• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

मई महीने के अंत तक राजमहल और पीरपैंती स्टेशन का हो सकता है लोकार्पण : यतीश

May 17, 2025

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

April 20, 2026

सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

April 20, 2026

एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

April 19, 2026

शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

April 19, 2026

संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

April 19, 2026

विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

April 18, 2026

भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

April 18, 2026

कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

April 18, 2026

April 17, 2026

बगडबरा पंचायत में डीएलसी कार्यक्रम का आयोजन

April 17, 2026

नगर निगम के 44 गांवों के विकास के लिए अतिरिक्त बजट की मांग तेज

April 17, 2026

जर्जर छत बना खतरा : गिरजा कांटा घर का हिस्सा गिरा, बाल-बाल बचे कर्मी

April 16, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, April 20, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

    सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

    एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

    शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

    संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

    विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

    भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

    कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Sahibganj

मई महीने के अंत तक राजमहल और पीरपैंती स्टेशन का हो सकता है लोकार्पण : यतीश

by admin
May 17, 2025
in Sahibganj
0
493
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

-अमृत भारत स्टेशन कार्य का प्रभारी डीआरएम ने किया निरीक्षण
-झारखंड के साहिबगंज जिला के राजमहल और बिहार के भागलपुर जिला के पीरपैंती रेलवे स्टेशन का मीडिया टूर

राजमहल/पीरपैंती/संवाददाता। मालदा रेल मंडल के प्रभारी डीआरएम यतीश कुमार ने शुक्रवार को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत झारखंड के साहिबगंज जिला अंतर्गत राजमहल रेलवे स्टेशन एवं बिहार के भागलपुर जिला अंतर्गत पीरपैंती में किए गए निर्माण कार्य को लेकर मीडिया टूर का नेतृत्व किया। इस दौरान उन्होंने दोनों स्टेशन का घूम-घूम कर जायजा लिया। स्टेशन परिसर से लेकर मुख्य द्वार तक भूमि समतलीकरण एवं कालीकरण का निरीक्षण किया। साफ-सफाई और बेहतर ढंग से करने का निर्देश दिया। यात्रियों को उपलब्ध कराई जा रही अन्य सुविधाओं का भी जायजा लिया। स्टेशन परिसर में बागवानी में कमी देख वहां अच्छे-अच्छे पौधे लगाने, विशालकाय तिरंगा झंडा के फाउंडेशन में आई दरार को ठीक करने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों को दूर करने का निर्देश दिया गया। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत स्टेशन का कार्य पूर्ण हो गया है। संभवत मई महीने के अंत तक दोनों स्टेशन का लोकार्पण हो सकता है। सुरक्षा के संदर्भ में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में स्टेशन में सीसीटीवी कैमरा भी लगवाया जाएगा। प्रभारी डीआरएम ने मीडिया प्रतिनिधियों को दोनों स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी दी एवं स्टेशन का भ्रमण करा उन्नत अवसंरचना और यात्री सुविधाओं का प्रत्यक्ष अवलोकन कराया। ज्ञात हो कि अगस्त 2023 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पीरपैंती स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों की वर्चुअल आधारशिला रखी थी। पीरपैंती व राजमहल रेलवे स्टेशन एनएसजी-5 की श्रेणी में आते हैं। पीरपैंती में अमृत भारत स्टेशन योजना के प्रथम चरण के अंतर्गत 18.93 करोड़ की लागत से विभिन्न कार्य किए गए हैं। वहीं राजमहल में प्रथम चरण में 7.03 करोड़ की लागत से कार्य हुए हैं। मौके पर सीनियर डीईएन नीरज कुमार वर्मा, सीनियर डीसीएम मिस अनजान, डीईएन जीएसयू पंकज कुमार, डीईई चंद्र कुमार पटेल, डीएससी असीम कुमार कुल्लू, डीएसटीई राजेंद्र कुमार, डीईएन थ्री राजेश कुमार सहित अन्य मौजूद थे।

हाइवा की ठोकर से स्कूटी सवार दो घायल

राजमहल/संवाददाता। थाना क्षेत्र के राजमहल-साहिबगंज सड़क पर मलाही टोला के समीप शुक्रवार को हाइवा की ठोकर से स्कूटी सवार दो नवयुवक घायल हो गए। जिसमें से चालक की स्थिति नाजुक है। मिली जानकारी के अनुसार मुन्ना पटाल निवासी वीरू मंडल (18) एवं उसके परिजन महाराजपुर निवासी सिकंदर मंडल (18) राजमहल से स्कूटी चला कर घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान मलाही टोला के समीप विपरीत दिशा से आ रहे तीव्र रफ्तार हाइवा ने स्कूटी में ठोकर मार दी। जिससे स्कूटी चालक वीरू मंडल और पीछे बैठा सिकंदर मंडल दोनों घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज किया एवं वीरू मंडल की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर हाइवा को जब्त कर लिया। थाना प्रभारी गुलाम सरवर ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।

मतदाता सूची निरंतर अद्यतन करने को लेकर एसडीओ ने की बैठक

राजमहल/संवाददाता। मतदाता सूची निरंतर अद्यतन कार्यक्रम 2025 को लेकर शुक्रवार को अनुमंडल कार्यालय कक्ष में एसडीओ सदानंद महतो की अध्यक्षता में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। इस दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को मतदाता सूची पुनरीक्षण से संबंधित आवश्यक जानकारी दी गई। प्रपत्र 9, 10, 11, 11 एवं 11 बी के बारे में बताया गया। नए मतदाताओं का नाम जोड़ना, मृत मतदाताओं का नाम हटाने, अन्य जगह चले गए मतदाताओं के नाम स्थानांतरण करने सहित उनसे जुड़े सभी विषयों को विस्तार पूर्वक बताया गया। आपत्ति या सुझाव भी मांगा गया है। मौके पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद थे।

पेड़ से गिर कर लड़की घायल

राजमहल/संवाददाता। प्रखंड अंतर्गत नागेश्वर बाग गांव में आम के पेड़ से गिर कर एक 15 वर्षीय लड़की घायल हो गई। इलाज के लिए उसे अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मिली जानकारी के अनुसार वासुदेव साहा की 15 वर्षीय पुत्री पूजा कुमारी घर के सामने स्थित आम के पेड़ में चढ़ कर आम तोड़ रही थी। इसी दौरान पांव फिसल जाने से गिर कर घायल हो गई। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसका इलाज किया।

इलाके में निकली धूलट सह संकीर्तन यात्रा

राजमहल/संवाददाता। बैशाख बांग्ला मास की पूर्णिमा पर शुक्रवार को हरिनाम संकीर्तन टोली मटियाल, फुलवरिया सहित अन्य जगहों से धूलट सह संकीर्तन यात्रा निकाली जो पूरे नगर क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान भक्त ढोल, नगाड़ा एवं अन्य वाद्य यंत्रों की ध्वनियों के बीच भगवान का जयकारा लगा रहे थे। इस दौरान मनोज यादव, सुबोध यादव, राजदीप यादव, अजय घोष, जंग बहादुर यादव, रामू हजारी, विकास राय, डिस्को चौधरी, वेद विशाल मिश्रा, त्रिदेव मिश्रा, राजू प्रमाणिक, प्रवीण मिश्रा, स्वाधीन घोष, रामकुमार, धर्मेंद्र कुमार, कन्हाई घोष, संतोष मिश्रा, सुशांत चौधरी सहित अन्य उपस्थित थे।

प्रतिदिन 50 घरों में आयोडीन की मात्रा की करें जांच : डॉ. बोस

राजमहल/संवाददाता। अनुमंडलीय अस्पताल सभागार में शुक्रवार को प्रभारी उपाधीक्षक डॉ. देवेंदु बोस की अध्यक्षता में प्रखंड के सहिया, सहिया साथी एवं बीटीटी को नमक में आयोडीन की मात्रा की जांच का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान सभी सहिया को नमक जांच के लिए किट भी उपलब्ध कराते हुए प्रतिदिन कम से कम 50 घरों में आयोडीन की मात्रा की जांच करने एवं बीटीटी प्रतिवेदन कार्य समाप्ति उपरांत कार्यालय को जमा करना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। मौके पर बीपीएम अमित कुमार, नितिन मुर्मू, चितरंजन ठाकुर, स्नेहा मरांडी एवं अन्य उपस्थित थे।

बीडीओ सह सीओ ने किया निरीक्षण

राजमहल/संवाददाता। प्रभारी बीडीओ सह सीओ यूसुफ ने शुक्रवार को प्रखंड अंतर्गत गुनिहारी एवं पड़रिया पंचायत के विभिन्न संस्थाओं का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान गुनिहारी एवं पड़रिया पंचायत भवन, आयुष्मान आरोग्य मंदिर, मुरली एवं लालबन के साथ-साथ आंगनबाड़ी केंद्र पड़रिया का भी निरीक्षण किया। कर्मी अपने कार्य पर उपस्थित पाए गए। वहीं प्रभारी बीडीओ ने साफ-सफाई नहीं रहने पर रोष प्रकट करते हुए कड़ी चेतावनी दी। साथ ही संस्थान अंतर्गत सभी प्रकार के पंजियों को अद्यतन रखने का निर्देश दिया। मौके पर अभिजीत कुमार सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे।

आरपीएफ ने चलाया जागरूकता अभियान

राजमहल/संवाददाता। रेल पुलिस ने शुक्रवार को राजमहल प्रखंड के खैरबनी और सरायपुरा गांव में जागरूकता अभियान चलाया। आरपीएफ इंस्पेक्टर संजीव कुमार के नेतृत्व में आरपीएफ की टीम ने मवेशियों की सुरक्षा की जानकारी दी। साथ ही ट्रेन पर पथराव करने से मना किया। वहीं लोगों को रेलवे लाइन को पार नहीं करने की भी हिदायत दी। ग्रामीणों के बीच पंपलेट का भी वितरण किया गया।

बीडीओ ने की मनरेगा योजना में अनियमितता की शिकायत की जांच
-एक ट्रैक्टर जब्त कर किया पुलिस के हवाले

तालझारी/संवाददाता। बीडीओ पवन कुमार ने शुक्रवार को ग्रामीणों की अनियमितता बरते जाने की शिकायत पर प्रखंड के सगड़भंगा पंचायत में मनरेगा योजना के तहत चल रहे ग्राम अयोध्या में संझली टुडू की जमीन पर मेढ़बंदी सह समतलीकरण कार्य का निरीक्षण किया। उक्त योजना संख्या 115/24/25 की प्राक्कलित राशि 96 हजार, 98 रूपए है। इस दौरान बीडीओ ने वहां एक ट्रैक्टर को जब्त कर तीनपहाड़ थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया। इस दौरान ग्रामीण हामिद, हारूण अंसारी, हबीबुद्दीन अंसारी, समशेर अंसारी, मुमताज अंसारी, मुसी हांसदा, लुथरू हेम्ब्रम, मुसी टुडू सहित अन्य ने ट्रैक्टर पकड़ने का विरोध करते हुए प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। मौके पर तीनपहाड़ थाना प्रभारी मृत्युंजय कुमार पांडेय, राजमहल थाना प्रभारी गुलाम सरवर, मनरेगा बीपीओ रजनीश पराशर, जेई मिथिलेश कुमार व अन्य थे।

पुलिस ने चोरी करने वाले चोर को दबोचा
-चोरी गया सामान बरामद
-इंस्पेक्टर और थाना प्रभारी ने रिलीज जारी कर दी जानकारी
साहिबगंज/संवाददाता। बरहेट थाना क्षेत्र के बरमसिया गांव में हुई चोरी की वारदात के कुछ घंटों बाद ही पुलिस ने चोर को गिरफ्तार करते हुए चोरी गए सामानों को बरामद करने में सफलता हासिल की है। इंस्पेक्टर नुनूदेव राय व थाना प्रभारी पवन कुमार ने प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि बरमसिया गांव निवासी दिलीप टुडू के घर में गुरुवार की सुबह करीब 06 बजे चोरी हो गई। इसकी सूचना पुलिस को करीब उसी दिन सुबह 09 बजे दी गई। बरहेट पुलिस ने इसकी सूचना वरीय अधिकारी को दी और उनसे मिले निर्देश के बाद छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी दल ने मौके पर पहुंच घर की देखभाल करने वाले गुमेश टुडू से पूछताछ की। गुमेश टुडू ने अजहर अंसारी पर चोरी करने का शक जताया तब पुलिस के साथ पूरा गांव आरोपी के घर पहुंच उसकी निशानदेही पर चोरी किये गए सामान में 1 टीवी, 1 सेट टॉप बॉक्स, 1 पंखा और 1 बैटरी बरामद किया। पुलिस ने आरोपी अजहर अंसारी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। छापामारी दल में बरहेट थाना प्रभारी पुअनि पवन कुमार, सअनि पवन कुमार, रघुवीर राम, वीरेंद्र सोरेन सहित शास्त्र बल शामिल थे।

Share197Tweet123Share49
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

April 20, 2026

सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

April 20, 2026

एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

April 19, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store