• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

भाजपा नेत्री ने जाना घायल व्यापारी सुधाकरका हाल

October 9, 2023

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

April 20, 2026

सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

April 20, 2026

एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

April 19, 2026

शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

April 19, 2026

संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

April 19, 2026

विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

April 18, 2026

भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

April 18, 2026

कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

April 18, 2026

April 17, 2026

बगडबरा पंचायत में डीएलसी कार्यक्रम का आयोजन

April 17, 2026

नगर निगम के 44 गांवों के विकास के लिए अतिरिक्त बजट की मांग तेज

April 17, 2026

जर्जर छत बना खतरा : गिरजा कांटा घर का हिस्सा गिरा, बाल-बाल बचे कर्मी

April 16, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, April 20, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

    सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

    एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

    शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

    संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

    विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

    भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

    कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Deoghar

भाजपा नेत्री ने जाना घायल व्यापारी सुधाकरका हाल

by admin
October 9, 2023
in Deoghar
0
496
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
  • एसपी से मिलकर अपराधियों के शीघ्र गिरफ्तारी की मांग करूंगी : रीता
    देवघर/नगर संवाददाता। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रीता चौरसिया ने कहा कि हेमंत राज में झारखंड में विधि व्यवस्था चरमरा गई है। आम लोगों के सुरक्षित रहने बात दूर आस राज्य में पुलिस भी अपने को असुरक्षित महसूस कर रही है। देवघर शहर में अपराधियों का मनोबल बहुत बढ़ गया है। आए दिन शहर में चोरी, लूट, छिनतई, दुष्कर्म और हत्या की घटना घटते रहता है। जिसपर लगाम लगाने में सरकार विफल हो रही है। हाल ही में 3 अक्टूबर शहर के बेलाबगान दुर्गाबाड़ी के समीप शाम को सुधाकर बरनवाल के साथ अपराधिक घटना घटी। सुधाकर पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला हुआ। जिसका खुलासा या अपराधियों की गिरफ्तारी करने में पुलिस विफल साबित हो रही है। कल शहर के व्यस्ततम लक्ष्मी बाजार के समीप एक व्यापारी से लूटपाट की घटी घटना कानून व्यवस्था की पोल खोल रही है। भाजपा नेत्री ने सुधाकर से मुलाकात कर उनका हाल चाल जाना। उन्होंने कहा कि उनके साथ और व्यापारी वर्ग के साथ ऐसी घटना न घटे इसके लिए मैं उनके साथ हमेशा खड़ी रहूंगी। ऐसे असामजिक तत्व पर तुरंत करवाई हो ताकि अपराधियों का मनोबल ना बढ़े। इस बाबत शीघ्र एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग से मुलाकात की जाएगी।

सेवार्थ करेगा डॉक्टर-पेशेंट रिलेशनशिप सेमिनार का आयोजन

  • बैठक कर बनायी रणनीति
    देवघर/वरीय संवाददाता। रविवार को सेवार्थ की एक बैठक श्याम कीर्तन मंडल के सभागार में प्रो. रामनंदन सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें संस्था द्वारा नवंबर के प्रथम सप्ताह में आयोजित होने वाले “डॉक्टर-पेसेंट रिलेशनशिप” सेमिनार की रुपरेखा तय करते हुए अलग अलग विभाग हेतु अलग अलग टीम बनाई गई।
    मौके पर सेवार्थ अध्यक्ष पवन कुमार टमकोरिया ने बताया कि नवंबर के प्रथम सप्ताह में सेवार्थ के बैनर तले आयोजित होने वाले ‘डॉक्टर पेसेंट रिलेशनशिप’ विषय पर सेमिनार का आयोजन वीओरे मॉल में किया जायेगा। जहां देवघर एम्स और जिला मिलाकर लगभग 60 से 70 चिकित्सकों को सम्मानित भी किया जायेगा। इसके लिए सेवार्थ के संरक्षक प्रो. रामनन्दन सिंह व वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामसेवक सिंह गुंजन को संयोजक वहीं स्वागत समिति के लिए डॉ. एकता रानी, डॉ. चेतना भारती, साधना झा, शैलजा देवी झा एवं मोनिका बर्नवाल का चयन किया गया। इस कार्यक्रम विशेष हेतु विकास केजरीवाल और अजित कुमार पाहुजा को कोषाध्यक्ष की जिम्मेवारी दी गई है। श्री टमकोरिया ने बताया कि इस कार्यक्रम की तैयारी जोर शोर से चल रही है। सेवार्थ के सभी सम्मानित सदस्यों को इस कार्यक्रम हेतु जिम्मेदारी दी जा रही है। जिसके लिए सभी सदस्यों में अपनी अपनी सहमति प्रदान की। बैठक में प्रमेश कुमार वर्मा, जगदीश प्रसाद मुंदड़ा, अजित कुमार पाहुजा, अनिल मोदी, एस पी सिंह, डॉ एकता रानी, अजित चंद्र केशरी, मनोज कुमार झा, बिकाश केजरीवाल, मानस झा, रौशन मिश्रा, साधना झा, शैलजा देवी, मोनिका, रूबी द्वारी, तनिष्का कुमारी इत्यादि उपस्थित थी।

जेएसएलपीएस व बीपीएम को हटाने की मांग को लेकर बैठक
देवघर/वरीय संवाददाता। रविवार को चोपामोड़ यात्री शेड में जेएसएलपीएस के सभी कैडर का एक बैठक आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि भाग संख्या -05 के जिला परिषद सदस्य गीता मंडल एवं झामुमो महिला जिला उपाध्यक्ष बेबी हेम्ब्रम उपस्थित हुए। जिसमें पिछले एक माह से चल रहे महिला प्रताड़ना,तथा कैडर के मानदेय भुगतान में प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक जे एस एल पी एस अनुप कुमार अविनाश से जुड़े मामले को लेकर बी डी ओ,डीडी, डी पी एम तथा डीसी को शिकायत पत्र दिया गया है। जिस पर अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हो रही है। इसलिए सभी कैडर इस मामले को क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि के समक्ष रख न्याय की गुहार लगाये है। बी पी एम अनुप कुमार ,अविनाश की प्रताड़ना से सभी कैडर को काफी परेशानी हो रही है।अगर इस मामले को जिला के संबंधित पदाधिकारी टाल मटोल कर हम सभी कैडर को उचित न्याय नहीं दिलाती है तो हम सभी कैडर,जे एस एल पी एस प्रखंड कार्यालय एवं जिला कार्यालय में ताला जड़ धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे एवं लिखित शिकायत राज्य कार्यालयजे एस एल पी एस , के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी को लिखने हेतु बाध्य होंगे। बी पी एम को जब तक बर्खास्त नहीं किया जाएगा यह आंदोलन जारी रहेगा।और अब उग्र आंदोलन की रुपरेखा तैयार किया जा रहा है।मौके पर
काजल कुमारी ,ज्योति कुमारी, नंदनी कुमारी, नुनिता ,नीतू,चांदनी,हीरा,गौरी,रन,बेबी,बिरमा,गायत्री,उषा,ममता,,आशा,,बचनदेव,नरेश,क?षणा, दिगम्बर,रामराज, जयप्रकाश आदि उपस्थित थे।

रंगभरो प्रतियोगिता में पीहू, आयांश, ऋषभ व खुशबू अव्वल
देवघर/वरीय संवाददाता। स्थानीय विवेकानंद शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा संस्थान तथा योगमाया मानवोत्थान ट्रस्ट के युग्म बैनर तले साप्ताहिक विश्व शिक्षक दिवस के अंतर्गत रँगभरो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। आज देवघर व दुमका जिला का परिणाम की घोषणा की गई। दुमका जिला से ग्रुप ए में किंडर रोज प्ले स्कूल की पीहू प्रिशा को प्रथम, अन्य शिक्षण संस्थान के राजवीर कुमार व कीर्ति कुमारी को क्रमश: द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इसी ग्रुप में सांदीपनि पब्लिक स्कूल के आयांश केशरी को प्रथम, जसीडीह के रुद्र प्रताप को द्वितीय जबकि मधुपुर की नाजिया खातून को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ है। इस जिला से ग्रुप बी में, कर्मसंभव इंटरनेशनल स्कूल, रोहिणी के ऋषभ पाण्डेय को प्रथम, आशुतोष बालिका उच्च विद्यालय की वर्षा राउत एवं गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल के ऋषिकेश अमृत को युग्म रूप द्वितीय, आशुतोष की पलक प्रिया व रीतिका कुमारी को क्रमश: तृतीय व चतुर्थ, रोहिणी मध्य विद्यालय के राज हिमांशु को पँचम, सांदीपनि पब्लिक स्कूल की पलक झा को षष्ठ, ब्लू बेल्स स्कूल के विशाल केशरी को सम्तम स्थान ; ग्रुप सी में आशुतोष विद्यालय की खुशबू कुमारी, अनिशा कुमारी केशरी, अनिशा कुमारी, चंदा कुमारी एवं रोशनीकुमारी को क्रमश: द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ व पँचम स्थान प्राप्त हुआ। इसी विद्यालय की साक्षी कुमारी व श्री लीलानन्द पागल बाबा उच्च विद्यापीठ की दिव्यांशी राज को युग्म रूप से षष्ठ, आशुतोष की अमिषा कुमारी, प्रियंका कुमारी को सप्तम व अष्टम, इसी विद्यालय की अनुप्रिया कुमारी व श्री लीलानन्द विद्यापीठ के राजवीर सिंह को युग्म रूप से नवम, आशुतोष की साइना सिंह परमार को दशम, निष कुमारी व स्वाती कुमारी को युग्म रूप से एकादशम, श्री लीलानन्द की सलोनी तान्या को द्वादशम जबकि श्री शारदा बालिका मध्य विद्यालय की अंशिका कुमारी को तेरहवाँ स्थान प्राप्त हुआ।

डाबर ग्राम जमीन विवाद में आए न्यायालय के फैसले के विरुद्ध जिला प्रशासन करेगा अपील
देवघर/वरीय संवाददाता। जसीडीह स्थित डाबर ग्राम के जमीन विवाद के संदर्भ में हाल ही में आये न्यायालय अवर न्यायाधीश के फैसले के विरुद्ध जिला प्रशासन अपील दाखिल करेगा। इस बाबत उपायुक्त विशाल सागर ने सरकारी अधिवक्ता को मामले की गहन जांच एवं अध्ययन करते हुए तुरत अपील दायर करने का निर्देश दिया है। विदित हो कि उक्त जमीन पर सरकार का अपना दावा है और इसी बाबत न्यायालय के फैसले के विरुद्ध अपील में जाने का निर्णय लिया गया है। ज्ञात हो कि सरकारी जमीन को भू माफियाओं द्वारा गलत ढंग से दखल कर लिया गया है। इस बाबत मामला कोर्ट में चल रहा था लेकिन कोर्ट ने भी दखलकारों के पक्ष में फैसला सुनाया है। जिसके बाद जिला प्रशासन ने यह कदम उठाया है।

प्रेमचंद को भारतरत्न देने की मांग
देवघर/वरीय संवाददाता। बिहार हिंदी साहित्य सम्मेलन के पूर्व प्रवक्ता अजय कुमार ने उपन्यास सम्राट एवं महान साहित्यकार स्वर्गीय प्रेमचंद को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि स्वर्गीय प्रेमचंद ने अपनी जादू भरी लेखनी से हिंदी साहित्य को एक नई दिशा एवं दिशा प्रदान की, खासकर इनके द्वारा लिखी गई कहानियों एवं उपन्यासों में की गई गंवई भाषा का प्रयोग अनूठा एवं अविस्मरणीय है। इसमें कोई शक नहीं कि प्रेमचंद ने अपनी कहानियों और उपन्यासों में मानव के विविध यथार्थ का चित्र प्रस्तुत किया है। श्री कुमार ने गंवई भाषा का प्रयोग कर हिंदी साहित्य को एक नया आयाम देने वाले उपन्यास सम्राट एवं महान साहित्यकार स्वर्गीय प्रेमचंद को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग केंद्र सरकार से की है।

इलेक्ट्रॉनिक वर्कशॉप दुकान से साढ़े तीन लाख रुपये के सामानों की चोरी

  • एस्बेस्टस तोड़कर चोरों ने घटना को दिया अंजाम

देवघर/संवाददाता। नगर थाना क्षेत्र के श्यामगंज रोड स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक शॉप दुकान का एस्बेस्टस का छत तोड़कर चोरों ने लगभग 3.5 लाख रुपए के सामान की चोरी कर ली। इसे लेकर दुकान संचालक बमपास टाउन निवासी अमरपाल झा ने आवेदन देकर नगर थाना में शिकायत की है। कहा है कि हर दिन की तरह वह शनिवार की रात 8:00 बजे दुकान बंद कर घर चला गया। दूसरे दिन रविवार को जब दुकान खोलने पहुंचा तो देखा कि वर्कशॉप का छत उखड़ा हुआ है और अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा है। चोरी हुए सामानों में लगभग 3 लाख का वाइंडिंग तांबा का तार सहित लगभग 50000 का इलेक्ट्रॉनिक सामान की चोरी कर ली गई। वर्कशॉप में लगे सीसीटीवी में चोर चोरी करते कैद हो गया है। पुलिस सीसीटीवी में कैद हुए चोर की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुट गई है।

चोरी और रंगदारी मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार
देवघर/संवाददाता। नगर थाना क्षेत्र के अलग-अलग पांच दुकानों में हुए चोरी और रंगदारी नहीं देने पर चाकू मार कर घायल करने के मामले में तीन अपराधी को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया। इसे लेकर संयुक्त रूप से एक प्रेस वार्ता आयोजित कर सीसीआर डीएसपी आलोक रंजन एवं सदर एसडीपीओ पवन कुमार विशेष रूप से जानकारी दी। बताया कि 25 सितंबर को नगर थाना क्षेत्र स्थित चार दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। बताया कि अंतर्राज्जीय गिरोह के द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। इस मामले में बिहार के सीतामढ़ी जिला के रीवा थाना क्षेत्र के बाभनगांवा संजय साहनी को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया। बताया कि 27 सितंबर को थाना क्षेत्र के पुरनदहा मोड़ के पास स्थित कनिष्क इंटरप्राइजेज में हुई चोरी के मामले में गुलीपाथर निवासी आयुष पांडे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। बताया कि तीन सितंबर को दुर्गाबाड़ी स्थित एक श्रुंगार दुकानदार के दुकान में घुसकर रंगदारी नहीं देने पर अज्ञात बदमाश द्वारा चाकू से मार कर घायल कर दिया गया था। इस मामले के उद्भेदन के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम द्वारा छापेमारी कर जसीडीह थाना क्षेत्र के रोहिणी के रहने वाले पदमा शिवम कुमार सिंह उर्फ शुभम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

भर्ती महिला मरीज का मोबाइल चोरी
देवघर/संवाददाता। नगर थाना क्षेत्र स्थित सदर अस्पताल के पीकू वार्ड में भर्ती एक महिला मरीज का मोबाइल की चोरी कर ली गई। महिला का नाम संगीता कुमारी है जो देवीपुर थाना क्षेत्र के सिमराडीह गांव की रहने वाली है। आपके पति दशरथ मंडल ने बताया कि उसकी पत्नी को ऑपरेशन से बच्चा हुआ है। उपरांत उसे सदर अस्पताल के पीकू वार्ड में भर्ती किया गया है। शनिवार को उसके पेड़ से किसी ने मोबाइल की चोरी कर ली। इसे लेकर उसने आवेदन देकर नगर थाना में शिकायत की है।

इस वर्ष साइबर पुलिस की तत्परता से चार लोगों से हुए ठगी के दो लाख 93 हजार लौटाये गये
देवघर/संवाददाता। जिले के साइबर पुलिस की तत्परता से इस वर्ष चार लोगों से हुए ठगी के दो लाख 93 हजार रूपये वापस कराया गया है। विशेष जानकारी देते हुए सीसीआर डीएसपी सह साइबर प्रभारी डीएसपी आलोक रंजन ने बताया कि जिले के चार लोगो से साइबर ठगों ने उक्त रकम की ठगी कर ली थी। बताया कि साइबर थाना में 15 अप्रैल 2023 को राजा कुमार झा के द्वारा एक लाख 25 हजार रुपए ठगी का मामला, गौतम यादव ने एक लाख 40 हजार, पूजा गुप्ता के 25 हजार तथा प्रवीण नरौने के दो हजार रूपये के ठगी के रुपए वापस कराये गये हैं।
कई आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल : देवघर साइबर पुलिस के सहयोग से महराष्ट्र के मुंबई के नागपाड़ा थाना कांड संख्या 480/23 के आरोपी हिरणा निवासी आरोपी मोहम्मद अरवाज, उड़ीसा के बेहरामपुर के साइबर क्राइम एवं अर्थिक अपराध थाना कांड संख्या 21/23 के आरोपी करौं थाना क्षेत्र के नागादारी निवासी मो अफजल, छत्तीसगढ़ के बलरामपुर के राजपुर थाना कांड संख्या 681/23 के आरोपी सुमन कुमार मेहरा और जितेन्द्र कुमार दास, रांची लोअर बाजार थाना के प्राथमिक आरोपी मोहनपुर थाना इलाके के मोरने निवासी को गिरफ्तार किया गया। वहीं देवघर नगर थाना कांड संख्या 516/16 के आरोपी गिरिडीह जिला के बक्सीडीह निवासी स्टेट बैंक के मैनेजर को चेन्नई के मुदरैई से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

समाजसेवी सुनील खवाड़े को डॉक्टरेट की मानद उपाधि

  • समाज सेवा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने को लेकर मिला सम्मान
    देवघर/संवाददाता। एसए, फ्लोरिडा के सोशल अवेयरनेस एंड पीस यूनिवर्सिटी से संबद्ध रैनबो चैरिटेबल यूनिवर्सल ट्रस्ट की ओर से समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सुनील खवाड़े को उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के होटल रमाडा के सभागार में डॉक्टरेट की मानद उपाधि से अलंकृत किया गया। ग्लोबल गौरव रत्न अवार्ड सेरेमनी के मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार प्रो.सत्येंद्र सिंह, विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल, विश्व हिंदू परिषद गौ रक्षा विभाग के डॉ. जयप्रकाश गर्ग, ग्लोबल यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. पंकज मिश्रा, स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के पूर्व डायरेक्टर महेंद्र सिंह त्यागी और मिस यूनिवर्स सह बॉलीवुड एक्ट्रेस कविता विरमानी के हाथों उपाधि प्रदान की गयी।

बिजली चोरी के आरोप में सात लोगों पर मुकदमा
देवघर/संवाददाता। जिले के बुढ़ई थाना में बिजली चोरी के आरोप में सात लोगों पर मामला दर्ज कराया गया है। यह मामला विभाग के जेई सतीश कुमार ने दर्ज करायी है। मामले में ताजमूल अंसारी, रोहित सिंह, मो सिराज, फिरोज शेख, निसार शेख, दासो सिंह, महेन्द्र राय सभी बुढ़ई निवासी को आरोपी बनाया गया है।

स्कूल से समरसेबल पंप चोरी
देवघर/संवाददाता। जिले के देवीपुर थाना में स्कूल से समरसेबल मशीन चोरी कर लिये जाने को लेकर मामला दर्ज कराया गया है। यह मामला उमवि के प्रधानाध्यापक किशोर कुमार रजक ने दर्ज कराया है। मामला दर्ज कर पुलिस छानबीन मंें जुट गयी है।

दहेज प्रताड़ना को लेकर मामला दर्ज
देवघर/संवाददाता। जिले के मोहनपुर थाना मंें दहेज प्रताड़ना को लेकर मामला दर्ज कराया गया है। यह मामला कुरूमटांड़ निवासी रवीना कुमारी ने दर्ज कराया है। मामले में पति गोपीनाथ यादव, ससुर दुखन यादव और किशन यादव को आरोपी बनाया है। कहा है कि उसकी शादी तीन वर्ष पूर्व गोपीनाथ यादव से हुई थी। उसी एक वर्ष का बच्चा भी है। पिछले कुछ माह से पति सहित ससुराल के लोगांे द्वारा दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जा रहा है। इतना ही नहीं गाली-गलौज कर मारपीट भी किया गया। मोहनपुर पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गयी है।

जल संसाधन विभााग के सचिव व उपायुक्त ने किया निरीक्षण

  • 484.35 करोड़ की लागत से देवघर एवं जामताड़ा जिलान्तर्गत सिकटिया मेगा लिफ्ट सिंचाई योजना का आज सीएम करेंगे शिलान्यास
    देवघर/वरीय संवाददाता। देवघर एवं जामताड़ा जिलान्तर्गत सिकटिया मेगा लिफ्ट सिंचाई योजना के शिलान्यास समारोह को लेकर रविवार को को जल संसाधन विभाग के सचिव प्रशांत कुमार व उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी विशाल सागर द्वारा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नौ अक्टूबर के कार्यक्रम को लेकर सारठ प्रखंड अंतर्गत कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान सचिव श्री कुमार एवं उपायुक्त श्री सागर द्वारा चौपर के लैंडिंग स्थल का निरीक्षण करने के अलावे हेलीपैड से शिलान्यास स्थल व सभा स्थल तक जाने वाली रुटलाइन का निरीक्षण करते हुए विधि व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। साथ ही सिकटिया मेगा लिफ्ट सिंचाई योजना के तहत बनने वाले इंटेकवेल, इलेक्ट्रिक वार्ड, टैंक, पंप हाउस आदि किए जाने वाले कार्यों का निरीक्षण करते हुए सचिव ने जल संसाधन विभाग के वरीय अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया।

पुलिस अधीक्षक अजित पीटर डुंगडुग द्वारा कार्यक्रम स्थल, शिलान्यास स्थल का निरीक्षण कर किए जा रहे कार्यो की वस्तुस्थिति का जायजा लिया। साथ ही चल रहे कार्यों का निरीक्षण करते हुए उपायुक्त ने विधि व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया। इस दौरान निरीक्षण के क्रम में उप विकास आयुक्त डॉ कुमार ताराचंद, अनुमंडल पदाधिकारी मधुपुर आशीष अग्रवाल, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी धीरेंद्र बंका, जिला नजारत उपसमाहर्ता परमेश्वर मुंडा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी सारठ, अंचलाधिकारी सारठ, कार्यपालक अभियंता जल संसाधन विभाग, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल, चितरा थाना प्रभारी, प्रतिनियुक्त अधिकारी एवं संबंधित विभाग के अधिकारी व कार्यपालक अभियंता आदि उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री आज करेंगे सिंचाई योजना का शिलान्यास
देवघर/वरीय संवाददाता। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज सोमवार को सिकटिया मेगा लिफ्ट सिंचाई योजना का शिलान्यास करेंगे। इस बाबत मुख्यमंत्री करौं ग्राम में पटावर दुबे मंदिर प्रांगण में बनाए गए अस्थाई हेलीपैड पर दोपहर में एक बजे आगमन होगा। 1:10 बजे शिलान्यास कर, 1:30 बजे मंच पर आगमन होगा। 2:35बजे रांची के लिए प्रस्थान कर जायेंगे। इस अवसर पर मंत्री बादल पत्रलेख, हफीजुल अंसारी, सांसद सुनील सोरेन, निशिकांत दुबे, विधायक इरफान अंसारी, रणधीर कुमार सिंह भी अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। ज्ञात हो कि देवघर तथा जामताड़ा जिले के लिए उपयोगी सिकटिया मेगा लिफ्ट सिंचाई योजना 484.35 करोड़ की है। इससे 13164 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी। इसका लाभ सारठ प्रखंड के आसनबनी, दुमदुमी, झुलुआ, कुकराहा, लगवान, मंझलाडीह,करो प्रखंड के बिरंगाडीहा, डिंडाकोली, करौं, रानीडीह, साल्टर, सिरसा, विद्यासागर प्रखंड के अल्गचुया, बाघबेर, बरादाहा, बरमंडी, करमाटांड़ सहित अन्य कई पंचायतों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराएगी।

Share198Tweet124Share50
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

April 20, 2026

सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

April 20, 2026

एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

April 19, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store