुमारी ने संयुक्त रूप से किया। धन्यवाद ज्ञापन उपप्राचार्य मुकुल सहाय ने किया।

संस्कृत सप्ताह के समापन पर छात्रों ने दिखाई प्रतिभा, विजेताओं को मिला सम्मान
मधुपुर/संवाददाता। स्थानीय पथलचपटी स्थित महेंद्र मुनि सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में गुरुवार को संस्कृत भारती, मधुपुर इकाई की ओर से आयोजित संस्कृत सप्ताह का समापन समारोह उत्साहपूर्वक हुआ। कार्यक्रम में शहर के विभिन्न सरकारी एवं निजी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर संस्कृत विषय से जुड़ी विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन के साथ किया। अर्णव पांडेय एवं उनके समूह ने वैदिक मंगलाचरण तथा संगीत शिक्षिका अंकिता कुमारी एवं विद्यालय की छात्राओं ने लौकिक मंगलाचरण प्रस्तुत किया। अतिथियों का अंगवस्त्र एवं पुस्तक भेंट कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्कृत भारती के नगर अध्यक्ष बलदेव पांडेय ने की। मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त शिक्षक जनार्दन पांडेय, विशिष्ट अतिथि विद्यालय के प्रधानाचार्य मदन मोहन मिश्रा, शिव कुमार बथवाल एवं सारस्वत अतिथि जलेश्वर प्रसाद यादव उपस्थित थे। नगर अध्यक्ष बलदेव पांडेय ने कहा कि संस्कृत सभी भाषाओं की जननी है। इसके अध्ययन से समाज में संस्कार और सभ्यता का विकास होता है। समाज के सभी वर्गों को बिना किसी भेदभाव के संस्कृत का अध्ययन करना चाहिए। प्रधानाचार्य मदन मोहन मिश्रा ने कहा कि ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ की भावना संस्कृत में निहित है। भाईचारा, सौहार्द और विश्वबंधुत्व भारतीय संस्कृति के मूल आधार हैं और संस्कृत इसका महत्वपूर्ण माध्यम है। जनार्दन पांडेय ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि मधुपुर क्षेत्र में संस्कृत के प्रति जागरूकता पैदा करने तथा प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों में रुचि बढ़ाने का संस्कृत भारती का प्रयास सराहनीय है। प्रतियोगिताओं में कार्मेल विद्यालय, महेंद्र मुनि सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, अंची देवी सर्राफ बालिका प्लस टू विद्यालय, मध्य विद्यालय नगर पालिका, मध्य विद्यालय तिलक कला एवं मध्य विद्यालय साप्तर के विद्यार्थियों ने भाग लिया। श्लोक प्रतियोगिता में कार्मेल स्कूल की प्रकृति प्रिया प्रथम, मारिया एम. अनिश द्वितीय तथा साक्षी कुमारी एवं सत्या कुमारी संयुक्त रूप से तृतीय रहीं। एकल गीत में रिया कुमारी प्रथम, प्रिया कुमारी द्वितीय तथा रितिका मिश्रा एवं साक्षी कुमारी संयुक्त रूप से तृतीय रहीं। भाषण प्रतियोगिता में चंदा कुमारी प्रथम, शुभगंगा कुमारी द्वितीय और फारिया तृतीय रहीं। वार्तालाप में अंची देवी सर्राफ बालिका प्लस टू विद्यालय प्रथम, महेंद्र मुनि सरस्वती शिशु विद्या मंदिर द्वितीय एवं कार्मेल स्कूल तृतीय रहा। समूह गीत में महेंद्र मुनि विद्यालय प्रथम, कार्मेल स्कूल द्वितीय एवं अंची देवी विद्यालय तृतीय रहा। भावनृत्य में महेंद्र मुनि विद्यालय प्रथम, कार्मेल स्कूल एवं अंची देवी विद्यालय संयुक्त रूप से द्वितीय तथा नगर पालिका एवं तिलक कला मध्य विद्यालय संयुक्त रूप से तृतीय रहे। निर्णायक की भूमिका विपिन कुमार, जलेश्वर प्रसाद यादव, जनार्दन पांडेय एवं बलदेव पांडेय ने निभाई। संचालन पंचानन पांडेय एवं डॉ. राम अचल यादव ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर डॉ. राम अचल यादव, पंचानन पांडेय, परमानंद सिंह, कन्हैया लाल झा, राजीव तिवारी, सौमित्र राय चौधरी समेत सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षक एवं सैकड़ों छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

छठ से पहले मधुपुर में विकास कार्यों की मांग तेज

  • भाजपा नगर अध्यक्ष ने कार्यपालक पदाधिकारी को सौंपा पत्र
    मधुपुर/संवाददाता। भाजपा नगर अध्यक्ष रवि कुमार रवानी ने मधुपुर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सुरेंद्र किस्कू को पत्र सौंपकर शहरी क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में जनहित से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराने की मांग की है। पत्र में कहा गया है कि मधुपुर शहरी क्षेत्र के कुछ महत्वपूर्ण कार्य लंबे समय से लंबित हैं। आगामी छठ पूजा सहित आम नागरिकों की सुविधा, स्वच्छता और आवागमन को ध्यान में रखते हुए कार्यों को शीघ्र कराया जाना आवश्यक है। वार्ड संख्या 10 लालगढ़ स्थित शिवसागर तालाब के क्षतिग्रस्त छठ घाट का निर्माण, मरम्मत कार्य करने की मांग की है। छठ पूजा को देखते हुए इसे प्राथमिकता पर शीघ्र पूरा कराया जाना जनहित में आवश्यक है ताकि श्रद्धालुओं को परेशानी न हो। वार्ड संख्या 11 रामू मुड़ी मिल से शिव मंदिर तक पीसीसी सड़क निर्माण कार्य, वार्ड संख्या 11 नकुल मिस्त्री के घर से बजरंगबली मंदिर तक नाली निर्माण और मुख्य नाला से चंद्र प्रकाश चंदन के घर होते हुए शिव मंदिर तक नाली निर्माण की मांग की है। नाली बनने से जल निकासी, जल-जमाव और गंदगी से राहत मिलेगी। भाजपा नगर अध्यक्ष ने आग्रह किया है कि उपरोक्त सभी कार्यों को आगामी छठ पूजा की आवश्यकता को देखते हुए गंभीरतापूर्वक लेते हुए प्राथमिकता पर स्वीकृत और निष्पादित किया जाए।

दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता संपन्न
मारगोमुंडा/संवाददाता। खेलो झारखंड-2026 के तहत प्रखंड संसाधन केंद्र मार्गोमुंडा समग्र शिक्षा अभियान की ओर से स्थानीय स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता गुरुवार को संपन्न हो गई। प्रतियोगिता के दूसरे दिन अंडर-17 बालक एवं बालिका वर्ग में विभिन्न खेल स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। दूसरे दिन अलग-अलग ग्रुप में खो-खो, कबड्डी, रिले दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक एवं विभिन्न दौड़ प्रतियोगिताएं करायी गयीं। इनमें प्रखंड क्षेत्र के कई विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा एवं खेल कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। मौके पर बीपीईओ मधु कुमारी ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि खेलकूद विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। प्रतियोगिताओं के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है। इस अवसर पर उप प्रमुख विनोद हेंब्रम, सीआरपी कृष्णदेव प्रसाद, पंकज चौबे, मनोज पंडित, कमलनाथ खवाड़े, आशीष कुमार राय, मो. निजामुद्दीन, लेखपाल सुनीता कुमारी, रिसोर्स शिक्षक भागवत कुमार सहित शिक्षक, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

ट्रेन की चपेट में आने से घायल हुआ यात्री, आरपीएफ ने उठाया

  • अप लाइन का परिचालन करीब आधा घंटा बाधित, मधुपुर में खड़ी रही पाटलिपुत्र
    मधुपुर/संवाददाता। मधुपुर स्टेशन के वेस्ट केबिन के समीप रेल पोल संख्या 294/09 के पास अप मेल लाइन ट्रैक के किनारे गुरुवार अहले सुबह 19 वर्षीय युवक घायल अवस्था में मिला। सूचना मिलते ही आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की सहायता से उसे इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया। इघर घटना की सूचना मिलते ही रेल प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से अप लाइन पर ट्रेनों का परिचालन तत्काल रोक दिया। इस दौरान हटिया-पटना पाटलिपुत्र एक्सप्रेस करीब आधे घंटे तक मधुपुर स्टेशन पर खड़ी रही। घायल युवक के पास से एक पीठू बैग बरामद किया गया, लेकिन उसके पास कोई वैध टिकट अथवा अन्य पहचान संबंधी दस्तावेज नहीं मिलने के कारण तत्काल उसकी पहचान नहीं हो सकी। अनुमंडल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर कर दिया। बाद में अस्पताल पहुंची उसकी माता सलमा खातून ने घायल की पहचान गोल्डेन उर्फ शहनवाज आलम के रूप में की। घायल युवक का स्थायी पता नवाब मोड़, सुग्गापहाड़ी तथा वर्तमान पता वेलपाड़ा बताया गया है। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि शहनवाज रेल ट्रैक पार कर रहा था। इसी दौरान किसी ट्रेन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके सर मे गंभीर चोट के निशान है। घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना के संबंध में पुलिस अन्य बिंदुओं पर भी जांच कर रही है।
Share197Tweet123Share49
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

April 20, 2024

भाजपा का जोरदार प्रदर्शन

0

बड़े की हत्या करने वाला छोटा भाई गोवर्धन गिरफ्तार

0

जयंती पर याद किए गए पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम

0

भाजपा का जोरदार प्रदर्शन

September 12, 2026

देशव्यापी बैंक हड़ताल से मधुपुर में बैंकिंग सेवा प्रभावित

September 12, 2026

पांच माह से वेतन नहीं, सदर अस्पताल के एजेंसी कर्मियों की बिगड़ी हालत

September 12, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store