• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

बारिश से धान की फसल को भारी नुकसान, खेतों में पहुंची बीमा कंपनी की टीम

November 25, 2026

गोड्डा से भागलपुर जा रही यात्री बस जलकर हो गई खाक, सभी यात्री सुरक्षित

November 25, 2026

गंगा स्नान को जा रहे तीन श्रद्धालु घायल

November 25, 2026

पुलिस ने पत्थर लदे दो ट्रैक्टर जब्त किए

November 25, 2026

किशोरी के अपहरण की शिकायत

November 25, 2026

मुरलीधर गुप्ता के नाम पर रखा गया पुस्तकालय के अध्ययन कक्ष का नाम

November 25, 2026

शहर में स्कूल बसों की रफ्तार पर अंकुश लगाने की मांग

November 25, 2026

त्रिकुट पहाड़ भूस्खलन के बाद प्रशासन अलर्ट जांच करने पहुंचे पर्यटन जिला पदाधिकारी

November 24, 2026

डकैती की योजना बना रहे अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार, दो जेवर व्यवसायी भी धराये

November 24, 2026

त्रिकुट पहाड़ से गिरा विशाल चट्टान 200 फीट लंबे पहाड़ का हिस्सा ढहा

November 23, 2026

बेहतर स्वास्थ्य के लिए बच्चे को पोलियो की दो बूंद अत्यंत आवश्यक : डीडीसी

November 23, 2026

बेमौसम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त किसानों को हो रहा आर्थिक नुकसान

November 22, 2026

साइबर ठगी के आरोप में सात गिरफ्तार दो परिवारों के पांच सगे भाई भी शामिल

November 22, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, November 25, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    गोड्डा से भागलपुर जा रही यात्री बस जलकर हो गई खाक, सभी यात्री सुरक्षित

    गंगा स्नान को जा रहे तीन श्रद्धालु घायल

    पुलिस ने पत्थर लदे दो ट्रैक्टर जब्त किए

    किशोरी के अपहरण की शिकायत

    मुरलीधर गुप्ता के नाम पर रखा गया पुस्तकालय के अध्ययन कक्ष का नाम

    बारिश से धान की फसल को भारी नुकसान, खेतों में पहुंची बीमा कंपनी की टीम

    शहर में स्कूल बसों की रफ्तार पर अंकुश लगाने की मांग

    त्रिकुट पहाड़ भूस्खलन के बाद प्रशासन अलर्ट जांच करने पहुंचे पर्यटन जिला पदाधिकारी

    डकैती की योजना बना रहे अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार, दो जेवर व्यवसायी भी धराये

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Deoghar

बारिश से धान की फसल को भारी नुकसान, खेतों में पहुंची बीमा कंपनी की टीम

by admin
November 25, 2026
in Deoghar
0
494
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
  • सर्वेयर ने किसानों से ली जानकारी, क्षतिपूर्ति के आकलन के लिए किया फसल का निरीक्षण
    सारवां/संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में लगातार हुई बारिश से धान की तैयार एवं काटकर रखी गई फसल को हुए नुकसान की शिकायतों के बाद कृषि विभाग और फसल बीमा कंपनी की टीम ने विभिन्न गांवों में पहुंचकर फसल क्षति का आकलन किया। प्रखंड तकनीकी प्रबंधक आशीष कुमार दुबे के नेतृत्व में गो डिजिट जनरल इंश्योरेंस कंपनी के सर्वेयर एवं प्रतिनिधियों ने बैजनाथपुर, बीचगढ़ा, बिशनपुर सहित अन्य गांवों में किसानों के खेतों का निरीक्षण किया। इस दौरान क्षतिग्रस्त फसलों की लाइव फोटो लेने के साथ किसानों से आवश्यक जानकारी भी प्राप्त की गई।
    निरीक्षण के दौरान किसानों ने बताया कि लगातार बारिश होने से खेतों में पानी जमा हो गया है। इससे तैयार धान की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। खेतों में काटकर रखी गई धान की फसल पानी में भीगने के कारण अंकुरित होने लगी है। वहीं, जो धान अभी खेतों में तैयार खड़ी है, उसके भी खराब होने की आशंका है। किसानों ने बताया कि खलिहान में रखी धान की फसल भी बारिश से प्रभावित हुई है। इसके अलावा खेतों में काटकर रखे गए धान के पुआल भी सड़ने और खराब होने लगे हैं, जिससे मवेशियों के चारे की समस्या उत्पन्न हो सकती है। इस दौरान किसान पप्पू वर्मा, हलधर वर्मा, कामदेव वर्मा, बालेश्वर वर्मा एवं ब्रह्मदेव वर्मा सहित अन्य किसानों ने टीम को फसल नुकसान की जानकारी दी। प्रखंड तकनीकी प्रबंधक आशीष कुमार दुबे ने बताया कि किसानों ने हेल्पलाइन नंबर पर फसल क्षति की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके आधार पर गो डिजिट फसल बीमा कंपनी के सर्वेयर एवं प्रतिनिधियों के साथ प्रभावित गांवों में पहुंचकर नुकसान का आकलन किया जा रहा है। निरीक्षण के बाद रिपोर्ट तैयार कर संबंधित कंपनी को भेजी जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर मुआवजा भुगतान की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।
    उन्होंने किसानों से अपील की कि बारिश या अन्य प्राकृतिक आपदा से फसल को नुकसान होने पर हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत अवश्य दर्ज कराएं। शिकायत दर्ज होने के दो से तीन दिनों के अंदर सर्वेयर प्रभावित खेतों में पहुंचकर फसल की लाइव फोटो लेंगे और क्षति का आकलन करेंगे। मौके पर गो डिजिट जनरल इंश्योरेंस कंपनी के सर्वेयर ऋतुराज तिवारी सहित अन्य प्रतिनिधि एवं किसान मौजूद थे।

बाबा नायक धाम के वार्षिक उत्सव में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

  • देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे हजारों भक्त, नायक धाम पुस्तक का हुआ विमोचन
    मधुपुर/संवाददाता। अनुमंडल के करौं प्रखंड अंतर्गत गंजोबारी स्थित प्रसिद्ध बाबा नायक धाम में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित दो दिवसीय वार्षिक उत्सव मंगलवार को श्रद्धा और भक्तिमय वातावरण में संपन्न हो गया। उत्सव के अंतिम दिन बाबा नायक के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने बाबा नायक की पिंडी पर विधिवत पूजा-अर्चना कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। बाबा नायक धाम में प्रत्येक वर्ष दो बार वार्षिक पूजा का आयोजन किया जाता है। पहली पूजा चैत्र पूर्णिमा और दूसरी कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर होती है। दोनों ही अवसरों पर देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं। इस वर्ष भी दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बिहार, झारखंड, ओडिशा, असम एवं चंडीगढ़ सहित कई राज्यों से हजारों भक्त बाबा के दरबार में पहुंचे और माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया। उत्सव के अवसर पर राष्ट्रीय नायक धाम ट्रस्ट की ओर से प्रकाशित नायक धाम पुस्तक का विधिवत विमोचन किया गया। इस दौरान ट्रस्ट के संस्थापक खीरू साव, अध्यक्ष रामलखन गुप्ता, कार्यकारी अध्यक्ष रामसागर प्रसाद, प्रखंड विकास पदाधिकारी ऋषि राज एवं सारठ की जिला परिषद सदस्य पिंकी कुमारी ने बाबा नायक की पूजा-अर्चना कर झारखंडवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। मौके पर बाबा नायक मानव सेवा ट्रस्ट के संरक्षक मोहन कुमार, अध्यक्ष ज्ञान प्रसाद, गणेश प्रसाद, सचिव सुबोध मंडल, चंद्रकिशोर शर्मा, हृदय मंडल, भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन कुमार एवं हरदेव मंडल सहित अन्य लोगों ने भी पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर खीरू साव, रामलखन गुप्ता, रामसागर प्रसाद, सचिव संतोष कुमार साव, कोषाध्यक्ष पिंटू कुमार साव एवं सूरज वाहिनी के अध्यक्ष रास बिहारी गुप्ता सहित दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित थे। दो दिवसीय वार्षिक उत्सव के दौरान पूरा बाबा नायक धाम भक्तिमय माहौल में सराबोर रहा।

कार्मेल स्कूल में फूड फेयर का आयोजन, छात्राओं ने दिखाई पाक कला की प्रतिभा

  • नप अध्यक्ष दरक्शां परवीन ने छात्राओं का बढ़ाया उत्साह, आत्मनिर्भरता और सामाजिक जिम्मेदारी का दिया संदेश
    मधुपुर/संवाददाता। स्थानीय कार्मेल स्कूल में मंगलवार को छात्राओं की रचनात्मकता, आत्मनिर्भरता एवं व्यावहारिक कौशल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से फूड फेयर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष दरक्शां परवीन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने छात्राओं की ओर से लगाए गए विभिन्न व्यंजनों के स्टॉल का निरीक्षण किया और उनकी प्रतिभा एवं प्रयासों की सराहना कर उत्साहवर्धन किया। फूड फेयर में छात्राओं ने अलग-अलग प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल लगाए। स्टॉल को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। छात्राओं ने अपनी पाक कला और रचनात्मकता का प्रदर्शन करते हुए विभिन्न पकवान प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में पहुंचे अभिभावकों एवं अन्य आगंतुकों ने व्यंजनों का आनंद लिया और छात्राओं की मेहनत की सराहना की। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष दरक्शां परवीन ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि बच्चों में व्यावहारिक जीवन कौशल, आत्मनिर्भरता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना भी है। इस तरह के आयोजन से छात्राओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है। साथ ही उनमें टीम भावना, आपसी सहयोग और प्रबंधन क्षमता का भी विकास होता है।
    उन्होंने छात्राओं को शिक्षा के साथ सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूक रहने तथा जरूरतमंदों की मदद करने का संदेश दिया। मौके पर पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष फैयाज कैसर, विद्यालय की प्राचार्या, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय परिवार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

अज्ञात मैजिक वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत, पत्नी ने थाने में दी लिखित शिकायत

  • पांच दिन बाद परिजनों के साथ चितरा थाना पहुंची पीड़िता, वाहन चालक की पहचान कर कार्रवाई की मांग
    चितरा/संवाददाता। चितरा थाना क्षेत्र के नारंगी मोड़ के समीप 19 नवंबर को अज्ञात मैजिक वाहन की चपेट में आने से हुई युवक की मौत के मामले में मृतक की पत्नी ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। मृतक की पहचान दुमका जिले के मसलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत अस्ताजोरा गांव निवासी 35 वर्षीय योगेंद्र दास के रूप में हुई है। घटना के पांच दिन बाद मंगलवार को उनकी पत्नी संजू देवी परिजनों के साथ चितरा थाना पहुंचीं और अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस को दिए आवेदन के अनुसार, 19 नवंबर की शाम करीब पांच बजे योगेंद्र दास गांव में एक व्यक्ति की मौत के बाद अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए ग्रामीणों के साथ चितरा थाना क्षेत्र के नारंगी मोड़ स्थित अजय नदी घाट आए थे। इसी दौरान सड़क पार करते समय कथित तौर पर एक अज्ञात मैजिक वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद परिजन उन्हें इलाज के लिए स्थानीय क्लीनिक ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर चितरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए देवघर भेज दिया था। मृतक की पत्नी संजू देवी ने आवेदन में आशंका जताई है कि अज्ञात मैजिक वाहन की टक्कर से ही उनके पति की मौत हुई है। उन्होंने पुलिस से मामले की जांच कर दुर्घटना में शामिल वाहन एवं उसके चालक की पहचान करने तथा दोषी के विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। मौके पर पीड़िता के साथ उनके बच्चे खगेश्वर, अंकित, अंजल सहित अन्य परिजन मौजूद थे।

कोल इंडिया एससी-एसटी इंप्लाइज एसोसिएशन 26 नवंबर को मनाएगा संविधान दिवस

  • चितरा कोलियरी के जीएम मदन मोहन कुमार होंगे मुख्य अतिथि, डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर होगा माल्यार्पण
    चितरा/संवाददाता। कोल इंडिया एससी-एसटी इंप्लाइज एसोसिएशन की ओर से आगामी 26 नवंबर को संविधान दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर एसपी माइंस चितरा कोलियरी के क्षेत्रीय महाप्रबंधक मदन मोहन कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। समारोह के दौरान चितरा कोलियरी स्थित आंबेडकर चौक पर भारतीय संविधान के निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। कार्यक्रम में भारतीय संविधान के महत्व, सामाजिक समानता, न्याय, स्वतंत्रता एवं बंधुत्व के आदर्शों पर चर्चा की जाएगी। साथ ही बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद करते हुए संविधान में निहित अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा। एसोसिएशन की ओर से समारोह की तैयारियां की जा रही हैं। उक्त जानकारी एसोसिएशन के शाखा सचिव प्रसादी दास ने दी।

रेडक्रॉस सोसायटी ने जताया शोक, परिजनों को सौंपा संवेदना पत्र

  • पूर्व उपप्रमुख नित्यानंद यादव के पिता ज्योति यादव के निधन पर दी श्रद्धांजलि
    मधुपुर/संवाददाता। भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की अनुमंडल शाखा के आजीवन सदस्य एवं करौं प्रखंड के पूर्व उपप्रमुख नित्यानंद यादव के पिता ज्योति यादव के आकस्मिक निधन पर संस्था के सदस्यों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। मंगलवार को रेडक्रॉस सोसायटी के सदस्यों ने पथरोल पंचायत के माधोपुर गांव स्थित दिवंगत ज्योति यादव के आवास पर पहुंचकर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान सदस्यों ने दिवंगत की पत्नी एवं पुत्र को संवेदना पत्र सौंपकर अपनी शोक संवेदना प्रकट की। मौके पर संस्था के सचिव महेंद्र घोष ने कहा कि दुख की इस घड़ी में रेडक्रॉस परिवार शोकाकुल परिजनों के साथ खड़ा है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिजनों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की। इस अवसर पर रेडक्रॉस सोसायटी के सदस्य सुखदेव रवानी, दीपक मिश्रा, आलोक कुमार, रवि सिंह, सुचेता घोष सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

चितरा क्षेत्र में सुबह महसूस किए गए भूकंप के झटके, सहमे लोग
चितरा/संवाददाता। चितरा सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में मंगलवार की सुबह अचानक भूकंप के झटके महसूस किए गए। सुबह करीब 7:02 बजे धरती में कंपन होने से लोगों के बीच कुछ देर के लिए भय का माहौल बन गया। अचानक घरों में कंपन महसूस होने पर कई लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए। हालांकि, झटके कुछ ही सेकंड तक महसूस किए गए, जिसके बाद स्थिति सामान्य हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.3 मापी गई। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, भूकंप सुबह 7 बजकर 2 मिनट 47 सेकंड पर आया और इसकी गहराई लगभग 20 किलोमीटर दर्ज की गई। इसका केंद्र सिक्किम के युकसोम से करीब 61 किलोमीटर उत्तर-उत्तर-पश्चिम में बताया गया है। बिहार और झारखंड के विभिन्न इलाकों में भी इसके झटके महसूस किए गए।
चितरा क्षेत्र में अचानक धरती हिलने से लोग कुछ देर के लिए सकते में आ गए। सुबह-सुबह भूकंप की चर्चा चाय दुकानों, बाजारों और ग्रामीण इलाकों में होती रही।

बाल विवाह के खिलाफ बैजनाथपुर में निकाला गया कैंडल मार्च

  • चेतना विकास संस्था ने ग्रामीणों को किया जागरूक, बाल विवाह मुक्त समाज बनाने का लिया संकल्प
    सारवां/संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के बैजनाथपुर गांव में चेतना विकास देवघर की ओर से बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति पर रोक लगाने एवं बच्चों के अधिकारों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से कैंडल मार्च निकाला गया। दुर्गा मंदिर परिसर से निकाले गए इस मार्च के माध्यम से ग्रामीणों को बाल विवाह के दुष्परिणामों की जानकारी दी गई। कैंडल मार्च के दौरान बाल विवाह मुक्त समाज के निर्माण, बच्चों को शिक्षा से जोड़ने तथा उनके सुरक्षित और बेहतर भविष्य को सुनिश्चित करने का संदेश दिया गया। संस्था के प्रतिनिधियों ने कहा कि बाल विवाह रोकने के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि कम उम्र में बेटा-बेटी की शादी नहीं करें। लड़के की शादी कम से कम 21 वर्ष और लड़की की शादी 18 वर्ष की आयु पूरी होने के बाद ही करें।
    उन्होंने कहा कि बाल विवाह बच्चों की शिक्षा, शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ उनके उज्ज्वल भविष्य में बाधा बनता है। इस सामाजिक कुरीति को समाप्त करने के लिए परिवार, ग्रामीणों और समाज के सभी वर्गों को मिलकर आगे आना होगा। किसी भी परिस्थिति में बाल विवाह को बढ़ावा नहीं देना चाहिए। अभियान का मुख्य उद्देश्य बाल विवाह मुक्त समाज का निर्माण कर प्रत्येक बच्चे को सुरक्षित बचपन, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और आगे बढ़ने के समान अवसर उपलब्ध कराना है।
    मौके पर सेविका गीता कुमारी सिंह, जल सहिया संजू देवी, चेतना विकास संस्था की पूनम कुमारी, चंदन कुमार राम, राधा कुमारी तथा जेएसएलपीएस की आशा देवी, शांति देवी, चरकी देवी, माला देवी, गीता देवी, पूजा देवी, ममता देवी एवं प्रियंका कुमारी सहित अन्य महिलाएं उपस्थित थीं।

कथित दुष्कर्म मामले में पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष संतोष पासवान गिरफ्तार

  • पुनासी गांव से पुलिस ने पकड़ा, न्यायिक हिरासत में भेजा गया आरोपी; हाईकोर्ट से खारिज हो चुकी थी अग्रिम जमानत
    जसीडीह/संवाददाता। कथित दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने मंगलवार को पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष संतोष पासवान को पुनासी गांव से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। आरोपी के खिलाफ जसीडीह थाना में एक विवाहिता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। बताया जाता है कि इस मामले में हाईकोर्ट से उनकी अग्रिम जमानत याचिका भी खारिज हो चुकी थी।
    मामले के अनुसार, दुमका जिले के सरैया थाना क्षेत्र स्थित सरैयाहाट की स्थायी निवासी एवं वर्तमान में देवघर नगर थाना क्षेत्र के बम-बम बाबा कॉलोनी में रहने वाली करीब 30 वर्षीय विवाहिता ने अप्रैल 2026 में जसीडीह थाना में आवेदन देकर संतोष पासवान पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। आवेदन के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की थी। पीड़िता के अनुसार, वह पिछले पांच वर्षों से अपने पति के साथ देवघर में रह रही थी। करीब दो वर्षों से उसका पति पुनासी में रह रहा था। इस दौरान बिलासी क्षेत्र के कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा उसे परेशान किए जाने का आरोप है। महिला ने बताया कि उसके घर में चोरी की घटना भी हुई थी। इसके बाद पति के साथ दुर्घटना होने की बात भी कही गई। इन घटनाओं को लेकर उसने कई बार पुलिस से शिकायत की थी।
    पीड़िता का आरोप है कि इसी दौरान उसका संपर्क संतोष पासवान से हुआ। उन्होंने स्वयं को सामाजिक कार्यकर्ता बताते हुए मदद का भरोसा दिया। इसके बाद उसे प्रलोभन देकर अपने घर बुलाया और वहां रखने लगे। महिला ने आरोप लगाया कि इस दौरान उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया गया। विरोध करने या वहां से निकलने की कोशिश करने पर रिवॉल्वर दिखाकर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी जाती थी। महिला ने आगे आरोप लगाया कि किसी तरह वहां से निकलकर बिलासी स्थित अपने आवास पहुंचने के बाद भी आरोपी ने उसका पीछा नहीं छोड़ा। वहां पहुंचकर भी उसे डराने-धमकाने और जबरन शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार, पति द्वारा विरोध करने पर उन्हें भी जान से मारने तथा बच्चों का अपहरण कराने की धमकी दी गई। पीड़िता ने अपनी और बच्चों की जान को खतरा बताते हुए पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर परिवार की सुरक्षा एवं आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की थी। इसी मामले में पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए संतोष पासवान को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

हवन यज्ञ के साथ सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ का समापन

  • बाल व्यास रंजीत शास्त्री ने श्रद्धालुओं को बताई श्रीमद्भागवत की महिमा, भक्ति और ज्ञान का दिया संदेश
    सारवां/संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के दुलीडीह गांव में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ का समापन मंगलवार को हवन यज्ञ के साथ हुआ। इस अवसर पर वृंदावन श्रीधाम से आए बाल व्यास महाराज रंजीत शास्त्री ने श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत की महिमा का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने कथा के दौरान बड़े ही मार्मिक और सरल अंदाज में श्रीमद्भागवत के महत्व को समझाया। बाल व्यास रंजीत शास्त्री ने कहा कि श्रीमद्भागवत सनातन धर्म का अत्यंत पवित्र और महत्वपूर्ण ग्रंथ है। इसकी रचना महर्षि वेदव्यास ने की थी। यह ग्रंथ मनुष्य को भक्ति, ज्ञान और वैराग्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। इसके अध्ययन और श्रवण से जीवन में आध्यात्मिक चेतना का विकास होता है तथा परम तत्व की प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त होता है। उन्होंने श्रीमद्भागवत शब्द की व्याख्या करते हुए कहा कि ‘श्री’ का अर्थ लक्ष्मी, मंगल, सौभाग्य और तेज से है। ‘मद’ का अर्थ स्वामी अथवा धारण करने वाला है, जबकि ‘भागवत’ का संबंध भगवान से है। इस प्रकार श्रीमद्भागवत ऐश्वर्य, ज्ञान और वैराग्य से परिपूर्ण ऐसा दिव्य ग्रंथ है, जो मनुष्य को जीवन का वास्तविक उद्देश्य समझाता है। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत केवल धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला सिखाने वाला अद्भुत ग्रंथ है। इसमें जीवन से जुड़े अनेक रहस्यों, मानवीय मूल्यों और आध्यात्मिक सिद्धांतों का वर्णन मिलता है। इसके संदेशों को आत्मसात कर व्यक्ति अपने जीवन को सार्थक बना सकता है। श्रीमद्भागवत का श्रवण मनुष्य के भीतर श्रद्धा, भक्ति और सद्भावना का संचार करता है। महायज्ञ के समापन पर हवन यज्ञ में श्रद्धालुओं ने आहुति देकर परिवार और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की। आयोजन को सफल बनाने में सीताराम सिंह, गब्लू सिंह, प्रणव सिंह, कपिलदेव सिंह, दीपक सिंह, बमशंकर सिंह, अरविंद सिंह और देवानंद सिंह सहित गांव के अन्य ग्रामीणों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।
Share198Tweet124Share49
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

April 20, 2024

गोड्डा से भागलपुर जा रही यात्री बस जलकर हो गई खाक, सभी यात्री सुरक्षित

0

बड़े की हत्या करने वाला छोटा भाई गोवर्धन गिरफ्तार

0

जयंती पर याद किए गए पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम

0

गोड्डा से भागलपुर जा रही यात्री बस जलकर हो गई खाक, सभी यात्री सुरक्षित

November 25, 2026

गंगा स्नान को जा रहे तीन श्रद्धालु घायल

November 25, 2026

पुलिस ने पत्थर लदे दो ट्रैक्टर जब्त किए

November 25, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store