• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

पारंपरिक खेल हमारी सांस्कृतिक विरासत की पहचान : उपायुक्त

November 20, 2026

उपायुक्त ने कचरा प्रबंधन और पंचायत स्तर पर दिया योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का मंत्र

November 21, 2026

रक्तदान किसी जरूरतमंद को जीवनदान देने के समान : उपायुक्त

November 20, 2026

एक वर्ष से खराब पड़ी जलमीनार, पेयजल के लिए परेशान ग्रामीण

November 20, 2026

वापी में प्रवासी मजदूर तैय्यब अंसारी का आकस्मिक निधन, गांव में पसरा मातम

November 11, 2026

पांच सूत्री मांगों को लेकर संयुक्त ट्रेड यूनियन ने किया धरना-प्रदर्शन

November 11, 2026

जिले में 22 से 24 नवंबर तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान

November 11, 2026

श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुई मां काली की पूजा, मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

November 10, 2026

दीपावली की रात स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त, 13 वर्षीय किशोर की मौत, दो दोस्त घायल

November 10, 2026

छठ पर्व पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : ऋषभ भारद्वाज

November 7, 2026

सोशल ऑडिट की जिला स्तरीय जनसुनवाई में शामिल होंगे करौं के नौ विद्यालय

November 7, 2026

सर्वोदय विद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

November 7, 2026

देवघर एयरपोर्ट पर नई पार्किंग नीति लागू, ड्रॉप-ऑफ पूरी तरह नि:शुल्क

November 6, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, November 21, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    उपायुक्त ने कचरा प्रबंधन और पंचायत स्तर पर दिया योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का मंत्र

    रक्तदान किसी जरूरतमंद को जीवनदान देने के समान : उपायुक्त

    एक वर्ष से खराब पड़ी जलमीनार, पेयजल के लिए परेशान ग्रामीण

    पारंपरिक खेल हमारी सांस्कृतिक विरासत की पहचान : उपायुक्त

    वापी में प्रवासी मजदूर तैय्यब अंसारी का आकस्मिक निधन, गांव में पसरा मातम

    पांच सूत्री मांगों को लेकर संयुक्त ट्रेड यूनियन ने किया धरना-प्रदर्शन

    जिले में 22 से 24 नवंबर तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान

    श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुई मां काली की पूजा, मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

    दीपावली की रात स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त, 13 वर्षीय किशोर की मौत, दो दोस्त घायल

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Deoghar

पारंपरिक खेल हमारी सांस्कृतिक विरासत की पहचान : उपायुक्त

by admin
November 20, 2026
in Deoghar
0
493
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
  • जिला स्तरीय बिरसा मुंडा ग्रामीण एवं स्वदेशी जनजातीय खेल प्रतियोगिता शुरू, 14 से 40 वर्ष के खिलाड़ी ले रहे हिस्सा
    देवघर/वरीय संवाददाता। झारखंड राज्य स्थापना दिवस-2026 के उपलक्ष्य में गुरुवार को केकेएन स्टेडियम में जिला स्तरीय भगवान बिरसा मुंडा लोकप्रिय ग्रामीण एवं स्वदेशी जनजातीय खेल प्रतियोगिता-2026 का शुभारंभ हुआ। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया ने पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर, उप विकास आयुक्त पीयूष कुमार सिन्हा एवं नगर आयुक्त सुलोचना मीना के साथ तीरंदाजी कर दो दिवसीय प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया।
    इस अवसर पर उपायुक्त ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर और मानसिक विकास के लिए परंपरागत खेलों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। ग्रामीण एवं जनजातीय खेल हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की पहचान हैं। ऐसे आयोजनों से जिले की छिपी हुई खेल प्रतिभाओं को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने तथा राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने का अवसर मिलता है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को खेल भावना और अनुशासन के साथ बेहतर प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दीं। पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर ने भी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए अनुशासन, निरंतर अभ्यास और खेल भावना जरूरी है। दो दिवसीय प्रतियोगिता में 14 से 40 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ी विभिन्न स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं। व्यक्तिगत स्पर्धाओं में गुलेल, मटका दौड़, गेड़ी दौड़, भाला दौड़ एवं तीरंदाजी शामिल हैं। वहीं, टीम स्पर्धाओं में सेकोर, फुटबॉल, हॉकी एवं वॉलीबॉल के मुकाबले आयोजित किए जा रहे हैं। प्रतियोगिता में विजेता टीमें आगामी प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता में देवघर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी। प्रमंडल स्तर की विजेता एवं उपविजेता टीमों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा। मौके पर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार भारती, जिला खेल पदाधिकारी संतोष कुमार, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी, विभिन्न खेलों के कोच, खिलाड़ी एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

विश्व शौचालय दिवस पर सार्वजनिक शौचालयों की हुई विशेष सफाई

  • सुलभ इंटरनेशनल ने चलाया जागरूकता अभियान, लोगों को बताए स्वच्छता के फायदे
    देवघर/वरीय संवाददाता। विश्व शौचालय दिवस के अवसर पर गुरुवार को नगर निगम क्षेत्र में सुलभ इंटरनेशनल सोशल सर्विस ऑर्गेनाइजेशन की ओर से विशेष स्वच्छता एवं जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान शहर के प्रमुख स्थानों पर स्थित सार्वजनिक एवं सामुदायिक शौचालयों की विशेष सफाई की गई। साथ ही आम लोगों को शौचालय के नियमित उपयोग और स्वच्छता के महत्व की जानकारी दी गई। अभियान के तहत शहर के प्रमुख सार्वजनिक शौचालयों की सफाई कर वहां विश्व शौचालय दिवस से संबंधित जागरूकता बैनर लगाए गए। कार्यकर्ताओं ने लोगों को बताया कि खुले में शौच करने से कई तरह की बीमारियां फैलने का खतरा रहता है। इससे बचाव के लिए शौचालय का नियमित उपयोग और उसकी साफ-सफाई बनाए रखना जरूरी है। सुलभ के प्रतिनिधि नारायण जी पांडेय ने कहा कि विश्व शौचालय दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वच्छ शौचालय के महत्व के प्रति जागरूक करना तथा शौचालय के निर्माण एवं नियमित उपयोग के लिए प्रेरित करना है। स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाकर ही स्वस्थ समाज का निर्माण किया जा सकता है।
    कार्यक्रम की रूपरेखा सुलभ इंटरनेशनल सोशल सर्विस ऑर्गेनाइजेशन, झारखंड स्टेट ब्रांच, रांची के मानद निदेशक आनंद शेखर के निर्देशन में तैयार की गई थी। अभियान में नगर निगम प्रशासन का भी सहयोग रहा। मौके पर नगर निगम के नगर प्रबंधक सतीश कुमार, मनोज कुमार, सुलभ के सामाजिक कार्यकर्ता रितेश कुमार, आनंद कुमार, मृत्युंजय कुमार, नंदन कुमार एवं अप्पू कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

टावर चौक से सब्जी मंडी तक शाम छह से रात 11 बजे तक नो-एंट्री की मांग
-कांग्रेस महासचिव ने एसपी को पत्र लिखकर जाम और दुर्घटनाओं पर जताई चिंता
देवघर/वरीय संवाददाता। शहर के टावर चौक से सब्जी मंडी जाने वाले मार्ग पर शाम के समय लगने वाले जाम और दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए जिला कांग्रेस कमेटी ने इस मार्ग पर नो-एंट्री लागू करने की मांग की है। कांग्रेस के जिला महासचिव हरेकृष्ण राय ने गुरुवार को पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर शाम छह बजे से रात 11 बजे तक इस मार्ग पर नो-एंट्री व्यवस्था लागू करने का आग्रह किया है। पत्र में कहा गया है कि टावर चौक से सब्जी मंडी जाने वाला मार्ग शहर का अत्यंत व्यस्त इलाका है। इस रास्ते से बाबा मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं के साथ-साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोग आवागमन करते हैं। शाम छह बजे के बाद इस मार्ग पर भीड़ और वाहनों का दबाव काफी बढ़ जाता है, जिससे लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ता है। पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि तेज रफ्तार से चलने वाले वाहन और टोटो के कारण दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। भीड़भाड़ का फायदा उठाकर असामाजिक तत्वों द्वारा छिनतई एवं जेबकतरी जैसी घटनाओं को भी अंजाम दिए जाने की शिकायतें सामने आती रहती हैं। कांग्रेस महासचिव ने पुलिस प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए टावर चौक के समीप नो-एंट्री जोन निर्धारित करने की मांग की है, ताकि श्रद्धालुओं एवं आम नागरिकों को जाम और दुर्घटनाओं से राहत मिल सके।

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर कांग्रेसियों ने किया नमन

  • जिला अध्यक्ष ने कहा- देशहित में लिए गए उनके फैसले आज भी याद किए जाते हैं
    देवघर/वरीय संवाददाता। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जयंती पर गुरुवार को स्थानीय होटल के सभागार में कांग्रेस की ओर से श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर कांग्रेस अध्यक्ष रवि केशरी ने की। इस दौरान उपस्थित कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी के चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मौके पर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राजेंद्र दास ने कहा कि इंदिरा गांधी भारत की पहली और अब तक की एकमात्र महिला प्रधानमंत्री थीं। उन्हें पूरी दुनिया आयरन लेडी के नाम से जानती है। उन्होंने अपने कार्यकाल में कई ऐतिहासिक और साहसिक फैसले लेकर देश को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अलग पहचान दिलाई। उन्होंने कहा कि बैंकों का राष्ट्रीयकरण, भारत-पाकिस्तान युद्ध में भारत की ऐतिहासिक विजय और बांग्लादेश के निर्माण में इंदिरा गांधी की भूमिका को हमेशा याद किया जाएगा। उनका राजनीतिक जीवन देश के इतिहास का महत्वपूर्ण अध्याय है। कार्यक्रम में उदय प्रकाश, गुलाब यादव, मुकुंद दास, कामदेव दास, चंदन सिंह, अंकुर कुमार केशरी, राकेश जायसवाल, अनिल केशरी, विवेक मोदी एवं नंदकिशोर यादव सहित अन्य कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

मिलावटखोरी के खिलाफ व्यापक छापेमारी करें अधिकारी : उपायुक्त

  • खाद्य पदार्थ बनाने वाली फैक्ट्रियों में भी चलेगा विशेष जांच अभियान, जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक में दिए निर्देश
    देवघर/वरीय संवाददाता। जिले में आम नागरिकों को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने तथा मिलावटखोरी पर प्रभावी रोक लगाने को लेकर गुरुवार को समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय खाद्य सुरक्षा परामर्शदात्री समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया ने की। बैठक में उपायुक्त ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुपालन की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को मिलावटखोरी के खिलाफ व्यापक छापेमारी अभियान चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मिलावटी एवं अमानक खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए जिला, अनुमंडल और प्रखंड स्तर पर विशेष टीमों का गठन किया जाए। जांच अभियान केवल खुदरा दुकानों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि खाद्य पदार्थों के निर्माण एवं प्रसंस्करण से जुड़ी फैक्ट्रियों और उत्पादन इकाइयों की भी नियमित जांच की जाए। उपायुक्त ने कहा कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता के मानकों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को खाद्य पदार्थों के सुरक्षित रखरखाव, मिलावट की पहचान और खाद्य सुरक्षा से जुड़े सरकारी दिशा-निर्देशों की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ नियमित रूप से जांच अभियान चलाने और उसकी निगरानी करने को कहा। बैठक में खाद्य सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर भी चर्चा की गई।
    मौके पर उप विकास आयुक्त पीयूष कुमार सिन्हा, अपर समाहर्ता हीरा कुमार, सिविल सर्जन, एसीएमओ, मुख्यालय डीएसपी, खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी, संबंधित विभागों के अधिकारी, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी एवं समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

कपड़ा दुकान से दो युवकों ने उड़ाया मोबाइल, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
देवघर/संवाददाता नगर थाना क्षेत्र के बड़ा बाजार स्थित भगवती मेडिकल के पास संजय कुमार की कपड़ा दुकान में दो युवकों ने मोबाइल चोरी कर ली और मौके से फरार हो गये। घटना के दौरान दुकानदार संजय कुमार और उनकी पत्नी दुकान में मौजूद थे। दोनों ग्राहकों को कपड़े दिखाने में व्यस्त थे। इसी दौरान मौका पाकर दोनों युवक मोबाइल लेकर फरार हो गये। घटना के बाद दुकानदार शिकायत दर्ज कराने नगर थाना पहुंचे, जहां उनसे आवेदन के लिए फॉर्म भरवाया गया। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

मोबाइल हैक कर संपर्क नंबरों पर भेजा जा रहा क्यूआर कोड, पैसे की मांग
देवघर/संवाददाता
भुरभुरा मोड़ पर रहकर सिक्योरिटी एजेंसी चलाने वाले जामताड़ा जिले के फतेहपुर निवासी चंद्रशेखर झा का मोबाइल हैक कर साइबर ठगी का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि मोबाइल हैक करने के बाद उनके संपर्क नंबरों पर क्यूआर कोड भेजकर पैसे की मांग की जा रही है। मामले को लेकर चंद्रशेखर झा शिकायत देने साइबर थाना पहुंचे।

घर में घुसकर मारपीट व लूटपाट करने का आरोप, गिरफ्तार
देवघर/संवाददाता। कुंडा थाना क्षेत्र के खैरखुटी गांव में भैंस के पेशाब करने को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट और लूटपाट तक पहुंच गया। मामले में कुंडा थाना की पुलिस ने आरोपित उपेंद्र यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना को लेकर खैरखुटी गांव निवासी जीवलाल कुमार यादव ने कुंडा थाना में शिकायत दर्ज कराई है। दर्ज शिकायत के अनुसार, 17 नवंबर की शाम करीब छह से सात बजे उनकी भैंस का पेशाब महेंद्र यादव के घर की ओर सड़क पर चला गया था। इसी बात को लेकर महेंद्र यादव, निर्मला देवी और संगीता देवी ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपितों ने रात में अंजाम भुगतने की धमकी दी। शिकायतकर्ता के अनुसार उसी रात करीब 12 बजे धड़ाम-धड़ाम की आवाज सुनकर उनकी नींद खुली तो देखा कि महेंद्र यादव समेत सारवां थाना क्षेत्र के पलगंजिया गांव के कई लोग दीवार फांदकर उनके घर में घुसने का प्रयास कर रहे थे। आरोप है कि घर में घुसकर आरोपितों ने जान मारने की नीयत से उनके पिता विशेश्वर महतो पर रॉड से हमला कर दिया। बचाव के दौरान उनके पिता के बाएं हाथ में गंभीर चोट लगी। जीवलाल ने आरोप लगाया है कि जब वह अपने पिता को बचाने पहुंचे तो उपेंद्र यादव, मंटू यादव और राजकुमार यादव ने रॉड व लात-मुक्के से मारपीट की। उपेंद्र यादव ने रॉड से उनके सिर पर वार किया, जो दाहिने कंधे पर लगा। इससे उनका दाहिना हाथ उठना बंद हो गया। बीच-बचाव करने पहुंची उनकी बहन रंभा कुमारी के साथ भी मारपीट की गई। आरोप है कि महेंद्र यादव ने रॉड से उसकी पीठ पर वार किया, जबकि प्रदीप यादव ने कुदाल से हमला कर उसके दाहिने हाथ की उंगली और बाएं हाथ में चोट पहुंचाई। इसी दौरान उपेंद्र यादव ने उसकी बहन के गले से करीब पांच भर वजन की चांदी की चेन, जिसकी कीमत 10 हजार रुपये बताई गई है, छीन ली। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि उनकी मां भागरथी देवी और बड़े भाई संजय यादव के साथ भी मारपीट की गई। हमले में मां के दाहिने हाथ, पैर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोट आई, जबकि भाई के दाहिने हाथ में चोट लग।जीवलाल के अनुसार, आरोपितों ने घर में घुसकर लूटपाट भी की। दो टिन के बक्से और एक वीआईपी बैग उठाकर ले गए। बैग में शादी के लिए जमा किए गए करीब 70 हजार रुपये रखे थे जबकि टिन के बक्से में उनके भाई-भाभी के गहने और नकदी मिलाकर करीब एक लाख रुपये थे। जाते-जाते आरोपितों ने ट्रक से कुचलकर मार देने की धमकी भी दी। मामले में कुंडा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित उपेंद्र यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

तीन बार में साइबर ठगों ने की निकासी, खाते में बचे मात्र 600 रुपये

  • शिकायत लेकर साइबर थाना पहुंचा पीड़ित
    देवघर/संवाददाता। साइबर ठगों द्वारा लोगों को ठगी का शिकार बनाने के लिए लगातार नए-नए तरीके अपनाए जा रहे हैं। अब ठग पीएम किसान योजना के नाम पर एपीके फाइल भेजकर लोगों के बैंक खातों से रुपये उड़ा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला रिखिया थाना क्षेत्र के नवाडीह गांव निवासी मनोज कुमार यादव के साथ सामने आया है। उनके व्हाट्सएप पर पीएम किसान योजना के नाम से एक एपीके फाइल भेजी गई थी। फाइल को टच करते ही उनके बैंक खाते से तीन बार में कुल 14,940 रुपये की निकासी कर ली गई। पीड़ित मनोज कुमार यादव के अनुसार, उनके व्हाट्सएप पर पीएम किसान के नाम से एपीके फाइल आई थी। उन्होंने जैसे ही उस फाइल को टच किया, उनके सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की हिंदी विद्यापीठ शाखा स्थित बैंक खाते से रुपये कटने लगे। साइबर ठगों ने तीन अलग-अलग बार में 5,000 रुपये, 4,950 रुपये और 4,990 रुपये की निकासी कर ली। इस तरह उनके खाते से कुल 14,940 रुपये की निकासी कर ली गई। ठगी के बाद उनके बैंक खाते में मात्र 600 रुपये ही शेष रह गए। खाते से लगातार रुपये कटने की जानकारी मिलने के बाद मनोज कुमार यादव को साइबर ठगी का एहसास हुआ। इसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत दर्ज कराने के लिए साइबर थाना पहुंचकर आवेदन दिया। आवेदन के माध्यम से पीड़ित ने ठगी की गई रकम वापस दिलाने के साथ-साथ इस घटना में शामिल साइबर अपराधियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। पीएम किसान के नाम पर भेजी गई एपीके फाइल के माध्यम से हुई इस ठगी की घटना ने एक बार फिर साइबर अपराधियों के नए तरीकों को उजागर किया है।

भीगे कपड़े में मोटर का स्विच देने गई महिला की करंट लगने से मौत
देवघर/संवाददाता। पथरड्डा ओपी क्षेत्र के नचनियां गांव में गुरुवार को करंट लगने से 23 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान गांव निवासी गीता देवी के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे गीता देवी स्नान करने गई थी। स्नान के बाद वह भीगे कपड़े में ही मोटर का स्विच चालू करने गई। इसी दौरान वह करंट प्रवाहित तार की चपेट में आ गई। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गई। इसके बाद परिजनों ने किसी तरह उसे करंट से छुड़ाया और आनन-फानन में इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया। सदर अस्पताल में ऑन ड्यूटी चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सक की सूचना पर बैद्यनाथधाम ओपी की पुलिस अस्पताल पहुंची और मृतका के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विषैला पदार्थ खाने से युवक की मौत

  • इलाज में लापरवाही का आरोप लगा परिजनों ने किया हंगामा
    देवघर/संवाददाता। जसीडीह थाना क्षेत्र के चमगढ़ा सिमरा गांव निवासी 28 वर्षीय युवक मनोहर वर्मा की संदिग्ध परिस्थिति में विषैला पदार्थ खाने से मौत हो गई। घटना बुधवार देर रात की है। जानकारी के अनुसार, युवक ने किसी कारणवश विषैला पदार्थ खा लिया था। इसकी जानकारी मिलते ही परिजन गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर चिकित्सकों ने उसका इलाज शुरू किया, लेकिन कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान आक्रोशित लोग वार्ड में रखे ऑक्सीजन सिलेंडर फेंकने लगे। स्थिति बिगड़ती देख अस्पताल के सुरक्षा गार्ड अलर्ट हो गए और इसकी सूचना बैद्यनाथधाम ओपी तथा नगर थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही ओपी प्रभारी प्रेम कुमार टुडू मौके पर पहुंचे। इसके बाद पीसीआर टीम और नगर थाना का गश्ती दल भी अस्पताल पहुंचा। पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। गुरुवार सुबह पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि विषैला पदार्थ खाने के कारण मनोहर की मौत हुई है। वहीं, चिकित्सकों का कहना था कि विषपान करने के बाद युवक को पानी पिला दिया गया था, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुटी थी।

राष्ट्रीय एरोबिक जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में रिधिका यादव ने जीता कांस्य पदक

  • देवघर की बेटी ने राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया झारखंड का गौरव, जिला जिम्नास्टिक संघ करेगा सम्मानित
    देवघर/संवाददाता। राजस्थान की राजधानी जयपुर में आयोजित राष्ट्रीय एरोबिक जिम्नास्टिक चैंपियनशिप 2026-27 में देवघर की प्रतिभाशाली खिलाड़ी रिधिका यादव ने कांस्य पदक जीतकर जिले सहित पूरे झारखंड का नाम रोशन किया है। 12 से 16 नवंबर 2026 तक आयोजित इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में रिधिका ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन करते हुए यह उपलब्धि हासिल की। रिधिका की इस सफलता से देवघर के खेल जगत में खुशी की लहर है। उनकी उपलब्धि पर देवघर जिला जिम्नास्टिक संघ के अध्यक्ष अजय खवाड़े ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि देवघर लौटने पर जिला जिम्नास्टिक संघ की ओर से रिधिका को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि रिधिका की यह उपलब्धि जिले के अन्य युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। वहीं, देवघर जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष डॉ. सुनील खवाड़े, सचिव चंदना झा, जिला खेल प्राधिकरण के सचिव आशीष झा सहित नवीन शर्मा, बिप्लव विश्वास एवं विक्रम चौधरी ने भी रिधिका यादव की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं। सभी ने उम्मीद जताई कि रिधिका भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देवघर और झारखंड का गौरव बढ़ाती रहेंगी।

जनवितरण प्रणाली दुकान से अनाज लेकर लौट रहे तीन लोगों पर हमला, गंभीर

  • लाठी-डंडे से मारपीट में विनोद, महेंद्र और कालेश्वर यादव घायल, भर्ती
    देवघर/संवाददाता। बिहार के जमुई जिले के चकाई थाना क्षेत्र अंतर्गत ठाकुर शेर गांव में मारपीट की घटना में तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में विनोद यादव, महेंद्र यादव और कालेश्वर यादव के नाम शामिल हैं। तीनों को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों के अनुसार, गुरुवार को वे लोग जनवितरण प्रणाली दुकान से चावल और गेहूं लेकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान गांव के ही कुछ लोगों ने बिना किसी वजह के उन पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। हमले में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद परिजन सभी घायलों को इलाज के लिए पहले चकाई स्थित रेफरल अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए तीनों को देवघर सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
Share197Tweet123Share49
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

April 20, 2024

उपायुक्त ने कचरा प्रबंधन और पंचायत स्तर पर दिया योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का मंत्र

0

बड़े की हत्या करने वाला छोटा भाई गोवर्धन गिरफ्तार

0

जयंती पर याद किए गए पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम

0

उपायुक्त ने कचरा प्रबंधन और पंचायत स्तर पर दिया योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का मंत्र

November 21, 2026

रक्तदान किसी जरूरतमंद को जीवनदान देने के समान : उपायुक्त

November 20, 2026

एक वर्ष से खराब पड़ी जलमीनार, पेयजल के लिए परेशान ग्रामीण

November 20, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store