देवघर/एक संवाददाता। महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर सोमवार को क्रिएटिव स्पोकन इंगलिश कोचिंग सेंटर द्वारा नीलकंठ विहार मोहल्ला में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर संस्था के निदेशक विश्वराज सिंह के नेतृत्व में शिक्षक सोनू, छात्र अजीत, पिंकी, अनुज, आशीष, विकास, रोहित, अमन, सागर समेत अन्रू छात्रों ने सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया।
राष्ट्रपिता और पूर्व प्रधानमंत्री को किया गया याद
देवघर/नगर संवाददाता। सोमवार को गांधी जयंती के अवसर पर जिले के सारवां प्लस टू विद्यालय के समीप संचालित मुंशी प्रेमचंद ग्रामीण पुस्तकालय सारवां शाखा-1 में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। सर्वप्रथम उपस्थित लोगों ने दोनों महापुरुषों के तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पितकर उन्हें याद किया। इस अवसर पर पुस्तकालय के सभी सदस्यों ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवनी पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर पुस्तकालय के सदस्य विकास कुमार, श्रवण कुमार, सुधीर कुमार, उत्तम कुमार, विशाल कुमार, प्रदीप कुमार, गौतम राज, कुणाल कुमार, लक्की कुमार, हर्षित कुमार, पीयूष कुमार आदि सदस्य उपस्थित थे।
इंटक ने राष्ट्रपिता और शास्त्री जी को किया याद
जसीडीह/संवाददाता। देवघर जिला इंटक (राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस) के जिला अध्यक्ष अनंत मिश्रा के नेतृत्व में सोमवार को जसीडीह के रोहिणी स्थित गांधी चौक पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाकर याद किया। मौके पर झारखंड इंटक (राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस) के प्रदेश सचिव अजय कुमार, झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस की महासचिव प्रमिला देवी, देवघर जिला कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष दशरथ यादव, सेवादल के पूर्व अध्यक्ष शैलेश मालवीय, सदाशिव राणा, पिंकू गुप्ता, संतोष गुप्ता, दिवाकर पांडेय, शारदा देवी, सुशीला देवी, दीपक कुमार, सहित कई कांग्रेसी उपस्थित थे।
बापू जयंती पर सम्मानित किये गये राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त अर्जुन मंडल
-गांधीजी ने स्वच्छता को स्वतंत्रता से अधिक महत्वपूर्ण बताया था : रंजन
देवघर/एक संवाददाता। स्थानीय रामराज आश्रम में सोमवार को चेतना विकास ने गांधी जयंती समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में स्वयंसेवी संस्थाएं और गांधीवादी विचारधारा से जुड़कर समाज के उत्थान के लिए कार्य करने वाले साथियों ने अपनी भागीदारी दी। कार्यक्रम की शुरुआत संस्था के सचिव कुमार रंजन के अभिबोधन से हुई। ‘पादप जीनोम संरक्षण कृषक सम्मान-2021-2022’ के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित मुख्य अतिथि अर्जुन मंडल को मोमेंटो व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
संस्था के सचिव कुमार रंजन ने कार्यक्रम के उद्देश्य पर रोशनी डालते बताया- महात्मा गांधी जी ने कहा था कि स्वच्छता स्वतंत्रता से अधिक महत्वपूर्ण है। साफ-सफाई और स्वच्छता उनकी जीवन शैली का अभिन्न अंग था। उन्होंने समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के लिए ग्रामीण स्वशासन की अगुवाई की थी। वर्त्तमान परिस्थिति में पंचायतों को देश के भविष्य बच्चों पर विशेष ध्यान देना चाहिए इसके लिए बाल-हितैषी पंचायतों का निर्माण एक बेहतरीन कदम शाबित होगा। आज के विकासोन्मुख समाज में भाईचारा एवं सामाजिक मूल्यों का पतन होते दिख रहा है। अपनी संस्कृति को बचाने और विकास के क्षेत्र से जुड़े सभी व्यक्ति को उनके दायित्व का एहसास कराने के लिए विचार-विमर्श के लिए ही हमने इस कार्यक्रम को आयोजित किया है। अर्जुन मंडल जी ने जिस प्रकार विलुप्त हो रहे पौधों के संरक्षण का बीड़ा उठाया है, उसी से प्रेरणा लेकर हम समाज में आ रही विकृति एवं असमानता को दूर करने का बीड़ा उठायें।
मुख्य अतिथि अर्जुन मंडल ने कहा कि पौधों की जानकारी जन-जन तक पहुंचना जरूरी है। ईश्वर ने जो संपदा हमें दिया है सिर्फ उसे ही बचा लें तो एक चमत्कार हो जाएगा। हर घर खुशहाली हो। हर खेत में हरियाली हो, हर चहरे पर लाली हो। प्राणु जी के धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम की समाप्ति हुई। आयोजन में रवींद्र कुमार सिंह, एसएन मिश्रा, सोहन प्रसाद चौधरी, रंजन कुमार सिंह, सुनील कुमार राय, पंकज सिंह भदौरिया, सीताराम बरनवाल, केएन गुप्ता, आभा, डॉ उमेश प्रसाद, सुशीला सिंह, रवींद्र सिंह, दिलीप कुमार, डॉ गोपाल चंद्र झा, कमलेश्वरी झा, सच्चिदानंद मंडल, जीतेंद्र कुमार, कृष्ण मोहन कुमार, संगीता कुमारी, नंदलाल सिंह, रूबी द्वारी, रंजन कुमार सिंह, बैद्यनाथ वर्मा, पंचम प्रसाद वर्मा, शंकर दास, चंदन, भवानी सिंह, पिंकी मुखर्जी, प्रमिला देवी, विनीता झा, प्राणु सिंह एवं एसएन चौधरी उपस्थित रहे।
जंगल पर निर्भर रहने वालों को दिया जाएगा वनपट्टा : उपायुक्त
- मोहनपुर प्रखंड के बुढ़वाकुरा के संथाली टोला में वनाधिकार विषयक शपथ कार्यक्रम का आयोजन
- समाज को बेहतर दिशा देने के लिए बेटियों को बनाएं शिक्षित
देवघर/वरीय संवाददाता। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी विशाल सागर की अध्यक्षता में जिले के मोहनपुर प्रखंड के जमुनिया पंचायत अंतर्गत बुढ़वाकुरा गांव के संथाली टोला में वनाधिकार विषयक शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सर्वप्रथम उपायुक्त ने गांधी जयंती के अवसर पर बापू की तस्वीर पर माल्यर्पण कर उन्हें नमन किया।
उपायुक्त ने कहा कि राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना अबुआ वीर दिशोम वनाधिकार अभियान के माध्यम से, जंगल में निवास करने वाले लोगों को वनपट्टा देने का कार्य किया जाएगा, जिससे उन्हें वन क्षेत्र में अधिकार प्राप्त हो सकेगा। साथ ही अक्टूबर से अबुआ वीर दिशोम वनाधिकार अभियान चलेगा। इस योजना के माध्यम से सरकार कैंप लगाकर लोगों को वनपट्टा देगी। अबुआ वीर दिशोम वनाधिकार अभियान को सशक्त और पारदर्शी बनाने के लिए वन क्षेत्र के अंतर्गत हर गांव में तीन से 18 अक्टूबर तक वनाधिकार समिति (एफआरसी) का गठन किया जाएगा, ताकि ऐसे लोगों की पहचान की जा सके जो अब भी इस अधिकार से वंचित हैं। इसके अलावा एफआरसी गठन के लिए जिला के सभी गांवों में तिथिवार ग्राम सभा आयोजित किए जाएंगे। जिसके पश्चात वनाधिकार 2006 के अंतर्गत वन क्षेत्र में निवास करनेवाले लोगों को उनके अधिकार से लाभान्वित किया जाएगा। उन्होंने ग्राम सभा के महत्व और सभी की सहभागिता और इसकी आवश्यकता से अवगत कराया, ताकि ग्राम सभा के माध्यम से पंचायतों में और भी बेहतर तरीके से कार्यों को कराया जा सके।
आवास योजना को मिले लाभ : उपायुक्त ने संथाली टोला में शेष बचे सुयोग्य लाभुकों प्रधानमंत्री आवास योजना अथवा अंबेडकर आवास योजना से लाभान्वित करने का निर्देश दिया। आगे उपायुक्त ने स्वच्छता, स्वास्थ्य, सही पोषण आहार, गर्भावस्था में बेहतर देखभाल, बच्चों को सही समय पर सही टीका आदि के प्रति जागरूक किया, ताकि स्वस्थ और बेहतर समाज का निर्माण किया जा सके। साथ ही उपायुक्त ने हरा राशन कार्ड, सर्वजन पेंशन योजना, आयुष्मान कार्ड से जोड़ने का निर्देश संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिया। वही ग्रामीणों से बातचीत करते हुए संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि यदि कोई सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित है या फिर किसी प्रकार की समस्या आ रही हैं तो ऐसे मामलों का त्वरित गति से कार्यों का निष्पादन करें। उपायुक्त ने समाज को आत्मनिर्भर व सशक्त बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना से जुड़ी जानकारी देते हुए कहा कि ग्रामीण-शहरी क्षेत्रों के लोगों को रोजगार देने के लिए 25 लाख तक के लोन-ऋण का प्रावधान मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के माध्यम से किया गया है, जिसमे 40 प्रतिशत तक अनुदान भी राज्य सरकार द्वारा दिया जा रहा हैं। यह योजना अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक वर्ग, पिछड़ा वर्ग, दिव्यांगजनों और सखी मंडल की दीदियों के लिए है। इस योजना के तहत बेरोजगार नौजवानों को यात्री परिवहन आदि के लिए वाहन खरीदने की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही इस योजना के तहत 50 हजार रुपये तक के लोन पर किसी गारंटी की जरूरत नहीं है। इसके लिए उम्र सीमा 18 वर्ष से 45 वर्ष तक निर्धारित की गई है।
मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के अलावा वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने व वोट के महत्व से ग्रामीणों को अवगत कराया। उपायुक्त ने ग्राम सभा के माध्यम से सभी को शपथ दिलाया कि हम सभी जल, जंगल और जमीन और इसके संसाधनों की रक्षा के लिए समर्पित और संगठित प्रयास करेंगे। जिला स्तर के अधिकारियों ने विभिन्न योजनाओं की जानकारी से संथाली टोला के लोगों को अवगत कराया।
कौन-कौन अधिकारी थे उपस्थित : कार्यक्रम में मुखिया अनिता टुडू, जिला कल्याण पदाधिकारी दयानंद दूबे, जिला पंचायती राज पदाधिकारी रणबीर सिंह, उप निर्वाचन पदाधिकारी शैलेश कुमार सिंह, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी रुन्नु मिश्रा, पेयजल स्वच्छता विभाग देवघर के कार्यपालक अभियंता, प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक कुमार, अंचलाधिकारी सुप्रिया भगत, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी, पंचायत सचिव, जनप्रतिनिधि व संबंधित विभाग के अधिकारी, कर्मी एवं ग्रामीण आदि उपस्थित थे।
उपायुक्त ने कई मतदान स्थलों का किया निरीक्षण
देवघर/वरीय संवाददाता। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त विशाल सागर ने सोमवार को मोहनपुर प्रखंड के मतदान केंद्रों पर निरीक्षण किया। इस दौरान बूथ संख्या 402, 412, उत्क्रमित मध्य विद्यालय जमुनिया 408 का निरीक्षण चल रहे कार्यों की वस्तुस्थिति का जायजा लिया।
इसके अलावा उपायुक्त बूथों पर बीएलओ द्वारा किए गए कार्यों के अलावा फॉर्म 06, 07, 08 आदि की वस्तुस्थिति से अवगत हुए। साथ ही निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने बूथों पर के तहत मूलभूत सुविधाओं को लेकर संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया। उपायुक्त द्वारा मतदाता सूची के एक पन्ने में उपलब्ध 30 मतदाताओं के प्रविष्टियों की जांच की गई। साथ ही निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने मतदाताओं से बातचीत करते हुए मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की जानकारी के अलावा निर्वाचन संबंधी जानकारी प्राप्त करने एवं फॉर्म भरने की जानकारी से अवगत कराया गया। साथ ही उपायुक्त ने मतदाताओं को दूसरों को भी मतदान और मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने हेतु जागरूक करने की बात कही।
इस दौरान उपरोक्त के अलावा उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी मोहनपुर, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी एवं संबंधित विभाग के अधिकारी, कर्मी आदि उपस्थित थे।
चरकी पहड़ी में वन अधिकार समिति को लेकर आम सभा
जसीडीह/संवाददाता। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी विशाल सागर के निदेशानुसार देवघर प्रखंड के सरसा पंचायत के चरकी पहाड़ी गांव में गांधी जयंती पर सोमवार को वन अधिकार अधिनियम 2006 के तहत विशेष ग्राम सभा का आयोजित किया गया। ग्राम सभा का आयोजन पंचायत की मुखिया सुभद्रा देवी की अध्यक्षता में हुई। जबकि मुख्य रूप से देवघर प्रखंड विकास पदाधिकारी जितेंद्र कुमार यादव एवं अंचलाधिकारी अनिल कुमार उपस्थित थे। इस दौरान ग्राम स्तर पर वन अधिकार समिति का गठन एवं पुनर्गठन करने हेतु शपथ ग्रहण का भी आयोजन किया गया। अंचल अधिकारी अनिल कुमार ने कहा कि ग्राम सभा में वैसे वयस्क सदस्यों की उपस्थिति में करनी है जो समझदार हैं एवं अपने अधिकार को समझते हैं। ग्राम सभा में सभी को जानकारी दी गई कि हम सभी जल, जंगल और जमीन और इसके संसाधनों की रक्षा के लिए समर्पित और संगठित प्रयास करेंगे। मौके पर प्रखंड तकनीकी प्रबंधक सह प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी शशांक शेखर, पंचायत सचिव संगीता मिश्रा, पूर्व मुखिया पिंटू देव, वार्ड सदस्य पंचायत समिति सदस्य एवं ग्रामीण उपस्थित थे।
सीएचसी में मनायी गयी बापू जी की जयंती
जसीडीह/संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसीडीह में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विश्वनाथ चौधरी के नेतृत्व में दो अक्टूबर को गांधी जयंती मनाई गई। इस अवसर पर महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्पा माला अर्पित किया गया। साथ ही प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ चौधरी ने कुष्ठ रोगियों से भेद भाव नहीं करने का शपथ दिलाई। इस अवसर पर डॉ रश्मि कुमारी, प्रखंड लेखा प्रबंधक ओंकार तिवारी, प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक शालिनी साहू, प्रखंड डाटा प्रबंधक मुद्दसिर हाशिम, सौरव रिचर्ड, आशिफ हुसैन,राजीव रंजन, आयुष्मान मित्र देवांशु कुमार, ब्रजेश कुमार,चंदन परमाणिक, राजेश कुमार, रवि कुमार, माला भूषण,सीता कुमारी, सलिता कुमारी आदि उपस्थित थे।
सुदेश महतो के पुन: आजसू केंद्रीय अध्यक्ष बनने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
देवघर/नगर संवाददाता। आजसू पार्टी के सुप्रीमो, सिल्ली के विधायक सह झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो को केंद्रीय महाअधिवेशन में पार्टी द्वारा पुन: केंद्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर केंद्रीय सचिव सह देवघर जिला के पूर्व अध्यक्ष ध्रुव प्रसाद साह ने पुन: केन्द्रीय अध्यक्ष बनने पर उन्हें बधाई दी है। उन्होंने कहा कि हमें गर्व है झारखंड में रहने वाले 3 करोड़ जनता के लिए दिन-रात सोचते और कुछ कर गुजरने की तमन्ना रखता हैं। ऐसे सर्वमान्य नेता जिन्होंने अपने कार्यकाल में बहुत से ऐतिहासिक काम किया। श्री महतो जब झारखंड के गृह मंत्री थे उस समय प्रत्येक थाना में समाज के अंतिम व्यक्ति के लिए स्वागत कक्ष बनाया था। जिसमें पहले कोई भी थाना में आए तो उन्हें बैठाकर पानी पिलाकर उनका स्वागत करके फिर उनसे पूछा जाए कि मैं आपकी क्या सेवा कर सकता हूं। लेकिन आज के इस लुटेरी सरकार ने पुलिस और पुलिसिया तंत्र को लूटतंत्र बना दिया है। बरसों के बाद पंचायती राज का चुनाव करवाया उन्होंने, लेकिन आज की सरकार ने पंचायती राज से आरक्षण को मुक्त कर दिया। उसके बाद नगर निगम चुनाव कराने में पूरी तरह फेल है। ऐसे अनेकों उदाहरण है। उन्हें बधाई देने में देवघर जिला के आजसू नेता सह केंद्रीय सचिव महेश प्रसाद राय, केंद्रीय सचिव राजा सहनी, संगठन सचिव जितेंद्र कुमार चौधरी, जिला उपाध्यक्ष दिलीप मंडल, जिला प्रवक्ता संदीप विवेक, पुर्व छात्र संघ जिला अध्यक्ष विक्की मेहरा, ललन कुमार, जिला सचिव दीपक जयसवाल, प्रकाश कुमार मंडल, जिला के सभी पदाधिकारियों, सदस्यों और सभी प्रखंड पदाधिकारी और नगर कमेटी ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी। साथ ही उनके उज्वल भविष्य की कामना की। मौके पर केंद्रीय सचिव ध्रुव प्रसाद साह ने पुन: आजसू पार्टी केन्द्रीय वरीय उपाध्यक्ष सह गिरीडीह के लोकप्रिय सांसद चंन्द्रप्रकाश चौधरी, पार्टी के सभी विधायक, केन्द्रीय पदाधिकारियों के द्वारा झारखंड के लाल सुदेश महतो के केंद्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर पूरे पार्टी में खुशी की लहर है। उन्होंने कहा कि एक बार फिर आजसू पार्टी पूरे जोर-शोर के साथ 2024 में झारखंड में पूरे दम खम के साथ परचम लहराएगी और गांव की सरकार बनेगी।
जयंती पर महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री को टीम गंगा ने किया याद
देवघर/नगर संवाददाता। सोमवार को गांधी व शास्त्री जयंती पर कुर्मीडीह के हड़ियासी गांव में टीम गंगा की ओर से कार्यक्रम आयोजित कर दोनों महापुरुषों को याद किया गया। मौके पर भाजपा नेता सह मधुपुर विस के पूर्व प्रत्याशी गंगा नारायण सिंह सहित टीम गंगा व भाजपा के अन्य कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। मौके पर श्री सिंह ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने देश को आजादी दिलाने में अपना सब कुछ कुर्बान कर दिया। आज देश इन महापुरुषों के महत्वपूर्ण योगदान के कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है और महापुरुषों के सपनों को सरकार किया जा रहा है। उन्होंने खादी ग्रामोद्योग से वस्त्र खरीद कर सभी को खादी खरीदने व पहनने का संदेश दिया। साथ ही अपील की गई अधिक से अधिक खादी के वस्त्र को अपनाए और गांधी व शास्त्री जी के सपनों को पूरा करें। मौके पर रुद्र नारायण शाही, संदीप कुमार, रिंकू झा, भरत दास, अजय भैया, कुंदन वर्मा, अक्षय कुमार, मनीष कुमार, पुरुषोत्तम कुमार, प्रकाश कुमार, मिथुन कुमार, जितेंद्र कुमार, कारू दास, सुनील मिश्रा, ओंकार भैया, सचित कुमार तुरी बसंत रवानी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
उपायुक्त ने वेयर हाउस का किया निरीक्षण
देवघर/वरीय संवाददाता। उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी विशाल सागर द्वारा कल्याणपुर स्थित वेयर हाउस का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उपायुक्त द्वारा वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था, वीवीपीएटी हॉल, बीयू हॉल के साथ आवश्यक विभिन्न पहलुओं का जायजा लिया गया। साथ ही उपायुक्त ने सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं के अलावा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित सभी मापदंडों के अनुपालन को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिया।
निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने वेयर हाउस गेट पर लगाये गये सील की जांच करते हुए परिसर में प्रतिनियुक्त जवानों के साथ परिसर व कमरों में लगे सीसीटीवी कैमरे एवं अग्निशमन यंत्रों का अवलोकन करते हुए समय-समय पर फायरबॉक्स मशीनों की जांच करते रहने का निदेश संबंधित अधिकारियों को दिया। साथ ही उपायुक्त ने अग्निशमन यंत्रों के सही तरीके उपयोग को लेकर उप निर्वाचन पदाधिकारी को निर्देशित किया कि प्रतिनियुक्त पुलिस के जवानों को अग्निशमन विभाग से प्रशिक्षण दिलाने का निर्देश दिया है।
निरीक्षण के क्रम में उप-निर्वाचन पदाधिकारी शैलेश कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार, गोपनीय प्रभारी विवेक मेहता, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी, पुलिस पदाधिकारी व कर्मी आदि उपस्थित थे।