• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

ट्रक की ठोकर से बाइक सवार मामा-भांजी घायल

February 20, 2025

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

April 20, 2026

सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

April 20, 2026

एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

April 19, 2026

शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

April 19, 2026

संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

April 19, 2026

विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

April 18, 2026

भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

April 18, 2026

कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

April 18, 2026

April 17, 2026

बगडबरा पंचायत में डीएलसी कार्यक्रम का आयोजन

April 17, 2026

नगर निगम के 44 गांवों के विकास के लिए अतिरिक्त बजट की मांग तेज

April 17, 2026

जर्जर छत बना खतरा : गिरजा कांटा घर का हिस्सा गिरा, बाल-बाल बचे कर्मी

April 16, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, April 20, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

    सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

    एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

    शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

    संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

    विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

    भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

    कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Sahibganj

ट्रक की ठोकर से बाइक सवार मामा-भांजी घायल

by admin
February 20, 2025
in Sahibganj
0
497
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

राजमहल/संवाददाता। राजमहल-तीनपहाड़ मुख्य सड़क पर बुधवार को मुंडली के समीप तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल में ठोकर मार दी। दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार मामा एवं उनकी भांजी गंभीर रूप से घायल हो गई। इलाज के लिए उन्हें अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया। दुर्घटना के संदर्भ में जानकारी मिली है कि जोंका निवासी केताबुल शेख (18) राजमहल प्रखंड के कोयला बाजार अपनी बहन के घर आया था और वापसी के क्रम में भांजी साहिबा खातून (06) को मोटरसाइकिल में बैठा कर घर जोंका लेकर जा रहा था। इसी क्रम में मुंडली के समीप विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल में धक्का मार दिया। दुर्घटना में केताबुल शेख एवं साहिबा खातून गंभीर रूप से घायल हो गए। अनुमंडलीय असपताल में मौजूद चिकित्सकों ने दोनों घायलों का इलाज किया एवं बिगड़ती हुई स्थिति को देखते हुए साहिबा खातून को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस दुर्घटना की जांच कर रही है।

मारपीट को लेकर आठ के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज

राजमहल/संवाददाता। थाना अंतर्गत बेंगडुब्बी गांव में हुई मारपीट को लेकर अंगूरा बीबी ने 08 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस को दिए आवेदन में पीड़िता ने बताया है कि बीते 18 फरवरी, 2025 की संध्या 04 बजे गांव की ही 02 महिलाओं सहित 08 लोग एकमत होकर हरबे हथियार से लैस होकर आए और मारपीट कर उन्हें जख्मी कर दिया। मामले को लेकर अंगूरा बीबी के बयान पर थाना कांड संख्या 62/25 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

बिजली चोरी मामले में सात पर प्राथमिकी

तालझारी/संवाददाता। विद्युत विभाग की टीम ने मंगलवार को थाना क्षेत्र के महाराजपुर, नया टोला एवं सुकसेना बाला पोखर गांव में छापेमारी की। इस दौरान एलटी लाइन से टोकन लगा कर और एलटी लाइन से मीटर जाने से पूर्व तार छीलकर अलग से पीवीसी तार जोड़कर विद्युत चोरी करते चार लोगों को पकड़ा गया। सभी पर थाना में मामला दर्ज किया गया है। टीम में सौरभ झा, नसीम राजा, प्रकाश रविदास, सुबेश मंडल, घनश्याम कुमार मंडल व अन्य थे। थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज ने बताया कि आरोपियों पर कुल 41,172 रुपए का जुर्माना करते हुए उनके विरुद्ध कांड संख्या 27/2025 दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

बच्चे देश का भविष्य, राष्ट्र के भावी कर्णधार : डीईओ
-जिला स्तरीय मुखिया सम्मेलन

साहिबगंज/संवाददाता। सिद्धू-कान्हू सभागार में बुधवार को जिला स्तरीय मुखिया सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ डीईओ दुर्गानंद झा, डीएसई कुमार हर्ष सहित अन्य ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। डीईओ ने कहा कि किसी भी विद्यालय का शैक्षणिक विकास व उसे आदर्श की स्थिति में लाने में विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य, अभिभावक और स्थानीय जनप्रतिनिधि के रूप में कार्य कर रहे मुखिया की जवाबदेही होती है। बच्चे देश का भविष्य और राष्ट्र के भावी कर्णधार हैं। शिक्षा के निवेश से जुड़े लोगों का परिणाम दूरगामी एवं महत्वपूर्ण होता है। डीएसई कुमार हर्ष ने कहा कि मुखिया की ही भागीदारी से शैक्षिक उन्नयन संभव हो सकेगा। इस दौरान सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी कुमारी डॉली व जिला जेंडर शबनम तबस्सुम ने मुखिया के अधिकार एवं कर्तव्य की जानकारी दी। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले मुखिया को शॉल ओढ़ा कर व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। मौके पर मनीष कुमार, प्रदीप कुमार, सभी मुखिया, सभी बीईईओ, बीपीओ, बीआरपी, सीआरपी, शिक्षा विभाग कर्मी सहित अन्य उपस्थित थे।

डीईओ दुर्गानंद झा बने क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक

साहिबगंज/संवाददाता। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने अधिसूचना जारी कर डीईओ दुर्गानंद झा को संथालपरगना प्रमंडल दुमका का क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक बनाया है। उन्हें साहिबगंज जिला शिक्षा पदाधिकारी के कार्यों के अतिरिक्त संथालपरगना प्रमंडल दुमका का क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक का कार्यभार भी संभालना होगा। मौजूदा क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक गोपाल कृष्ण झा 28 फरवरी को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उनके सेवानिवृत्त के पश्चात दुर्गानंद झा क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक का कार्यभार संभालेंगे।

मैट्रिक में 238 और 1026 परीक्षार्थी ने दी इंटर की परीक्षा

साहिबगंज/संवाददाता। झारखंड अधिविद्य परिषद रांची बोर्ड की ओर से पांचवें दिन बुधवार को प्रथम पाली में मैट्रिक की परीक्षा सुबह 9:45 बजे से दोपहर एक बजे तक जिला के 36 केंद्रों में हुई। म्यूजिक विषय की परीक्षा में कुल 241 अभ्यर्थी में 238 उपस्थित व तीन परीक्षार्थी अनुपस्थित हुए। दूसरी पाली में इंटर की परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम 5:15 बजे तक हुई। गणित और स्टेटिक्स विषय की परीक्षा जिला के 16 परीक्षा केंद्रों में हुई। जिसमें कुल 1035 में 1026 उपस्थित और 09 परीक्षार्थी अनुपस्थित हुए। जिला शिक्षा पदाधिकारी दुर्गानंद झा ने बताया कि परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हुई। जिला के आला अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया।

14 वर्ष से झोपड़ी में चल रही उमवि के छात्रों की पढ़ाई
-2010 में गंगा कटाव में समा गया था विद्यालय

संजय/तालझारी/संवाददाता। राजमहल प्रखंड के गदाई दियारा के फूलचंद टोला स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय की स्थिति दयनीय है। यहां विद्यालय में बच्चों को झोपड़ी के नीचे जमीन पर बैठ कर पढ़ाई करना पड़ रहा है। विद्यालय में शौचालय, खाना बनाने के लिए रूम, पानी, बेंच-डेस्क एवं भवन का अभाव बना है। बच्चे अपने घर से बोरा लेकर आते हैं और उसको बिछा कर उस पर बैठ कर पढ़ाई करते हैं। दरअसल सर्व शिक्षा अभियान के तहत 2003 में यहां विद्यालय की स्थापना हुई थी। 2006 में विद्यालय का भवन निर्माण किया गया था। 2010 में अत्यधिक बाढ़ में विद्यालय का भवन गंगा कटाव में समा गया। इसके बाद से गदाई दियारा के पंचायत भवन के पास स्थानीय ग्रामीणों ने स्कूल के लिए जमीन दी। लेकिन अब तक यहां स्कूल का भवन तैयार नहीं हो सका। इस विद्यालय में 8 तक की कक्षा में कुल 68 बच्चे नामांकित है। कक्षा 1 में 7, कक्षा 2 में 6, कक्षा 3 में 10, कक्षा 4 में 5 कक्षा 5 में 12, कक्षा 6 में 11, कक्षा 7 में 6 एवं कक्षा 8 में 11 बच्चे नामांकित हैं। यहां शिक्षकों की संख्या 02 है। विद्यालय के सचिव राजेन्द्र प्रसाद शर्मा ने बताया कि कई बार भवन के लिए पदाधिकारियों को आवेदन दिया गया है। इधर प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी रोबिन मंडल ने बताया कि इसकी जानकारी उन्हें अब तक नहीं है। अगर ऐसा है तो विद्यालय के सचिव से लिखित आवेदन लेकर विद्यालय भवन निर्माण के लिए डीईओ को भेजा जाएगा।

झारखंड मजदूर संघ ने मांगों को लेकर दिया धरना

साहिबगंज/संवाददाता। भूमिहीन मजदूरों को जमीन दिलाने सहित अन्य मांगों को लेकर झारखंड मजदूर संघ प्रजातांत्रिक ने जिला अध्यक्ष मिथुन कुमार यादव की अध्यक्षता में बुधवार को समाहरणालय के समक्ष धरना दिया। धरना को संबोधित करते हुए मजदूर संघ के केंद्रीय महामंत्री राजकुमार यादव ने कहा कि जिले में न्यूनतम मजदूरी भूमिहीन श्रमिकों की सबसे बड़ी समस्या है। उन्होंने कहा कि उधवा अंचल क्षेत्र के अंतर्गत सूतियार पाड़ा मौजा में सरकारी जमीन में तीन पीढ़ियां से निवास करते आ रहे ऐसे श्रमिकों को बंदोबस्ती देकर प्रधानमंत्री आवास का लाभ दिया जाना चाहिए। उन्होंने पत्थर उद्योग क्षेत्र में न्यूनतम मजदूरी अधिनियम 1948 को पूर्ण रुप से लागू करने, बंद पड़े गंगा पंप नहर योजना के कार्य को चालू करने, बंदरगाह व जलमार्ग अविलंब शूरू करने की मांग भी की। मौके पर केंद्रीय उपाध्यक्ष फूल कुमारी देवी, मनोज सोरेन, दिव्या हांसदा, रोशन मुर्मू, जीवन घोष, चंचल यादव, जावेद अख्तर, मुअज्जम अली, सुदर्शन घोष, जियाउल हक, मोहम्मद नियाज सहित दर्जनों मजदूर मौजूद थे।

मकई लदा ट्रक पलटा, तीन घायल

बोरियो/संवाददाता। थाना क्षेत्र के बोरियो-साहिबगंज मुख्य सड़क के मझौना के समीप मकई लोड कर बांझी से बोरियो आ रहा ट्रक मवेशी को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर सड़क के बीचोंबीच पलट गया। दुर्घटना में चालक दनवार निवासी सेराज अंसारी, बोरियो निवासी कुदरत अली एवं रहमान अंसारी घायल हो गए। सूचना मिलते ही एसआई रामधन उरांव ने दल-बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया।

जैक पर्यवेक्षक ने किया एग्जाम सेंटर का निरीक्षण

बोरियो/संवाददाता। प्लस टू आरके हाईस्कूल में बने परीक्षा केंद्र का बुधवार को झारखंड अधिविद्य परिषद् के पर्यवेक्षक ने सिराजुद्दीन ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परीक्षार्थी को किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं होने देने एवं कदाचार मुक्त परीक्षा को सफल बनाने के लिए शिक्षकों को कई दिशा निर्देश भी दिया। मौके पर केंद्राधीक्षक संजीव कुमार, शिक्षक सीमा सबीना टुडू, सीताराम रक्षित, शिबू कुमार, पवन कुमार, बमबम कुमार, धर्मेंद्र सिंह सहित अन्य मौजूद थे।

अवैध शराब के साथ एक युवक गिरफ्तार

बरहरवा/संवाददाता। आरपीएफ ने ट्रेन से एक व्यक्ति को एक पिट्ठू बैग और एक झोला के साथ गिरफ्तार किया है। आरपीएफ इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि गुप्त सूचना पर ट्रेन नंबर 15648 मुंबई एलटीटी एक्सप्रेस के पीछे वाले जनरल कंपार्टमेंट में उनके नेतृत्व में छापेमारी की गई। इस दौरान पीछे के जनरल कंपार्टमेंट कोच के बाथरूम के पास सन्नी कुमार (18) को एक पिट्ठू बैग और एक झोला के साथ हिरासत में ले लिया गया। उसके बैग व झोला से 45 पीस बड़वाइजर केन बीयर, 07 बोतल रॉयल स्टैग सुपीरियर व्हिस्की और 03 बोतल रॉयल स्टैग बैरल सलेक्ट व्हिस्की को जब्त किया गया। जब्त किए गए फॉरेन लिकर की कुल कीमत 14,670 रुपए है। युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। छापेमारी में सीपीडीएस टीम मालदा एएसआई आदित्य कुमार ठाकुर, कांस्टेबल अनिल कुमार दास, कांस्टेबल कुमार प्रियंकर, एएसआई सुरेश पासवान, हेड कांस्टेबल संजय कुमार और सीबीआई एएसआई आरएस यादव, एएसआई डीके राय सहित अन्य मौजूद थे।

26 किसानों के बीच मधुमक्खी पालन यंत्र का वितरण

उधवा/संवाददाता। उद्यान विकास योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए उधवा प्रखंड के मध्य प्यारपुर पंचायत में 26 किसानों के बीच मधुमक्खी पालन, बक्सा एवं मधु निकासी यंत्र का वितरण किया गया। मुखिया रेशमा बीवी, जिला उद्यान पदाधिकारी अमितेश रंजन एवं सहायक मिट्टी रसायनज्ञ अभिजीत शर्मा ने संयुक्त रूप से प्रति किसान 20 यंत्रों का वितरण किया। मौके पर उद्यान विभाग के प्रेम पासवान, कुद्दुस शेख सहित लाभार्थी किसान एवं अन्य ग्रामीण मौजूद थे।

डीसी ने की विभागों और समितियों के कार्यों की समीक्षा

साहिबगंज/संवाददाता। कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को उपायुक्त हेमंत सती ने जिला स्थापना समिति एवं अनुकंपा समिति की बैठक की। इस दौरान 14 मामले रखे गए। उपायुक्त ने प्राप्त सभी आवेदनों की एक-एक कर जांच की। वहीं उन्होंने जिला आपूर्ति, सहकारिता, लैम्पस, पैक्स विभाग के कार्यों की समीक्षा की। डीसी ने कार्यों की प्रगति, डीलेशन की प्रक्रिया, गोदामों में सीसीटीवी कैमरे लगाने और धान अधिप्राप्ति विषयों पर गहन चर्चा की। डीसी ने पीसी एंड पीएनडीटी की भी समीक्षा की। मौके पर डीडीसी सतीश चंद्रा, अपर समाहर्ता गौतम भगत, सिविल सर्जन डॉ प्रवीण कुमार संथालिया, डीएसओ झुनू कुमार मिश्रा, डीएसई कुमार हर्ष, डीईओ दुगार्नंद झा, डीएओ प्रमोद एक्का, डीसीओ महादेव मुर्मू व अन्य थे।

सांसद की मां से मिले झामुम के नवनिर्वाचित पदाधिकारी

बरहरवा/संवाददाता। झारखंड मुक्ति मोर्चा के नवनिर्वाचित प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल गफूर व नगर अध्यक्ष धर्मवीर कुमार महतो ने बुधवार को राजमहल लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय हांसदा के आवास में उनकी मां शांति सरोजनी मुर्मू से औपचारिक मुलाकात की। नवनिर्वाचित प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल गफूर व नगर अध्यक्ष धर्मवीर कुमार महतो ने कहा कि पार्टी व जनता हित में कार्य करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

मोबिलाइजेशन शिविर सह पंजीकरण दिवस का हुआ आयोजन
राजमहल/संवाददाता। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल विकास योजना के तहत एक दिवसीय मोबिलाइजेशन सह पंजीकरण शिविर प्रखंड कार्यालय प्रांगण में बुधवार को आयोजित हुआ। शुभारंभ प्रभारी बीडीओ सह सीओ मो यूसुफ, विधायक प्रतिनिधि मो मारूफ गुड्डू, जिला वित्तीय प्रबंधक राजेश राय, जिप सदस्य अब्दुल बारीक शेख सहित अन्य ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर 62 लाख रुपये की परिसंपत्तियों का वितरण हुआ। मौके पर जिला वित्तीय प्रबंधक राजेश रायल, मैनेजर स्किल एंड जॉब राजेश कुमार, डिस्ट्रक्टि कोऑर्डिनेटर आशीष इकबाल, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अनिसुर रहमान, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर सहित अन्य उपस्थित थे।

Share199Tweet124Share50
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

April 20, 2026

सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

April 20, 2026

एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

April 19, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store