• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

उपायुक्त ने किया सुंदरपहाड़ी प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण

June 16, 2025

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

April 20, 2026

सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

April 20, 2026

एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

April 19, 2026

शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

April 19, 2026

संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

April 19, 2026

विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

April 18, 2026

भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

April 18, 2026

कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

April 18, 2026

April 17, 2026

बगडबरा पंचायत में डीएलसी कार्यक्रम का आयोजन

April 17, 2026

नगर निगम के 44 गांवों के विकास के लिए अतिरिक्त बजट की मांग तेज

April 17, 2026

जर्जर छत बना खतरा : गिरजा कांटा घर का हिस्सा गिरा, बाल-बाल बचे कर्मी

April 16, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, April 20, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

    सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

    एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

    शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

    संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

    विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

    भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

    कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Godda

उपायुक्त ने किया सुंदरपहाड़ी प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण

by admin
June 16, 2025
in Godda
0
493
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

गोड्डा। संवाददाता। जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त अंजली यादव ने सुंदरपहाड़ी प्रखंड के अंतर्गत कल्याण विभाग की ओर से संचालित एकलव्य मॉडल प्लस टू बालिका आवासीय विद्यालय तसरिया, स्टेडियम के लिए भूमि का निरीक्षण, सुंदरपहाड़ी प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण, आम उत्सव बागवानी मेला का उद्घाटन, सुंदर पहाड़ी झारखंड राज्य निगम गोदाम का निरीक्षण, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएससी) सुंदरपहाड़ी का निरीक्षण एवं कस्तूरबा गांधी बालिका उच्च विद्यालय सुंदरपहाड़ी का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। भ्रमण के दौरान एकलव्य मॉडल प्लस टू बालिका आवासीय विद्यालय तसरिया सुंदरपहाड़ी में उन्होंने प्राचार्य के साथ स्कूल परिसर का भ्रमण कर उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया और उपस्थित विद्यार्थियों की समस्याएं सुनी। विद्यार्थियों ने उपायुक्त को बताया कि उन्हें विद्यालय में मेनू के अनुसार खाना, नाश्ता एवं पठन-पाठन की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। उनके द्वारा छात्रावास में उपलब्ध सामग्री, कक्षाओं में फर्नीचर, प्रयोगशाला में आवश्यक उपकरण, छात्रावास में पेयजल, शौचालय एवं विद्युत आपूर्ति की जांच की गई। भ्रमण कार्यक्रम के दौरान सुंदरपहाड़ी प्रखंड कार्यालय में चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं की जानकारी लेकर प्रखंड कार्यालय परिसर में आम उत्सव बागवानी मेला का उद्घाटन किया गया।
उपायुक्त ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपस्थित सिविल सर्जन गोड्डा, प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी एवं स्वास्थ्यकर्मियों से ओपीडी, प्रसव कक्ष, डॉक्टर कक्ष, जांच घर, स्वास्थ्य उपकरणों की स्थिति, दवा की उपलब्धता, स्वास्थ्य केंद्र भवन की स्थिति, रात्रीकालीन ड्यूटी के अनुपालन, एएनएम की संख्या एवं स्वच्छता व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि मानव संसाधन का पूर्ण उपयोग सुनिश्चित करते हुए, मरीजों को गुणवत्तापूर्ण सेवा प्रदान की जाए। उन्होंने प्रतिदिन आने वाले मरीजों की संख्या, प्रसव दर, अस्पताल में भर्ती हुए मरीजों की जानकारी लेकर स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार लाने की बात कही।
भ्रमण के दौरान उपायुक्त ने कस्तूरबा विद्यालय परिसर का भ्रमण कर वहां उपलब्ध संसाधनों की पृथक जानकारी विद्यालय के प्राचार्य/वार्डन से प्राप्त किया गया। उपायुक्त ने विद्यालय में अलग-अलग कक्षा के अलावा साइंस लैब, कंप्यूटर लैब, आईसीटी लैब, पुस्तकालय, भोजनालय एवं विद्यालय में तैयार हुए भोजन की गुणवत्ता आदि का गहन जायजा लेते हुए सभी उपलब्ध संसाधनों का बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए विद्यालय प्रबंधन को निदेशित किया गया। इसी क्रम में उपायुक्त ने पुस्तकालय में व्यवस्थित तरीके से पुस्तकों को रखने तथा उपलब्ध पुस्तकों की जानकारी को समेकित रुप से प्रदर्शित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही, सभी कक्ष का नामांकरण पट्टिका सुनिश्चित करने तथा भोजन तैयार कर रही सहायिकाओं को विशेष प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के लिए भी निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने अलग-अलग कक्षाओं में अध्यनरत छात्राओं से विषयगत वार्तालाप कर विज्ञान से संबंधित जानकारी को साझा किया गया।
सभी अधिकारियों ने बच्चों के लिए तैयार किए गए भोजन को खाकर भोजन की गुणवत्ता और स्वाद की जांच की। गुणवत्ता में सुधार के लिए निर्देश दिए गए कि अधिक पौष्टिक चीजें जैसे मोरिंगा, पत्तेदार सब्जियां, परिसर में अधिक फलदार पौधे लगाए जाएं।
मौके पर उपविकास आयुक्त स्मिता टोप्पो, सिविल सर्जन अनंत कुमार झा, अपर समाहर्ता प्रेमलता मुर्मू, अनुमंडल पदाधिकारी बैद्यनाथ उरांव, जिला आपूर्ति पदाधिकारी सह जिला नजारत उपसमाहर्ता श्रवण राम, जिला योजना पदाधिकारी फैजान सरवर, जिला शिक्षा अधीक्षक दीपक कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी सुंदरपहाड़ी मोनिका बास्की, डीएमएफटी के टीम लीड अनिक कुमार सिंह, डीएमएफटी के प्रोजेक्ट ऑफिसर प्रणव कुमार, डीएमएफटी के सिविल इंजीनियर अब्दुल्लाह सहित प्रखंड कार्यालय के कर्मीगण मौजूद थे।

जिला स्तरीय स्टीयरिंग सह मॉनिटरिंग कमिटी की बैठक संपन्न
विद्यालयों में पोषण युक्त व गुणवत्तापूर्ण भोजन की सतत उपलब्धता सुनिश्चित की जाए : उपायुक्त
गोड्डा। संवाददाता। समाहरणालय स्थित सभागार में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त अंजली यादव की अध्यक्षता में जिला स्तरीय स्टीयरिंग सह मॉनिटरिंग कमिटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रधानमंत्री पोषण योजना के अंतर्गत विद्यालय प्रधानों द्वारा प्रतिदिन भेजे जाने वाले एसएसएस रिपोर्टिंग सिस्टम पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। बैठक के दौरान शिक्षा विभाग अंतर्गत विभिन्न योजनाओं की प्रगति, विद्यालयों में मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता, छात्रों की पोषण स्थिति सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
उपायुक्त ने जिला शिक्षा अधीक्षक दीपक कुमार को निर्देशित किया कि विद्यालयों में पोषण युक्त एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन की सतत उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि योजना के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके साथ ही, शिक्षा विभाग अंतर्गत चलाए जा रहे योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग और उनके सुचारू क्रियान्वयन के लिए समुचित रणनीति अपनाने पर विशेष बल दिए जाएं। साथ ही साथ विद्यालयों में बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए प्रयास किए जाएं। साथ ही, रसोइया/सहायिकाओं को मुख्यमंत्री राज्य वृद्धा पेंशन योजना से लाभान्वित करने, उन्हें आयुष्मान भारत एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना से आच्छादित करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक उपस्थित शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों की ओर से प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के प्रभावी संचालन के लिए विद्यालयों में नियमित रूप से तिथि भोजन आयोजित करने, 14 जून 2025 को मनाए जाने वाले विश्व रक्तदाता दिवस के संबंध में जागरूकता अभियान चलाने, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत सभी सरकारी विद्यालयों में स्वास्थ्य जांच की कार्य योजना तैयार करने ,वित्तीय वर्ष 2025-26 में विद्यालयों में पके भोजन का नमूना जांच के संबंध में अपने अपने सुझाव प्रस्तुत किए गए। बैठक के दौरान उपविकास आयुक्त स्मिता टोप्पो, सिविल सर्जन डॉ अनंत कुमार झा, जिला शिक्षा अधीक्षक दीपक कुमार, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, पदाधिकारियों एवं समिति के सदस्यों ने भाग लिया।

एसपी की अध्यक्ष्ता में मासिक अपराध गोष्ठी सह सम्मान समारोह
अवैध रूप से मादक पदार्थों की बिक्री व तस्करी करने वाले के अड्डों पर छापामारी कर विधिसम्मत कार्रवाई करें : एसपी
गोड्डा। संवाददाता। रविवार को पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार ने सभी अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), पुलिस निरीक्षक, परिचारी, थाना प्रभारी, शाखा प्रभारी एवं अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ मासिक अपराध गोष्ठी-सह-सम्मान समारोह आयोजित कर अपराध, विधि-व्यवस्था, पुलिस द्वारा किये जा रहें कार्यों के संबंध में विस्तृत परिचर्चा किये तथा संबंधित पदाधिकारी को निर्देशित दिया गया। मोटरसाईिकल चोर गिरोह पर विशेष निगरानी रखते हुए उनके विरूद्ध कारगर कार्रवाई के लिए निर्देश दिया।
एसपी ने कहा कि अवैध रूप से शराब, कौरेक्स, गांजा इत्यादि मादक पदार्थों की बिक्री करने वाले एवं तस्करी करने वाले के अड्डों पर छापामारी करने एवं संलिप्त व्यक्तियों को चिन्हित करते हुए विधि सम्मत कार्रवाई करें।
डायन प्रथा/विसाही, मानव तस्करी, बच्चा चोरी अफवाह जैसी घटनाओं के संबंध में जनजागरूकता अभियान चलाने के लिए निर्देशित किया गया।
वाहन दुर्घटना, वाहन चोरी एवं अपराध को रोकने के लिए सभी थाना प्रभारी को सयम-समय पर स्थान बदल-बदल कर वाहन चेंकिग करने का निर्देश दिया गया। थाना स्तर से जितने भी बैंक, एटीएम, ज्वैलरी शॉप्स, अन्य महत्वपूर्ण प्रतिष्ठान है उनकी सुरक्षा की समीक्षा करने का निर्देश दिया।
सभी थाना के आँकड़ों को सीसीटीएनएस में ससमय प्रविष्टि कराने का निर्देश दिया गया।
सभी थाना प्रभारी को नियमित रूप से गांव में जाकर पुलिस पब्लिक बैठक करना एवं गांव वाले के साथ मित्रवत व्यवहार रखने का निर्देश दिया गया एवं सप्ताह में एक दिन (गुरूवार को) थाना दिवस का आयोजन करें।
कांडो के फिरार अभियुक्त, जमानतीय/गैर जमानतीय, स्थाई/बिना तामिला वारंटियों को छापामारी कर गिरफ्तार करें।
अवैध खनन की रोकथाम के लिए खनन विभाग इत्यादि के साथ समन्वय स्थापित कर विधि-सम्मत कार्रवाही करने का दिशा-निर्देश दिया गया।
सभी पुलिस निरीक्षक को सभी अनुसंधानकर्ता के साथ निरंतर काण्डों की समीक्षा कर लंबित काण्डों का निष्पादन करें।
पुलिस मुख्यालय, पुलिस उप महानिरीक्षक कार्यालय एवं अन्य कार्यालयों से प्राप्त पत्र, लंबित चरित्र सत्यापन, पासपोर्ट सत्यापन, पुलिस हेल्प लाईन से प्राप्त आवेदनों की जांच कर ससमय निस्ताकरण करने का निर्देश दिया गया।
सम्पत्ति मूलक अपराधों को रोकने के लिए सभी थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया तथा सभी अपराधिक छवि वाले लोगों पर कड़ी नजर रख कर सर्विलांस प्रोसीडिंग की कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। डायल 112 के माध्यम से प्राप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित प्रतिवेदन को अविलम्ब सीसीआर/ डायल 112 कार्यालय को उपलब्ध करायेंगे।

अंगिका को नियुक्ति नियमावली में शामिल नहीं किया जाना अन्याय
गोड्डा। संवाददाता। झारखंड प्रदेश अंगिका समाज के गोड्डा जिला शाखा की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार शाम स्थानीय नेताजी नगर स्थित मदन निवास में हुई। बैठक की अध्यक्षता अधिवक्ता सह लोकमंच सचिव सर्वजीत झा अंतेवासी ने तथा संचालन झारखंड अंगिका समाज के गोड्डा जिला शाखा संयोजक सुरजीत झा ने किया। बैठक में झारखंड सरकार द्वारा घोषित नियुक्ति नियमावली में संताल परगना के लिए अंगिका को बतौर क्षेत्रीय भाषा शामिल नहीं किए जाने को संताल परगना के बहुसंख्यक अंगिका भाषी जनभावना का घोर निरादर बताते हुए इसके लिए पुनर्विचार संबंधी ज्ञापन यथाशीघ्र उपायुक्त से लेकर स्थानीय मंत्री एवं मुख्यमंत्री तक समर्पित किए जाने का सर्वसम्मत निर्णय लिया गया। बैठक में डॉ. वंशीधर मिश्र, डॉ. नूतन झा, मनोज कुमार पप्पु, प्रकाश कुमार यादव, विनिता प्रियदर्शिनी, अखिल कुमार झा, अधिवक्ता विनय कुमार ठाकुर, नीतीश आनंद, रेखा झा, ज्योति झा, करण कुमार कश्यप एवं आकाश सोनी शामिल हुए।
सभा के अंत में अहमदाबाद हवाई दुर्घटना एवं केदारनाथ हेलीकॉप्टर दुर्घटना के अकाल काल-कवलित यात्रियों को भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए शोक में दो मिनट का मौन रखा गया।

पूर्व जिला झामुमो अध्यक्ष के पिता के निधन पर मंत्री संजय यादव पहंुचे उनके पैतृक गांव
गोड्डा। संवाददाता। रविवार को पूर्व जिला झामुमो अध्यक्ष राजेश मंडल के पिता स्वर्गीय छोटे लाल साह के निधन के नौवें दिन झारखंड सरकार के मंत्री संजय यादव श्राद्ध कर्म स्थल सह पैतृक गांव बहुरिया पहुंचे। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा राजेश मंडल राजनीतिक मंच पर अलग अलग सिद्धांतों के अनुसार हम दोनों अलग अलग कर्तव्य का निर्वहन करते है। परन्तु घरेलू स्तर पर हम दोनों का पारिवारिक मित्रता है। मंत्री के साथ राजद के दर्जनों कार्यकर्ता व दर्जनों महिला माता बहन उपस्थित रहे।

बिजली तार की चपेट में आकर जेसीबी चालक की मौत
गोड्डा। संवाददाता। ललमटिया थाना क्षेत्र के डकैता में बिजली का तार गिरने से एक जेसीबी चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान ललघुटवा निवासी 22 वर्षीय अशफाक अंसारी के रूप में हुई है। घटना बीती रात की है। अशफाक पूरे दिन काम करने के बाद मालिक के घर पर जेसीबी खड़ी कर घर लौट रहा था। रास्ते में आंधी के कारण सड़क पर गिरे बिजली के तार की चपेट में आ गया। करंट लगने से गंभीर रूप से घायल अशफाक को तुरंत स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
घटना के दूसरे दिन स्थानीय लोगों ने ललमटिया-बोआरीजोर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया और मृतक के परिवार के लिए मुआवजे की मांग की। करीब 2 घंटे से अधिक समय तक सड़क जाम रही। ईसीएल के अधिकारी और ललमटिया थाना प्रभारी रौशन कुमार मौके पर पहुंचे और मुआवजे का आश्वासन देकर जाम हटवाया। मृतक अपने पीछे पत्नी और एक बच्चे को छोड़ गया है।

बुजुर्गों के प्रति दया-प्रेम प्रदर्शित करने की जरुरत : पीडीजे
विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरुकता दिवस पर जागरुकता व स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अगुवायी में वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य की जांच
गोड्डा। संवाददाता। विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरुकता दिवस पर रविवार को वृद्धाश्रम परिसर मेें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रमेश कुमार एवं सचिव दीपक कुमार की अगुवाई में जागरुकता व स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य शिविर लगाकर वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य की जांच कराई गई। मौके पर डालसा अध्यक्ष सह पीडीजे रमेश कुमार ने कहा कि बुजुर्ग हमारे धरोहर हैं हमें इनके प्रति दया व प्रेम प्रदर्शित करने की जरुरत है। अपने वृद्ध माता-पिता की सेवा से बढ़कर कोई धर्म नहीं है। उन्होंने कहा कि बुजुर्ग दुर्व्यवहार एक वैश्विक सामाजिक मुद्दा है। यह एक ऐसी समस्या है जो विकसित और विकासशील दोनों देशों में मौजूद है। इस समस्या की तरफ आम जनों का ध्यान आकृष्ट करने के लिए ही बुजुर्ग जागरुकता दिवस मनाया जाता है। बुजुर्गों को भी आम नागरिकों की तरह संवैधानिक अधिकार प्राप्त हैं। सरकार की ओर से जगह-जगह वृद्धाश्रम खोला गया है। जहां वृद्ध जनों को बेहतर जीवन जीने की सुविधा मुहैया कराई जाती है। हमें समाज के वरिष्ठ नागरिकों के बताये मार्ग पर चलकर समाज के नवनिर्माण की दिशा में अग्रसर करने की जरुरत है। वहीं वृद्धों को रहने, खाने, पेयजल सहित सभी समस्याओं की जानकारी प्राप्त कर कमियों को पूरा करने का आश्वासन दिया। मौके पर प्राधिकरण के सचिव दीपक कुमार, एलएडीसी चीफ संजय कुमार सहाय, अजीत कुमार, रीतेश कुमार सिंह, लीली कुमारी, राहुल कुमार, आयुष राज, अधिकार मित्र नवीन कुमार, अविनाश कुमार सिंह, अजय टुडू, कर्मी राकेश कुमार आदि उपस्थित थे।
पीडीजे ने ली बाल स्नेहालय के बच्चों की सुधि
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की टीम सरकंडा स्थित बाल स्नेहालय पहुंची। जहां बाल कल्याण समिति की ओर से रिस्क्यू के बाद सौंपे गए बच्चों की सुधि ली। वहीं डालसा अध्यक्ष सह प्रधान जिला जज रमेश कुमार, सचिव दीपक कमार ने औचक निरीक्षण के दौरान आवश्यक निर्देश दिए। बाल स्नेहालय में वर्तमान में सात बच्चे को रिस्क्यू करने के उपरांत सौंपे गए है। उन्होंने कहा कि जबतक इनके माता-पिता की पहचान नहीं हो जाती है तबतक नीडर होकर रहें। यहां डरने की कोई बात नहीं है। मौके पर डीएसडब्लू पूर्णिमा कुमारी, बाल संरक्षण पदाधिकारी राजेश कुमार गुप्ता, स्नेहालय ने निदेशक फटिक चंद्र महतो, एलएडीसी व पीएलवी उपस्थित थे।

मंडल कारा में जेल अदालत का किया गया आयोजन
बंदियों की परैवी के लिए नि:शुल्क विधिक सहायता का प्राविधान : सचिव
गोड्डा। संवाददाता। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष सह प्रधान जिला जज रमेश कुमार एवं सचिव दीपक कुमार के निर्देश पर मंडल कारा परिसर में रविवार को जेल अदालत का आयोजन किया गया। इस दौरान बंदियों को कानून की जानकारी दी गई। मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव दीपक कुमार ने बंदियों के विधिक सहायता की स्थिति की पड़ताल की। उन्होंने कहा कि सभी को न्याय सुलाभ कराने को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक सहायता मुहैया कराने की व्यवस्था है। ऐसे में वंदियों, महिलाओं, जरुरतमंदों, समाज के कमजोर वर्गों, अभिवंचितों को विधिक सहायता मुहैया की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। बंदियों को पैरवी के लिए विधिक सहायता प्राप्त करने का प्रविधान हैं। इसके तहत आपको पैरवी के लिए अधिवक्ता मुहैया कराया जाता है। विधिक सहायता से संबंधित मामले की सुनवाई को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से लीगल एड डिफेंस काउंसिल का गठन किया गया है जो विधिक सहायता मुहैया कराने में अहम कड़ी का काम करते हैं। विधिक सहायता प्राप्त करने के लिए जेल प्रशासन के माध्यम से आवेदन देने की जरुरत है। जिन बंदियों ने विधिक सहायता के लिए आवेदन दिया है, उनका कार्य प्रगति पर है। इनमें से कई बंदियों को बेल मिल चुका है। जेल से निकलने के बाद अपने अधिकार व कर्तव्यों के प्रति जवाबदेह रहने की सलाह दी। मौके पर लीगल एड डिफेंस काउंसिल के चीफ संजय कुमार सहाय, अजीत कुमार, रीतेश कुमार सिंह, राहुल कुमार, लीली कुमारी, आयुष राज आदि ने विभिन्न कानूनी पहलुओं की जानकारी दी।

आराध्या फाउंडेशन बेटियों के लिए वरदान : संजय
-मंत्री ने आराध्या फाउंडेशन के शैक्षणिक सहायता सह सम्मान समारोह का किया उद्घाटन
बसंतराय। संवाददाता। प्रखण्ड अंतर्गत डेरमा पंचायत के सनौर गांव में रविवार को आराध्या फाउंडेशन के बैनर तले शैक्षणिक सहायता सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के मंत्री सह गोड्डा विधायक संजय प्रसाद यादव उपस्थित हुए। इससे पहले सनौर गांव में गोड्डा के प्रथम विधायक पण्डित बुद्धिनाथ झा कैरव के स्मारक पर माल्यार्पण किया। माल्यार्पण के बाद कार्यक्रम स्थल पहुंचे और कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया। सबसे पहले मंत्री संजय प्रसाद यादव को फाउंडेशन के संस्थापक धीरज ठाकुर ने बुके और अंगवस्त्र देकर स्वागत किया। उसके बाद फाउंडेशन के तरफ से मंत्री के हाथों पत्रकारों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। वहीं इस बार बसंतराय क्षेत्र के छात्र जो कि गोड्डा जिला में टॉपर रहे उसको भी आराध्या फाउंडेशन की ओर से मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। कस्तूरबा विद्यालय के स्टाफ को भी मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री संजय प्रसाद यादव ने कहा कि आराध्या फाउंडेशन के माध्यम से शिक्षा का दीप जलाने का यह प्रयास सराहनीय है। अभिभावकों से कहना चाहता हूं कि अपने बच्चों को शिक्षित बनाएं। तभी सामाज में सकारात्मक परिवर्तन संभव है। फाउंडेशन के संस्थापक सह अध्यक्ष धीरज ठाकुर ने फाउंडेशन के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बेटी बोझ नहीं बल्कि बेटी स्वाभिमान है बेटी के होने से ही सम्पूर्ण सृष्टि की रचना सम्भव है इस फाउंडेशन को मजबूती प्रदान और सहयोग करने की जरूरत है। कार्यक्रम में फाउंडेशन के तरफ से स्कूली बच्चों के बीच शिक्षण सामग्री का वितरण किया गया।
कार्यक्रम के दौरान प्रखंड प्रमुख अंजर अहमद, जिप सदस्य मो एहतेशामुल हक, जिप सदस्य अरसद वहाब, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मो आलमगीर आलम, जे एम एम प्रखंड अध्यक्ष मो सुल्तान अहमद, ने भी अपने अपने विचारों को व्यक्त किया। मौके पर उप प्रमुख बजरंगी यादव, मुखिया महफूज आलम, मुखिया आलमगीर अजय ठाकुर, अनिल मिश्र, मांगन यादव, संजय झा “कारू”, डब्लू मिश्र, नटवर मिश्र, प्रदीप साह आदि मौजूद थे।

Share197Tweet123Share49
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

April 20, 2026

सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

April 20, 2026

एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

April 19, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store