• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

जिले में 22 से 24 नवंबर तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान

November 11, 2026

पांच सूत्री मांगों को लेकर संयुक्त ट्रेड यूनियन ने किया धरना-प्रदर्शन

November 11, 2026

श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुई मां काली की पूजा, मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

November 10, 2026

दीपावली की रात स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त, 13 वर्षीय किशोर की मौत, दो दोस्त घायल

November 10, 2026

छठ पर्व पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : ऋषभ भारद्वाज

November 7, 2026

सोशल ऑडिट की जिला स्तरीय जनसुनवाई में शामिल होंगे करौं के नौ विद्यालय

November 7, 2026

सर्वोदय विद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

November 7, 2026

देवघर एयरपोर्ट पर नई पार्किंग नीति लागू, ड्रॉप-ऑफ पूरी तरह नि:शुल्क

November 6, 2026

लैब इन ए बॉक्स प्रशिक्षण में शिक्षकों को बताए गए प्रयोग आधारित शिक्षण के तरीके

November 6, 2026

15 नवंबर तक फॉर्म-6 भरकर मतदाता सूची में जुड़वा सकेंगे नाम

November 6, 2026

मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने समझा मतदान का महत्व, लोकतंत्र में भागीदारी का मिला संदेश

November 5, 2026

जिले के होनहार खिलाड़ियों और तकनीकी पदाधिकारियों से मिले उपायुक्त

November 5, 2026

लापता बच्ची के परिजनों से मिले पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, एसआईटी गठन का दिया सुझाव

November 4, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, November 11, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    पांच सूत्री मांगों को लेकर संयुक्त ट्रेड यूनियन ने किया धरना-प्रदर्शन

    जिले में 22 से 24 नवंबर तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान

    श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुई मां काली की पूजा, मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

    दीपावली की रात स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त, 13 वर्षीय किशोर की मौत, दो दोस्त घायल

    छठ पर्व पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : ऋषभ भारद्वाज

    सोशल ऑडिट की जिला स्तरीय जनसुनवाई में शामिल होंगे करौं के नौ विद्यालय

    सर्वोदय विद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

    देवघर एयरपोर्ट पर नई पार्किंग नीति लागू, ड्रॉप-ऑफ पूरी तरह नि:शुल्क

    लैब इन ए बॉक्स प्रशिक्षण में शिक्षकों को बताए गए प्रयोग आधारित शिक्षण के तरीके

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Deoghar

जिले में 22 से 24 नवंबर तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान

by admin
November 11, 2026
in Deoghar
0
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

देवघर/वरीय संवाददाता। मंगलवार को समाहरणालय सभागार में उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में झारखंड सरकार और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के दिशा-निर्देशों के आलोक में आगामी पल्स पोलियो अभियान की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त ने जानकारी दी कि देवघर जिले में 22 नवंबर 2026 से 24 नवंबर 2026 तक तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को “दो बूंद हर बार, पोलियो पर जीत रहे बरकरार” संकल्प के साथ पोलियो की खुराक दी जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि अभियान के पहले दिन (बूथ डे) ही 80 प्रतिशत से अधिक बच्चों को कवर करने पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया जा सके। आगे उप विकास आयुक्त ने कहा कि भारत वर्तमान में पोलियो मुक्त है, लेकिन कुछ पड़ोसी देशों में पोलियो के मामले सक्रिय होने के कारण संक्रमण का खतरा बना हुआ है। बच्चों की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की चूक न हो, इसके लिए शिक्षा, समाज कल्याण, सूचना जनसंपर्क, पंचायती राज व नगर निगम सहित सभी संबंधित विभाग आपस में बेहतर समन्वय बनाकर काम करें। उन्होंने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक समय पर संपन्न करा लें।
अंतरविभागीय समन्वय और सतर्कता पर जोर
उप विकास आयुक्त ने कहा कि भारत वर्तमान में पोलियो मुक्त है, लेकिन कुछ पड़ोसी देशों में पोलियो के मामले सक्रिय होने के कारण संक्रमण का खतरा बना हुआ है। बच्चों की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की चूक न हो, इसके लिए शिक्षा, समाज कल्याण, सूचना जनसंपर्क, पंचायती राज व नगर निगम सहित सभी संबंधित विभाग आपस में बेहतर समन्वय बनाकर काम करें। उन्होंने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक समय पर संपन्न करा लें। साथ ही उन्होंने जिलावासियों से अपील की है कि वे अधिक जानकारी के लिए अपने नजदीकी सहिया, ए.एन.एम. या आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से संपर्क करें और 0 से 5 वर्ष तक के अपने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर उनका संपूर्ण टीकाकरण सुनिश्चित कराएं। इस बैठक में असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, समाज कल्याण पदाधिकारी, सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, चिकित्सा पदाधिकारी, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी, प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, चिकित्सकों की टीम और डब्लू एच ओ व युनिसेफ के जिला प्रतिनिधि उपस्थित थे।

छठव्रतियों की सुविधा में कोई कोताही बर्दाश्त नहीं, तैयारियों को लेकर सक्रिय हुए महापौर
देवघर/नगर संवाददाता।
लोक आस्था के महापर्व छठ की रौनक अब देवघर के गली-मोहल्लों में दिखने लगी है। छठ घाटों से लेकर पूजा स्थलों तक तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में देवघर नगर निगम के महापौर रवि कुमार राउत मंगलवार को शहीद आश्रम रोड स्थित गौशाला छठ पूजा समिति पहुंचे। यहां उन्होंने पूजा की तैयारियों का जायजा लिया और आयोजन में जुटे समिति के सदस्यों एवं स्थानीय लोगों से आत्मीय मुलाकात की। महापौर ने समिति के सदस्यों के साथ छठ पूजा की तैयारियों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि छठ महापर्व आस्था, पवित्रता और सामाजिक एकजुटता का प्रतीक है। इस महापर्व में छठव्रतियों, माताओं-बहनों और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। इसके लिए साफ-सफाई, पर्याप्त रोशनी और आवागमन के रास्तों की समुचित व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि छठ पूजा की तैयारियां केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के सामूहिक सहयोग से ही बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जा सकती है। नगर निगम की ओर से भी श्रद्धालुओं की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने का प्रयास किया जा रहा है। पूजा समिति और स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी तैयारियों को समय पर पूरा किया जाएगा, ताकि व्रतियों को अर्घ्य अर्पित करने के दौरान किसी तरह की असुविधा न हो। महापौर ने आयोजन में जुटे लोगों की लगन और श्रद्धा की सराहना करते हुए कहा कि छठ महापर्व देवघर की सामाजिक और सांस्कृतिक एकता को मजबूत करता है। ऐसे आयोजनों में सभी की सहभागिता से ही पर्व की भव्यता और गरिमा बनी रहती है। इस अवसर पर राहुल सिंह, भोला, वार्ड जमादार राकेश झा और नगर निगम कर्मी कन्हैया सहित अन्य लोग उपस्थित थे। सभी ने छठ पूजा को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए आपसी सहयोग से तैयारियां पूरी करने का संकल्प लिया।

वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच बांटी गयी मिठाइयां
देवघर/वरीय संवाददाता।
जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वाधान में चांदडीह स्थित वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच मिठाइयां बांटी गयी। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के प्रभारी सचिव एसीजेएम आनंद सिंह ने वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों को उनके कानूनी अधिकारों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों को निराश होने की जरूरत नहीं है। जिला विधिक सेवा प्राधिकार हर समय सहायता करने को तत्पर है। इसके अलावा संप्रेषण गृह में रह रही बच्चियों के बीच निबंध प्रतियोगिता, चित्रांकन प्रतियोगिता रंगोली प्रतियोगिता समेत अन्य कई प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ।इन प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाली होम की बच्चियों तथा प्रतिभागियों को डालसा की ओर से उपहार के तौर पर मिठाइयां दी गई। संप्रेषण गृह की बच्चियों को भी उनके मौलिक अधिकारों के बारे में प्रभारी सचिव ने विस्तार से जानकारी दी इस अवसर पर प्रभारी सचिव आनंद सिंह के अलावा राहुल कोंगरी,एवं एलडीसी के सदस्य गण, पारा लीगल वालंटियर आदि मौजूद थे।

राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता 26 में महेशमारा के दो विद्यार्थियों का चयन, विद्यालय में हर्ष
देवघर/वरीय संवाददाता।
पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय, महेशमारा, मोहनपुर के लिए यह अत्यंत गौरव एवं हर्ष का विषय है कि ऊर्जा संरक्षण पर आयोजित राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता-2026 में विद्यालय के दो प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का चयन हुआ है। प्रतियोगिता के समूह ‘क’ (कक्षा 5 से 7) में कक्षा 7 के छात्र कुणाल कुमार तथा समूह ‘ख’ (कक्षा 8 से 10) में कक्षा 8 के छात्र कुणाल कुमार ने चयनित होकर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक विजय शंकर ठाकुर ने दोनों विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, लगन एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। इस अवसर पर कक्षा 8 के वर्ग शिक्षक रूपा केसरी एवं कक्षा 7 के वर्ग शिक्षक श्रीमती ज्योति शाही के मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन की भी सराहना की गई। विद्यालय परिवार ने दोनों विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की। साथ ही शिक्षकों एवं अभिभावकों के सहयोग के प्रति आभार प्रकट किया। दामोदर घाटी निगम डी वी सी द्वारा ऊर्जा दक्षता ब्यूरो बी ई ई, एवं विद्युत मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वाधान में 20 नवम्बर 2026 को राँची में आयोजित प्रतियोगिता एवं पुरस्कार वितरण समारोह में भाग लेने के लिए दोनों विद्यार्थी अभिभावक एवं विद्यालय परिवार को आमंत्रित किया गया है।

इंटक और कांग्रेस नेताओं ने किया डढ़वा नदी छठ घाट का निरीक्षण
देवघर/वरीय संवाददाता।
झारखंड प्रदेश इंटक के प्रदेश सचिव अजय कुमार, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मणिकांत यादव एवं रमाकांत यादव, देवघर जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष नित्यानंद सेवक तथा देवघर जिला कांग्रेस कमेटी ओबीसी के जिला अध्यक्ष विकास राउत, देवघर जिला इंटक के उपाध्यक्ष सह एडवोकेट घनश्याम सिंह, कांग्रेस नेता तुलसी पोद्दार ने डढ़वा नदी छठ घाट का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर इंटक एवं कांग्रेस के नेताओं ने जिला प्रशासन एवं देवघर नगर निगम आयुक्त से छठ घाट पर सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की ताकि छठ व्रतियों एवं छठ श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। झारखंड प्रदेश इंटक के प्रदेश सचिव अजय कुमार ने कहा कि छठ महापर्व आस्था और पवित्रता का पर्व है ।इस पर्व को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह रहता है। बड़ी संख्या में इस नदी छठ घाट सहित कई घाटों पर बड़ी संख्या में व्रती और श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसी स्थिति में घाटों पर सुरक्षा एवं सुविधाओं की बेहतर व्यवस्था होना अत्यंत ही जरूरी है। श्री कुमार ने कहा कि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए भी आवश्यक स्थानों पर बैरिकेडिंग की जाए ताकि घाटों पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम हो सके।

तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से 14 वर्षीय किशोर की मौत, मां ने की जांच की मांग
देवघर/संवाददाता।
नगर थाना क्षेत्र के बिलासी स्थित सीता होटल से डॉ. पीके झा की ओर जाने वाली सड़क पर छोटी पुलिया के समीप 8 नवंबर की रात करीब 11 बजे हुए सड़क हादसे में 14 वर्षीय किशोर ऋषि कुमार की मौत हो गई। घटना को लेकर मृतक की मां संगीता देवी ने नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराकर दुर्घटना की जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। मामले में कहा है कि उनका पुत्र ऋषि कुमार अपने दो दोस्तों के साथ घर से निकला था। इसी दौरान तीनों सीता होटल से डॉ. पीके झा की ओर जाने वाली सड़क पर छोटी पुलिया के समीप दुर्घटना के शिकार हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के बाद तीनों को सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने ऋषि कुमार को मृत घोषित कर दिया। संगीता देवी के अनुसार, आसपास के लोगों से जानकारी मिली है कि तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से यह दुर्घटना हुई। उन्होंने आवेदन में यह भी उल्लेख किया है कि घटनास्थल और आसपास की सड़क पर कई सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। फुटेज की जांच से दुर्घटना में शामिल वाहन और उसके दोषियों की पहचान हो सकती है। उन्होंने पुलिस से अविलंब सीसीटीवी फुटेज की जांच कर घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करते हुए कठोर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

मकान निर्माण में अड़ंगा लगाकर जान से मारने की धमकी देने का आरोप
देवघर/संवाददाता। देवीपुर थाना क्षेत्र के बिरनियां गांव में मकान पुनर्निर्माण को लेकर भाइयों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। इस संबंध में 55 वर्षीय शत्रुधन दास ने देवीपुर थाना में आवेदन देकर भाइयों समेत अन्य लोगों पर गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी और निर्माण कार्य रोकने का आरोप लगाया है। मामले के अनुसार शत्रुधन अपने पुराने खपरैल रसोई घर को तोड़कर अपने हिस्से में नया रसोईघर और बाथरूम बनवा रहे हैं। इसी दौरान सटे हुए भाई विष्णुदेव दास के घर के दो-तीन खपड़े गिर गए, जिसके बाद विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि 6 नवंबर को किशुन दास को बुलाकर निर्माण कार्य रोक दिया गया और जान से मारने की धमकी दी गई। अगले दिन समझौता होने के बाद रात में आंगन से करीब दो गाड़ी ईंट और 50 किलो छड़ गायब होने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित ने पुलिस से जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

गिरिडीह उपचुनाव में श्वेता शर्मा के समर्थन में उतरेगी देवघर महिला मोर्चा
देवघर/नगर संवाददाता।
गिरिडीह उपचुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज होने लगी है। इसी क्रम में देवघर नगर निगम की उप महापौर एवं झामुमो नेत्री टिप चटर्जी तथा झामुमो महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष नीलम देवी ने गिरिडीह पहुंचकर पूर्व नगर विकास मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू की धर्मपत्नी श्वेता शर्मा से आत्मीय मुलाकात की। इस दौरान आगामी उपचुनाव को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। देवघर महिला मोर्चा ने श्वेता शर्मा के समर्थन में चुनाव प्रचार अभियान में पूरी ताकत के साथ उतरने का भरोसा दिलाया। मुलाकात के दौरान उप महापौर टिप चटर्जी और जिलाध्यक्ष नीलम देवी ने श्वेता शर्मा को आश्वस्त किया कि चुनाव प्रचार में देवघर की महिला मोर्चा की कार्यकर्ता सक्रिय भूमिका निभाएंगी। संगठन की ओर से प्रचार अभियान को मजबूती देने के लिए कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि देवघर महिला मोर्चा हर कदम पर उनके साथ खड़ा रहेगा और चुनावी अभियान में पूरी ऊर्जा के साथ सहयोग करेगा।इस मुलाकात को गिरिडीह उपचुनाव के मद्देनजर झामुमो महिला मोर्चा की सांगठनिक सक्रियता और चुनावी रणनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। देवघर से महिला कार्यकर्ताओं की भागीदारी का भरोसा मिलने से श्वेता शर्मा के समर्थन में अंतरजिला स्तर पर संगठनात्मक संपर्क और समन्वय को मजबूती मिलने की उम्मीद है। उप महापौर टिप चटर्जी ने कहा कि महिला संगठन की ताकत उसकी एकजुटता और समर्पित कार्यकर्ताओं में होती है। चुनाव के दौरान महिला मोर्चा की कार्यकर्ता पूरी सक्रियता के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाएंगी। वहीं, जिलाध्यक्ष नीलम देवी ने भी भरोसा दिलाया कि देवघर की महिला कार्यकर्ता प्रचार अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगी। मुलाकात के दौरान आगामी उपचुनाव की तैयारियों, महिला कार्यकर्ताओं की भूमिका और प्रचार अभियान को प्रभावी बनाने जैसे विषयों पर भी चर्चा हुई। देवघर महिला मोर्चा की ओर से श्वेता शर्मा को हरसंभव संगठनात्मक सहयोग देने का भरोसा दिया गया।

आज होगी कायस्थों के आराध्य देव भगवान चित्रगुप्त की पूजा
देवघर/नगर संवाददाता।
कार्तिक शुक्ल पक्ष द्वितीया के अवसर पर 11 नवंबर को कायस्थ समाज के लोग अपने आराध्य देव भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना श्रद्धा और उल्लास के साथ करेंगे। इस अवसर पर देवघर सहित देशभर में चित्रांश परिवार विधि-विधान से भगवान चित्रगुप्त की आराधना करेंगे। पूजा को लेकर कायस्थ समाज के घरों और विभिन्न मोहल्लों में तैयारियां की गई हैं।
कई स्थानों पर भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा स्थापित कर सामूहिक पूजा की जाएगी। इसके अलावा प्रत्येक कायस्थ परिवार में भी कलम-दवात की पूजा का विशेष महत्व रहेगा। ब्रह्मा की काया से प्रकट हुए थे भगवान चित्रगुप्त धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान चित्रगुप्त को सृष्टि के रचयिता ब्रह्मा की काया से उत्पन्न माना जाता है। पौराणिक कथाओं में वर्णन है कि सृष्टि की रचना के बाद भगवान ब्रह्मा ने 11 हजार वर्षों तक तपस्या और समाधि की।
इसी दौरान उनकी काया से सांवले वर्ण के भगवान चित्रगुप्त प्रकट हुए। जब ब्रह्मा ने अपनी आंखें खोलीं तो अपने सामने एक अन्य दिव्य स्वरूप को देखकर आश्चर्यचकित रह गए। परिचय पूछने पर भगवान चित्रगुप्त ने स्वयं को ब्रह्मा की तपस्या और काया से उत्पन्न बताया। इसके बाद ब्रह्मा ने उन्हें चित्रगुप्त नाम दिया और सृष्टि में मनुष्यों के कर्मों का लेखा-जोखा रखने का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा। धार्मिक विश्वास है कि भगवान चित्रगुप्त स्वर्गलोक में मनुष्य के पाप और पुण्य का हिसाब रखते हैं। इसी कारण उन्हें न्याय, लेखन और ज्ञान का प्रतीक माना जाता है। कायस्थ समाज उन्हें अपना आदि पुरुष और पूर्वज मानकर उनकी पूजा करता है।
लेखन और बौद्धिक परंपरा से जुड़ा है कायस्थ समाज
कायस्थ समाज की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपरा में कलम, दवात और लेखन का विशेष स्थान है। मान्यता है कि भगवान चित्रगुप्त से ही लेखन और कर्मों का हिसाब रखने की परंपरा जुड़ी है। इसी कारण कायस्थ समाज शिक्षा, साहित्य, लेखन और बौद्धिक कार्यों को विशेष महत्व देता है।
समाज की मान्यता के अनुसार भगवान चित्रगुप्त की दो पत्नियां नंदिनी और शोभावती थीं। उनसे क्रमश: आठ और चार पुत्र हुए। इन बारह पुत्रों से कायस्थ समाज की विभिन्न शाखाओं और उपनामों की परंपरा जुड़ी मानी जाती है। इनमें श्रीवास्तव, सक्सेना, भटनागर, माथुर, अम्बष्ठ, गौड़, निगम, कर्ण, कुलश्रेष्ठ, स्थाना, वाल्मीकि और सूर्यध्वज प्रमुख हैं।
कलम-दवात की पूजा का हैं विशेष विधान
चित्रगुप्त पूजा के दिन सुबह स्नान आदि से निवृत्त होकर भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा अथवा तस्वीर के समक्ष पूजा-अर्चना की जाती है। इस दौरान नैवेद्य, धूप, दीप, पुष्प और मालाएं अर्पित की जाती हैं। पूजा में कलम और दवात का विशेष महत्व होता है। कायस्थ परिवारों में अपनी लेखनी को भगवान चित्रगुप्त के समक्ष रखकर उनकी आराधना करने की परंपरा है। मान्यता के अनुसार इस दिन कायस्थ समाज के लोग लेखन-पठन से परहेज करते हैं और अपनी कलम को एक दिन के लिए विश्राम देते हैं। पूजा के दौरान सादे कागज पर मंत्र एवं शुभ संकल्प लिखकर भगवान चित्रगुप्त से ज्ञान, सद्बुद्धि और सुख-समृद्धि की कामना की जाती है। शाम के समय आरती, भजन और सामूहिक प्रीतिभोज का आयोजन भी किया जाता है।
बाबानगरी देवघर में चित्रगुप्त पूजा को लेकर चित्रांश परिवारों में विशेष उत्साह है।
शहर के विभिन्न मोहल्लों में भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा स्थापित कर सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना की जाएगी। वहीं, कायस्थ समाज के लोग अपने-अपने घरों में भी पारंपरिक तरीके से कलम-दवात की पूजा करेंगे। पूजा के माध्यम से समाज के लोग अपने आराध्य देव के प्रति श्रद्धा निवेदित करने के साथ ज्ञान, विवेक, न्यायप्रियता और सद्कर्मों के मार्ग पर चलने का संकल्प लेंगे।

स्पष्ट सोच फाउंडेशन ने बाबा मंदिर को दिया व्हीलचेयर
देवघर/वरीय संवाददाता। स्पष्ट सोच फाउंडेशन, लखनऊ द्वारा भक्तों की सुविधा हेतु बाबाधाम बाबा मंदिर को व्हीलचेयर दान में दिया गया। मौके पर, स्पष्ट सोच फाउंडेशन के अभिनव कुमार ने बताया कि सेबा की भावना से भक्तों की सुविधा हेतु दो व्हीलचेयर मंदिर प्रांगण को दान में दिया गया है।
ऑनलाइन रुपये ट्रांसफर करने के दौरान दूसरे के खाते में पहुंचे 14 हजार रुपये
देवघर/संवाददाता। रिखिया थाना क्षेत्र के बंधा निवासी एक व्यक्ति ऑनलाइन रुपये ट्रांसफर करने के दौरान साइबर ठगी जैसी स्थिति का शिकार हो गए। परिजन को रुपये भेजने के दौरान उनके 14 हजार रुपये गलती से किसी दूसरे व्यक्ति के बैंक खाते में चले गए। मिली जानकारी के अनुसार, उक्त व्यक्ति अपने परिजन को ऑनलाइन माध्यम से रुपये ट्रांसफर कर रहे थे। इसी दौरान ट्रांजेक्शन में गड़बड़ी होने के कारण 14 हजार रुपये परिजन के खाते में जाने के बजाय किसी दूसरे व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर हो गए। जब उन्हें इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने मामले को लेकर शिकायत करने का निर्णय लिया। इसके बाद पीड़ित शिकायत दर्ज कराने के लिए देवघर साइबर थाना पहुंचे। उन्होंने दूसरे खाते में रुपये चले जाने की जानकारी देते हुए शिकायत की।

अलग-अलग स्थानों पर मारपीट की घटनाओं में छह लोग घायल
देवघर/संवाददाता। जिले के अलग-अलग स्थानों पर हुई मारपीट की घटनाओं में छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में प्रमोद यादव, प्रमिला देवी (रामपुर), शिवनारायण यादव, शैलेश महतो (आमगाछी, थाना रिखिया), मो. शाहिल (आसनसोल, पश्चिम बंगाल) और मुकेश चौधरी (शिवपुरी, बिलासी, थाना नगर) शामिल हैं। बताया जाता है कि सभी घायलों को सोमवार देर रात इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों की देखरेख में सभी का इलाज किया गया। अलग-अलग स्थानों पर हुई इन घटनाओं के कारणों की विस्तृत जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।

संदिग्ध परिस्थिति में महिला ने किया विषपान, हालत गंभीर
देवघर/संवाददाता। संदिग्ध परिस्थिति में विषपान करने से एक महिला की तबीयत बिगड़ गई। गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला की पहचान जसीडीह थाना क्षेत्र के गंगटी गांव निवासी सिमरन खातून के रूप में हुई है। बताया जाता है कि सोमवार देर रात अचानक महिला की तबीयत बिगड़ने लगी। इसके बाद परिजन आनन-फानन में उसे इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में जांच के बाद चिकित्सकों ने विषपान की पुष्टि की और महिला को इलाज के लिए भर्ती कर लिया। हालांकि, महिला ने किन परिस्थितियों में विषपान किया, इसकी जानकारी फिलहाल नहीं मिल पाई है। घटना की जानकारी स्थानीय बैद्यनाथधाम ओपी पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

किश्त जमा करने का झांसा देकर महिला से 2730 रुपये की साइबर ठगी
देवघर/संवाददाता। नगर थाना क्षेत्र के रिफ्यूजी कॉलोनी बरमसिया निवासी ज्योति कुमारी साइबर ठगी की शिकार हो गईं। साइबर ठगों ने उन्हें लोन की किश्त एडवांस में जमा करने का झांसा देकर उनके खाते से 2730 रुपये की निकासी कर ली। मिली जानकारी के अनुसार, ज्योति कुमारी ने पूर्व में लोन लिया था। इसी लोन की किश्त जमा करने के नाम पर उन्हें झांसे में लिया गया। ठगों ने किश्त एडवांस में जमा करने की बात कहकर उनसे जुड़ी प्रक्रिया के माध्यम से 2730 रुपये की ठगी कर ली। कुछ देर बाद जब उनके मोबाइल पर खाते से पैसे कटने का मैसेज आया, तब उन्हें अपने साथ हुई साइबर ठगी का एहसास हुआ। इसके बाद पीड़िता शिकायत दर्ज कराने के लिए देवघर साइबर थाना पहुंचीं। उन्होंने साइबर ठगी की जानकारी देते हुए मामले में शिकायत की।

Share196Tweet123Share49
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

April 20, 2024

पांच सूत्री मांगों को लेकर संयुक्त ट्रेड यूनियन ने किया धरना-प्रदर्शन

0

बड़े की हत्या करने वाला छोटा भाई गोवर्धन गिरफ्तार

0

जयंती पर याद किए गए पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम

0

पांच सूत्री मांगों को लेकर संयुक्त ट्रेड यूनियन ने किया धरना-प्रदर्शन

November 11, 2026

जिले में 22 से 24 नवंबर तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान

November 11, 2026

श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुई मां काली की पूजा, मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

November 10, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store