देवघर /वरीय संवाददाता। रक्त अधिकोष में रक्त की कमी को देखते हुए 20 सितंबर को पूर्वाह्न 10:00 बजे से देवघर सिविल कोर्ट परिसर में अधिवक्ता परिषद अपने स्थापना दिवस पखवाड़े पर ब्लड डोनेशन ऑन व्हील्स के तहत रक्तदान शिविर लगाएगा। इसी के निमित्त मंगलवार को कचहरी परिसर में अधिवक्ता परिषद के अध्यक्ष मनीष सिंह, महासचिव ऋतुराज झा, जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष बालेश्वर प्रसाद सिंह, सचिव कृष्णधन खवाड़े, इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन जितेश राजपाल, वाइस चेयरमैन पीयूष जायसवाल, कार्यकारिणी सदस्य मयंक राय ने संयुक्त रूप से रक्तदाता जागरूकता पोस्टर का विमोचन कर पूरे कचहरी परिसर में रक्तदाता जागरूकता अभियान चलाया। जागरूकता अभियान में उपरोक्त के अलावे मुख्य रूप से राजकुमार शर्मा, महामाया राय, नीरज कुमार सिन्हा, अतिकुर रहमान, शाश्वत प्रतीक, अटल बिहारी, कुलदीप मिश्रा, सौरभ सिंह, रॉय आनंद वत्स, बिनोद मिश्रा, निशिकांत, रूपेश कुमार सिंह, किशोर जी, रजनी कुमारी, पम्मी मिश्रा, अशोक कुमार झा, प्यारेलाल ठाकुर, रेखा कुमारी, किरण सिन्हा, डॉ गोपाल प्रसाद, सशांक शेखर अगग्रवाल सहित अन्य लोगों की गरिमामय उपस्थिति रही।
मधुपुर विस युवा कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक
देवघर/वरीय संवाददाता। मंगलवार को मधुपुर विधानसभा युवा कांग्रेस के कार्यकारिणी की बैठक मधुपुर प्रखंड के ग्राम चकबागजोरा में हुई। बैठक जिला उपाध्यक्ष सह मधुपुर विधानसभा प्रभारी अनुराग आनंद, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष राहुल सिंह के नेतृत्व में हुई। कार्यक्रम में मुख्य रुप से युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सह देवघर प्रभारी बिनोद क्षत्रिय उपस्थित थे। बैठक में भारत जोड़ो अभियान को सफल बनाने एवं संगठन के विस्तार के लिए युवा कांग्रेस ने ‘यूथ जोड़ो बूथ जोड़ो’ अभियान चलाने का संकल्प लिया। साथ ही देश की गिरती अर्थव्यवस्था, बढ़ती महंगाई और बेरोज़गारी जैसी समस्याओं पर चिंतन हुआ एवं आगे की रणनीति तय की गई। इस कार्यक्रम में युवा कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मिथलेश सिंह, प्रखंड उपाध्यक्ष विकास दास, युवा कांग्रेस नेता पुणे सिंह, छोटन दास, त्रिपुरी राय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बालदेव दास, कलावती देवी, युवा कांग्रेस नेत्री सरिता देवी, श्याम सुंदर दास, रावण दास, अविनाश देव, राजीव कुमार, युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
आत्मशुद्धि का पर्युषण पर्व है दशलक्षण महापर्व
देवघर/वरीय संवाददाता। मंगलवार से प्रारंभ होकर 28 सितंबर 2023 की तक चलने वाले दसलक्षण पर्व का शुभारंभ किया गया। स्थानीय जैन मंदिर में मंगल कलश स्थापना, झंडोत्तोलन व 10 दिनों के लिए अखंड दीप का प्रज्वलन ताराचंद जैन अध्यक्ष झारखंड राज्य दिगंबर जैन धार्मिक न्यास बोर्ड के झारखंड सरकार के साथ सभी जनों ने किया। भगवान श्री पारसनाथ के अभिषेक का प्रथम कलश और विश्वशांति के लिए शांतिधारा डॉ आनंद जैन ने रखा। प्रथम दिन मंगलवार को उत्तम क्षमा धर्म मनाया गया।
प्रात: काल में झंडोत्तोलन दीप प्रज्वलन प्रात: 06:30 बजे से अभिषेक, शांतिधारा व आरती की गई। शांति धारा विश्व शांति एवं जगत कल्याण के लिए की गई। 07 :30 बजे से सामूहिक पूजन व दशलक्षण पूजन की गई। शाम में 07 बजे से आरती 08 बजे से शास्त्र वाचन हुआ। शास्त्र वाचन पंडित ज्ञानचंद जैन ने किया। उन्होंने उत्तम क्षमा धर्म के बारे में बताया।
कार्यक्रम में स्थानीय जैन मंदिर के अध्यक्ष अजीत कुमार जैन, राजेश जैन, मंत्री सुरेश पाटनी, सहमंत्री जुगल पाटनी, डॉ आनंद जैन, अशोक जैन, प्रमोद जैन, सन्नी जैन, वसंत जैन प्रेमचंद, राजीव जैन, ज्ञानचंद्र जैन, यश जैन सागर, महिलाओं में प्रमिला जैन, सीमा जैन, कीर्ति जैन, शशि जैन, मीना पाटनी, इंद्रा पाटनी, प्रीति जैन, साधना जैन, डॉ मंजू जैन, रेनू जैन, सीमा जैन मेघदूत, क्रांति जैन, कल्पना जैन आदि की उपस्थिति रही।
महाधिवेशन की तैयारी को लेकर हुई बैठक
देवघर/वरीय संवाददाता। मंगलवार को आजसू पार्टी देवघर प्रखंड कमेटी की एक बैठक देवघर प्रखंड के पदाधिकारियों के साथ संकरी पंचायत के ग्राम पंदनवेरा में प्रखंड अध्यक्ष दिवाकर यादव की अध्यक्षता में हुई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष आदर्श लक्ष्य मौजूद रहे। मौके पर आजसू पार्टी देवघर जिला अध्यक्ष ने रांची में 29, 30 सितंबर और 1 अक्टूबर को होने जा रहे महाधिवेशन को लेकर चर्चा की। देवघर प्रखंड के सभी 23 पंचायत से सभी पंचायत कमेटी के पदाधिकारी गण तथा सभी गांव से एक-एक प्रभारी नियुक्त कर सभी को रांची ले जाने पर चिंतन-मंथन किया गया। मौके पर आजसू पार्टी देवघर जिला अध्यक्ष ने कहा कि जिले के सभी 10 प्रखंडों, सभी 194 पंचायत और 2662 गांव से प्रतिनिधि महाधिवेशन में शामिल होने के लिए शिरकत करेंगे। बैठक में प्रखंड उपाध्यक्ष पिंटू कुमार रमानी, प्रखंड महासचिव नविंदर यादव, प्रखंड सचिव राजेश यादव, प्रखंड कोषाध्यक्ष विवेक रमानी, रमेश कुमार, विक्की राउत, राजू प्रसाद यादव, पप्पू कुमार, विवेक कुमार, नितेश कुमार रमानी, भिखो यादव, दीपक कुमार, रंजन कुमार, तीरो महतो इत्यादि अन्य पदाधिकारी गण उपस्थित थे।
हिंदी व्याकरण प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का परिणाम घोषित
देवघर/वरीय संवाददाता। साप्ताहिक हिंदी दिवस के अंतर्गत, स्थानीय विवेकानंद शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा संस्थान तथा योगमाया मानवोत्थान ट्रस्ट के युग्म बैनर तले, हिंदी व्याकरण प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन सुप्रभा शिक्षा स्थली में हुआ था जिसमें आशुतोष बालिका उच्च विद्यालय, रोहिणी, ब्लू बेल्स स्कूल, सुप्रभा शिक्षा स्थली, डी.पी.एस. इंटरनेशनल स्कूल व अन्य के विद्यार्थियों ने अपनी-अपनी भागीदारी निभाई थी। प्रतिभगियों को तीन ग्रुपों में बांटा गया था। वर्ग तृतीय से पंचम तक के विद्यार्थियों को ग्रुप क, षष्ठ से अष्टम को ग्रुप ख में जबकि नवम व दशम को ग्रुप ग में रखा गया था। ग्रुप क में, डीपीएस इंटरनेशनल स्कूल के हिमांशु कुमार व आन्या राज एवं अनमोल कुमारी व अनन्या कुमारी की जोड़ी को क्रमश: प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ।
ग्रुप ख में भी इसी विद्यालय के अनिकेत सिंह व स्वराज तथा आदित्य सिंह व आस्था झा की जोड़ी को प्रथम व द्वितीय जबकि सुप्रभा शिक्षा स्थली की आराध्या राज व सुकृति कुमारी की जोड़ी को तृतीय व ब्लू बेल्स स्कूल के सागर पंजियारा व आशीष कुमार की जोड़ी को सांत्वना पुरस्कार के लिए चयनित किया गया। ग्रुप सी में आशुतोष बालिका उच्च विद्यालय की खुशी पांडेय व दिव्या कुमारी की जोड़ी को प्रथम, डीपीएस इंटरनेशनल की माही कुमारी व सोनम कुमारी की जोड़ी को द्वितीय जबकि आशुतोष बालिका की तनिषा कुमारी व परी कुमारी की जोड़ी को तृतीय, ब्लू बेल्स के मोहित कुमार व राजीव कुमार वर्मा की जोड़ी को चतुर्थ, आशुतोष बालिका की मेघा सिंह परमार व किट्टू कुमारी की जोड़ी को पँचम, सुप्रभा शिक्षा स्थली की शिवानी कुमारी व सौम्या सिंह की जोड़ी को षष्ठ स्थान जबकि आशुतोष बालिका की माही कुमारी व अंजली कुमारी की जोड़ी को सांत्वना पुरस्कार के लिए चयनित किया गया।
पंचायती आंदोलन के प्रणेता बलवंत राय को श्रद्धांजलि
देवघर/वरीय संवाददाता। झारखंड प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय कुमार ने पुण्यतिथि पर पूर्व केंद्रीय मंत्री, गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री व पंचायती आंदोलन के प्रणेता स्व बलवंत राय मेहता को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि स्व मेहता ने संपूर्ण भारत में त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था को सुदृढ़ करने पर बल दिया तथा केंद्र सरकार में रहते हुए उन्होंने पंचायत को स्वावलंबी बनाने का मशाल जलाए रखा। श्री कुमार ने कहा कि स्वर्गीय मेहता पंडित जवाहरलाल नेहरु के मंत्रिमंडल में बतौर मंत्री शामिल थे। उनके कार्यकाल के दौरान ही पंडित नेहरू द्वारा स्थापित बलवंत राय मेहता कमिटी की खास अनुशंसा पर गौर किया गया तथा वर्तमान समय का पंचायती राज व्यवस्था उन्हीं सुझावों पर क्रियाशील है। स्व मेहता ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में अपना कार्यकाल सफलतापूर्वक निष्पादित किया।
बाइक चोरी को लेकर मामला दर्ज
देवघर/संवाददाता। नगर थाना में बाइक चोरी हो जाने को लेकर मामला दर्ज किया गया है। यह मामला चंदन कुमार सिंह ने दर्ज कराया है। कहा है कि 18 सितंबर को दोस्त के साथ अपनी सुपर स्पेलंडर बाइक से शाम को बीग बाजार गया था। कुछ देर बाद जब बीग बाजार से बाहर निकला तो बाइक गायब मिली। नगर पुलिस मामला दर्ज कर बाइक की खोजबीन में जुट गयी है।
करोड़ों का लेन-देन करने वाले बैंक मैनेजर व सहयोगी गया जेल
-फर्जी हस्ताक्षर बनाकर सहयोगी के साथ करता था ठगी
देवघर/संवाददाता। साइबर थाना पुलिस ने मंगलवार को फर्जी हस्ताक्षर बनाकर करोड़ों रुपये के लेन देन करने वाले बैंक मैनेजर और उसके सहयोगी को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद जेल भेज दिया। जेल गये आरोपी का नाम गिरिडीह जिला के नगर थाना क्षेत्र के बक्सीडीह रोड निवासी बैंक मैनेंजर दीपक कुमार राय और देवघर के सारठ थाना क्षेत्र के तेतरियाटांड़ निवासी सोनू मिश्रा हैं। बताते चलें कि वर्ष 2016 में मोहनपुर थाना क्षेत्र के घोरमारा निवासी संदीप मंडल ने नगर थाना मंे इसे लेकर उसके आईसीआईसी के फर्जी खाता खोलकर लगभग आठ करोड़ के लेने देन किये जाने को लेकर मामला दर्ज कराया था। जिसमें उस समय के बैंक कर्मी सोनू मिश्रा को आरोपी बनाया था। बाद में पुलिस के अनुसंधान में बैंक मैनेजर दीपक कुमार राय का भी नाम आया था।
सात लोगों पर बिजली चोरी का मामला दर्ज
देवघर/संवाददाता। नगर थाना में सात लोगों पर बिजली चोरी कर उपयोग करने के आरोप में मामला दर्ज कराया गया है। यह मामला विभाग के कनीय अभियंता गोविंद कुमार महतो ने दर्ज कराया है। मामले में सुधीर झा, कर्तिक नाथ झा, गौरव द्वारी, अजय नारायण जजबाड़े, राजा कुमार राउत और छोटू राउत सभी आरएल सर्राफा रोड नियर राधा लॉज गली निवासी को आरोपी बनाया है। नगर पुलिस मामला दर्ज जांच में जुट गयी है।
डॉ अंबेडकर पुस्तकालय देवघर में जागरूकता कार्यक्रम
-प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी को ले इग्नू ने की पहल
देवघर/संवाददाता। इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. सरोज कुमार मिश्र के द्वारा इग्नू के जुलाई 2023 सत्र के लिए बी आर अम्बेडकर पुस्तकालय देवघर में प्रतियोगिता परीक्षा तैयारी करने वेाले परीक्षार्थीयो लिए इग्नू एवं शुभा देवी मेमोरियल ट्रस्ट देवघर के संयुक्त प्रयास से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. मिश्र ने कहा कि देवघर में पर्यटन क्षेत्र में रोजी रोजगार की काफी सुविधाएं विकसित हो रही है क्योंकि अब यहां देवघर एयरपोर्ट चालू हो गया है। महिलाएं जो होटलों में सेफ कार्य के लिए प्रशिक्षित हो रही हैं वे इग्नू से भोजन एवं स्वास्थ्य पोषण के लिए प्रमाणपत्र एवं एक वर्षीय डिप्लोमा कार्यक्रम में नामांकन लेकर इस क्षेत्र में बेहतर कैरियर निर्माण कर सकती हैं। वैसे भी प्रत्येक महिला को स्वास्थ्य और पोषण की जानकारी यदि हो तो वे अपने बच्चे एवं परिवार के सदस्यों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए योगदान दे सकती हैं।
डॉ मिश्र के संबोधन के बाद प्रतियोगिता परीक्षा तैयारी करने वाले विद्यार्थियों ने अपने प्रश्नों को रखा जिनका जवाब बारी -बारी से दिया विदित हो कि प्रतियोगिता परीक्षा के लिए यह केंद्र नि:शुक्ल पुस्तकालय अवधि में परीक्षा तैयारी करने के लिए पुस्तक और दैनिक समाचार पत्र, मैगजीन इत्यादि की सुविधा के साथ अम्बेडकर पुस्तकालय देवघर प्रतियोगिता परीक्षा तैयारी करने वाले परीक्षार्थियों के लिए अच्छा कार्य कर रही है जहां से तैयारी के बाद काफी बेहतर नौकरी मिल रही है। डॉ बी.आर.अंम्बेदर पुस्तकालय देवघर के प्रबंधक नंदलाल जी,महेश लंकेश जी, राजकुमार वर्णवाल, वंदना जी ने कहा कि प्रतियोगिता परीक्षा तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए इग्नू द्वारा यह अवसर उपलब्ध कराना बहुत ही सराहनीय प्रयास है जिसमें अनुसूचित जाति-जनजाति के शिक्षार्थियों को बीए, बीकॉम, बीएससी पासकोर्स में नि:शुल्क नामांकन दिया जाता है। इस अवसर पर शुभा देवी मेमोरियल ट्रस्ट के संस्थापक हिमांशु कुमार देव ने भी प्रतियोगी परीक्षार्थियों को विशेष रूप से प्रेरित किया।
जिला स्तरीय ‘भारत को जानो’ लिखित प्रतियोगिता आयोजित
-भारत विकास परिषद बैधनाथधाम शाखा की पहल
देवघर/एक संवाददाता। रामादेवी बाजला महाविद्यालय के सभागार में मंगलवार को भारत विकास परिषद बैधनाथधाम शाखा के सौजन्य से 15 विद्यालय के मध्य जिला स्तरीय ‘भारत को जानो’ लिखित प्रतियोगिता आयोजित की गयी। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन व राष्ट्रगान बंदेमातरम् के साथ हुई। जिसमें मुख्य अतिथि सिविल सर्जन डॉ रंजन सिन्हा ने नशा मुक्ति पर बच्चों के बीच अपने विचार व्यक्त किये। वहीं विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर सुंदर चरण मिश्रा ने भारतीय संस्कृति पर प्रकाश डाला। विशिष्ट अतिथि अवकाश प्राप्त अभियोजक दिनेश कुमार ने भी अपने विचार व्यक्त किये।
भारत विकास परिषद के संगठन मंत्री संतोष कुमार शर्मा ने ‘भारत को जानो’ प्रतियोगिता के विषय पर विस्तार से प्रकाश डाला वहीं अध्यक्ष प्रो अरविंद कुमार झा ने विषय प्रवेश किया। मंच संचालन नंदकिशोर द्विवेदी ने किया। राष्ट्रगीत जन गण मन के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। धन्यवाद ज्ञापन प्रकाश चंद्र दास ने किया। इस बीच 15 विद्यालयों के आए बच्चों के बीच लिखित परीक्षा ली गई जिसमें ‘वरिष्ठ वर्ग’ में प्रथम जसीडीह पब्लिक स्कूल, द्वितीय अटल लैंग्वेज लैब एवं तृतीय स्थान मां शारदा कोचिंग सेंटर ने प्राप्त किया। ‘कनिष्ठ वर्ग’ में प्रथम गीता देवी पब्लिक स्कूल कस्टर टाउन, द्वितीय देवघर सेंट्रल स्कूल, तृतीय स्थान मां शारदा कोचिंग ने प्राप्त किया। सभी विजेता छात्र-छात्राओं के बीच पुरस्कार वितरण किया गया। उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रो अरविंद कुमार झा, दीपेंद्र कुमार झा, रोहित कुमार, माया केसरी, चंदा जजवाडे, रामेश्वर मोदी, प्रशांत कुमार सिन्हा, दिनेश कुमार, प्रभात चरण मिश्रा, प्रो पीसी दास, प्रो विनोद कुमार सिन्हा, रोहित सुल्तानिया, कमलेश शर्मा, डॉ सुनील कुमार, डॉ विजय शंकर, रवि केसरी, सचिव डॉ राखी रानी, कोषाध्यक्ष डॉ रंजीत बरनवाल, रणछोड़ सिंह ने सराहनीय भूमिका निभाई।
गणपति आयो रे बाबा गणपति आयो… से गुंजायमान हुई बाबानगरी
-केकेएन ग्रुप 20 सालों से कर रहा है गणपति बप्पा की आराधना
-ग्रुप के आकर्षक पूजा पंडाल में विराजे गणपति बप्पा
-चंदननगर के कालाकारों ने की है आकर्षक विद्युत सज्जा
-गणपति उत्सव को ले भंडारा 23 को, नगर के लोग होंगे आमंत्रित
देवघर/नगर संवाददाता। बाबानगरी के विभिन्न स्थानों पर मंगलवार को गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इसी क्रम में बिलासी टाउन, शिवपुरी, कास्टर टाउन, बंपास टाउन, बैजनाथपुर, मंदिर मोड़, नरसिंग टाकीज आदि क्षेत्रों में गणपति बप्पा का आह्वान कर भक्तिभाव से गणेश उत्सव मनाया गया। इसी सिलसिले में केकेएन ग्रुप की ओर से अध्यक्ष राकेश नरौने सुग्गा के नेतृत्व में गणेश पूजा का आयोजन किया गया। जबकि मुख्य यजमान के तौर पर राजेश नरौने को आचार्य ने मंत्रोच्चार के बीच पूजा अर्चना संपन्न कराया। इस वर्ष केकेएन ग्रुप के भव्य पूजा पंडाल में गणपति बप्पा की आकर्षक प्रतिमा स्थापित किया गया है। साथ ही बंगाल के चंदननगर के कालाकारों द्वारा आकर्षक विद्युत सज्जा किया गया है। बता दें कि केकेएन ग्रुप गणपति बप्पा की आराधना 20 वर्षों से भी अधिक समय से करता आ रहा है। सुबह आचार्य के सानिध्य में विधि विधान से पूजन कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। इस वर्ष पूजा पंडाल में चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरा चंद्रयान तीन की आकृति आकर्षण का केंद्र रहा। भगवान गणेश की पूजन कर लड्डू अर्पित किया गया। पूजा को लेकर पंडाल के आसपास आकर्षक रूप से पुष्प सज्जा तथा दर्शनीय विद्युत साज सज्जा किया गया है। पंडाल के समीप सड़कों पर भी आकर्षक रूप से विद्युत सजा किया गया है। केकेएन ग्रुप के सदस्य ने बताया कि इस बार गणेश पूजा धूमधाम से आयोजित किया गया है। पहला दिन भगवान गणेश को 101 केजी लड्डू अर्पित किया गया। इस प्रकार तीन दिन पूजन कार्यक्रम में कुल 251 केजी लड्डू भगवान गणेश को अर्पित किए जाएंगे। इसके अलावा प्रतिदिन गणपति बप्पा को अलग अलग भोग लगाया जाएगा। जिसमें 19 सितंबर को खिचड़ी, 20 सितंबर को हलुआ, 21 व 22 सितंबर को बूंदिया तथा 23 सितंबर को तेहरी के भंडारा का आयोजन किया जाएगा। नगर के लोगों को आमंत्रित किया जाएगा। केकेएन ग्रुप गणपति पूजा कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष राकेश नरौने सुग्गा, राजेश नरौने, सचिन मिश्रा, सोमेश पंडित, अमनदीप गोलू, अंशु नरौने, प्रींशू नरौने, इंद्रदेव सिंह, सचिन सुल्लतानिया, राजू राम, कुंदन गुप्ता, बजरंगी साह, मुकेश सिंह, प्रताप दुबे, शंभु, मनीष, आशीष सूर्यवंशी, राजीव कुमार, संजय कुमार सहित अन्य लोग महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
महिला क्रिकेटर पूर्णिमा का झारखंड अंडर-19 में चयन
देवघर/नगर संवाददाता। देवघर जिला क्रिकेट संघ की महिला क्रिकेट खिलाड़ी पूर्णिमा कुमारी का झारखंड अंडर-19 स्टेट कैंप टीम में चयन हुआ है। हाल ही में चल रहे झारखंड अंडर-19 स्टेट ट्रायल प्रतियोगिता में पूर्णिमा ने अच्छा प्रदर्शन दिखाया और 25 खिलाड़ियों के अंदर अपना नाम दर्ज कराया। आगामी 21 से 27 सितंबर तक यह कैंप बोकारो में चलेगा। पूर्णिमा की इस सफलता से जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों व सदस्यों में खुशी की लहर है। सभी ने उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है। उक्त जानकारी जिला क्रिकेट संघ के राकेश पांडेय ने दी है।
बाबा नगरी में हुई श्री गणेश की पूजा
देवघर /वरीय संवाददाता। बाबा बैजनाथ की नगरी में विघ्नहर्ता प्रथम पूज्य श्री गणेश की पूजा धूमधाम से मनाया गया। ज्ञात हो कि महाराष्ट्र के बाद गणपति की पूजा बाबा नगरी में काफी धूमधाम से मनाई जाती है। लोग इस उत्सव के रूप में मनाते हैं शहर के प्राय घरों में गणेश की प्रतिमा एवं तस्वीर की स्थापना कर पूजा अर्चना की जाती है। जो लगभग एक दशक तक चलता है। प्रत्येक दिन भक्तों द्वारा तरह-तरह के शाकाहारी व्यंजनों का भोग लगाकर भगवान गणेश को मनाने का प्रयास किया जाता है। बाबा मंदिर परिसर स्थित गणेश मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भीड़ पूजा अर्चना को लेकर उफान मारते रही, जिन्हें कतार के मध्यम से पूजा अर्चना कराया गया। इसके अलावा सभी गली मोहल्ले में पूजा समितियां द्वारा विशाल पंडाल लगाकर भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई है। जहां पर मनमोहक भजनों की प्रस्तुति होती रही एवं पूजा अर्चना के बाद प्रसाद वितरण, संध्या में भोग निवेदन के बाद भंडारा भी होते रहे। सभी जगह लोग भगवान गणेश के भक्ति में डूबे रहे। ऐसे भी कहा जाता है कि भगवान गणेश के बिना आशीर्वाद से धन्य धान्य की वृद्धि नहीं हो सकती है। कास्टर टाउन में के के एन ग्रुप, सेवन स्टार, मुरारी समाज, गणपति क्लब, हड़बड़िया समाज,गणेश रास मंदिर, गणेश कला मंदिर, मंदिर मोड़ गणेश मंदिर सहित अन्य मंदिरों में सुबह से ही पूजा की धूम मची रही। कई जगह पर कल रात्रि में ही श्री गणेश की पूजा शुरू की गई। बाबा नगरी श्री गणेश को भोगा भोग महाराज भी कहा जाता है। इनके पूजा के बाद रोज भीग में राबड़ी, दही, मक्खन, तेहड़ी, पायस को भोग लगता है।