• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

उपायुक्त ने कचरा प्रबंधन और पंचायत स्तर पर दिया योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का मंत्र

November 21, 2026

रक्तदान किसी जरूरतमंद को जीवनदान देने के समान : उपायुक्त

November 20, 2026

एक वर्ष से खराब पड़ी जलमीनार, पेयजल के लिए परेशान ग्रामीण

November 20, 2026

पारंपरिक खेल हमारी सांस्कृतिक विरासत की पहचान : उपायुक्त

November 20, 2026

वापी में प्रवासी मजदूर तैय्यब अंसारी का आकस्मिक निधन, गांव में पसरा मातम

November 11, 2026

पांच सूत्री मांगों को लेकर संयुक्त ट्रेड यूनियन ने किया धरना-प्रदर्शन

November 11, 2026

जिले में 22 से 24 नवंबर तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान

November 11, 2026

श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुई मां काली की पूजा, मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

November 10, 2026

दीपावली की रात स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त, 13 वर्षीय किशोर की मौत, दो दोस्त घायल

November 10, 2026

छठ पर्व पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : ऋषभ भारद्वाज

November 7, 2026

सोशल ऑडिट की जिला स्तरीय जनसुनवाई में शामिल होंगे करौं के नौ विद्यालय

November 7, 2026

सर्वोदय विद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

November 7, 2026

देवघर एयरपोर्ट पर नई पार्किंग नीति लागू, ड्रॉप-ऑफ पूरी तरह नि:शुल्क

November 6, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, November 21, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    उपायुक्त ने कचरा प्रबंधन और पंचायत स्तर पर दिया योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का मंत्र

    रक्तदान किसी जरूरतमंद को जीवनदान देने के समान : उपायुक्त

    एक वर्ष से खराब पड़ी जलमीनार, पेयजल के लिए परेशान ग्रामीण

    पारंपरिक खेल हमारी सांस्कृतिक विरासत की पहचान : उपायुक्त

    वापी में प्रवासी मजदूर तैय्यब अंसारी का आकस्मिक निधन, गांव में पसरा मातम

    पांच सूत्री मांगों को लेकर संयुक्त ट्रेड यूनियन ने किया धरना-प्रदर्शन

    जिले में 22 से 24 नवंबर तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान

    श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुई मां काली की पूजा, मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

    दीपावली की रात स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त, 13 वर्षीय किशोर की मौत, दो दोस्त घायल

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Deoghar

उपायुक्त ने कचरा प्रबंधन और पंचायत स्तर पर दिया योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का मंत्र

by admin
November 21, 2026
in Deoghar
0
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

देवघर/वरीय संवाददाता।
उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया द्वारा शुक्रवार को स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत जिला जल एवं स्वच्छता समिति द्वारा आर मित्रा उच्च विद्यालय सभागार में एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। यह कार्यशाला “16वें वित्त आयोग से जल एवं स्वच्छता में समुचित अभिसरण” तथा “स्वच्छ शौचालय, गरिमामय भविष्य 2026 अभियान” (19 नवंबर से 10 दिसंबर 2026) के सफल क्रियान्वयन के उद्देश्य से आयोजित की गई। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ उपायुक्त, देवघर द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।कार्यशाला को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि यह कार्यशाला सभी के लिए महत्वपूर्ण है। साथ ही 16वें वित्त आयोग से जल एवं स्वच्छता में समुचित अभिसरण हेतु दी जा रही जानकारी को समझने की आवश्यकता है। आगे उन्होंने सभी पंचायतों के मुखिया को वेस्ट मैनेजमेंट पर कार्य करने की बात कही, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों को स्वच्छ रखा जा सके। इसके अतिरिक्त उपयुक्त ने कहा कि स्वच्छता केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह हमारे स्वास्थ्य, आत्मसम्मान और गरिमामय जीवन का सीधा आधार है। उन्होंने जानकारी दी कि 19 नवंबर (विश्व शौचालय दिवस) से शुरू होकर 10 दिसंबर तक चलने वाले इस विशेष अभियान का मुख्य लक्ष्य ग्रामीण क्षेत्रों में निर्मित व्यक्तिगत एवं सामुदायिक शौचालयों का शत-प्रतिशत उपयोग सुनिश्चित करना और उनकी नियमित साफ-सफाई एवं रखरखाव पर विशेष ध्यान देना है। इसके अलावा उपायुक्त ने अपने संबोधन में वित्तीय प्रबंधन पर जोर देते हुए सभी संबंधित पदाधिकारियों, प्रखंड विकास पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को निर्देशित किया कि 16वें वित्त आयोग की राशि का जल एवं स्वच्छता के कार्यों में समुचित अभिसरण किया जाए। उन्होंने कहा कि विभिन्न योजनाओं के समन्वय से ही गांवों में निर्बाध पेयजल आपूर्ति तथा ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन की व्यवस्थाओं को धरातल पर और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सकता है।
कार्यक्रम के दौरान उप विकास आयुक्त पीयूष ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए पंचायत स्तर पर योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतें स्वच्छता अभियान की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं, इसलिए मुखिया और पंचायत सचिव 16वें वित्त आयोग की मद से सामुदायिक शौचालयों के जीर्णोद्धार, जल आपूर्ति और सोख्ता गड्ढों के निर्माण को प्राथमिकता दें। उन्होंने जलसहियाओं और स्वयं सहायता समूह की दीदियों से आहन किया कि वे घर-घर जाकर ग्रामीणों को शौचालय के नियमित उपयोग और स्वच्छता के प्रति व्यवहार परिवर्तन के लिए प्रेरित करें। आगे कार्यक्रम में उपस्थित नगर आयुक्त ने शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के आपसी समन्वय और कचरा प्रबंधन के व्यावहारिक पहलुओं पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता के मानकों को बनाए रखने के लिए स्रोत पर ही कचरे का पृथक्करण अत्यंत आवश्यक है। नगर आयुक्त ने कहा कि शहरी निकायों की तर्ज पर ग्रामीण क्षेत्रों में भी कचरा संग्रहण और निस्तारण की बेहतर प्रणाली विकसित कर हम पूरे देवघर जिले को स्वच्छ, सुंदर बना सकते हैं। पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, देवघर एवं मधुपुर के पदाधिकारियों द्वारा अभियान की रूपरेखा पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। इस दौरान बताया गया कि 10 दिसंबर तक चलने वाले इस अभियान के तहत जिले की सभी पंचायतों में सामुदायिक स्वच्छता परिसरों की मरम्मत, सौंदर्यीकरण, स्वच्छता जागरूकता रैली तथा कचरा पृथक्करण को लेकर ग्रामीणों को जागरूक किया जाएगा। उपायुक्त ने आमजनों से भी अपील की कि वे स्वच्छता को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं और देवघर जिले को स्वच्छता के मानकों पर राज्य में अग्रणी बनाने में अपना सक्रिय योगदान दें। कार्यशाला में उपरोक्त के अलावा राज्य स्तरीय प्रशिक्षक, जिला पंचायती राज पदाधिकारी रणबीर सिंह, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल देवघर व मधुपुर के कार्यपालक अभियंता, विभिन्न प्रखंडो के मुखिया, विभिन्न प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि, जलसहियाएं एवं संबंधित विभागों के अधिकारी व कर्मी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों को स्वच्छता बनाए रखने की शपथ दिलाई गई।

मिसू से ऑनलाइन खरीदारी के नाम पर एसबीआई इंश्योरेंस की महिला कर्मी से 23 हजार की ठगी
देवघर/संवाददाता
ऑनलाइन खरीदारी के दौरान रिफंड दिलाने का झांसा देकर साइबर ठगों ने एसबीआई इंश्योरेंस में कार्यरत महिला कर्मी कविता पाण्डेय से 23 हजार रुपये की ठगी कर ली। ठगी की यह घटना 13 नवंबर की बतायी जा रही है। पीड़िता ने इस संबंध में पहले ऑनलाइन शिकायत दर्ज करायी थी। अब लिखित शिकायत देने के लिए साइबर थाना पहुंची हैं। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, कविता पाण्डेय ने अपनी बेटी के जन्मदिन के लिए ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म मिसू से सामान ऑर्डर किया था। इसके लिए उन्होंने ऑनलाइन पेमेंट भी किया था, लेकिन निर्धारित समय पर सामान की डिलीवरी नहीं हुई। पार्सल नहीं मिलने के बाद उन्होंने रिफंड पाने की कोशिश की। इसी दौरान साइबर ठगों ने रिफंड दिलाने का झांसा देकर उन्हें एक लिंक भेजा। बताया जाता है कि महिला ने जैसे ही उक्त लिंक पर क्लिक किया, उनका मोबाइल हैक हो गया। इसके बाद साइबर अपराधियों ने उनके बैंक खाते से 23 हजार रुपये की अवैध निकासी कर ली। ठगी की रकम केनरा बैंक के एक खाते में ऑनलाइन ट्रांसफर की गयी है। बेटी के जन्मदिन के लिए सामान खरीदने के दौरान हुई इस घटना से महिला को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। सामान की डिलीवरी भी नहीं हुई और रिफंड मिलने के बजाय उनके खाते से पैसे की ठगी कर ली गयी। पीड़िता ने मामले को लेकर ऑनलाइन शिकायत करने के बाद अब साइबर थाना में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट सकती है।

रेलवे स्टेशन पार्किंग में मनमानी पर मेयर सख्त, कर्मियों ने मांगी माफी
देवघर/नगर संवाददाता।
देवघर रेलवे स्टेशन परिसर की पार्किंग में निर्धारित शुल्क से अधिक वसूली और वाहन चालकों के साथ अभद्र व्यवहार की शिकायतों पर नगर निगम के महापौर रवि कुमार राउत ने कड़ा रुख अपनाया है। शुक्रवार को महापौर की अध्यक्षता में स्टेशन अधीक्षक दिनकर झा, मुख्य टिकट निरीक्षक (सीआइटी) और पार्किंग अनुज्ञप्तिधारी संवेदक के साथ संयुक्त बैठक हुई। इसमें पार्किंग संचालन में मिल रही अनियमितताओं और यात्रियों के साथ दुर्व्यवहार के मुद्दे पर महापौर ने संबंधित कर्मियों को कड़ी फटकार लगाई। बैठक में महापौर ने कहा कि पार्किंग के नाम पर आम नागरिकों और वाहन चालकों से निर्धारित दर से अधिक राशि वसूलने की शिकायतें गंभीर हैं। इसके अलावा वाहन चालकों के साथ अभद्रता और जनप्रतिनिधियों के प्रति अमर्यादित भाषा के इस्तेमाल को भी किसी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने संवेदक से पार्किंग संचालन में पारदर्शिता रखने और यात्रियों के प्रति जिम्मेदार व्यवहार सुनिश्चित करने को कहा। बैठक के दौरान पार्किंग संवेदक के कर्मियों ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए सार्वजनिक रूप से माफी मांगी। इस पर महापौर ने स्पष्ट चेतावनी दी कि केवल माफी मांगने से काम नहीं चलेगा, बल्कि व्यवस्था में तत्काल सुधार दिखना चाहिए। उन्होंने पार्किंग परिसर में निर्धारित सरकारी शुल्क की सूची प्रमुख स्थान पर स्पष्ट रूप से लगाने, निर्धारित दर के अनुसार ही शुल्क लेने और सभी वाहन चालकों एवं यात्रियों के साथ शालीनता से पेश आने का निर्देश दिया।
महापौर रवि कुमार राउत ने कहा कि देवघर बाबा बैद्यनाथ की नगरी है। यहां देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु और यात्री पहुंचते हैं। रेलवे स्टेशन शहर का प्रमुख प्रवेश द्वार है। ऐसे में पार्किंग के नाम पर मनमानी वसूली और दुर्व्यवहार से देवघर की छवि खराब होती है। इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने दो टूक कहा कि भविष्य में इस तरह की शिकायत दोबारा मिली तो पार्किंग अनुज्ञप्ति रद्द करने सहित संबंधित संवेदक के खिलाफ कठोर कार्रवाई की अनुशंसा की जाएगी। बैठक के बाद पार्किंग व्यवस्था में सुधार और यात्रियों को निर्धारित शुल्क पर सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर जवाबदेही तय करने पर जोर दिया गया।

झारखंड राज्य स्थापना पखवाड़ा के तहत सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली का आयोजन
देवघर/वरीय संवाददाता।
उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया के निर्देशानुसार शुक्रवार को झारखंड राज्य स्थापना पखवाड़ा-2026 के आलोक में जिला परिवहन कार्यालय, देवघर के तत्वावधान में आर. मित्रा उच्च विद्यालय, देवघर से सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस जागरूकता रैली में विद्यालय के एनसीसी कैडेट्स सहित अन्य छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली के माध्यम से आमजनों को यातायात नियमों के पालन, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने तथा सड़क पर सुरक्षित व्यवहार अपनाने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के महत्व से अवगत कराते हुए बताया गया कि सड़क सुरक्षा केवल परिवहन विभाग अथवा यातायात पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का सामूहिक दायित्व है। यातायात नियमों का पालन कर एवं स्वयं जागरूक रहकर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है तथा बहुमूल्य जीवन की रक्षा की जा सकती है। इस दौरान आमजनों एवं विशेषकर युवाओं से अपील की गई कि वे यातायात नियमों का पालन करें तथा अपने परिवार एवं समाज के अन्य लोगों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करें। उक्त कार्यक्रम में जिला परिवहन पदाधिकारी श्री विजय कुमार, आर. मित्रा उच्च विद्यालय के प्राचार्य बिमलेश पंकज, मोटरयान निरीक्षक कार्यालय के लिपिक एवं जिला परिवहन कार्यालय के सभी कर्मी उपस्थित थे।

डॉ. सुनील खवाड़े ने लॉन्च किया नयी टोयोटा ग्लैंजा कार
देवघर/संवाददाता।
देवघर के वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. सुनील खवाड़े ने शुक्रवार को टोयोटा के अधिकृत डीलर धनबाद टोयोटा की देवघर शाखा में नई टोयोटा ग्लैंजा कार लॉन्च की। इस अवसर पर डॉ. खवाड़े ने कहा कि टोयोटा एक भरोसेमंद ब्रांड है, जो ग्राहकों की जरूरतों के अनुरूप गाड़ियां तैयार करता है। वह खुद पिछले 16 वर्षों से इस ब्रांड की गाड़ियों का इस्तेमाल कर रहे हैं। इन गाड़ियों का मेंटेनेंस भी बजट के अनुकूल है। उन्होंने कहा कि नई टोयोटा ग्लैंजा को मध्यमवर्गीय परिवारों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है और यह बजट के भीतर है। मजबूती, फीचर्स और स्टाइल के मामले में टोयोटा का जवाब नहीं है। कार का सामान्य माइलेज 23.8 किलोमीटर प्रति लीटर और हाईवे पर 25 किलोमीटर प्रति लीटर बताया गया है। फिलहाल यह चार मॉडल में उपलब्ध है और एडवांस्ड ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम (एडास) से युक्त है। मौके पर धनबाद टोयोटा के ग्रुप जनरल मैनेजर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि देवघर और दुमका में इस कार की एक साथ री-लॉन्चिंग की गई है। ग्राहकों के लिए 35 हजार रुपये का विशेष ऑफर भी दिया जा रहा है। लॉन्चिंग समारोह में संस्थान के ब्रांच हेड राजीव रंजन, टीम लीडर विकास झा, सेल्स एग्जीक्यूटिव पंकज दास और अजय खवाड़े सहित अन्य उपस्थित थे।

आदिवासी महिला से दुष्कर्म का आरोप, प्राथमिकी दर्ज
देवघर/संवाददाता
मोहनपुर थाना क्षेत्र के घोरमारा निवासी कौशल मंडल के खिलाफ थाना क्षेत्र की ही 35 वर्षीय आदिवासी महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता की लिखित शिकायत पर मोहनपुर थाना में 19 नवंबर को कांड संख्या 187/2026 दर्ज किया गया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की धारा 74, 64 और 351(2) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता द्वारा दर्ज शिकायत के अनुसार, वह घरेलू सामान खरीदने के लिए बाजार गई थी। इसी दौरान एक व्यक्ति ने उसे घर छोड़ने का भरोसा देकर अपनी बाइक पर बैठा लिया। आरोप है कि रास्ते में वह उसे एक सुनसान झाड़ीदार स्थान पर ले गया, जहां उसके साथ जबरन गलत हरकत की गयी। महिला ने जब इसका विरोध किया तो उसे धमकी भी दी गयी। इसी बीच गांव का एक व्यक्ति मौके पर पहुंच गया, जिसके बाद आरोपी वहां से चला गया। घटना के बाद पीड़िता मोहनपुर थाना पहुंची और थाना प्रभारी को लिखित शिकायत दी।
पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज कर ली है। नामजद आरोपी कौशल मंडल की गिरफ्तारी के लिए उसके संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच में जुटी है।
दर्ज धाराओं में कड़ी सजा का प्रावधान
मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 64 दुष्कर्म के अपराध के लिए सजा का प्रावधान करती है। दोष सिद्ध होने पर कम से कम 10 वर्ष के कठोर कारावास से लेकर आजीवन कारावास तक की सजा और जुर्माना हो सकता है।
धारा 74 महिला की लज्जा भंग करने के इरादे से हमला या आपराधिक बल के प्रयोग से संबंधित है। इसमें दोष सिद्ध होने पर एक से पांच वर्ष तक की कैद और जुर्माने का प्रावधान है। वहीं, धारा 351(2) आपराधिक धमकी से संबंधित है, जिसमें दोष सिद्ध होने पर अधिकतम दो वर्ष की कैद, जुर्माना या दोनों हो सकते हैं।

बरियारबांधी में किराये के मकान का ताला तोड़कर लाखों के सामान की चोरी
देवघर/संवाददाता
नगर थाना क्षेत्र के बरियारबांधी में चोरों ने एक किराये के मकान का ताला तोड़कर हजारों रुपये के सामान की चोरी कर ली। घटना बिहार के जमुई जिले के गिद्धौर निवासी पप्पू कुमार के घर में किराये पर रहने वाले जामताड़ा जिले के विद्यासागर निवासी उमेश गुप्ता के आवास में हुई। घटना के संबंध में उमेश गुप्ता ने बताया कि उनके साढ़ू की तबीयत खराब रहने के कारण वह इलाज कराने के लिए कोलकाता गए हुए थे। शुक्रवार को जब वह वापस लौटे तो घर के मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ पाया। अंदर जाकर देखा तो कमरे का सारा सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर घर से दो पंखे, एक गैस सिलेंडर, तीन मोबाइल फोन, दो आयरन, घड़ियां, चांदी के जेवरात, ब्रेसलेट, चेन, लॉकेट, कड़ा और बर्तन गायब मिले। इसके बाद उन्होंने शुक्रवार को नगर थाना पहुंचकर लिखित आवेदन देकर चोरी की शिकायत दर्ज करायी। नगर थाना की पुलिस शिकायत लेकर मामले की छानबीन में जुट गई है।

विज्ञान के प्रयोगों से रूबरू हुए क्राइस्ट स्कूल के विद्यार्थी, देवघर साइंस सेंटर में जाना नवाचार का महत्व
देवघर/नगर संवाददाता।
किताबी ज्ञान को वास्तविक अनुभवों से जोड़ने और बच्चों में विज्ञान के प्रति रुचि जगाने के उद्देश्य से क्राइस्ट स्कूल, जसीडीह के कक्षा सातवीं एवं आठवीं के छात्र-छात्राओं ने देवीपुर स्थित देवघर साइंस सेंटर का शैक्षिक भ्रमण किया। इस दौरान विद्यार्थियों को विज्ञान की दुनिया को करीब से देखने, समझने और विभिन्न वैज्ञानिक गतिविधियों का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त करने का अवसर मिला।
भ्रमण के दौरान बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। विज्ञान के विभिन्न सिद्धांतों को प्रयोगों और आकर्षक मॉडलों के माध्यम से समझकर विद्यार्थियों ने अपनी जिज्ञासाओं को भी शांत किया। झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी ‘नवप्रवर्तन झारखंड’ योजना के तहत निर्मित देवघर साइंस सेंटर में विद्यार्थियों को विज्ञान, तकनीक, नवाचार और आधुनिक वैज्ञानिक अवधारणाओं से परिचित कराया गया।
यहां प्रदर्शित विभिन्न वैज्ञानिक मॉडल और प्रयोग बच्चों के लिए आकर्षण का केंद्र रहे। विद्यार्थियों ने विज्ञान के उन पहलुओं को प्रत्यक्ष रूप से समझा, जिन्हें सामान्यत: कक्षा में पुस्तकों और चित्रों के माध्यम से पढ़ाया जाता है। इस अनुभव ने उनके लिए पढ़ाई को अधिक रोचक और सहज बनाया।
प्रयोगों ने बढ़ायी बच्चों की जिज्ञासा
शैक्षिक भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न वैज्ञानिक गतिविधियों को नजदीक से देखा और उनके पीछे छिपे वैज्ञानिक सिद्धांतों को समझने का प्रयास किया। विज्ञान और तकनीक के व्यावहारिक उपयोग की जानकारी मिलने से बच्चों में नई चीजें जानने और समझने की उत्सुकता बढ़ी। विद्यार्थियों ने मॉडल के माध्यम से विज्ञान की जटिल अवधारणाओं को सरल तरीके से समझा। इस दौरान बच्चों ने न केवल वैज्ञानिक गतिविधियों का अवलोकन किया, बल्कि अपने मन में उठ रहे सवालों के जवाब भी तलाशे। विद्यार्थियों को प्रयोग, अवलोकन और वास्तविक परिस्थितियों के माध्यम से सीखने का अवसर मिलना चाहिए। ऐसे आयोजन बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, तार्किक क्षमता, रचनात्मकता और समस्या समाधान की समझ विकसित करने में सहायक होते हैं।
इस अवसर पर विद्यालय की ओर से प्रधानाचार्या तुली चटर्जी और निर्देशक सुधीर कुमार सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया गया। शैक्षिक भ्रमण में विद्यालय के उप प्राचार्य अनिल मैथ्यू, शिक्षक अमित कुमार, रवि रोहन, रोहन कुमार, प्रमोद कुमार तथा शिक्षिकाएं अपराजिता, काजल नायर और मिस सेलीन सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए। शिक्षकों ने पूरे भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। इस आयोजन ने विद्यार्थियों को यह समझने का अवसर दिया कि विज्ञान केवल परीक्षा में अंक प्राप्त करने का विषय नहीं, बल्कि हमारे दैनिक जीवन से जुड़ा ज्ञान और खोज की निरंतर प्रक्रिया है। ऐसे अनुभव बच्चों के भीतर वैज्ञानिक सोच की नींव मजबूत करने के साथ भविष्य में विज्ञान एवं तकनीक के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा भी देते हैं।

श्री श्याम जन्मोत्सव पर भव्य आयोजन भजनों की अमृतवर्षा में रातभर झूमे श्रद्धालु
देवघर/वरीय संवाददाता।
कार्तिक शुक्ल पक्ष की पावन एकादशी जो प्रभु श्री श्याम के जन्मोत्सव के रूप में भी श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाई जाती है, के शुभ अवसर पर श्याम कीर्तन मंडल भवन में भव्य एवं दिव्य आयोजन किया गया। इस पावन उत्सव को लेकर पूरा मंडल भवन विद्युत रोशनी से जगमगा उठा। मंडल परिसर को आकर्षक फूलों, जगमगाते बल्बों एवं रंग-बिरंगे गुब्बारों से भव्य रूप में सजाया गया था। चारों ओर भक्तिमय वातावरण एवं बाबा श्याम के जयकारों की गूंज सुनाई दे रही थी। उत्सव के अवसर पर प्रात: 10 बजे श्रद्धालुओं द्वारा बाबा श्री श्याम को निशान अर्पित किए गए। उल्लेखनीय है कि प्रत्येक शुक्ल पक्ष की एकादशी को भक्तों द्वारा बाबा को निशान चढ़ाने की परंपरा निभाई जाती है। वहीं, कोलकाता से आए फूलों एवं कारीगरों द्वारा बाबा का अत्यंत मनमोहक एवं अद्भुत श्रृंगार किया गया। बाबा का अलौकिक स्वरूप और सजा हुआ दरबार श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना रहा। सचमुच, गजब का रूप और अजब का नजारा लखदातार के दरबार में देखने को मिला। संध्या काल में भक्तों के बीच वितरित किए जाने वाले प्रसाद को मंडल परिवार के सदस्यों द्वारा पूरी श्रद्धा, निष्ठा एवं तन-मन से डिब्बों में पैक किया गया। रात्रि 9 बजे मुख्य यजमान गौरव अग्रवाल ने सपरिवार बाबा श्री श्याम की पावन ज्योत प्रज्वलित की। इसके साथ ही भजनों का ऐसा अथाह सागर प्रवाहित हुआ कि पूरा वातावरण भक्तिरस में सराबोर हो गया। भजन संध्या का शुभारंभ गणेश वंदना ‘गजानन सरकार पधारो, कीर्तन की सब तैयारी है’ से हुआ। इसके पश्चात गुरुवंदना ‘याद आती है हमें घनश्याम की, बेरहम दुनिया नहीं कुछ काम की’ के माध्यम से गुरु चरणों में श्रद्धा अर्पित की गई। बाबा बैद्यनाथ एवं भोलेनाथ की महिमा का गुणगान करते हुए ‘शिव डमरू वाले को दिल से ना भुलाना तू, शंभू त्रिपुरारी की नित्य आरती गाना तू’ जैसे भजनों से भगवान शिव का आह्वान किया गया। इसके बाद संकटमोचन बजरंगबली एवं माता अंजनी के लाल की स्तुति में ‘अंजनी को लाल निराला रे’ भजन प्रस्तुत किया गया। इसके उपरांत बाबा श्याम की भक्ति में भजनों की अविरल धारा बहने लगी। ‘लाल गुलाब के फूलों से किसने तुम्हें सजाया है, महक रहा दरबार तुम्हारा, कितना इत्र लगाया है’ तथा ‘देवघर में जब-जब ग्यारस की शुभ रात जगाई जाती है, बैठ के सामने बाबा को हर बात बताई जाती है’ जैसे मधुर भजनों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। वहीं, ‘कुछ अपनी सुना बाबा, मेरी हरदम तू सुनता है’ भजन के माध्यम से भक्तों ने अपने आराध्य के समक्ष मन की भावनाएं अर्पित कीं।

Share197Tweet123Share49
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

April 20, 2024

उपायुक्त ने कचरा प्रबंधन और पंचायत स्तर पर दिया योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का मंत्र

0

बड़े की हत्या करने वाला छोटा भाई गोवर्धन गिरफ्तार

0

जयंती पर याद किए गए पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम

0

उपायुक्त ने कचरा प्रबंधन और पंचायत स्तर पर दिया योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का मंत्र

November 21, 2026

रक्तदान किसी जरूरतमंद को जीवनदान देने के समान : उपायुक्त

November 20, 2026

एक वर्ष से खराब पड़ी जलमीनार, पेयजल के लिए परेशान ग्रामीण

November 20, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store