पोषण अभियान में बेहतर कार्य करने वाली सेविकाएं हुईं सम्मानित
सेविकाओ को सम्मानित करते सीओ
मधुपुर/संवाददाता। प्रखंड स्थित बाल विकास परियोजना सभागार में पोषण माह समापन बाल विकास परियोजना पदाधिकारी परमेश्वर कुशवाहा की अध्यक्षता में पोषण अभियान समापन प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
मौके पर बेहतर कार्य करने वाले सेविकाओं को सीओ सह बाल विकास परियोजना पदाधिकारी हाथों सम्मानित किया गया। कहा कि मधुपुर बाल विकास परियोजना की बेहतर कार्य की चर्चा होती है। यह सेविका और पर्यवेक्षिकाओं के बेहतर तालमेल का परिणाम है। कहा की महिलाओं को संतुलित पोषक भोजन का सेवन करना चाहिए जैसे दाल, फल, हरी सब्जियां, दूध और दूध से बने पदार्थ शामिल है। संतुलित भोजन नहीं लेने से प्रसव के बाद महिलाओं में एनीमिया होने की संभावना अधिक होती है। कहा कि सेविकाएं अपने-अपने क्षेत्र में महिलाओं को जागरूक करें। उन्होंने कहा अगर गर्भवती महिला मजबूत हो तो बच्चा भी मजबूत होगा। पर्यवेक्षिका रीना कुमारी ने कहा कुपोषण को मिटाने में हमारी सेविकाओं की अहम जिम्मेदारी होती है। सेविका अपने क्षेत्र में गर्भ से लेकर बच्चे होने तक ऐसी महिलाएं को देख-रेख करती है। पर्यवेक्षिका प्रियंका कुमारी ने कहा कि पोषण माह लोगों को जागरूक करने के लिए मनाया जाता है। अगर गांव की महिलाएं जागरूक होगी तभी कुपोषित मुक्त भारत होगी।
पर्यवेक्षिका सालंती हेंब्रम ने कहा कि जिस तरह हमारी सेविकाओं ने पोषण अभियान में अपनी जिम्मेदारी निभाई है हमें उम्मीद है कि कुपोषित मुक्त समाज निर्माण में हमारा देश सबसे आगे रहेगा। पर्यवेक्षिका निवेदिता नटराजन ने कहा हमें खुशी है कि इस अभियान में सेविकाओं ने हमारे साथ मिलकर अहम किरदार निभाई है। इसके लिए मैं सभी सेविकाओं को धन्यवाद देता हूं। उन्होंने कहा जिला से मिली टारगेट से भी अधिक नंबर कर पाए हैं अगर सेविका जागरूक रहे तो कुपोषण मिटाने में कोई दिक्कत नहीं होगी। समापन में प्रधान लिपिक प्रकाश दास, कंप्यूटर ऑपरेटर रिंकू दास, अशोक मांझी समेत ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के सैकड़ो सेविकाएं उपस्थिति रहे। मौके पर गोद भराई और मुंह जूठी कार्यक्रम भी किया गया। सीडीपीओ ने बच्चों को खीर खिलाकर कार्यक्रम का समापन किया।
सीताराम बने भेड़वा मवि प्रबंधन समिति के अध्यक्ष
मधुपुर/संवाददाता। स्थानीय भेड़वा स्थित राजकृत मध्य विद्यालय में शनिवार को विद्यालय प्रबंधन समिति का चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से दीपक गुप्ता की अध्यक्षता में सम्पन्न कराया गया। इस दौरान बतौर पर्यवेक्षक प्रखंड साधन सेवी नकुल पंडित व राजेश ठाकुर के देखरेख में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव अभिभावकों की उपस्थिति में किया गया।
वही अभिभावकों ने सर्वसम्मति से 12 सदस्यों का चयन किया। इसके बाद अध्यक्ष पद के लिए सीतराम रजवार, इस्लाम अंसारी, सिकंदर पंडित व राजकुमार बांसफोड़ ने दावेदारी किया। 12 लोगों में मतदान द्वारा अध्यक्ष का चयन किया। वही सीताराम रजवार सर्वाधिक 4 मत प्राप्त कर अध्यक्ष बने।जबकि उसके निकटतम प्रतिद्वंद्वी इस्लाम अंसारी को 2 मत, सिकंदर व राजुकमार को एक मत मिले। वही उपाध्यक्ष के रूप में सुलोचना देवी को चुना गया है।
मौके पर सीआरपी नकुल पंडित ने कहा कि विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष वैसा होना चाहिए जो बच्चों अभिभावक की तरह स्नेह व मार्गदर्शन प्रदान कर विद्यालय का सफल संचालन करा सके। इस कार्य में विद्यालय प्रबंधन समिति के सभी सदस्यों का सहयोग आवश्यक है। कहा कि संयोजिका का दायित्व है कि विद्यालय के भोजन का व्यवस्था मातृवत का भाव से संचालन करे। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक ललिता कुमारी ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को बधाई दी एवं कहा कि विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष का पद जिम्मेदारी से भरा होता है। उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि नवनिर्वाचित अध्यक्ष व उपाध्यक्ष विद्यालय के विकास में अहम भूमिका अदा करेंगे।इस मौके पर विद्यालय के शिक्षिका रीता कुमारी,ममता कुमारी, उमा कुमारी, शिक्षक युगल किशोर सिंह, अब्दुल जब्बार समेत पूर्व वार्ड पार्षद राजेश आनंद, मंजू देवी, प्रदीप दास, सुनील शर्मा, सनी गुप्ता, अंकित शरण, संतोष पंडित, मनु पंडित, संतोष बांसफोड़, मनोज रजवार, विक्रम, संतोष शर्मा, रंजीत यादव आदि मौजूद थे।