• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

कार से 351 लीटर विदेशी शराब बरामद

May 14, 2025

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

April 20, 2026

सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

April 20, 2026

एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

April 19, 2026

शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

April 19, 2026

संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

April 19, 2026

विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

April 18, 2026

भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

April 18, 2026

कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

April 18, 2026

April 17, 2026

बगडबरा पंचायत में डीएलसी कार्यक्रम का आयोजन

April 17, 2026

नगर निगम के 44 गांवों के विकास के लिए अतिरिक्त बजट की मांग तेज

April 17, 2026

जर्जर छत बना खतरा : गिरजा कांटा घर का हिस्सा गिरा, बाल-बाल बचे कर्मी

April 16, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, April 20, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

    सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

    एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

    शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

    संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

    विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

    भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

    कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Bihar

कार से 351 लीटर विदेशी शराब बरामद

by admin
May 14, 2025
in Bihar
0
496
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

चकाई। संवाददाता। चकाई थाना की पुलिस ने सोमवार की रात्रि को महेशापत्थर चेक पोस्ट के समीप से एक कार से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब को बरामद किया है। बरामद किए गए कुल शराब की मात्रा 351 लीटर है। जानकारी देते थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि पुलिस की ओर से दैनिक वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में पुलिस को देखते ही एक कार चालक गाड़ी छोड़कर वहां से फरार हो गया, जिसके बाद पुलिस ने उक्त कार की जब तलाशी ली तो कार से विभिन्न कंपनी के 936 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गई। इसके तहत इंपीरियल ब्लू रिजर्व ग्रीन व्हिस्की 375 एमएल की 288 बोतल बरामद हुई है, जिसकी कुल मात्रा 108 लीटर है। जबकि रॉयल स्टैग प्रीमियर व्हिस्की 375 एमएल की 648 बोतल बरामद हुई है जिसकी कुल मात्रा 243 लीटर है। इस प्रकार दोनों मिलाकर कुल 351 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि जांच के बाद कार को जब्त कर थाना लाया गया है। जबकि अज्ञात तस्कर एवं कार मालिक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। जांच अभियान में थानाध्यक्ष राकेश कुमार सहित अवर निरीक्षक बृजलाला प्रसाद एवं अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे।

11 दिवसीय श्री श्री 108 महारूद्र यज्ञ को लेकर निकाली गई भव्य कलश शोभा यात्रा
551 कुमारी कन्याओं व महिलाओं ने उठाया कलश
अलीगंज। संवाददाता। लछुआड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत बालडा गांव में आयोजित 11 दिवसीय श्री श्री 108 महारूद्र यज्ञ को लेकर मंगलवार को कलश शोभा यात्रा निकाली गई, जिसमें 551 कुमारी कन्याओं व महिलाओं ने अपने माथे पर कलश उठाया और यज्ञ स्थल से निकलकर अलीगंज बाजार होते मानपूर सूर्य मंदिर तालाब में जल भरकर पुन: यज्ञ स्थल पहुंची। जहां कलश स्थापना के साथ महायज्ञ की शुरूआत वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुई। वही कलश शोभा यात्रा में हजारों ग्रामीणों के साथ हाथी घोड़ा पालकी ढोल नगाडे़ के साथ जय श्रीराम की जय घोष से पूरा इलाका गूंज उठा। वही पूजा समिति के साथ आस पास के लोगों ने जगह जगह ठंडा पानी के साथ नीबू शरबत की व्यवस्था किया था। इस भीषण गर्मी को देखते पानी फूहारे के साथ नीबू पानी भी जगह जगह दिया जा रहा था। यज्ञ को लेकर महीनों दिन पूर्व से तैयारियां किया गया है। जहां भव्य पंडाल के साथ डेकोरेशन तथा यज्ञ शाला का निर्माण किया गया है। इस महायज्ञ में अयोध्या, काशी तथा बनारस से कथावाचक एव भगवद भजन कीर्तन गायक शिरकत कर रहे हैं। जहां 11 दिनों तक रामरस की सरोवर में गोता लगायेंगे। यज्ञ को लेकर चहुंओर भक्तिमय माहौल बना हुआ है।

भगवान भास्कर की दो दिवसीय सूर्याही पर्व नेम निष्ठा से संपन्न
सोनो। संवाददाता। नेम निष्ठा के साथ चलने वाली भगवान भास्कर की दो दिवसीय सूर्याही पर्व सोनो में हर्षोल्लास पूर्वक संपन्न हो गया है। सोनो प्रखंड के बटिया बाजार निवासी समाजसेवी लालु प्रसाद बरनवाल के यहां आयोजित इस पूजा में छठ महापर्व की तरह भगवान भास्कर की पूजा अराधना की गई एवं सैकड़ों लोगों को दुध, चावल और गुड़ से बनी खीर का वितरण किया गया। बताते चलें कि सूर्याही पर्व रविवार को किया जाता है जिसकी कथा कई रुपों में प्रचलित है, जिसमें सूर्यदेव की महिमा का प्रभाव उनके भक्तों के जीवन में दर्शाती है। इस कथा में यह बताया गया है कि एक वृद्ध महिला हर रविवार को सूर्यदेव की पूजा करती थी। उनसे प्रार्थना करती थी कि उसके घर में धन धान्य की वृद्धि हो। उस महिला की विनती सुनकर सूर्यदेव ने उसके घर में धन धान्य की भरमार कर दी। एक अन्य कथाओं में बताया गया है कि एक महिला पुत्र की प्राप्ति के लिए यह व्रत किया और उसे पुत्र की प्राप्ति हुई। पुत्र प्राप्ति के बाद उसने यह व्रत नहीं किया तो सूर्यदेव ने स्वप्न में दर्शन देकर व्रत करने का उपदेश दिया। ज्ञातव्य हो कि सूर्यदेव की कृपा से लोगों के जीवन में सुख और समृद्धि आती है। साथ ही, इस व्रत को करने से सूर्यदेव प्रसन्न होते हैं एवं उनकी कृपा सदैव बनी रहती है।

इंडो-नेपाल बॉर्डर सड़क परियोजना का 80 प्रतिशत से अधिक कार्य पूरा

  • दिसंबर तक सम्पूर्ण परियोजना पूर्ण करने का लक्ष्य
    पटना। संवाददाता। बिहार में भारत-नेपाल सीमा से सटे सात जिलों को जोड़ने वाली बहुप्रतीक्षित इंडो-नेपाल बॉर्डर सड़क परियोजना का कार्य अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है। परियोजना अंतर्गत 80 प्रतिशत से अधिक निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है।
    पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने बताया कि इंडो-नेपाल बॉर्डर सड़क परियोजना के तहत कुल 554 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण किया जाना है, जिसमें से अब तक 450 किलोमीटर से अधिक सड़क निर्माण कार्य पूरा किया जा चुका है। निर्माण कार्य की वर्तमान प्रगति को देखते हुए सड़क को इस साल दिसंबर तक पूर्ण कर आम जनता को समर्पित करने का लक्ष्य तय किया गया है। मंत्री ने कहा कि पश्चिम चंपारण के मदनपुर से शुरू होकर किशनगंज के गलगलिया होते हुए सिलीगुड़ी तक जाने वाली इस महत्वपूर्ण केंद्रीय परियोजना का निर्माण 2486.22 करोड़ की लागत से किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त, परियोजना के अंतर्गत भूमि अधिग्रहण और 131 पुल/पुलियों के निर्माण के लिए राज्य सरकार की ओर से लगभग 3300 करोड़ की राशि खर्च की जा रही है। यह सड़क पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया और किशनगंज जैसे सीमावर्ती जिलों को आपस में जोड़ेगी। इसके बन जाने से सीमावर्ती क्षेत्र के लाखों लोगों को व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और कृषि उत्पादों के निर्बाध आवागमन के लिए एक सुगम, सुरक्षित और सीधा संपर्क मार्ग उपलब्ध होगा।
    विदित हो कि यह योजना वर्ष 2010 में शुरू की गई थी। इसका मुख्य उद्देश्य सीमा सुरक्षा बल की चौकियों को सड़क मार्ग से जोड़ना और सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण स्थापित करना था। भारत-नेपाल की कुल 729 किलोमीटर लंबी सीमा में से बिहार की 554 किलोमीटर सीमा इस सड़क परियोजना के दायरे में आती है। उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और बिहार को मिलाकर इस मार्ग की कुल लंबाई 1372 किलोमीटर होगी।
    मंत्री ने कहा कि यह सड़क सीमा सुरक्षा बल की चौकियों तक तेज और सुरक्षित पहुंच सुनिश्चित करेगी। यह सड़क अवैध घुसपैठ और तस्करी जैसी गतिविधियों पर सख्त नियंत्रण का माध्यम बनेगी। साथ ही, सीमावर्ती गांवों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ते हुए किसानों और स्थानीय निवासियों के लिए निर्बाध परिवहन सुविधा उपलब्ध कराएगी।

अब घर बैठे ऑनलाइन बनवा सकते हैं राशन कार्ड
वेबसाइट आरसीऑनलाइनडॉटबिहारडाटगॉभडॉटइनइन पर जाकर आवेदन किया जा सकता है
पटना। संवाददाता। अब राज्य सरकार की पहल से ऑनलाइन राशन कार्ड बनाना आसान हो गया है। अब योग्य लाभार्थी अब घर बैठे आसानी से अपना राशनकार्ड बनवा सकते हैं। इससे आम लोगों को दफ्तरों के चक्कर और वहां लगने वाली लम्बी कतारों से छुटकारा मिल रहा है।
सरकार ने नया राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन की पूरी प्रक्रिया को डिजिटल और पारदर्शी बनाया है। इसके आवेदन के लिए वेबसाइट आरसीऑनलाइनडॉटबिहारडाटगॉभडॉटइनइन पर जाना होगा। वहां न्यू यूजर साइन अप फॉर मेरी पहचान पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन करना होगा। यहां परिवार के किसी सदस्य के नाम से फॉर्म भरने के बाद मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी के जरिए रजिस्ट्रेशन पूरा होगा। इसके बाद नई आईडी और पासवर्ड से लॉगिन कर आवेदन पत्र भरा जा सकता है।
आवेदन प्रक्रिया में परिवार के सदस्यों की जानकारी दर्ज कर आवश्यक दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, बैंक पासबुक, निवास प्रमाण पत्र, परिवार का फोटो, आवेदक के हस्ताक्षर का फोटो तथा यदि शर्तें लागू हो तो विकलांगता, आय या जाति प्रमाण पत्र की स्वहस्ताक्षरित फोटोकॉपी अपलोड करनी होगी। आवेदन जमा करने के बाद रेफरेंस नंबर मोबाइल पर एसएमएस के जरिए प्राप्त होगा, जिससे आवेदन की स्थिति को ट्रैक किया जा सकेगा।
यह सुविधा आम लोगों के समय और संसाधनों की बचत करेगी। साथ ही, राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया को और पारदर्शी बनाएगी। खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने सभी पात्र लोगों से इस सुविधा का लाभ उठाने की अपील की है।

मुख्य सचिव ने की वीसी के जरिए गतिशील योजनाओं की समीक्षा
जमुई। संवाददाता। मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सरकार की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की और वांछित निर्देश दिए। जिला कलेक्टर अभिलाषा शर्मा के नेतृत्व में सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारियों ने समीक्षा बैठक में भाग लिया और देय निर्देशों को आत्मसात किया।
मुख्य सचिव ने आईसीडीएस, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग, डॉ. अंबेडकर समग्र सेवा अभियान, पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, शहरी विकास एवं आवास विभाग, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, श्रम संसाधन विभाग, आपदा प्रबंधन विभाग, स्वास्थ्य विभाग एवं शिक्षा विभाग के कार्यों की विस्तार से समीक्षा की और प्रगति प्रतिवेदन का अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों को समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से कार्यों को पूरा किए जाने का निर्देश देते हुए कहा कि दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। श्री मीणा ने सभी विभागीय पदाधिकारियों को समन्वय बनाकर कार्य करने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने मौके पर सरकार के कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर गति दिए जाने का निर्देश सभी सम्बन्धित पदाधिकारियों को देते हुए कहा कि किसी भी सूरत में अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीडीसी सुभाष चंद्र मंडल, कार्यपालक पदाधिकारी डॉ. प्रियंका गुप्ता, सीडीपीओ प्रेरणा समेत सभी संबंधित पदाधिकारी विडियो कांफ्रेंस में उपस्थित थे।

डीएम अवकाश पूरा करने के बाद जमुई पहुंची, संभाला कार्यभार
जमुई। संवाददाता। जिला कलेक्टर अभिलाषा शर्मा स्वीकृत अवकाश पूरा करने के बाद जमुई पहुंची। उन्होंने इस दरम्यान समाहरणालय आकर वीडियो कांफ्रेंसिंग से जुड़ी और कई महत्वपूर्ण बैठकें भी की। दैनिक कार्यों का जायजा भी लिया। साथ ही, नितांत जरूरी संचिकाओं का भी निपटान किया। उधर अंत:पुर के सूत्र बताते हैं कि अभिलाषा शर्मा ने बीते 11 सितंबर को जमुई जिलाधिकारी का पदभार संभाला था। काम के प्रति निष्ठावान डीएम ने भारग्राही होने के उपरांत अनिवार्य कार्यों के चलते अवकाश लिया और स्वीकृत दिवस के तहत छुट्टी पर गई। अवकाश समाप्त होने के बाद अभिलाषा शर्मा जमुई पहुंच कर पुन: जिला का दायित्व संभाल लिया है। इधर जिला कलेक्टर के दायित्व संभालने के साथ ही समाहरणालय में हलचल तेज हो गई। पदाधिकारी के साथ कर्मी सजग और सचेत नजर आए।

ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के होनहारों ने रचा इतिहास
12वीं की परीक्षा में जिला स्तर पर शीर्ष पर किया कब्जा
जमुई। संवाददाता। ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल जमुई के होनहारों ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में एक बार फिर कमाल कर दिया। विज्ञान संकाय के छात्र शिवम राज ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला के शिखर पर विराजमान हुआ। वहीं अन्य विद्यार्थियों ने भी उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन कर अपेक्षित परिणाम हासिल किया है। परीक्षार्थियों की शानदार सफलता पर विद्यालय गौरवान्वित है। निदेशक डॉ.मनोज कुमार सिन्हा ने कक्षा 12वीं के परिणाम की जानकारी देते हुए कहा कि परीक्षार्थी सौरभ सुमन ने 95 प्रतिशत, आयुषी रिया ने 93, निशिका नीरज ने 92 और साक्षी प्रिया ने 90 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल के उत्कृष्ट शैक्षणिक माहौल पर मुहर लगाई है। उन्होंने आगे कहा कि ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल से इस साल कुल 200 विद्यार्थी सीबीएसई द्वारा आयोजित 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए। सभी परिक्षार्थियों शानदार सफलता हासिल कर नई गाथा का लेखन किया है। निदेशक ने बड़ी उपलब्धि पर छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि यह परिणाम हमारी शैक्षणिक गुणवत्ता और अनुशासन का प्रमाण है। वहीं प्राचार्य ऋतुराज सिन्हा ने कहा कि हमारे विद्यार्थियों की यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत, शिक्षकों के उचित मार्गदर्शन और विद्यालय के प्रेरणादायी वातावरण का द्योतक है। सचिव कुसुम सिन्हा, उप प्राचार्या शिवांगी शरण, शैक्षणिक निदेशिका सिमंतनी जाना हाजरा, शिक्षक रौशन कुमार, अभिषेक कुमार, शिक्षिका अपराजिता धिबार आदि ने भी सभी सफल छात्रों को अशेष बधाई और अनंत शुभकामना दी है।
पाठशाला प्रबंधन ने आशा जताई है कि आने वाले वर्षों में छात्र और ऊंचाईयां छूकर जिले का नाम राज्य और देश में रौशन करेंगे।

बिहार के सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र अब सीखेंगे फ्रेंच और जर्मन भाषा
मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने किया उद्घाटन
15 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में विदेशी भाषा सिखाने की नई पहल
पटना। संवाददाता। बिहार के 15 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र अब जर्मन और फ्रेंच भाषा भी सीखेंगे। मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना ‘सात निश्चय-1 के आर्थिक हल युवाओं के बल के तहत सभी जिलों के सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज और राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थानों में विदेशी भाषा सीखने के महत्व पर बल दिया गया है।
बिहार सरकार के विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग ने प्रदेश के 15 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में फ्रेंच और जर्मन भाषा सिखाने की नई पहल की है। इस कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार सरकार के मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया। यह आयोजन मुख्य सचिव के बैठक कक्ष में संपन्न हुआ। उद्घाटन कार्यक्रम में डीएसटीटीई की सचिव डॉ. प्रतिमा, अपर सचिव-सह-निदेशक अहमद महमूद और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान डॉ. प्रतिमा ने एक विस्तृत प्रस्तुति दी, जिसमें इस परियोजना के उद्देश्य, क्रियान्वयन और भविष्य की योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गई। इस पायलट प्रोजेक्ट के सफल कार्यान्वयन के बाद इसे जल्द ही बिहार के सभी 38 राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालयों में लागू किया जाएगा। मौके पर मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह कदम मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना सात निश्चय-1 के आर्थिक हल युवाओं के बल के तहत युवाओं को वैश्विक स्तर पर तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि इंजीनियरिंग छात्रों को विदेशी भाषाओं जैसे फ्रेंच, जर्मन और जापानी का ज्ञान मिलने से उनके लिए अंतर्राष्ट्रीय अवसरों के दरवाजे खुलेंगे। साथ ही, वैश्विक स्तर पर अवसरों का विस्तार होगा, अंतर्राष्ट्रीय संवाद बढ़ेगा और व्यावसायिक विकास को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने सुझाव दिया कि ग्लोबल बाजार की मांग को देखते हुए भविष्य में जापानी भाषा प्रशिक्षण भी शुरू किया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि अंतर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालयों के साथ साझेदारी कर छात्र-छात्राओं के लिए स्टूडेंट एक्सचेंज प्रोग्राम जैसे कार्यक्रमों की शुरुआत जल्द से जल्द की जाए ताकि उन्हें वैश्विक अनुभव प्राप्त हो सके।
मुख्य सचिव ने विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की जमकर प्रशंसा की और कहा कि पिछले 10 वर्षों में तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में किए गए प्रयास शानदार रहे। उन्होंने विभागीय सचिव डॉ. प्रतिमा और उनकी टीम को शुभकामनाएं भी दी।
इस ऑनलाइन उद्घाटन कार्यक्रम में राज्य के सभी 38 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों के प्राचार्य, शिक्षक और छात्र-छात्राएं अपने-अपने आधुनिक भाषा प्रयोगशालाओं से जुड़े। कई छात्रों ने फ्रेंच और जर्मन भाषाओं में संवाद कर अपनी प्रतिभा और इस पहल की सफलता का प्रदर्शन किया।
इस पहल को सभी भागीदारों की ओर से बेहद सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। इससे यह स्पष्ट हुआ कि छात्र अब वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए और अधिक सक्षम बन रहे हैं। विभाग का लक्ष्य है कि इस पायलट प्रोजेक्ट की सफलता के बाद इसे राज्य के सभी 38 इंजीनियरिंग कॉलेजों में लागू किया जाएगा।

रिश्वत कांड में फरार आवास सहायक गिरफ्तार
सोनो। संवाददाता। रिश्वतखोरी के आरोप में बर्खास्त किए गए आवास सहायक गुंजन कुमार गुंजन को पुलिस ने मंगलवार सुबह पेनवाजन से गिरफ्तार कर लिया। वह बलथर पंचायत में कार्यरत था। मूल रूप से लखीसराय जिले के चानन थाना क्षेत्र के रामसीर गांव का रहने वाला है। पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि पेनवाजन में उसकी मौजूदगी की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर उसे दबोच लिया। गुंजन कुमार के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज है। उसे न्यायालय में पेश करने के लिए भेजा गया है। 25 मार्च को बलथर के संतोष दास ने जिलाधिकारी को आवेदन देकर शिकायत की थी कि प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रतीक्षा सूची में नाम जोड़ने के बदले गुंजन कुमार लाभुकों से अवैध वसूली कर रहा है। संतोष ने बताया था कि 5 मार्च को उससे भी 1500 रुपये की मांग की गई थी। उसने 500 रुपये नकद दिए और 1000 रुपये ऑनलाइन भेजे। इस लेनदेन का वीडियो संतोष ने रिकॉर्ड कर वायरल कर दिया था। जांच के बाद उपविकास आयुक्त ने गुंजन कुमार का अनुबंध रद्द कर दिया। उपविकास आयुक्त के निर्देश पर बीडीओ मो मोइनुद्दीन ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई थी।

मुंगेर। संवाददाता। मंगलवार को महिला संवाद के 26वंे दिन जिले में कुल 12 स्थानों पर महिला संवाद का कार्यक्रम आयोजित किया गया। संग्रामपुर प्रखंड के दुर्गापुर पंचायत के कठोर गांव में अधिकार जीविका महिला संगठन द्वारा महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 226 दीदियों ने भाग लिया, जिसका संचालन सामुदायिक समन्वयक प्रेमलता कुमारी कर रहीं थीं। इस अवसर पर दीदियों एवं उपस्थित महिलाओं को चलाए जा रहे महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी दी गयी। सरकार की इन योजनाओं से लाभान्वित कुछ दीदियों ने अपना अनुभव साझा भी किया। नीलम देवी ने बताया की समूह में जुड़ने से पहले उनकी आर्थिक स्थिति बहुत ही खराब थी, उनकी स्थिति को देखते हुए उनका चयन सतत् जीविकोपार्जन योजना के लाभार्थी के रूप में किया गया। चयन उपरांत ग्राम संगठन के मदद से दीदी ने सूप डलिया बनाने का रोजगार प्रारंभ किया और आज अपने परिवार के साथ सम्मानजनक जिंदगी गुजार रहीं हंै। अपनी आकांक्षाओं एवं मुद्दों को व्यक्त करते हुए प्रमिला दीदी द्वारा ग्राम संगठन भवन की मांग की गयी। वार्ड 6 की मीनू देवी द्वारा हॉस्पिटल, अनीता देवी द्वारा पंचायत में प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक की कमी को दूर करने, पीने के पानी, नाला, एवं कचरा प्रबंधन बनवाने की मांग की गयी। नविता दीदी एवं अन्य सदस्य द्वारा अनाज गोदाम की मांग, दलहन के बीज में शतप्रतिशन सब्सिडी की मांग, फसल बीमा नि:शुल्क करने आदि की मांग की गई।
बरियारपुर प्रखंड के नीरपुर पंचायत दुर्गा स्थान के प्रांगण में अधिकार जीविका महिला ग्राम संगठन के द्वारा महिला संवाद कार्यक्रम किया गया, जिसमें कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय समन्वयक विंध्यवासिनी कुमारी कुमारी, समर्पण सीएफ के अध्यक्ष रेणु देवी द्वारा किया गया। इस अवसर पर सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गयी। सरकार द्वारा संचालित योजना से लाभ लेकर आगे बढ़ने वाली दीदीयों ने अपना अनुभव साझा किया। दीदीयांे द्वारा अपने और अपने परिवार के उज्ज्वल भविष्य के लिए सरकार से कुछ मांगो को रखा गया है, जिसमें पेंशन राशि में वृद्धि, इंदिरा आवास, शौचालय निर्माण निधि का पुन: सर्वे कराने आदि की मांग की गई। रीमा देवी के द्वारा खादी ग्रामोद्योग को शुरू करने की मांग रखी गई, ताकि महिलाओं को एक काम मिल सके। बाढ़ प्रभावित इस इलाके में बाढ़ के बाद जल निकासी की समस्या के समाधान की मांग की गयी।
हवेली खड़गपुर प्रखंड अंतर्गत स्नेहा जीविका ग्राम संगठन रमनकाबाद पूर्वी, विरसा जीविका महिला ग्राम संगठन मुरादे, दीपक जीविका महिला ग्राम संगठन मँझगाय और मां दुर्गा जीविका महिला ग्राम संगठन गंगटा में महिला संवाद का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सबसे पहले महिलाओं को महिला संवाद के उद्देश्य के बारे में बताया गया। प्रथम पाली में करीब 1500 महिलाओं ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में जीविका के प्रखंड परियोजना प्रबंधक अंजु कुमारी एवं जीविका कर्मी भी शामिल हुए। उन्होंने महिलाओं को सरकार की चल रही विभिन्न योजनाओं से अवगत कराया। कार्यक्रम में गीता देवी ने बताया की पहले महिलाएं अनपढ़ थी, लाचार थी, योजनाओं की जानकारी नहीं थी। लेकिन आज संवाद कार्यक्रम में महिलाओं को योजनाओं की जानकारी दी जा रही है, जिससे महिलाएं जागरूक हो रही हैं। जीविका परियोजना के आने के बाद महिलाओं में जागरूकता आई और वह अपने घरों से बाहर निकल कर अब अपने कार्यों को स्वयं करना सीख गई हैं। कई ऐसी महिलाएं हैं जो समूह से ऋण लेकर अपना खुद का रोजगार भी कर रही हैं। देवी शक्ति ग्राम संगठन से जुड़ी महिलाओं ने सामूहिक रूप से गाँव में नल जल की समुचित व्यवस्था करने, पंचायत में हाई स्कूल बनाने की मांग को प्रमुखता से रखा। जीविका समूह की दीदियों ने बैठक कराने के लिए जीविका भवन, बैंक के ब्याज दर को कम करने एवं बैंकों के द्वारा दी जानी वाली राशि में बढ़ोतरी की मांग की।

Share198Tweet124Share50
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

April 20, 2026

सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

April 20, 2026

एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

April 19, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store