• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

जिले भर में मनायी गयी बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती

April 15, 2024

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

April 20, 2026

सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

April 20, 2026

एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

April 19, 2026

शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

April 19, 2026

संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

April 19, 2026

विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

April 18, 2026

भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

April 18, 2026

कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

April 18, 2026

April 17, 2026

बगडबरा पंचायत में डीएलसी कार्यक्रम का आयोजन

April 17, 2026

नगर निगम के 44 गांवों के विकास के लिए अतिरिक्त बजट की मांग तेज

April 17, 2026

जर्जर छत बना खतरा : गिरजा कांटा घर का हिस्सा गिरा, बाल-बाल बचे कर्मी

April 16, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, April 20, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

    सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

    एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

    शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

    संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

    विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

    भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

    कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Pakur

जिले भर में मनायी गयी बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती

by admin
April 15, 2024
in Pakur
0
497
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

-अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर वक्ताओं ने किया याद

पाकुड़/संवाददाता। संविधान निर्माता और भारत रत्न से सम्मानित बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती जिला भर में धूमधाम से मनाई गई। आम से लेकर खास ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें याद किया। शहर चौक पर स्थापित अंबेडकर प्रतिमा पर राजनीतिक दल के नेता, सामाजिक कार्यकर्ता और छात्रों ने माल्यार्पण करते हुए उन्हें नमन किया। डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती समारोह के उपलक्ष्य में भीमराव अंबेडकर विचार मंच की ओर से चौक पर बाबा साहब का आदमकद प्रतिमा का माल्यार्पण किया गया। मंच पदाधिकारी ने बाबा साहेब के जीवन एवं विचार चंद शब्दों में रखा। सदर अस्पताल में इलाजरत पुरुष, महिला एवं गर्भवती महिलाओं के बीच डॉ. मनीष कुमार एवं डॉ. अमित कुमार की उपस्थिति में फलों का वितरण किया गया। बाबा साहब की जयंती के उपलक्ष्य में मंच के वरीय पदाधिकारी अजीत कुमार रविदास, भूतनाथ रजक, इंद्रजीत राम, कार्तिक रजक, दीपक दास, विनोद पासवान, प्रीतम हाजरा, राजेश रजक, नवीन गुप्ता, अभिषेक कुमार एवं मंच के संयोजक सुजीत विद्यार्थी ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने रविवार को संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई। नगर कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। महाविद्यालय दुलालचंद्र दास ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर ने आजादी के बाद देश को एकसूत्र में पिरोकर नई ताकत के रूप में उभरने का मार्ग प्रशस्त किया। इसके लिए उन्होंने संविधान का निर्माण किया जो विश्व के लिए मिसाल बन गया। नगर मंत्री हर्ष भगत ने कहा कि समाज के वंचित वर्गों को मुख्यधारा में लाने के लिए किया गया उनका संघर्ष हर पीढ़ी के लिए एक मिसाल बना रहेगा। डॉ. अंबेडकर पूरी दुनिया में अपने त्याग, समर्पण, मानवतावादी दृष्टिकोण, शोषितों के मसीहा, शिक्षा, संगठन और संघर्ष की बदौलत जाने जाते हैं। देश के गरीब, शोषित, वंचित तथा उपेक्षित समाज के प्रति उनके त्याग को कभी भुलाया नहीं जा सकता। मौके पर नगर सह मंत्री सुमित सेन, विश्वविद्यालय संयोजक बमभोला उपाध्याय प्रदेश कार्यकारणी सदस्य सुमित पांडेय, अनिकेत ठाकुर, राजहाजरा, आकाश भगत, विशाल यादव, अभिजीत सिंह, अनुराग सिंह, प्रकाश, शिवम आदि कार्यकर्ता मौजूद थे। अंबेडकर जयंती पर कार्यक्रम आयोजित कर हिरणपुर प्रतिनिधि के अनुसार बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती हिरणपुर में सादगी से मनाई गई। पुराने प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित अंबेडकर की प्रतिमा पर बीडीओ टुडू दिलीप, सीओ मनोज कुमार सहित अन्य अंबेडकर सेवा समिति के सदस्यों ने पुष्प सुमन अर्पित कर नमन किया। वहीं बीडीओ ने छोटे-छोटे बच्चों के साथ मिलकर केक भी काटा। अंबेडकर सेवा समिति के कामेश्वर दास, उज्ज्वल रविदास, विजय दास, जितेंद्र दास, विकी दास आदि भी उपस्थित थे। उधर भाजपा द्वारा नयाग्राम में अर्जुन सिंह की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित कर संविधान निर्माता अंबेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण किया। जहां पार्टी के जिला मंत्री जामू मरांडी, मंडल अध्यक्ष कैलाश सिंह, जयंत मंडल आदि उपस्थित थे। महेशपुर प्रतिनिधि के अनुसार अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद महेशपुर इकाई ने अंबेडकर चौक स्थित भारत रत्न बाबा भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष सरोज पांडेय, नगर सह मंत्री जीत साहा, प्रदेश कार्यकारिणी पीयूष चौबे द्वारा संयुक्त रूप से अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर चौक की साफ- सफाई करते हुए स्वच्छता अभियान भी चलाया। मौके पर राहुल मिश्रा ने अंबेडकर की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अंबेडकर का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा अंबेडकर सभी प्रकार के भेदभाव को दूर करने का प्रयास जीवन भर किया। साथ ही साथ समाज के हर वर्ग का प्रतिनिधित्व हो इसके लिए संविधान में विशेष प्रावधान किए। वहीं नगर अध्यक्ष सरोज पांडेय ने कहा कि भीमराव अंबेडकर के संविधान में महत्वपूर्ण योगदान को याद करते हुए कहा कि भारतीय संविधान को बनाने में बाबा साहेब का एक अहम योगदान रहा। उन्होंने इस प्रकार का संविधान बनाया जिसमें पूरे देश के लोग मिल जुलकर बिना किसी भेदभाव के स्वतंत्रता से रह सके। उनका यह योगदान हमारे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। प्रदेश कार्यकरणी सदस्य पियूष चौबे ने कहा कि बाबा साहब का संविधान देश में सर्वोपरि है। हम बाबा साहेब का सम्मान करते हैं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओंं ने लगातार रक्तदान आदि सेवा कार्य कर समाज को संदेश देने का काम किया कि हम सब एक लहू के रंग हैं। आपस में लड़ना संविधान में कहीं नहीं लिखा है। मौके पर राहुल मिश्रा, बिक्की राय, श्यामलाल सोरेन आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे। अमड़ापाड़ा में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती समारोह के उपलक्ष्य में अंबेडकर संघ अमड़ापाड़ा की ओर से मुख्य बाजार स्थित अंबेडकर चौक पर बाबा साहब की आदमकद फोटो पर माल्यार्पण किया गया। मौके पर ड्रीम मेमोरियल स्कूल एवं हैप्पी चाइल्ड पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने बाबा साहब के जीवन एवं विचार रखा। मौके पर मुखिया गया लाल देहरी, शिक्षक किशोर दास, विजय भगत, ड्रीम मेमोरियल स्कूल के डायरेक्टर मनोरंजन कुमार साहा, संतोष रजक ने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जीवनी को लोगों के सामने रखा।

विभिन्न पार्टियों के नेता और कार्यकर्ताओं ने जयंती पर डॉ. भीमराव अंबेडकर को किया याद

पाकुड़/संवाददाता। संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर शहर के अंबेडकर चौक पर कांग्रेस, भाजपा, आजसू, झारखंड मुक्ति मोर्चा, लोक जनशक्ति पार्टी से जुड़े नेता व कार्यकर्ताओं ने बाबा अंबेडकर को याद करते हुए उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से जिला अध्यक्ष कुमार सरकार के नेतृत्व में बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर की 134वीं जयंती मनाई गई। प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मौके पर प्रदेश सचिव समिनुल इस्लाम, प्रखंड अध्यक्ष मानसारुल हक, जिला प्रवक्ता मुख्तार हुसैन, जिला कोषाध्यक्ष असद हुसैन, पियारूल इस्लाम सहित अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे। आजसू नेता और कार्यकर्ता ने अंबेडकर चौक स्थित डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। जिला अध्यक्ष आलमगीर आलम ने कहा कि डॉ. अंबेडकर के दिखाए हुए मार्ग पर चल कर ही समाज को सही दिशा प्रदान की जा सकती है। मौके पर आजसू के जिला प्रवक्ता शेख सादिक, केंद्रीय समिति सदस्य मनीष कुमार, विक्रम आदि मौजूद थे। जिला अध्यक्ष अमृत पांडेय ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मौके पर जिला उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र त्रिवेदी, हिसाबी राय आदि कार्यकर्ताओं ने बारी-बारी से अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण और श्रद्धासुमन अर्पित किया। वहीं लोजपा जिला अध्यक्ष रणजीत सिंह ने अंबेडकर के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। वहीं झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्याम यादव की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। श्याम यादव ने बाबा भीमराव अंबेडकर के जीवन पर प्रकाश भी डाला।

श्रद्धालु भक्तों ने नजदीकी पोखरों में जाकर अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्ध्य
-आज देंगे श्रद्धालु उदीयमान सूर्य को अर्ध्य

पाकुड़/संवाददाता। आस्था का महापर्व चैती छठ, जिला भर में पूरे उल्लास के साथ रविवार को मनाया गया। चैती छठ को लेकर सुबह से ही शहर के शिव शीतला मंदिर छठ घाट, ठाकुरबाड़ी मंदिर छठ घाट, टिन बांग्ला पोखर छठ घाट और कालीभषाण छठ पोखर की साफ-सफाई स्थानीय श्रद्धालुओं ने की। छठ को लेकर बाजार में भी चहल-पहल रही। लोग फल और पूजा सामग्री की खरीदारी करते देखे गए। ज्ञात हो कि चैती छठ आस्था से जुड़ा पर्व है। चार दिन पूर्व से ही इसकी तैयारी प्रारंभ हो जाती है। शनिवार को देर शाम खरना का पूजा किया गया। खरना प्रसाद खाने के लिए बड़ी संख्या में लोग छठवर्ती के घर पहुंचे। अपराह्न के समय छठ व्रती अपने सगे संबंधी के साथ छठ पोखर पहुंची। अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को प्रथम अर्ध्य देकर छठ व्रती वापस घर को पहुंची। इस दौरान ढोल की की गूंज चारों ओर सुनाई दी। सोमवार सुबह उदीयमान सूर्य को द्वितीय अर्ध्य देकर पर्व का समापन किया जाएगा।

हटिया से लौट रही महिला की रास्ते में हत्या

लिट्टीपाड़ा/संवाददाता। सिमलोंग ओपी क्षेत्र में शनिवार देर रात को हटिया से लौट रही एक वृद्ध महिला की हत्या कर झाड़ी में फेंकने का मामला प्रकाश में आया है। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार कुंजबोना पंचायत के डमरू गांव निवासी रानी किस्कू (65) शनिवार को खरीदारी के लिए चटकम हटिया गई थी। देर रात तक घर नहीं लौटी थी। घर में अकेली होने के कारण ग्रामीणों को लगा रात होने के कारण किसी रिश्तेदार के यहां रुक गई होगी। सुबह ग्रामीणों ने घर से लगभग आधा किलोमीटर दूर जंगल में महिला का शव देखा। शव के पास जाने पर महिला की पहचान हुई। शव मिलने की सूचना पूरे गांव में फैल गई। धीरे-धीरे शव के पास ग्रामीणों की भीड़ जुटने लगी। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सिमलोंग ओपी प्रभारी सर्वदेव राय दलबल के साथ गांव पहुंच कर जांच में जुट गया। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया वृद्ध महिला घर पर अकेली थी। महिला का पति कुछ वर्ष पहले मर गया है और बेटा काम करने गुजरात गया हुआ है। ग्रामीणों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं करने की अपील की। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने के बाद भी शव को उठाने नहीं दिया। इसके पश्चात सूचना पाकर मौके पर पुलिस निरीक्षक अनूप रोशन भेंगरा घटना स्थल पर पहुंच कर ग्रामीणों को समझाने के पश्चात लगभग डेढ़ घंटे बाद शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए राजी हुआ। ओपी प्रभारी सर्वदेव राय ने बताया शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

कव्वाली का हुआ आयोजन

महेशपुर/संवाददाता। प्रखंड के बलियाडंगाल में शाह शुफी हजरत भुआलुद्दीन चिश्ती के दरबार में बीती शनिवार देर शाम को कव्वाली का आयोजन किया गया। इस दौरान बाबू गुलाम साबरी एवं सबा रंगीली की ओर से कव्वाली प्रस्तुत किया गया। वहीं कार्यक्रम के पूर्व निवर्तमान सांसद विजय हांसदा ने बाबा भुआलुद्दीन चिश्ती के दरगाह में चादरपोशी किया। क्षेत्र के लोगों के लिए शांति की दुआ मांगी गई। इस अवसर पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अनारुद्दीन मियां, माइकल मुर्मू, उपाध्यक्ष कलाम अंसारी समेत अन्य लोग मौजूद थे।

बंद पत्थर खदान में मिली वृद्धा का शव

महेशपुर/संवाददाता। रद्दीपुर ओपी क्षेत्र के कई ऐसे बंद पड़े खदान इन दिनों लोगों के लिए मौत का कुआं बना है। ओपी क्षेत्र के सुंदरपहाड़ी स्थित बंद पड़े पत्थर खदान से रविवार को ओपी प्रभारी विवेक कुमार ने पुलिस बल के साथ एक 70 वर्षीय अज्ञात वृद्ध महिला का शव बरामद किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। बताया गया कि मृतका मानसिक रूप से विक्षिप्त था। वह शौच करने या नहाने के लिए शायद बंद पड़े खदान में गई थी। मृतका की पहचान नहीं हो पायी है।

चेकपोस्ट पर 17 लाख रुपये के अवैध लॉटरी टिकट बरामद

हिरणपुर/संवाददाता। थाना क्षेत्र के चौड़ा मोड़ स्थित चेक पोस्ट पर बीती शनिवार रात जांच के दौरान एक कार की तलाशी ली गई। जिसमें17 लाख रुपए की अवैध लॉटरी टिकट के साथ एक को हिरासत में लिया गया। बताया गया कि साहिबगंज जिला के कोटालपोखर की ओर से ऑल्टो कार संख्या जेएच 10 बी 5745 चेकपोस्ट की ओर आ रही थी। वहीं मौके पर से सोनू कुमार स्वर्णकार जो कि थाना क्षेत्र के सुंदरपुर गांव का रहने वाला है उसे हिरासत में ले लिया गया। रविवार को एसीडीपीओ डीएन आजाद ने बताया कि जांच के दौरान लगभग 17 लाख लॉटरी के साथ एक युवक को हिरासत में लिया गया है। युवक से पूछताछ जारी है। उन्होंने कहा कि अवैध रूप से बेची जा रही लॉटरी विक्रेता के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

झामुमो कार्यकर्ताओं ने भाजपा के संविधान विरोधी नीतियों के विरुद्ध दिया एक दिवसीय धरना
पाकुड़/संवाददाता। झामुमो कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष श्याम यादव के नेतृत्व में धनुषपूजा स्थित जिला झामुमो कार्यालय के समीप बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी की संविधान विरोधी नीतियों के खिलाफ एक दिवसीय धरना दिया। एक दिवसीय धरना कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते यादव ने कहा कि देश गलत हाथों में है। डॉ. अंबेडकर ने हमेशा से आदिवासी, दलितों, पिछड़ों के साथ-साथ सबों के अधिकार की लड़ाई लड़ी और भारत देश के नागरिकों के लिए संविधान का निर्माण किया। इस चुनाव में भाजपा के विरोध में मतदान कर अपने संविधान की रक्षा की संकल्प लेनी है। कार्यक्रम में महिला जिलाध्यक्ष जोसेफिना हेम्ब्रम, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष हबीबुर्रहमान सहित अन्य वक्ताओं ने विचार रखे। मौके पर जिला उपाध्यक्ष हरिवंश चौबे, जिला संगठन सचिव महमूद आलम सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share199Tweet124Share50
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

April 20, 2026

सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

April 20, 2026

एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

April 19, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store