• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

बेहतर स्वास्थ्य के लिए बच्चे को पोलियो की दो बूंद अत्यंत आवश्यक : डीडीसी

November 23, 2026

त्रिकुट पहाड़ से गिरा विशाल चट्टान 200 फीट लंबे पहाड़ का हिस्सा ढहा

November 23, 2026

बेमौसम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त किसानों को हो रहा आर्थिक नुकसान

November 22, 2026

साइबर ठगी के आरोप में सात गिरफ्तार दो परिवारों के पांच सगे भाई भी शामिल

November 22, 2026

उपायुक्त ने कचरा प्रबंधन और पंचायत स्तर पर दिया योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का मंत्र

November 21, 2026

रक्तदान किसी जरूरतमंद को जीवनदान देने के समान : उपायुक्त

November 20, 2026

एक वर्ष से खराब पड़ी जलमीनार, पेयजल के लिए परेशान ग्रामीण

November 20, 2026

पारंपरिक खेल हमारी सांस्कृतिक विरासत की पहचान : उपायुक्त

November 20, 2026

वापी में प्रवासी मजदूर तैय्यब अंसारी का आकस्मिक निधन, गांव में पसरा मातम

November 11, 2026

पांच सूत्री मांगों को लेकर संयुक्त ट्रेड यूनियन ने किया धरना-प्रदर्शन

November 11, 2026

जिले में 22 से 24 नवंबर तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान

November 11, 2026

श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुई मां काली की पूजा, मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

November 10, 2026

दीपावली की रात स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त, 13 वर्षीय किशोर की मौत, दो दोस्त घायल

November 10, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, November 23, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    त्रिकुट पहाड़ से गिरा विशाल चट्टान 200 फीट लंबे पहाड़ का हिस्सा ढहा

    बेहतर स्वास्थ्य के लिए बच्चे को पोलियो की दो बूंद अत्यंत आवश्यक : डीडीसी

    बेमौसम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त किसानों को हो रहा आर्थिक नुकसान

    साइबर ठगी के आरोप में सात गिरफ्तार दो परिवारों के पांच सगे भाई भी शामिल

    उपायुक्त ने कचरा प्रबंधन और पंचायत स्तर पर दिया योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का मंत्र

    रक्तदान किसी जरूरतमंद को जीवनदान देने के समान : उपायुक्त

    एक वर्ष से खराब पड़ी जलमीनार, पेयजल के लिए परेशान ग्रामीण

    पारंपरिक खेल हमारी सांस्कृतिक विरासत की पहचान : उपायुक्त

    वापी में प्रवासी मजदूर तैय्यब अंसारी का आकस्मिक निधन, गांव में पसरा मातम

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Deoghar

बेहतर स्वास्थ्य के लिए बच्चे को पोलियो की दो बूंद अत्यंत आवश्यक : डीडीसी

by admin
November 23, 2026
in Deoghar
0
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

देवघर/वरीय संवाददाता।
उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा द्वारा आज सुबह नए सदर अस्पताल, देवघर में नवजात बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर वहाँ उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज बूथ डे के अवसर पर कम से कम 70 प्रतिशत बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
इसके लिए आवश्यक है कि कुल 1415 बूथ के माध्यम से आज 22 नवंबर को अपने नजदीकी बूथ पर जाकर 0-5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलायें एवं शेष बचे अन्य बच्चों को स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा अगले दो दिनों 23 व 24 दिसंबर को डोर-टू-डोर जाकर पल्स पोलियो की दवा पिलायी जायेगी, ताकि अभियान की शत् प्रतिशत सफलता सुनिश्चित की जा सके। अपने संबोधन में उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा ने कहा कि पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने हेतु हम सभी का सामुहिक सहयोग आपेक्षित है। ऐसे में आवश्यक है कि समाज के सभी वर्ग के लोग आगे आकर पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने में जिला प्रशासन का सहयोग करें एवं अपने आस-पास के लोगों को भी ऐसा करने हेतु प्रेरित करें। जिले के बच्चे स्वस्थ रहें, इसलिए उन्हें पोलियो की खुराक देना अत्यंत आवश्यक है। इस दौरान उन्होंने जिलावासियों से आग्रह करते हुए कहा कि पल्स पोलियो अभियान में सभी लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और अपने आस-पड़ोस के बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं, ताकि स्वस्थ बच्चे हमारे देश के बेहतर भविष्य बन सकें। इस मौके सिविल सर्जन, अस्पताल उपाधीक्षक, डब्लूएचओ के अधिकारी, चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों की टीम, सहित संबंधित विभाग के विभिन्न अधिकारीगण उपस्थित थें।

केशव रक्त अधिकोष ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन
देवघर/वरीय संवाददाता।
केशव रक्त कोष के तत्वावधान में रविवार को गौशाला बाजार स्थित शहीद आश्रम मोड़ के समीप एक दिवसीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। शिविर का शुभारंभ सुबह 10 बजे समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों की उपस्थिति में विधिवत रूप से किया गया। रक्तदान प्रारंभ होने से पूर्व समिति के संरक्षक नारायण टिबरेवाल ने कहा कि मानव सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है और जरूरतमंदों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना हम सभी का नैतिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि समिति का यह पुनीत प्रयास देवघर और आसपास के क्षेत्रों में किसी भी असहाय मरीज को समय पर रक्त उपलब्ध कराने की दिशा में अत्यंत सराहनीय कदम है। समिति के राजेश तिवारी ने कहा कि एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद परिवार के चिराग को जीवनदान दे सकता है। समिति के पंकज जी ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि रक्तदान को लेकर भ्रांतियों को दूर करना जरूरी है; रक्तदान से शरीर में कोई कमजोरी नहीं आती बल्कि नया रक्त बनने से स्वास्थ्य बेहतर होता है। वहीं अमरेश चौधरी परवीन सिंह ने कहा कि समाज में सेवा और परोपकार की भावना को निरंतर जीवंत रखने के लिए ऐसे शिविरों का नियमित आयोजन आवश्यक है। शिविर के दौरान रक्तदाताओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया और सदर अस्पताल ब्लड बैंक की तकनीकी टीम के सहयोग से कुल 19यूनिट रक्त संग्रह किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से संरक्षक नारायण टिबरेवाल, राजेश तिवारी, पंकज, अमरेश कुमार, शैलेश कुमार सिंह, विजय कुमार पांडे, प्रकाश अग्रवाल, राजीव सिंह, दिनेश सिंह, मनीष कुमार, अकछुन कुमार, अंतेश सिंह, साकेत रंजन, उर्मिलेश झा, सुजीत पांडे, सुदीप राय, दीपक कुमार चौधरी, शैलेंद्र कुमार मनीष कुमार आशुतोष आनंद अनिल सिंह प्रेम प्रकाश चौबे शैलेश कुमार उदय जी महाराज सहित कई गणमान्य सदस्य एवं समाजसेवी उपस्थित रहे। अंत में समिति द्वारा सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

संविधान रक्षा मार्च में बड़ी संख्या में भाग लेने की कांग्रेस जनों से अपील
देवघर/वरीय संवाददाता। झारखंड प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अजय कुमार ने संविधान दिवस के अवसर पर 26 नवंबर को रांची में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय संविधान रक्षा मार्च को सफल बनाने हेतु बड़ी संख्या में कांग्रेस जनों से उक्त मार्च में भाग लेने की अपील की है। श्री कुमार ने कहा कि संविधान ने प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक व्यवस्था में भागीदारी का अधिकार दिया है उस अधिकार को कुचलने का काम केंद्र की भाजपा सरकार कर रही है जबकि कांग्रेस ने यह ठान लिया है की संविधान की मूल भावना से किसी को भी खिलवाड़ करने नहीं दिया जाएगा। ऐसी स्थिति में 26 नवंबर के संविधान बचाओ मार्च में शामिल होने से कांग्रेस का संविधान व लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प पूरा हो सकेगा।

घर के अंदर से बुजुर्ग महिला का मोबाइल चोरी
देवघर/संवाददाता।
नगर थाना क्षेत्र के बमबम बाबा पथ निवासी एक बुजुर्ग महिला का मोबाइल फोन चोरी हो गया। पीड़िता का नाम विभाग देवी बताया गया है।
जानकारी के अनुसार, किसी अज्ञात व्यक्ति ने महिला के घर के अंदर से ही उसका मोबाइल फोन चोरी कर लिया।
घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़िता की ओर से नगर थाना पुलिस को सूचना दी गयी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
साथ ही मोबाइल चोरी करने वाले का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

झारखंड सरकार की विफलताओं के खिलाफ सड़क से सदन तक संघर्ष करेगा भाजयुमो : शशांक राज
देवघर/नगर संवाददाता।
स्थानीय अंजलि होटल के सभागार में रविवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की जिला स्तरीय बैठक जिलाध्यक्ष आशीष दुबे की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज उपस्थित रहे। इस दौरान संगठन की मजबूती, युवाओं की समस्याओं और राज्य सरकार की नीतियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज ने कहा कि झारखंड की वर्तमान सरकार ने युवाओं को रोजगार, अवसर और सम्मान देने के बजाय उन्हें निराशा और हताशा की स्थिति में पहुंचा दिया है। अब राज्य का युवा सरकार की विफलताओं को चुपचाप सहने वाला नहीं है। भाजयुमो युवाओं की आवाज बनकर सड़क से सदन तक भ्रष्टाचार और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ निर्णायक संघर्ष करेगा।
उन्होंने कहा कि झारखंड की युवा शक्ति सरकार की विफलताओं के खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है। सत्ता के संरक्षण में चल रही अव्यवस्थाओं और भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजयुमो का आंदोलन आने वाले दिनों में और तेज किया जाएगा। वहीं जिलाध्यक्ष आशीष दुबे ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज का देवघर आगमन युवा कार्यकर्ताओं के लिए नई ऊर्जा और संघर्ष का संकल्प लेकर आया है। उनके मार्गदर्शन में देवघर भाजयुमो राज्य सरकार की कथित विफलताओं और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सड़क से सदन तक संघर्ष करेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और युवाओं की समस्याओं को लेकर सक्रिय भूमिका निभाने का आहन किया। बैठक में प्रदेश मंत्री संजीव पटेल, संथाल परगना प्रभारी रविन्द्र तिवारी, भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष अतुल सिंह सहित सैकड़ों युवा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

छात्रा से मोबाइल छिनतई कर भाग रहे बदमाशों का किया पीछा, एक धराया, गिरफ्तार
देवघर/संवाददाता।
जिले के जसीडीह थाना क्षेत्र के रोहिणी गांव निवासी स्वाति कुमारी से मोबाइल छिनतई कर भाग रहे बाइक सवार बदमाशों में से एक को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। घटना उस समय हुई, जब स्वाति एएस कॉलेज साइंस सेंटर से एनसीसी की ट्रेनिंग कर निकल रही थी। इसी दौरान दो बाइक पर सवार चार युवकों ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। बताया जाता है कि महावीर कॉलोनी के पास स्प्लेंडर बाइक पर सवार दो युवकों ने पीछे से आकर छात्रा का मोबाइल झपट लिया और सामने की गली की ओर भागने लगे। इस दौरान छात्रा ने साहस का परिचय देते हुए शोर मचाया और बदमाशों का पीछा किया। शोर सुनकर आसपास के मुहल्लेवासी जुट गये और भाग रहे बदमाशों में से एक को पकड़ लिया। हालांकि, दूसरा युवक बाइक से कूदकर फरार हो गया। वहीं, दूसरी बाइक पर सवार दोनों युवक भी मौके से भाग निकले। स्थानीय लोगों ने बदमाशों की लाल रंग की स्प्लेंडर बाइक को जब्त कर लिया। साथ ही छात्रा से छीना गया मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया गया। इसके बाद पकड़े गये युवक और बाइक को नगर थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया। घटना को लेकर थाने में लिखित शिकायत भी दी गयी है। पुलिस ने बाइक जब्त कर पकड़े गये युवक से सघन पूछताछ शुरू कर दी है। उसके अन्य साथियों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। आशंका जतायी जा रही है कि आरोपित नशे के आदी हैं और नशे की लत पूरी करने के लिए इस तरह की छिनतई की घटनाओं को अंजाम देते हैं। बताया जाता है कि इस इलाके में पहले भी बाइक सवार बदमाशों द्वारा छिनतई की घटनाओं को अंजाम दिया जा चुका है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

बालिकाओं की समस्याओं को समझें माताएं, संवाद से दूर करें हर झिझक
देवघर/नगर संवाददाता।
कुंडा स्थित उमा नलिनी ब्रह्म सरस्वती विद्या मंदिर में रविवार को विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के तत्वावधान में विभाग स्तरीय बालिका शिक्षा बैठक सह माता-पुत्री विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बालिकाओं के व्यक्तित्व विकास, उनकी समस्याओं, सुरक्षा और माताओं के साथ बेहतर संवाद स्थापित करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ वंदना सभा के दौरान मुख्य अतिथि बालिका शिक्षा की प्रांत संयोजिका रंजना कुमारी सिंह, विद्यालय प्रबंधन समिति की सह सचिव प्रतिभा वर्णवाल, समिति सदस्य गायत्री मिश्रा, देवघर विभाग प्रमुख सुरेश मंडल एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य मुकुल कुमार ने संयुक्त रूप से ओम, भारत माता और मां सरस्वती के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं पुष्पार्चन कर किया। बैठक को संबोधित करते हुए रंजना कुमारी सिंह ने देवघर विभाग के विभिन्न विद्यालयों से पहुंचीं बालिका शिक्षा प्रमुखों से विद्यालयों में छात्राओं के लिए किए जा रहे कार्यों की विस्तारपूर्वक जानकारी ली। इस दौरान सभी की बातों और सुझावों को सुना गया तथा बालिकाओं के सर्वांगीण एवं व्यक्तित्व विकास को लेकर आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में बालिकाओं के सामने कई ऐसी व्यक्तिगत और सामाजिक समस्याएं आती हैं, जिन्हें वे संकोचवश अपनी माताओं से भी साझा नहीं कर पाती हैं। ऐसी परिस्थितियों में विद्यालय की आचार्याओं और दीदी जी की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण हो जाती है।
उन्होंने कहा कि विद्यालय स्तर पर नियमित विचार गोष्ठियों के माध्यम से बालिकाओं को वर्तमान दौर की चुनौतियों, सुरक्षा और समस्याओं से निपटने के लिए जागरूक एवं सक्षम बनाने की जरूरत है। इसके बाद आयोजित माता-पुत्री विचार गोष्ठी में छात्राएं अपनी माताओं के साथ शामिल हुईं। इस अवसर पर प्रांत संयोजिका रंजना कुमारी सिंह, बालिका शिक्षा की प्रांत सह संयोजिका किरण राय, दंत चिकित्सक डॉ. पूजा राय, विद्यालय प्रबंधन समिति की सह सचिव प्रतिभा वर्णवाल एवं समिति सदस्य गायत्री मिश्रा ने माताओं और बालिकाओं को संबोधित किया। वक्ताओं ने कहा कि बेटियों के व्यवहार और दिनचर्या में होने वाले बदलावों पर माताओं को विशेष ध्यान देना चाहिए। घर में ऐसा सहज और विश्वासपूर्ण वातावरण बनाया जाना चाहिए, जिसमें बेटियां बिना किसी झिझक के अपनी समस्याएं और मन की बातें माताओं के साथ साझा कर सकें। मां और बेटी के बीच खुला संवाद उनकी मानसिक मजबूती, आत्मविश्वास और सुरक्षित भविष्य के लिए बेहद जरूरी है। कार्यक्रम का मंच संचालन आचार्या खुशबू कुमारी झा ने किया, जबकि अतिथि परिचय आचार्या सुष्मिता राज ने कराया। कार्यक्रम में विभाग के विभिन्न विद्यालयों की बालिका शिक्षा प्रमुखों, माताओं, छात्राओं एवं विद्यालय परिवार की सहभागिता रही।

हेमंत सरकार की विफलताओं के खिलाफ सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी भाजपा : आदित्य साहू
देवघर/नगर संवाददाता।
भारतीय जनता पार्टी की संथाल परगना प्रमंडलीय संगठनात्मक बैठक रविवार को देवघर स्थित भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी राजनीतिक रणनीति और हेमंत सोरेन सरकार की कथित विफलताओं को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कार्यकर्ताओं को स्पष्ट संदेश दिया कि राज्य सरकार की नाकामियों का जवाब संगठन की ताकत और जन आंदोलन के माध्यम से देना होगा। वहीं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने बूथ से लेकर जिला स्तर तक संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने का निर्देश दिया। बैठक की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर तथा पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर की गई। अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संथाल परगना प्रभारी बालमुकुंद सहाय ने की, जबकि संचालन भाजपा जिलाध्यक्ष सचिन रवानी ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता को सौंपे गए दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करना चाहिए। संगठन की ओर से जो भी जिम्मेदारी दी जाती है, उसे समय पर पूरा करना हर कार्यकर्ता का कर्तव्य है। भाजपा सेवा भावना से काम करने वाले कार्यकर्ताओं का संगठन है और इसकी असली ताकत कार्यकर्ताओं की प्रतिबद्धता है। उन्होंने हेमंत सोरेन सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि राज्य सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। प्रदेश में लूट, भ्रष्टाचार और माफियाराज का बोलबाला है। किसान, महिलाएं, युवा और छात्र अपनी समस्याओं को लेकर परेशान हैं, लेकिन सरकार उनकी चिंताओं के प्रति गंभीर नहीं है। प्रखंड कार्यालयों और थानों में भ्रष्टाचार की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की विफलताओं को जनता के बीच उजागर करने और इसके खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन करने का आ”ान किया। प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने संगठनात्मक मजबूती पर विशेष जोर देते हुए कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका मजबूत संगठन है। इसके लिए बूथ कमेटी से लेकर शक्ति केंद्र, मंडल और जिला स्तर तक की सभी समितियों को सशक्त बनाना जरूरी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि संगठन की सभी इकाइयों का गठन जल्द पूरा करें और आपसी समन्वय के साथ सक्रियता बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि मजबूत बूथ और सक्रिय कार्यकर्ता ही संगठन को राजनीतिक रूप से मजबूत बनाते हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संथाल परगना प्रभारी बालमुकुंद सहाय ने भी संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने क्षेत्र में संगठन की गतिविधियों को गति देने और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी के साथ सक्रिय भूमिका निभाने की आवश्यकता बताई। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील सोरेन, प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा एवं मनोज सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अभयकांत प्रसाद, प्रदेश मंत्री सरोज सिंह एवं कृष्णा महतो, प्रदेश प्रवक्ता रणधीर सिंह, अमित मंडल, विलियम मरांडी, पूर्व विधायक लोबिन हेंब्रम, सीता सोरेन, अशोक भगत, बाटुल झा, नारायण दास, बजरंगी यादव, जिला अध्यक्ष सुमित शरण, रूपेश मंडल, लक्ष्मी चक्रवर्ती, गौतम यादव, गंगा नारायण सिंह और सरिता मुर्मू सहित संथाल परगना के विभिन्न जिलों के पदाधिकारी उपस्थित थे। इसके अलावा सभी जिला पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, विशेष आमंत्रित सदस्य, विभिन्न मोर्चों के जिला अध्यक्ष और मंडल प्रवासी भी बैठक में शामिल हुए। बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और राज्य सरकार के खिलाफ राजनीतिक संघर्ष तेज करने का संकल्प लिया गया।

जिला स्तरीय प्रतियोगिता में श्रेयस पांडे ने मारी बाजी, राज्य स्तर पर दिखाएंगे प्रतिभा
देवघर/नगर संवाददाता।
भारत निर्वाचन आयोग के तत्वावधान में मतदाता जागरूकता, लोकतांत्रिक प्रक्रिया तथा मतदान के अधिकार एवं कर्तव्यों पर आयोजित जिला स्तरीय निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय, महेशमारा के कक्षा नौवीं के छात्र श्रेयस पांडे ने उत्क3ृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। उनके शानदार प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है। श्रेयस की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। विद्यालय के प्रधानाचार्य सहित शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। शिक्षकों ने कहा कि श्रेयस की सफलता उनकी मेहनत, लगन और प्रतिभा का परिणाम है। विद्यालय परिवार ने विश्वास जताया कि श्रेयस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी बेहतर प्रदर्शन कर देवघर जिले और विद्यालय का नाम रोशन करेंगे।

बाइक की टक्कर से घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत
जसीडीह/संवाददाता।
जसीडीह थाना क्षेत्र के पथरा गांव के समीप 17 नवंबर की रात बाइक की टक्कर से गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान डुमरागादी गांव निवासी दुखमोचन राम के रूप में हुई है। इस संबंध में मृतक की पत्नी कविता देवी ने 21 नवंबर को जसीडीह थाना में लिखित आवेदन देकर घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 17 नवंबर की रात करीब 2:30 बजे उनके पति लखनगढ़िया गांव में मेला देखकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान पथरा गांव के समीप मुख्य सड़क पर पीछे से तेज गति और लापरवाही से आ रही बाइक (जेएच-15 एबी-2469) ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए एम्स देवीपुर रेफर कर दिया। एम्स में भी स्थिति में सुधार नहीं होने पर उन्हें रांची रिम्स भेजा गया। वहां इलाज के दौरान 20 नवंबर को चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पत्नी ने बताया कि पति के इलाज में व्यस्त रहने के कारण 21 नवंबर को थाना पहुंचकर आवेदन दिया। पुलिस ने आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर बाइक चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

एसडीओ के यथास्थिति आदेश की अवहेलना कर निर्माण कराने पर प्राथमिकी
जसीडीह/संवाददाता। एसडीओ के आदेश के बावजूद भूमि पर चहारदीवारी और मकान निर्माण कराने के मामले में जसीडीह थाना में अक्षय पाण्डेय के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने देवघर अंचल के राजस्व उपनिरीक्षक भूपेश चंद्र के आवेदन पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, भूपेश चंद्र देवघर अंचल में राजस्व उपनिरीक्षक, हल्का संख्या-दो के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि मौजा कुंजीसार, थाना संख्या-260, जमाबंदी संख्या-दो के अंतर्गत प्लॉट संख्या 402, 404 एवं 405 की कुल 15 डिसमिल जमीन पर अक्षय पाण्डेय द्वारा कथित रूप से जबरन चहारदीवारी और मकान का निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने आवेदन में उल्लेख किया है कि अनुमंडल पदाधिकारी, देवघर के पत्रांक 562/रा.न्याय, दिनांक 16 अक्टूबर 2026 के आदेश के तहत उक्त भूमि पर यथास्थिति बनाए रखने का निर्देश दिया गया था। इसके बावजूद निर्माण कार्य जारी रखा गया, जो एसडीओ के आदेश का उल्लंघन है। इस संबंध में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

Share197Tweet123Share49
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

April 20, 2024

त्रिकुट पहाड़ से गिरा विशाल चट्टान 200 फीट लंबे पहाड़ का हिस्सा ढहा

0

बड़े की हत्या करने वाला छोटा भाई गोवर्धन गिरफ्तार

0

जयंती पर याद किए गए पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम

0

त्रिकुट पहाड़ से गिरा विशाल चट्टान 200 फीट लंबे पहाड़ का हिस्सा ढहा

November 23, 2026

बेहतर स्वास्थ्य के लिए बच्चे को पोलियो की दो बूंद अत्यंत आवश्यक : डीडीसी

November 23, 2026

बेमौसम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त किसानों को हो रहा आर्थिक नुकसान

November 22, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store