• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

त्रिकुट पहाड़ से गिरा विशाल चट्टान 200 फीट लंबे पहाड़ का हिस्सा ढहा

November 23, 2026

बेहतर स्वास्थ्य के लिए बच्चे को पोलियो की दो बूंद अत्यंत आवश्यक : डीडीसी

November 23, 2026

बेमौसम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त किसानों को हो रहा आर्थिक नुकसान

November 22, 2026

साइबर ठगी के आरोप में सात गिरफ्तार दो परिवारों के पांच सगे भाई भी शामिल

November 22, 2026

उपायुक्त ने कचरा प्रबंधन और पंचायत स्तर पर दिया योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का मंत्र

November 21, 2026

रक्तदान किसी जरूरतमंद को जीवनदान देने के समान : उपायुक्त

November 20, 2026

एक वर्ष से खराब पड़ी जलमीनार, पेयजल के लिए परेशान ग्रामीण

November 20, 2026

पारंपरिक खेल हमारी सांस्कृतिक विरासत की पहचान : उपायुक्त

November 20, 2026

वापी में प्रवासी मजदूर तैय्यब अंसारी का आकस्मिक निधन, गांव में पसरा मातम

November 11, 2026

पांच सूत्री मांगों को लेकर संयुक्त ट्रेड यूनियन ने किया धरना-प्रदर्शन

November 11, 2026

जिले में 22 से 24 नवंबर तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान

November 11, 2026

श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुई मां काली की पूजा, मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

November 10, 2026

दीपावली की रात स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त, 13 वर्षीय किशोर की मौत, दो दोस्त घायल

November 10, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, November 23, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    त्रिकुट पहाड़ से गिरा विशाल चट्टान 200 फीट लंबे पहाड़ का हिस्सा ढहा

    बेहतर स्वास्थ्य के लिए बच्चे को पोलियो की दो बूंद अत्यंत आवश्यक : डीडीसी

    बेमौसम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त किसानों को हो रहा आर्थिक नुकसान

    साइबर ठगी के आरोप में सात गिरफ्तार दो परिवारों के पांच सगे भाई भी शामिल

    उपायुक्त ने कचरा प्रबंधन और पंचायत स्तर पर दिया योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का मंत्र

    रक्तदान किसी जरूरतमंद को जीवनदान देने के समान : उपायुक्त

    एक वर्ष से खराब पड़ी जलमीनार, पेयजल के लिए परेशान ग्रामीण

    पारंपरिक खेल हमारी सांस्कृतिक विरासत की पहचान : उपायुक्त

    वापी में प्रवासी मजदूर तैय्यब अंसारी का आकस्मिक निधन, गांव में पसरा मातम

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Deoghar

त्रिकुट पहाड़ से गिरा विशाल चट्टान 200 फीट लंबे पहाड़ का हिस्सा ढहा

by admin
November 23, 2026
in Deoghar
0
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मोहनपुर/संवाददाता।
मोहनपुर थाना क्षेत्र के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल त्रिकुट पहाड़ पर रविवार की अहले सुबह करीब पांच बजे अचानक एक बड़ी चट्टान टूटकर नीचे गिर गई। चट्टान गिरने के दौरान इतनी जोरदार आवाज हुई कि आसपास का पूरा इलाका गूंज उठा। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण और दुकानदार सहम गए। कुछ देर तक इलाके में धूल का गुबार छाया रहा। घटना के बाद जब स्थिति सामान्य हुई तो ग्रामीण और दुकानदार मौके पर पहुंचे। वहां का नजारा देखकर सभी दंग रह गए। जानकारी के अनुसार, त्रिकुट पहाड़ की करीब 1500 फीट ऊंची चोटी से लगभग 200 फीट लंबा-चौड़ा पहाड़ी हिस्सा टूटकर नीचे आ गिरा। इस दौरान विशाल चट्टान रास्ते में आने वाले पेड़-पौधों को तोड़ते हुए आश्रम से महज 50 फीट की दूरी पर पहुंच गई। चट्टान की चपेट में आने से वहां स्थित पानी की टंकी क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे पानी की आपूर्ति का स्रोत भी बंद हो गया। घटना में सैकड़ों कीमती पेड़ों के साथ हजारों छोटे-बड़े पेड़-पौधों को नुकसान पहुंचने का अनुमान है। इसके अलावा पहाड़ पर मौजूद जड़ी-बूटियों और प्राकृतिक वन संपदा को भी भारी क्षति हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चट्टान गिरने की आवाज इतनी भयावह थी कि आसपास के जंगलों में रहने वाले बंदर, पक्षी और अन्य जंगली जानवरों में अफरातफरी मच गई। अचानक हुए इस घटनाक्रम से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। गनीमत रही कि घटना के समय वहां कोई पर्यटक या स्थानीय व्यक्ति मौजूद नहीं था, अन्यथा बड़ी जानमाल की क्षति हो सकती थी। ग्रामीणों का कहना है कि करीब 15 वर्ष पहले भी त्रिकुट पहाड़ पर इसी तरह चट्टान टूटकर गिरने की घटना हुई थी। उस समय भी पेड़-पौधों और प्राकृतिक संपदा को काफी नुकसान पहुंचा था। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि पहाड़ की ऊपरी चोटी पर मिट्टी का कटाव और पेड़-पौधों की कमी के कारण चट्टानों की पकड़ कमजोर हो रही होगी। हालांकि, चट्टान गिरने के वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा।

चितरा से आदिवासी समाज का जत्था लुगुबुरु घंटाबाड़ी के लिए रवाना, महासम्मेलन में लेंगे भाग
चितरा/संवाददाता।
बोकारो जिले के ललपनिया स्थित प्रसिद्ध आदिवासी धर्मस्थल लुगुबुरु घंटाबाड़ी धोरोमगढ़ में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सरना महाधर्म सम्मेलन में भाग लेने के लिए चितरा एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आदिवासी समाज का जत्था रविवार को रवाना हुआ। चितरा के तुलसीडाबर, जमनीटांड़ आदि गांवों से करीब 50 महिला-पुरुष श्रद्धालुओं का जत्था टूरिस्ट बस के माध्यम से लुगुबुरु के लिए रवाना हुआ। इस दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह और धार्मिक उल्लास देखा गया। बताया जाता है कि प्रत्येक वर्ष कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर लुगुबुरु पहाड़ की तलहटी में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सरना महाधर्म सम्मेलन का आयोजन किया जाता है। इस अवसर पर झारखंड सहित देश के विभिन्न राज्यों और विदेशों से भी बड़ी संख्या में आदिवासी श्रद्धालु पहुंचते हैं। सम्मेलन में आदिवासी समाज की धार्मिक मान्यताओं, परंपराओं, संस्कृति, भाषा और सामाजिक एकता पर चर्चा की जाती है। वहीं श्रद्धालु लुगु बाबा के दरबार में पूजा-अर्चना कर अपने परिवार, समाज और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। जत्थे में शामिल श्रद्धालुओं ने कहा कि लुगुबुरु घंटाबाड़ी आदिवासी समाज की आस्था, संस्कृति और ऐतिहासिक पहचान का प्रमुख केंद्र है। ऐसे धार्मिक आयोजनों में शामिल होने से समाज के लोगों को अपनी परंपराओं एवं सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने का अवसर मिलता है। साथ ही आपसी एकता, भाईचारे और सामाजिक समरसता को भी मजबूती मिलती है।

विधायक चुन्ना सिंह ने किया पल्स पोलियो अभियान का उद्घाटन
सारठ/संवाददाता
सारठ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, सारठ में रविवार को चिकित्सा प्रभारी डाँ0 गुडाकेश की मौजूदगी में सारठ विधायक उदयशंकर सिंह उर्फ. चुन्ना. सिंह द्वारा पल्स पोलियो अभियान की शुरुवात बच्चों को पल्स पोलियो की दवा खिलाकर की। विधायक ने इस अभियान के माध्यम से लोगों को दिया संदेश विधायक श्री सिंह ने इस अभियान का उद्घाटन करने के उपरांत अपने सम्बोधन में लोगों को संदेश देते हुए कहा कि देश से पल्स पोलियो को जड से मिटाने के लिए यह अभियान प्रत्येक वर्ष आयोजित की जाती रही है।इसे सफल बनाने के लिए क्षेत्र के तमाम जनप्रतिनिधियों, समाजसेवीओं और प्रबुद्ध लोगों. से अपील है कि वे आगे बढकर इस अभियान को सफल बनाने में अपना कीमती समय देकर राष्ट्रहित में अपने समाज को पोलियो मुक्त बनायें।वहीं विधायक श्री सिंह ने सभी विभागों का निरीक्षण भी किया, साथ ही अस्पताल में इलाजरत रोगियों से मिलकर इलाज की व्यवस्था का हालचाल लेकर स्वास्थकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। क्या कहते हैं सारठ सीएचसी के चिकित्सा प्रभारी सारठ सीएचसी के चिकित्सा प्रभारी डाँ0 गुडाकेश बताते हैं कि इस अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने के लिए सारठ सीएचसी के अन्तर्गत तमाम क्षेत्रों में 22 नवम्बर से लेकर 24 नवम्बर 2026 तक पल्स पोलियों अभियान चलाकर आच्छादित करने के लिए 174 बूथ बनाये गये है और 37 पर्यवेक्षकों की प्रतिनियुक्ति भी की गई है।मौके पर जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं समस्त स्वास्थ्यकर्मी भी मौजूद थे।

अनुमंडलीय अस्पताल में तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत
मधुपुर/संवाददाता।
अनुमंडलीय अस्पताल मे रविवार को तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारम्भ हुआ। नगर परिषद अध्यक्षा दरक्शा परवीन, एसीएमओ डॉ रमेश कुमार, विशेषज्ञ चिकित्सा पदाधिकारी डॉ इकबाल अंसारी और विधायक प्रतिनिधि मो शाहिद उर्फ फेकू ने बच्चों को पोलियो की दो बूंद पोलियो पिलाकर अभियान का शुभारम्भ किया। मौके पर नगर परिषद अध्यक्षा ने कहा कि कोई भी बच्चा पोलियो की दवा पीने से वंचित न रहे इसका विशेष ख्याल रखना है। इसके लिए सभी को मिलकर काम करने की जरूरत है। एसीएमओ ने बताया कि पल्स पोलियो अभियान 22 नवंबर से शुरू होकर 24 नवंबर तक चलेगा। प्रथम दिन शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के आंगनवाड़ी केंद्र स्थित पोलियो बूथ पर 0 से 5 वर्ष के बच्चों को दो बूंद पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। जबकि 23 और 24 नवंबर को घर-घर जाकर पोलियो की खुराक बच्चों को पोलियो पिलाया जाएगा। कहा कि सभी वैक्सीनेटर और सुपरवाइजर को निर्देश दिया गया है कि पोलियो वैक्सीन की गुणवत्ता को बरकरार रखने के लिए जमा हुआ आइस पैक पर विशेष ध्यान दे ताकि दवा की गुणवत्ता बरकरार रहे। पोलियो अभियान को लेकर कुल 235 बूथ बनाया गया है। जिसमें शहरी क्षेत्र में 50 और ग्रामीण क्षेत्र में 185 बूथ का निर्माण किया गया है। वही 52686 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य है । जिसके लिए 28946 घर में स्वास्थ्य कर्मी जाकर 0 से 5 वर्ष के बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाएंगे। अभियान की सफलता को लेकर 45 सुपरवाइजर जिसमें 11 शहरी क्षेत्र और 34 ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिनियुक्त किया गया है। वैक्सीनेटर के रूप में 370 पोलियो कर्मी ग्रामीण क्षेत्र में और 102 कर्मी शहरी क्षेत्र में पल्स पोलियो की दवा पिलाएंगे। कार्यक्रम की मॉनिटरिंग हेतु 8 चिकित्सक और 3 सी एच ओ को प्रतिनियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रथम दिन बूथ पर ही कम से कम 90 प्रतिशत बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। कहा कि अगर किसी भी बूथ पर पोलियो वैक्सीन की जरूरत हो तो शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में 18 डिपो होल्डर बनाया गया है। सुपरवाइजर अपने निकटतम डिपो होल्डर से दवा प्राप्त कर सकते हैं। पोलियो अभियान में पांच ट्रांजिट बूथ बनाया गया है। जिसमें बस स्टैंड जगदीशपुर, मधुपुर, रेलवे स्टेशन मधुपुर में दो बूथ के अलावे पूजा क्लिनिक मधुपुर शामिल है। डॉ इकबाल अंसारी ने बताया कि अभियान की सफलता को लेकर 244 सहिया, 198 आंगनवाड़ी वर्कर और 12 पोलियो कार्यकर्ता को लगाया गया है। प्रत्येक दिन शाम में 4 बजे सुपरवाइजर और मॉनिटर के साथ इवनिंग ब्रीफिंग किया जाएगा ताकि किसी भी तरह की कमी को पूरा किया जा सके। जिसमें उपस्थित रहना अनिवार्य है विधायक प्रतिनिधि ने कहा कि कोई भी बच्चा पोलियो की दवा पीने से वंचित न हो। उन्होंने सभी सुपरवाइजर और वैक्सीनेटर से शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति करने को कहा ताकि पोलियो अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। मौके पर प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक आलोक नाथ, दामोदर वर्मा, किरण कुमारी, समेत चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।

सारवां में पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ 34,570 बच्चों को खुराक पिलाने का लक्ष्य
सारवां/संवाददाता।
पल्स पोलियो कार्यक्रम का शुभारंभ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सारवां मे जिला परिषद सदस्य कविता देवी सीएचसी प्रभारी डॉ बीके सिन्हा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर और 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर की। इस अवसर पर जिप सदस्य कविता देवी ने आम लोगों से अपील की गई। कि अधिक से अधिक जीरो से 5 वर्ष तक के बच्चों को अपने अभिभावक अपने क्षेत्र के पोलियो बूथ पर अवश्य पिलावे आदि किसी कारण वहां पोलियो की खुराक लेने से वंचित रह जाते हैं तो इसके बाद दो दिनों तक संबंधित वैक्सीनेटर घर-घर जाकर पोलियो की खुराक पिलाएंगे। इसके लिए सचेत रहे ताकि स्वास्थ्य कर्मी आए तो उसे पोलियो की खुराक अवश्य पिलाए यह सरकार के द्वारा निशुल्क दिया जाता है। इसलिए ख्याल रखें और बच्चों के प्रति सचेत रहें बच्चे देश के भविष्य हैं जब वे स्वस्थ रहेंगे। तभी सुखी और खुशहाल रहेंगे अनावश्यक खर्चे से भी आप मुक्त रहेंगे इस अवसर पर प्रभारी डॉ बीके सिन्हा ने कहा कि पल्स पोलियो कार्यक्रम के सफल संचालन को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों आंगनबाड़ी सेविका, सहिया, सहिया साथी अन्य को लगाया गया है। कुल लक्ष्य 0 से 5 वर्ष बच्चे-34570 जिसके लिए 138 पोलियो बूथ बनाया गया है। इसके संचालन को सुपरवाइजर 27, सब डिपो होल्डर 13, वैक्सीनेटर 276 इस अवसर पर समाजसेवी संजय राय, लेखपाल आलोक रंजन, बीडीएम प्रशांत कुमार, मलेरिया निरीक्षक मनोज पांडे सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।

पूर्व विधायक अपर्णा सेनगुप्ता की मां के निधन पर बादल पत्रलेख ने जताया शोक, परिजनों को बंधाया ढांढस
सारवां/संवाददाता।
निरसा विधानसभा के 2005 में फारवर्ड ब्लॉक और 2019 में भारतीय जनता पार्टी की विधायक रहीं अपर्णा सेनगुप्ता की माता मृदुला चौधरी का 77 वर्ष में निधन हो जाने पर परिवार में शोक की लहर छा गई। अपर्णा सेन गुप्ता अपनी मां के कर्म में शामिल होने और अपने पिता डा श्यामसुंदर चौधरी के साथ भाइयों को सांत्वना देने अपने मायके छिट पांचूडीह सारवां पहुंची और अपनी देखरेख में मां का कर्म कराया इस दौरान पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने उनके घर पहुंच कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की मौके पर उन्होंने पूर्व विधायक अपर्णा सेन गुप्ता के साथ परिजनों को ढाढ़स बंधाया कहा माता हो या पिता को खोने का दर्द सबसे बड़ा होता है मैंने भी अपने पिता को खोया है। वदित हो कि अपर्णा सेन गुप्ता भी सारवां कि बेटी है लोगों कि आँखें बरबस ही नम हो गई इस दौरान अमरेश चौधरी, समरेश चौधरी, पार्थ चौधरी, सुरेन्द्र चौधरी सहित अन्य मौजूद थे।

असमय मूसलाधार बारिश से धान की फसल बर्बाद, किसानों की बढ़ी चिंता, मुआवजे के लिए बादल पत्रलेख ने की पहल
सारवां/ संवाददाता।
प्रखंड क्षेत्र में अकवान चक्रवात के प्रभाव से पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। बारिश के कारण खेतों में किसानों की तैयार पकी खड़ी खरीफ धान की फसल और खलिहान में रखे। धान के बीड़ा में अंकुरण होने लगा स्थिति ऐसी की किसानों के खेत में पानी जमा हो जाने के कारण दस से पंद्रह दिन सूखने में लग जाएंगे तब तक पुआल के साथ धान भी चौपट हो जाएगा किसान मदन सिंह, शिबू सिंह, दर्शन राय, कामदेव वर्मा, बासुकी वर्मा, ब्रह्मदेव वर्मा सहित अन्य किसानों ने कहा प्रकृति के इस प्रकोप ने हम किसानों को तबाह कर दिया। बड़ी उम्मीद से खेती की थी फसल भी अच्छी थी तैयार भी हो गया था। अब काट कर खलिहान में कुछ लाए थे और अधिकतर खेत में था। पर इस असमय बारिश ने हम लोगों के उम्मीद पर पानी फेर दिया वहीं झारखंड सरकार के पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने इसे लेकर सक्रिय पहल की है। इस संबंध में उन्होंने कृषि विभाग के सचिव, कृषि विभाग के पूर्व विशेष सचिव एवं कई जिलों के उपायुक्त से दूरभाष पर बातचीत कर किसानों की समस्याओं से अवगत कराया प्रभावित फसलों के नुकसान का शीघ्र आकलन कर नियमानुसार उचित मुआवजा उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया। बादल पत्रलेख ने भरोसा जताया कि प्रभावित किसानों को उनका उचित हक दिलाने और उन्हें राहत पहुंचाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा कहा जो किसान प्रधानमंत्री फसल बीमा कराए हे वैसे किसान बारिश के कारण आपकी फसल को हुए नुकसान की शिकायत एवं जानकारी टोल फ्री नंबर पर दर्ज कराए कृषि विभाग टोल फ्री नंबर 14447 पर दें।

जिप सदस्य और प्रभारी के साथ बीडीओ ने किया पल्स पोलियो अभियान का उद्घाटन
पालोजोरी/संवाददाता।
पालोजोरी में बीडीओ पार्थ नंदन ने रविवार को जिप सदस्य दीपक मुर्मू और प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर लियाकत के साथ पल्स पोलियो अभियान का उद्घाटन बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाकर किया। तीन दिवसीय अभियान की शुरुआत करते हुए बीडीओ ने स्वास्थ्य कर्मियों को शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पूरी टीम भावना के साथ अभियान को सफल बनाना है। वही डॉक्टर लियाकत ने जानकारी दी कि अभियान के तहत पालोजोरी में शून्य से 5 वर्ष के 32, 396 बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाए जाने का लक्ष्य रखा गया है। अभियान की सफलता के लिए 124 बूथ, जबकि दो ट्रांजिट बूथ पालोजोरी बाजार और बगदाहा में बनाए गए हैं। अभियान की मॉनिटरिंग के लिए 25 पर्यवेक्षकों की प्रतिनियुक्ति की गई है। पहला दिन यानी की बूथ डे पर ज्यादा से ज्यादा बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाई जाने, जबकि अन्य दो दिनों में डोर टू डोर जाकर छूटे हुए बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाई जाएगी। मौके पर चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर नित्यानंद चौधरी, स्मिता पुष्पांजलि, सविता कृष्णा साहा, रोहित कुमार आदि मौजूद थे।

Share197Tweet123Share49
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

April 20, 2024

त्रिकुट पहाड़ से गिरा विशाल चट्टान 200 फीट लंबे पहाड़ का हिस्सा ढहा

0

बड़े की हत्या करने वाला छोटा भाई गोवर्धन गिरफ्तार

0

जयंती पर याद किए गए पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम

0

त्रिकुट पहाड़ से गिरा विशाल चट्टान 200 फीट लंबे पहाड़ का हिस्सा ढहा

November 23, 2026

बेहतर स्वास्थ्य के लिए बच्चे को पोलियो की दो बूंद अत्यंत आवश्यक : डीडीसी

November 23, 2026

बेमौसम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त किसानों को हो रहा आर्थिक नुकसान

November 22, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store