• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

एक वर्ष से खराब पड़ी जलमीनार, पेयजल के लिए परेशान ग्रामीण

November 20, 2026

रक्तदान किसी जरूरतमंद को जीवनदान देने के समान : उपायुक्त

November 20, 2026

पारंपरिक खेल हमारी सांस्कृतिक विरासत की पहचान : उपायुक्त

November 20, 2026

वापी में प्रवासी मजदूर तैय्यब अंसारी का आकस्मिक निधन, गांव में पसरा मातम

November 11, 2026

पांच सूत्री मांगों को लेकर संयुक्त ट्रेड यूनियन ने किया धरना-प्रदर्शन

November 11, 2026

जिले में 22 से 24 नवंबर तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान

November 11, 2026

श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुई मां काली की पूजा, मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

November 10, 2026

दीपावली की रात स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त, 13 वर्षीय किशोर की मौत, दो दोस्त घायल

November 10, 2026

छठ पर्व पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : ऋषभ भारद्वाज

November 7, 2026

सोशल ऑडिट की जिला स्तरीय जनसुनवाई में शामिल होंगे करौं के नौ विद्यालय

November 7, 2026

सर्वोदय विद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

November 7, 2026

देवघर एयरपोर्ट पर नई पार्किंग नीति लागू, ड्रॉप-ऑफ पूरी तरह नि:शुल्क

November 6, 2026

लैब इन ए बॉक्स प्रशिक्षण में शिक्षकों को बताए गए प्रयोग आधारित शिक्षण के तरीके

November 6, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, November 20, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    रक्तदान किसी जरूरतमंद को जीवनदान देने के समान : उपायुक्त

    एक वर्ष से खराब पड़ी जलमीनार, पेयजल के लिए परेशान ग्रामीण

    पारंपरिक खेल हमारी सांस्कृतिक विरासत की पहचान : उपायुक्त

    वापी में प्रवासी मजदूर तैय्यब अंसारी का आकस्मिक निधन, गांव में पसरा मातम

    पांच सूत्री मांगों को लेकर संयुक्त ट्रेड यूनियन ने किया धरना-प्रदर्शन

    जिले में 22 से 24 नवंबर तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान

    श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुई मां काली की पूजा, मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

    दीपावली की रात स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त, 13 वर्षीय किशोर की मौत, दो दोस्त घायल

    छठ पर्व पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : ऋषभ भारद्वाज

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Deoghar

एक वर्ष से खराब पड़ी जलमीनार, पेयजल के लिए परेशान ग्रामीण

by admin
November 20, 2026
in Deoghar
0
494
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
  • मरम्मत नहीं होने से श्रद्धालुओं और राहगीरों को भी हो रही परेशानी
    मधुपुर/संवाददाता। करौं प्रखंड मुख्यालय से करीब चार किलोमीटर दूर रान्हा गांव में बजरंगबली मंदिर के समीप स्थित जलमीनार पिछले एक वर्ष से खराब पड़ी है। इसके कारण ग्रामीणों के साथ-साथ राहगीरों और मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। मंदिर के समीप जलमीनार होने के कारण प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। लेकिन जलमीनार खराब रहने से उन्हें पीने के पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। वहीं, इस मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों को भी पेयजल की सुविधा नहीं मिल पा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि जलमीनार करीब एक वर्ष से खराब है, लेकिन अब तक पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की ओर से इसकी मरम्मत कराने की दिशा में कोई पहल नहीं की गई है। इससे लोगों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों से अविलंब जलमीनार की मरम्मत कराने की मांग की है। मांग करने वालों में नवीन चौधरी, शालिग्राम चौधरी, पप्पू चौधरी, राजेश चौधरी, अमरनाथ चौधरी, जुगल किशोर चौधरी, गुड्डू चौधरी, उमेश चौधरी, निशिकांत चौधरी और अशोक चौधरी सहित अन्य ग्रामीण शामिल हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जलमीनार चालू होने से गांव के लोगों के साथ राहगीरों और श्रद्धालुओं को भी राहत मिलेगी।

गृह प्रवेश सप्ताह के तहत 182 आवासों में कराया गया गृह प्रवेश

  • सारठ की 27 पंचायतों में लाभुकों के घरों को सजाकर पारंपरिक रीति-रिवाज से मनाया जा रहा उत्सव
    सारठ/संवाददाता। झारखंड राज्य के 26वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 15 से 21 नवंबर तक गृह प्रवेश सप्ताह मनाया जा रहा है। इसके तहत सारठ प्रखंड की सभी 27 पंचायतों में विभिन्न आवास योजनाओं के लाभुकों को नवनिर्मित घरों में गृह प्रवेश कराया जा रहा है। प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन कुमार सिंह के निर्देशानुसार कार्यक्रम का आयोजन संबंधित पंचायतों के मुखिया एवं पंचायत समिति सदस्यों की देखरेख में किया जा रहा है। गृह प्रवेश कार्यक्रम में सभी समुदायों की धार्मिक एवं पारंपरिक मान्यताओं का ध्यान रखा जा रहा है। हिंदू परिवारों में हिंदू रीति-रिवाज, आदिवासी समाज में पारंपरिक विधि-विधान तथा मुस्लिम परिवारों में उनकी धार्मिक परंपराओं के अनुसार गृह प्रवेश कराया जा रहा है। इस दौरान आवासों को फूल-मालाओं और गुब्बारों से सजाकर फीता काटा जा रहा है। नए घर में प्रवेश को लेकर लाभुक परिवारों में उत्साह देखा जा रहा है। प्रखंड स्तर पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार प्रधानमंत्री आवास योजना के 76, अबुआ आवास योजना के 103 तथा प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के तीन लाभुकों के घरों में गृह प्रवेश कराया गया है। इस प्रकार कुल 182 आवासों में गृह प्रवेश का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। निर्देशानुसार बागडबरा, बोचबांध एवं कैराबांक पंचायतों में प्रखंड समन्वयक मोहन महरा की देखरेख में कार्यक्रम आयोजित किया गया। गृह प्रवेश सप्ताह के माध्यम से सरकार की आवास योजनाओं के लाभुकों को अपने पक्के घर का सपना साकार होने की खुशी साझा करने का अवसर मिल रहा है।

मासिक गुरु गोष्ठी में विद्यालयों के संचालन को लेकर दिए गए निर्देश

  • छात्र-शिक्षक उपस्थिति, मध्याह्न भोजन और ऑनलाइन डाटा एंट्री पर हुई चर्चा
    सारठ/संवाददाता। प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी अमिताभ झा की अध्यक्षता में गुरुवार को मध्य विद्यालय सारठ के सभागार में मासिक गुरु गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें प्रखंड के सभी सरकारी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक शामिल हुए। बैठक में विद्यालयों के सुचारू संचालन और शैक्षणिक व्यवस्था को बेहतर बनाने को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। गोष्ठी में मध्याह्न भोजन योजना के नियमित संचालन और राशि भुगतान की नई प्रक्रिया की जानकारी दी गई। इसके अलावा विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की ऑनलाइन उपस्थिति निर्धारित समय पर दर्ज करने का निर्देश दिया गया। बैठक में यू-डायस, प्रशस्त एप में डाटा एंट्री, ई-कल्याण योजना तथा छात्र-छात्राओं की पोशाक से संबंधित डाटा की ऑनलाइन प्रविष्टि पर भी चर्चा हुई। अधिकारियों ने सभी प्रधानाध्यापकों को संबंधित कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने तथा सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र विद्यार्थियों तक पहुंचाने पर जोर दिया।
    मौके पर प्रखंड शिक्षा कार्यक्रम पदाधिकारी उदय शंकर राय, संकुल संसाधन सेवी उज्ज्वल कुमार सिंह, जयराम प्रसाद राय, अनंत कुमार, लंदन कुमार राय, भागीरथ राय, डाटा ऑपरेटर मनीष कुमार, रूपेश रौशन, रूबी कुमारी, राजेश कुमार मिश्र, सरिता कुमारी, शबनम सिन्हा, शशिकांत मिश्र, कृष्ण देव मरांडी, रोहित यादव, प्रद्युम्न सिंह, सुनील राय, शाहजहां मिर्जा, प्रकाश कापरी, राजेश कुमार, मुन्ना प्रसाद राय, मोतीलाल मरांडी, बाबुजन मुर्मू और रामचंद्र मंडल सहित सैकड़ों शिक्षक उपस्थित थे।

16 सूत्री मांगों को लेकर असंगठित दैनिक मजदूर संघ ने दिया धरना

  • श्रम कानून में बदलाव वापस लेने, न्यूनतम दैनिक मजदूरी 800 रुपये करने और पेंशन लागू करने की मांग
    मोहनपुर/संवाददाता। झारखंड असंगठित दैनिक मजदूर संघ के बैनर तले गुरुवार को विभिन्न मांगों को लेकर घाघरा मोड़ चौक से पैदल मार्च निकालकर प्रखंड मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र एवं राज्य सरकार के खिलाफ नाराजगी जाहिर करते हुए मजदूरों और आम लोगों की समस्याओं के समाधान की मांग उठाई।
    इससे पूर्व संघ के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने देवघर-गोड्डा मुख्य मार्ग स्थित घाघरा मोड़ चौक पर जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा स्थल से पैदल मार्च निकाला। मार्च प्रखंड मुख्यालय पहुंचकर धरना में तब्दील हो गया। धरना के बाद संघ की ओर से राष्ट्रपति के नाम संबोधित 16 सूत्री मांग पत्र अंचल निरीक्षक को सौंपा गया। ज्ञापन में देश में राष्ट्रपति शासन लागू करने तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से इस्तीफे की मांग की गई। इसके अलावा एसआईआर के नाम पर कथित अराजकता एवं षड्यंत्र बंद करने तथा केंद्र सरकार की वर्तमान श्रम संहिताओं को निरस्त कर पुराने श्रम कानूनों को दोबारा लागू करने की मांग की गई। संघ ने असंगठित मजदूरों की दैनिक मजदूरी 800 रुपये निर्धारित करने, पेंशन योजना लागू करने तथा श्रम विभाग में सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर बिचौलियागिरी समाप्त करने की मांग उठाई। झारखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के श्रमिकों के वार्षिक अंशदान जमा करने की प्रक्रिया सरल बनाने पर भी जोर दिया गया। साथ ही मोहनपुर प्रखंड में प्रखंड विकास पदाधिकारी की पदस्थापना की मांग की गई। ज्ञापन में मोहनपुर हाट की सरकारी जमीन, सरकारी अस्पताल के भवन एवं जमीन तथा प्रखंड क्षेत्र के अन्य सरकारी संस्थानों से अवैध अतिक्रमण हटाने की मांग शामिल है। मोहनपुर थाना में दर्ज एससी-एसटी एक्ट के मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने तथा किसानों को खाद, बीज और आधुनिक कृषि यंत्र अनुदानित दर पर उपलब्ध कराने की मांग भी की गई। इसके अलावा जरूरतमंदों को मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना, वृद्धावस्था एवं विधवा पेंशन, राशन कार्ड तथा अबुआ आवास योजना का लाभ देने, इंडियन गैस वितरण में कथित अनियमितताओं की जांच कराने और जनवितरण प्रणाली में अनाज वितरण से जुड़ी गड़बड़ियों की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की गई। संघ के नेताओं ने चेतावनी दी कि मजदूरों एवं आम लोगों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। मौके पर केंद्रीय अध्यक्ष हरिहर यादव, प्रखंड अध्यक्ष गौतमप तुरी, मजदूर संघ संरक्षक भूतनाथ यादव, जिला महासचिव हेमंत चौधरी, जिला कोषाध्यक्ष जमीर अंसारी, जिला उपाध्यक्ष शंकर तांती, प्रमोद यादव सहित दर्जनों महिला-पुरुष कार्यकर्ता उपस्थित थे।

स्वस्थ मिट्टी और संतुलित पोषण से टिकाऊ होगी खेती : शशांक शेखर

  • महिला आदिवासी किसानों को दिया गया प्रशिक्षण, बीज का भी हुआ वितरण
    सारठ/संवाददाता। झारखंड राज्य स्थापना पखवाड़ा सह खेत बचाओ अभियान के तहत गुरुवार को सारठ प्रखंड की जमुआ सोल पंचायत में महिला आदिवासी किसानों के लिए प्रशिक्षण, क्षेत्र भ्रमण एवं बीज वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन कृषि विज्ञान केंद्र देवघर एवं कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण (आत्मा), देवघर के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।
    मौके पर कृषि विज्ञान केंद्र की प्रमुख डॉ. पूनम सोरेन एवं प्रखंड तकनीकी प्रबंधक सह प्रखंड कृषि पदाधिकारी शशांक शेखर ने किसानों को खेती की आधुनिक एवं टिकाऊ तकनीकों की जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान शशांक शेखर ने कहा कि स्वस्थ मिट्टी और संतुलित पोषण ही टिकाऊ कृषि का आधार है। अच्छी फसल के लिए पौधों को नाइट्रोजन, फास्फोरस एवं पोटाश जैसे प्रमुख पोषक तत्वों की संतुलित मात्रा देना जरूरी है। इससे मिट्टी की उर्वरता बनी रहती है और फसल उत्पादन में वृद्धि होती है। प्रशिक्षकों ने किसानों को रासायनिक खादों पर निर्भरता कम करने तथा जैविक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने की सलाह दी। साथ ही मिट्टी के स्वास्थ्य को बनाए रखने और उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करने के तरीके बताए गए। कार्यक्रम के दौरान किसानों के बीच बीज का वितरण भी किया गया। मौके पर दर्जनों महिला एवं पुरुष किसान उपस्थित थे।

मेंटेनेंस कार्य को लेकर शुक्रवार को दो घंटे बंद रहेगी बिजली

  • सारवां, सोनारायठाढ़ी, देवपहाड़ी और घसको पीएसएस से जुड़े उपभोक्ता होंगे प्रभावित
    सारवां/संवाददाता। देवघर डाबरग्राम से सारवां तक 33 हजार केवीए विद्युत लाइन में मेंटेनेंस का कार्य शुक्रवार, 20 नवंबर को किया जाएगा। इसको लेकर सारवां, सोनारायठाढ़ी, देवपहाड़ी एवं घसको पावर सब स्टेशन (पीएसएस) से निकलने वाले सभी 11 हजार वोल्ट के फीडरों में दोपहर 12 बजे से दोपहर दो बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इस संबंध में विद्युत अवर प्रमंडल सारठ के एसडीओ सोमेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि 33 हजार केवीए लाइन के आवश्यक रखरखाव को लेकर यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने संबंधित क्षेत्र के उपभोक्ताओं से निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लेने की अपील की है।

माता-पिता का सम्मान और सेवा करना हर संतान का फर्ज : सूफी जाकिर हुसैन

  • अजमते वालदैन कॉन्फ्रेंस में तालीम, संस्कार और पारिवारिक जिम्मेदारियों पर हुई चर्चा
    मधुपुर/संवाददाता। शहर के लखना मोहल्ले में मरहूम हाजी अबू कलाम अयुबी के चालीसवें के अवसर पर उनके पुत्र मास्टर मोहम्मद सम्मान इकबाल अंसारी, एखलाक अंसारी एवं समस्त परिवार की ओर से अजमते वालदैन कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। धार्मिक सम्मेलन में माता-पिता की अहमियत, संतान के संस्कार और पारिवारिक जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम की शुरुआत पवित्र कुरआन की तिलावत से हुई। बिहार से पहुंचे प्रख्यात धर्मगुरु एवं आध्यात्मिक मार्गदर्शक हजरत सूफी शाह अलहाज मोहम्मद जाकिर हुसैन निजामी ने मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित किया। उन्होंने कहा कि संतान अल्लाह की अनमोल नेमत और माता-पिता के लिए बड़ी अमानत है। बच्चों को बेहतर तालीम देने के साथ उनमें धार्मिक चेतना, नैतिकता, ईमानदारी, अनुशासन और बड़ों के प्रति सम्मान की भावना विकसित करना माता-पिता की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि बच्चों को केवल अच्छी शिक्षा और भौतिक सुविधाएं देना पर्याप्त नहीं है, बल्कि अपने आचरण और व्यवहार से अच्छे संस्कार देना भी जरूरी है। वहीं, संतान का भी कर्तव्य है कि वह माता-पिता का सम्मान करे, उनकी सेवा करे और उनकी बातों का पालन करे। माता-पिता की खिदमत और उनका आदर करना प्रत्येक संतान की जिम्मेदारी है।
    सम्मेलन में हाफिज व कारी असगर मदनी, अंसार रजा मक्की, मौलाना यूसुफ मिस्बाही, मौलाना महताब आलम सहित कई धर्मगुरु, इमाम एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे। इस अवसर पर आयोजित नातिया काव्य गोष्ठी में शकील अख्तर अयुबी, अजीम सादाब, मुनाजिर रजा, मंसूर रिफाकती, जाकिर मधुपुरी एवं शमीम अख्तर फैजी ने नातिया कलाम प्रस्तुत किए। उनकी प्रस्तुतियों से पूरा माहौल रूहानी हो गया। श्रोताओं ने वाह-वाह और सुब्हान अल्लाह के नारों से नातख्वानों का उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम का संचालन मौलाना मुख्तार फैजी ने किया। अंत में मरहूम हाजी अबू कलाम अयुबी सहित सभी मरहूमीन की मगफिरत, परिवार की खुशहाली और समाज में नेक एवं संस्कारी संतान की परवरिश के लिए सामूहिक दुआ की गई।

जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट
मोहनपुर/संवाददाता। रिखिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुसुमडीह गांव में गुरुवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई है। मारपीट में चार-पांच व्यक्ति घायल हो गए हैं। सभी घायलों का इलाज देवघर सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना को लेकर पुलिस को सूचना दी गई है। पुलिस मामले को लेकर छानबीन कर रही है।

तंबाकू के सेवन से बचें और दूसरों को भी करें जागरूक : डॉ बीके सिन्हा

  • सीएचसी सभागार में मनाया गया विश्व तंबाकू निषेध दिवस, स्वास्थ्य कर्मियों ने लिया तंबाकू मुक्त समाज बनाने का संकल्प
    सारवां/संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सारवां के सभागार में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ बीके सिन्हा की देखरेख में विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया गया। इस अवसर पर समाज, विशेषकर युवा वर्ग में बढ़ते तंबाकू एवं तंबाकू उत्पादों के सेवन पर चिंता जताई गई। साथ ही इसके दुष्प्रभावों के प्रति ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता फैलाने का निर्देश स्वास्थ्य कर्मियों को दिया गया। मौके पर डॉ सिन्हा ने कहा कि तंबाकू का सेवन स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक है। इसकी लत लगने के बाद इसे छोड़ना काफी मुश्किल हो जाता है। तंबाकू के सेवन से लोग कई गंभीर बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों से गांव-गांव जाकर लोगों को तंबाकू एवं इससे बने उत्पादों के सेवन से होने वाले नुकसान की जानकारी देने की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि बीमारियों से बचना है तो स्वयं तंबाकू के सेवन से दूर रहें और अपने परिवार तथा आसपास के लोगों को भी इसके सेवन से बचने के लिए जागरूक करें। विशेष रूप से युवाओं को तंबाकू की लत से दूर रखने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी है। इस दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने सभी स्वास्थ्य कर्मियों को तंबाकू एवं तंबाकू उत्पादों का विरोध करने तथा समाज में इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाने की शपथ दिलाई। मौके पर मलेरिया निरीक्षक मनोज पांडे, प्रशांत कुमार पांडे, सर्वेश्वर सिंह, मुन्ना सिंह, अभिषेक, प्रवीण, हीरालाल, लालजी, अमित, पूनम देवी सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।

श्रीमद्भागवत कथा से मिलती है भक्ति, ज्ञान और वैराग्य की प्रेरणा

  • दुलीडीह में भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के दौरान बाल व्यास रंजीत शास्त्री ने किया ग्रंथ की महिमा का वर्णन
    सारवां/संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के दुलीडीह गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में श्रीधाम वृंदावन के बाल व्यास रंजीत शास्त्री ने श्रीमद्भागवत की महिमा का मार्मिक ढंग से वर्णन किया। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत सनातन धर्म का अत्यंत पवित्र ग्रंथ है, जिसकी रचना महर्षि वेदव्यास ने की थी। इसमें जीवन के विभिन्न रहस्यों का वर्णन मिलता है। कथा के दौरान उन्होंने श्रीमद्भागवत शब्द की व्याख्या करते हुए बताया कि ‘श्री’ का अर्थ लक्ष्मी, मंगल, सौभाग्य और तेज है, जबकि ‘मद’ का अर्थ स्वामी या धारण करने वाला तथा ‘भागवत’ का अर्थ भगवान से संबंधित है। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत ऐश्वर्य, ज्ञान और वैराग्य से परिपूर्ण ग्रंथ है। यह मनुष्य को भक्ति, ज्ञान और वैराग्य के मार्ग पर चलकर परम तत्व की प्राप्ति की प्रेरणा देता है। श्रीमद्भागवत केवल धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन का आधार है। इस अवसर पर गब्लू सिंह, प्रणव सिंह, कपिलदेव सिंह, देवानंद सिंह, दीपक सिंह, बमशंकर सिंह सहित अन्य लोगों ने आयोजन में योगदान दिया।

मारपीट में चाचा गंभीर रूप से घायल, एम्स में चल रहा इलाज

  • सिरसिया गांव के राकेश यादव ने सात लोगों के खिलाफ थाने में दिया आवेदन
    सारवां/संवाददाता। थाना क्षेत्र के सिरसिया गांव निवासी राकेश यादव (28) ने थाने में आवेदन देकर गांव के ही राजेश यादव सहित अन्य लोगों पर अपने चाचा शंभू यादव के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने का आरोप लगाया है। आवेदन के अनुसार, शंभू यादव मजदूर की तलाश में सुबह नीलांबरडीह गए थे। वहां से लौटने के दौरान गांव के समीप राजेश यादव, सुगदेव यादव, रवि यादव सहित अन्य लोगों ने पूर्व विवाद को लेकर उन पर लाठी और रॉड से हमला कर दिया। मारपीट में शंभू यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों के शोर मचाने पर आरोपित मौके से फरार हो गए। इसके बाद घायल को इलाज के लिए देवघर ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए एम्स रेफर कर दिया। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है। राकेश यादव ने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपितों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। आवेदन के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

हजार केवी लाइन के मेंटेनेंस को लेकर दो घंटे बिजली रहेगी बंद
सारवां/संवाददाता। देवघर के डाबरग्राम से सारवां तक आने वाली 33 हजार केवी विद्युत लाइन में शुक्रवार, 20 नवंबर को मेंटेनेंस का कार्य किया जाएगा। इसके कारण दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत अवर प्रमंडल सारठ के एसडीओ सोमेश कुमार ने बताया कि मेंटेनेंस कार्य के दौरान सारवां पीएसएस, सोनारायठाढ़ी पीएसएस, देवपहाड़ी पीएसएस और घसको पीएसएस से निकलने वाले सभी 11 हजार वोल्ट के फीडरों की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लेने की अपील की है।

मदनकट्टा स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात युवक की मौत

  • अप रेल लाइन पर पोल संख्या 279/3 के समीप मिला शव, पहचान के लिए पुलिस कर रही प्रयास
    मधुपुर/संवाददाता। मुख्य रेलखंड के मदनकट्टा स्टेशन के समीप ट्रेन की चपेट में आने से करीब 30 वर्षीय अज्ञात युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी के एएसआई प्रेम टोप्पो और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मधुपुर रेल थाना प्रभारी सतीश कुमार पांडेय ने बताया कि घटना मदनकट्टा स्टेशन के अप रेल लाइन पर पोल संख्या 279/3 के समीप हुई। युवक किसी अज्ञात ट्रेन की चपेट में आ गया था। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। उसके पास से कोई पहचान संबंधी कागजात भी बरामद नहीं हुए हैं। पहचान के लिए आसपास के गांवों में संपर्क किया जा रहा है। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव को पहचान के लिए शीतगृह में रखा गया है। मामले में रेल थाना में यूडी केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए लगा शिविर

  • प्रखंड कार्यालय परिसर में बिल सुधार, बिल कलेक्शन और अन्य कार्यों के लिए लिए गए आवेदन
    मारगोमुंडा/संवाददाता। विद्युत आपूर्ति प्रमंडल मधुपुर के सौजन्य से सरकार के निर्देशानुसार गुरुवार को मार्गोमुंडा प्रखंड कार्यालय परिसर में बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए विशेष शिविर लगाया गया। शिविर में बिजली बिल में सुधार, बिल कलेक्शन, बिलिंग सहित विद्युत विभाग से जुड़ी अन्य समस्याओं के निराकरण के लिए उपभोक्ताओं से आवेदन लिए गए। इस दौरान क्षेत्र के दर्जनों उपभोक्ताओं ने अपनी-अपनी समस्याओं के समाधान के लिए आवेदन जमा किए। विभागीय कर्मियों ने उपभोक्ताओं की शिकायतें सुनीं और आवश्यक प्रक्रिया की जानकारी दी। विभाग की ओर से बताया गया कि शुक्रवार को मार्गोमुंडा पंचायत सचिवालय में भी शिविर लगाया जाएगा। मौके पर विद्युत विभाग के जितेंद्र कुमार, वासुदेव, बाबू राम, राजेश राणा सहित कई उपभोक्ता मौजूद थे।

पल्स पोलियो अभियान में प्रतिनियुक्त होंगे 18 शिक्षक

  • 22 से 24 नवंबर तक चलेगा अभियान, चिकित्सा प्रभारी ने बीईईओ को भेजा पत्र
    मधुपुर/संवाददाता। करौं प्रखंड में 22 से 24 नवंबर तक चलने वाले राष्ट्रव्यापी पल्स पोलियो अभियान की सफलता को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। अभियान के सुचारू संचालन और शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के उद्देश्य से विभिन्न बूथों पर 18 शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अरुण कुमार ने प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी को पत्र भेजकर संबंधित शिक्षकों को विद्यालय से विरमित करने का अनुरोध किया है। अभियान के तहत 22 नवंबर को बूथों पर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। वहीं, 23 और 24 नवंबर को स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर बूथ पर दवा पीने से छूटे बच्चों को पोलियो की खुराक देंगे। अभियान में नौशाद अंसारी, मुजफ्फर इमाम, रविंद्र राय, आफताब खान, कुतुबुल्ला अंसारी, सोयब अंसारी, इकरामुद्दीन अंसारी, अब्दुल आलम, सचिन दास, मोहम्मद सागर, जाकिर हुसैन, गोविंद सोरेन, मोहम्मद आजाद अंसारी, राजीव तिवारी, जाहिद अंसारी, लखीराम सोरेन और अविनाश कुमार सहित अन्य शिक्षक शामिल रहेंगे। स्वास्थ्य विभाग ने अभियान को सफल बनाने के लिए संबंधित विभागों से सहयोग की अपील की है।
Share198Tweet124Share49
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

April 20, 2024

रक्तदान किसी जरूरतमंद को जीवनदान देने के समान : उपायुक्त

0

बड़े की हत्या करने वाला छोटा भाई गोवर्धन गिरफ्तार

0

जयंती पर याद किए गए पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम

0

रक्तदान किसी जरूरतमंद को जीवनदान देने के समान : उपायुक्त

November 20, 2026

एक वर्ष से खराब पड़ी जलमीनार, पेयजल के लिए परेशान ग्रामीण

November 20, 2026

पारंपरिक खेल हमारी सांस्कृतिक विरासत की पहचान : उपायुक्त

November 20, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store