• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

निपुण 2.0 कार्यक्रम के तहत 20 विद्यार्थियों का हुआ मूल्यांकन

November 1, 2026

राष्ट्रीय एकता हमारी संस्कृति का मूल स्वरूप : सुबोध

November 1, 2026

चिराग पासवान के 44वें जन्मदिन पर काटा केक, जरूरतमंदों में बांटे फल

November 1, 2026

पुण्यतिथि पर स्वामी दयानंद सरस्वती को दी श्रद्धांजलि

October 31, 2026

ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार युवक को भेजा गया जेल

October 31, 2026

पुण्यतिथि पर स्वामी दयानंद सरस्वती को दी श्रद्धांजलि

October 31, 2026

कुम्हार महासंघ ने सारठ के दर्जनों गांवों में चलाया जनसंपर्क अभियान

October 30, 2026

पाथरौल थाने को मिलेगा अपना आशियाना, 3.18 करोड़ से बनेगा नया भवन

October 30, 2026

राष्ट्रीय एकता दिवस पर 31 अक्टूबर को दौड़ेगा सारवां, बढ़ेगा सारवां

October 30, 2026

गंगा समग्र से जुड़ेगी बाबा नगरी की शिवगंगा, विकास कार्यों को अब मिलेगी नयी दिशा

October 29, 2026

डीपीएल-8 फाइनल में रॉयल टाइटन और सूरा बराकोला की टीम बनी विजेता

October 29, 2026

जिले में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ को लेकर जिला प्रशासन चौकस

October 29, 2026

मंझीलाडीह में 100 वर्षों से हो रही लख्खी माता की पूजा, भक्ति में डूबा गांव

October 26, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, November 1, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    राष्ट्रीय एकता हमारी संस्कृति का मूल स्वरूप : सुबोध

    निपुण 2.0 कार्यक्रम के तहत 20 विद्यार्थियों का हुआ मूल्यांकन

    चिराग पासवान के 44वें जन्मदिन पर काटा केक, जरूरतमंदों में बांटे फल

    पुण्यतिथि पर स्वामी दयानंद सरस्वती को दी श्रद्धांजलि

    ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार युवक को भेजा गया जेल

    पुण्यतिथि पर स्वामी दयानंद सरस्वती को दी श्रद्धांजलि

    कुम्हार महासंघ ने सारठ के दर्जनों गांवों में चलाया जनसंपर्क अभियान

    पाथरौल थाने को मिलेगा अपना आशियाना, 3.18 करोड़ से बनेगा नया भवन

    राष्ट्रीय एकता दिवस पर 31 अक्टूबर को दौड़ेगा सारवां, बढ़ेगा सारवां

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Deoghar

निपुण 2.0 कार्यक्रम के तहत 20 विद्यार्थियों का हुआ मूल्यांकन

by admin
November 1, 2026
in Deoghar
0
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
  • उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय सियाकनारी में शैक्षणिक दक्षता की हुई जांच, विद्यालय की व्यवस्था का भी लिया जायजा
    मधुपुर/संवाददाता। करौं प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय सियाकनारी में सोमवार को समग्र शिक्षा अभियान, रांची के निर्देश पर ‘मेरा विद्यालय निपुण, मैं भी निपुण 2.0’ कार्यक्रम के तहत 20 छात्र-छात्राओं का मूल्यांकन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों की शैक्षणिक दक्षता का आकलन कर विद्यालय की शैक्षणिक एवं आधारभूत व्यवस्था की भी जांच की गई। मूल्यांकनकर्ता संजय कुमार सिंह एवं कृष्ण प्रकाश ने विद्यार्थियों से विभिन्न विषयों से संबंधित सवाल पूछकर उनकी शैक्षणिक समझ और दक्षता का आकलन किया। इसके अलावा विद्यालय परिसर की साफ-सफाई, पीएम पोषण योजना, उपस्थिति पंजी सहित विभिन्न अभिलेखों का अवलोकन किया गया। जांच के दौरान मध्यान्ह भोजन की व्यवस्था एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति संतोषजनक पाई गई। मूल्यांकन टीम ने विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार और विद्यालय की व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने पर जोर दिया। मौके पर सहायक अध्यापिका पुष्पा देवी, विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्ष अंजली देवी, उपाध्यक्ष प्रतिमा देवी सहित वकील रजवार, कारू रजवार, सुपारी रजवार, बिगन रजवार, नजीर रजवार, साजिद रजवार एवं अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।

राष्ट्रीय एकता दिवस पर पाथरोल थाना में पुलिसकर्मियों ने ली एकता-अखंडता की शपथ

  • सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर आयोजित हुआ कार्यक्रम, राष्ट्र की सुरक्षा और भाईचारा बनाए रखने का लिया संकल्प
    मधुपुर/संवाददाता। मधुपुर अनुमंडल अंतर्गत पाथरोल थाना परिसर में शनिवार को भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। इस दौरान थाना प्रभारी दिलीप कुमार बिलुंग के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों ने देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने की शपथ ली। कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी दिलीप कुमार बिलुंग ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई थी। उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति और दूरदर्शी नेतृत्व के कारण देश की विभिन्न रियासतों का एकीकरण संभव हो सका। उनके आदर्श आज भी देशवासियों को एकजुट रहने और राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि सभी पुलिसकर्मियों को सरदार पटेल के विचारों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र की एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे को बनाए रखने के लिए संकल्पित होना चाहिए। पुलिसकर्मी समाज में शांति, सुरक्षा और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। कार्यक्रम में पाथरोल थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं जवान उपस्थित थे।

बाइक अनियंत्रित होकर गिरने से युवक गंभीर रूप से घायल, देवघर रेफर

  • भदियारा गांव के समीप हुआ हादसा, सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल भेजा गया
    सारवां/संवाददाता। सारवां-सोनारायठाढ़ी मुख्य पथ पर भदियारा गांव के समीप मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिरने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान थाना क्षेत्र के ऊपर जमनी गांव निवासी राकेश कुमार (25) के रूप में हुई है।
    मिली जानकारी के अनुसार राकेश कुमार मोटरसाइकिल से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान गांव के समीप सड़क पर जमा कीचड़ में उनकी बाइक फिसल गई, जिससे वे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों की मदद से परिजन उन्हें उठाकर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सारवां ले गए। सीएचसी में ऑन ड्यूटी चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने उन्हें भर्ती कर प्राथमिक उपचार किया। युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना के बाद परिजन चिंतित हैं।

बाइक की ठोकर से घायल किसान की मौत, दुर्गापुर ले जाने के दौरान तोड़ा दम

  • दलदली मोड़ के समीप हुआ हादसा, विदेशी महतो थे परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य
    सारवां/संवाददाता। सारवां-सारठ मुख्य मार्ग पर दलदली मोड़ के समीप बीती रात मोटरसाइकिल की ठोकर से गंभीर रूप से घायल किसान विदेशी महतो (60) की इलाज के लिए दुर्गापुर ले जाने के दौरान रास्ते में मौत हो गई। घटना के बाद नौखिला गांव में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
    मिली जानकारी के अनुसार विदेशी महतो गाय दुहाली कर अपने घर नौखिला लौट रहे थे। इसी दौरान दलदली मोड़ के समीप एक मोटरसाइकिल ने उन्हें जोरदार ठोकर मार दी। हादसे में वे गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। घटना की सूचना मिलने पर समाजसेवी चंदन यादव और कार्तिक यादव ने तत्काल 112 पर फोन कर पुलिस को बुलाया। इसके बाद परिजनों के सहयोग से घायल किसान को इलाज के लिए देवघर ले जाया गया। वहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए दुर्गापुर के उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया गया। परिजन उन्हें लेकर दुर्गापुर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। बाद में देवघर में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। शव गांव पहुंचते ही परिवार में मातम छा गया। परिजनों ने बताया कि विदेशी महतो परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे। उनके निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

दौड़ेगा सारवां, बढ़ेगा सारवां : राष्ट्रीय एकता दिवस पर उमड़ा जनसैलाब

  • बादल पत्रलेख ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन को किया रवाना, धनबाद के अजय राय रहे प्रथम
    देवघर/सारवां (पंच टीम)। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शनिवार को सारवां में एकता, उत्साह और खेल भावना का अनूठा संगम देखने को मिला। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर ‘रन फॉर यूनिटी’ के तहत भव्य मैराथन का आयोजन किया गया। ‘दौड़ेगा सारवां, बढ़ेगा सारवां’ के संकल्प के साथ आयोजित इस कार्यक्रम में युवाओं, स्कूली बच्चों, जनप्रतिनिधियों और खेल प्रेमियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पूर्व कृषि मंत्री सह स्थानीय विधायक बादल पत्रलेख ने बेहराकनारी मोड़ से हरी झंडी दिखाकर मैराथन को रवाना किया। दौड़ प्रखंड स्तरीय स्टेडियम तक आयोजित की गई। इसमें झारखंड के अलावा बिहार और पश्चिम बंगाल के धावकों ने भी भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में धनबाद के महुदा निवासी अजय राय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सुबह से ही आयोजन स्थल पर प्रतिभागियों और दर्शकों की भीड़ जुटने लगी थी। मैराथन शुरू होते ही सैकड़ों प्रतिभागी निर्धारित मार्ग पर दौड़ पड़े। भारत माता की जय, वंदे मातरम् और सरदार वल्लभभाई पटेल अमर रहें के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा। रास्ते में विभिन्न स्थानों पर स्कूली बच्चों की कतारबद्ध उपस्थिति ने आयोजन को और आकर्षक बना दिया।
    युवाओं के दम पर बदलेगी सारवां की तस्वीर : बादल पत्रलेख : कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा कि ‘दौड़ेगा सारवां, बढ़ेगा सारवां’ केवल नारा नहीं, बल्कि क्षेत्र के विकास और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य का संकल्प है। सरदार वल्लभभाई पटेल ने जिस एकजुट भारत का सपना देखा था, उसे मजबूत करना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि सारवां की मिट्टी में प्रतिभा की कमी नहीं है। जरूरत है प्रतिभाओं को सही मंच और अवसर देने की। ग्रामीण क्षेत्र के गरीब और सामान्य परिवारों के बच्चों को भी खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का समान अवसर मिलना चाहिए। एकलव्य फिजिकल एकेडमी जैसे प्रयास इसी दिशा में महत्वपूर्ण हैं। उनका उद्देश्य ऐसा सारवां बनाना है, जहां युवा नशे और भटकाव से दूर रहकर खेल, शिक्षा और अनुशासन के माध्यम से अपनी पहचान बनाएं।
    1600 और 400 मीटर दौड़ में बालक-बालिकाओं ने दिखाया दमखम : मैराथन के समापन के बाद प्रखंड स्तरीय स्टेडियम में 1600 मीटर और 400 मीटर की दौड़ प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इसमें बालक एवं बालिका वर्ग के प्रतिभागियों ने अपनी शारीरिक क्षमता और खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सफल प्रतिभागियों को मेडल और प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। विभिन्न वर्गों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को विशेष पुरस्कार भी दिए गए। आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय तुतरांचल एकेडमी, एकलव्य फिजिकल एकेडमी के युवाओं और विभिन्न विद्यालयों के बच्चों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की रही मौजूदगी : मौके पर प्रखंड प्रमुख फुकनी देवी, जिला परिषद सदस्य जितेंद्र सिंह, मुखिया दिवाकर पासवान, बीडीओ रजनीश कुमार, सीओ राजेश साह, रामसेवक सिंह गुंजन, डॉ. प्रियंका कुमारी, अजय कुमार सिंह, विजय कुमार देव, थाना प्रभारी संदीप कुमार, सीएचसी प्रभारी डॉ. बीके सिन्हा, राजेश सिंह, सुधीर सिंह, संतोष सिंह, विनय सिंह, राजेश यादव, भोला यादव, साकेत कुमार सिंह, विक्रम सिंह और राजीव कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे। राष्ट्रीय एकता दिवस पर आयोजित इस मैराथन ने खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के साथ युवाओं को सकारात्मक दिशा देने और सामाजिक एकजुटता का संदेश दिया।

पटेल सेवा समिति ने मनाई सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती

  • प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि, एकता और अखंडता बनाए रखने का लिया संकल्प
    मधुपुर/संवाददाता। पटेल सेवा समिति की ओर से शनिवार को भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर स्थानीय गांधी चौक स्थित पटेल चौक पर समिति के सदस्यों ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता केकेपी राय ने की। इस दौरान उपस्थित सदस्यों ने सरदार पटेल के बताए मार्ग पर चलने तथा देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाए रखने का संकल्प लिया। समिति के सदस्यों ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश को एकजुट करने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई थी। उनके प्रयासों से राष्ट्रीय एकता और अखंडता को मजबूती मिली। उनका संपूर्ण जीवन राष्ट्रभक्ति, अनुशासन, सेवा और सामाजिक समरसता की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में सरदार पटेल के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने की जरूरत है। समाज में आपसी भाईचारा, प्रेम और सौहार्द बनाए रखकर ही देश की एकता को मजबूत किया जा सकता है। मौके पर अनिल कुमार राव, जय प्रकाश राव, दीपक राउत, बबलू राउत, चुनी लाल पटेल, ऋतिक राउत सहित दर्जनों समिति सदस्य उपस्थित थे।

दो सेवानिवृत ग्रामीण को दिया गया फेयरवेल

  • उनके योगदान को बताया गया सराहनीय
    पालोजोरी/संवाददाता। पालोजोरी थाना में लंबे समय से सेवा दे रहे दो ग्रामीण पुलिस यानी चौकीदार बासुदेव मिर्धा और लीलू मिर्धा को शनिवार को पालोजोरी थाना की तरफ से फेयरवेल दिया गया। इस फेयरवेल समारोह में सारठ पुलिस अनुमंडल के एसडीपीओ मुजीबुर रहमान, पालोजोरी पुलिस सर्किल के पुलिस इंस्पेक्टर सुकांत त्रिपाठी, पालोजोरी थाना प्रभारी संजय कुमार, सब इंस्पेक्टर साधन गोराई सहित क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। एसडीपीओ ने कहा कि सरकारी सेवा में सेवानिवृत्ति एक सामान्य प्रक्रिया है, लेकिन जो कर्मी लंबे समय से किसी क्षेत्र में सेवा दे रहा हो, तो वहां से सेवानिवृत होना भावुकता से भरा होता है। ऐसे में इन दोनों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण है। पुलिस इंस्पेक्टर और थाना प्रभारी ने कहा कि सेवानिवृत हो रहे दोनों चौकीदारों की भूमिका पालोजोरी थाना के लिए बहुत मजत्वपूर्ण रही है। उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। वही नाम आंखों से दोनों सेवानिवृत्त चौकीदारों ने कहा कि पालोजोरी थाना उनके लिए हमेशा एक परिवार के समान रहा है। आज सेवानिवृत्ति के साथ ऐसा लग रहा है कि उनका उनके परिवार से साथ छूट रहा है। वहीं पालोजोरी थाना परिवार की ओर से उनके सम्मान में उन्हें शॉल और स्मृति चिह्न प्रदान किया गया।

ट्रेन की चपेट में आने से 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत, गांव में पसरा मातम

  • खड़ियाडीह स्टेशन के समीप रेलवे पटरी पर मिला शव, पत्नी की बीमारी और आर्थिक तंगी से परेशान थे मृतक
    मोहनपुर/संवाददाता। मोहनपुर थाना क्षेत्र के देवघर-गोड्डा मुख्य रेलखंड पर खड़ियाडीह स्टेशन के समीप शनिवार को ट्रेन की चपेट में आने से 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान चिहुटिया गांव निवासी पंकज राय के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और परिजनों में कोहराम मच गया।
    जानकारी के अनुसार, पंकज राय शनिवार दोपहर घर से निकले थे। इसी दौरान खड़ियाडीह स्टेशन के समीप रेलवे पटरी पार करते समय वह ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। रेलवे पटरी के पास शव देख स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर रेलवे पुलिस के एएसआई राकेश रंजन पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम के लिए देवघर सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। इधर, परिजनों ने बताया कि पंकज राय की पत्नी लंबे समय से बीमार चल रही थीं। परिवार की आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं थी। इन परिस्थितियों के कारण वह मानसिक रूप से परेशान रहते थे और अक्सर इधर-उधर भटकते रहते थे। हालांकि, घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसकी पुलिस जांच कर रही है। घटना के बाद चिहुटिया गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय मुखिया अजय दास समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुटे रहे।

खनन महाप्रबंधक उमेश प्रसाद चौधरी की सेवानिवृत्ति पर विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित

  • नये अभिकर्ता प्रभात कुमार ने संभाली जिम्मेदारी, अधिकारियों एवं कर्मियों ने दी भावभीनी विदाई
    चितरा/संवाददाता। एसपी माइंस चितरा कोलियरी में पदस्थापित खनन महाप्रबंधक सह अभिकर्ता उमेश प्रसाद चौधरी शनिवार को अपनी लंबी सेवावधि पूरी कर सेवानिवृत्त हो गए। उनकी सेवानिवृत्ति पर कोलियरी के क्षेत्रीय कार्यालय स्थित सभागार में विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान अधिकारियों, कर्मचारियों एवं श्रमिक प्रतिनिधियों ने उन्हें भावभीनी विदाई देते हुए उनके कार्यकाल की सराहना की और उनके साथ बिताए अनुभवों को साझा किया। समारोह में क्षेत्रीय महाप्रबंधक मदन मोहन कुमार ने उमेश प्रसाद चौधरी को शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। वहीं, नवनियुक्त अभिकर्ता प्रभात कुमार, लैंड विभाग के अधिकारी अनुपम दत्ता, यूनियन नेता महेंद्र प्रसाद राणा एवं योगेश राय सहित अन्य लोगों ने भी उन्हें उपहार भेंट कर सम्मान प्रकट किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय महाप्रबंधक मदन मोहन कुमार ने कहा कि उमेश प्रसाद चौधरी ने अपने सेवाकाल में पूरी निष्ठा, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ कंपनी को सेवाएं दी हैं। उनके अनुभव, कार्यशैली और विभागीय समन्वय से कोलियरी को काफी लाभ मिला। उनकी सेवानिवृत्ति से विभाग को एक अनुभवी अधिकारी की कमी महसूस होगी। उन्होंने उनके स्वस्थ एवं सुखमय भविष्य की कामना करते हुए कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद भी उनका अनुभव और मार्गदर्शन सभी के लिए महत्वपूर्ण रहेगा। वहीं, सेवानिवृत्त खनन महाप्रबंधक उमेश प्रसाद चौधरी ने कहा कि चितरा कोलियरी में कार्य करना उनके सेवाकाल का महत्वपूर्ण अनुभव रहा है। यहां के अधिकारियों, कर्मचारियों, श्रमिकों और यूनियन प्रतिनिधियों से उन्हें हमेशा सहयोग, स्नेह एवं मार्गदर्शन मिला। उन्होंने कंपनी और कोलियरी के हित में पूरी ईमानदारी एवं प्रतिबद्धता के साथ काम करने का प्रयास किया। यहां के लोगों से मिला प्यार और अपनापन हमेशा उनकी स्मृतियों में बना रहेगा। उन्होंने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इधर, शनिवार को ही नये अभिकर्ता प्रभात कुमार ने चितरा कोलियरी में योगदान देकर अपनी जिम्मेदारी संभाल ली। उमेश प्रसाद चौधरी के सेवानिवृत्त होने के बाद प्रबंधन ने उन्हें कोलियरी के अभिकर्ता पद की जिम्मेदारी सौंपी है। कार्यक्रम का संचालन क्षेत्रीय प्रबंधक (मानव संसाधन) आशीष मिश्रा ने किया। मौके पर एसएन महापात्रा, अनुपम दत्ता, प्रबंधक राजकुमार, बीपी दास, हरखनाथ, जयकांत चौधरी, उदय कुमार, जितेंद्र पटेल, विवेक हेंब्रम, विनय कुमार शर्मा, अमित शर्मा, सिक्योरिटी इंचार्ज मोहम्मद इम्तियाज, मनोज चौधरी, मानिक यादव, वीरेंद्र मंडल सहित बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

राष्ट्रीय एकता दिवस पर डीएवी में विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित

  • कनिष्ठ वर्ग में अरविंदो सदन और वरिष्ठ वर्ग में दयानंद सदन ने मारी बाजी
    चितरा/संवाददाता। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर डीएवी पब्लिक स्कूल, एसपी माइंस, ईसीएल चितरा में सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों के अंतर्गत विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कनिष्ठ एवं वरिष्ठ वर्ग के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा और ज्ञान का प्रदर्शन किया।
    कार्यक्रम का संचालन क्यूजी हाशमी एवं कुश कुमार ने किया। कनिष्ठ वर्ग में शिक्षिका कुमारी एवं सोमा मंडल तथा वरिष्ठ वर्ग में शिक्षक रवि कुमार एवं सैकत मंडल ने निर्णायक की भूमिका निभाई। आयोजन में सह-पाठ्यक्रम गतिविधि प्रभारी बिंदु कुमारी सहित सभी शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. राघवेंद्र तिवारी ने कहा कि राष्ट्रीय एकता दिवस सरदार वल्लभभाई पटेल के आदर्शों एवं देश की एकता और अखंडता के प्रति उनके समर्पण की याद दिलाता है। ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में ज्ञान, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और राष्ट्रप्रेम की भावना विकसित करती हैं। प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग (कक्षा तीन से छह) में अरविंदो सदन प्रथम, विवेकानंद एवं श्रद्धानंद सदन संयुक्त रूप से द्वितीय तथा दयानंद सदन तृतीय स्थान पर रहा। वहीं, वरिष्ठ वर्ग (कक्षा सात से नौ) में दयानंद सदन प्रथम, अरविंदो सदन द्वितीय एवं विवेकानंद सदन तृतीय स्थान पर रहा। अंत में प्राचार्य ने विजेता टीमों एवं सभी प्रतिभागियों को बधाई दी। इसकी जानकारी शिक्षक सह सहायक मीडिया प्रभारी रोशन रंजन ने दी।

राष्ट्रीय एकता दिवस पर जसीडीह थाना में पुलिसकर्मियों ने ली एकता की शपथ
जसीडीह/संवाददाता। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शनिवार को जसीडीह थाना परिसर में शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी दीपक कुमार ने पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने की शपथ दिलाई। थाना प्रभारी दीपक कुमार ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल की दूरदर्शिता और उनके प्रयासों से देश की एकता एवं अखंडता को मजबूती मिली। उनके आदर्शों से प्रेरणा लेते हुए सभी पुलिसकर्मियों ने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा राष्ट्रीय एकता को बनाए रखने में अपना योगदान देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में सब इंस्पेक्टर राजेश झा, चंदन साव, सचित सिंह, उदय सिंह, राजेंद्र सिंकु, योगेंद्र प्रताप सिंह, दिनेश राय, एएसआई किरण बास्की, अनीश सिंह, सामंत कुमार, रामजीवन कुमार और कंप्यूटर ऑपरेटर विमल कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित थे।

डीएवी में धूमधाम से मनाई गई सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती

  • करीब 70 विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में लिया हिस्सा, राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति का दिया संदेश
    सारठ/संवाददाता। डीएवी पब्लिक स्कूल, सारठ में शनिवार को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें करीब 70 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अन्य विद्यार्थियों ने भी उपस्थित रहकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य वशिष्ट नारायण चौधरी ने सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को सरदार पटेल के जीवन, संघर्ष, देशभक्ति तथा राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने में उनके योगदान की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल के आदर्श आज भी सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। विद्यालय की यूकेजी इंचार्ज नेहा कुमारी ने भी विद्यार्थियों को सरदार पटेल के विचारों और प्रेरणादायक जीवन से परिचित कराया। वहीं शिक्षक संजीव कुमार दुबे, सुमन कुमार राय, शुभम कुमार सिंह एवं शिक्षिका रुकसाना असमीन ने उनके जीवन-मूल्यों, दूरदर्शिता, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्र के प्रति समर्पण पर प्रकाश डाला। इसके बाद आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रस्तुतियों और गतिविधियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान बच्चों में खासा उत्साह और उमंग देखने को मिली। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रीय एकता, देशभक्ति, अनुशासन और आपसी सद्भाव की भावना विकसित करना था। आयोजन के माध्यम से बच्चों को सरदार पटेल के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने तथा एक मजबूत और एकजुट राष्ट्र के निर्माण में योगदान देने का संदेश दिया गया।
Share197Tweet123Share49
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

April 20, 2024

राष्ट्रीय एकता हमारी संस्कृति का मूल स्वरूप : सुबोध

0

बड़े की हत्या करने वाला छोटा भाई गोवर्धन गिरफ्तार

0

जयंती पर याद किए गए पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम

0

राष्ट्रीय एकता हमारी संस्कृति का मूल स्वरूप : सुबोध

November 1, 2026

निपुण 2.0 कार्यक्रम के तहत 20 विद्यार्थियों का हुआ मूल्यांकन

November 1, 2026

चिराग पासवान के 44वें जन्मदिन पर काटा केक, जरूरतमंदों में बांटे फल

November 1, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store