• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

भांगाहिड़ में जल मीनार खराब, ग्रामीण परेशान

May 4, 2025

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

April 20, 2026

सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

April 20, 2026

एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

April 19, 2026

शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

April 19, 2026

संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

April 19, 2026

विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

April 18, 2026

भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

April 18, 2026

कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

April 18, 2026

April 17, 2026

बगडबरा पंचायत में डीएलसी कार्यक्रम का आयोजन

April 17, 2026

नगर निगम के 44 गांवों के विकास के लिए अतिरिक्त बजट की मांग तेज

April 17, 2026

जर्जर छत बना खतरा : गिरजा कांटा घर का हिस्सा गिरा, बाल-बाल बचे कर्मी

April 16, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, April 20, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

    सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

    एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

    शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

    संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

    विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

    भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

    कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Santhal

भांगाहिड़ में जल मीनार खराब, ग्रामीण परेशान

by admin
May 4, 2025
in Santhal
0
494
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

कुंडहित। संवाददाता। भीषण गर्मी में भांगाहिड़ गांव में एक महीने से जलमीनार खराब है, जिससे लोगों को पीने के पानी के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रभावित लोग दूसरे टोले से बाल्टी से पानी भरकर लाने को मजबुर हो रहे हैं। बंद पड़े जलमीनार को लेकर विभाग और संवेदक मौन साधे हुए हैं। ग्रामीण मिथुन बाद्यकर, तुड़ो बाद्यकर राजेश बाउरी, विकास बाउरी, सामराय बाद्यकर, कालासोना बाउरी, नरेश बाउरी, लखीन्दर बाउरी, जगत वाद्यकर युक्ता मंडल, सुखदेव बाउरी, पिंटू बाद्यकर, विश्वनाथ बाद्यकर आदि ने बताया कि हर घर नल से जल योजना के तहत 2 साल पहले बना है जिससे हर घर में ठीक ठाक पानी मिल रहा था, लेकिन एक महीने पहले आंधी तूफान ने सोलर पैनल को उखाड़ कर फेंक दिया जिससे दो सोलर प्लेट टूट गया है। सोलर प्लेट टूट जाने से ग्रामीणों को लगभग एक महीना से पानी नहीं मिल पा रहा है। बताया कि इस जलमीनार से लगभग 50 घरो को कनेक्शन दिया गया है। फिलहाल लोग दूसरे टोले जाकर पीने के लिए पानी ला रहे हैं। बताया कि सोलर प्लेट का एंगल काफी कमजोर था। जलमीनार की टंकी तक चढ़ने के लिए कोई सीढ़ी नहीं बनाई गई है। संवेदक ने इस जलमीनार में सीढ़ी नहीं लगाया है और जैसे तैसे कार्य को पूर्ण किया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि विभाग के अधिकारी को जानकारी दी गई है लेकिन अभी तक जलमीनार को ठीक नहीं किया गया है। प्रखंड क्षेत्र में हर घर नल से जल योजना के तहत बने जलमीनारो में आए दिन लगातार शिकायतें आ रही है। संवेदको द्वारा कई जगह काम अधूरा छोड़ दिया गया है। वहीं कई स्थानों पर ठीक से कार्य नहीं किया गया है। योजना की उच्च स्तरीय जांच कराने से बड़े घोटाला सामने आ सकते है।
इस संबंध में विभाग के कनीय अभियंता अमन कुमार ने बताया कि भांगाहिड़ के जलमीनार का सोलर प्लेट एजेंसी संवेदक द्वारा लगवाया जाएगा एजेंसी को जल मीनार खराब होने की सूचना दी गई है।

चौकीदार नियुक्ति परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर भाजपा नेता ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच कराने की मांग
जामताड़ा। संवाददाता। भाजपा के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र मंडल ने शनिवार को जामताड़ा जिला स्तरीय चौकीदार नियुक्ति परीक्षा में हुई कथित गड़बड़ियों और विसंगतियों को लेकर जिला उपायुक्त को एक ज्ञापन सौंपा। उन्होंने इस प्रक्रिया में पारदर्शिता की कमी और नियमों के उल्लंघन की गंभीर शिकायत करते हुए निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच की मांग की।
वीरेंद्र मंडल ने कहा कि चौकीदार नियुक्ति परीक्षा में प्रारंभिक प्रक्रिया से लेकर परीक्षा आयोजन तक कई अनियमितताएं सामने आई है। मैंने जिला उपायुक्त को 12 बिंदुओं में विस्तृत ज्ञापन सौंपा है।
उन्होंने आरोप लगाया कि परीक्षा प्रक्रिया में ऐसे कई कार्य हुए हैं जो नियमों के विरुद्ध है। श्री मंडल ने मांग की कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को चिन्हित किया जाए और सभी पात्र अभ्यर्थियों के साथ न्याय हो। उन्होंने यह भी कहा कि बेरोजगार युवाओं को उनके योग्यतानुसार अवसर मिलना चाहिए। ज्ञापन में उन्होंने विशेष रूप से उल्लेख किया कि परीक्षा में पारदर्शिता का अभाव रहा, परिणाम प्रक्रिया संदिग्ध रही और कई अभ्यर्थियों को नियमों के बावजूद वंचित किया गया।
भाजपा नेता ने प्रशासन से मांग की कि इस मामले को गंभीरता से लिया जाए और चौकीदार नियुक्ति प्रक्रिया की जांच किसी स्वतंत्र एजेंसी से कराई जाए ताकि सच्चाई सामने आ सके और योग्य अभ्यर्थियों को न्याय मिल सके।

जामताड़ा की बेटी प्राची गुप्ता ने रचा इतिहास
प्रथम बार जामताड़ा जिले के इतिहास में एसजीएफआई गेम में पदक प्राप्त करने में रही सफल
जामताड़ा। संवाददाता। विगत दिनों दिल्ली में आयोजित 68वां राष्ट्रीय स्कूल गेम्स 2024-25 में गतका मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में झारखंड राज्य स्कूल टीम में शामिल जामताड़ा के सेंट जोसेफ स्कूल के वर्ग दशम की छात्रा एवं सामर्थ्य सेल्फ डिफेंस फिटनेस एकाडमी के खिलाड़ी प्राची गुप्ता ने कांस्य पदक प्राप्त करने में सफल हुए। प्राची गुप्ता के स्कूल पहुंचने पर सेंट जोसेफ स्कूल जामताड़ा परिवार की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन कर सुबह प्रार्थना सभा में प्राची गुप्ता को यह उपलब्धि पर स्कूल के प्राचार्य फादर जोसेफ तपन उपप्राचार्य फादर माइकल, वरीय शिक्षिका बेला बंरला एवं स्कूल के शारीरिक शिक्षक और कोच दीपक दुबे ने प्राची गुप्ता को पुष्प गुच्छ, स्मृति चिन्ह एवं उपहार देकर स्वागत एवं अभिनंदन कर उनका हौसला अफजाई किए।
सम्मान समारोह में स्कूल के प्राचार्य फादर जोसेफ तपन ने अपने संबोधन में कहा कि यह सिर्फ हमारे स्कूल के लिए उपलब्धि नहीं है, यह जामताड़ा जिला सहित पूरे झारखंड प्रदेश के लिए सम्मान एवं गौरव का विषय है। हम इस उपलब्धि पर प्राची गुप्ता को बधाई एवं उज्जवल भविष्य के लिए मंगल कामना करते हैं कि आने वाले समय में प्राची गुप्ता और उपलब्धि को प्राप्त करें। उन्होंने बताया कि प्राची के उपलब्धि पर झारखंड सरकार की ओर से छात्रवृत्ति एवं कैश अवार्ड दिया जाएगा।

पुल का शिलान्यास हुए छह माह से ज्यादा, निर्माण अधर में
ग्रामीणों में पुल निर्माण को लेकर संशय
15 अक्टूबर 2024 को पुल निर्माण कार्य की आधारशिला विधानसभा अध्यक्ष ने रखी थी
फतेहपुर। संवाददाता। प्रखंड में एक ऐसा पुल निर्माण कार्य अधर में है, जहां के ग्रामीणों में यह भी चर्चा है कि यह हमलोगों का सपना बनकर रह ना जाए। असल में फतेहपुर प्रखंड के ही गोविंदपुर-साहिबगंज हाईवे पथ से अगैया ग्राम के बीच छोटी नदी में उच्चस्तरीय पुल का शिलान्यास बीते 15 अक्टूबर 2024 को किया गया था। इस दौरान समारोह का आयोजन कर भव्य तरीके से पुल निर्माण कार्य की आधारशिला विधानसभा अध्यक्ष रविंद्रनाथ महतो ने रखी थी। दरअसल जिस दिन इस पुल निर्माण कार्य की आधारशिला रखी गई। उसके बाद ही आदर्श आचार संहिता भी विधानसभा चुनाव को लेकर लग गया था। चुनाव के बाद पुन: एक बार रविंद्र नाथ महतो विधानसभा अध्यक्ष बने। लेकिन 6 माह बीतने के बाद भी अब तक निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ ही रहा है और लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं भी की जा रही है। बता दें की स्टेट हाईवे से अगैया ग्राम के बीच छोटी नदी में उच्च स्तरीय पुल बन जाने से कैराबनी गांव के सात टोले के लोगों की कनेक्टिविटी सीधे हाईवे पथ से हो जाएगी। फिलहाल तो पुल निर्माण कार्य अब तक प्रारंभ ही नहीं हो पाया है। ऐसे में कैराबनी गांव के लोगों को अब भी 5 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय कर अन्य रास्ते से फतेहपुर आना जाना पड़ता है। खैर अब तक निर्माण कार्य क्यों नहीं प्रारंभ हो पाया, यह सस्पेंस में है। बता दें की यह पुल निर्माण कार्य मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना के अंतर्गत होने वाली थी, जो ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल की ओर से बनना था। लेकिन अब तक यह पुल निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं किया गया। अब तो लोगों को मात्र शिलान्यास का बोर्ड देखकर ही संतुष्ट रहना पड़ रहा है।

तीन दिवसीय योग शिविर का आयोजन आज से शुरू
जामताड़ा। संवाददाता। गांधी मैदान में पतंजलि परिवार की ओर से तीन दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह बात की जानकारी जामताड़ा पतंजलि युवा प्रभारी चंद्र किशोर राणा ने दिया। उन्होंने कहा कि शहर के गांधी मैदान में 4 मई से 6 मई तक प्रात: सुबह 5:00 बजे से 7:00 बजे तक शिविर लगाया जाएगा। यह योग शिविर को सफल बनाने के लिए पतंजलि परिवार की ओर से फिट इंडिया जामताड़ा के सदस्यों को आमंत्रित किया गया है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि यह योग शिविर में विश्व योग गुरु बाबा रामदेव के शिष्य पतंजलि हरिद्वार के युवा प्रभारी स्वामी विश्व देव एवं कौशल देव मुख्य रूप से शिविर में शामिल होंगे। जिले वासियों से अनुरोध है कि तीन दिवसीय योग शिविर में भाग लेकर स्वामी विश्व देव एवं कौशल देव से योग की जानकारी प्राप्त करें। इसके अलावे योग पर जानकारी देते हुए बताया कि योग करने से हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य और बेहतर होता है, तनाव भी कम होता है और लचीलापन, शक्ति और संतुलन में सुधार होता है। हम सभी को स्वस्थ रहने के लिए योग को नियमित रूप से करने से कोई बीमारियों के जोखिम को भी काम किया जा सकता है। मौके पर फिट इंडिया के सदस्य राज किशोर सिंह, संजय तिवारी, उज्जवल सिंह, रविंद्र यादव, हेमंत कुमार, उपेंद्र कुमार, सुधांशु महतो कपूर सहित अन्य उपस्थित थे।

वैसाख में सावन भादो जैसा झिमझिम बारिस, मौसम हुआ सुहाना
जामताड़ा। संवाददाता। वैसाख माह में श्रावण भादो माह का अनुभव इस असमय बारिश के कारण हो रही है। शनिवार को भी संध्या पहर तेज बारिश एवं हवा से मौसम ठंड हो गया। पूरे जिले में तेज गर्जना के साथ मूसलाधार बारिश की सूचना है। वही असमय बारिश के कारण शादी ब्याह के दिन लोगों को काफी परेशानी उपर से नुकसान हो रहा है। हालांकि खेतों एवं मैदानों में हरियाली छा रहीं है। जिस कारण पशुओं को चरने में ठीक होगी। दुसरी तरफ जो लोग जहां पेड़ पौधे लगाए हैं जो पानी के अभाव में सूखने के कगार पर आ गया है। निश्चित रूप से वैसे पेड़ पौधे के लिए यह बारिस का जल अमृत के समान है।

Share198Tweet124Share49
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

April 20, 2026

सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

April 20, 2026

एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

April 19, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store