देवघर/वरीय संवाददाता। पतंजलि परिवार द्वारा भारत स्वाभिमान न्यास के जिला अध्यक्ष अनुज कुमार त्यागी के नेतृत्व में स्वच्छता ही सेवा है अभियान के तहत शहर से प्रखंड के गांवों तक दर्जनों सार्वजनिक स्थानों पर सुबह 10 बजे से 11 बजे तक स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसमें अलग-अलग जगहों से तकरीबन सौ की संख्या में कार्यकर्ता ने सहयोग किया। जिला अध्यक्ष श्री त्यागी ने कहा प्रधानमंत्री के आग्रह पर स्वामी रामदेव जी महाराज एवं आचार्य बालकृष्ण जी के निर्देश पर देवघर समेत पूरे देश भर में पतंजलि परिवार ने एक साथ एक समय में स्वच्छता अभियान चलाया। इस मुहिम में युवा प्रभारी मनोज कुमार, योग शिक्षक शंभू कुमार बरनवाल, प्रमोद कुमार, शिव ओतार बरनवाल, विनय कुमार, पार्थो मुखर्जी, पवन राय, अखिलेश मोदी, अरुण कुमार, दिनेश बरनवाल, विशाल तुरी,विजय कुमार, रूपा द्वारी, रीता बरनवाल, नीलम देवी, शिप्रा केसरी, रूपा गुप्ता आदि ने स्वच्छता अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
स्वच्छता ही सेवा को लेकर डॉ जेएम कॉलेज ने चलाया सफाई अभियान
जसीडीह/संवाददाता। स्वच्छता ही सेवा के तहत रविवार को डॉ जगन्नाथ मिश्र महाविद्यालय जसीडीह के तत्वावधान में ‘कचरा मुक्त भारत’ अभियान की शुरुआत की गई। इस अभियान के अंतर्गत महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना यूनिट एक के स्वयंसेवकों एवं महाविद्यालय के प्राध्यापक द्वारा महाविद्यालय कैंपस एवं मुख्य सड़क की सफाई की गई। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना यूनिट एक के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ रामकृष्ण चौधरी ने कचरा मुक्त भारत के उद्देश्य की जानकारी दी। प्राचार्य हिमांशु शेखर दुबे ने सभी स्वयंसेवकों को स्वच्छता की सेवा को प्राथमिकता देने का आह्वान किया। प्रो अनन्त कुमार सिन्हा ने कचरा मुक्त भारत की प्रशंसा करते हुए स्वच्छता अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक प्रो संतोष कुमार सिंह, डॉ किशोर कुमार झा, भावना भारती, रजनी सिन्हा एवं स्वयंसेवकों में देवेंद्र कुमार यादव, आनंद कुमार सिंह, सत्यम कुमार, शिवम कुमार बरनवाल, अमन कुमार, संजय यादव, सनीलाल यादव, अभिषेक कुमार, रंजन आदि ने योगदान किया।
चाइल्ड ट्रैफिकिंग रोकथाम को लेकर चलाया जागरूकता अभियान
मारगोमुंडा/संवाददाता। कानों पंचायत भवन में रविवार को आश्रय, मधुपुर व कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन फाउंडेशन यूएस द्वारा चाइल्ड ट्रैफिकिंग जागरूकता को लेकर एक बैठक की गयी। जहां आश्रय के कोर्डिनेटर पीयूष कुमार ने उपस्थित ग्रामीणों को बताया चाइल्ड ट्रैफिकिंग पर रोक लगाने के को लेकर विस्तृत जानकारी दिया। कहा इसे रोकथाम को लेकर बच्चों को शिक्षित करें। मौके पर आश्रय से दीपा कुमारी, आदर्श कुमार यादव, मुस्कान प्रवीण, तमन्ना प्रवीण, रमेश कुमार, बबीता देवी एवं दिलीप कुमार यादव मौजूद थे।
विधायक ने 24 घंटे के अंदर ट्रांसफार्मर कराया उपलब्ध
पालोजोरी/संवाददाता। पालोजोरी से सटे अल्पसंख्यक बाहुल्य गांव महुआडाबर में बिजली आपूर्ति के लिए लगे 200 केबी का ट्रांसफार्मर खराब होने के 24 घंटे के अंदर सारठ विधायक रणधीर सिंह ने 200 केवी का नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया है। रविवार को ट्रांसफार्मर को इंस्टॉल कर लिया गया है, ताकि गांव वाले को निर्बाध बिजली आपूर्ति हो सके। ग्रामीण मुबारक अंसारी, मुख्तार ने बताया कि गांव के ट्रांसफार्मर के खराब हो जाने की सूचना विधायक को दिए जाने के 24 घंटे बाद ही उनके द्वारा नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध करा दिया गया है।
24 जिले की खतियानी यात्रा करेंगे अमित मंडल
- विनोद बिहारी स्मारक से आशीर्वाद लेकर शुरू की यात्रा
पालोजोरी/संवाददाता। पालोजोरी के फाड़ासिमल गांव के रहने वाले युवा समाजसेवी अमित मंडल साइकिल से झारखंड के 24 जिले की खतियानी यात्रा करेंगे। अमित ने साइकिल से अपनी खतियानी यात्रा की शुरूवात पालोजोरी के हड़तोपा स्थित विनोद बिहारी महतो स्मारक में पूजा कर और आशीर्वाद लेकर की। अमित ने बताया कि झारखंड के 24 जिले में वह खतियान के महत्व को बताएंगे और इसको लेकर लोगों को जागरूक करेंगे। कहा कि जन सहयोग से उसने यह यात्रा शुरू करने का निर्णय लिया है।
स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत गांव-गांव में हुई सफाई
पालोजोरी/संवाददाता। स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत रविवार को गांव गांव में साफ-सफाई के लिए अधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि, जलसहिया, स्वयं सहायता समूह के सदस्य और अन्य प्रबुद्ध लोगों का जुटान हुआ। बीडीओ शिवाजी भगत ने स्वयं कचुआसोली पंचायत के नंदकुरा गांव में मुखिया राजीव रंजन उर्फ निवास, पंचायत समिति सदस्य चंद्रदेव मोहली और जलसहिया के साथ हाथों में झाड़ू थाम गांव की साफ सफाई की और नाली की सफाई भी की। वहीं पालोजोरी बाजार में मुखिया अंशुक साधु ने युवा समाजसेवियों के साथ चौक-चौराहों की सफाई की और ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया। बीडीओ ने कहा कि प्रधानमंत्री ने आज स्वच्छता के लिए सभी को एक घंटे का समय निकालने के लिए आह्वान किया है। मौके पर किशन झाझरिया, अनिमेष साधु एवं अजय शर्मा आदि मौजूद थे।
वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठ मतदाता हुए सम्मानित
पौधा देकर सम्मानित करते एसडीओ
मधुपुर/संवाददाता। प्रखंड कार्यालय सभागार मे रविवार को अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों व मतदाताओं को निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी सह एसडीओ आशीष अग्रवाल ने पौधा देकर सम्मानित किया। मौके पर एसडीओ श्री अग्रवाल ने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा वरिष्ठ नागरिकों को दी जा रही सुविधाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बुजुर्गों से अपील किया कि वे अपने अनुभव को लोगों तक पहुंचाएं। जिससे युवा पीढ़ी प्रेरित होकर आने वाले चुनावों में उत्साह के साथ भागीदारी निभाएं। जिससे युवा मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करे।
कार्यक्रम में सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव कुमार सिंह, अनुमंडल निर्वाचन प्रभारी उत्तम तिवारी, ऑपरेटर जितेंद्र एवं विशाल शरण आदि उपस्थित थे।
बीडीओ के नेतृत्व में पंचायत भवन की हुई सफाई
जसीडीह/संवाददाता। स्वच्छता ही सेवा को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी देवघर जितेंद्र कुमार यादव ने प्रखंड कर्मियों एवं ग्रामीणों के साथ मिलकर रविवार को गिधनी पंचायत भवन क्षेत्र में स्वच्छता कार्यक्रम चलाया। साथ ही कहा कि दो अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्म दिवस पर प्रखंड परिसर में स्वच्छता ही सेवा तहत सफाई अभियान चलाया जाएगा। इधर देवघर प्रखंड के सभी पंचायत भवन में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत की मुखिया एवं उप मुखिया वार्ड सदस्य, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक एवं ग्रामीण उपस्थित थे।
भाजपा ने चलाया सफाई अभियान
जसीडीह/संवाददाता। देवघर प्रखंड अंतर्गत सिमरा मंडल अध्यक्ष सौरभ कुमार सिंह के नेतृत्व में रविवार को मंडल के अजहर, बबलू कुमार वर्मा,अमर कुमार सिंह,सोने लाल वर्मा, किशोर वर्मा, बबलू पासवान आदि ने डुमरागादी स्थित मां काली मंदिर परिसर आदि में स्वच्छता अभियान चलाया।
देवघर जिला ओलंपिक संघ की नई कमेटी गठित, लिए गए कई निर्णय
- सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचित हुए पदधारी
- हर साल होगा मीडिया कप का भी आयोजन
देवघर/नगर संवाददाता। रविवार को देवघर ओलंपिक संघ के नई कमेटी का गठन हुआ। स्पर्श वाटिका के सभागार में पुरानी कमेटी का वार्षिक आम बैठक संपन्न हुआ। बैठक की अध्यक्षता पूर्व सचिव आशीष झा ने किया। अपने कार्यकाल के उपलब्धता का जिक्र करते हुए कहा की उनके कार्यकाल में देवघर जिला ओलंपिक संघ को झारखंड में सर्वश्रेष्ठ ओलंपिक संघ का अवार्ड मिला और फिर विधिवत तरीके से आम चुनाव की प्रक्रिया को रिटररिंग ऑफिसर शानू सांडिल्य के देख रेख में संपन्न करवाया। जहां सभी प्रत्याशी निर्विरोध अपने अपने पदों पे निर्वाचित हुए। इस बात की पुष्टि झारखंड ओलंपिक संघ के ऑब्जर्वर वरुण कुमार दुमका के ओलंपिक संघ के सचिव ने किया। सुनील खवाड़े को नई कमिटी का अध्यक्ष, चंदना झा को महासचिव और नवीन शर्मा को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा युधिष्ठिर राय और बेनी चौबे को संरक्षक बनाया गया। नई कमिटी के 7 एजेंडे पर काम करने के संकल्प के साथ बैठक को समाप्त किया। जिसमे मुख्य रूप से गेम प्लानिंग कमेटी, फंड कैसे लाया जाए, सोसायटी एक्ट के तहत निबंधन कराने इसके लिए कमेटी और सबसे बड़ा महिला खिलाड़ियों को कोई दिक्कत ना हो इसके लिए भी एक कमेटी बनाई गई। सभी के चेयरमैन गेम प्लानिग के चेयरमैन आशीष झा। फंड और सोसायटी एक्ट निबंधन के लिए अध्यक्ष सुनील खवाड़े, महिला सेक्सुअल एंड हैरेसमेंट कमेटी के चेयरमैन गोपा पाठक को बनाया गया। सुस्त पड़े फुटबाल को जीवित कैसे किया जाए इसके लिए भी काम होगा। अप्रैल माह के अंतिम शनिवार को खेल प्रतिभा सम्मान का आयोजन किया जाएगा। स्कूल ओलंपिक का दूसरा सीजन 28 से 30 नवंबर को कराने पर सहमति बनी। इस बार 12 खेल के साथ इसका आयोजन होगा और करीब 3000 बच्चों के साथ। साथ ही हर साल मीडिया कप का भी आयोजन होगा।
पालोजोरी पुलिस ने पकड़े अवैध बालू से लदे दो ट्रैक्टर
पालोजोरी/संवाददाता। एनजीटी के निर्देश को ताक पर रख बालू माफिया लगातार बालू का अवैध कारोबार किए जा रहे हैं। इसी क्रम में पालोजोरी थाना प्रभारी कुमार गौरव के नेतृत्व में पालोजोरी पुलिस ने रविवार को अवैध बालू ले जा रहे दो ट्रैक्टर को जब्त कर थाना लाया है। पुलिस की गाड़ी देख ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार दो ट्रैक्टर लखनपुर डुमरिया मुख्य मार्ग के पास से पकड़ा गया है। अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त करने के बाद पालोजोरी पुलिस ने खनन विभाग को इसकी सूचना दे दी है।
समाजसेवी ने चलाया स्वच्छता अभियान
मोहनपुर/संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत महेशमारा स्थित सुपीरियर स्कॉलर स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र, सड़क किनारे, पर्यटन स्थल, धार्मिक स्थल समिति कई जगहों पर बड़े स्तर पर लोगों ने स्वच्छता पखवारा अभियान चलाकर जागरूक किया। वहीं मलहरा स्कूल के पास समाजसेवी सुनील खवाड़े ने लोगों को जागरुक करते हुए कहा कि स्वच्छता के लिए श्रमदान हम सबकी जिम्मेदारी है। इस दौरान आसपास क्षेत्र के लोगों ने भी स्वच्छ रखने का संकल्प दोहराया। मौके पर सहायक शिक्षक सुशील महथा, पंचायती राज्य पदाधिकारी रणवीर सिंह प्रकाश भारद्वाज, शिक्षक विश्वनाथ मंडल, नीलम देवी, गीत देवी, मनोज पांडे, पिंटू यादव, रोहित पांडे मौजूद थे।
स्वच्छता ही बने हमारी पहचान : मुखिया
मारगोमुंडा/संवाददाता। स्वच्छता पखवारा अभियान के तहत रविवार को चेतनारी पंचायत के मुखिया सुधीर यादव के नेतृत्व में उत्क्रमित मध्य विद्यालय फागो में विद्यालय के शिक्षक सहित छात्र-छात्राओं द्वारा स्वच्छता अभियान चलाकर विद्यालय, आसपास में साफ सफाई किया।वहीं महजोरी पंचायत के मुखिया सुधीर मंडल के नेतृत्व में सहिया, आंगनबाड़ी सेविका व बच्चों ने गांव के गली मोहल्ले आदि जगहों पर सफाई अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया।
मेरी माटी मेरा देश के तहत रेड रोज ने निकाला जुलूस
देवघर/वरीय संवाददाता। मेरी माटी मेरा देश कैम्पेन के तहत रेड रोज स्कूल के विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह के साथ आकर्षक जुलूस निकाला। जिसमें छात्र-छात्राएं दोनों की सहभागिता समान रूप से रही। जुलूस में बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं भी शामिल थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रशासनिक पदाधिकारी पप्पू कुमार तथा प्राचार्य अनिल कुमार पांडेय के निर्देश पर शिक्षक-शिक्षिकाओं की भूमिका सराहनीय रही।
कैंडल मार्च निकालकर निशा को न्याय दिलाने की मांग
कैंडल मार्च में शालि समाजसेवी एवं प्रबुद्ध नागरिक
मधुपुर/संवाददाता। शहर के पथरचपटी स्थित अनुराग अस्पताल में कार्यरत नर्स निशा कुमारी की मौत मामले में शहर के दर्जनों समाजिक कार्यकर्ता एवं बुद्धिजीवी ने न्याय की मांग को लेकर रविवार को स्थानीय थाना मोड मे कैंडल मार्च निकाल कर मृत आत्मा को श्रद्धांजलि दी। लोगों ने निशा की मौत की न्यायिक जांच की मांग की। कहा कि दोषी डॉक्टर की अविलंब गिरफ्तारी हो ।
मौके पर गंगा नारायण सिंह, रवि रवानी, पप्पू यादव, नप पूर्व अध्यक्ष संजय यादव, सचिन रवानी, सुबोध लाल, सुनीता जायसवाल, गायत्री लाल, मोनिका सिन्हा, पुष्पा कर्ण, सुनीता चौधरी, सुचेता घोष, भरत लाल भैया समेत दर्जनों लोग शामिल थे।
सत्य पर पूर्ण विश्वास ही श्रद्धा है : महाराज
- कश्मीर से कन्याकुमारी तक राष्ट्रव्यापी संकल्प यात्रा
पहुंची देवघर - विज्ञान देव जी महाराज ने भक्तों को किया संबोधित
देवघर/नगर संवाददाता। सत्य पर पूर्ण विश्वास ही श्रद्धा है। जो श्रद्धावान है वही ज्ञान की प्राप्ति कर शांति का अनुभव करता है। अध्यात्म ही वह समाधान है जिससे सभी समस्याएं सुलझ जाती हैं। उक्त उद्गार स्वर्वेद कथामृत के प्रवर्तक संत प्रवर श्री विज्ञान देव जी महाराज ने संकल्प यात्रा के क्रम में शहर के मैहर गार्डन हॉल में आयोजित जय स्वर्वेद कथा एवं ध्यान साधना सत्र में उपस्थित हजारों श्रद्धालुओं के मध्य व्यक्त किये।
महाराज जी ने कहा कि जहां प्रेम है वहीं परमात्मा का प्रकाश है। जहां श्रद्धा है, जहां समर्पण है, जहां सेवक का भाव है वहीं आत्मा का कल्याण है। ईश्वर का महान प्रसाद है मानव जीवन। ईश्वर का रहस्य मानव में निहित है। हम जीवन कहें या सत्य कहें बात एक है। जीवन को ठीक-ठीक जान लिया, इसका अर्थ है हमने परमसत्य का साक्षात कर लिया, क्योंकि जीवन का आधार परमात्मा है, जो आनन्द स्वरूप है।
संत प्रवर श्री ने कहा कि कोई व्यक्ति अयोग्य नहीं। अच्छाइयां-बुराइयां सबके भीतर है। हमे दुर्बलताओं, कठिनाइयों से घबराना नहीं है। उन कठिनाइयों को दूर करने की जो प्रेरणा, जो शक्ति, जो सामर्थ्य है वह अध्यात्म के आलोक से, स्वर्वेद के स्वर से एक साधक को अवश्य ही प्राप्त होता है। क्योंकि हमारे भीतर अंतरात्मा रूप से परमात्मा ही तो स्थित है। उन्होंने कहा कि स्वर्वेद का आचरण मनुष्य को देवत्व में स्थापित कर देता है। जब हम आत्म कल्याणकारी विचारों से अपने मन को भरते हैं तब हमारा मन शांत और स्थिर स्वभाव वाला बन जाता है। महाराज जी ने कहा मानव के मन में अशांति है और जब तक यह अशांति है तब तक विश्व में शांति की कल्पना नहीं की जा सकती। अनियंत्रित मन के कारण ही समाज में अनेकानेक समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। मानव मन की अशांति को विहंगम योग की ध्यान साधना के द्वारा दूर किया जा सकता है। मन के अनियंत्रण से ही अनेक प्रकार की विसंगतियां हमारे भौतिक जीवन मे बढ़ रही है। संत प्रवर श्री विज्ञान देव जी महाराज ने उपस्थित श्रद्धालुओं को विहंगम योग के क्रियात्मक योग साधना को सिखाया। विहंगम योग का ध्यान आंतरिक शांति का मार्ग प्रशस्त करता है।
महाराज श्री ने बताया कि ब्रह्मांड की ध्वनि है ॐ। जो सर्वत्र गुंजायमान है। ये ध्वनि हमारे मन मस्तिष्क को प्रकाशित कर रही है। हम सबको प्रतिदिन ईश्वर के पवित्र वाचक नाम ॐ का उच्चारण करना चाहिए। नित्य प्रति का अभ्यास हमे आंतरिक शांति का अनुभव कराता है। संत प्रवर श्री विज्ञानदेव जी महाराज की दिव्यवाणी जय स्वर्वेद कथा के रूप में लगभग 2 घंटे तक प्रवाहित हुई। स्वर्वेद के दोहों की संगीतमय प्रस्तुति से सभी श्रोता मंत्रमुग्ध हो उठे।
आयोजकों ने बताया कि विहंगम योग संत समाज के शताब्दी समारम्भ महोत्सव एवं 25000 कुण्डीय स्वर्वेद ज्ञान महायज्ञ के निमित्त संत प्रवर श्री विज्ञान देव जी महाराज की संकल्प यात्रा का शुभारंभ विगत 17 जुलाई से ही कश्मीर की धरती से हो चुका है। संकल्प यात्रा कश्मीर, जम्मू, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उड़ीसा, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, बिहार के बार झारखंड के गढ़वा, मेदिनीनगर, लातेहार, रांची, जमशेदपुर, बोकारो, धनबाद होते हुए देवघर पहुंची। आगामी 17 एवं 18 दिसंबर को विशालतम ध्यान साधना केंद्र (मेडिटेशन सेंटर) स्वर्वेद महामंदिर, वाराणसी के पावन परिसर में 25000 कुंडीय स्वर्वेद ज्ञान महायज्ञ होना है। उसी क्रम में यह संकल्प यात्रा हो रही है जिससे अधिक से अधिक लोगों को पूरे भारत वर्ष में लाभ मिले।
इस शताब्दी समारम्भ महोत्सव में विहंगम योग के प्रणेता अनंत सदगुरू सदाफल देव जी महाराज की 135 फिट से भी ऊंची प्रतिमा का भी शिलान्यास होगा। इस अवसर पर राष्ट्रीय संत किशन शर्मा, सारठ विधायक रणधीर कुमार सिंह, राधाकृष्ण सिन्हा, सुरेंद्र सिंह, कमलेश श्रीवास्तव, संजय पंडा, जिला संयोजक प्रदीप कुमार, आश्रम परामर्शक सुखदेव यादव,संयोजिका श्रीमती अनिता कुमारी, आरएन सिंह, अमोद नारायण सिंह, दिलीप ठाकुर, जीतन मंडल, संतोष कुमार साहनी, जिला प्रचार मंत्री संत समाज देवघर जिला महेंद्र प्रसाद राणा समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे।
संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा ने किया गेट मीटिंग
- अब 12 अक्टूबर से तीन दिवसीय हड़ताल का निर्णय
चितरा/संवाददाता। एसपी माइंस चितरा कोलियरी स्थित मुख्य वर्कशॉप के द्वार पर संयुक्त यूनियन मोर्चा द्वारा कोयला मजदूरों के साथ गेट मीटिंग किया। साथ ही अपनी मांगों को लेकर कोयला मजदूरों ने अपनी आवाज बुलंद की। मौके पर मजदूर नेताओं ने कहा कि 5 से 7 अक्टूबर को होने वाले हड़ताल को स्थगित कर दिया गया है। वहीं केंद्रीय कमेटी के निर्देशानुसार एसपी माइंस चितरा कोलियरी में आगामी 12 से 14 अक्टूबर को तीन दिवसीय हड़ताल करने का निर्णय लिया गया है। कहा कि बीते 27 सितंबर को दिल्ली में एक बैठक हुई थी जिसमें कोल इंडिया के चेयरमैन द्वारा अपील किया गया कि हड़ताल में जाने वाले ट्रेड यूनियन 5 से 7 अक्टूबर को कोलियरी में हड़ताल स्थगित कर दें। साथ ही कहा कि हमलोगों को थोड़ा समय दें। चेयरमैन के द्वारा अपील किए जाने के कारण अब हड़ताल 12 से 14 अक्टूबर को किया जायेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि अभी कोयला मजदूरों पर संकट टला नहीं है। सभी मजदूर अपनी चट्टानी एकता को बनाए रखें और आगामी हड़ताल की तैयारी करें। मौके पर संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा के रामदेव सिंह, श्याम सुंदर तिवारी, राम किस्कू, डोमन दे, नित्यानंद मिश्रा सहित दर्जनों कोयला मजदूर उपस्थित थे।
अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस पर सम्मान समारोह का आयोजन
मधुपुर/संवाददाता। शहर के कुंडू बंगला स्थित निजी आवास परिसर में रविवार को वरिष्ठ नागरिक समिति की एक बैठक आयोजित की गयी। जिसमें समिति के द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का शुभारंभ बालमुकुंद बथवाल द्वारा स्वागत भाषण व कार्यक्रम की अध्यक्षता अरविंद कुमार ने की। कार्यक्रम में वरिष्ठ सदस्य परमेश्वर लाल गुटगुटिया, ब्रज नारायण झा, दिलीप कुमार सेन उर्फ खोखन दा व शारदा मोहनका को शॉल व पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। सर्वसम्मति से समिति के सदस्यों का जन्मदिन मनाने का निर्णय लिया गया। अंत में समिति के वरिष्ठ सदस्य मलय बोस के आकस्मिक निधन शोकसभा कर श्रद्धांजलि दी गयी। धन्यवाद ज्ञापन सच्चिदानंद सिंह ने किया। मौके पर पूर्व सांसद सलाउद्दीन अंसारी, महेंद्र घोष, अस्तानंद झा, काली प्रसाद झा, सरोज कुमार शर्मा, एनुल होदा, शाहिद अल्मी, सुखदेव रवानी, सुबेदा नंद चौधरी, अल्ताफ हुसैन, रामसेवक पासवान सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।