• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

देवघर एयरपोर्ट पर नई पार्किंग नीति लागू, ड्रॉप-ऑफ पूरी तरह नि:शुल्क

November 6, 2026

छठ पर्व पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : ऋषभ भारद्वाज

November 7, 2026

सोशल ऑडिट की जिला स्तरीय जनसुनवाई में शामिल होंगे करौं के नौ विद्यालय

November 7, 2026

सर्वोदय विद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

November 7, 2026

लैब इन ए बॉक्स प्रशिक्षण में शिक्षकों को बताए गए प्रयोग आधारित शिक्षण के तरीके

November 6, 2026

15 नवंबर तक फॉर्म-6 भरकर मतदाता सूची में जुड़वा सकेंगे नाम

November 6, 2026

मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने समझा मतदान का महत्व, लोकतंत्र में भागीदारी का मिला संदेश

November 5, 2026

जिले के होनहार खिलाड़ियों और तकनीकी पदाधिकारियों से मिले उपायुक्त

November 5, 2026

लापता बच्ची के परिजनों से मिले पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, एसआईटी गठन का दिया सुझाव

November 4, 2026

कौशल प्रशिक्षण से आत्मनिर्भर बनेंगी बेटियां

November 4, 2026

कौशल प्रशिक्षण से आत्मनिर्भर बनेंगी संप्रेषण गृह की 57 बच्चियां

November 4, 2026

जमीन विवाद में मारपीट, महिला समेत दो घायल

November 3, 2026

भाजपा कार्यकर्ता नंदलाल रजक के निधन पर जिलाध्यक्ष ने जताया शोक

November 3, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, November 7, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    छठ पर्व पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : ऋषभ भारद्वाज

    सोशल ऑडिट की जिला स्तरीय जनसुनवाई में शामिल होंगे करौं के नौ विद्यालय

    सर्वोदय विद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

    देवघर एयरपोर्ट पर नई पार्किंग नीति लागू, ड्रॉप-ऑफ पूरी तरह नि:शुल्क

    लैब इन ए बॉक्स प्रशिक्षण में शिक्षकों को बताए गए प्रयोग आधारित शिक्षण के तरीके

    15 नवंबर तक फॉर्म-6 भरकर मतदाता सूची में जुड़वा सकेंगे नाम

    मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने समझा मतदान का महत्व, लोकतंत्र में भागीदारी का मिला संदेश

    जिले के होनहार खिलाड़ियों और तकनीकी पदाधिकारियों से मिले उपायुक्त

    लापता बच्ची के परिजनों से मिले पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, एसआईटी गठन का दिया सुझाव

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Deoghar

देवघर एयरपोर्ट पर नई पार्किंग नीति लागू, ड्रॉप-ऑफ पूरी तरह नि:शुल्क

by admin
November 6, 2026
in Deoghar
0
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
  • कमर्शियल वाहनों से पिकअप के लिए लिए जाएंगे 80 रुपये, पांच मिनट से अधिक रुकने पर 500 रुपये तक जुर्माना
    देवघर/नगर संवाददाता। देवघर हवाई अड्डे पर यात्रियों की सुविधा और परिसर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के उद्देश्य से नई पार्किंग नीति लागू कर दी गई है। इसके तहत यात्रियों को ड्रॉप-ऑफ की सुविधा पूरी तरह नि:शुल्क मिलेगी, जबकि पिकअप लेन में प्रवेश करने वाले वाणिज्यिक वाहनों से 80 रुपये शुल्क लिया जाएगा। निजी वाहनों को पिकअप शुल्क से छूट दी गई है। हवाई अड्डा प्रबंधन की ओर से जारी दिशा-निर्देश के अनुसार, पिकअप और ड्रॉप-ऑफ लेन में वाहनों के रुकने की अधिकतम अवधि पांच मिनट निर्धारित की गई है। इसका उद्देश्य एयरपोर्ट परिसर में अनावश्यक भीड़ और जाम को नियंत्रित करना है। निर्धारित समय से अधिक वाहन खड़ा करने या लेन से जुड़े नियमों का उल्लंघन करने पर संबंधित चालक से 500 रुपये तक जुर्माना वसूला जा सकता है। नई व्यवस्था के तहत यात्रियों को छोड़ने आने वाले सभी श्रेणी के वाहनों को ड्रॉप-ऑफ लेन में कोई शुल्क नहीं देना होगा। वहीं, यात्रियों को लेने के लिए पिकअप लेन में प्रवेश करने वाले व्यावसायिक वाहनों से निर्धारित 80 रुपये शुल्क लिया जाएगा। निजी वाहन इस शुल्क से मुक्त रहेंगे। इसके अलावा निर्धारित पार्किंग स्थल पर वाहन खड़ा करने के लिए वाहन की श्रेणी और पार्किंग की अवधि के अनुसार शुल्क देना होगा। प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि स्वीकृत पार्किंग दरों में जीएसटी शामिल है। यात्रियों और आम नागरिकों से नई नीति का पालन करने तथा निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही इस्तेमाल करने की अपील की गई है।

छठ से पहले नौकाबांध घाट की सफाई का जायजा लेने पहुंचीं डिप्टी मेयर

  • रोहिणी के वार्ड तीन में किया निरीक्षण, पार्षद और छठ घाट समिति के सदस्यों से सुविधाओं पर की चर्चा
    देवघर/नगर संवाददाता। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर देवघर नगर निगम ने घाटों की साफ-सफाई और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को दुरुस्त करने की तैयारी तेज कर दी है। इसी क्रम में नगर निगम की उप महापौर टिप चटर्जी ने वार्ड संख्या तीन के रोहिणी स्थित नौकाबांध छठ घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सफाई कार्यों का जायजा लेने के साथ स्वच्छता अभियान में भी सहभागिता की। निरीक्षण के दौरान वार्ड पार्षद किशोर राव और छठ घाट समिति के सदस्य मौजूद रहे। उप महापौर ने घाट परिसर और आसपास के क्षेत्रों की स्थिति देखी तथा छठ पूजा से पहले जरूरी व्यवस्थाओं पर चर्चा की। उन्होंने छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए घाट की समुचित सफाई, स्वच्छ वातावरण और अन्य आवश्यक इंतजाम समय पर पूरा करने पर जोर दिया। टिप चटर्जी ने कहा कि छठ महापर्व के दौरान बड़ी संख्या में व्रती और श्रद्धालु जलाशयों एवं घाटों पर पहुंचते हैं। ऐसे में साफ-सफाई, सुरक्षा और सुविधाओं का विशेष ध्यान रखना जरूरी है। नगर निगम का प्रयास है कि पूजा के दौरान किसी भी श्रद्धालु को परेशानी नहीं हो।
    उन्होंने स्थानीय लोगों और छठ घाट समिति के सदस्यों से भी स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग की अपील की।

ग्राम सभा में ग्राम प्रधानों और मूल रैयतों की भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रस्ताव
सारठ/संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में बुधवार को ग्राम प्रधान एवं मूल रैयतों की मासिक बैठक प्रखंड अध्यक्ष जय प्रकाश तिवारी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में ग्राम प्रधानों और मूल रैयतों के अधिकारों तथा ग्राम सभा में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर तीन महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए। बैठक में पहला प्रस्ताव लिया गया कि मुखिया की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली ग्राम सभा में ग्राम प्रधान एवं मूल रैयतों की भागीदारी अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाए। दूसरे प्रस्ताव में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण की लिखित शिकायत मिलने पर संबंधित अधिकारियों से संज्ञान लेकर नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की गई। वहीं, तीसरे प्रस्ताव में अधिनियम 2003 की धारा 8 का हवाला देते हुए कहा गया कि अनुसूचित क्षेत्रों में स्थानीय रीति-रिवाजों के अनुरूप बैठक आयोजित की जानी चाहिए। इसमें ग्राम प्रधान या मूल रैयत जैसे सम्मानित व्यक्ति की अध्यक्षता को प्राथमिकता देने की बात कही गई। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने कहा कि ग्राम सभा में पारंपरिक व्यवस्था और स्थानीय प्रतिनिधियों की भूमिका को उचित महत्व मिलना चाहिए। इसके लिए संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से आवश्यक पहल करने की मांग की गई। मौके पर द्रौपदी देवी, उदय शंकर गुप्ता, विजय राय, अनुप कुमार राय, हलधर सिंह, पंचानंद पांडेय, कोकिल भोक्ता, नरेश भोक्ता, राजेश्वर भोक्ता, मुकेश मिश्रा और वशिष्ठ राय सहित बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान एवं मूल रैयत उपस्थित थे।

लोकतंत्र की रक्षा के लिए युवाओं को होना होगा एकजुट : नारायण दास

  • भाजयुमो के युवा संवाद में लोकतांत्रिक मूल्यों और सुशासन पर हुई चर्चा, बच्चों ने दी ‘स्क्रीन टाइम टू सोसाइटी टाइम’ की प्रस्तुति
    देवघर/नगर संवाददाता। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो), देवघर की ओर से गुरुवार को करिश्मा उत्सव पैलेस के सभागार में जिला अध्यक्ष आशीष दुबे के नेतृत्व में युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य विषय ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ रहा। इस दौरान वक्ताओं ने लोकतांत्रिक मूल्यों, संवैधानिक मर्यादाओं, सुशासन और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर विचार रखे। भाजपा जिलाध्यक्ष सचिन रवानी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लोकतांत्रिक मर्यादाओं और सुशासन की पक्षधर रही है। युवाओं की ऊर्जा लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने युवाओं से लोकतांत्रिक व्यवस्था के प्रति जागरूक रहकर राष्ट्रहित में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। पूर्व विधायक नारायण दास ने कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक सीमाओं का सम्मान मजबूत भारत की नींव है। लोकतंत्र को कमजोर करने वाली ताकतों के खिलाफ युवाओं को एकजुट और सजग रहना होगा। मैत्रेय स्कूल के निदेशक एसडी मिश्रा ने कहा कि शिक्षा और संस्कार युवाओं को सही-गलत का बोध कराते हैं। सशक्त राष्ट्र निर्माण के लिए नैतिक मूल्यों और वैचारिक जागरूकता जरूरी है। पूर्व सहायक लोक अभियोजक दिनेश कुमार ने कहा कि कानून का शासन लोकतंत्र की आत्मा है। युवाओं को अपने संवैधानिक अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहना चाहिए। कार्यक्रम में आइडियल महेशम स्कूल के बच्चों ने ‘स्क्रीन टाइम टू सोसाइटी टाइम’ विषय पर प्रस्तुति दी। इसके माध्यम से मोबाइल और डिजिटल स्क्रीन पर अधिक समय बिताने के बजाय सामाजिक गतिविधियों और रचनात्मक कार्यों में भागीदारी का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का संचालन शुभम राय ने किया। मौके पर रीता चौरसिया, विजया सिंह, मुकेश पाठक, मनोज मिश्रा, धनंजय तिवारी, विष्णु राउत, उत्तम कुमार, सपन गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।

वॉलीबॉल में दम दिखाएंगी देवघर की बेटियां, 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू

  • 35 महिला खिलाड़ियों ने कराया रजिस्ट्रेशन, पांच राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी भी देंगी प्रशिक्षण
    देवघर/नगर संवाददाता। देवघर की महिला वॉलीबॉल खिलाड़ियों की प्रतिभा निखारने और उन्हें आगामी प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करने के उद्देश्य से जिला वॉलीबॉल संघ की ओर से दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू किया गया है। गुरुवार को स्थानीय संत मेरी गर्ल्स हाई स्कूल में आयोजित शिविर का उद्घाटन जिला खेल पदाधिकारी संतोष कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। शिविर में अब तक 35 महिला खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या क्रिस्टीना मुर्मू ने जिला खेल पदाधिकारी का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। वहीं, कोच बंटी नंदन सिंह ने उन्हें अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। शिविर का संचालन कोच बंटी नंदन सिंह की देखरेख में किया जा रहा है। झारखंड वॉलीबॉल संघ की ओर से नवंबर से फरवरी के बीच जूनियर, यूथ और सीनियर वर्ग की विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जानी हैं। इन्हीं प्रतियोगिताओं को ध्यान में रखते हुए खिलाड़ियों को तकनीकी रूप से दक्ष बनाने और उनकी शारीरिक क्षमता विकसित करने पर जोर दिया जा रहा है।
    पांच राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी देंगी मार्गदर्शन : शिविर की खास बात यह है कि इसमें देवघर की पांच राष्ट्रीय स्तर की महिला वॉलीबॉल खिलाड़ी भी हिस्सा ले रही हैं। इनमें दीपिका सिंह, दिव्या कुमारी, कृति सिंह, इशिका चौहान और रीमा कुमारी शामिल हैं। अनुभवी खिलाड़ियों के मार्गदर्शन से नई प्रतिभाओं को खेल की तकनीक और बेहतर प्रदर्शन की बारीकियां सीखने का अवसर मिलेगा। जिला खेल पदाधिकारी संतोष कुमार ने संघ के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण शिविर खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने का बेहतर मंच देते हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को आवश्यक खेल किट उपलब्ध कराने की दिशा में पहल की जाएगी। मौके पर जिला वॉलीबॉल संघ के सचिव नवीन शर्मा सहित मौसम, मुस्कान, सलोनी, गुड़िया, भवानी, लक्ष्मी, गुंजा, स्वीटी, पायल, निधि और सोनी समेत अन्य खिलाड़ी उपस्थित थीं।

पटाखों के जहरीले धुएं से बचें, सांसों वाली दिवाली मनाएं

  • एएस बीएड कॉलेज में शिक्षार्थियों ने नुक्कड़ नाटक से दिया प्रदूषण मुक्त दीपावली का संदेश, रंगोली और दीपोत्सव भी आयोजित
    देवघर/नगर संवाददाता। दीपावली पर पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण मुक्त त्योहार मनाने के उद्देश्य से एएस बीएड कॉलेज, देवघर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर बीएड शिक्षार्थियों ने ‘जहरीले धुएं वाली दिवाली नहीं, सांसों वाली दिवाली मनाएं’ शीर्षक से नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर पटाखों से होने वाले नुकसान के प्रति लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम का निर्देशन प्रो. बबीता कुमारी ने किया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से शिक्षार्थियों ने पटाखों से निकलने वाले जहरीले धुएं, वायु प्रदूषण और ध्वनि प्रदूषण के दुष्प्रभावों को दर्शाया। उन्होंने बताया कि अत्यधिक पटाखे जलाने से सांस संबंधी परेशानियां और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। साथ ही पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचता है। शिक्षार्थियों ने लोगों से पटाखों से परहेज कर दीप जलाने और सुरक्षित तरीके से त्योहार मनाने की अपील की। नाटक में सुनीता, ममता, नवेदिता, अरुण, सौरभ, सुमित, कुंदन, अजय, जितेश, अभिषेक, अनमोल और संदीपन ने भाग लिया।
    रंगोली और दीपोत्सव ने बिखेरी छटा : जागरूकता कार्यक्रम के साथ कॉलेज परिसर में दीपोत्सव भी मनाया गया। सुमित, दीक्षा, रिया, प्रीति, चैताली, मनीषा, नारायणी, शिक्षा और सत्यम सहित अन्य विद्यार्थियों ने आकर्षक रंगोली बनाई और दीप जलाकर दीपावली की खुशियां साझा कीं। कार्यक्रम के समापन पर प्राचार्य डॉ. त्रिपुरारी प्रसाद सिंह ने दीप प्रज्वलित कर दीपोत्सव का शुभारंभ किया। उन्होंने विद्यार्थियों की रचनात्मकता और सामाजिक जागरूकता से जुड़े प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में सामाजिक जिम्मेदारी और पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता विकसित करना भी है। मौके पर डॉ. राजेश राज, डॉ. अभय कुमार सिंह, डॉ. विनीता रानी, डॉ. कुमारी अनुराधा, डॉ. मौसमी मुखर्जी, डॉ. अंजना यादव, प्रो. उमा सिंह, डॉ. हरिपद महतो, डॉ. अशोक किस्कू और प्रो. श्रीधर मुंडा सहित अन्य उपस्थित थे।

रंगोली और दीया सजावट प्रतियोगिता में बच्चों ने बिखेरे रचनात्मकता के रंग

  • सेंट जेवियर्स हाई स्कूल में कक्षा एक से दसवीं तक के विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा, विजेताओं को मेडल और प्रमाणपत्र देकर किया सम्मानित
    मधुपुर/संवाददाता। दीपावली के अवसर पर स्थानीय कुशमाहा स्थित सेंट जेवियर्स हाई स्कूल में गुरुवार को रंगोली और दीया सजावट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर रंग-बिरंगी रंगोलियों और आकर्षक ढंग से सजाए गए दीपों से जगमगा उठा। प्रतियोगिता में कक्षा एक से दसवीं तक के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के अध्यक्ष दिनेश मोदी और प्रधानाचार्या आकांक्षा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। शिक्षकों और विद्यार्थियों के सामूहिक सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों ने अपनी कल्पनाशीलता और कलात्मक कौशल का परिचय दिया। रंगोली प्रतियोगिता को व्यवस्थित और निष्पक्ष बनाने के लिए प्रतिभागियों को तीन समूहों में बांटा गया था। सभी समूहों के बच्चों ने अलग-अलग रंगों और डिजाइनों से आकर्षक रंगोलियां बनाईं। वहीं, दीया सजावट प्रतियोगिता में भी विद्यार्थियों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। विद्यालय अध्यक्ष दिनेश मोदी ने विद्यार्थियों की मेहनत और रचनात्मकता की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की गतिविधियों से बच्चों की प्रतिभा निखरती है। प्रधानाचार्या आकांक्षा ने कहा कि दीपावली केवल दीपों का त्योहार नहीं, बल्कि जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, ज्ञान और नई रोशनी का संदेश देने वाला पर्व है। कार्यक्रम के अंत में सफल प्रतिभागियों और विजेताओं को मेडल एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।

भाजपा एससी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रंजय भारती का देवघर में स्वागत
देवघर/नगर संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति (एससी) मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रंजय भारती के देवघर आगमन पर भाजपा जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान जिला अध्यक्ष सचिन रवानी और एससी मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजेंद्र दास ने अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया। वहीं, प्रदेश प्रवक्ता शंकर रजक का भी अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष सचिन रवानी ने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की एकजुटता और समर्पण पर निर्भर करती है। उन्होंने विश्वास जताया कि नए नेतृत्व में एससी मोर्चा संगठनात्मक रूप से और मजबूत होगा। प्रदेश अध्यक्ष रंजय भारती ने कहा कि उनका देवघर आगमन कार्यकर्ताओं के बीच संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से हुआ है। उन्हें पूरा विश्वास है कि कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण और एकजुटता के बल पर झारखंड में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने मोर्चा के कार्यकर्ताओं से पूरी निष्ठा के साथ संगठन के लिए काम करने और पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। मौके पर जिला महामंत्री सुनीता सिंह, सुलोचना देवी, ओंकार दास, पंकज सिंह भदौरिया, सचिन सुल्तानिया, धनंजय तिवारी, सावित्री देवी, विनीता पासवान, संतोष पासवान, अनीता पासवान, मंजू पासवान, प्रमोद दास, अशोक दास सहित एससी मोर्चा के बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

शौच जाने की बात कहकर घर से निकली विवाहिता लापता
जसीडीह/संवाददाता। जसीडीह थाना क्षेत्र के बजरमरूवा गांव से एक विवाहिता के लापता होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में उसके पति ने जसीडीह थाना में आवेदन देकर पुलिस को पत्नी के लापता होने की जानकारी दी है। आवेदन के अनुसार, चार नवंबर को दिन के करीब 11 बजे विवाहिता शौच जाने की बात कहकर घर से निकली थी। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। इसके बाद पति ने अपने ससुर और अन्य परिजनों के साथ आसपास के इलाकों में उसकी खोजबीन की। सगे-संबंधियों से भी फोन पर संपर्क कर जानकारी लेने का प्रयास किया गया, लेकिन विवाहिता का कोई पता नहीं चल सका। पति ने आवेदन में बताया है कि लापता विवाहिता का रंग सांवला है। घटना के समय उसने लाल रंग की साड़ी पहन रखी थी। उसके गले में चांदी की सिकड़ी और दाहिने हाथ की अंगुली में चांदी की अंगूठी थी। परिजनों ने पुलिस से विवाहिता की तलाश करने की गुहार लगाई है।

पहली बार चौकीदारों को अंचल कार्यालय ने दिया फेयरवेल
पालोजोरी/संवाददाता। पालोजोरी बीडीओ सह सीओ पार्थ नंदन की पहल से पहली बार अंचल कार्यालय की तरफ से सेवानिवृत चौकीदारों को फेयरवेल मिलना शुरू हुआ है। गुरुवार को इसकी शुरुआत करते हुए बीडीओ सह सीओ ने पिछले दिनों पालोजोरी थाना में लंबे समय से अपनी सेवा दिए हुए दो चौकीदार वासुदेव मिर्धा और लीलू मिर्धा के लिए फेयरवेल कार्यक्रम का आयोजन किया। सीओ ने कहां की ग्रामीण क्षेत्र में चौकीदारों की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण रहती है। क्षेत्र में हो रही घटनाओं की जानकारी देना और क्षेत्र में नजर बनाए रखना चौकीदार का काम होता है। दोनों सेवानिवृत्त चौकीदारों को शॉल और स्मृति चिन्ह प्रदान कर उन्हें सम्मान के साथ विदाई दी गई। मौके पर बीपीआरओ सुभाष राय, तरुण कुमार, कामदेव प्रसाद, शुभम केसरी, लक्ष्मण पाण्डेय आदि मौजूद थे।

आरपीएफ ने 11 हजार रुपये की शराब के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा
जसीडीह/संवाददाता। आरपीएफ जसीडीह ने सतर्कता अभियान के दौरान रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो से अंग्रेजी शराब के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा है। उसके पास से दो पिट्ठू बैग में रखी कुल 12 बोतल शराब बरामद की गई है। बरामद शराब की कीमत करीब 11,360 रुपये आंकी गई है।
आरपीएफ से मिली जानकारी के अनुसार, सतर्कता अभियान के तहत एएसआई कमलेश कुमार, सीपीडीएस टीम, सब इंस्पेक्टर रजनी कुमारी, आरक्षी सुनील कुमार, सीटी एसके अमन तथा आरपीएफ सीआइबी की टीम स्टेशन परिसर और प्लेटफार्मों पर जांच कर रही थी। इसी दौरान प्लेटफार्म नंबर दो पर एक व्यक्ति दो पिट्ठू बैग के साथ संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया। पूछताछ के बाद जब उसके बैग की तलाशी ली गई तो उसमें शराब की बोतलें मिलीं। आरपीएफ जसीडीह इंस्पेक्टर शिव शंकर सिंह ने बताया कि पकड़े गए व्यक्ति की पहचान बिहार के बेगूसराय जिले के बलिया थाना क्षेत्र के गोखले नगर निवासी 30 वर्षीय श्याम बाबू कुमार के रूप में हुई है। उसके दोनों बैग से 750 एमएल की ब्लेंडर्स व्हिस्की की चार बोतल और 750 एमएल की मैजिक मोमेंट्स ऑरेंज फ्लेवर वोदका की आठ बोतल बरामद की गई हैं। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरपीएफ पोस्ट में आवश्यक इंट्री करने के बाद कानूनी कार्रवाई के लिए आरोपी को बरामद शराब के साथ देवघर उत्पाद विभाग को सौंप दिया गया है।

क्रिकेट टूर्नामेंट के जरिए पुलिस ने दिया नशामुक्ति और साइबर सुरक्षा का संदेश
देवघर/संवाददाता। रिखिया थाना क्षेत्र की बारा पंचायत स्थित खोवा क्रिकेट ग्राउंड में पुलिस की ओर से जागरूकता अभियान के तहत एक दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में आसपास की पंचायतों की कई टीमों ने हिस्सा लिया। खिलाड़ियों ने खेल भावना के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। समापन पर विजेता टीम को पुरस्कृत कर उत्साहवर्धन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं को खेलकूद के प्रति प्रोत्साहित करने के साथ नशा, साइबर अपराध और यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना था। टूर्नामेंट के दौरान पुलिस पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों, युवाओं और स्थानीय लोगों को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी दी। साथ ही नशे से दूर रहकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की। बढ़ते साइबर अपराध को देखते हुए लोगों को ऑनलाइन ठगी से बचाव के उपाय भी बताए गए। अनजान मोबाइल नंबर से आने वाले कॉल, संदिग्ध लिंक, फर्जी केवाईसी और ऑनलाइन लेनदेन के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी गई। पुलिस ने लोगों से किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी और यूपीआई पिन साझा नहीं करने की अपील की। इसके अलावा यातायात नियमों के पालन पर जोर देते हुए दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, वाहन के आवश्यक कागजात साथ रखने और सड़क पर निर्धारित नियमों का पालन करने की सलाह दी गई। मौके पर रिखिया थाना प्रभारी पुअनि प्रभात कुमार, पंचायत समिति सदस्य पप्पू राव सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। पुलिस की इस पहल को खेल के माध्यम से युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने और सामाजिक जागरूकता फैलाने का प्रयास बताया गया।

Share197Tweet123Share49
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

April 20, 2024

छठ पर्व पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : ऋषभ भारद्वाज

0

बड़े की हत्या करने वाला छोटा भाई गोवर्धन गिरफ्तार

0

जयंती पर याद किए गए पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम

0

छठ पर्व पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : ऋषभ भारद्वाज

November 7, 2026

सोशल ऑडिट की जिला स्तरीय जनसुनवाई में शामिल होंगे करौं के नौ विद्यालय

November 7, 2026

सर्वोदय विद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

November 7, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store