• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

तीन नये विधेयक के खिलाफ झामुमो ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला

August 25, 2025

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

April 20, 2026

सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

April 20, 2026

एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

April 19, 2026

शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

April 19, 2026

संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

April 19, 2026

विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

April 18, 2026

भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

April 18, 2026

कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

April 18, 2026

April 17, 2026

बगडबरा पंचायत में डीएलसी कार्यक्रम का आयोजन

April 17, 2026

नगर निगम के 44 गांवों के विकास के लिए अतिरिक्त बजट की मांग तेज

April 17, 2026

जर्जर छत बना खतरा : गिरजा कांटा घर का हिस्सा गिरा, बाल-बाल बचे कर्मी

April 16, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, April 20, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

    सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

    एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

    शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

    संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

    विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

    भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

    कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Sahibganj

तीन नये विधेयक के खिलाफ झामुमो ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला

by admin
August 25, 2025
in Sahibganj
0
495
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

साहिबगंज। संवाददाता। पीएम, सीएम और मंत्री को हटाने वाले केंद्र सरकार के तीन नए विधेयक के खिलाफ में रविवार को झामुमो जिला अध्यक्ष अरुण सिंह के नेतृत्व में झामुमो कार्यकर्ताओं ने रेलवे स्टेशन चौक पर केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। इस दौरान जिला अध्यक्ष ने विधेयकों को असंवैधानिक बताते हुए इन्हें दोष साबित होने तक आरोपी निर्दोष होता है, का उल्लंघन बताया। कहा कि उक्त विधेयक असंवैधानिक रूप से जनप्रतिनिधि को उसके दायित्वों से विमुख करते हुए जनता के दिए गए जनादेश का अपमान करता है। कहा कि आए दिन ऐसा देखा जा रहा है कि भाजपा नेतृत्व वाली केंद्र सरकार अपने विरोधियों को राजनैतिक, सामाजिक एवं मानसिक स्तर पर नुकसान पहुंचाने अथवा अपने राजनैतिक दल को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरूपयोग कर रही है। ऐसे में विधेयक का दुरूपयोग कर किसी भी जन प्रतिनिधि को किसी भी केंद्रीय जांच एजेंसी 30 दिनों से अधिक समय के लिए न्यायिक हिरासत में भेज कर जनता के दिए गए जनादेश का अपमान करते हुए निर्दोष जनप्रतिनिधि को इस्तीफा देने अथवा पद छोड़ने के लिए बाध्य कर सकती है। उक्त विधेयक यह दर्शाता है कि भाजपा अपने चाल-चरित्र के अनुरूप सत्ता पर काबिज होने के लिए किसी भी स्तर तक जा सकती है। इधर इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा के शीर्ष नेताओं के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और ओछी राजनीति बंद करने की बात कही। मौके पर केंद्रीय समिति सदस्य सह जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष संजय गोश्वामी, केंद्रीय समिति सदस्य सह जिला उपाध्यक्ष संजीव सामु हेंब्रम, सुरेंद्र यादव, संजय मिश्रा उर्फ बबलू मिश्रा, केंद्रीय समिति सदस्य सह जिला प्रवक्ता राजाराम मरांडी, मुजीबुर रहमान, अखलाकुर रहमान, जिला सचिव सुरेश टुडू, जिला उपाध्यक्ष प्रो मुजम्मिल ह़क, जिला कोषाध्यक्ष सुरेश शाह, जिला उपाध्यक्ष जंग बहादुर सिंह, जेम्स किस्कू, मो आज़ाद, राजू अंसारी, बर्नाड मरांडी, दुर्गा मंडल, वारिस अनवर, विकास यादव, अमरदीप, ग़फ़्फार अंसारी, आदित्य यादव, विनय कुमार सिंह, सरिता देवी, छवि हेंब्रम, तारिक अनवर, विनीत पोद्दार, एकरामूल हसन, दिनेश सोरेन, योगेश हांसदा, ़गोपाल मंडल, नुमान अंसारी, अमरदीप सिंह, गुरु हेम्ब्रम, मो शाहबाज, मो इब्राहिम, धर्मवीर कुमार सहित अन्य मौजूद थे।

दुकान का ताला तोड़कर 3.29 लाख से अधिक रुपये की शराब की चोरी
तालझारी। संवाददाता। थाना क्षेत्र अंतर्गत सकरीगली, हाथीगढ में एक शराब की दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने तीन लाख उनतीस हजार दो सौ तीस रूपया की शराब की चोरी कर ली। मामले में उत्पाद निरीक्षक प्रवीण कुमार राणा के आवेदन पर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। उत्पाद निरीक्षक ने आवेदन में पुलिस को बताया है कि 23 अगस्त को सुबह राजू पांडेय ने फोन पर जानकारी दी कि सकरीगली के पास स्थित कम्पोजिट शराब दुकान का ताला टूटा हुआ है। सूचना मिलने पर शराब दुकान के प्रभारी नितेश कुमार मंडल दुकान पहुंचे तो ताला टूटा हुआ पाया। दुकान के अन्दर से कैशचेस्ट गायब था। दुकान में मौजूद शराब का भौतिक सत्यापन कर दैनिक ब्रिकी पंजी से मिलान करने पर करने पर 3 लाख 29 हजार 230 रुपये की शराब गायब पाई गई। इधर थाना प्रभारी नितेश कुमार पांडेय ने बताया कि दुकान पहुंच मामले की जांच-पड़ताल की गई है। वहीं जिला उत्पादक निरीक्षक के आवेदन पर थाना कांड संख्या 141/25 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।

हर हाल में सतर्कता का प्रदर्शन करे पुलिस: अमित कुमार सिंह
साहिबगंज। संवाददाता। पुलिस लाइन स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय कक्ष में रविवार को मासिक अपराध नियत्रंण गोष्ठी हुई। इसकी अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह ने की। अपराध गोष्ठी में एसपी ने थाना प्रभारियों को संबोधित करते हुए अपराध नियंत्रण संबंधी टिप्स दिए और पर्व त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने का निर्देश दिया। कहा कि अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस को पूरी तरह सतर्क रहने की ज़रूरत है। किसी भी हाल में कोताही नहीं बरतें। एसपी ने पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों को अपराधियों की लिस्ट बना कर उन्हें गिरफ्तार करने, नशा उत्पादों पर रोक लगाने, बाइक की चोरी व घरों में चोरी पर रोक लगाने, रात्रि गश्ती पर विशेष ़फोकस करने, गश्ती के दौरान संदिग्ध लोगों की जांच करने, चौक, चैराहों व सन्नाटों में बेवजह खड़े लोगों से पूछताछ करने, हर गली मोहल्लों में पेट्रोलिंग करने, लंबित कांडों का जल्द से जल्द निष्पादन करने, लाल वारंटियों को गिरफ्तार करने, सुचारू रूप से वाहन जांच अभियान चलाने, अवैध लॉटरी, जुआ के अड्डे व गांजे जैसे अवैध कारोबार पर नकेल कसने का निर्देश दिया। साथ ही लोगों से बेहतर तालमेल बनाने, थानों में उनकी समस्या सुनने, सूचना तंत्र को मजबूत बनाने का निर्देश दिया। मौके पर डीएसपी विजय कुमार कुशवाहा, एसडीपीओ किशोर तिर्की, प्रशिक्षु डीएसपी रूपक सिंह, राजमहल एसडीपीओ विमलेश त्रिपाठी, बरहरवा एसडीपीओ नितिन खंडेलवाल, सर्किल इंस्पेक्टर अमित कुमार गुप्ता, राजीव रंजन सहित सभी थाना प्रभारी मौजूद थे।

जमीन विवाद को लेकर युवक पर चाकू से हमला
उधवा। संवाददाता। राधानगर थाना क्षेत्र के दक्षिण बेगमगंज पंचायत के शेखू हाजी टोला गांव में शनिवार देर शाम को जमीनी विवाद में एक युवक को चाकू मार दिया गया। इस घटना में मनवर शेख(30) गंभीर रूप से घायल हो गया। इधर स्थानीय लोगों ने वारदात के बाद आरोपी को दबोच इसकी सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने वहां पहुंच मामले की छानबीन करते हुए स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल युवक को इलाज के लिए राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल युवक को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार मनवर शेख और आरोपी तजमुल शेख के बीच जमीन का विवाद चल रहा था। देर शाम दोनों में नोकझोक हुई। इस दौरान आरोपी तजमुल शेख ने गुस्से में आकर मनवर शेख पर चाकू से तीन-चार बार वार कर दिया। जिससे मनवर शेख खून से लथपथ हो गया। इधर थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज ने दल बल के साथ आरोपी को हिरासत में लेकर साथ थाना पहुंचे। जहां उससे पूछताछ चल रही है। इधर पीड़ित पक्ष के थाना में लिखित शिकायत दर्ज करने से इंकार कर देने पर थाना प्रभारी के स्वलिखित आवेदन पर कांड संख्या 345/25 दर्ज कर पुलिस ने रविवार को आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

सरकार जमीन का लगान रशीद काटना शीघ्र शुरू करे : मनु
साहिबगंज। संवाददाता। शहर के रेलवे जेनरल इंस्टिट्यूट परिसर में रविवार को भारतीय हलधर किसान यूनियन की बैठक हुई। अध्यक्षता वरिष्ठ किसान मनु प्रसाद यादव ने की। इस दौरान किसानों ने अपनी समस्या रखते हुए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 2018 से 2024 तक बकाया भुगतान, बंद जमीन का लगान रसीद, बाढ़ से खरीफ फसल मकई के गंगा में डूबने, इसके लिए बीमा भुगतान करने की व्यवस्था, बाढ़ पीड़ित किसान परिवार को उन्हें भरण पोषण के लिए उचित मात्रा में आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने व किसानों को समय पर निशुल्क खाद व बीज उपलब्ध कराने की मांग सहित यूनियन की मजबूती पर चर्चा की। मौके पर शंकर प्रसाद यादव, ममता कुमारी, लक्ष्मण राय, हीरालाल पंडित, शंकर खंडेलवाल, उदय कुमार गुप्ता, भगवान मंडल, बास्की नाथ यादव, सुरेश मंडल, वासुदेव सिंह, राम अवतार सिंह, धर्मराज चौधरी, प्रदुमन चौधरी, गणेश प्रसाद चौधरी, कृष्ण मोहन यादव, शंकर रविदास, जय राम चौधरी, कपिल देव मंडल, रामप्रवेश यादव, दिनेश यादव सहित अन्य किसान मौजूद थे।

विवाहिता ने पति व ससुराल पर लगाया मारपीट का आरोप
उधवा। संवाददाता। राधानगर थाना क्षेत्र के पलाशगाछी पंचायत की एक विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर मारपीट सहित कई गंभीर आरोप लगाकर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस को आवेदन देकर खुशबू खातून ने आरोप लगाया है कि उसकी शादी खसपुरा गांव के तनवीर शेख के साथ हुई थी। इसके बाद से ससुराल वाले गलत आरोप लगाकर उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट करते हैं। शनिवार को सुबह करीब 9 बजे तनवीर शेख, सुरेतन बेवा, मरियम खातून ने मिलकर बिना किसी कारण के उसे पकड़कर लात-घूंसों से पीट डाला। चिल्लाने पर पति व सास ने गले में गमछा देकर जान से मारने की कोशिश की। मामले को लेकर पुलिस ने थाना कांड संख्या 343/25 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

तीनपहाड़-साहिबगंज रेलखंड पर बरामद हुआ अधेड़ का शव
राजमहल। संवाददाता। तीनपहाड़-साहिबगंज रेलखंड पर कल्याणचक-तालझारी स्टेशन के बीच सबडहरा फाटक के समीप रविवार की सुबह रेलवे ट्रैक के निकट से एक अज्ञात अधेड़ व्यक्ति का शव बरामद हुआ। आशंका जताई जा रही है कि उक्त व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली होगी या पांव फिसल कर गिरने से ट्रेन से कट जाने से उसकी मौत हुई होगी। सूचना मिलने पर वहां पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये अनुमंडल अस्पताल भेज दिया। थाना प्रभारी गुलाम सरवर ने मृत व्यक्ति की पहचान के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। उन्होंने मृतक का फोटो शेयर कर जानकारी जुटाई। आखिरकार मृतक की पहचान राजमहल थाना क्षेत्र के लालमाटी पंचायत अंतर्गत छोटा कार्तिकडांगा निवासी दारीक साहा के रूप में हुई। खबर लिखे जाने तक शव को परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया चल रही थी।

Share198Tweet124Share50
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

April 20, 2026

सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

April 20, 2026

एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

April 19, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store