जिले के विभिन्न प्रखंडों का दौरा कर करूंगा संगठन को मजबूत : निमाजी
जामताड़ा। संवाददाता। कांग्रेस नेता निमाजी अंसारी को जामताड़ा जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग का जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इस बात की जानकारी देते हुए निमाजी अंसारी ने बताया कि पार्टी की ओर से उन पर जो भरोसा किया है। इसके लिए उन्होंने जिला कमेटी एवं प्रदेश कमेटी के प्रति आभार जताया है। साथ ही, उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का जो सार्थक प्रयास है, वह जारी रहेगा। जिले के विभिन्न प्रखंडों में जाकर अधिक से अधिक अल्पसंख्यक युवाओं को कांग्रेस पार्टी के सिद्धांत एवं उनके दायित्व के बारे में बताने का प्रयास करूंगा। प्रदेश कमेटी के निर्देशानुसार सर्वश्रेष्ठ कार्य करने का सफल प्रयास करूंगा और जो भी दायित्व दी जाएगी। उसे पूरा करने के लिए पूरी तरह से संकल्पित रहूंगा। आगामी लोकसभा एवं विधानसभा में जीत सुनिश्चित करने के लिए अल्पसंख्यक युवाओं की नई टीम बनाई जाएगी। कांग्रेस पार्टी और अल्पसंख्यक के कार्य एवं दायित्वों का साथ-साथ निर्वहन करुंगा।
उपभोक्ताओं के समस्या समाधान को लेकर बिजली विभाग ने मेला का किया आयोजन
विधायक डॉ इरफान ने किया मेला का उद्घाटन
विधायक ने उपभोक्ताओं की समस्या सुन विद्युत अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश
नारायणपुर। संवाददाता। नारायणपुर बिजली वितरण निगम लिमिटेड के तत्वावधान में विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल जामताड़ा के सौजन्य से मंगलवार को नारायणपुर प्रखंड परिसर में बिजली से संबंधित समस्या का समाधान के लिए एक दिवसीय मेला का आयोजन किया गया। जामताड़ा विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी ने फीता काटकर मेला का उद्घाटन किया। मौके पर बीडीओ मुरली यादव, विद्युत विभाग कार्यपालक अभिषेक आनंद, जेई राकेश कुमार, एहसान अख्तर मुख्य रूप से मौजूद थे। विधायक ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोग का बिजली से संबंधित जो भी समस्या है अपनी समस्या को रखें। बिजली विभाग के अधिकारी आपका समस्या का ऑन द स्पॉट समाधान करेंगे। इसके लिए बिजली विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। आगे उन्होंने कहा कि नारायणपुर वासियों को 24 घंटा बिजली मिले इसके लिए मैं प्रखंड में बड़ा ग्रिड का निर्माण कराया है। बहुत जल्द इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री करेंगे। साथ ही, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा, रोड जैसे विकास कार्य इस क्षेत्र में तेजी से हो रहा है। किसी चीज की कोई दिक्कत नहीं होगा। आगे कहा कि प्रत्येक पंचायत में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम होने जा रहा है। आप लोग इसका भरपूर लाभ उठाएं। मौके पर मुबारक अंसारी, दिलीप मंडल, मो मेराज आलम, नईम अंसारी, कन्हैया ओझा के अलावे काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
जिले भर में पूर्व प्रधानमंत्री की मनायी गई जयंती
पूर्व प्रथम प्रधानमंत्री के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किए गए याद
जामताड़ा। कुंडहित। संवाददाता। मिहिजाम बेसिक स्कूल प्रांगण में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय जवाहरलाल नेहरू की जयंती और बाल दिवस के मौके पर एक दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कबड्डी प्रतियोगिता में बालक एवं बालिकाओं की टीम ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरिमोहन मिश्रा मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित हुए। वहीं इस प्रतियोगिता में कबड्डी संघ के सचिव अमित ओझा मौजूद थे। प्रतियोगिता के दौरान पूर्व प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया। जिसके बाद हरिमोहन मिश्रा ने कबड्डी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खिलाड़ियों का हौसला अफजाई कर बेहतर प्रदर्शन करने के लिये प्रेरित किया। जिसके बाद हरिमोहन मिश्रा ने सिक्का उछाल कर खेल की शुरुआत की। जहां बालक और बालिकाओं की टीम ने बेहतर प्रदर्शन किया। वहीं फाइनल मुकाबले जीत हासिल करने वाले बालक, बालिकाओं की टीम को मोमेंटो और मेडल देकर सम्मानित किया गया। वहीं मौके पर जिलाध्यक्ष हरिमोहन मिश्रा ने बताया कि आज प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय जवाहरलाल नेहरू की जयंती को बाल दिवस के रूप में भी मनाया जाता है, जो बहुत ही गर्व की बात है। अब झारखण्ड में भी खेल के प्रति बच्चे अग्रसर हो रहे हैं। हमलोगों का भी प्रयास है की हमारे जिले के भी बच्चे खेल में आगे आकर जिला और राज्य का नाम रोशन करें। अभी झारखण्ड में हमारी गठबंधन की सरकार है और हमारा प्रयास होगा कि हमारे जिले के बच्चों को खेल के लिए बेहतर प्लेटफार्म के साथ सुविधा उपलब्ध हो, जामताड़ा के बच्चे भी हर खेल में बढ़िया खेलने में सक्षम है, किसी भी खेल में जामताड़ा के बच्चे किसी से पीछे नही है। आज के कबड्डी प्रतियोगिता में बालक के साथ बालिकाओं ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। हमें विश्वास है कि हमारे जिले के बच्चे आगे चलकर राज्य और देश के लिए खेल कर जिला का नाम रोशन करेंगे। वहीं जो टीम हार गई वो निराश नहीं हों, मुझे विश्वास है कि आने वाले समय में यह टीम भी विजेता बन सकते हैं।
सेंट एंथोनी विद्यालय में हर्षोल्लास से मनाया बाल दिवस
शहर के प्रतिष्ठित सेंट एंथोनी विद्यालय में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जन्मतिथि धूमधाम से बाल दिवस के रूप में मनाया गया। 14 नवंबर के अवसर पर विद्यालय के मुख्य संरक्षक दुर्गा दास भंडारी, निदेशक डॉ चंचल भंडारी, प्रभारी प्राचार्य अरूप कुमार यादव, शैक्षणिक प्रमुख दीपक कुमार मंडल, विजन-ई के सेक्रेटरी अपर्णा भंडारी सहित विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने अद्भुत राजनेता, प्रखर वक्ता और राष्ट्रवादी चाचा नेहरू के प्रतिमूर्ति पर माल्यार्पण तथा श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें कोटि कोटि नमन किया।
बाल दिवस के अवसर पर कक्षा प्रथम से चतुर्थ वर्ग तक के बच्चों लिए 100 मीटर रेस व कक्षा पंचम से सप्तम वर्ग तक के बच्चों के लिए रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। तत्पश्चात विभाग की ओर से उनमें से श्रेष्ठता के आधार पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय श्रेणी के लिए चयनित कर उन्हें प्रशस्ति पत्र तथा स्मृति चिन्ह देकर पुरस्कृत किया गया।
मौके पर विद्यालय के निदेशक डॉ चंचल भंडारी ने बच्चों को संबोधित करते हुए पंडित नेहरू के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। डॉ भंडारी ने बताया पंडित नेहरू अपने ही देश तक सीमित नहीं थे बल्कि अंतरराष्ट्रीय क्षितिज पर भी प्रभाव रखते थे। गुटनिरपेक्ष राष्ट्रों का निर्माण कर उन्होंने वसुधैव कुटुंबकम का संदेश दिया। कार्यक्रम समाप्त होने के पश्चात बच्चों के बीच पेंसिल, कलम व चॉकलेट वितरण किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से शिक्षक लारेब खान, उत्पल मंडल, अनीश रंजन, रिंकू घोष, दिशारी मुखर्जी, सुजीत साहा, तृषा दे, नीरज तिवारी, सुलेखा कुमारी सहित कई शिक्षक शिक्षिकाएं तथा सैकड़ो की संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
भाषण और नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन
शिवशंकर सेंटर में मंगलवार को बाल दिवस मनाया गया। कोचिंग सेंटर के निदेशक नित्य गोपाल दे, प्राचार्य गौरव दे एवं मुख्य अतिथि के रुप में डॉक्टर राजीव रंजन ने बच्चों की उपस्थिति में दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्रपट पर माल्यार्पण किया गया। मोमबत्ती जलाकर केक काटकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। बच्चों ने भाषण प्रतियोगिता एवं नृत्य प्रतियोगिता के साथ बाल दिवस को बड़ी धूमधाम के साथ मनाया। सफल प्रतिभागियों में पूजा कुमारी, सब्बू परवीन, मुस्कान खातून, तब्बू परवीन, जावेद अंसारी, विनोद मुर्मू, बबलू सोरेन, रहीना खातून, विमल बेसरा, पवन बाउरी, फिरोज अंसारी, अमर हांसदा, रेशम खातून, गुलाब शाह खातून, मोबिन अंसारी, अरबाज अंसारी, सोहेल अंसारी, जुलेखा खातून, अस्मत अंसारी, आकाश भंडारी, रंजन मंडल, सोनिया सोरेन, सुमित कुमार दे, को सेंटर के प्राचार्य एवं विशेष अतिथियों ने बच्चों को पुरस्कृत किया।
मॉडर्न पब्लिक स्कूल में धूमधाम के साथ मनाया गया बाल दिवस
कुंडहित संवाददाता के अनुसार, मंगलवार को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन के अवसर पर मॉडर्न पब्लिक स्कूल में बाल दिवस मनाया गया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक भजहरि मंडल के अलावे शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं ने पंडित जवाहरलाल नेहरु के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक भजहरि मंडल ने छात्रों को संबोधित करते हुए पंडित नेहरू के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने नेहरू के प्रसिद्ध कथनों का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि पंडित नेहरू को बच्चों के साथ विशेष लगाव था। इसलिए बच्चे भी उन्हें चाचा नेहरू कहते थे। पंडित का मानना था कि हमारी शिक्षा व्यवस्था ऐसी होनी चाहिए, जिसमें बच्चे किताबी कीड़ा ना बने बल्कि उनका सर्वांगीण विकास हो, वे भावनात्मक रूप से समृद्ध हो तथा सामाजिक व नैतिक मूल्यों से परिपूर्ण हो। आज के बच्चे ही कल का बेहतर भारत बना सकते हैं। साथ ही उन्होंने छात्रों को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के दिखाए मार्ग पर चलने की अपील की।
आजसू का पंचायत स्तरीय बैठक आयोजित
कुंडहित। संवाददाता। मंगलवार को प्रखंड के नगरी पंचायत के इनायतपुर में आजसू पार्टी का पंचायत स्तरीय बैठक का आयोजन हुआ। बैठक पंचायत अध्यक्ष सुकुमार भंडारी की अध्यक्षता में की गई। मौके पर केंद्रीय सचिव माधव चंद्र महतो उपस्थित थे। मौके पर माधव चंद्र महतो ने कहा कि 23 वर्ष हो गए आज भी झारखंड राज्य की पहचान मजदूर आधारित राज्य की ही बनी हुई है। उन्होंने कहा कि हमलोग वर्तमान सरकार को निंदा करते हुए आने वाले समय में युवाओं का आह्वान करते हैं कि वे अपने हक और हुकुक तथा भविष्य के लिए इस निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंकें। कहा कि यहां के प्रतिनिधि रविंद्र नाथ महतो निकम्मे व्यक्ति हैं, इन सभी को उखाड़ फेंकना है तभी एक बढ़िया और सुंदर झारखंड बन पाएगा। बैठक में दर्जनों युवाओं ने आजसू का दामन थामा। मौके पर आजसू के जिला महासचिव ननी गोपाल गोराई, नगरी पंचायत के पंचायत प्रभारी जयराम पुजहर, अनाथ गोराई, गौतम मंडल, गोविंद गोराई, संतोष रविदास, शरत रविदास, बास्की गोराई, मिथुन मुर्मू आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
नारायणपुर के कांग्रेस प्रखंड अल्पसंख्यक अध्यक्ष बने अब्दुल अजीज
नारायणपुर। संवाददाता। मंगलवार को नारायणपुर प्रखंड मुख्यालय गेट के समीप कांग्रेस के प्रखंड अल्पसंख्यक अध्यक्ष अब्दुल अजीज जिला सचिव मुबारक अंसारी एवं जिला उपाध्यक्ष नमाजी अंसारी को चुने जाने पर प्रखंड के बीस सूत्री अध्यक्ष बीरबल अंसारी उर्फ सलीम ने मिठाई खिलाकर तीनों को मुबारकबाद दिया। उन्होंने कहा कि यह सब तीनों कांग्रेस पार्टी के कर्मठ एवं निष्ठावान कार्यकर्ता हैं। यह सब प्रखंड एवं जिला स्तर पर कार्य कर कांग्रेस पार्टी को मजबूत करेगी। इसको लेकर उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक कमेटी को भी धन्यवाद दिया। कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता जोर-शोर से मिलकर गठबंधन के उम्मीदवार को जीत दिलाएगा। मौके पर दीपक मंडल, सरफराज अंसारी, हराधन महतो, सफरुदीन अंसारी, फारूक अंसारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
शिविर में 49 किसानों को मिला सरसों बीज
नारायणपुर। संवाददाता। कृषि विभाग के निर्देशानुसार कृषि तकनीकी सूचना केंद्र नारायणपुर में मंगलवार को बिरसा फसल विस्तार योजना के तहत रबी फसल बीज वितरण को लेकर शिविर का आयोजन किया गया। इस क्रम में प्रखंड तकनीकी प्रबंधक सीमावती सिंह ने इस योजना के तहत नारायणपुर प्रखंड के 49 किसानों के बीच लाभुक का आधार नंबर से रजिस्ट्रेशन कर मोबाइल ओटीपी के माध्यम से प्रत्येक किसानों को 2 किलो सरसों बीज, खाद एवं दवाई का वितरण किया। साथ ही, किसानों को बीज लगाने की विधि भी बताए। मौके पर कृषक मित्र मो महफूज आलम के अलावे रिजवान अंसारी, जमरूद्दीन सहित अन्य किसान उपस्थित थे।
बीडीओ ने किया योजनाओं का निरीक्षण
कुंडहित। संवाददाता। मंगलवार को कुंडहित बीडीओ ने प्रखंड के भेलुवा पंचायत का दौरा किया। इस दौरान बीडीओ ने भेलुवा पंचायत सचिवालय के अलावे विभिन्न गांवो में विकास योजना का निरीक्षण किया। इस दौरान हरिनारायणपुर गांव में पीसीसी सड़क का निरीक्षण किया, जो पूर्ण पाया गया। वही ग्वालडंगाल में जल निकासी नाली का निरीक्षण किया। नाली को साफ सुथरा करने का निर्देश दिया गया। भेलुआ गांव में बन रहे आंगनबाड़ी भवन का भी निरीक्षण किया। जल्द से जल्द रंग रंगाई कर काम पूर्ण करने का निर्देश दिया। साथ ही, बीडीओ ने निरीक्षण के दौरान पंचायत सचिवालय के शौचालय को साफ सुथरा करने तथा चापाकल की मरम्मती एवं प्रवेश द्वार के गेट को मरम्मती करने का निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने भेलुवा गांव में कई समतलीकरण योजनाओं का भी निरीक्षण किया। इस क्रम में असमतल जमीन समतल करने एवं पत्थरो को हटाने का निर्देश संबंधित रोजगार सेवक को दिया। निरीक्षण के मौके पर प्रभारी प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी प्रफुल्ल माजि, मनरेगा के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी प्रदीप टोप्पो, 15वें वित के प्रखंड समन्वयक अनूप मंडल, कनीय अभियंता नयन कुमार पंचायत सचिव मनोरंजन मिर्धा के अलावे, रोजगार सेवक आदि मौजूद थे।