• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

चिराग पासवान के 44वें जन्मदिन पर काटा केक, जरूरतमंदों में बांटे फल

November 1, 2026

राष्ट्रीय एकता हमारी संस्कृति का मूल स्वरूप : सुबोध

November 1, 2026

निपुण 2.0 कार्यक्रम के तहत 20 विद्यार्थियों का हुआ मूल्यांकन

November 1, 2026

पुण्यतिथि पर स्वामी दयानंद सरस्वती को दी श्रद्धांजलि

October 31, 2026

ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार युवक को भेजा गया जेल

October 31, 2026

पुण्यतिथि पर स्वामी दयानंद सरस्वती को दी श्रद्धांजलि

October 31, 2026

कुम्हार महासंघ ने सारठ के दर्जनों गांवों में चलाया जनसंपर्क अभियान

October 30, 2026

पाथरौल थाने को मिलेगा अपना आशियाना, 3.18 करोड़ से बनेगा नया भवन

October 30, 2026

राष्ट्रीय एकता दिवस पर 31 अक्टूबर को दौड़ेगा सारवां, बढ़ेगा सारवां

October 30, 2026

गंगा समग्र से जुड़ेगी बाबा नगरी की शिवगंगा, विकास कार्यों को अब मिलेगी नयी दिशा

October 29, 2026

डीपीएल-8 फाइनल में रॉयल टाइटन और सूरा बराकोला की टीम बनी विजेता

October 29, 2026

जिले में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ को लेकर जिला प्रशासन चौकस

October 29, 2026

मंझीलाडीह में 100 वर्षों से हो रही लख्खी माता की पूजा, भक्ति में डूबा गांव

October 26, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, November 1, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    राष्ट्रीय एकता हमारी संस्कृति का मूल स्वरूप : सुबोध

    निपुण 2.0 कार्यक्रम के तहत 20 विद्यार्थियों का हुआ मूल्यांकन

    चिराग पासवान के 44वें जन्मदिन पर काटा केक, जरूरतमंदों में बांटे फल

    पुण्यतिथि पर स्वामी दयानंद सरस्वती को दी श्रद्धांजलि

    ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार युवक को भेजा गया जेल

    पुण्यतिथि पर स्वामी दयानंद सरस्वती को दी श्रद्धांजलि

    कुम्हार महासंघ ने सारठ के दर्जनों गांवों में चलाया जनसंपर्क अभियान

    पाथरौल थाने को मिलेगा अपना आशियाना, 3.18 करोड़ से बनेगा नया भवन

    राष्ट्रीय एकता दिवस पर 31 अक्टूबर को दौड़ेगा सारवां, बढ़ेगा सारवां

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Deoghar

चिराग पासवान के 44वें जन्मदिन पर काटा केक, जरूरतमंदों में बांटे फल

by admin
November 1, 2026
in Deoghar
0
493
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
  • लोजपा (रामविलास) कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया जन्मोत्सव, दीर्घायु जीवन की कामना
    देवघर/नगर संवाददाता। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का 44वां जन्मदिन शनिवार को देवघर में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने टावर चौक के समीप स्थित एक होटल में समारोह आयोजित कर केक काटा और एक-दूसरे को बधाई दी। कार्यकर्ताओं ने उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव सह देवघर जिला प्रभारी आशुतोष मिश्रा ने चिराग पासवान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि चिराग पासवान डॉ. भीमराव अंबेडकर और पार्टी के संस्थापक स्वर्गीय रामविलास पासवान के विचारों एवं सपनों को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। गरीबों, वंचितों, शोषितों और युवाओं के बीच उनकी भूमिका प्रेरणादायक है। उन्होंने बाबा बैद्यनाथ, बाबा बासुकीनाथ और मां पार्वती से उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। साथ ही कहा कि उनके नेतृत्व में ‘बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट’ का विजन साकार हो और झारखंड में भी पार्टी संगठन मजबूत बने। प्रदेश वरीय उपाध्यक्ष (युवा प्रकोष्ठ) लाल मणि झा ने भी राष्ट्रीय अध्यक्ष को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना की। जन्मदिन समारोह के बाद पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर के समीप जरूरतमंदों के बीच फल वितरित किए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सेवा और सामाजिक सरोकार का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में देवघर जिला अध्यक्ष कुमार सौरभ ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। मौके पर आशुतोष मिश्रा, लाल मणि झा, रमेश सिंह (टाइगर), जगन्नाथ पासवान, कुमार सौरभ, राजीव ठाकुर, विक्की कुमार मठपति, जमुना प्रसाद दास, कुंदन राय, अमित पांडेय, रंजीत, कृति सिंह, दिनेश यादव, सोनू यादव, गीता देवी, सुषमा देवी और गुड़िया देवी सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

सरदार पटेल के योगदान पर युवाओं ने रखे विचार, संभाषण प्रतियोगिता में अजीत कुमार अव्वल

  • मुंशी प्रेमचंद ग्रामीण पुस्तकालय की सारवां शाखा में राष्ट्रीय एकता दिवस पर आयोजन
  • अमित रवानी द्वितीय और शिवानी कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं
    देवघर/नगर संवाददाता। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शनिवार को मुंशी प्रेमचंद ग्रामीण पुस्तकालय की सारवां शाखा में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर संभाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें युवाओं ने राष्ट्रीय एकता में सरदार पटेल के योगदान पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम की शुरुआत पुस्तकालय प्रबंधक पंकज कुमार, सुधीर कुमार एवं उपस्थित सदस्यों ने सरदार वल्लभभाई पटेल की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर की। इसके बाद संभाषण प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता का विषय ‘स्वतंत्रता के समय के तत्कालीन परिदृश्य में भारत की राष्ट्रीय एकता बनाए रखने में सरदार वल्लभभाई पटेल का योगदान’ रखा गया था। प्रतियोगिता में पुस्तकालय की मदर यूनिट और नए हॉल के सदस्यों ने हिस्सा लिया। इसमें अजीत कुमार ने प्रथम, अमित रवानी ने द्वितीय और शिवानी कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं सुजीत ठाकुर को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। विजेताओं को नकद राशि एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। सभी प्रतिभागियों को भी पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया। प्रतियोगिता की खास बात यह रही कि निर्णायक मंडल की जिम्मेदारी भी प्रतिभागियों को ही सौंपी गई थी। इसका उद्देश्य युवाओं में निष्पक्ष निर्णय लेने, दूसरों के बेहतर प्रदर्शन को स्वीकार करने और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करना था। पुस्तकालय प्रबंधन ने बताया कि संभाषण प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं का सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास करना है। इसके माध्यम से प्रतिभागियों को विभिन्न स्रोतों से जानकारी जुटाने, तथ्यों का विश्लेषण करने और अपने विचारों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने का अवसर मिलता है। मंच पर अपनी बात रखने से आत्मविश्वास और अभिव्यक्ति कौशल का भी विकास होता है। कार्यक्रम के सफल आयोजन में पंकज कुमार, सुधीर कुमार तथा शिवानी, अजीत, अमित, सुजीत, विकास, अमन, दीपक, अनुज, सुभाष, केशव, पीयूष और बिट्टू सहित अन्य सदस्यों का योगदान रहा।

पटेल चौक पर गूंजा लौह पुरुष का जयघोष, महापौर समेत कुरमी महासभा ने किया माल्यार्पण

  • राष्ट्रीय एकता दिवस पर सरदार वल्लभभाई पटेल को दी श्रद्धांजलि
  • महापौर ने कहा- एकजुटता और समरसता से ही बनेगा सशक्त भारत
    देवघर/नगर संवाददाता। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शनिवार को देवघर के पटेल चौक स्थित उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर देवघर नगर निगम के महापौर रवि कुमार राउत ने प्रतिमा पर पुष्पमाला चढ़ाकर उन्हें नमन किया। वहीं झारखंड कुरमी महासभा की देवघर इकाई ने भी महासचिव मनोज कुमार राउत के नेतृत्व में माल्यार्पण कर सरदार पटेल के योगदान को याद किया। इस अवसर पर महापौर रवि कुमार राउत ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल की दृढ़ इच्छाशक्ति, कुशल नेतृत्व और दूरदर्शिता के कारण देश की सैकड़ों रियासतों का एकीकरण संभव हुआ। उन्होंने अखंड भारत की नींव मजबूत करने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। उनका जीवन अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रभक्ति की अनुपम मिसाल है। उनके विचार आज भी देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने की प्रेरणा देते हैं। महापौर ने नगरवासियों से राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल के आदर्शों को अपनाते हुए देवघर के समग्र विकास के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना चाहिए, ताकि शहर को स्वच्छ, सुंदर और सशक्त बनाया जा सके। झारखंड कुरमी महासभा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में अध्यक्ष डॉ. राजीव रंजन, सचिव संजय कुमार राउत, मुकेश कुमार राउत, वार्ड पार्षद मृत्युंजय कुमार राउत, वीरेंद्र कुमार राव, मनोज कुमार राउत, राजा राव, सचिन कुमार, बिट्टू कुमार, रोहित राउत, मोनू कुमार, अविनाश कुमार, गुड्डू कुमार और राजीव कांत राउत सहित महासभा के अन्य सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम में महापौर रवि कुमार राउत भी विशेष रूप से शामिल हुए।

बाल सुधार गृह की बच्चियां बनेंगी आत्मनिर्भर, ब्यूटीशियन और कंप्यूटर का मिलेगा प्रशिक्षण

  • डीसी की पहल पर 3 नवंबर से शुरू होगा 90 दिनों का कौशल संवर्धन कार्यक्रम, 15 से 18 वर्ष की बच्चियां होंगी लाभान्वित
    देवघर/वरीय संवाददाता। बाल सुधार गृह सह संप्रेषण गृह में रह रही बच्चियों को हुनरमंद बनाकर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने पहल की है। इसके तहत 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग की बच्चियों के लिए 90 दिनों का विशेष कौशल संवर्धन कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। कार्यक्रम आगामी 3 नवंबर 2026 से प्रारंभ होगा। इसमें बच्चियों को ब्यूटीशियन और कंप्यूटर का प्रशिक्षण देने के साथ स्वास्थ्य संबंधी बुनियादी जानकारी भी दी जाएगी। इस संबंध में शनिवार को समाहरणालय कक्ष में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सुधार गृह की बच्चियों को कौशल विकास के माध्यम से हुनरमंद बनाकर समाज की मुख्यधारा से जोड़ने पर चर्चा हुई। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम की सभी तैयारियां समय पर पूरी की जाएं। उन्होंने कहा कि बच्चियों को विशेष प्रशिक्षण देकर स्वावलंबी बनाने की जरूरत है, ताकि वे भविष्य में अपने पैरों पर खड़ी हो सकें। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान बच्चियों को ब्यूटीशियन कोर्स और कंप्यूटर कोर्स की जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा उनके बेहतर शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए स्वास्थ्य से संबंधित बेसिक एजुकेशन भी प्रदान की जाएगी। उपायुक्त ने प्रशिक्षण के उद्देश्य पर जोर देते हुए कहा कि बच्चियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना इस कार्यक्रम की प्राथमिकता है। इससे सुधार गृह से बाहर निकलने के बाद वे समाज में सम्मानजनक एवं गरिमापूर्ण जीवन जी सकेंगी। बैठक में उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार, एडीएसएस, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी, डीएमएफटी एवं कौशल विकास की टीम के सदस्य मुख्य रूप से उपस्थित थे।

भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत आज पहुंचेंगे देवघर

  • न्यायालय परिसर में होगा राज्यस्तरीय विधिक सेवा सह सशक्तीकरण शिविर का आयोजन, बाबा बैद्यनाथ मंदिर में भी करेंगे पूजा-अर्चना
    देवघर/वरीय संवाददाता। भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत रविवार को देवघर पहुंचेंगे। उनके आगमन के अवसर पर न्यायालय परिसर में राज्यस्तरीय विधिक सेवा सह सशक्तीकरण शिविर का भव्य आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की सफलता को लेकर जिला प्रशासन और संबंधित विभागों की ओर से व्यापक तैयारियां की गई हैं।
    मुख्य न्यायाधीश के देवघर आगमन को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। मुख्य न्यायाधीश बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद न्यायालय परिसर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में शामिल होंगे। उनके आगमन को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए हैं। उनके गुजरने वाले मार्गों पर सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। इसके अलावा कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों में भी सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई है। शहर की यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए रूट चार्ट तैयार किया गया है। पुलिस बलों की तैनाती की रूपरेखा भी निर्धारित कर ली गई है। प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों को अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी मुस्तैदी से करने का निर्देश दिया गया है। राज्यस्तरीय विधिक सेवा सह सशक्तीकरण शिविर के आयोजन को लेकर न्यायिक एवं प्रशासनिक महकमा सक्रिय है। कार्यक्रम के दौरान विधिक सेवा और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विशेष जोर रहने की उम्मीद है। मुख्य न्यायाधीश के आगमन को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारी पूरी तैयारी में जुटे हैं।

मोबाइल गुम होने के बाद यूपीआई बनाकर 1.04 लाख की अवैध निकासी
देवघर/संवाददाता। जसीडीह थाना क्षेत्र के संग्रामलोढ़िया गांव निवासी संजय कुमार का मोबाइल 26 अक्तूबर को कुंडा थाना क्षेत्र में कहीं गुम हो गया। मोबाइल गुम होने के बाद उन्होंने नया सिम भी निकलवा लिया था। साथ ही मोबाइल गुम होने की शिकायत 27 अक्तूबर को कुंडा थाना में दी थी। इसी बीच उनके मोबाइल नंबर का यूपीआई बनाकर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बैंक खाते से कुल 1.04 लाख रुपये की अवैध निकासी कर ली गयी। पीड़ित के अनुसार, 26 अक्तूबर को उसके बैंक खाते से 4,500 रुपये की निकासी की गयी। इसके बाद 29 अक्तूबर को खाते से एक लाख रुपये निकाल लिये गये। मोबाइल गुम होने के बाद नया सिम निकलवाने और थाने में शिकायत दर्ज कराने के बावजूद खाते से हुई इस निकासी की जानकारी मिलने पर संजय कुमार को मामले की जानकारी हुई। अवैध निकासी की जानकारी होने के बाद पीड़ित शनिवार को शिकायत लेकर साइबर थाना पहुंचा। उसने पुलिस को पूरे मामले की जानकारी देते हुए बैंक खाते से हुई अवैध निकासी की जांच कराने और दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। साइबर थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।

इंस्टाग्राम पर चूड़ी पैकिंग का एड देख संपर्क किया, पुलिस केस का भय दिखाकर आठ हजार ठगे
देवघर/संवाददाता। जसीडीह थाना क्षेत्र के शंकरी निवासी पवन कुमार साइबर ठगी का शिकार हो गये। जानकारी के अनुसार, पवन कुमार ने इंस्टाग्राम पर चूड़ी पैकिंग का एक एड देखा था। एड में दिये गये नंबर पर उन्होंने संपर्क किया। इसके बाद सामने वाले व्यक्ति ने उन्हें पुलिस केस होने का भय दिखाकर यूपीआई नंबर के माध्यम से पैसे की मांग की। पुलिस केस होने की बात से डरकर पवन कुमार ने सीएसपी जाकर उसके द्वारा दिये गये यूपीआई नंबर पर 8 हजार रुपये जमा कर दिये। राशि जमा करने के बाद उन्हें ठगी का एहसास हुआ। इसके बाद पीड़ित शनिवार को साइबर थाना पहुंचा और पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी। पवन कुमार ने साइबर थाना में लिखित शिकायत देकर मामले की जांच करने और दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शिकायत मिलने के बाद साइबर थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।

अंतरजिला गिरोह के पांच साइबर अपराधी गिरफ्तार

  • फ्लिपकार्ट-अमेजन कस्टमर केयर, एयरटेल पेमेंट बैंक व फोनपे कस्टमर केयर के नाम पर करते थे ठगी
    देवघर/संवाददाता। पुलिस अधीक्षक देवघर प्रवीण पुष्कर के आदेशानुसार साइबर अपराधियों के विरुद्ध लगातार की जा रही कार्रवाई के तहत पुलिस उपाधीक्षक कैलाश प्रसाद महतो के नेतृत्व में 30 अक्टूबर को पांच साइबर अपराधकर्मियों को साइबर अपराध करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
    प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर सारठ थाना अंतर्गत डकाय जंगल में कुछ संदिग्ध साइबर अपराधियों द्वारा फर्जी तरीके से फ्लिपकार्ट/अमेजन के कस्टमर केयर प्रतिनिधि, एयरटेल पेमेंट बैंक पदाधिकारी एवं गूगल पर फोनपे कस्टमर केयर के नाम पर आमलोगों को ठगी का शिकार बनाए जाने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर पांच साइबर अपराधकर्मियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपितों के पास से बरामद मोबाइल फोन एवं सिम की प्रारंभिक जांच में साइबर ठगी में संलिप्तता पाई गई है।
    गिरफ्तार आरोपितों में शामिल : उत्तम कुमार दास, छाताकुरूम; विकास कुमार महरा एवं अशोक महरा, बोचबांध, थाना सारठ (पथरड्डा ओपी), जिला देवघर; मणिक कुमार मंडल, सलजोरा बंदरी, थाना सरैयाहाट, जिला दुमका तथा अजीत दास, शंकरपुर, थाना देवीपुर, जिला देवघर शामिल हैं।
    एपीके फाइल भेजकर मोबाइल का लेते थे एक्सेस : पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपितों की अपराध शैली में एपीके फाइल भेजकर मोबाइल का एक्सेस लेकर ठगी करना शामिल है। इसके लिए पीएम किसान योजना, बिजली बिल और आरटीओ चालान आदि के नाम पर एपीके फाइल भेजी जाती थी। इसके अलावा फर्जी एयरटेल पेमेंट बैंक पदाधिकारी बनकर उपभोक्ताओं को झांसे में लेकर एयरटेल थैंक्स ऐप के माध्यम से भी ठगी करने की बात सामने आई है।
    नौ मोबाइल व 10 सिम बरामद : गिरफ्तार आरोपितों के पास से पुलिस ने नौ मोबाइल फोन और 10 सिमकार्ड बरामद किए हैं। छापेमारी दल में पुनि बिशेश्वर कुमार, साइबर थाना देवघर एवं अन्य सशस्त्र बल तथा पुअनि मोतीराम देवगम, थाना प्रभारी ओपी पथरड्डा, देवघर शामिल थे।

युवती को शारीरिक व मानसिक प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप

  • पिता ने कौशल विकास केंद्र के प्रशिक्षक व गार्ड पर लगाया आरोप, नगर थाना में मामला दर्ज
    देवघर/संवाददाता। जून पोखर निवासी देवेंद्र कुमार दत्त ने अपनी 21 वर्षीय द्वितीय पुत्री स्नेहा कुमारी को शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाते हुए नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। मामले में उन्होंने कौशल विकास केंद्र में संचालित प्रशिक्षण केंद्र के प्रशिक्षक निशात कुमार एवं गार्ड कमांडो उर्फ रोहित पर आरोप लगाया है। दर्ज मामले में देवेंद्र कुमार दत्त ने बताया है कि 29 अक्टूबर की शाम करीब 3:30 से 4:00 बजे के बीच उनकी पुत्री स्नेहा कुमारी ने अपने आवास में गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने आवेदन में आत्महत्या का कारण कौशल विकास केंद्र के प्रशिक्षक निशात कुमार एवं वहां के गार्ड कमांडो उर्फ रोहित को बताया है। मामले में कहा गया है कि उनके पास दोनों के ऑडियो, तस्वीर एवं व्हाट्सएप चैट बतौर साक्ष्य मौजूद हैं। उन्होंने थाना प्रभारी से उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर दोनों के विरुद्ध उचित कार्रवाई करने की मांग की है। मामले में प्रशिक्षक निशात कुमार का मोबाइल नंबर 8789938339 तथा गार्ड कमांडो उर्फ रोहित का मोबाइल नंबर 9263227205 दिया गया है। पुलिस से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की गई है।

जीटी रोड पर जमीन दिलाने के नाम पर 14.36 लाख रुपये की ठगी का आरोप
देवघर/संवाददाता। जीटी रोड में व्यवसाय के लिए जमीन दिलाने का झांसा देकर 14 लाख 36 हजार रुपये लेने और बाद में जमीन की रजिस्ट्री नहीं करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में जसीडीह थाना क्षेत्र के कोयरीडीह निवासी पंकज कुमार, पिता भरत प्रसाद राय ने देवघर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। इसमें धनबाद जिले के चिरकुंडा थाना क्षेत्र के पचमोहली निवासी अपूर्वा कुमार पाण्डेय सहित अन्य लोगों पर धोखाधड़ी और रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है।
प्राथमिकी के अनुसार, पंकज कुमार अपने मित्रों के साथ नया व्यवसाय शुरू करने के लिए जीटी रोड में जमीन तलाश रहे थे। इसी दौरान मित्र शिवानंद पाण्डेय के माध्यम से उनकी पहचान अपूर्वा कुमार पाण्डेय से हुई। आरोप है कि अपूर्वा ने मैथन टोल टैक्स के पास पांच एकड़ जमीन होने और कम कीमत पर दिलाने की बात कही। जमीन पसंद आने के बाद 20 दिसंबर 2024 को देवघर में सौदे को लेकर बातचीत हुई। इस दौरान अपूर्वा अपने पुत्र अभिषेक पाण्डेय, उज्जवल कुमार मुखर्जी उर्फ जीशु मुखर्जी, सुचित्रा मुखर्जी और अमित कुमार के साथ पहुंचा। जमीन मालिक के रूप में दुलाल चन्द पान भी बातचीत में शामिल हुए। शिकायतकर्ता का आरोप है कि जमीन से संबंधित कागजात दिखाकर एक सप्ताह में सेल एग्रीमेंट तैयार कराने का भरोसा दिया गया। इसके बाद अलग-अलग किस्तों में ऑनलाइन और नकद भुगतान किया गया। अभिषेक पाण्डेय एवं सुचित्रा मुखर्जी के खातों में कुल 3 लाख 35 हजार रुपये भेजे गए। वहीं, 30 जुलाई 2026 को सारवां रोड स्थित मॉडर्न फर्नीचर दुकान में मित्रों की मौजूदगी में 11 लाख रुपये नकद दिए गए। इस तरह कुल 14 लाख 36 हजार रुपये का भुगतान किया गया। आरोप है कि पूरी राशि लेने के बाद तीन महीने में जमीन हस्तांतरित करने का आश्वासन दिया गया, लेकिन निर्धारित समय बीतने के बाद संबंधित लोगों ने बातचीत बंद कर दी। जमीन अथवा रुपये वापस मांगने पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी गई। शिकायत के अनुसार, 9 जनवरी 2026 को वकालतन नोटिस भेजा गया। इसके जवाब में 22 जनवरी को भेजे गए नोटिस में 3 लाख 1 हजार रुपये लौटाने की बात स्वीकार की गई, लेकिन राशि वापस नहीं की गई। बाद में 17 फरवरी को दोबारा नोटिस भेजने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। पंकज कुमार ने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपितों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने, राशि वापस दिलाने तथा अपनी और मित्रों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

घर में घुसकर महिला से मारपीट, ब्लाउज फाड़ने व चांदी की सिकड़ी छीनने का आरोप
देवघर/संवाददाता। कुंडा थाना क्षेत्र के गुगलीडीह गांव में घर में घुसकर महिला के साथ मारपीट, गाली-गलौज और छिनतई करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने कुंडा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराकर आरोपितों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। दर्ज शिकायत के अनुसार, 27 अक्टूबर की सुबह करीब 11 बजे महिला अपने घर में खाना बना रही थी। इसी दौरान गांव के तीन लोग घर में घुस आए और गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। आरोप है कि एक युवक ने उसका ब्लाउज फाड़ दिया, जबकि दूसरे ने गले से करीब आठ हजार रुपये मूल्य की 10 भर चांदी की सिकड़ी छीन ली। एक महिला ने बाल पकड़कर उसे जमीन पर पटक दिया और डायन कहकर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता का आरोप है कि इसी दौरान एक अन्य व्यक्ति मिट्टी के बर्तन में मैला घोलकर लाया और उसके मुंह में डालने का प्रयास किया। मैला उसके शरीर और कपड़ों पर गिर गया। शोर सुनकर पति बचाने पहुंचे तो उनके साथ भी लाठी-डंडे और लात-मुक्के से मारपीट की गई। इससे उनके सीने में दर्द और शरीर के कई हिस्सों में चोटें आईं। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि आसपास के लोगों के जुटने पर आरोपित पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। पुलिस को सूचना देने पर भी परिवार को खत्म करने की धमकी दी गई। पीड़िता ने पुलिस से मामले की जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।

पीएम किसान योजना की राशि आते ही खाते से 2200 रुपये की अवैध निकासी
देवघर/संवाददाता। कुंडा थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुर निवासी कृष्णा पोद्दार के बैंक खाते से 2200 रुपये की अवैध निकासी का मामला सामने आया है। बताया गया कि उनके खाते में पीएम किसान योजना के तहत 2000 रुपये की राशि आई थी। इसके अलावा खाते में पहले से कुछ राशि मौजूद थी और उनके बेटे ने भी 100 रुपये खाते में ट्रांसफर किए थे। खाते से 2200 रुपये की अवैध निकासी की जानकारी होने पर कृष्णा पोद्दार शिकायत दर्ज कराने साइबर थाना पहुंचे। उन्होंने पुलिस से मामले की जांच कर अवैध रूप से निकाली गई राशि के संबंध में कार्रवाई की मांग की है।

आधार-पैन का दुरुपयोग कर क्रेडिट कार्ड बनवाने का आरोप
देवघर/संवाददाता। देवीपुर थाना क्षेत्र के चौधरीडीह गांव निवासी पिंकी देवी के नाम से क्रेडिट कार्ड बनवाकर उसके उपयोग किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता को इसकी जानकारी हाल ही में हुई। आरोप है कि उसके आधार नंबर व पैन नंबर का दुरुपयोग कर किसी ने उसके नाम से क्रेडिट कार्ड बनवा लिया और उसका इस्तेमाल किया। पीड़िता ने इस मामले को धोखाधड़ी बताते हुए साइबर थाना में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में उसने कहा है कि उसने कभी क्रेडिट कार्ड के लिए बैंक में आवेदन नहीं किया है और न ही किसी व्यक्ति के साथ ओटीपी साझा की है। पीड़िता ने साइबर थाना की पुलिस से मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।

सड़क हादसे में बाइक सवार गंभीर, साइकिल सवार भी घायल
देवघर/संवाददाता। सड़क हादसे में बाइक सवार कैलाश पुजहर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल कैलाश पुजहर जमुई जिले के चकाई थाना क्षेत्र के लपोड़िया गांव का रहने वाला है। उसे इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों ने बताया कि कैलाश पुजहर बाइक से अपने रिश्तेदार के घर जसीडीह थाना क्षेत्र के नाड़ीदमगी गांव जा रहा था। इसी दौरान खोरीपानन के पास बाइक अनियंत्रित होकर एक साइकिल से टकरा गयी। हादसे में साइकिल सवार भी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे घटनास्थल से इलाज के लिए एम्स भेज दिया गया।

टैंकर की टक्कर से महिला की मौत, भाई गंभीर रूप से घायल

  • मोहनपुर थाना क्षेत्र के चौपामोड़ के पास देवघर-दुमका मुख्य मार्ग पर हुआ हादसा, इलाज के लिए ले जाने के दौरान तोड़ा दम
    देवघर/संवाददाता। जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत देवघर-दुमका मुख्य मार्ग पर शुक्रवार शाम अनियंत्रित टैंकर की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहे उनके भाई को चोटें आईं। मृतका की पहचान दुमका जिले के तालझारी थाना क्षेत्र के शंकरपुर निवासी 38 वर्षीय सिया देवी के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों में मातम छा गया। जानकारी के अनुसार, सिया देवी शुक्रवार को अपने ससुराल से बस से घोरमारा पहुंची थीं। उनका भाई रमेश पंडित बाइक लेकर उन्हें लेने घोरमारा आया था। सिया देवी को बैंक संबंधी काम से देवघर आना था। इसके बाद वह भाई के साथ बाइक पर सवार होकर देवघर के लिए निकलीं। इसी दौरान चौपामोड़ के पास पीछे से तेज गति में आ रहे एक अनियंत्रित टैंकर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में सिया देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि उनके भाई रमेश पंडित को मामूली चोट लगी। सूचना मिलने पर मोहनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया। सिया देवी की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन उन्हें बाहर ले जा रहे थे, इसी दौरान रास्ते में उनकी मौत हो गई। शनिवार को बैद्यनाथ धाम ओपी पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने बताया कि सिया देवी के पति डीगन पंडित करीब एक माह पहले मजदूरी करने बेंगलुरु गए हैं। उनके दो छोटे बेटे और दो बेटियां हैं। घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
    अन्य हादसों में दो घायल : जिले के अन्य स्थानों पर हुए सड़क हादसों में बिहार के बांका जिले के चांदन थाना क्षेत्र के करुआ मारण निवासी काजल दास और जमुई जिले के चकाई थाना क्षेत्र के गौतम पासवान गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों का इलाज देवघर सदर अस्पताल में चल रहा है।
Share197Tweet123Share49
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

April 20, 2024

राष्ट्रीय एकता हमारी संस्कृति का मूल स्वरूप : सुबोध

0

बड़े की हत्या करने वाला छोटा भाई गोवर्धन गिरफ्तार

0

जयंती पर याद किए गए पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम

0

राष्ट्रीय एकता हमारी संस्कृति का मूल स्वरूप : सुबोध

November 1, 2026

निपुण 2.0 कार्यक्रम के तहत 20 विद्यार्थियों का हुआ मूल्यांकन

November 1, 2026

चिराग पासवान के 44वें जन्मदिन पर काटा केक, जरूरतमंदों में बांटे फल

November 1, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store