• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

पांच सूत्री मांगों को लेकर संयुक्त ट्रेड यूनियन ने किया धरना-प्रदर्शन

November 11, 2026

वापी में प्रवासी मजदूर तैय्यब अंसारी का आकस्मिक निधन, गांव में पसरा मातम

November 11, 2026

जिले में 22 से 24 नवंबर तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान

November 11, 2026

श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुई मां काली की पूजा, मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

November 10, 2026

दीपावली की रात स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त, 13 वर्षीय किशोर की मौत, दो दोस्त घायल

November 10, 2026

छठ पर्व पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : ऋषभ भारद्वाज

November 7, 2026

सोशल ऑडिट की जिला स्तरीय जनसुनवाई में शामिल होंगे करौं के नौ विद्यालय

November 7, 2026

सर्वोदय विद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

November 7, 2026

देवघर एयरपोर्ट पर नई पार्किंग नीति लागू, ड्रॉप-ऑफ पूरी तरह नि:शुल्क

November 6, 2026

लैब इन ए बॉक्स प्रशिक्षण में शिक्षकों को बताए गए प्रयोग आधारित शिक्षण के तरीके

November 6, 2026

15 नवंबर तक फॉर्म-6 भरकर मतदाता सूची में जुड़वा सकेंगे नाम

November 6, 2026

मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने समझा मतदान का महत्व, लोकतंत्र में भागीदारी का मिला संदेश

November 5, 2026

जिले के होनहार खिलाड़ियों और तकनीकी पदाधिकारियों से मिले उपायुक्त

November 5, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, November 11, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    वापी में प्रवासी मजदूर तैय्यब अंसारी का आकस्मिक निधन, गांव में पसरा मातम

    पांच सूत्री मांगों को लेकर संयुक्त ट्रेड यूनियन ने किया धरना-प्रदर्शन

    जिले में 22 से 24 नवंबर तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान

    श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुई मां काली की पूजा, मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

    दीपावली की रात स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त, 13 वर्षीय किशोर की मौत, दो दोस्त घायल

    छठ पर्व पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : ऋषभ भारद्वाज

    सोशल ऑडिट की जिला स्तरीय जनसुनवाई में शामिल होंगे करौं के नौ विद्यालय

    सर्वोदय विद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

    देवघर एयरपोर्ट पर नई पार्किंग नीति लागू, ड्रॉप-ऑफ पूरी तरह नि:शुल्क

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Deoghar

पांच सूत्री मांगों को लेकर संयुक्त ट्रेड यूनियन ने किया धरना-प्रदर्शन

by admin
November 11, 2026
in Deoghar
0
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

चितरा/संवाददाता।
पांच सूत्री मांगों को लेकर मंगलवार को संयुक्त ट्रेड यूनियन की ओर से कोलियरी के मुख्य वर्कशॉप के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान विभिन्न श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधियों एवं कामगारों ने एकजुट होकर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। धरना-प्रदर्शन के माध्यम से श्रमिक नेताओं ने प्रबंधन का ध्यान मजदूरों की लंबित समस्याओं की ओर आकृष्ट कराते हुए शीघ्र समाधान की मांग की। प्रदर्शन के दौरान श्रमिक नेता पशुपति कोल, श्याम सुंदर तिवारी, संदीप शंकर, अभिषेक कुमार, होपना मरांडी, योगेश राय, वीरेंद्र कुमार मंडल, बलदेव महतो ने कहा कि कोलियरी में कार्यरत मजदूरों की कई महत्वपूर्ण समस्याएं लंबे समय से लंबित हैं।
इन समस्याओं के समाधान को लेकर प्रबंधन को कई बार अवगत कराया गया, लेकिन अब तक अपेक्षित पहल नहीं की गई है। इसके कारण कामगारों में असंतोष व्याप्त है। उन्होंने कहा कि मजदूर दिन-रात मेहनत कर कोयला उत्पादन एवं डिस्पैच में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं, इसके बावजूद उनकी जायज मांगों की अनदेखी करना दुर्भाग्यपूर्ण है।
इधर, जानकारी के अनुसार धरना-प्रदर्शन के बाद प्रबंधन की ओर से क्षेत्रीय प्रबंधक (मानव संसाधन) आशीष कुमार मिश्रा ने श्रमिक नेताओं को वार्ता के लिए अपने कार्यालय बुलाया। जहां दोनों पक्षों के बीच वार्ता हुई। वार्ता के दौरान पांच सूत्री मांगों में से तीन मांगों पर प्रबंधन ने अपनी सहमति प्रदान की। इनमें मुख्य रूप से लंबित प्रोन्नति का मामला, पूर्व की भांति रविवार को संडे ड्यूटी व्यवस्था चालू करना तथा पहले की तरह पेड हॉलिडे की सुविधा बहाल करना शामिल है। तीन मांगों पर प्रबंधन की सहमति मिलने के बाद श्रमिक नेताओं ने इसे वार्ता की सकारात्मक पहल बताया। हालांकि, शेष मांगों के समाधान को लेकर भी प्रबंधन से ठोस पहल करने की अपेक्षा जताई गई। श्रमिक नेताओं ने कहा कि मजदूरों के अधिकारों एवं सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर संयुक्त ट्रेड यूनियन लगातार संघर्षरत रहेगी। मौके पर मानिक कुमार पांडेय, दिलीप सिंह, बलराम मंडल सहित विभिन्न श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं कामगार मौजूद थे।

आज मनाया जाएगा भाई-बहन के प्रेम और विश्वास का प्रतीक भाई फोटा
पालोजोरी/संवाददाता।
भाईयेर कोपाले दिलाम फोटा, जोमेर दुआरे पोड़लो कांटा। इस मंत्र के माध्यम से बहन अपने भाई के माथे पर फोटा लगाकर यमराज के द्वार पर कांटे बिछाने की कामना करती है, ताकि उसका भाई लंबा और सुखी जीवन जी सके। आज बुधवार को भाई फोटा का पर्व है। बंग समुदाय में इसे विशेष तौर पर मनाया जाता है। बहन भाई के ललाट पर चंदन का फोटा लगाकर और मिठाई खिलाकर आपस के प्यार और अपनेपन को दर्शाती है। भाई फोटा भाई-बहन के प्रेम और विश्वास का प्रतीक है। इस दिन बहनें अपने भाइयों की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं, जबकि भाई अपनी बहनों के प्रति प्यार और जिम्मेदारी जताता है। यह त्योहार भाई-बहन के रिश्ते में स्नेह, विश्वास और अपनापन बढ़ाने का संदेश देता है।

आर्य समाज मंदिर में मनाया गया स्वामी दयानंद सरस्वती का निर्वाण दिवस
मधुपुर/संवाददाता।
स्थानीय थाना मोड़ स्थित आर्य समाज मंदिर में दीपावली के अवसर पर महर्षि स्वामी दयानंद सरस्वती का 143वां निर्वाण दिवस श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर हवन-यज्ञ, वैदिक मंत्रोच्चार एवं सत्संग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत आर्य पुरोहित प्रकाश चंद्र पंडित ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधानपूर्वक देव यज्ञ संपन्न कराकर की। यज्ञ में बैजनाथ प्रसाद रजक यजमान बने। वहीं, दीपावली के अवसर पर मंदिर परिसर को दीपों से सजाकर प्रकाशमय किया गया। मौके पर समाज के संरक्षक नसीब लाल आर्य ने स्वामी दयानंद सरस्वती की कालजयी कृति ‘सत्यार्थ प्रकाश’ में वर्णित 100 नामों में से कुछ नामों की व्याख्या करते हुए उनके आध्यात्मिक एवं वैदिक महत्व पर प्रकाश डाला। डॉ. कैलाश प्रसाद रावत ने कहा कि आज लोग वेदों और वैदिक सभ्यता से दूर होते जा रहे हैं। इसके परिणामस्वरूप समाज में नैतिक एवं चारित्रिक मूल्यों का पतन हो रहा है। ऐसी स्थिति में आवश्यकता है कि हम पुन: वेदों की ओर लौटें और वैदिक संस्कृति को अपने जीवन में आत्मसात करें। वरिष्ठ प्रधान जालेश्वर प्रसाद यादव ने कहा कि स्वामी दयानंद सरस्वती दूरदर्शी विचारों वाले महान संन्यासी थे। उन्होंने समाज को अंधविश्वास और कुरीतियों से मुक्त कर सत्य एवं वैदिक ज्ञान के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। पुरोहित प्रकाश चंद्र पंडित समेत अन्य वक्ताओं ने भी स्वामी दयानंद के विचारों और उनके बताए मार्ग पर चलने का आहन किया। इस दौरान यजमान बैजनाथ प्रसाद रजक ने देशभक्ति से ओत-प्रोत कई भजन प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मौके पर अरविंद कुमार शर्मा एवं उनके पुत्र, पूर्व मंत्री कृष्णा प्रसाद आर्य, छठु राम दास, अनीता कुमारी आर्या, निधि कुमारी आर्या समेत दर्जनों महिला-पुरुष एवं बच्चे उपस्थित थे। अंत में शांति पाठ के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

गुजरात में प्रवासी मजदूर की मौत पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख ने जताया शोक
सारवां/संवाददाता।
थाना क्षेत्र के दोंदिया गांव के टोला टांडपर निवासी प्रवासी मजदूर तैय्यब अंसारी के गुजरात वापी में आकस्मिक निधन हो जाने के बाद उसका शव गांव पहुंचते ही परिवार और गांव में मातम छा गया जानकारी मिलते ही झारखण्ड सरकार के पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख शोकाकुल परिजनों से मिलने पहुंचे और दिवंगत आत्मा के शोकाकुल परिवार से मिलकर गहरी संवेदना प्रकट की और ढांढस बंधाया उन्होंने इस कठिन समय में पीड़ित परिवार को हरसंभव प्रशासनिक और व्यक्तिगत सहयोग प्रदान करने का पूरा भरोसा दिलाया इस दौरान दोंदिया पंचायत के पूर्व मुखिया राजाउदीन अंसारी समाजसेवी यधुमनी तांती, लालू यादव ग्रामीण शरीफ अंसारी, कलीम अंसारी, सागीर अंसारी, मुबारक अंसारी सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे। मौके पर ईश्वर से प्रार्थना की गई और दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देने की कामना की तथा शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। मृतक अपने पीछे विधवा पत्नी सहित चार पुत्री और एक पुत्र छोड़ करके गए।

नम आंखों के बीच हुआ मां काली की प्रतिमा का विसर्जन
सारठ/संवाददाता।
सारठ दीवान बगीचा स्थित काली माता मंदिर से मंगलवार को विसर्जन को लेकर प्रतिमा विसर्जन के लिए गाजे-बाजे के साथ मंदिर से निकल कर बर्मा टोला, राउत टोला, ब्राहमण टोला, कायस्त टोला, पुराना बाजार, बाउरी टोला, नापित टोला, मंडल टोला, रवानी टोला के रास्ते पुराना बजरंगबली, चौक होते हुए कालीपोखर में काली माता की प्रतिमा का विसर्जन नम आँखों से की गई। माता की प्रतिमा के विसर्जन में सैकडों श्रद्धालुगण इस शोभा यात्रा में शामिल रहे। इस उपलक्ष्य पर स्थानीय दुकानदारों द्वारा विभिन्न प्रकार की वस्तुओं की खरीद-बिक्री के लिए मेले लगाये गये और उस मेले में लोगों द्वारा जमकर खरीददारी भी की गई। बच्चों ने भी मेले में जमकर आनन्द का लुत्फ उठाए। विसर्जन के दौरान विधि-व्यवस्था बनाये रहने के लिए सारठ एसडीपीओ मो0 मुजिबुर रहमान के आदेशानुसार सारठ थाना प्रभारी दीपक कुमार साह तथा अन्य पुलिस पदाधिकारियों के साथ-साथ पुलिस बलों की तैनाती भी की गई थी। इस पूजा के व्यवस्थापक राहुल कुमार ने बताया कि पौराणिक परम्पराओं के अनुसार लम्बे समय से यहां पूजा होते चली आ रही है। मंदिर के आचार्य अनन्त राजहंस और पंडित राजेश राजहंस बताते हैं कि इस प्रचीन मंदिर के काली माता की वार्षिक पूजा में इनके अनन्य श्रद्धालुगण पूजा अर्चना कर अपनी मनोकामनाएं करती हैं और मनोकामनाएं पूर्ण होने पर अपने कबूल उतारने के लिए पुन: मां के दरबार में माथा टेकने पहुँचते हैं। वहीं विसर्जन के पूर्व व्यवस्थापक परिवार के महिलाओं द्वारा माता रानी को कोइझा भर कर सुख-समृद्धि की कामना करते हुए नम आँखों से उनकी बिदाई दी गई। विसर्जन के मौके पर शोभायात्रा में स्थानीय ग्रामीण काफी संख्या में मौजूद रहे।

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी को हेमंत सरकार बार-बार कर रही है अपमानित : रणधीर सिंह
पालोजोरी/संवाददाता।
झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री और विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कर हेमंत सरकार बार-बार उन्हें अपमानित करने का काम कर रही है। झारखंड के पूर्व मंत्री, बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता और कद्दावर नेता रणधीर सिंह ने उक्त बातें कही है। उन्होंने बताया कि कई बार बाबूलाल मरांडी ने बुलेटप्रूफ वाहन और सुरक्षा कर्मी के लिए जिप्सी के जर्जर होने और उन्हें बदलने के लिए सरकार को पत्र लिख चुके हैं, लेकिन सरकार के कान में जूँ तक नहीं रेंग रही है। आखिर उनकी सुरक्षा से खिलवाड़ कर हेमंत सरकार क्या संदेश देना चाह रही है। अगर बाबूलाल मरांडी के वाहन को अविलम्ब बदला नहीं गया, तो सड़क पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा।
धोखे से कीटनाशक खाने से नाबालिग की हालत बिगड़ी, प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर
सारवां/संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग के द्वारा धोखे से कीटनाशक खा लिए जाने से उसकी हालत विगड़ गई। परिजनों के द्वारा उक्त नाबालिग को इलाज के लिए सीएचसी लाया गया। मौके पर ऑन ड्यूटी चिकित्सक के द्वारा प्राथमिक इलाज कर बेहतर इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

प्रखंड कार्यालय में चोरी का प्रयास, मुख्य गेट से जनरेटर तक के ताले तोड़े
मोहनपुर/संवाददाता।
मोहनपुर प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित एक कार्यालय में अज्ञात चोरों ने चोरी का प्रयास किया।
इस दौरान मुख्य गेट के दोनों ओर लगे ताले, कुंडी, जनरेटर का लॉक और मीटर तोड़कर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया। हालांकि, कार्यालय में रखे सभी सामान सुरक्षित पाए गए। इस संबंध में सहायक तकनीकी प्रबंधक रक्षा कुमारी ने मोहनपुर थाना प्रभारी संदीप कृष्णा को लिखित आवेदन देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। आवेदन के अनुसार, 10 नवंबर को कार्यालय पहुंचने पर उन्होंने मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ पाया। अंदर कागजात भी बिखरे पड़े थे। इसके बाद उन्होंने अन्य कर्मचारियों को इसकी सूचना दी और कार्यालय में रखे सामान की जांच कराई। जांच में सभी सामान सुरक्षित मिले। मामले की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी के निर्देश पर एएसआई जीवन हांसदा घटनास्थल पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की। उन्होंने आसपास के लोगों से भी पूछताछ की। पुलिस अज्ञात आरोपियों की पहचान के लिए मामले की छानबीन कर रही है।

गरीब मरीज के इलाज में गगन तिवारी ने बढ़ाया मदद का हाथ
मार्गोमुंडा/संवाददाता।
देवघर एम्स में इलाजरत गरीब परिवार की मरीज समीक्षा सोरेन की मदद के लिए गगन तिवारी ने मानवीय पहल करते हुए सहयोग का हाथ बढ़ाया। बताया जाता है कि परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण मरीज के परिजनों को इलाज कराने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इसकी जानकारी मिलने पर गगन तिवारी ने आगे आकर मरीज और उनके परिजनों की हरसंभव मदद की। उनके सहयोग और प्रयास से समीक्षा सोरेन को एम्स देवघर के ईएनटी विभाग में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
साथ ही मरीज के उपचार के लिए आवश्यक ब्लड उपलब्ध कराने में भी उन्होंने सहयोग किया। गगन तिवारी की इस मानवीय पहल की क्षेत्र में सराहना कार्य की चर्चा हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जरूरतमंद और असहाय लोगों की मदद के लिए आगे आना समाज में मानवता, संवेदनशीलता और आपसी भाईचारे की भावना को मजबूत करता है।

डीएसओ ने किया जनता दरबार का आयोजन
देवघर/वरीय संवाददाता।
जिलावासियों के समस्याओं के समाधान और त्वरित निष्पादन को लेकर जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रीतिलता किस्कू की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। साथ ही मौके पर जिलास्तर के सभी अधिकारी व कर्मी उपस्थित थे, ताकि ऑन द स्पॉट समस्याओं का समाधान संबंधित विभाग द्वारा किया जा सके। इसके अतिरिक्त जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने जनता दरबार में झारखण्ड मुख्यमंत्री मईंया सम्मान योजना, आपूर्ति विभाग, भूअर्जन, विभिन्न अंचल व शिक्षा विभाग से जुड़े मामलों को अपर समाहर्ता के समक्ष रखा। साथ ही अपर समाहर्ता द्वारा वहां उपस्थित सभी लोगों से एक-एक कर उनकी समस्याएँ सुनी गयी एवं आश्वस्त किया गया कि संज्ञान में आए हुए सभी शिकायतों की जाँच कराते हुए जल्द से जल्द सभी का समाधान किया जाएगा। जनता दरबार के दौरान विभिन्न आवेदन शिकायत के रूप में आये, जो कि जिले के विभिन्न विभागों से संबंधित थे। ऐसे में जनता दरबार में सभी शिकायतकर्ता की समस्याएँ को सुनने के पश्चात जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निदेशित किया गया कि सभी आवेदनों का भौतिक जांच करते हुए, उसका समाधान जल्द से जल्द करें। इसके अलावे उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि इन शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक सप्ताह के अंदर अपना प्रतिपुष्टि उपायुक्त कार्यालय को समर्पित करें, ताकि शिकायतों के निष्पादन की निगरानी की जा सके।

जन्म लेते ही बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र बनवाना सुनिश्चित करें : बीडीओ
मधुपुर/संवाददाता।
अनुमंडल के करौं प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में प्रखंड स्तरीय अंतरविभागीय समन्वय समिति (बीएलबीसी) की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी ऋषि राज ने की। इसमें शिक्षा, पंचायती राज, स्वास्थ्य, बाल विकास परियोजना, सांख्यिकी समेत विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मियों ने भाग लिया। बैठक में बीडीओ ऋषि राज ने कहा कि पंचायतों में बच्चों के जन्म लेते ही उनका जन्म प्रमाण पत्र बनवाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सरकारी योजनाओं एवं विभिन्न प्रशासनिक कार्यों के लिए जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है।
इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने पंचायती राज पदाधिकारी को निर्देश दिया कि प्रत्येक माह की दो तारीख तक सभी पंचायतों से जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण का मासिक प्रतिवेदन संकलित कर सांख्यिकी पदाधिकारी के पास जमा कराएं, ताकि निर्धारित समय पर रिपोर्ट जिला मुख्यालय भेजी जा सके। वहीं, शिक्षा विभाग को निर्देश दिया कि सरकारी एवं निजी विद्यालयों में बच्चों के नामांकन के समय जन्म प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करें। बीडीओ ने जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए आपसी समन्वय के साथ कार्य करने पर जोर दिया। मौके पर सांख्यिकी पदाधिकारी मोहन चालक, बीटीएम परमेंद्र कुमार, बीआरसी लेखपाल मोती रवानी, अजय कुमार सिंह, रिंकू पंडित, रत्नेश सिंह, संतोष कुमार यादव, नंदलाल वर्मा, अमरेश झा, अनिल केवट, कविता कुमारी समेत विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, कर्मी एवं पंचायत सचिव उपस्थित थे।

नम आंखों से मां काली को दी गयी विदाई, बैंड-बाजे के साथ निकली भव्य विसर्जन शोभायात्रा
सारवां/संवाददाता।
प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों के काली मंदिरों से देर रात को बैंड, ढोल नगाड़ा और तासा पार्टी के साथ मां काली की आकर्षक शोभा यात्रा निकाली गई। इस दौरान श्रद्धालुओं के द्वारा मां की प्रतिमा को कंधे पर उठाकर अपने नजदीकी तालाबों और नदी में ले गए। जहां मां काली की प्रतिमा को अगले साल आने का निमंत्रण देते हुए नम आंखों से उन्हें जल में विसर्जित किया गया। इस दौरान शोभा यात्रा में माता के जयकारे के साथ माटी के मुरुता भसी गेलो देवी घर सुना भेलो की पालाबंदी से लोगों के आंसू छलक पड़े। इसके पूर्व मां की प्रतिमा मंदिर से निकालने के पहले महिलाओं के द्वारा मां का अद्भुत श्रंगार किया गया और कोइछा भराई की रश्म की गई और मां से परिवार और क्षेत्र में शांति के साथ श्री समृद्धि की कामना महिलाओं ने की। इस दौरान महिलाओं ने एक दूसरे को मां के चरण का सिंदूर लगाकर अखंड सौभाग्य की कामना की गई। इस अवसर पर क्षेत्र के बिशनपुर, गोलाबाजार, मानजोरी, डुब्बा, जियाखाड़ा, बेलटिकरी, धनेत, चंदना, भदियारा, कल्होड सहित अन्य काली मंदिरों से धूम धाम के साथ शोभायात्रा निकाल कर मां काली की प्रतिमा को जल में विसर्जन किया गया विसर्जन संचालन में पूजा समिति के सदस्य लगे रहे।

Share196Tweet123Share49
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

April 20, 2024

वापी में प्रवासी मजदूर तैय्यब अंसारी का आकस्मिक निधन, गांव में पसरा मातम

0

बड़े की हत्या करने वाला छोटा भाई गोवर्धन गिरफ्तार

0

जयंती पर याद किए गए पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम

0

वापी में प्रवासी मजदूर तैय्यब अंसारी का आकस्मिक निधन, गांव में पसरा मातम

November 11, 2026

पांच सूत्री मांगों को लेकर संयुक्त ट्रेड यूनियन ने किया धरना-प्रदर्शन

November 11, 2026

जिले में 22 से 24 नवंबर तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान

November 11, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store