• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

जन वितरण प्रणाली के डीलर को मिले समुचित कमीशन : कटारिया

October 2, 2023

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

April 20, 2026

सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

April 20, 2026

एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

April 19, 2026

शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

April 19, 2026

संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

April 19, 2026

विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

April 18, 2026

भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

April 18, 2026

कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

April 18, 2026

April 17, 2026

बगडबरा पंचायत में डीएलसी कार्यक्रम का आयोजन

April 17, 2026

नगर निगम के 44 गांवों के विकास के लिए अतिरिक्त बजट की मांग तेज

April 17, 2026

जर्जर छत बना खतरा : गिरजा कांटा घर का हिस्सा गिरा, बाल-बाल बचे कर्मी

April 16, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, April 20, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

    सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

    एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

    शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

    संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

    विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

    भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

    कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Deoghar

जन वितरण प्रणाली के डीलर को मिले समुचित कमीशन : कटारिया

by admin
October 2, 2023
in Deoghar
0
504
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
  • बिहार एवं झारखंड राज्य इकाई के डीलर्स प्रतिनिधियों का हुआ सम्मेलन
  • छह नवंबर को रांची में होगा प्रदर्शन
    देवघर/वरीय संवाददाता। ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन नई दिल्ली के बिहार एवं झारखंड राज्य इकाई के डीलर्स प्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन स्थानीय विराट पैलेस में किया गया। जिसका उद्घाटन फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डीसी कटारिया एवं राष्ट्रीय प्रधान महासचिव देवेंद्र रजक ने संयुक्त रूप से किया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष डीसी कटारिया ने कहा कि भारत सरकार एवं राज्य सरकार के महत्वाकांक्षी योजना को समाज के अंतिम पायदान तक के उपभोक्ताओं तक पहुंचाने का कार्य डीलर करते हैं। आज के दौर में राशन एवं किरासन मौसम के विपरीत रहने के बावजूद भी कठिन परिश्रम करते हुए सभी डीलर उपभोक्ताओं तक पहुंचाते हैं, लेकिन डीलर को समुचित कमीशन नहीं मिलने के कारण उनके परिवार के समक्ष भुखमरी की समस्या उत्पन्न हो गई है। राष्ट्रीय प्रधान महासचिव देवेंद्र रजक ने कहा कि भारत के लगभग 5 लाख 35 हजार जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों द्वारा आम उपभोक्ताओं को राशन और किरसन उपलब्ध कराया जाता है, इसलिए सरकार इन्हें सरकारी सेवक घोषित करें अथवा 55000 प्रत्येक माह मानदेय दे इसमें भी अड़चन हो तो वन नेशन वन वर्क वन कमीशन के तहत भारत के प्रत्येक डीलर्स को 460 रुपया प्रति क्विंटल कमीशन दिया जाए। देश के कुछ राज्य में अनुकंपा पर मिलने वाली लाभ की उम्र सीमा निर्धारित की गई है उसे उम्र सीमा को समाप्त करते हुए डीलर्स के नॉमिनी के नाम से अनुज्ञप्ति हस्तांतरित किया जाए। सभी अनाज जुट के बोरे में आपूर्ति कराया जाए। खदान के वितरण के दौरान होने वाली प्रति क्विंटल पर 2 किलोग्राम हैंडलिंग लॉस विक्रेता को दी जाए। जिस प्रकार ग्रामीण क्षेत्रों में पैक्स की जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों को जो सुविधा मुहैया है इस प्रकार की सुविधा देश के सभी जन वितरण प्रणाली विक्रेता को दिया जाए। उन्होंने कहा कि कोविड-19 कल में जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं द्वारा खाद्यान्नों के वितरण के दौरान संक्रमण से शहीद हुए विक्रेताओं के आश्रितों को 50 लख रुपए सहायता राशि दी मिलना चाहिए एवं सभी का जीवन बीमा कराया जाए। देश के कुछ राज्यों में जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों को साप्ताहिक छुट्टी एवं राष्ट्रीय त्योहार में मिलने वाली छुट्टी को बंद कर दिया गया है उसे पुन लागू किया जाए।
    कौन-कौन थे उपस्थित : सम्मेलन में राम जाटव, मनमोहन प्रसाद, बाबुल राव, नरेंद्र कुमार,धर्म डबास, पूरन चंद्र मलिक, नवीउल हसन, इंदिरा सिन्हा, देवेंद्र प्रसाद सिंह, मोहम्मद असलम, मोहम्मद साजिद मुस्तफा, हीरालाल प्रसाद यादव, डिवीजन हालदार, जागेश्वर रजक, राम विनय ठाकुर, रामचंद्र मिश्र, मनोज यादव, रामबाबू पासवान, हृदयानंद मिश्रा, उमेश सिंह, संजीव कुमार, संतु यादव, दिलीप दुबे, सचिन कुमार राय,दिलचंद वर्मा, मुकेश कुमार यादव, कमलेश्वरी दास, कविता केशरी, संजीव कुमार चौधरी, सोमनाथ यादव, संतोष हांसदा, विष्णु कुमार झा, सहित सैकड़ों विक्रेता मौजूद थे।

नगर थाना इलाके में नहीं रूक रही बाइक चोरी की घटना
-हर दो दिन पर एक बाइक की हो रही चोरी
देवघर/संवाददाता। नगर थाना इलाके में बाइक चोरी की घटना रुकने का नाम नहीं ले रहा है। बाइक चोर हर दो दिन में एक बाइक की चोरी कर फरार हो जा रहे हैं। बाइक चोरी की घटना को रोकने में नगर पुलिस नाकाम दिख रही है। ताजा मामला थाना क्षेत्र के सब्जी मंडी इलाके का है। जहां से से चोरों ने एक बाइक की चोरी कर ली। इसे लेकर नगर थाना में सिमुलताला थाना क्षेत्र के गादी पियारफोड़ निवासी वर्तमान पता रानीकोठी देवघर निवासी प्रदीप कुमार पंडित ने आवेदन देकर नगर थाना मंे शिकायत की है। बताया कि वह रविवार को सब्जी मंडी में सब्जी खरीदने गया था। बाइक को मंडी के अंदर लगाकर सब्जी खरीदने लगा। खरीददारी कर जब वापस लौटा तो उसकी बाइक गायब मिली। आसपास काफी खोजबीन किया लेकिन कुछ पता नहीं चला। दूसरी घटना बेलाबगान कालीबाड़ी के पास के पास की है। जहां से घर के सामने खड़ी एक स्कूटी को चोरों ने चुरा लिया। इसे लेकर राखी दास ने थाना में शिकायत की है। कहा है कि उसने अपनी स्कूटी को घर के बाहर खड़ी कर अंदर गई थी। कुछ देर बाद जब बाहर निकली तो स्कूटी गायब पाया। नगर पुलिस शिकायत लेकर खोजबीन में जुट गयी है।

घर का ताला तोड़कर बैटरी चोरी
देवघर/संवाददाता। नगर थाना क्षेत्र के राउत नगर इलाके में एक घर का ताला तोड़कर चोरों ने इंवर्टर की बैटरी की चोरी कर ली। इसे लेकर थाना में राउत नगर निवासी राजेश कुमार ने आवेदन देकर शिकायत की है। कहा है कि वह राउत नगर में किराये के मकान में रहता है। वह कुछ कार्य से देवघर से बाहर गया था। जब वापस लौटा तो देखा की घर के कमरे का ताला टूटा हुआ है। घर के अंदर जब प्रवेश किया तो देखा की घर का सारा सामान सुरक्षित है लेकिन बैटरी की चोरी कर ली गयी है। नगर पुलिस आवेदन लेकर जांच में जुट गयी है।

ब्लॉक परिसर स्थित गोदाम से 50 बोरी चावल की चोरी
देवघर/संवाददाता। जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के चकरमा स्थित ब्लॉक परिसर के गोदाम से चोरों ने आंगनवाड़ी का 50 बोरा चावल की चोरी कर ली। इसे लेकर मोहनपुर थाना मंें कर्मियों द्वारा शिकायत की है। बताया जाता है गोदाम के खिड़की को तोड़कर चोरों ने चोरी को अंजाम दिया है। मोहनपुर पुलिस चोरी की घटना के मामले में जांच मे जुट गयी है।

मारपीट को लेकर काउंटर केस
देवघर/संवाददाता। जिले के सारठ थाना मंें मारपीट को लेकर काउंटर मामला दर्ज कराया गया है। बताया जाता है कि गाय बांधने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच पथरअड्डा ओपी क्षेत्र के करमाटांड़ में मारपीट हो गयी। जिसमें एक पक्ष की ओर से सातो देवी ने मामला दर्ज कराया है। जिसमें कारू दास, सौरव दास, सोनू दास, रूक्मणी देवी को आरोपी बनाया गया है। वहीं दूसरे पक्ष की ओर से भुवनेश्वर दास ने मामला दर्ज कराया है। जिसमें नागेश्वर दास, जितेन्द्र दास, गौरव दास और सातो देवी को आरोपी बनाया है। पुलिस मामला दर्ज पड़ताल में जुट गयी है।

अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त
देवघर/संवाददाता। जिले के पालोजोरी थाना पुलिस ने अवैध बालू लदा ट्रैक्टर को जब्त किया है। जब्त किये ट्रैक्टर को थाना में सुरक्षित रखकर अग्रतर कार्रवाई के लिये जिला खनन विभाग को पत्राचार किया है। अवैध बालू लदा ट्रैक्टर को थाना इलाके के डुमरिया से जब्त किया गया है।

Share202Tweet126Share50
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

April 20, 2026

सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

April 20, 2026

एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

April 19, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store