• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

राष्ट्रीय एकता हमारी संस्कृति का मूल स्वरूप : सुबोध

November 1, 2026

निपुण 2.0 कार्यक्रम के तहत 20 विद्यार्थियों का हुआ मूल्यांकन

November 1, 2026

चिराग पासवान के 44वें जन्मदिन पर काटा केक, जरूरतमंदों में बांटे फल

November 1, 2026

पुण्यतिथि पर स्वामी दयानंद सरस्वती को दी श्रद्धांजलि

October 31, 2026

ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार युवक को भेजा गया जेल

October 31, 2026

पुण्यतिथि पर स्वामी दयानंद सरस्वती को दी श्रद्धांजलि

October 31, 2026

कुम्हार महासंघ ने सारठ के दर्जनों गांवों में चलाया जनसंपर्क अभियान

October 30, 2026

पाथरौल थाने को मिलेगा अपना आशियाना, 3.18 करोड़ से बनेगा नया भवन

October 30, 2026

राष्ट्रीय एकता दिवस पर 31 अक्टूबर को दौड़ेगा सारवां, बढ़ेगा सारवां

October 30, 2026

गंगा समग्र से जुड़ेगी बाबा नगरी की शिवगंगा, विकास कार्यों को अब मिलेगी नयी दिशा

October 29, 2026

डीपीएल-8 फाइनल में रॉयल टाइटन और सूरा बराकोला की टीम बनी विजेता

October 29, 2026

जिले में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ को लेकर जिला प्रशासन चौकस

October 29, 2026

मंझीलाडीह में 100 वर्षों से हो रही लख्खी माता की पूजा, भक्ति में डूबा गांव

October 26, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, November 1, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    राष्ट्रीय एकता हमारी संस्कृति का मूल स्वरूप : सुबोध

    निपुण 2.0 कार्यक्रम के तहत 20 विद्यार्थियों का हुआ मूल्यांकन

    चिराग पासवान के 44वें जन्मदिन पर काटा केक, जरूरतमंदों में बांटे फल

    पुण्यतिथि पर स्वामी दयानंद सरस्वती को दी श्रद्धांजलि

    ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार युवक को भेजा गया जेल

    पुण्यतिथि पर स्वामी दयानंद सरस्वती को दी श्रद्धांजलि

    कुम्हार महासंघ ने सारठ के दर्जनों गांवों में चलाया जनसंपर्क अभियान

    पाथरौल थाने को मिलेगा अपना आशियाना, 3.18 करोड़ से बनेगा नया भवन

    राष्ट्रीय एकता दिवस पर 31 अक्टूबर को दौड़ेगा सारवां, बढ़ेगा सारवां

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Deoghar

राष्ट्रीय एकता हमारी संस्कृति का मूल स्वरूप : सुबोध

by admin
November 1, 2026
in Deoghar
0
493
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
  • देवघर सेंट्रल स्कूल में राष्ट्रीय एकता दिवस पर पोस्टर प्रदर्शनी और भाषण प्रतियोगिता आयोजित
  • विद्यार्थियों ने सरदार पटेल के योगदान को किया याद
    देवघर/वरीय संवाददाता। देवघर सेंट्रल स्कूल में शनिवार को राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य सुबोध कुमार ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय एकता हमारी संस्कृति का मूल स्वरूप है। सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की सैकड़ों छोटी-बड़ी रियासतों का विलय कर भारतीय गणराज्य के निर्माण में ऐतिहासिक भूमिका निभाई थी। उन्होंने अनेकता में एकता की नींव मजबूत की, जो हमारी समग्र संस्कृति का मूल मंत्र है।
    प्राचार्य ने कहा कि सरदार पटेल को स्वतंत्रता संग्राम में महात्मा गांधी के प्रमुख अनुयायी के रूप में जाना जाता है। इस अवसर पर विद्यार्थियों की ओर से पोस्टर प्रदर्शनी लगाई गई। इसमें बंधन केशरी द्वारा तैयार पोस्टर की सभी ने मुक्तकंठ से प्रशंसा की। इसके अलावा बच्चों ने भाषण के माध्यम से राष्ट्रीय एकता दिवस पर अपने विचार रखे। विद्यार्थी मानस राज ने सरदार पटेल को सशक्त हिंदुस्तान का निर्माता बताते हुए कहा कि आधुनिक भारत जिस मजबूत नींव पर आगे बढ़ रहा है, उसमें उनका योगदान अविस्मरणीय है। लक्ष्मी ने कहा कि सरदार पटेल दूरदर्शी व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने स्वतंत्रता से पहले ही भारत के पुनर्निर्माण की रूपरेखा तैयार कर ली थी। वहीं हिमांशु ने उनके जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मजबूत इच्छाशक्ति उनकी सबसे बड़ी पूंजी थी। तौफीक ने विस्तार से बताया कि सरदार पटेल को आयरन मैन ऑफ इंडिया क्यों कहा जाता है। कार्यक्रम को सफल बनाने में जोया सरकार, दिलीप पांडेय, सुभद्रा सिंह सहित अन्य की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और सरदार पटेल की जयंती पर कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि
देवघर/वरीय संवाददाता। कचहरी परिसर में शनिवार को जिला इंटक, महिला कांग्रेस एवं कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने दोनों महान विभूतियों के चित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में झारखंड प्रदेश इंटक के प्रदेश सचिव सह संताल परगना प्रभारी अजय कुमार, देवघर जिला इंटक अध्यक्ष अनंत मिश्रा, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रमिला देवी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मणिकांत यादव, रमाकांत यादव, रामरेख यादव, जिला कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष नित्यानंद सेवक, सुधीर देव, इंटक जिला उपाध्यक्ष सह अधिवक्ता घनश्याम सिंह सहित अन्य नेताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर प्रदेश इंटक सचिव अजय कुमार ने कहा कि राष्ट्र की एकता एवं अखंडता की रक्षा के लिए सभी को निष्ठापूर्वक संकल्प लेना चाहिए। जिला इंटक अध्यक्ष अनंत मिश्रा ने कहा कि देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाली इंदिरा गांधी राष्ट्रीय एकता और अखंडता की प्रतिमूर्ति थीं। वहीं सरदार पटेल राष्ट्र को एकता के सूत्र में बांधने वाले महान शिल्पकार थे। वरिष्ठ कांग्रेस नेता मणिकांत यादव ने कहा कि राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाली इंदिरा गांधी तथा देश को एक सूत्र में पिरोने वाले सरदार वल्लभभाई पटेल को देशवासी युगों-युगों तक याद करते रहेंगे। मौके पर सदाशिव राणा, मुन्ना कुमार दास, नरेश तुरी, राजकुमार पंडित, मुन्ना राय, तुलसी पोद्दार, अभिषेक सिंह और आशीष कुमार सहित अन्य कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

आजसू ने संताल परगना में संगठन विस्तार की बनाई रणनीति, 27 प्रखंड प्रभारियों की घोषणा

  • ध्रुव प्रसाद साह को देवघर के चार प्रखंडों की जिम्मेदारी, गोड्डा जिला प्रभारी का दायित्व भी संभालेंगे
    देवघर/नगर संवाददाता। आजसू पार्टी ने संताल परगना प्रमंडल में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने के उद्देश्य से संगठनात्मक फेरबदल करते हुए 27 प्रखंड प्रभारियों की घोषणा की है। पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो के निर्देश तथा केंद्रीय समिति के निर्णय के बाद नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
    इसके तहत पार्टी के केंद्रीय सचिव ध्रुव प्रसाद साह को देवघर जिले के चार प्रखंडों का संगठन प्रभारी बनाया गया है। उन्हें देवघर विधानसभा क्षेत्र के देवघर एवं मोहनपुर, मधुपुर विधानसभा क्षेत्र के मारगोमुंडा तथा जरमुंडी विधानसभा क्षेत्र के सोनारायठाढ़ी प्रखंड की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा वे पूर्व से ही गोड्डा जिला प्रभारी का दायित्व संभाल रहे हैं। इस प्रकार अब उन्हें देवघर और गोड्डा दोनों जिलों में संगठन विस्तार की जिम्मेदारी निभानी होगी। पार्टी की ओर से घोषित 27 प्रखंड प्रभारियों में संजीव महतो, बसंत राय, सुरेश चंद्र महतो, मनोज मरांडी, अजय कुमार, राजा साहनी, जितेंद्र चौधरी, ध्रुव प्रसाद साह, राजेश महतो, अरुण कुमार, दीपक मंडल, रविंद्र नाथ महतो (पिंटू), अशोक सिंह, बासुदेव गोस्वामी, श्यामल वाद्यकर, पुरुषोत्तम ठाकुर, राजकुमार बाउरी, आदर्श लक्ष्य, आलोक पाल, आलमगीर आलम, मो. अख्तर, मोफीज, संजय कुमार, सुजीत मुर्मू, सचिन कुशवाहा, चतुरानंद पांडेय एवं केदार महतो शामिल हैं। नई जिम्मेदारी मिलने पर ध्रुव प्रसाद साह ने केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो एवं केंद्रीय समिति के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने एक छोटे कार्यकर्ता पर दो जिलों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देकर जो भरोसा जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे।

41 वर्षों की सेवा के बाद अशोक राम को नगर निगम ने दी भावभीनी विदाई

  • दो लाख रुपये का प्रतीकात्मक चेक देकर किया सम्मानित, रोड कुली के पद से शुरू किया था सेवाकाल
    देवघर/नगर संवाददाता। देवघर नगर निगम में 41 वर्षों से अधिक समय तक निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ सेवा देने वाले चतुर्थवर्गीय कर्मचारी अशोक राम शनिवार को सेवानिवृत्त हो गए। उनकी सेवानिवृत्ति पर नगर निगम सभागार में विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें सम्मानित करते हुए उनके योगदान को याद किया। सम्मान स्वरूप उन्हें दो लाख रुपये का प्रतीकात्मक चेक भी प्रदान किया गया। अशोक राम ने नगर निगम में रोड कुली के पद से अपने सेवाकाल की शुरुआत की थी। चार दशक से अधिक के कार्यकाल में उन्होंने पूरी लगन, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया। उनके लंबे सेवाकाल में कई अधिकारी और कर्मचारी आए-गए, लेकिन काम के प्रति उनकी निष्ठा हमेशा बनी रही। समारोह में नगर आयुक्त, अपर नगर आयुक्त, उपमहापौर सहित अन्य पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। इसके बाद अंगवस्त्र ओढ़ाकर, माल्यार्पण एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया। मौके पर उनके परिजन भी मौजूद थे। वक्ताओं ने कहा कि अशोक राम ने अपने कार्य और व्यवहार से ईमानदारी एवं समर्पण की मिसाल पेश की है। किसी भी संस्थान की मजबूती में उन कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है, जो पर्दे के पीछे रहकर पूरी जिम्मेदारी से काम करते हैं। उन्होंने साबित किया कि पद छोटा या बड़ा नहीं होता, बल्कि कर्तव्य के प्रति निष्ठा ही व्यक्ति की वास्तविक पहचान होती है। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके स्वस्थ, सुखद और खुशहाल सेवानिवृत्त जीवन की कामना की। चार दशक से अधिक समय तक साथ काम करने वाले सहयोगी की विदाई के दौरान समारोह का माहौल भावुक हो गया।

सीजेआई के देवघर दौरे को लेकर ट्रैफिक रूट में बदलाव, ऑटो-टोटो परिचालन पर रोक

  • 2 नवंबर को शाम 3 से रात 9 बजे तक वीआईपी रूट पर लागू रहेगी पाबंदी, शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर भी रोक
    देवघर/संवाददाता। भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत के 2 नवंबर को प्रस्तावित देवघर दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। इसके तहत 2 नवंबर को शाम 3 बजे से रात 9 बजे तक निर्धारित वीआईपी रूट पर ऑटो और टोटो का परिचालन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। साथ ही देवघर शहरी क्षेत्र में भारी वाहनों के प्रवेश पर भी रोक रहेगी। यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए प्रशासन ने 10 स्थानों पर रूट डायवर्ट प्वाइंट निर्धारित किए हैं। अनुमंडल पदाधिकारी सह अनुमंडल दंडाधिकारी की ओर से जारी आदेश के अनुसार, एयरपोर्ट से सत्संग स्थित हाईकोर्ट गेस्ट हाउस तक का निर्धारित मार्ग एयरपोर्ट मोड़, कर्णकोल मोड़, हथगढ़ मोड़, नौलखा मंदिर मोड़, सारवां मोड़, केकेएन स्टेडियम बाइपास, बजरंगी चौक, टावर चौक, थाना मोड़, मस्जिद मोड़, एलआईसी मोड़, वीआईपी चौक होते हुए सत्संग चौक तक रहेगा। वहीं, सत्संग गेस्ट हाउस से बाबा मंदिर तक वीआईपी चौक, थाना मोड़, कांग्रेस मोड़, पटेल चौक, जलसार मोड़, सब्जी मंडी मोड़, भारती होटल, सम्राट होटल और फुट ओवरब्रिज होते हुए वीआईपी गेट तक मार्ग निर्धारित किया गया है। बाबा मंदिर से वापसी के लिए भी अलग रूट तय किया गया है। गेस्ट हाउस से सभा स्थल यानी व्यवहार न्यायालय तक वीआईपी चौक, पुराना नगर निगम मोड़, अंबेडकर चौक और डीडीसी आवास मोड़ होकर मार्ग निर्धारित किया गया है।
    10 स्थानों पर भारी वाहनों का रूट डायवर्ट : चौपा मोड़ से भागलपुर और हंसडीहा की ओर से आने वाले व्यावसायिक वाहन एवं बसें हिंडोलावरण, तीरनगर और सारवां होकर अपने गंतव्य तक जाएंगे। कोठिया मोड़ से सुल्तानगंज की ओर आने वाले भारी वाहन कनभटिया मोड़, रिखिया और मोहनपुर होकर जाएंगे। वहीं, रांची और गिरिडीह की ओर से आने वाले भारी वाहनों का प्रदीप चौक से शहर में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। रोहिणी शहीद द्वार, कोरियासा मोड़, कर्णकोल मोड़ और एयरपोर्ट मोड़ से भी भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। जटाही मोड़, रांगा मोड़ और गिधनी की ओर से आने वाले भारी वाहनों एवं व्यावसायिक बसों को बरमसिया की ओर जाने की अनुमति नहीं होगी।
    अनुमंडलीय परिसर में बनेगा पार्किंग जोन : मुख्य न्यायाधीश के कार्यक्रम के दौरान देवघर अनुमंडलीय परिसर के खाली स्थानों को पार्किंग जोन बनाया जाएगा। संबंधित थाना प्रभारियों, यातायात प्रभारी और जिला परिवहन पदाधिकारी को आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया है। प्रशासन ने आम लोगों से निर्धारित यातायात व्यवस्था का पालन करने की अपील की है।

कलश शोभायात्रा के साथ नीचे सिमरिया में अखंड अष्टयाम शुरू
जसीडीह/संवाददाता। नगर निगम देवघर के जसीडीह स्थित वार्ड नंबर एक के नीचे सिमरिया मुहल्ले में शनिवार को कलश शोभायात्रा के साथ 24 घंटे का अखंड अष्टयाम एवं कीर्तन कार्यक्रम शुरू हुआ। धार्मिक अनुष्ठान को लेकर मुहल्ले में उत्साह का माहौल रहा। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित शालीग्राम पांडेय के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना से हुई। उन्होंने मुन्ना दूबे एवं उनकी पत्नी से विधि-विधान के साथ पूजा करायी। इसके बाद मुहल्ले की कुंवारी कन्याओं सहित 51 महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर बाजे-गाजे और झंडे के साथ शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा नीचे सिमरिया स्थित अष्टयाम स्थल से शुरू होकर ऊपर सिमरिया, हनुमान नगर और जसीडीह आसाम रोड होते हुए जमुनिया तालाब पहुंची। वहां पंडित शालीग्राम पांडेय ने विधिवत कलश में जल भरवाया। इसके बाद श्रद्धालु कलश लेकर वापस नीचे सिमरिया मुहल्ला पहुंचे। पूरे मार्ग में भक्तिमय माहौल बना रहा। शोभायात्रा में वार्ड छह की पार्षद सीमा सिंह, पूर्व पार्षद राजन सिंह, मुन्ना दूबे, अमित कुमार दुबे, अनिल वाजपेयी, जंग बहादुर दूबे, विनय दूबे, कमल मिश्रा, नंदलाल दूबे, मुकेश दूबे, गोल्डी दूबे, ललन दूबे, रोहित तिवारी, पिंकू दूबे, विजयकांत दूबे, दिवाकर झा, शिवम दूबे, बालकृष्ण दूबे, चंदा दूबे, सरिता देवी एवं द्रोपती देवी सहित अन्य श्रद्धालु शामिल हुए।

ऑपरेशन अमानत के तहत आरपीएफ ने यात्री को लौटाया छूटा बैग
मधुपुर/संवाददाता। ऑपरेशन अमानत के तहत मधुपुर आरपीएफ ने ट्रेन में छूटे यात्री के पिट्ठू बैग को बरामद कर सुरक्षित उसके मालिक को सौंप दिया। बैग में करीब पांच हजार रुपये मूल्य के सामान थे। सामान वापस मिलने पर यात्री ने आरपीएफ के प्रति आभार जताया। जानकारी के अनुसार, केशव कुमार झा ट्रेन संख्या 18420 डाउन से सकरी स्टेशन से जसीडीह स्टेशन तक यात्रा कर रहे थे। इस दौरान वह कोच संख्या बी-1 की सीट संख्या 11 पर बैठे थे। जसीडीह स्टेशन पर उतरने के दौरान उनका पिट्ठू बैग सीट पर ही छूट गया। इसकी जानकारी होने पर उन्होंने रेल मदद के माध्यम से रेलवे को शिकायत दर्ज करायी। शिकायत मिलने के बाद आरपीएफ ने तत्परता दिखाते हुए ट्रेन में छूटे बैग को बरामद कर लिया। इसके बाद बैग को मधुपुर आरपीएफ पोस्ट में सुरक्षित रखा गया। आरपीएफ की ओर से यात्री को फोन कर बैग बरामद होने की सूचना दी गई। सूचना मिलने पर केशव कुमार झा मधुपुर आरपीएफ पोस्ट पहुंचे। वहां आवश्यक सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें उनका पिट्ठू बैग सुरक्षित सौंप दिया गया। अपना सामान वापस पाकर यात्री ने आरपीएफ की तत्परता और ईमानदार पहल की सराहना करते हुए धन्यवाद दिया।

संयुक्त छापेमारी में सात ट्रैक्टर अवैध कोयला जब्त
चितरा/संवाददाता। अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ ईसीएल प्रबंधन और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में बड़ी सफलता हाथ लगी है। शनिवार देर शाम मिली गुप्त सूचना के आधार पर कोलियरी क्षेत्र के गांजामोड़ के समीप नवाडीह गांव के एक सुनसान स्थान पर संचालित अवैध कोयला डिपो में छापेमारी की गई। इस दौरान ईसीएल सिक्योरिटी, सीआईएसएफ और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके से करीब सात ट्रैक्टर अवैध कोयला जब्त किया। छापेमारी के दौरान जब्त कोयले को जेसीबी की मदद से ट्रैक्टरों में लोड कराया गया और सुरक्षा व्यवस्था के बीच कोलियरी परिसर लाया गया। इस कार्रवाई से अवैध कोयला कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया। छापेमारी टीम में सीआईएसएफ के असिस्टेंट कमांडेंट जितेंद्र कपूड़िया, एसआई अखिलेश कुमार, ईसीएल सिक्योरिटी इंचार्ज मोहम्मद इम्तियाज, सुकुमार कर्मकार सहित अन्य सुरक्षाकर्मी शामिल थे।

Share197Tweet123Share49
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

April 20, 2024

राष्ट्रीय एकता हमारी संस्कृति का मूल स्वरूप : सुबोध

0

बड़े की हत्या करने वाला छोटा भाई गोवर्धन गिरफ्तार

0

जयंती पर याद किए गए पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम

0

राष्ट्रीय एकता हमारी संस्कृति का मूल स्वरूप : सुबोध

November 1, 2026

निपुण 2.0 कार्यक्रम के तहत 20 विद्यार्थियों का हुआ मूल्यांकन

November 1, 2026

चिराग पासवान के 44वें जन्मदिन पर काटा केक, जरूरतमंदों में बांटे फल

November 1, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store