• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

नेशनल यूथ फाउंडेशन ए वॉइस ऑफ इंडिया के तत्वावधान में एक दिवसीय कानून जागरूकता शिविर आयोजित

May 4, 2025

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

April 20, 2026

सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

April 20, 2026

एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

April 19, 2026

शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

April 19, 2026

संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

April 19, 2026

विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

April 18, 2026

भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

April 18, 2026

कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

April 18, 2026

April 17, 2026

बगडबरा पंचायत में डीएलसी कार्यक्रम का आयोजन

April 17, 2026

नगर निगम के 44 गांवों के विकास के लिए अतिरिक्त बजट की मांग तेज

April 17, 2026

जर्जर छत बना खतरा : गिरजा कांटा घर का हिस्सा गिरा, बाल-बाल बचे कर्मी

April 16, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, April 20, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

    सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

    एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

    शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

    संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

    विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

    भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

    कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Bihar

नेशनल यूथ फाउंडेशन ए वॉइस ऑफ इंडिया के तत्वावधान में एक दिवसीय कानून जागरूकता शिविर आयोजित

by admin
May 4, 2025
in Bihar
0
496
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

कुलटी। आसनसोल। संवाददाता। आसनसोल नगर निगम के वार्ड संख्या 59 के नियामतपुर सूर्य मंदिर प्रांगण में नेशनल यूथ फाउंडेशन ए वॉइस ऑफ इंडिया के तत्वावधान में एक दिवसीय कानून जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जागरूकता शिविर में लीगल सर्विस पश्चिम बर्धमान सेकेट्री आम्रपाली चक्रवर्ती, समाजसेवी पवन गुडगुडिया, नियामतपुर चेम्बर ऑफ कॉमर्स के सचिव गुरविंद्र सिंह, पूर्व पार्षद मीर हासिम, तृणमूल कुल्टी ब्लॉक के अध्यक्ष कंचन राय, डॉक्टर आशिफ अशरफ, नियामतपुर पुलिस फाड़ी के एसआई मिलन भुई, समाजसेविका उषा रानी चक्रवर्ती, भाजपा नेता सह समाजसेवी टिंकू वर्मा, समाजसेवी सुजीत सिंह, आसनसोल दुरबार संस्था की अध्यक्ष मर्जीना शेख व कन्हाई सहित कई अन्य गणमान्य अतिथि के तौर पर उपस्थित थे। इसके अलावा कार्यक्रम में क्रिस्टोफर स्कूल, एनडी राष्ट्रीय विद्यालय, जलधी कुमारी देवी बालिका विद्यालय, ग्रीन प्वॉइंट स्कूल के माध्यमिक और उच्च माध्यमिक के टॉपर छात्र-छात्राओं सहित लॉ कॉलेज में शिक्षा ग्रहण कर रही छात्राओं को कार्यक्रम में आमंत्रित कर उनके उज्वल भविष्य की कामना करते हुए मोमेंटो व पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा कार्यक्रम में इलाके की आम जनता को भी आमंत्रित किया गया था, जिनको कानून से जुड़ी कई तरह की महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई। साथ ही, आम जनता को कानून से मिलने वाली सहायता व उनके अधिकार के बारे में भी अवगत करवाया गया। यहीं नही इस कार्यक्रम में उपस्थित कुछ लोगों ने अपनी व समाज से जुड़ी कई तरह के मुद्दों को कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य अतिथियों के सामने रखा। इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि लीगल सर्विस पश्चिम बर्धमान सेकेट्री आम्रपाली चक्रवर्ती ने बताया कि शिविर के माध्यम से 10 मई को पूरे देश में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में शामिल होकर और अपनी-अपनी समस्याओं से जुड़े मामले का निष्पादन कराएं। उन्होंने कहा कि आसनसोल अदालत में भी लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है, वह इस कार्यक्रम के माध्यम से तमाम लोगों को आग्रह करते हैं की अगर उनके किसी भी तरह के कोई भी मामला हो, अगर वह मामला पेंडिंग ही क्यों नही पड़ा हो, उन मामलों का लोक अदालत में निष्पादन होगा। मौके पर नेशनल यूथ फाउंडेशन के अध्यक्ष विक्रांत पासवान, सचिव राजेश्वर शर्मा, उपाध्यक्ष विश्वजीत शर्मा, सहायक सचिव मनोज मिश्रा, प्रकाश प्रसाद, गुरबिंदर सिंह, अधिवक्ता सिमरन, मीर फैज, रौशन आरा, तबस्सुम परवीन, निखत परवीन आदि उपस्थित थे।

सरकारी चापाकल खराब हो जाए तो अंकित नंबरों पर करें फोन
चलंत रिपेयरिंग टीम पहुंचकर करेगी ठीक
जमुई। संवाददाता। जमुई में पारा चढ़ते ही जलस्तर गिरने लगा है। इस स्थिति में यदि चापाकल खराब हो जाए तो लोगों को पानी संकट से जूझना पड़ेगा। भीषण गर्मी में लोगों को पीने की पानी की समस्या नहीं हो, इसके लिए लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग की चलंत रिपेयरिंग टीम गांव-टोलों में ढूंढ़कर खराब चापाकलों को ठीक कर रही है। चापाकल खराब होने की सूचना या शिकायत मिलने पर टीम पहुंचकर उसको दुरुस्त कर रहा है। विभाग अगले कुछ दिनों में सभी खराब चापाकलों को दुरुस्त करने का दावा किया है। चलंत चापाकल रिपेयरिंग टीम का प्रखंडों में घूमना जारी है।
जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा जिले भीषण गर्मी के चलते पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सजग और सचेत दिख रही हैं। उनके द्वारा पीएचईडी के कार्यों की सतत समीक्षा की जा रही है और अभियंताओं को अहम निर्देश दिए जा रहे हैं। डीएम ने जल ही जीवन है का पाठ पढ़ाते हुए कहा कि पेयजल की उपलब्धता के लिए चौकन्ना रहें।
पीएचईडी कार्यालक अभियंता ई. प्रिंस कुमार ने बताया कि पेयजल की उपलब्धता के लिए जिला में चापाकल मरम्मत मुहिम चलाया जा रहा है। खराब चापाकल की सूचना और शिकायत दर्ज कराने पर तुरंत सहायक अभियंता, कनीय अभियंता, टेक्नीशियन और कर्मी चलंत रिपेयरिंग टीम के साथ नामित स्थान पहुंचकर उसे दुरुस्त कर रहे हैं। उन्होंने सहायक अभियंता एवं कनीय अभियंताओं को विशेष तौर पर हिदायत दी है कि पेयजल की समस्या के निराकरण के लिए क्षेत्र भ्रमण कर इस दिशा में कारगर पहल करें। पेयजल की समस्या को दूर करने के लिए जमुई प्रमंडल कार्यालय में नियंत्रण कक्ष बनाया गया है। इसका नंबर 8544428957 है। नियंत्रण कक्ष प्रत्येक कार्य दिवस को पूर्वाह्न 10:00 बजे से संध्या 06:00 बजे तक गतिशील रहता है। यहां चापाकल खराब होने अथवा हर घर नल जल योजना से जुड़ी समस्याओं की सूचना दी जा सकती है। प्राप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई तय है। विभाग ने इसके अलावे प्रखंडवार कनीय अभियंताओं की प्रतिनियुक्ति और उनका मोबाइल नंबर जारी किया है। जरूरतमंद यहां भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
जमुई : प्रवीण कुमार : 7004837881
ई.अलीगंज : मुकेश कुमार : 9102598475
सिकंदरा : प्रियंका किरण : 9798524610
खैरा : मुकेश कुमार : 9102598475
लक्ष्मीपुर : निशिकांत राज : 8877281033
बरहट : मो. मसरूर आलम : 7782004063
गिद्धौर : श्रीमती वर्षा : 6203862994
झाझा : मो.सद्दाम हुसैन : 8268031983
सोनो : रिंकू राज : 6203907851
चकाई : कुमार जय : 9546019559
सहायक अभियंता :
विकास कुमार कुशवाहा : 8544428749, 7531990975
खुशी कुमारी : 8544428987, 6201091998
प्रदीप कुमार : 8544428956, 8709061319
कार्यपालक अभियंता ने कहा कि मरम्मत दल औजार के साथ चार पहिया, तीन पहिया और दो पहिया वाहन पर सवार होकर हर गांव और वार्ड का भ्रमण कर रहे हैं और वहां पीएचईडी, मुखिया, जिला परिषद, बीडीओ, विधायक, विधान पार्षद, सांसद और मंत्री की अनुशंसा पर गाड़े गए चापाकल का जायजा ले रहे हैं। संबंधित चापाकल के खराब रहने पर उसे तुरंत पानी उगलने लायक बनाते हैं। उन्होंने नागरिकों समेत तमाम नामित जनों से आग्रह करते हुए कहा कि अंकित मोबाइल नंबर पर खराब चापाकल की सूचना दें ताकि मरम्मत दल तुरंत वहां जाकर उसे दुरुस्त कर सके।

इलाज कराने बाहर गये सेवानिवृत्त चौकीदार के घर लाखों की चोरी
अलीगंज। संवाददाता। चंद्रदीप थाना क्षेत्र अंतर्गत धनार गांव में बीते शुक्रवार की देर रात महीनों से बंद घर का ताला तोड़कर चोरो ने घर में रखे लाखों के जेवरात व सामग्री की चोरी कर लिये जाने का समाचार प्रकाश में आया है। जानकारी के अनुसार, सेवानिवृत्त चौकीदार नरेश पासवान अपना इलाज कराने बेटा के पास रांची चले गए थे और घर में महीनों से ताला लगा था। तभी बीते शुक्रवार की देर रात अज्ञात चोरों ने घर के मुख्य दरवाजा में लगे ताला को काटकर अंदर प्रवेश कर घर में रखे गोदरेज व बक्शा का ताला तोड़कर लगभग दस लाख की जेवरात व कपडा, एलईडी, कांसा व पीतल बर्तन की चोरी कर लिया है। सेवानिवृत्त चौकीदार के पुत्र राजकुमार पासवान ने बताया कि घर के सभी सदस्य पिता के इलाज कराने रांची चले आये थे। घर में कोई सदस्य न देखकर घटना का अंजाम दिया है। पीड़ित ने बताया घटना की सूचना पड़ोसी रिश्तेदार ने बताया और घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दिया गया है। चंद्रदीप थानाध्यक्ष राजेन्द्र साह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। घर के कोई सदस्य नही है। पुलिस मामला की तहकीकात कर रही है।

दो केंद्रों पर कड़ी निगरानी में होगी नीट यूजी की परीक्षा आज
जमुई। संवाददाता। जमुई में चार मई को नीट यूजी परीक्षा 2025 का आयोजन होगा। परीक्षा के लिए केकेएम कॉलेज और उच्च विद्यालय जमुई को केंद्र बनाया गया है। इन दोनों केंद्रों पर 800 से ज्यादा परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा अपराह्न 02:05 से आरंभ होगी जो अपराह्न 05:00 बजे तक चलेगी। कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण परीक्षा के लिए जिला प्रशासन सजग और सचेत है।
डीएम अभिलाषा शर्मा के निर्देश पर डीडीसी सुभाष चंद्र मंडल की अध्यक्षता में निर्धारित परीक्षा को लेकर समाहरणालय के सभा कक्ष में महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई, जिसमें नीट यूजी को गाइडलाइंस के मुताबिक संपन्न कराने का निर्णय लिया गया। डीडीसी ने कहा कि दोनों केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे। परीक्षा के दौरान सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी की जाएगी। साथ ही, वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। परीक्षा केंद्रों के आस-पास भी अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती होगी ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसी प्रकार की अफवाह फैलाने या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। परीक्षा के सफल संचालन के लिए पुलिस, शिक्षा, बिजली और यातायात विभाग को अहम जिम्मेदारी दी गई है। दिव्यांग परीक्षार्थियों के लिए व्हील चेयर और सहायक का प्रबंध किया जाएगा। प्रतिनियुक्त स्टैटिक और पेट्रोलिंग मजिस्ट्रेट विभागीय निर्देशों के अनुरूप दायित्वों का निर्वहन करेंगे। नामित परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों के लिए पेयजल, रौशनी, शौचालय आदि का पुख्ता इंतजाम किया जाना है। परीक्षा केंद्र पर प्रश्न पत्र और उत्तर पुस्तिका नियमबद्ध तरीके से अंकित केंद्र पर पहुंचना है। दोनों परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के तहत तीन पुरुष और दो महिला पुलिस बल को हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर के साथ तैनात किया जाएगा। ट्रैफिक पुलिस अधीक्षक यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करेंगे। परीक्षा संचालन समिति के सदस्य परीक्षा तिथि के पूर्व आवश्यक तैयारियों का जायजा लेंगे। डीडीसी ने कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण परीक्षा के संचालन के लिए हर संभव प्रयास किए जाने का ऐलान किया।
जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी राम दुलार राम, एसडीएम अभय कुमार तिवारी, वरीय उप समाहर्ता नागमणि कुमार वर्मा, डीएसपी मुख्यालय आफताब अहमद, डीईओ राजेश कुमार, यातायात पुलिस अधीक्षक समेत अधिकांश नामित अधिकारी बैठक में उपस्थित थे।

ईसीएल प्रबंधन और स्थानीय प्रशासन के रवैया से नाराज ग्रामीण ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन
कुमारधुबी। संवाददाता। एग्यारकुंड प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत वृंदावनपुर पंचायत के बंगाल बिहार धौड़ा के ग्रामीण इन दिनों ईसीएल प्रबंधन के तानाशाही रवैए से काफी आक्रोशित दिखे। दरअसल ईसीएल की ओर से धौड़ा का मुख्य रास्ते को काट दिया गया है जिससे वहां के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नाराज ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार दोपहर पंचायत समिति सदस्य रंजन मिश्रा के नेतृत्व में बीडीओ मधु कुमारी से मिल एक ज्ञापन सौंपा। वही ईसीएल प्रबंधन की मनमानी के खिलाफ शिकायत किया। साथ ही, जल्द उनकी समस्या का हल करने की बात कही। बीडीओ मधु कुमारी ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि जल्द ही उनकी परेशानियों को प्रबंधन के साथ वार्ता कर हल करने का काम किया जाएगा।
इधर स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि 3 महीना पहले ईसीएल और प्रशासन की ओर से बंगाल बिहार धौड़ा में आने जाने वाले का यह मुख्य मार्ग है जिसे जेसीबी के माध्यम से कटवा दिया गया है। इस जगह से न ही छोटी या बड़ी गाड़ियां पार हो सकती है, न ही एंबुलेंस जा सकता है जिससे हम लोग को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। घर में शादी है और ऐसे मौके पर रास्ता को ईसीएल द्वारा काट दिया गया। ऐसी परिस्थिति में लोगों को आना जाना कैसे होगा। वही स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि जल्द से जल्द इस रास्ता को सही किया जाए जिससे हम लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना ना करना पड़े।
वही वृंदावनपुर के पंचायत समिति सदस्य रंजन मिश्रा ने बताया कि ईसीएल हमेशा से तानाशाही रवैया अपनाते हुए आई है, यही कारण है कि आज हजारों की संख्या में रह रहे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

शराब के नशे में हंगामा कर रहे सात लोग गिरफ्तार
ब्रेथ एनालाइजर से की गई पुष्टि
गिद्धौर। संवाददाता। गिद्धौर थाना की पुलिस ने शराब के नशे में आपस में बहस कर रहे सात लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई मंगलवार शाम करीब 8:05 बजे गश्ती के दौरान महुली पेट्रोल पंप के पास की गई, जहां कुछ लोग शराब के नशे में आपस में उलझते हुए पाए गए। गश्ती दल को सूचना मिली कि महुली मोड़ के पास कुछ लोग शराब के नशे में झगड़ा कर रहे हैं। सूचना पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और उन सभी को हिरासत में लिया। पूछताछ में गिरफ्तार लोगों की पहचान रोहित कुमार, महेन्द्र साव, विष्णु मांझी, सुभाष कुमार, धीरेश कुमार, भोला गुप्ता उर्फ संदीप कुमार, और मुंटू कुमार के रूप में हुई है। सभी की उम्र 24 से 40 वर्ष के बीच है। पुलिस ने इन सभी को गिद्धौर थाना लाकर ब्रेथ एनालाइजर से जांच की, जिसमें सभी के शरीर में अल्कोहल की मात्रा क्रमश: 55, 173, 32, 52, 62, 29 और 33 मिलीग्राम प्रति 100 मिलीलीटर पाई गई। यह स्पष्ट रूप से शराब सेवन की पुष्टि करता है, जो बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून का उल्लंघन है। गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत थाने में बंद कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि सभी के खिलाफ शराबबंदी कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी और लोगों से अपील की कि वे कानून का पालन करें।

एसटी क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन मुकाबले में चकाई टीम जीती
चंद्रमंडी। संवाददाता। प्रखंड के चौपला पंचायत के छाता झगड़ाही खेल मैदान पर शनिवार को एसटी क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला एम चकाई एवं चडरी टीम के बीच खेला गया। टॉस जीतकर चडरी की टीम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करते हुए चकाई की टीम ने 8 ओवर में 145 रन का स्कोर खड़ा किया। चकाई की ओर से सुजीत ने 41 अजय ने 27 और सुमन ने 18 रनों की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चडरी की टीम 7 ओवर में 63 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। चकाई की टीम ने 82 रनों से उद्घाटन मुकाबला जीत लिया। प्रतियोगिता में प्रखंड की आठ टीम भाग ले रही है। टूर्नामेंट का आयोजन बीएमएच क्लब झगड़ाही की ओर से किया जा रहा है। मैच में अंपायर की भूमिका विजय, सुमन, अरविंद चिंटू एवं महावीर ने निभाई। इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्व मुखिया भोला बाश्के, सुभाषचंद्र मरांडी, संतोष बास्के ने संयुक्त रूप से फीता काटकर और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। चकाई टीम के सुजीत कुमार को 41 रन बनाने एवं एक विकेट लेने पर मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए अध्यक्ष कृष्ण कुमार, महावीर कुमार, संजू कुमार सक्रिय देखे गए।

वेतन भुगतान में शिक्षकों को प्राथमिकता : डॉ सिद्धार्थ
शिक्षकों के वेतन में देरी पर सख्त हुए अपर मुख्य सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ
रविवार से तीन चरणों में जारी होंगे टीआरई-3 के शिक्षकों के पोस्टिंग ऑर्डर
टीआरई-1 और टीआरई-2 की महिला शिक्षकों के ट्रांसफर पर होगा फोकस
पटना। संवाददाता। बिहार शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ ने शिक्षा की बात-हर शनिवार कार्यक्रम के 13वें एपिसोड में कई बड़ी घोषणाएं की। उन्होंने टीआरई-3 के अंतर्गत चयनित शिक्षकों की पोस्टिंग की समयसीमा स्पष्ट करते हुए कहा कि रविवार से तीन चरणों में पोस्टिंग ऑर्डर जारी किया जाएगा और सभी शिक्षक 15 मई 2025 से पहले स्कूल ज्वाइन कर लेंगे। इसके बाद वे विधिवत रूप से शैक्षणिक कार्यों की शुरुआत करेंगे।
डॉ. एस. सिद्धार्थ ने टीआरई-3 की पोस्टिंग को लेकर स्पष्ट कहा कि रविवार को सबसे पहले 11 जिलों का पोस्टिंग ऑर्डर निकलेगा। फिर सोमवार को दूसरे 11 जिलों का और फिर मंगलवार को शेष जिलों का पोस्टिंग ऑर्डर निकल जाएगा। उन्होंने सभी शिक्षकों को शुभकामनाएं भी दी।
डॉ. एस. सिद्धार्थ ने यह भी कहा कि बीपीएससी टीआरई-1 और टीआरई-2 के अंतर्गत कार्यरत महिला शिक्षकों के दूरी आधारित स्थानांतरण की प्रक्रिया अगले सप्ताह से शुरू की जाएगी। इसकी जानकारी सभी को ई-शिक्षा कोष पोर्टल के माध्यम से मिल जाएगी। इस खास कार्यक्रम के दौरान डॉ. एस. सिद्धार्थ ने एक विशेष पत्र का जिक्र किया, जिसे बीपीएससी टीआरई-1 के एक शिक्षक ने बड़े दर्द और व्यथा के साथ लिखा था। इस पत्र में वेतन में देरी, डीईओ/डीपीओ का दुर्व्यवहार, रिश्वतखोरी जैसे गंभीर मुद्दे उठाए गए थे। उन्होंने कहा कि मैंने इस पत्र को कई बार पढ़ा है और शिक्षकों की वेदना को पूरी तरह समझा है। डॉ. एस. सिद्धार्थ ने स्पष्ट रूप से निर्देश दिया कि जब तक शिक्षकों को वेतन नहीं मिलेगा, तब तक शिक्षा विभाग के कार्यालयों में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों (ग्रुप डी को छोड़कर) को वेतन नहीं दिया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शिक्षकों को तंग करने या वेतन रोकने की शिकायत आयी तो सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इसके साथ ही शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ ने कहा कि विभाग ने हाल ही में ग्रीवांस हैंडलिंग पोर्टल को ई-शिक्षा कोष से जोड़ा है, जिसमें कुल 11 अवयव हैं। इनमें भुगतान से लेकर स्कूल इंफ्रास्ट्रक्चर, शिक्षकों की शिकायत और उपस्थिति की निगरानी तक की पूरी व्यवस्था ऑनलाइन है। वे खुद हर सुबह और शाम इसे मॉनिटर करते हैं।
उन्होंने कहा कि मुझे कई शिकायतें देखकर बेहद दुख हुआ है। अब किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि अब वेतन भुगतान, ईएल/सीएल अवकाश, मातृत्व अवकाश की सारी प्रक्रिया ऑनलाइन की जाएगी, जिससे पारदर्शिता बनी रहे।
इसके साथ ही उन्होंने मध्याह्न भोजन का जिक्र करते हुए कहा कि हमलोगों ने मध्याह्न भोजन का पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया है। प्रधानाचार्य पर स्कूल से संबंधित कई तरह की जिम्मेदारियां होती हैं और स्कूल की हर गतिविधि पर निगरानी भी रखना होता है।
कार्यक्रम के अंत में डॉ. एस. सिद्धार्थ ने शिक्षक के पत्र का उल्लेख करते हुए कहा कि इस पत्र ने मुझे अंदर तक प्रभावित किया है। यह हम सबके लिए एक बड़ी सीख है। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि पत्र में दिए गए सुझावों पर अमल हो और शिक्षक अधिक से अधिक समय विद्यालय में दें।

Share198Tweet124Share50
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

April 20, 2026

सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

April 20, 2026

एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

April 19, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store