• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

दीपावली की रात स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त, 13 वर्षीय किशोर की मौत, दो दोस्त घायल

November 10, 2026

श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुई मां काली की पूजा, मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

November 10, 2026

छठ पर्व पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : ऋषभ भारद्वाज

November 7, 2026

सोशल ऑडिट की जिला स्तरीय जनसुनवाई में शामिल होंगे करौं के नौ विद्यालय

November 7, 2026

सर्वोदय विद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

November 7, 2026

देवघर एयरपोर्ट पर नई पार्किंग नीति लागू, ड्रॉप-ऑफ पूरी तरह नि:शुल्क

November 6, 2026

लैब इन ए बॉक्स प्रशिक्षण में शिक्षकों को बताए गए प्रयोग आधारित शिक्षण के तरीके

November 6, 2026

15 नवंबर तक फॉर्म-6 भरकर मतदाता सूची में जुड़वा सकेंगे नाम

November 6, 2026

मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने समझा मतदान का महत्व, लोकतंत्र में भागीदारी का मिला संदेश

November 5, 2026

जिले के होनहार खिलाड़ियों और तकनीकी पदाधिकारियों से मिले उपायुक्त

November 5, 2026

लापता बच्ची के परिजनों से मिले पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, एसआईटी गठन का दिया सुझाव

November 4, 2026

कौशल प्रशिक्षण से आत्मनिर्भर बनेंगी बेटियां

November 4, 2026

कौशल प्रशिक्षण से आत्मनिर्भर बनेंगी संप्रेषण गृह की 57 बच्चियां

November 4, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, November 10, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुई मां काली की पूजा, मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

    दीपावली की रात स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त, 13 वर्षीय किशोर की मौत, दो दोस्त घायल

    छठ पर्व पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : ऋषभ भारद्वाज

    सोशल ऑडिट की जिला स्तरीय जनसुनवाई में शामिल होंगे करौं के नौ विद्यालय

    सर्वोदय विद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

    देवघर एयरपोर्ट पर नई पार्किंग नीति लागू, ड्रॉप-ऑफ पूरी तरह नि:शुल्क

    लैब इन ए बॉक्स प्रशिक्षण में शिक्षकों को बताए गए प्रयोग आधारित शिक्षण के तरीके

    15 नवंबर तक फॉर्म-6 भरकर मतदाता सूची में जुड़वा सकेंगे नाम

    मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने समझा मतदान का महत्व, लोकतंत्र में भागीदारी का मिला संदेश

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Deoghar

दीपावली की रात स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त, 13 वर्षीय किशोर की मौत, दो दोस्त घायल

by admin
November 10, 2026
in Deoghar
0
494
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

देवघर/संवाददाता।
दीपावली की देर रात दोस्तों के साथ स्कूटी से घूमने निकले तीन किशोर सड़क हादसे का शिकार हो गए। नगर थाना क्षेत्र के सीता होटल के समीप सीडी द्वारी लेन रोड पर स्कूटी अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में 13 वर्षीय किशोर ऋषि कुमार की मौत हो गई, जबकि उसके दो दोस्त आदित्य कुमार और अर्णव कुमार मामूली रूप से घायल हो गए। मृतक ऋषि कुमार नगर थाना क्षेत्र के छत्तीसी बिलासी का रहने वाला था। वहीं, घायल आदित्य कुमार और अर्णव कुमार चकाचक मंदिर के समीप के निवासी बताए गए हैं। घटना रविवार को दीपावली की देर रात की है। बताया जाता है कि दीपावली होने के कारण तीनों किशोर देर रात स्कूटी से घूमने निकले थे।
इसी दौरान सीता होटल के समीप सीडी द्वारी लेन रोड पर स्कूटी अचानक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में हेलमेट नहीं पहने रहने के कारण ऋषि कुमार के सिर में गंभीर चोट लग गई। घटना के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद तीनों को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया। वहां जांच के बाद ऑन ड्यूटी चिकित्सक ने ऋषि कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल आदित्य और अर्णव का इलाज करने के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। देर रात घटना की जानकारी मिलने पर मृतक के परिजन सदर अस्पताल पहुंचे। परिजनों ने बताया कि ऋषि दो भाई और एक बहन में सबसे छोटा था। वह देर रात दोस्तों के साथ घूमने निकला था, लेकिन हादसे में उसकी जान चली गई। इधर, घटना की सूचना मिलते ही सदर अस्पताल स्थित बैद्यनाथ धाम ओपी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया और इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया। किशोर की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

फूस के मकान में आग लगने से 75 वर्षीय वृद्ध महिला की मौत
देवघर/संवाददाता।
जसीडीह थाना क्षेत्र के रूपसागर गांव में दीपावली के दिन घर में आग लगने से उसकी चपेट में आई 75 वर्षीय वृद्ध महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान मालती देवी के रूप में की गई है। घटना के बाद परिजन उसे इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां रविवार देर रात इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि मालती देवी का कोई बाल-बच्चा नहीं था। पति की मौत के बाद वह अपने मायके में फूस के मकान में अकेले रहती थी। उसके चचेरे भाई उसकी देखभाल करते थे और खाने-पीने की व्यवस्था भी करते थे। बताया जाता है कि दीपावली के दिन गांव के लोग काली पूजा में शामिल होने गए थे। इसी दौरान मालती देवी के घर में अचानक आग लग गई। घर से आग की लपटें उठती देख गांव के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। इसके बाद आग की चपेट में आई वृद्ध महिला को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया। वहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।सोमवार को परिजनों ने सदर अस्पताल स्थित बैद्यनाथ धाम ओपी पुलिस को आवेदन देकर शव का पोस्टमार्टम नहीं कराने का आग्रह किया। इसके बाद वे शव अपने साथ अंतिम संस्कार के लिए लेकर चले गए।

दीपावली पर घर में बल्ब लगा रहा युवक करंट की चपेट में आया, गंभीर
देवघर/संवाददाता।
दीपावली को लेकर घर में बल्ब लगा रहा एक युवक बिजली करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक का नाम चंदन सिंह है। वह जिले के सारठ थाना क्षेत्र के बसहाटांड़ का रहने वाला है। घटना के बाद परिजनों ने उसे इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। परिजनों ने बताया कि दीपावली को लेकर चंदन सिंह अपने घर में बल्ब लगा रहा था। इसी दौरान अचानक वह बिजली करंट की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। करंट लगने के बाद घर के सदस्यों ने किसी तरह उसे बिजली के संपर्क से बाहर निकाला। इसके बाद आनन-फानन में उसे इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

जमीन घेरने का विरोध करने पर मारपीट पांच लाख रुपये रंगदारी मांगने का आरोप
देवघर/संवाददाता।
नगर थाना क्षेत्र के हिरणा निवासी मुर्शीद आलम ने अपनी पत्नी के नाम से खरीदी गई जमीन पर जबरन कब्जा करने, विरोध करने पर मारपीट करने और पांच लाख रुपये रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। इस संबंध में उन्होंने 6 नवंबर को देवघर नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराकर आरोपितों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने और अपनी जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। मामले बताया है कि वर्ष 2017 में उन्होंने मौजा सुरा तिलौना, थाना देवघर क्षेत्र में अपनी पत्नी रेशमा खातुन के नाम पर हूरो शेख (पिता स्वर्गीय हमीद शेख) से जमाबंदी नंबर 20 क, दाग नंबर 137/287 के अंतर्गत आधा कट्ठा जमीन खरीदी थी। इसके एवज में उन्होंने वर्ष 2017 में कुल 1 लाख 75 हजार रुपये नकद भुगतान किया था। जमीन विक्रेता द्वारा उन्हें जमीन पर दखल भी दिलाया गया था। मामले में आरोप लगाया गया है कि कुछ दबंगों और भू-माफियाओं के सहयोग से इस्लाम शेख (पिता अज्ञात) और शोहराब शेख (पिता इस्लाम शेख), दोनों निवासी सुरा तिलौना, ने उनकी जमीन को जबरन घेर लिया है। मुर्शीद आलम के अनुसार, 7 सितंबर को उन्हें जानकारी मिली कि सुबह करीब पांच बजे उनकी जमीन पर चाहरदीवारी का निर्माण कराया जा रहा है। सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचे, जहां पहले से इस्लाम शेख, शोहराब शेख और इस्लाम शेख की पत्नी मौजूद थीं। उन्होंने जब अपनी जमीन घेरने का कारण पूछा तो आरोप है कि तीनों ने उनके साथ विवाद करते हुए धमकी दी कि चुपचाप यहां से चले जाओ, वरना यहीं जान से मार देंगे। किसी से मदद नहीं मिलेगी। आवेदन के अनुसार, शोहराब शेख ने जमीन छोड़ने के बदले पांच लाख रुपये रंगदारी की मांग की और कहा कि पांच लाख रुपये देने पर ही जमीन छोड़ेंगे। वहीं, इस्लाम शेख की पत्नी ने अधिक विरोध करने पर झूठे दुष्कर्म के मामले में फंसाकर बर्बाद करने की धमकी दी। मुर्शीद आलम ने आगे आरोप लगाया है कि जब वह वहां से जाने लगे तो इस्लाम शेख और शोहराब शेख ने उन्हें पकड़ लिया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। बचाव के दौरान शोहराब शेख ने उनकी शर्ट की जेब से तीन हजार रुपये निकाल लिए। वहीं, इस्लाम शेख ने दोबारा पांच लाख रुपये रंगदारी देने पर ही जमीन पर चढ़ने देने की बात कही। मामले में मुर्शीद आलम ने बताया है कि किसी तरह खुद को बचाकर वह डरते-सहमे घर पहुंचे। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से पूरे मामले पर विचार करते हुए इस्लाम शेख, शोहराब शेख और इस्लाम शेख की पत्नी के विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई करने तथा अपनी जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

कुंडा जाग्रत काली माता मंदिर में धूमधाम और श्रद्धा के साथ संपन्न हुई मां काली की पूजा
देवघर/वरीय संवाददाता।
देवघर के कुंडा स्थित प्राचीन जाग्रत काली माता मंदिर में मां काली की पूजा धूमधाम एवं भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुई। यह मंदिर अपनी प्राचीन मिट्टी की प्रतिमा एवं आध्यात्मिक मान्यताओं के लिए क्षेत्र में विशेष पहचान रखता है। मान्यता है कि मां के दरबार में सच्चे मन से मांगी गई मनोकामना एक वर्ष के भीतर अवश्य पूर्ण होती है। मंदिर के प्रतिष्ठाता स्वर्गीय फकीर चंद्र चटर्जी थे। उनके पुत्र गोष्टोबिहारी चटर्जी ने तांत्रिक विधि से पूजा-अर्चना कर मां को जाग्रत स्वरूप प्रदान किया। इस मंदिर में मां काली की पूजा विशेष तांत्रिक विधि-विधान एवं रक्त चंदन से की जाती है। मां की आराधना के लिए प्रत्येक माह बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचते हैं। विशेष रूप से काली पूजा के अवसर पर हजारों की संख्या में भक्त मां के दर्शन एवं पूजन के लिए पहुंचते हैं। श्रद्धालु पूरे भक्तिभाव से मां की पूजा-अर्चना कर प्रसाद ग्रहण करते हैं तथा परिवार की सुख-समृद्धि एवं मंगलकामना के लिए आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। मां काली के प्रति अटूट आस्था एवं विश्वास के कारण यह मंदिर आज भी श्रद्धालुओं के लिए विशेष आस्था का केंद्र बना हुआ है। यजमानों ने भंडारा का आयोजन कर भक्तों को प्रसाद ग्रहण कराया सुबह से ही भक्तों की भीड़ प्रसाद ग्रहण करने को लेकर कतार में लगे रहे।

जैन मंदिर में धूमधाम से मना भगवान महावीर का निर्वाण महोत्सव
देवघर/नगर संवाददाता।
कार्तिक कृष्ण अमावस्या के पावन अवसर पर सोमवार को स्थानीय दिगंबर जैन मंदिर में 24वें तीर्थंकर भगवान श्री महावीर स्वामी का मोक्ष कल्याणक निर्वाण महोत्सव श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर में दिनभर धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन हुआ। समाज के महिला, पुरुष और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर भगवान महावीर का पूजन-अर्चन किया और धर्म लाभ लिया। महोत्सव की शुरुआत प्रात:काल भगवान के अभिषेक, शांतिधारा और आरती के साथ हुई। इसके बाद देव-शास्त्र-गुरु पूजन, भगवान पार्श्वनाथ एवं भगवान महावीर की पूजा तथा गौतम गणधर पूजन संपन्न कराया गया। धार्मिक विधि-विधान के साथ निर्वाण कांड का पाठ किया गया और भगवान महावीर के चरणों में निर्वाण लाडू अर्पित किया गया। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा। वहीं, संध्या बेला में सामूहिक आरती का आयोजन किया गया। इसके बाद श्री महावीर चालीसा, स्त्रोत पाठ, भक्तामर स्तोत्र का पाठ और भजन-कीर्तन हुआ। श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से भगवान महावीर का स्मरण कर परिवार और समाज की सुख-समृद्धि एवं विश्व शांति की कामना की। इस अवसर पर मंदिर समिति के अध्यक्ष राजेश जैन ने कहा कि भगवान महावीर स्वामी का निर्वाण पावापुरी, बिहार में हुआ था। उनका संपूर्ण जीवन सत्य, अहिंसा, करुणा और त्याग का प्रतीक है। उन्होंने मानव समाज को ‘जियो और जीने दो’ तथा ‘अहिंसा परमो धर्म:’ का अमूल्य संदेश दिया। वर्तमान समय में जब विश्व अनेक प्रकार के संघर्षों और अशांति से गुजर रहा है, ऐसे में भगवान महावीर के सिद्धांतों को अपनाना विश्व शांति और मानव कल्याण के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि भगवान महावीर का संदेश केवल जैन समाज के लिए ही नहीं, बल्कि संपूर्ण मानवता के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके बताए अहिंसा, प्रेम और सह-अस्तित्व के मार्ग पर चलकर ही समाज में शांति और सद्भाव स्थापित किया जा सकता है। कार्यक्रम में अध्यक्ष राजेश जैन, मंत्री सुरेश पाटनी सहित जैन समाज के बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चों की सहभागिता रही। अंत में सभी देशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।

नेल पॉलिश फैक्ट्री ब्लास्ट मामले में प्रशासन ने भी दर्ज कराया केस, संचालक गुड्डू बरनवाल नामजद
देवघर/संवाददाता।
नगर थाना क्षेत्र के बंपास टाउन स्थित देवसंघ आश्रम के पीछे मोहल्ले में अवैध रूप से संचालित नेल पॉलिश फैक्ट्री में हुए जोरदार ब्लास्ट के मामले में अब प्रशासन की ओर से भी प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। देवघर अंचल कार्यालय के अंचल निरीक्षक विजय मरांडी के बयान पर दर्ज मामले में फैक्ट्री संचालक गुड्डू बरनवाल को नामजद आरोपित बनाया गया है। इससे पहले पड़ोसी के बयान पर भी फैक्ट्री संचालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, सीओ के आदेश पर अंचल निरीक्षक विजय मरांडी ने राजस्व उपनिरीक्षक भानू शर्मा के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया था। स्थल जांच के दौरान पता चला कि उक्त नेल पॉलिश फैक्ट्री का संचालन गुड्डू बरनवाल द्वारा किया जा रहा था। जांच के क्रम में आरोपित से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया।वहीं जांच में यह भी जानकारी सामने आयी कि फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट के कारण आसपास के दो पड़ोसियों देवदत्त और सुजीत कुमार के मकान भी क्षतिग्रस्त हो गये हैं। इसके बाद अंचल निरीक्षक ने मामले में दोषी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का अनुरोध करते हुए नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पाया गया था काबू
गौरतलब है कि गुरुवार की सुबह फैक्ट्री में अचानक जोरदार ब्लास्ट हुआ था, जिसके बाद वहां भीषण आग लग गयी थी। आग इतनी भयावह थी कि उस पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की पूरी टीम को करीब तीन घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी थी। इस दौरान दमकल की चार गाड़ियों को लगाया गया था। बताया जाता है कि उक्त फैक्ट्री का संचालन पिछले पांच से छह वर्षों से अवैध रूप से किया जा रहा था। जिस मोहल्ले में फैक्ट्री संचालित हो रही थी, वह घनी आबाद ी वाला क्षेत्र है। ऐसे में अतिज्वलनशील सामग्री रखकर फैक्ट्री चलाना आसपास के लोगों की सुरक्षा के लिहाज से गंभीर मामला माना जा रहा है।
शहर की अन्य फैक्ट्रियों की भी होगी जांच
इस घटना के बाद प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। अब यह भी जांच की जा रही है कि शहर के किसी अन्य इलाके में इसी तरह अवैध रूप से फैक्ट्री या कारोबार का संचालन तो नहीं किया जा रहा है। प्रशासन की ओर से ऐसे प्रतिष्ठानों की जानकारी जुटाने और नियमों के उल्लंघन की जांच की जा रही है।

महाआरती में सम्मान पाकर अभिभूत हुए पूर्व विधायक नारायण दास
देवघर/नगर संवाददाता।
दीपावली के पावन अवसर पर शिवगंगा सेवा समिति की ओर से आयोजित भव्य महाआरती कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व विधायक नारायण दास को सम्मानित किया गया। इस सम्मान से अभिभूत नारायण दास ने समिति के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसे अपने लिए गौरव का क्षण बताया। पूर्व विधायक नारायण दास ने कहा कि दीपावली जैसे पावन और शुभ अवसर पर धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण में शिवगंगा सेवा समिति की ओर से मिला सम्मान उनके लिए विशेष महत्व रखता है। समिति ने जिस स्नेह, सम्मान और अपनत्व के साथ उन्हें सम्मानित किया है, उसके लिए वे हृदय से आभारी हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह का सम्मान केवल व्यक्तिगत गौरव का विषय नहीं होता, बल्कि समाज और संस्कृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को और अधिक निष्ठा के साथ निभाने की प्रेरणा भी देता है। धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण, सामाजिक एकता तथा जनसेवा के कार्यों में समर्पित भाव से आगे बढ़ने का उनका प्रयास निरंतर जारी रहेगा। नारायण दास ने शिवगंगा सेवा समिति के सभी सम्मानित पदाधिकारियों और सदस्यों को धन्यवाद देते हुए कहा कि देवघर की धार्मिक पहचान और सांस्कृतिक विरासत को अक्षुण्ण बनाए रखने में सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों की महत्वपूर्ण भूमिका है। ऐसे आयोजन समाज में आस्था, सद्भाव और सामूहिक सहभागिता की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने बाबा बैद्यनाथ से प्रार्थना की कि सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें और समाज में सुख, शांति, समृद्धि एवं सद्भाव का वातावरण बना रहे। उन्होंने दीपावली के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं भी दीं।

छठ घाटों पर पटाखा फोड़ने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की देवघर जिला प्रशासन से मांग
देवघर/वरीय संवाददाता। संथाल परगना चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सदस्य अजय कुमार ने छठ घाटों एवं छठ व्रतियों तथा श्रद्धालुओं के चलने वाले मार्ग पर पटाखा फोड़ने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग देवघर जिला प्रशासन से की है ताकि छठ घाटों एवं छठ घाट तक पहुंचने वाले मार्ग पर छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो तथा साथ ही पटाखों के चलते किसी भी प्रकार की दुर्घटना न हो।

दीपो की जगमगाहट और पटाखों की गूंज के बीच देवघर में धूमधाम से संपन्न हुई दीपावली
देवघर। वरीय संवाददाता।
कार्तिक अमावस्या के पावन अवसर पर देवघर जिले में दीपावली का पर्व पूरे हर्षोल्लास, श्रद्धा और सौहार्द के साथ धूमधाम से सम्पन्न हुआ। अंधकार पर प्रकाश की जीत के प्रतीक इस त्योहार पर पूरा जिला दीपों, मोमबत्तियों और झालरों की रोशनी से जगमगा उठा। घर-घर में माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा हुई और देर रात तक आतिशबाजी का दौर चला।
सुबह से शुरू हुई तैयारी, शाम को गूंजे शंख-घंटे
पर्व की तैयारी सुबह से ही शुरू हो गई थी। घरों की साफ-सफाई, लीपाई-पुताई और सजावट के बाद शाम होते ही हर घर में पूजा की थाल सज गई। प्रदोष काल के शुभ मुहूर्त में परिवार के सभी सदस्यों ने एक साथ बैठकर माता लक्ष्मी, भगवान गणेश और कुबेर देव का विधि-विधान से पूजन किया। व्यापारियों ने अपनी दुकानों और प्रतिष्ठानों में नए बही-खाते की पूजा कर सुख-समृद्धि और व्यापार में वृद्धि की कामना की। बाबा बैद्यनाथ मंदिर, नंदन पहाड़, तारापीठ और अन्य प्रमुख मंदिरों को रंग-बिरंगी लाइटों और फूलों से सजाया गया था।
मंदिरों में देर रात तक विशेष आरती, भजन-कीर्तन और हवन का आयोजन हुआ। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ दर्शन के लिए उमड़ी।
दीपावली से एक सप्ताह पहले से ही सजे बाजार आज अपने चरम पर थे। टॉवर चौक, बड़ा बाजार, सराफा बाजार, मिठाई और गिफ्ट की दुकानों में ग्राहकों का तांता लगा रहा। लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई, ड्राईफ्रूट और उपहार देकर बधाई दी। बच्चों में पटाखे, दीये और खिलौनों को लेकर खासा उत्साह देखा गया। व्यापार संघ के पदाधिकारियों के अनुसार इस बार बाजार में लगभग 25प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इलेक्ट्रॉनिक सामान, कपड़े और सजावटी सामानों की बिक्री सबसे अधिक रही।
प्रशासन की मुस्तैदी से शांतिपूर्ण रहा पर्व
पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया के निर्देश पर पूरे जिले में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। शहर के सभी संवेदनशील इलाकों, प्रमुख चौक-चौराहों और बाजारों में मजिस्ट्रेट के साथ पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किए गए थे। ट्रैफिक पुलिस ने जाम की स्थिति से निपटने के लिए विशेष व्यवस्था की।
अग्निशमन विभाग और स्वास्थ्य विभाग की टीमों को भी अलर्ट मोड पर रखा गया था।प्रशासन द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार रात 8 बजे से 10 बजे तक ही पटाखे जलाने की अनुमति थी। इसके अनुपालन से ध्वनि और वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने में मदद मिली।
जिला नियंत्रण कक्ष में भी 24 घंटे मॉनिटरिंग की गई। उपायुक्त ने दीपावली की सफलता पर सभी देवघरवासियों को बधाई देते हुए कहा, “आप सभी के सहयोग और अनुशासन के कारण यह पर्व शांति और सौहार्द के साथ सम्पन्न हुआ। दीपावली हमें आपसी भाईचारे और स्वच्छता का संदेश देती है।

Share198Tweet124Share49
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

April 20, 2024

श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुई मां काली की पूजा, मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

0

बड़े की हत्या करने वाला छोटा भाई गोवर्धन गिरफ्तार

0

जयंती पर याद किए गए पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम

0

श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुई मां काली की पूजा, मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

November 10, 2026

दीपावली की रात स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त, 13 वर्षीय किशोर की मौत, दो दोस्त घायल

November 10, 2026

छठ पर्व पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : ऋषभ भारद्वाज

November 7, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store