• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

छत्तीसगढ़ विस चुनाव में सेंट्रल जोन इंचार्ज बनाए जाने पर रविंद्र राय को भाजपा नगर अध्यक्ष ने दी बधाई

October 1, 2023

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

April 20, 2026

सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

April 20, 2026

एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

April 19, 2026

शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

April 19, 2026

संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

April 19, 2026

विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

April 18, 2026

भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

April 18, 2026

कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

April 18, 2026

April 17, 2026

बगडबरा पंचायत में डीएलसी कार्यक्रम का आयोजन

April 17, 2026

नगर निगम के 44 गांवों के विकास के लिए अतिरिक्त बजट की मांग तेज

April 17, 2026

जर्जर छत बना खतरा : गिरजा कांटा घर का हिस्सा गिरा, बाल-बाल बचे कर्मी

April 16, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, April 20, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

    सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

    एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

    शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

    संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

    विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

    भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

    कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Deoghar

छत्तीसगढ़ विस चुनाव में सेंट्रल जोन इंचार्ज बनाए जाने पर रविंद्र राय को भाजपा नगर अध्यक्ष ने दी बधाई

by admin
October 1, 2023
in Deoghar
0
504
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

देवघर/नगर संवाददाता। भाजपा नगर अध्यक्ष चंद्रशेखर खवाड़े ने कहा कि भाजपा झारखंड प्रदेश के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जिनके नेतृत्व में झारखंड में पहली बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनी। ऐसे पूर्व मंत्री सह कोडरमा के पूर्व सांसद व तत्कालीन हुडको के निर्देशक रविंद्र कुमार राय को पार्टी केंद्रीय नेतृत्व द्वारा आगामी 2023 के नवंबर में होने वाले 90 विधानसभा सीटों वाले छत्तीसगढ़ विस चुनाव में सेंट्रल जोन इंचार्ज दुर्गा क्षेत्र बनाए जाने पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि सेंट्रल जोन के अधीन 37 विधानसभा और 09 जिले आते हैं। सेंट्रल जोन इंचार्ज बनाया जाना हम झारखंडवासियों के लिए काफी सम्मान का विषय है। रविंद्र कुमार राय विरोधियों का किला ढहाकर कर कमल खिलाने में अपनी एक अलग विशेषता रखते हैं। जिसका उदाहरण हमें आने वाले दिनों में कांग्रेस पार्टी के भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली छत्तीसगढ़ सरकार को मात देकर छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के रूप में देखने को मिलेगा। उनके नेतृत्व में जहां भारतीय जनता पार्टी दुर्ग क्षेत्र के 37 सीटों को जीतेगी ही जीतेगी, वही इनके दिशा निर्देशन और कार्य कुशलता से अगल-बगल की भी सीटों को जीतकर पूर्ण बहुमत को हासिल करने में कामयाब होगी। हम बाबा बैजनाथ से जनता के हित में काम करने वाले छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने की प्रार्थना करते हैं।

रमा देवी बाजला महिला महाविद्यालय विदाई समारोह आयोजित

  • राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा स्नातक सेमेस्टर-6 की छात्राओं को दी गई विदाई
    देवघर/नगर संवाददाता। शनिवार को स्थानीय रमा देवी बाजला महिला महाविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा स्नातक सेमेस्टर-6 की छात्राओं का विदाई सह शुभकामना समारोह धूमधाम से संपन्न हुआ। मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम अयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्राचार्या डॉ सुचिता कुमारी और शिक्षकों द्वारा सामूहिक रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। प्राचार्या ने सेमेस्टर-6 की छात्राओं को आगे बढ़ने और भविष्य में अच्छी उपलब्धियां प्राप्त कर अपने महाविद्यालय का नाम रौशन करने की शुभकामनाएं दी। विभागाध्यक्ष डॉ पीसी दास ने कहा की हमारी छात्राए हर क्षेत्र में परचम लहराएं और सफलता की चरम सीमा को प्राप्त करें। उन्होंने उन्हे उज्जवल भविष्य और स्वस्थ रहने की शुभकामनाएं दी। वहीं विभाग के डॉ किसलय सिन्हा ने कहा की छात्राओं की विदाई किसी भी शिक्षक के लिए काफी मार्मिक होता है। उन्होंने कहा कि यहां से जाने के बाद एक कामयाब इंसान बनने के साथ साथ एक अच्छा और आदर्श इंसान बन के अपने माता पिता और अपने शिक्षकों को गौरवांवित होने का मौका दें। कार्यक्रम में सेमेस्टर 3 और 2 की छात्राओं द्वारा सामूहिक गीत, सामूहिक नृत्य, एकल गान और एकल नृत्य प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में डॉ रेखा कुमारी गुप्ता, ममता कुजूर, श्याम सुंदर प्रसाद, डॉ करुणा पंजीयारा, निमिषा होरो, डॉ नृपांशु लता, रजनी कुमारी, डॉ सीमा सिंह, आशा कुमारी, निशा कुमारी, राम रूपौ मिश्रा, केदार कुमार उपस्थित थे। कार्यक्रम को अयोजित करने में विभाग की छात्राए सुभद्रा, पल्लवी, खुशी, मनीषा, सोनम, मानसी, मुस्कान, खुशी राज, प्राची, रिया और निशा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

टेलीग्राम पर धोखाधड़ी कर साढ़े तीन लाख रुपए की ठगी
देवघर/संवाददाता। नगर थाना क्षेत्र के बंपास टाउन इलाके के रहने वाले एक व्यक्ति से टेलीग्राम पर धोखाधड़ी कर 3.50 लाख रुपए ठगी किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इसे लेकर पीड़ित ने साइबर थाना में आवेदन देकर शिकायत किया है। बताया जाता है कि उसके टेलीग्राम पर एक मेल आया। जिसमें बताया गया था कि वह उसके चैनल को यदि लाइक कर जितना रुपया भेजेगा उसका डबल उसे मिलेगा। उसने पहले कुछ कम रकम उसमें भेजा तो उसे डबल कर वापस कर दिया गया। उपरांत उसे झांसे में लेकर रुपए डबल करने के नाम पर साढे़ तीन लाख के आसपास की ठगी कर ली। इसकी शिकायत उसने साइबर थाना पुलिस को किया है। साइबर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इधर साइबर प्रभारी डीएसपी आलोक रंजन ने कहा कि आम लोगों को साइबर अपराध के प्रति जागरूक होने की जरूरत है।

बाइक से अवैध शराब बरामद, एक गिरफ्तार
देवघर/संवाददाता। जिले की रिखिया पुलिस ने बाइक से तस्करी के लिए बिहार ले जाये जा रहे अवैध शराब को जब्त किया है। 17 बोतल अंग्रेजी अवैध शराब के साथ बाइक सहित एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम साहेब कुमार है जो बिहार के बांका जिला के काटोरिया थाना क्षेत्र के इनारावरण बाराकोला गांव का रहने वाला है। बताया जाता है कि रिखिया थाना प्रभारी साबिर उरांव को गुप्त सूचना मिली थी कि जसीडीह थाना इलाके के माणिकपुर से एक व्यक्ति बाइक से अवैध शराब लेकर तस्करी के लिए रिखिया इलाके से बिहार जा रहा है। उक्त सूचना पर छापेमारी कर थाना क्षेत्र के तीनसीमानी के पास से दबोच लिया गया।

स्कूल का ताला तोड़कर चावल सहित सामान की चोरी
देवघर/संवाददाता। जिले के बुढ़ई थाना क्षेत्र के जीतपुर प्राथमिक विद्यालय में अज्ञात चोरों द्वारा चावल सहित राशन के सामान की चोरी कर लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इसे लेकर स्कूल के प्रधानाध्यापक कुमुद कुमार सिंह ने थाना में मामला दर्ज कराया है। बताया जाता है कि चोरों ने स्कूल का ताला तोड़कर लगभग डेढ़ क्विंटल चावल, दो गैस सिलेंडर एवं तेल मसाले की चोरी कर ली। मामला दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुट गई है।

फरार आरोपी के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार
देवघर/संवाददाता। जिले के सोनारायठाढ़ी थाना पुलिस ने किशोरी से छेड़छाड़ करने वाले फरार दो आरोपी के घर इश्तेहार चिपकाया। आरोपी के घर इश्तेहार चस्पा करने सोनारायठाढ़ी थाना प्रभारी अफरोज आलम सदलबल पहुंचे थे। जिन फरार आरोपियों के घर इश्तेहार चिपकाए गया उनका नाम महबूब अंसारी और भरत यादव है जो मोहनपुर थाना के चिरपोंका का रहने वाला है। बताया जाता है कि एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने को लेकर सोनारायठाढ़ी थाना में मामला दर्ज कराया गया था। इस मामले में चार नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था। जिसमें से पुलिस दो आरोपी को पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका संघ मांगों के समर्थन में चार अक्टूबर को सीएम आवास का करेगा घेराव

  • आंदोलन को सफल बनाने की जोरशोर से चल रही है तैयारी
    देवघर/नगर संवाददाता। झारखंड राज्य आंगनबाड़ी सेविका सहायिका संघ झारखंड प्रदेश कमेटी के निर्णयानुसार 4 अक्टूबर को अपनी मांगों के समर्थन में आयोजित मुख्यमंत्री आवास रांची के घेराव को सफल बनाने की जोरशोर से तैयारी चल रही है। इसी क्रम में राज्य के तमाम प्रखंडो में बैठक नुक्कड़ सभा कर आंगनबाड़ी कर्मियों को अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की जा रही है। महिला पर्यवेक्षिका की बहाली में आरक्षण उम्र सीमा में छूट विषय और शैक्षणिक योग्यता को शिथिल कर मात्र कार्यानुभव आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के लिए नियुक्ति का आधार बनाने, सेवा शर्त नियमावली में छूट हुए ईपीएफ, बीमा, सेवानिवृत्ति का लाभ और सेवानिवृत्ति के बाद मासिक पेंशन व्यवस्था, गैर आंगनबाड़ी कार्यो से मुक्ति, महीने के 5वीं तारीख तक नियमित मानदेय, पोषाहार केंद्र किराया का भुकतान तथा केन्द्रास राशि में बढ़ोतरी की मांग प्रमुख मुद्दे हैं। इस घेराव कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी स्तर की जिम्मेदारी दी गई कि कार्यक्रम के दिन पूरा रांची शहर गुलाबी रंग से भर जाए। इस तैयारी में झारखंड राज्य के 24 जिले के जिला कमेटी जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में लगातार जन सम्पर्क अभियान चला कर कार्यक्रम का पम्लेट वितरण किया जा रहा है। इस आशय की जानकारी प्रदेश महासचिव राखी देवी ने दी है।

हथियार के बल पर मोबाइल और नकदी की छिनतई
देवघर/संवाददाता। नगर थाना क्षेत्र के देवघर-सारवां मुख्य मार्ग पर नौलखा मंदिर के पास टोटो पर सवार एक व्यक्ति से हथियार के बल पर मोबाइल एवं 500 रुपए नगद छिनतई कर लिए जाने का मामला सामने आया है। इसे लेकर कुंडा थाना क्षेत्र के गौरीपुर चांदडीह निवासी इंद्रदेव मंडल ने नगर थाना में आवेदन देकर शिकायत की है। घटना शुक्रवार की बताई जाती है। बताया जाता है कि बैद्यनाथधाम स्टेशन के पास उसे टोटो में बैठा लिया। नौलखा मंदिर के पास आड़ में ले जाकर उससे हथियार के बल पर मोबाइल और नकदी की छिनतई कर लिया। शनिवार को पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है।

स्वच्छता ही सेवा पखवारा के तहत एक घंटे का श्रमदान आज
देवघर/नगर संवाददाता। स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत कल रविवार को सुबह 10 बजे एक घंटे का श्रमदान शिवगंगा के समीप स्थित नेहरू पार्क में किए जाने को लेकर देवघर नगर निगम के नगर आयुक्त सह प्रशासक शैलेंद्र कुमार लाल ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों, स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर, संस्था के प्रतिनिधियों व लोगों से कार्यक्रम में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। साथ ही नगर निगम के अधिकारियों व कर्मियों को ससमय उपस्थित होने का निर्देश दिया है।

झारखंड के सांस्कृतिक दूत थे स्व. मुंडा : अजय
देवघर/वरीय संवाददाता। झारखंड प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय कुमार ने पुण्यतिथि पर आदिवासी संस्कृति के महानायक पदमश्री स्वर्गीय डॉ रामदयाल मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वे झारखंड के महान शिक्षाविद्, लोक कलाकार एवं झारखंड लोक कलाओं को पूरे विश्व में पहचान दिलाने वाले थे। विश्व पटल पर आदिवासी संस्कृति गौरव एवं दर्शन को स्वर्गीय मुंडा ने मुखर किया था। बहुआयामी आदिवासी व्यक्तित्व के मुंडा ने आदिवासी समाज एवं उसकी संस्कृति को समृद्ध बनाने के लिए अपना पूरा जीवन खपा दिया। यह कहने में कोई अतिशयोक्ति नहीं की स्वर्गीय डॉक्टर रामदयाल मुंडा झारखंड के सांस्कृतिक दूत थे।

कवि रामचंद्र भारद्वाज को श्रद्धांजलि
देवघर/वरीय संवाददाता। बिहार हिंदी साहित्य सम्मेलन के पूर्व प्रवक्ता अजय कुमार ने जयंती पर यशस्वी कवि स्वर्गीय रामचंद्र भारद्वाज को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि कविवर भारद्वाज जीवन के सौंदर्य और उमंग के कवि थे। उनकी रचनाएं जीवन को निराशा कि नहीं बल्कि उत्साह की दृष्टि से देखने को प्रेरित करती है। उनकी कविताओं में अपार जीवन शक्ति दिखाई देती है, जिसका आधार प्रेम और करुणा है। स्वर्गीय भारद्वाज देश के उच्च सदन राज्यसभा के भी सदस्य रहे। राजनीति और साहित्य दोनों ही क्षेत्रों में उनके योगदान अविस्मरणीय है।

झारखंड आंदोलनकारी झगरू को दी गई श्रद्धांजलि
देवघर/वरीय संवाददाता। शनिवार को को मासस जिला कमेटी की ओर से देवीपुर प्रखंड के अंतर्गत टटकियो पंचायत के राजपुर गांव में झारखंड आंदोलनकारी स्वर्गीय झगरू पंडित की 94वीं जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें उपस्थित सभी लोगों ने पुष्प अर्पित कर नमन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मासस जिला अध्यक्ष रघुपति पंडित ने कहा कि झारखंड आंदोलनकारी स्व. जगरूप पंडित का जन्म जामताड़ा जिला के करमाटांड़ प्रखंड अंतर्गत राजनीति गांव में एक किसान परिवार में हुआ था। वे बचपन में कोकील पंडित के नाम से जानते थे। आंदोलनकारी झगरू पंडित बचपन से ही पढ़ाई के साथ-साथ कृषि कार्य खेती-बाड़ी से बहुत लगाव था। शिबू सोरेन, एके राय, विनोद बिहारी महतो के नेतृत्व में झारखंड में महाजनी प्रथा, सूदखोरों, अंधविश्वास, हड़िया-दारू के खिलाफ आंदोलन चल रहा था। उसी समय गिरिडीह की एक सभा में झगरू पंडित की मुलाकात शिबू सोरेन से हुई थी। श्री पंडित ने शिबू सोरेन को संथाल परगना की धरती पर जुल्म और महाजनी प्रथा के खिलाफ आंदोलन करने का आमंत्रण किया। संथाल परगना क्षेत्र में शिबू सोरेन का आगमन हुआ और आंदोलन का रास्ता झगरू पंडित ने तैयार किया। इस दौरान आंदोलन शिबू सोरेन और झगरू पंडित ने परमेश्वर बास्की, विनय कुमार तिवारी, नरसिंह मुर्मू, जगन्नाथ पंडित, ज्ञानेश्वर हांसदा, राजू मियां, ध्रुव देव पंडित, बसंत पाठक आदि विश्वस्त सहयोगियों के माध्यम से संथाल परगना में किलाबंदी शुरू किया। शिबू सोरेन के द्वारा धनबाद, गिरिडीह, हजारीबाग, बोकारो के क्षेत्र में चलाए गए आंदोलन का अनुभव का इस्तेमाल किया। शिबू सोरेन और झगरू पंडित के नेतृत्व में मूल रैयत को हक दिलाने के लिए धान कटनी आंदोलन चलाया गया। समारोह को संबोधित करते हुए अध्यक्ष रघुपति पंडित ने कहा कि झगरू पंडित का सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी जब झारखंड सरकार झगरू पंडित के नाम से योजना चलाएंगे। जब तक झगरू पंडित के नाम से झारखंड सरकार योजना नहीं चलती है तो यह समझा जाएगा कि उनकी श्रद्धांजलि अभी भी अधूरी है। इस अवसर पर सहदेव पंडित, सुरेश कुमार पंडित, गुड़िया देवी, सविता देवी, सरिता देवी, सविता देवी, लिखो देवी, कुंती देवी, चमेली कुमारी, परमेश्वर पंडित, बाबू महतो, चुकी यादव, सुधीर यादव, टेकलाल पंडित, कुंदन कुमार, राजेश कुमार, राजीव कुमार दिलीप कुमार आदि ने भाग लिया।

पोक्सो एक्ट का आरोपी गिरफ्तार
देवघर/संवाददाता। जिले कि मोहनपुर थाना पुलिस ने पोक्सो एक्ट के एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जेल गए आरोपी का नाम टिपेश्वर राय उर्फ टेकलाल है जो गोड्डा जिला के पीपर जोरिया का रहने वाला है।

रास्ता विवाद में हुई मारपीट को लेकर मामला दर्ज
देवघर/संवाददाता। जिले के मोहनपुर थाना में रास्ता विवाद में हुए मारपीट को लेकर मामला दर्ज कराया गया है। यह मामला बलथर निवासी आरती देवी ने दर्ज कराया है। जिसमें बबलू ठाकुर वीरेंद्र ठाकुर को आरोपी बनाया गया है। दोनों के ऊपर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। मामला दर्ज कर मोहनपुर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।

अवैध लौटरी टिकट के साथ एक गिरफ्तार
देवघर/संवाददाता। जिले के खागा थाना पुलिस ने अवैध लॉटरी खेल कराने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम उमेश मंडल है जो पालोजोरी थाना क्षेत्र के असना गांव का रहने वाला है। उसके पास से पुलिस ने 350 अवैध लॉटरी टिकट और 1130 रुपया नगद बरामद किया है।

राज्यपाल की धर्मपत्नी सपरिवार बाबा मंदिर में की पूजा
देवघर/वरीय संवाददाता। शनिवार को झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन की धर्मपत्नी आर. सुमति परिवार के साथ बाबा मंदिर पहुंची। उन्होंने बाबा भोलेनाथ की षोडशोपचार विधि से पूजा की। झारखंड के राज्यपाल की पत्नी आर. सुमति लगभग 10:45 बजे विशेष सुरक्षा व्यवस्था के साथ बाबा मंदिर पहुंची। जहां उन्हें सपरिवार फिलपाया के रास्ते बाबा मंदिर गर्भगृह में प्रवेश कराया गया। उनके पुश्तैनी पुरोहित दीनानाथ नरौने ने विधिवत संकल्प कराया। इसके बाद मंदिर मुख्य प्रबंधक रमेश परिहस्त ने वैदिक विधि से षोडशोपचार पूजा करायी। इसके बाद मंत्रोचार के बीच के बीच दूध, दही, घी, मधु, अक्षत, बिल्वपत्र, फूल व गंगाजल अर्पित कर बाबा की पूजा की। डीसी विशाल सागर मंदिर प्रशासनिक भवन में राज्यपाल की धर्मपत्नी आर सुमति को मोमेटो व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। मौके पर मंदिर प्रभारी सह एसडीओ दीपांकर चौधरी, मंदिर सहायक प्रभारी सुनील कुमार, मंदिर मुख्य प्रबंधक रमेश परिहस्त, मजिस्ट्रेट डॉ पंकज कुमार, कमलेश कुमार सहित कई पुलिसकर्मी मौजूद थे।

शॉर्ट सर्किट से चप्पल दुकान में लगी आग
देवघर/संवाददाता। नगर थाना क्षेत्र के पराठा गली में एक चप्पल-जूते के दुकान में शुक्रवार की देर रात को शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगने की सूचना पर अग्निशमन विभाग के पदाधिकारी गोपाल यादव सदलबाल अग्निशमन वाहन लेकर घटनास्थल पहुंचे। लगभग आधे घंटे के अंदर आग पर काबू पा लिया गया। दुकान मालिक संजय सिंघानिया एवं आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया गया है। अग्निशामक विभाग को आवेदन देकर दुकानदार द्वारा आग लगने से लगभग 20 लाख रुपए के नुकसान होने का दावा किया गया है।

Share202Tweet126Share50
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

April 20, 2026

सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

April 20, 2026

एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

April 19, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store