• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

जिले में अमन और शांतिपूर्ण माहौल में मनायी गयी ईद

April 1, 2025

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

April 20, 2026

सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

April 20, 2026

एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

April 19, 2026

शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

April 19, 2026

संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

April 19, 2026

विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

April 18, 2026

भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

April 18, 2026

कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

April 18, 2026

April 17, 2026

बगडबरा पंचायत में डीएलसी कार्यक्रम का आयोजन

April 17, 2026

नगर निगम के 44 गांवों के विकास के लिए अतिरिक्त बजट की मांग तेज

April 17, 2026

जर्जर छत बना खतरा : गिरजा कांटा घर का हिस्सा गिरा, बाल-बाल बचे कर्मी

April 16, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, April 20, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

    सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

    एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

    शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

    संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

    विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

    भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

    कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Godda

जिले में अमन और शांतिपूर्ण माहौल में मनायी गयी ईद

by admin
April 1, 2025
in Godda
0
496
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

-पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में सुरक्षा व्यवस्था रही दुरुस्त

गोड्डा/संवाददाता। जिले में ईद उल फितर का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान मुस्लिम समुदाय के लोग नमाज अदा करने के लिए एकत्र हुए और आसपास के मस्जिदों में नमाज अदा की। मौके पर मस्जिदों के आसपास और विभिन्न चौक-चौराहों पर जिला प्रशासन की ओर से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कराई गई थी। वहीं ईद को लेकर विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला मुख्यालय के प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ पुलिस बल की तैनाती की गई। वहीं बताया गया कि ईद पर्व के मौके पर शहर में सुरक्षा बढ़ाई गई है, ताकि सभी लोग उल्लास पूर्ण माहौल में भाईचारे के साथ मिलजुल कर त्योहार मनाएं। वहीं प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि सभी संबंधित अधिकारियों एवं पदाधिकारियों की ओर से पूरे क्षेत्र में निरंतर निगरानी रखी जा रही है और कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं ताकि किसी भी हाल में शांति व्यवस्था भंग न हो। इस दौरान ईद पर्व की खुशी में जिले भर में उत्साह का माहौल है और लोग एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते हुए त्योहार का आनंद ले रहे हैं एवं एक दूसरे से गले मिल कर सभी को ईद की मुबारकबाद दे रहे हैं। सभी विभिन्न प्रकार की मिठाईयां और सेवईयों का स्वाद ले रहे हैं व एक-दूसरे के साथ मिल बांट कर खाने का आनंद ले रहे हैं। मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी बैद्यनाथ उरांव, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अशोक प्रियदर्शी, प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक कुमार गौरव, नगर थाना प्रभारी दिनेश कुमार महली, सर्किल इंस्पेक्टर मधुसूदन मोदक, मेजर धर्मेंद्र राम, कार्यपालक दंडाधिकारी अभय कुमार झा, जिला दंडाधिकारी बबन कुमार सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक भोला दास, पुलिस अवर निरीक्षक कृष्णा कुमार साह, पुलिस अवर निरीक्षक रामसूरत यादव आदि इस दौरान सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने में जुटे हुए हैं।

ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका ने किया क्षेत्र भ्रमण
-ईद उल फितर के अवसर पर दी शुभकामनाएं

हनवारा/संवाददाता। झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री सह महागामा विधायक दीपिका सिंह पांडेय ने सोमवार को महागामा विधानसभा क्षेत्र अंजना, हिरकरहिया, कुसमरा, सुंदरचक, हनवारा, नरैनी आदि गांवों का भ्रमण किया और लोगों से मुलाकात की। ईद उल फितर के अवसर पर क्षेत्र वासियों के लोगों को ईद की ढे़र सारी शुभकामनाएं और बधाई दी। मंत्री दीपिका सिंह पांडेय ने कहा कि ईद उल फितर का त्योहार आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का प्रतीक है। यह पर्व रमजान के पूरे महीने रोजा रखने, इबादत करने और अपने अंदर संयम और आत्मशुद्धि का भाव लाने के बाद आता है। एक महीने तक रोजा रखने के बाद जब ईद का चांद नजर आता है तो खुशी का माहौल चारों ओर फैल जाता है। ईद हमें यह सिखाती है कि हम अपने मन से हर तरह की नफरत, द्वेष और कटुता को मिटा कर एक-दूसरे को गले लगाएं। इस दिन लोग अपने पुराने गिले-शिकवे भूल कर दुश्मनों को भी दोस्त बना लेते हैं। मौके पर मंत्री ने झारखंड के महत्वपूर्ण पर्व सरहुल की भी शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार झारखंड में आदिवासी और हिंदू मुस्लिम ने एकजुट होकर हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सरकार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उसी तरह ईद और सरहुल का पर्व भी एक साथ मनाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। यह एकता और भाईचारे का अद्भुत उदाहरण है। हमें संकल्प लेना चाहिए कि हम झारखंड को तरक्की और खुशहाली की राह पर आगे ले जाने के लिए एकजुट होकर कार्य करें। उन्होंने क्षेत्र वासियों से अपील की कि वे नफरत और कटुता को भुला कर एक-दूसरे के प्रति प्रेम और सहयोग का भाव रखें। उन्होंने कहा कि ईद का यह त्योहार हमें सिखाता है कि हम जरूरतमंदों का ख्याल रखें। उनके साथ खुशियां बांटें और समाज में सौहार्द और प्रेम का वातावरण बनाए रखें। क्षेत्र भ्रमण के दौरान खासकर महिलाओं में उत्साह देखने को मिला।

शांतिपूर्वक अदा की गयी ईद उल फितर की नमाज

हनवारा/संवाददाता। हनवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम-खैराटिकर में ईद उल फितर का त्योहार हर्षोल्लास और भाईचारे के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईदगाह में नमाज अदा की। नमाज के दौरान सभी ने एक दूसरे को गले लगकर ईद मुबारक का संदेश दिया और देश-विदेश में अमन, चैन और शांति की दुआ की नमाज अदा करने के बाद ग्रामीणों ने एकजुट होकर इस खुशी के अवसर को साझा किया और सभी समुदायों के बीच भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया। इस दौरान पुलिस प्रशासन की भी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए उपस्थिति रही। हनवारा प्रशासन ने विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तत्परता से काम किया, ताकि सभी लोग सुरक्षित और शांतिपूर्वक त्योहार मना सकें। ईद उल फितर के इस मौके पर खैराटिकर में भाईचारे और सौहार्द की भावना देखने को मिली जो क्षेत्र के सामूहिक समृद्धि और शांति का प्रतीक है। मौके पर हनवारा थाना प्रभारी राजन कुमार राम के साथ-साथ अतिरिक्त पुलिस बल भी मौजूद थे।

दीपिका सीनियर नेशनल हैंडबॉल चैंपियनशिप प्रतियोगिता के लिए चयनित

गोड्डा/संवाददाता। महागामा प्रखंड की कुमारी दीपिका, माता चंचला देवी का चयन 53वें सीनियर नेशनल हैंडबॉल चैंपियनशिप प्रतियोगिता के लिए हुआ है, जो 31 मार्च से 05 अप्रैल तक उत्तरप्रदेश के हाथरस जिले में होने जा रहा है। कुछ दिन पहले देवघर में आयोजित स्टेट चैंपियनशिप में उनका चयन झारखंड टीम के लिए किया गया था। दीपिका की इस उपलब्धि के लिए गोड्डा हैंडबॉल संघ के सचिव जयशंकर सिंह, अध्यक्ष याह्या सिद्दिकी, कोषाध्यक्ष अनंत टेकरीवाल ने उन्हें इस प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने व झारखंड के लिए मेडल लाने का आशीर्वाद दिया। साथ ही झारखंड हैंडबॉल संघ के सचिव इमरान मसूद खान, कोषाध्यक्ष शमीम अहमद, अनिल कुमार, इम्तियाज अहमद, विशाल कुमार ने दीपिका को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

उग्र हुए रैयत, अदानी पावर प्लांट के बाहर किया प्रदर्शन
-प्रदर्शनकारियों का आरोप, अदानी कंपनी में नौकरी देने के बदले आउटसोसिंर्ग कंपनी में दी जा रही नौकरी

गोड्डा/संवाददाता। सदर प्रखंड के मोतिया गांव में स्थित अदानी पावर प्लांट के बाहर सोमवार को जमीन दाताओं और स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों में वैसे लोग शामिल थे, जिनकी जमीन प्लांट के लिए अधिग्रहित की गई है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि प्लांट की स्थापना से पूर्व कंपनी ने आश्वासन दिया था कि जिन लोगों की जमीन ली जाएगी, उन्हें अदानी पावर प्लांट में स्थायी नौकरी दी जाएगी। लेकिन अदानी कंपनी में स्थाई नौकरी देने के बदले उन्हें आउटसोसिंर्ग कंपनी में नौकरी दी गई। उन्हें 2016 से इनोव प्राइवेट लिमिटेड में अस्थाई नौकरी पर रखा गया था। अब अचानक उन्हें ऋद्धि-सिद्धि लिमिटेड कंपनी में ट्रांसफर किया जा रहा है। उनका आरोप है कि जमीन के बदले अदानी में स्थाई नौकरी का वादा किया गया था। प्रदर्शन के दौरान स्थिति तब बिगड़ गई जब सिक्योरिटी गार्ड और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की हुई। इसके बाद कर्मचारियों ने प्लांट का मुख्य द्वार जाम कर दिया। एक स्थानीय कर्मचारी रागनी झा, जो कि जमीन दाता भी हैं ने बताया कि उन्होंने 05 लाख, 50 हजार रुपए देकर नौकरी ली थी। 05 साल इंतजार के बाद भी अदानी में स्थाई नौकरी नहीं मिली। 30 मार्च को सभी कर्मचारियों को ऋद्धि-सिद्धि लिमिटेड में ट्रांसफर करने का नोटिस मिला। अदानी के अधिकारियों का कहना है कि इनोव प्राइवेट लिमिटेड का कॉन्ट्रेक्ट पूरा होने के कारण कर्मचारियों को ऋद्धि-सिद्धि लिमिटेड में ट्रांसफर किया गया है। उन्होंने बताया कि नई कंपनी में कर्मचारियों को बेहतर वेतन और सुविधाएं दी जाएंगी।

अमन, चैन और खुशहाली की दुआ मांगी

बसंतराय/संवाददाता। बसंतराय प्रखंड क्षेत्र के ईदगाह गदाल बाग बसंतराय में ईद उल फितर की नमाज अदा की गई। सुबह से ही लोग नमाज पढ़ने ईदगाह और मस्जिदों में पहुंचे। मेदनीचक ईदगाह, रुपनी ईदगाह, राहा ईदगाह, कोरियना मस्जिद आदि प्रखंड क्षेत्र के ईदगाह और मस्जिदों में ईद की नमाज अदा कर प्रदेश में अमन चैन और खुशहाली की दुआ मांगी। ईदगाह गदाल बाग बसंतराय में 9:45 बजे नमाज अदा की गई। ईद की नमाज से पहले मौलाना मुबारक हुसैन कासमी ने तकरीर में नौजवानों से कहा कि करैक्टर और क्वालिटी पैदा करो। नशे से दूरी रखो, हलाल कमाई पर ध्यान दो। हलाल और हराम में फर्क करना सीखो। कासमी ने कहा कि अपने रोजमर्रा के खर्चों को कम करो लेकिन बच्चों की अच्छी तालीम पर खास ध्यान दो। नमाज को कभी नहीं छोड़े। उन्होंने पैगंबर मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के बताए रास्ते पर चलने की अपील की। कहा कि ईद इनाम का दिन है। एक महीना हमने जो रोजा के साथ इबादत की है ईद पर उसी का बदला दिया जाता है। पेशइमाम ने कहा कि हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की जीवन से सीख देते हुए सच्चाई को अपनाने की बात कही। एक महीना रोजा रखने के बाद अल्लाह के हुक्म को पूरा करते हुए मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के सुन्नत को जिंदा रखा है। उन्होंने कहा कि ईद उल फितर की नमाज से पहले सदका ए फित्र गरीब और जरूरतमंदों के बीच बांटना जरूरी है। बाद में देश दुनिया में अमन व शांति के लिए अल्लाह से दुआ मांगी गई। ईद की त्योहार के साथ क्षेत्र में रामनवमी का त्योहार भी धूमधाम से मनाया जा रहा है। दोनों त्योहार को एक साथ देखते हुए थाना प्रभारी मनीष कुमार यादव, पुलिस निरीक्षक विष्णुदेव चौधरी, सब इंस्पेक्टर रोशन कुमार, पुलिस बल के जवान अलर्ट मोड़ पर दिखाई दिए। हालांकि बसंतराय प्रखंड क्षेत्र अपनी गंगा जमुनी तहजीब के लिए जाना जाता है। यहां एक दूसरे धर्म के त्योहार पर सांस्कृतिक एकता की मिसाल पेश होती आई है। होली के त्योहार पर भी सभी धर्मों में एकता दिखाई दी थी। प्रखंड क्षेत्र की सभी बड़ी मस्जिद और ईदगाहों के पास पुलिस व्यवस्था पाकिंर्ग गाड़ी की व्यवस्था की गई थी।

फसिया डंगाल के ईदगाह और मदीना मस्जिद में शांतिपूर्ण माहौल में अदा हुई ईद की नमाज
-लोगों ने हर्षोल्लास के साथ मनाया त्योहार

गोड्डा/संवाददाता। नगर क्षेत्र अंतर्गत फसिया डंगाल ईदगाह और मदीना मस्जिद में ईद की नमाज के साथ त्योहार को लोगों ने हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस दौरान पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के लिए विशेष इंतजाम किए थे ताकि लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। वहीं जिला प्रशासन की ओर से जिले भर में ईद की नमाज के लिए विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई। इस खुशी के मौके पर लोगों ने एक-दूसरे से गले मिल कर बधाई एवं मुबारकबाद दिया। वहीं फसिया डंगाल निवासी सह समाजसेवी इफ्तेखार ने कहा कि ईद का त्योहार प्यार, भाईचारे और एकता का प्रतीक है। लोग इसे पूरे उत्साह और जोश के साथ मना रहे हैं। यह त्योहार लोगों को एकजुट करने और उनके बीच प्रेम और सौहार्द को बढ़ावा देने का एक महत्वपूर्ण अवसर है।

आगजनी में घर का सारा सामान जलकर हुआ राख

मेहरमा/संवाददाता। थाना क्षेत्र के धमड़ी गांव में सुरेश पासवान के घर में अचानक आग लगने से घर का सारा सामान जल कर राख हो गया। वहीं इस घटना की सूचना मिलने पर मेहरमा थाना प्रभारी सौरभ कुमार ठाकुर के निर्देश पर सहायक पुलिस अवर निरीक्षक विपिन बिहारी राय अपने दल-बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे एवं आगलगी की घटनाएं की जानकारी ली। किन कारणों से आग लगी है, इसका पता नहीं चल पाया है। वहीं आग की लपेट काफी तेज होने के कारण बहुत मशक्कत के बाद ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। घर में रखे वस्त्र, खाने की सामग्री सहित कई सामान जलकर राख हो गया। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि प्रखंड क्षेत्र में दमकल वाहन मौजूद नहीं रहने से आग लगी की घटनाएं में आग पर काबू पाना अनियंत्रित हो जाता है। मशक्कत के बाद आग पर काबू करना पड़ता है। वहीं स्थानीय ग्रामीणों ने प्रखंड क्षेत्र में दमकल की गाड़ियों का मांग किया है। पीड़ित परिवार को खाने की सामाग्री सहित कई सामानों से आसपास के ग्रामीणों की ओर से सहायता की जा रही है। पीड़ित सुरेश पासवान मजदूरी करके अपने परिवारों का भरण-पोषण करता है। उनके घरों में आग लगने से उनकी घर की स्थिति अब बेहद खराब हो गई है।

वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ ईदगाह गदाल बाग बसंतराय में शांतिपूर्ण विरोध
-काली पट्टी बांध कर नमाजियों ने जतायी एकजुटता
बसंतराय/संवाददाता। ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के आह्वान पर जिला सहित ईदगाह गदाल बाग बसंतराय सहित प्रखंड क्षेत्र की मस्जिदों में ईदुल फित्र के मौके पर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। इस दौरान नमाजियों ने अपने बाजू पर काली पट्टी बांध कर वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ अपना रोष प्रकट किया। यह विरोध प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा, जिसमें सभी लोगों ने एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद की। विरोध में शामिल लोगों का कहना था कि वक्फ संपत्तियां उनके पूर्वजों और बुजुर्गों की अमानत हैं, जो पीढ़ियों से धार्मिक और सामाजिक कार्यों के लिए समर्पित रही हैं। उनका मानना है कि इस संशोधन बिल के जरिए इन संपत्तियों पर सरकारी नियंत्रण बढ़ाने की कोशिश की जा रही है, जो उनके समुदाय के अधिकारों और धरोहर पर हमला है। नमाज अदा करने के बाद ईदगाहों व मस्जिदों में मौजूद लोगों ने काली पट्टी बांधकर न केवल अपना विरोध दर्ज किया, बल्कि एकजुटता का संदेश भी दिया। प्रदर्शनकारियों ने कहा, हमारी वक्फ संपत्तियां हमारे अब्बा-ओ-अजदाद की निशानी हैं। उनका इस्तेमाल मस्जिदों, मदरसों, कब्रिस्तानों और गरीबों की मदद के लिए होता है। इस बिल के जरिए इन पर किसी भी तरह का हस्तक्षेप हमें मंजूर नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि यह संशोधन संविधान में दिए गए धार्मिक स्वतंत्रता के अधिकार का उल्लंघन है। विरोध करने वालों ने सरकार से इस बिल को वापस लेने की मांग की और चेतावनी दी कि अगर उनकी बात नहीं सुनी गई, तो वे आगे भी शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध जारी रखेंगे। इस मौके पर सभी ईदगाहों व मस्जिदों में भारी संख्या में लोग जमा हुए और नमाज के बाद इस मुद्दे पर चर्चा भी की गई। स्थानीय नेताओं और धार्मिक संगठनों ने भी इस प्रदर्शन का समर्थन किया। प्रदर्शनकारियों ने जोर देकर कहा कि उनका विरोध किसी के खिलाफ नहीं, बल्कि अपनी धरोहर को बचाने के लिए है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वे लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीकों से अपनी बात रखते रहेंगे। इस शांतिपूर्ण प्रदर्शन ने न केवल स्थानीय स्तर पर, बल्कि पूरे क्षेत्र में एकजुटता और जागरूकता का संदेश फैलाया।

Share198Tweet124Share50
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

April 20, 2026

सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

April 20, 2026

एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

April 19, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store