- डाक अधीक्षक का किया अभियान का नेतृत्व
देवघर/नगर संवाददाता। रविवार को स्वच्छता अभियान के तहत प्रधान डाकघर देवघर में डाक अधीक्षक राम परीखा यादव के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। स्वच्छता अभियान का संदेश लेकर स्वच्छता अभियान देवघर के विभिन्न चौक चौराहों पर चलाया गया। कर्मचारियों द्वारा एक संदेश मार्च स्वच्छता ही सेवा पर जुलूस निकाला गया। जुलूस प्रधान डाकघर होते हुए टावर चौक, राय एंड कंपनी चौक, महिला थाना होते हुए निकल गया एवं स्वच्छता से जुड़े स्लोगन लगाए गए। कार्यक्रम में डाक विभाग के सुमित कुमार राय, अमन कुमार, रवि कुमार, डाक निरीक्षक राहुल सिंह, सोनू कुमार, राज किशोर, सनी कुमार, अजय रंजन एवं अन्य कर्मचारियों ने भाग लेकर इस आयोजन को सफल बनाया।